City Media - Page 455 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 455

जगन्नाथ रथ यात्रा में सम्मिलित होने दल्ली राजहरा पहुंचे कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रावल वापसी के दौरान दल्ली राजहरा के जैन भवन चौक पर जन चर्चा दौरान शहर की विभिन्न विषयों पर जानकारी ली एवं समस्याओं के निराकरण की बात कही

0

दल्ली राजहरा उत्कल समिति के तत्वाधान में आयोजित महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा में सम्मिलित होने के लिए जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल अपर सचिव चंद्रकांत कौशिक दल्ली राजहरा विशेष तौर पर पहुंचे थे l रथ यात्रा से गंतव्य वापसी जाने के लिए जैन भवन चौक के पास अपनी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे वहां मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार अनुभागीय अधिकारी सोनकर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी महामंत्री मदन मायती महामंत्री महेंद्र सिंह (गुड्डू) यूनियन सदस्य गौतम बेहरा पत्रकार निलेश श्रीवास्तव जीवन साहू ,चन्द्रकात (बंटी) चोपड़े सागर गजीर सहितअन्य विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष शंकर साहु नागरिक उपस्थित थे l चर्चा के दौरान राकेश द्विवेदी ने दल्ली राजहरा में स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं के आभाव की जानकारी दी लिए उन्होंने 50 बिस्तर अस्पताल में स्टाफ और सुविधा की कमी के संबंध में बताया l कलेक्टर चंद्रावल जी ने कहा कि दल्ली राजहरा में संचालित अस्पताल मैं स्टाफ की संख्या बढ़ाने के लिए प्रकिया की जा रही हैं जल्द ही वहां जरूरी सामानों की पूर्ति के लिए भी प्रयास किया जाएगा । कलेक्टर ने मुख्य महाप्रबंधक गहरवार ने बी एस पी द्वारा संचालित अस्पताल के संबंध में बताया कि बीएसपी राजहरा अस्पताल को स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य कर रहे बड़े संस्थानों से संचालन के संबंध में चर्चा चल रही है शीघ्र ही वह प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली जाएगी वर्तमान में भिलाई से सप्ताह में कुछ दिनों के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर को बुलाया जा रहा है दल्ली राजहरा में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है l

केंद्रीय विद्यालय के संबंध में उन्होंने बताया कि नए सिरे से सर्वे करा कर दल्ली राजहरा में ही केंद्रीय विद्यालय बनाने के लिए सरकार से अनुशंसा की जाएगी l

बाईपास रोड के लिए नए सिरे से सर्वे कराया जा चुका है l इसके लिए भी बहुत जल्द ही काम चालू होने की उम्मीद है l

बीएसपी कर्मचारियों ने बात रखी की राजहरा में रोड के किनारे विभिन्न प्रकार के भारी वाहन खड़े रहते हैं l जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है इस संबंध में उन्होंने कहा कि परिवहन संघ,व्यापारी संघ नगरपालिका और प्रशासन का संयुक्त बैठक, किया गया है एवं व्यापारियों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है l रोड पर खड़ी गाड़ी मालिकों को समझाइश दी जा रही है एवं टायर लॉक करने की भी भी की जा रही है l

 

कुछ लोगों के द्वारा जब दल्ली राजहरा की बीएसपी क्षेत्र में अतिक्रमण की बात कहने पर कहा की मुख्य महाप्रबंधक की ओर से अनुभागीय अधिकारी को पत्र प्रेषित किया जाएगा जिससे प्रशासन की ओर से सड़क के आसपास होने वाले अवैध निर्माण को अति शीघ्र ही तोड़कर रोड को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा l

राज्य स्तरीय सम्मेलन में खूब गरजीं आंगनबाड़ियों की शेरनियां, मांगों को लेकर मुखर होकर उठाई आवाज

0
  •  प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सहायिका संघ का सम्मेलन
  • संभाग अध्यक्ष भगवती कश्यप और किरण नाग की नियुक्ति को बताया अवैध

