City Media - Page 354 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 354

छात्र जीवन होता है जिंदगी का स्वर्णिम काल: किरण देव

0
  •  आत्मानंद अंग्रेजी हिंदी मिडियम स्कूल की 135 छात्राओं को साइकिल भेंट

जगदलपुर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी हिंदी माध्यम स्कूल धरमपुरा जगदलपुर में सरस्वती साइकिल योजना के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने 135 छात्राओं को साइकिल वितरण किया।

मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान विधायक किरण देव ने योजना से लाभान्वित छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी बच्चे बेहतर ढंग से पढ़ाई कर अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। हमारे प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल समेत सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास हो। किरण देव ने कहा कि यही समय होता है अपने लक्ष्य निर्धारित कर रुचि के विषय की पढ़ाई करें। जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है। श्री देव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ हमारी छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी न हो इसके लिए सरस्वती साइकिल योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाया जा रहा है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा।

किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। बस्तर अंचल में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस्तर ओलंपिक में बस्तर संभाग के बच्चों में गजब उत्साह देखने को मिला। बस्तर के बच्चों में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। वर्तमान में पढ़ाई के साथ खेलना भी जरूरी है।कार्यक्रम में विद्याशरण तिवारी, आर्येंद्र आर्य, रजनीश पाणिग्रही, राजेश श्रीवास्तव, शशि रथ, एसएमडीसी सदस्य परितोष मंडल, मानिक पंत, हितेश राय, डीईओ बलिराम बघेल, बीईओ मानसिंह भारद्वाज, भारती देवांगन, प्राचार्य हेमलता त्रिपाठी एवं स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे।

बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक के नाम पर चलता है पिकनिक: सुशील मौर्य

0
  •  मुख्यमंत्री को बस्तर की समझ नहीं: सुशील

जगदलपुर बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस सरकार में बस्तर के विकास के लिए बस्तर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बस्तर के जनप्रतिनिधि को नियुक्त किया गया था, ताकि स्थानीय जनप्रतिनिधि बस्तर को विकास की ओर गतिमान कर सके। वर्तमान में बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें बस्तर की समस्याओं से दूर-दूर तक समझ नहीं है। ऐसे में बस्तर विकास प्राधिकरण से बस्तर को कोई फायदा नहीं होने वाला है।

सुशील मौर्य ने कहा है कि बस्तर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बस्तर के ही किसी जनप्रतिनिधि को बनाया जाना चाहिए।बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक पहले कमिश्नर कार्यालय में होती थी। भाजपा सरकार ने प्राधिकरण की पहली बैठक करने में 11 महीने का समय लगा दिया और अब बैठक शासकीय कार्यालय में न होकर चित्रकोट के रिसोर्ट में हो रही है। जिससे बस्तर विकास की गाथा तो दूर-दूर तक गढती नजर नहीं आ रही है। यह जरूर हो रहा है कि बैठक के नाम पर साय सरकार पिकनिक मनाती है। मौर्य ने कहा बलिराम कश्यप मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सिटी स्केन की मशीनें पिछले 45 दिनों से बंद पड़ी हैं। एक तरफ भाजपा जनजातीय गौरव दिवस मना रही है वहीं दूसरी ओर जनजाति वर्ग के लोगों को इलाज के लिए तरसा रही है।केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम बनाने के लिए जो पैसे आवंटित किए हैं जिसके माध्यम से स्वास्थ्य उपकरणों की खरीदी होनी है। खरीदी में हो रही लेट लतीफी का परिणाम बस्तर की जनता भुगत रही है। अस्पतालों में अव्यवस्था हावी है। डीएमएफटी बस्तर के विकास में अहम भूमिका निभाता रहा है, परंतु मोदी सरकार की नई नीति बस्तर के विकास के लिए बाधा बन गई है। सुशील मौर्य ने कहा कि आत्मानंद स्कूलों में चॉक डस्टर तक के लिए फंड रिलीज नहीं किया जा रहा है। जगदलपुर महापौर के भ्रष्टाचार को भाजपा के लोग ढकने का काम कर रहे हैं। मौर्य ने शराबबंदी को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी तो उसके नेता कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते थे कि कांग्रेस ने हाथ में गंगाजल लेकर शराबबंदी का प्रण लिया था। आज सत्ता में आने के बाद यही भारतीय जनता पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ को शराब गढ़ बनाने आतुर है। इसके लिए इन्होंने मोबाइल एप भी लॉन्च कर दिया है। इस एप के जरिए आप अपनी मनपसंद शराब को नजदीकी दुकान से मंगा सकते हैं।