जगदलपुर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का प्रांतीय सम्मेलन जगदलपुर में 7 जुलाई को हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि बस्तर के सांसद महेश कश्यप थे।अध्यक्षता संघ की प्रांतीय अध्यक्ष रुक्मणि सज्जन ने की। कार्यक्रम का संचालन लता तिवारी ने किया। सांसद श्री कश्यप का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात सांसद महेश कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण है। वे शासन के कार्यो को जिम्मेदारी के साथ निर्वाह करती आ रही हैं।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जो भी समस्या होगी उस पर हमारी सरकार जरूर ध्यान देगी।

 

उसके बाद संघ की अध्यक्ष रुक्मणी सज्जन ने कहा कि हमरे संघ से जुड़े कुछ लोग संगठन विरोधी काम में लगे हुए हैं। उसके कारण हमने बस्तर जिले के नए जिला अध्यक्ष को संभाग स्तरीय पदाधिकारियों के समक्ष मनोनीत किया गया। ताकि उन्हें समझ में आना चाहिए कि हम बड़ी मुश्किल से संगठन को अब तक आगे बढ़ाते आए हैं। बस्तर जगदलपुर जिले में प्रेमवती नाग की जगह निर्मला चौधरी को, दंतेवाड़ा में किरण नाग की जगह रानी राव को, कोंडागांव में पुष्पा राय की जगह लक्ष्मी बघेल को, नारायणपुर में देशांतरी बद्री की जगह लक्ष्मी यादव को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। प्रांतीय महामंत्री लता तिवारी ने बस्तर संभाग स्तरीय सभी पदाधिकारियों की सहमति लेकर बताया कि 1 जुलाई को हमारे संभाग एवं हमारे पंजीयन का फर्जीवाड़ा करते हुए इस्तेमाल करके संभाग अध्यक्ष का चुनाव किया गया है और भगवती कश्यप को चुना गया तथा किरण नाग जो कि जुझारू संघ की जिला अध्यक्ष खुद को बताती है उसे संभाग का संरक्षक बनाया गया है। यह बहुत ही गलत एवं फर्जी है जिसका खंडन सभी जिला पदाधिकारी, प्रांत पदाधिकारी करते हैं और उनको आगाह करते हैं कि आइंदा हमारे पंजीयन क्रमांक का दुरुपयोग न करें वरना हम संगठनात्मक कार्यवाही के लिए बाध्य होंगे। रुकमणी सज्जन ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका बहनें केन्द्र और राज्य सरकार की हर योजना को घर घर और जन जन तक पहुंचाकर शासन का कार्य कर रही हैं। आईसीडीएस की योजना सन 1975 से लागू है और लगभग 50 वर्ष होने को है, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं -सहायिकाओं को अभी तक ना तो मजदूर का और न ही शासकीय कर्मचारी का दर्जा मिल पाया है‌। काम के समय शासकीय कर्मचारी से भी ज्यादा जिम्मेदारी दी जाती है और जब जीने लायक वेतन सुविधाओं की बात की जाती है तो समाज सेविका कहकर मूलभूत सुविधाओं से हमें वंचित रखा जा रहा है। लेकिन समाज सेविका का भी परिवार होता है, आज के इस भीषण मंहगाई के दौर में केंसरकार से हमें महज 4500 रू. ही मानदेय मिल रहा है। क्या इसे हम जीने लायक वेतन मान सकते है? हमें न पेंशन की सुविधा है और न ही सेवानिवृत्ति पश्चात संतोषजनक लाभ है। सरकारों द्वारा महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में की गई उन्नति के बड़े- बड़े पोस्टर लगाए जाते हैं तथा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े-बड़े पुरस्कार जीते जाते हैं लेकिन जिनके दम पर यह उपलब्धि हासिल होती है, उन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिका बहनों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। आज केंद्र एवं राज्य में बीजेपी की सरकार है, इसलिए आज कार्यकर्ता सहायिका केंद्र एवं राज्य सरकार से अपेक्षा करती हैं कि वे हमारी मांगें पूरा करेंगीं। सभा को जयश्री राजपूत, लता तिवारी, पार्वती नाग, रंभा गागड़ा, दयावती यालम, रानी राव, लक्ष्मी बघेल, लक्ष्मी यादव, निर्मला चौधरी एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया। आज के सम्मेलन में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सैलाब उमड़ पड़ा था।

संघ ने उठाई ये मांगें

सम्मेलन में संघ ने सभी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हित में छह प्रमुख मांगें उठाईं। मांगों का ज्ञापन सांसद महेश कश्यप को भी सौंपा गया। मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित करने, नर्सरी शिक्षक पद पर उन्नयन करने,

शासकीय कर्मचारी घोषित किये जाने तक श्रम कानून के तहत न्यूनतम पारश्रमिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता को कम से कम प्रति माह 21 हजार रू. और सहायिकाओं को 17850 रू. वेतन देने, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र बनाने,तब तक समान काम का समान वेतन देने सामाजिक सुरक्षा के रूप मे आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 5 लाख ग्रेच्युटी और 10 हजार रू. मासिक पेंशन और सहायिकाओं को 4 लाख 25 हजार की ग्रेच्युटी और 8,500 रू. मासिक पेंशन एवं सहायिकाओं को समूह बीमा का लाभ देने, सुपरवाईजर के रिक्त शत प्रतिशत पदों पर कार्यकर्ताओं को बिना उम्र बंधन और परीक्षा के सीधे पदोन्नति देने कार्यकर्ता के रिक्त सभी पदों पर सहायिकाओं को पदोन्नत करने और इस हेतु विभागीय सेवा भर्ती नियम मे आवश्यक संशोधन करने तथा क्रेश कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ता के पद पर समायोजित करने की मांगें शामिल हैं।

जनता पर खुला अत्याचार है बेतहाशा बिजली कटौती और बिजली दरों में बढ़ोत्तरी : दीपक बैज

0
  •  सरकार चलाने में नाकाम साबित हुई भाजपा : बैज 
    जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज यहां प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि साय सरकार राज्य के लोगों को पूरे समय बिजली नही दे पा रही है। ऊपर से सरकार ने बिजली के दामों में 8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी है। यह जनता पर सरासर अत्याचार है।
    जगदलपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिजली दर में 8 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी राज्य सरकार को वापस लेनी चाहिए। प्रदेश की जनता महंगाई से पीड़ित है। ऎसी स्थिति में बिजली दर में बढ़ोतरी करना महंगाई से जख्मी जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। सरकार भले ही कहती है कि बिजली के दाम में 8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है, मगर हकीकत में पिछले दो माह से बिजली के बिल दोगुने ने आ रहे हैं। आम आदमी बिजली के दाम बढ़ने से परेशान है।

स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ता को लूटने कि तैयारी भाजपा सरकार कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्षो तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना शुरू की थी, जिसका सीधा लाभ प्रदेश के 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था। इससे 5 साल में प्रत्येक उपभोक्ता का 40 से 50 हजार रु. तक की बचत हुई है। पिछले 6 माह में विद्युत सरप्लस वाला छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कटौती का केंद्र बन गया है। कोई ऐसा दिन नहीं जाता जब बिजली दो-चार घंटे के लिए बंद न होती हो। रात में तो बिजली की स्थिति और भी भयावह हो जाती है। घंटों बिजली गुल हो जाती है।पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा से न सरकार संभल पा रही और न ही व्यवस्थाएं। सरकार एक तो पूरे समय बिजली नहीं दे पा रही है, ऊपर से उपभोक्ताओं पर महंगी बिजली का बोझ डाल रही है। प्रदेश के अनेक जिलों में तो पूरी रात बिजली कटौती हो रही है। भाजपा सरकार में आम जनता को मांग के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहर और गांव की जनता जूझ रही है। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होती थी। गर्मी के दिनों में मांग बढ़ने पर दूसरे राज्यों से बिजली की खरीदी कर आम जनता को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाती थी। रबी फसल लेने वाले किसानों को भी बोरवेल चलाने के लिए बिजली निःशुल्क मिलती थी। कांग्रेस की सरकार के दौरान बिजली आपूर्ति निर्बाध गति से हो इसके लिए ट्रांसफार्मर के पावर बढ़ाए गए थे, नए ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। ट्रांसमिशनों को अपग्रेड किया गया। भाजपा की सरकार में 6 माह में ही बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है। आम जनता सड़कों पर उतरकर बिजली की समस्या को लेकर आंदोलन कर रही है।