अबुझमाड़ में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़; 5 नक्सलियों के शव बरामद, दो जवान घायल

0

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में सरकार ने अपने कदम तेज़ी से बढ़ाना शुरू कर दिए हैं।सुरक्षा बल मुठभेड़ों में लगातार नक्सलियों का खात्मा करते जा रहे हैं। आज भी बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच सुबह से जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में अब तक पांच नक्सली मारे जा चुके हैं और दो जवान घायल हुए हैं।

दक्षिण बस्तर के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगलों को अब तक नक्सलियों का सबसे मजबूत और सुरक्षित ठिकाना माना जाता रहा है।अब इस ठिकाने तक भी फोर्स की पैठ बन गई है। अबूझमाड़ में दो कैंपों की स्थापना कर सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का काम शुरू कर दिया है। बस्तर के दूसरे छोर पर कांकेर, नारायणपुर के अबुझमाड़ में जवानों का नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी है। वहां नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्चिंग के लिए डीआरजी, एस्टीएफ और बीएसएफ के जवान सर्चिंग के लिए रवाना हुए थे। शनिवार को सुबह 8 बजे जंगल में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग होने लगी। अभी भी रुक रुककर फायरिंग हो रही है। फोर्स ने मौके से पांच नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। दो जवान भी घायल हुए हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है, उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

मूली के बाजार शेड निर्माण में जमकर की जा रही गड़बड़ी

0
  • डीएमएफटी से स्वीकृत हुए हैं 37 लाख रुपए 

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत मूली में अधिकारियों की आंखों के सामने भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। अधिकारी मुंह मोड़े बैठे हैं। मूली के सरपंच सचिव कमीशन के पीछे ठेकेदार माध्यम से घटिया स्तर का बाजार शेड निर्माण करवा रहे हैं।

डीएमएफटी मद से मूली ग्राम पंचायत में बाजार शेड निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है। इस राशि की बंदरबांट कर ली गई है। बकावड ब्लॉक मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर ग्राम मूली में बाजार शेड निर्माण के लिए जिला खनिज निधि न्यास से दो बराबर किश्तों में कुल 37 लख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। निर्माण की गुणवत्ता का जरा भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सरपंच और सचिव ने स्थानीय मजदूरों और राजमिस्त्रियों को सीधे काम न देकर पूरे निर्माण की जिम्मेदारी एक ठेकेदार को दे रखी है। ठेकेदार भी स्थानीय मजदूरों को काम पर नहीं रख रहा है।जो मजदूर लगाए भी गए, उन्हें बहुत ही कम मजदूरी दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने से शेड ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगा। शेड के कुछ ही दिनों में क्षतिग्रस्त होकर गिर जाने की संभावना है। ऐसे में भविष्य गंभीर घटना भी हो सकती है। ग्रामीण का आरोप है कि मूली के सरपंच सचिव कमीशनखोरी से बाज नहीं आ रहे हैं। ठेकेदार के माध्यम से घटिया शेड निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार यदु बंधु द्वारा टेंडर लेकर बाजार शेड 1 वर्ष से अधूरा छोड़कर अपने मनमर्जी का काम कराया जा रहा है। घटिया स्तर की सीमेंट ईट का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्लेटफार्म में व नीचे ग्राहकों के चलने के लिए छोड़ी गई जगह पर मुरूम की जगह मिट्टी डाल दी गई है। प्लेटफार्म की क्यूरिंग तक नहीं की गई है। निर्माण कार्य का निरीक्षण करने आज तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है। इस विषय पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी का कहना है कि बाजार शेड के प्लेटफार्म में मुरूम की जगह में मिट्टी डाली गई है, तो उसे खाली करा दिया जाएगा आगे का पेमेंट रोक दिया जाएगा।

वर्सन

कराएंगे जांच

बाजार शेड का निर्माण अगर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से नहीं कराया जा रहा है, तो जांच कराएंगे और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    एसएस मंडावी,

        सीईओ, जनपद पंचायत बकावंड

भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह में आदिवासी एकता और संघर्ष पर बल