कानून व्यवस्था बदहाल
कांग्रेस नेता दीपक बैज ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में भी राजधानी के अंदर आदिवासी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। राज्य में एसपी कलेक्टर कार्यालय जलाए जा रहे हैं, मॉब लीचिंग हो रही है, थाने में चाकूबाजी हो रही है। वहीं साय सरकार सुशासन का राग अलाप रही है। आखिर ये कैसा सुशासन है? श्री बैज ने कहा यह बेहद दुर्भाग्यजनक है कि आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासी सुरक्षित नहीं है। बस्तर का आदिवासी अब रायपुर में भी सुरक्षित नहीं है। आदिवासी बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला जा रहा है। दीपक बैज ने पूछा कि बस्तर के लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के निवासी 21 साल के छात्र मासूम बच्चा मंगल मुराया का कसूर क्या था? उसने पढ़ाई करने नया रायपुर के एक निजी कॉलेज में एडमिशन लिया था। उसका सिर्फ इतना ही कसूर था कि वह मासूम आदिवासी था। उसने बड़ी मासूमियत से रास्ता पूछा था, लिफ्ट मांगा था। उसको अपराधी तत्व सरेआम गाड़ी में बिठाकर ले गए और पीट- पीटकर मार डाला गया। हत्यारों ने उसका एटीएम कार्ड छीन लिया पिन मांग रहे थे। उस गरीब के बच्चे ने पिन नहीं बताया तो मार डाला गया। क्या यही है कानून का राज? जहां पर रास्ता पूछने पर एक कॉलेज के छात्र को मार डाला जाता है। निरीह आदिवासी मां-बाप ने अपने बच्चे को पढ़ाने का सपना देखा था। उन्हें क्या पता था छत्तीसगढ़ में कानून का नहीं जंगल राज चल रहा है। उसका बच्चा पढ़ लिखकर अपना करियर नहीं बना पाएगा, भाजपा के राज में उसकी लाश घर वापस आएगी। पुलिस निष्क्रिय और निकम्मी बन गई है। मुख्यमंत्री को समझ ही नहीं आ रहा कि करना क्या है? अनुभवहीन गृहमंत्री दिग्भ्रमित हैं। कानून का राज कौन स्थापित करेगा? 6 माह में ही प्रदेश की जनता को यह लगने लगा है कि राज्य में कोई सरकार है ही नहीं है? दीपक बैज ने कहा कि जबसे राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, नागरिकों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो गई है। 6 माह में राज्य में 300 से अधिक बलात्कार, 80 सामूहिक बलात्कार, 200 से अधिक हत्याएं, चाकूबाजी, लूट, डकैती, चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अपराधी बिना किसी वाहन के पैदल चलते हुए चेन खींचकर भाग जाते हैं। राजधानी के थाने में चाकू मार दिया जाता है। पुलिस असहाय हो गई है। नक्सलवादी घटनाएं 6 माह में बढ़ गई हैं। रोज प्रदेशभर से 3-4 मासूम अबोध बच्चियों के साथ कुकर्म तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं।

मानव तस्करी भी बढ़ी
दीपक बैज ने कहा कि राजधानी से लगे आरंग में मॉब लीचिंग में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी जाती है। सरकार अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के बजाय उनको संरक्षण देने में लगी है। हत्यारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बजाय सरकार ने सदोष मानव वध का मुकदमा दर्ज करवाया है ताकि अपराधियों को बचाया जा सके। बैगा जनजाति के पूरे परिवार को जलाकर मार डाला गया।महिलाओं बच्चियों को बहला फुसला कर प्रदेश के बाहर ले जाया जाता है। राजनांदगांव के स्टेशन पर 21 महिलाओं बच्चियों को तस्कर ले जा रहे थे जिन्हें रोका गया। लेकिन अपराधियों के सत्तारूढ़ दल के लोगों से संबंध थे, वे थाने से छोड़ दिए गए। गृहमंत्री का गृह जिला तो हत्या, लूट, मानव तस्करी का केंद्र बन गया है। 6 माह में एक दर्जन से अधिक निर्मम हत्याएं कवर्धा में हुई हैं। हर दिन बलात्कार की घटना हो रही है। गृहमंत्री अपना गृह जिला नहीं संभाल पा रहे हैं। हाई कोर्ट ने भी राज्य की कानून व्यवस्था पर दो बार सवाल खड़ा किए हैं। 6 माह में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। गुंडे, अपराधी, लुटेरे, चोर बेलगाम हो गए हैं।इन घटनाओं को रोकने की दिशा में सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। सत्तारूढ़ दल के लोग अपराधियों के पैरोकार बन गए हैं। पुलिस की पीसीआर वैन तो वसूली वैन बन चुकी है जो नशाखोरों, अपराधियों को चंद रुपयों के बदले संरक्षण देती है।

ठगा गया आदिवासी
महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई हैं। लूट, अपराध, डकैती, चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गई हैं। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। भाजपा के राज में आम आदमी और आदिवासी अपने कोbअसहाय महसूस कर रहे हैं। कहने को तो प्रदेश का मुखिया आदिवासी है, लेकिन वह आदिवासियों को ही सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं। आदिवासी समाज अपने को ठगा महसूस कर रहा है।

नगर निगम ने बनवाई गोंचा गुड़ी, हुआ लोकार्पण

0
  • मंत्री केदार कश्यप और किरण देव ने किया लोकार्पण
    जगदलपुर गौंचा महापर्व के शुभ अवसर पर नगर पालिका निगम द्वारा तैयार नगर गोंचा गुड़ी का विधिवत फीता काटकर प्रदेश के वन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, महापौर सफीरा साहू , वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा शुभारंभ किया गया। इस दौरान भाजपा बस्तर जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, कोंडागांव जिला भाजपा अध्यक्ष दीपेश अरोरा, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, 360 घर आरण्यक समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी, गोंचा पर्व समिति के अध्यक्ष विवेक पांडे, एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं 360 धर आरण्यक समाज के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

जगदलपुर में भूमकाल चौक का लोकार्पण

0

जगदलपुर भूमकाल आंदोलन की स्मृति में जगदलपुर शहर के मध्य भाग में भूमकाल चौक का लोकार्पण किया गया। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भूमकाल आंदोलन का नेतृत्व जनजाति वीर शहीद गुंडाधुर ने किया था। यह आंदोलन 1910 में बस्तर में ब्रिटिश राज के खिलाफ एक आदिवासी विद्रोह था। जनजाति वीरों के इतिहास गाथा को संरक्षित करने हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप, जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जगदलपुर में “एक पेड़ मां के नाम” बन गया है बड़ा जन आंदोलन

0
  •  विधायक किरण देव ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा 
    जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां मां के नाम’ अभियान जगदलपुर शहर में जन आंदोलन का रूप ले चुका है। नगर के हर वार्ड में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत नगर के अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड के शीतला माता मंदिर परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव द्वारा पौधारोपण किया गया। महापौर साफीरा साहू, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, कलेक्टर विजय दयाराम के एवं जनप्रतिनिधियों ने भी पौधारोपण किया। शीतला माता मंदिर परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने रुद्राक्ष पौधे का रोपण किया। पौधारोपण के दौरान किरण देव ने कहा कि एक पौधे मां का नाम के तहत सभी एक पौधा अवश्य लगाएं साथ पौधे लगाने के साथ उस पौधे का संरक्षण भी करें।

वन ही जीवन है, इसका महत्व समझना आवश्यक है। पेड़ों के कारण हमारा जलवायु सुरक्षित व संरक्षित रहता है। पेड़ों का संरक्षण व संवर्धन करना हम सब का दायित्व है। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने भी अलग- अलग प्रजातियों के पौधरोपण किया। आंवला, सिंदूरी, बेल, अमरूद, नीम व अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में पार्षद शंभू नाग, डीएफओ उत्तम गुप्ता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, आरेंद्र आर्य, अविनाश श्रीवास्तव , पुजारीगण एवं काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