0
  • आदिवासियों को अपने हक के लिए जागना होगा: महेश स्वर्ण 

जगदलपुर भगवान बिरसा मुंडा, जिन्हें धरती आबा के नाम से जाना जाता है, की जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन दंतेवाड़ा के आदिवासी भवन में किया गया।

इस अवसर पर एबोरिजिनल ट्राइब्स के अध्यक्ष महेश स्वर्ण ने सर्व समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में भगवान बिरसा मुंडा द्वारा आदिवासी समुदाय और देश के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए विचार प्रकट किए। महेश स्वर्ण ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने जीवन को आदिवासी समुदाय के अधिकारों और उनकी सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने हमेशा आदिवासी समाज को एकजुट रहकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। महेश स्वर्ण ने वर्तमान में आदिवासी समुदाय के सामने आ रही चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज के समय में, भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाने और उनके दिखाए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। आदिवासी समाज को अपने जल, जंगल और जमीन पर अधिकार की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा। बिरसा मुंडा ने सिखाया है कि जब हमारे हक छीन जाते हैं, तब हमें एकजुट होकर अपने हक के लिए संघर्ष करना चाहिए उनके जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि अधिकारों और आत्मसम्मान के लिए कोई भी बलिदान बड़ा नहीं होता।आज जब हम बिरसा मुंडा को याद कर रहे हैं, तो हमें उनके आदर्शों को अपनी जीवन शैली में अपनाने की जरूरत है। उनका संघर्ष केवल उसी समय के लिए नहीं था, बल्कि यह हमारे समाज के भविष्य को सुरक्षित करने की उनकी महान सोच थी।महेश स्वर्ण ने इस अवसर पर सभी आदिवासी और गैर आदिवासी समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता, एकता और अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग, गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

केशकाल घाट में चल रहे काम का हाल देखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे कलेक्टर, दिखाए कड़े तेवर

0
  •  घाट के सबसे ऊंची चोटी से नीचे तक पैदल चलकर देखी निर्माण की गुणवत्ता

जगदलपुर रायपुर- जगदलपुर नेशनल हाईवे पर केशकाल घाटी में चल रहे मार्ग मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने कलेक्टर कुणाल दुदावत शुक्रवार की शाम घाटी पंहुचे और घाटी के सबसे उपर की मोड़ से नीचे तक पैदल चलकर चल रहे मरम्मत कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित नेशनल हाईवे के कार्यपालन अभियंता एवं ठेकेदार का काम कराने वाले सुपरवाइजर को चल रहे काम की गति को लेकर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा काम तेज गति से होना चाहिए और गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए।

चल रहे काम को देखते हुए पैदल चलने पर सड़क के दोनों तरफ जमी धूल को देखकर कलेक्टर ने नाराजगी प्रकट करते सख्त लहजे में कहा कि हर हाल में सड़क की डस्ट साफ हो जानी चाहिए ताकि सड़क से गुजरने वालों को तकलीफ न हो। इसके साथ यह भी निर्देश दिया कि निकलने वाले डस्ट को घाटी में ही आजू बाजू डालने के बजाय बाहर ले जाकर फिकवाएं जिससे पेड़ पौधों को भी क्षति न पंहुचे। श्री दुदावत ने कार्यपालन अभियंता से कहा कि काम आधा अधूरा न हो इसका भी ध्यान रखें।जब काम हो ही रहा है तो ठीक ठाक काम होना चाहिए और पूरा काम होना चाहिए। मोड़ों पर की जा रही कांक्रीट ढलाई और डामरीकरण के बारे में विभागीय योजना एवं आनुमानित समय अवधि के बारे में जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने कहा कि मरम्मत कार्य के चलते रूट डायवर्ट करने से लोगों को परेशानी हो रही है, जिसका ध्यान रखते मरम्मत कार्य देर रात तक करवाते तय अवधि तक काम जल्दी से जल्दी पूरा कराने की कोशिश करना है। एक मोड़ पर किए गए कांक्रीटीकरण पर तराई न होने पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह से लापरवाही ठीक नहीं है। पूरी व्यवस्था के साथ काम करवाना चाहिए। सड़क पर किए जाने वाले डामरीकरण में और गति लाते हुए जल्दी से जल्दी मरम्मत कार्य को पूरा करने का निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि लेट लतीफी और लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान

कलेक्टर के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित भोई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व केशकाल अंकित चौहान तथा कार्यपालन अधिकारी आरके गुरू अनुविभागीय अधिकारी श्री साहू राष्ट्रीय राजमार्ग 30 लोक निर्माण विभाग, एसडीएम श्री साहू, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री धनेश्री, थाना प्रभारी विकास बघेल आदि उपस्थित रहे।

देश की आजादी और जनजातीय समाज के उत्थान में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का योगदान अतुल्य: किरण देव

0
  • जावंगा आडिटोरियम में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस 

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के गीदम क्षेत्र अंतर्गत जावंगा स्थित ऑडिटोरियम में जनजातीय गौरव दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्श और संघर्ष की गाथा आज भी प्रेरणादायक है। उनकी 150वी जयंती को आज पूरा देश मना रहा है। जनजातीय समाज की विरासत सदैव गौरवशाली रही है। इस समाज ने कभी भी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया हैै। आज जनजातीय गौरव दिवस मना रहे है इसका पूरा श्रेय देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। देश के विभिन्न 500 अलग-अलग स्थानों में भव्य समारोह आयोजित किए गए हैं। जनजातीय समाज हमेशा ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी आहूति दी है फिर वह चाहे वीर शिवाजी हों अथवा महाराणा प्रताप इसके साथ ही उन्होंने बस्तर के सेनानी गुंडाधुर के योगदान और भूमकाल विद्रोह का भी ज्रिक किया। उन्होंने आगे कहा कि देश के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आज जो सकारात्मक परिवर्तन आया है इसका पूरा श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को है।

इसके पूर्व ऑडिटोरियम स्थल में प्रधानमंत्री मोदी के बिहार में के जमुई जिले में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा 66 हजार करोड़ के विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया गया। जावंगा के कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मंडावी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज में सुधार कर उसे एक नई दिशा दी है। अंग्रेजों द्वारा आदिवासियों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाकर महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा सदैव के लिए अमर हो गए हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने जनजातीय समाज को शुभकामनाएं दी। शालेय छात्र छात्राओं द्वारा लोकनृत्यों का मनभावन प्रदर्शन भी किया गया।अतिथियों ने छात्र-छात्राओं उनके प्रस्तुतियों के लिए पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिए। जिले के सभी विकासखंडों में जनजातीय दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

पौधारोपण, धरती आबा, ग्राम उत्कर्ष अभियान, प्रस्तावना पंचायत विस्तार अधिनियम, वन अधिकार अधिनियम, पंचायत विकास सूचकांक, सतत विकास लक्ष्य जैसे कार्यक्रम किए गए। पिरामल फाउंडेशन द्वारा दंतेवाड़ा जिले के समेली, टीकनपाल, मड़से, टेकनार आदि स्थानों से 250 प्रतिभागियों को सम्मिलित किया गया था। इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, नगर पालिका बचेली की अध्यक्ष पूजा साव, नगर पंचायत गीदम की अध्यक्ष साक्षी सुराना, जिला पंचायत सदस्य रामूराम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

गौरवशाली जनजातीय परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आएं युवा: केदार कश्यप

0
  •  जनजातीय गौरव दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए वन मंत्री 

जगदलपुर जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती वर्ष समारोह की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का एवं डाक टिकट का अनावरण भी किया और उन्होंने राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया।

इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था जगदलपुर के टाउन हाल में की गई थी। वन मंत्री केदार कश्यप की मुख्य आतिथ्य में उपस्थित अतिथियों ने प्रसारण को देखा। इस अवसर पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर सफीरा साहू, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, बैदूराम कश्यप सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतिष्ठा ममगाई, नगर निगम आयुक्त निर्भय साहू, सहायक आयुक्त आदिवासी जीएस शोरी सहित अन्य अधिकारी और जनजातीय समुदाय के सदस्य तथा स्कूली बच्चे उपस्थित थे।जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के अवसर पर टाउन हाल में वन मंत्री केदार कश्यप ने पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए वेशभूषा की खरीदी भी की। कश्यप ने बीएसएनएल के सिम स्टाल में फीता काटकर विक्रय की शुरुआत भी की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने जनजातीय समुदाय के नागरिकों द्वारा प्रतिदिन उपयोग किए जाने वाले औजारों, खानपान, संस्कृति के संबंधित धरोहर के प्रतीकों की प्रदर्शनी लगाई थी। मंत्री कश्यप ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जनजातीय खानपान का स्वाद लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। उन्होंने शहीद परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया। साथ ही जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, बस्तरिया वेशभूषा-आभूषण बनाने वाले दल, एफआरए के हितग्राहियों को बीज का मिनी किट प्रदान किए। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आज हम सभी बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती मनाते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हमारे जनजातीय समाज के महापुरूषों ने देश की आजादी, संस्कृति और जल-जंगल जमीन की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दी थी। इन जन नायकों के योगदान को सदैव स्मरण रखने सहित जनजातीय परम्परा, संस्कृति, धरोहर को बनाए रखने के लिए हमें संकल्प लेना होगा। हमारे गौरवशाली इतिहास को जानने-समझने सहित संरक्षण-संवर्धन के लिए नई पीढ़ी को आगे आकर सहभागिता निभानी होगी।जिससे इन वीर शहीदों की स्मृति चिरस्थायी बनी रहे। इस मौके पर विधायक चित्रकोट विनायक गोयल ने भी संबोधित करते हुए जनजातीय समाज के वीर योद्धाओं के योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम में कलेक्टर हरिस एस ने स्वागत उदबोधन देते बताया कि जनजातीय गौरव दिवस आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान और बलिदानों को सम्मानित करने तथा आमजन एवं भावी नागरिकों को उनके बलिदान से प्रेरणा लेने के लिए मनाया जाता है। वर्ष 2021 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 15 नवंबर को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में इसे जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया था, तभी से प्रतिवर्ष 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “सामाजिक, आर्थिक विकास, आजीविका एवं उद्यमिता, कला-संस्कृति एवं धरोहर, शिक्षा और कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं जीवन शैली है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों के हितों का संरक्षण एवं संवर्धन करना है। कलेक्टर श्री हरिस ने बस्तर संभाग के वीर- वीरांगनाओं को नमन करते हुए उनके नाम का उल्लेखित किया और उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम, संस्कृति तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष को रेखांकित किया।

विधायक किरण देव ने टेका गुरुद्वारे में मत्था

0

जगदलपुर प्रकाश पर्व गुरुनानक देव जी की जयंती पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होंने वहां मत्था टेका, गुरुग्रंथ साहिब और गुरु नानक देव जी को नमन किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने किया

0

जगदलपुर शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (टाउन हॉल )में आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफीरा साहू, विधाशरण तिवारी,एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव ,योगेंद्र पांडे ,आलोक अवस्थी, नरसिंह राव, निर्मल पाणिग्रही,वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे ,दिगंबर राव, त्रिवेणी रंधारी ,ममता पोटाई, आयुक्त निर्भय कुमार साहू उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 हितग्राही सर्वेक्षण कार्य के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सभी वर्गों को पक्के मकान देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इसी तारतम्य में आज प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का शुभारंभ किया जा रहा है । प्रधानमंत्री आवास योजना बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है, इस योजना का प्रमुख उद्देश्य देश में गरीब वर्ग के लोगों को पक्का व सर्व सुविधायुक्त आवास मिले । यह कल्याणकारी योजना पूरे देश भर के लिए बनाई गई है, जिसमें सभी वर्ग इस योजना का लाभ ले रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए धन्यवाद। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 जिसका आज शुभारंभ किया गया है इसमें नियम में कुछ बदलाव किए गए हैं जिससे आप सभी हितग्राहियों का इसका लाभ मिल सके। आज से हितग्राहियों का पंजीयन का शुभारंभ हुआ है सभी हितग्राहियों को हमारी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं। इस योजना के लाभ के लिए शहर के सभी वार्डों में शिविर लगाया जाएगा । साथ ही श्री देव ने कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती की भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। वही महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक ले । वही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 योजना के विषय में आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आज से शहर के 48 वार्डों में 2 दिसंबर 2024 तक का शिविर लगाया जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित नियम के अनुसार हितग्राही पंजीकरण कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं । प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के शुभारंभ पर पंजीयन किये हितग्राहियों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं अन्य तिथियां के द्वारा उनका स्वागत किया गया । इस दौरान प्रभारी कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज उप अभियंता अमर सिंह कश्यप दीपांशु देवांगन एवं निगम के अधिकारी व कर्मचारी व हितग्राही उपस्थित थे।

 

MOST POPULAR

HOT NEWS