एक पेड़ मां के नाम’ पर सेजेस कुसुमकसा में हुआ वृक्षारोपण

0

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी /अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुसुमकसा में जूनियर रेड क्रॉस सोसायटी तथा भारतीय स्काउट गाइड के नेतृत्व में स्लोगन ‘ एक पेड़ मां के नाम’ पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्राचार्य श्रीमती सुनीता यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में वृक्षों का इतना अधिक महत्व है कि वृक्ष के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। इसके महत्व का बखान शब्दों में नहीं किया जा सकता है। वृक्ष जन्म से लेकर मृत्योपरांत हमारे लिए उपयोग में आता है। लेकिन हम लोगों को भी उसकी महत्ता समझनी होगी वृक्षारोपण करना होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल उपाध्यक्ष खो खो संघ छत्तीसगढ़ राज्य इकाई तथा अध्यक्ष लायंस क्लब दुर्ग ने कहा कि यदि पूरी धरती को मरुस्थल होने से बचाना है तो वृक्ष लगाना होगा । ‘ एक पेड़ मां के नाम’ के आह्वान से बच्चों का पर्यावरण से जुड़ाव बढ़ेगा। इसमें पलकों को शामिल करने से निश्चित रूप से बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण होगा। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब विश्व का सबसे विशाल एनजीओ है ।यह कई अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं। आमतौर पर यह पर्यावरण संरक्षण ,स्कूली किताब उपलब्ध कराने , आपदा राहत में, प्रतिभावान बच्चों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्लेटफॉर्म उपलब्ध जैसे महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। बच्चों तथा पालकों को पर्यावरण के प्रति सजग करते हुए पेड़ लगाने की अपील की। विशेष अतिथि प्रोफेसर श्रीमती रुचि सक्सैना सदस्य लायंस क्लब दुर्ग ने कहा एक पेड़ मां के नाम से लगाए। साथ ही उसकी देखभाल में प्रमुखता से सहभागिता निभाएं। विशेष अतिथि आशुतोष माथुर अध्यक्ष खो खो संघ इकाई बालोद ने कहा कि वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं है हमारे जीवन में जितना महत्व वृक्ष का है उतना ही महत्व खेल का भी है।मानव का मानसिक विकास तथा शारीरिक विकास खेल से ही संभव है ।शाला के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में भी हिस्सा लेने को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री संजय बैस सदस्य जनपद पंचायत डोंड़ी ने कहा कि अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कटाई के जगह रोपाई को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। बढ़ती जनसंख्या के लिए अनाज के खेत की भी आवश्यकता है। हमारी इच्छा शक्ति मजबूत होगी तभी हम बंजार में भी फसल उगा सकते हैं। साथी उन्होंने जैविक खेती करने की भी सलाह दी। विशिष्ट अतिथि श्री सचिन डोंगरे सह सचिव खो खो संघ छत्तीसगढ़ इकाई ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधों का अहम योगदान होता है। जिस तरीके से हम अपनी मां का देखभाल करते हैं ठीक उसी तरह प्रकृति की भी देखभाल करें।

शिक्षिका सुश्री पूजा रात्रि ने पर्यावरण संबंधी सुमधुर गीत गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। जूनियर रेड क्रॉस प्रभारी तथा कार्यक्रम के संचालक टी एस पारकर ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर एक खास अभियान शुरू किया गया। जिसका नाम ‘ एक पेड़ मां के नाम” है। दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता मां का होता है। हम सबके जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां हर दुःख सहकर अपने बच्चों का पालन पोषण करती है। इसी प्रकार हर प्राणियों का पालन पोषण तथा स्नेह वृक्ष भी करता है।इसलिए हर व्यक्ति को मां के साथ या मां के नाम पर एक वृक्ष जरुर लगाना है । ‘ ग्रीन- भारत’ का सपना हमें पूरा करना है।यह कार्य किसी एक व्यक्ति का नहीं है यह हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम का व्यवस्थापक खेल प्रशिक्षक श्री लक्ष्मण गुरुंग तथा शेष कुमार कोषमा थे। वरिष्ठ व्याख्याता सुश्री गीता गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नितिन जैन , सरपंच शिवराम सिंदरामें,अनिल सुथार, मनीष जेठवानी तथा व्याख्यातागण एम जॉर्ज, यू त्रिपाठी,आर अवाड़े, रंजना खोबरागड़े ,किरण झा,मांडवी मिश्रा ,सविता स्वर्णकार ,आशा प्रधान ,भारत नायक , सी बी डाहरे जनक साहू ,कृतिका साहू ,दीपमाला जोशी, देहुती कोठारी ,चंद्रकला सक्सेना,डाली मेस्राम , शीतला नायक विजयलक्ष्मी साहू आदि उपस्थित थे।

एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने में जुटे दल्ली राजहरा के भाजपाई

0
  •  राजहरा बाबा मंदिर में रोपे अनेक प्रजातियों के पौधे

दल्ली राजहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल एक पेड़ मां के नाम को फलीभूत करते हुए राजहरा मंडल में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के जनक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस 23 जून से जन्म दिवस 6 जुलाई तक संगठन के लिए सेवा पखवाड़ा के रूप में विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत वृहद वृक्षारोपण को किया जाना सुनिश्चित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई।अभियान को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय स्तर से पन्ना प्रमुख तक सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा मां को साथ खड़ा करके या मां की तस्वीर के साथ एक पेड़ मां के नाम लगाया जाए इस उद्देश्य हेतु आज राजहरा मंडल के उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू के नेतृत्व में नगर देव राजहरा बाबा परिसर में देव वृक्ष पीपल, बरगद, फलदार वृक्ष कटहल, जामुन छायादार करण जैसे जीवनदायी पौधे लगाए गए

एवं एक पेड़ मां के नाम के उद्देश्य को आम जनों तक पहुचाया गया। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने व्यापक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण करने बूथ स्तर पर सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, मंडल में निवासरत समस्त कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा ज़िला मंत्री राजेश दसोड़े, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुश्ताक अहमद, मंडल मंत्री जनार्दन सिंगरौल, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष मेवालाल पटेल, पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम ठाकुर, युवा मोर्चा पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद बाघ, युवा नेता तरुण टंडन, बूथ अध्यक्ष आशीष ठाकुर, विक्टर जॉन, योगेश जायसवाल, अखिलेश मिश्रा, मंदिर पुजारी अजय गिरी, दुष्यंत ठाकुर, सागर साहू, धरम दास, शेख चांद, प्रशांतु, सागर, डेविड, कृपाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बच्चों के मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: बलीराम बघेल

0
  •  जिला शिक्षा अधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण से मच गया हड़कंप
  • स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया भी डीईओ बघेल ने

जगदलपुर बस्तर जिले के नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने शनिवार को कई स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शाला भवन के रखरखाव हेतु शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बागवानी, किचन गार्डन विकसित करने हेतु शिक्षकों को निर्देशित किया। बघेल ने शिक्षकों एवम विद्यार्थियों से कहा कि स्कूल परिसर व उसके आसपास एक पेड़ अपने मां के नाम लगाने का संकल्प लें जिससे की स्कूल के आसपास का वातावरण हरा भरा रहे।

शनिवार सुबह जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल प्राथमिक शाला सरगीपाल, प्राथमिक शाला भेजरीपदर, माध्यमिक शाला भेजरीपदर, हायर सेकंडरी स्कूल बकावंड, पाहुरबेल में आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान वह खुद शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाने भी लगे। उन्होंने हिंदी, अग्रेंजी व गणित की क्लास ली। बच्चों के बीच वह भी बच्चे बन गए व उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। बलीराम बघेल ने मध्यान्ह भोजन का दायित्व सम्हालने वालों तथा शाला प्रमुखों से दो टूक शब्दों में कह दिया कि बच्चों के मध्यान्ह भोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्व सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में कोई भी कोताही व लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। नव प्रवेशी बच्चों को शिक्षा अधिकारी ने बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

बलीराम बघेल ने यह भी कहा कि शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचे वहीं अपने-अपने विषय का अध्यापन स्वयं घर से करके आएं, जिससे बच्चों की शिक्षा में सुधार हो सके। बकावंड विकासखंड के हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य को कालखंड निर्धारण व स्कूल में स्वच्छ वातावरण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बस्तर जिले के सातों विकासखंडों के समस्त शिक्षकों को चेताया है की सभी शिक्षक समय से स्कूल पहुंचे व ईमानदारी से अपना मूल कम यानि कि अध्यापन कार्य करें। इसके लिए जल्द ही निगरानी समिति का गठन भी किया जाएगा जो कि शिक्षकों पर कड़ी निगरानी रखेंगे।

दरभा मंडल में लाखों के विकास कार्यों का विधायक किरण देव ने किया भूमिपूजन

0
  • ग्राम कामानार में उन्नयित शाला का किया लोकार्पण

जगदलपुर विधायक किरण देव ने शनिवार की शाम दरभा मंडल में लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। दरभा मंडल के कामानार में भूमिपूजन करने पहुंचे विधायक किरण देव का ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से बाजे गाजे और नृत्य के बीच उनका तिलक लगाकर स्वागत किया।

विधायक किरण देव ने दरभा मंडल में मुख्यमंत्री अधो संरचना संसाधन एवं उन्नयन प्राधिकरण मद से प्राथमिक शाला टोपर के अतिरिक्त कक्ष भवन के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन लागत 7 लाख, प्राथमिक शाला भाटागुड़ा अतिरिक्त कक्ष लागत 7 लाख, माध्यमिक शाला छिंदबहार अतिरिक्त कक्ष लागत 7 लाख, प्राथमिक शाला चिंगपाल अतिरिक्त कक्ष उन्नयन लागत 7 लाख, माध्यमिक शाला धुडमारास अतिरिक्त कक्ष का उन्नयन लागत 7 लाख, माध्यमिक शाला नेगानर अतिरिक्त कक्ष का उन्नयन लागत 7 लाख, प्राथमिक शाला धुडमारास अतिरिक्त कक्ष का उन्नयन लागत 7 लाख, प्राथमिक शाला कपकाकपारा अतिरिक्त कक्ष का उन्नयन लागत 7 लाख एवं डाढल तरई मे 15वें वित से तराई का जीणोॅद्दार लागत 9.70 लाख, एनएमडीसी सीएसआर मद से सीसी रोड लागत 10 लाख रुपए, प्राथमिक शाला काण्डकीपारा मे शाला मरम्मत कार्य लागत 2 लाख , कुल लगभग 70 लाख रुपए का विकास कार्यों का भूमिपूजन विधिवत किया। विधायक किरण देव ने भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीnon के बीच पहुंचकर बस्तर के पारंपरिक स्वागत से बहुत ही अच्छा महसूस हुआ। किरण देव ने कहा आप सभी की मांग के अनुरूप गांव में विकास कार्य किया जा रहे हैं। विकास अनवरत जारी रहेगा। आप लोगों को मूलभूत सुविधाएं देना हमारा कर्तव्य है। सड़क, पुल पुलिया पानी, शाला भवनों का उन्नयन व अन्य सभी विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। विधायक  देव ने बताया दरभा मंडल में कुल 130 बोर की स्वीकृति मिलीहै जो कि क्षेत्र में अनवरत जारी है। क्षेत्रवासियों को पेयजल की समस्या ना हो उस पर कार्य किया जा रहे हैं। विकास अग्रसर रूप से कार्य करेगा और पूरे क्षेत्र में चौमुखी विकास होगा। कार्यक्रम के पश्चात एक पेड़ मां के नाम के तहत विधायक किरण देव ने पंचायत भवन में पौध रोपण भी किया। इस दौरान पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य सीता नाग, जनपद सदस्य शांति, सरपंच ललिता कश्यप, दरभा मंडल अध्यक्ष फूलसिंह सेठिया, प्रभारी नीटू भदोरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष भोला श्रीवास्तव, महामंत्री हरिप्रसाद, संतोष बघेल, गागरा राम, विष्णु प्रताप, खंड शिक्षा अधिकारी श्री पात्रे एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS