City Media - Page 545 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 545

नगर निगम को अपनी निजी जागीर समझने की भूल न करें निगम अध्यक्ष : संजय पाण्डेय

0
  • कांग्रेस अपने भ्रष्ट अध्यक्ष को बचाने पार्षदों पर पलायन करने बना रहा है दबाव
  • सामान्य सभा बैठक तिथि पर अध्यक्ष कर रहीं दुष्प्रचार
    जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने कहा है कि नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू अपने खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने से बचने के लिए बजट हेतु नियत सामान्य सभा को स्थगित करने भ्रामक प्रचार कर रही हैं। वस्तुतः ऐसा कोई भी पत्र नगर निगम कार्यालय से निगम के सचिव या निगम के आयुक्त द्वारा जारी नहीं किया गया है। वास्तव में जो पत्र जारी होने की सूचना मिल रही है, वह कविता साहू का लिखा व्यक्तिगत पत्र है, जिसे वह डाक द्वारा स्पीड पोस्ट के माध्यम से पार्षदों के घर भिजवा रही हैं। उस पत्र का निगम प्रशासन से कोई संबंध नहीं है। निगम अध्यक्षा कविता साहू नगर निगम को अपनी जागीर और दुकान समझ बैठी हैं कि उसे जब चाहे तब वह बंद करें या खोल सकती हैं।

वस्तुतः निगम अध्यक्ष अपने बुने हुए जाल में स्वयं फंस गई हैं और अब अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने की बजाय षडयंत्रपूर्वक लटकाने के लिए विविध प्रकार की कूट रचना कर रही हैं। यदि बजट बैठक स्थगित होती है, तो यह बजट आचार संहिता के चलते आने वाले तीन महीने के लिए टल जाएगा। इसका नतीजा यह होगा कि नगर निगम का बजट पारित नहीं हो पाएगा और उसके कारण नगर निगम अपने विकास कार्य से 1 साल पिछड़ जाएगा। निगम की महापौर और अध्यक्ष इस प्रकार से निगम बजट को धता बताकर अपने कुर्सी को बचाने प्रयासरत हैं, जो कि पूरी तरह असंवैधानिक और लापरवाही की पराकाष्ठा है। संजय पांडे ने कहा है कि निगम अध्यक्ष को चाहिए था कि वह पार्षद दल के ज्ञापन दिनांक 5 मार्च
2024 जिसकी प्रतिलिपि उन्हें दी गई थी, उसका जवाब दें। यह बेहद आश्चर्य का विषय है कि 29 पार्षदों का दम भरने वाली कांग्रेस में आज प्रदेश अध्यक्ष से लेकर स्थानीय संगठन तक अपने ही पार्षदों पर अविश्वास करते हुए उन्हें कायरता पूर्वक पलायन करने दबाव बना रहा है। कांग्रेस के नेता निगम अध्यक्ष जो कि भारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और तानाशाही पूर्वक रवैये के कारण पूरे शहर में चर्चित हैं, उन्हें पदच्युत करने और अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने के बजाए, बचाने के प्रयास में लगे हैं।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सर्किल स्तरीय गोंडवाना समाज के कार्यक्रम में पहुँचे : मिथलेश निरोटी

0

गांधीनगर दिनांक 8-3-2024 दिन शुक्रवार महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सर्किल स्तरीय गोंडवाना समाज के कार्यक्रम में पहुँचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष बालोद मिथलेश निरोटी जी ग्राम मगरदाह, ग्राम तुमडीकसा, और ग्राम गांधीनगर में पहुच कर बुढादेव का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को संबोधित किया और तत्पश्चात समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया । मिथलेश निरोटी जी को ग्रामीणों ने अपने बीच पाकर काफी खुशी व्यक्त करते हुए भव्य स्वागत किये ।

महा शिवरात्रि के महा पर्व पर शिव संस्कार धाम से निकली गई शिवजी की बारात

0

दल्लीराजहरा  महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव संस्कार धाम में रुद्र अभिषेक के साथ शिवजी की अनुपम झांकी के साथ बारात निकाली गई l यहां शिवरात्रि के एक दिन पूर्व संध्या भजन का आयोजन किया गया जिसमें भोले के दीवाने खिलेश यादव मां चंडी भजन ग्रुप दुर्ग की रंगारंग प्रस्तुति की गई जिसे भक्तों ने इसका खूब आनंद लिया और दूसरे दिन
महा शिवरात्रि पर पूरा नगर में श्रद्धा भक्ति देखी गई l शिव संस्कार धाम में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी l भगवान शिव के दर्शन करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी l सभी मंदिरों में पूरे मंत्रोत्चार के साथ भक्तों ने भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद ,गंगाजल एवम पंचामृत, के साथ जलाभिषेक किया और अपने परिवार के साथ खुशहाली की कामना की l आपको बता दे की सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा l बच्चे बुजुर्ग महिला पुरुष सभी वर्ग के लोग मंदिरों में पूजा करने पहुंचे थे l शिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों में भोग भंडारे की व्यवस्था भी की गयी थी l जिसमें मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने
हर तरफ ओम नमः शिवाय की धुन गूंज रहा था l शिव संस्कार धाम में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव के एवं बंटी चोपड़ा परिवार था शिव संस्कार धाम के सेवा समिति पारंपरिक ड्रेस शिव संस्कार धाम का शर्ट पहन कर बारात में सम्मिलित हुए l शिव संस्कार धाम से शाम 4 बजे भोले बाबा का बारात निकाली गयी l यह बारात माइन्स ऑफिस चौक शीतला मंदिर से गुप्ता चौक बस स्टेशन चौक श्रम वीर चौक से होते हुए शिव संस्कार धाम पहुंची l
जहां पर भोले बाबा और माता पार्वती का विवाह संपन्न किया गया उसके उपरांत भंडारा का आयोजन किया गया l हजारों की संख्या में भक्तों द्वारा शिव विवाह और भंडारे का आनंद लिए l दल्ली राजहरा के हजारों महिला पुरुष एवं बच्चे इसमें सम्मिलित हुए l किसी ने भोले बाबा के दूतो का स्वांग रचा, तो किसी ने भक्ति में रम कर भोले बाबा के गीत संगीत की धुन पर नाचते रहे l आज लोगों के द्वारा अपने घरों में भी स्थापित भगवान शंकर की पूजा आराधना की जा रही है l पुराणों में भी इस दिन का विशेष महत्व है l हिंदू धर्म में सबसे सरल और भोले स्वभाव के भगवान शिव को माना जाता है l एक ओर इनका भोले स्वभाव तो दूसरी ओर सती के वीरह में तांडव नृत्य करते विकराल रूप में महाकाल सब कुछ इस महादेव में समाया हुआ है l


भगवान शिव के पूजा के समय सबसे पहले उन पर जल चढ़ाया जाता है कहा जाता है कि समुद्र मंथन में निकले हलाहल विष का पान करने के कारण भगवान शिव का कंठ नीला हो गया था और विष के प्रभाव से उनका शरीर तप रहा था तथा शरीर के ताप को कम करने के लिए देवताओं ने शिवजी पर जल की धारा चढ़ाई l इसलिए शिवलिंग पर जल और दूध दही शहद गन्ने का रस आदि जैसे तरल पदार्थ चढ़कर पूजा की जाती है l हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार फागुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है l कहा जाता है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का विवाह हुआ था l इस दिन लोग मंदिरों में भगवान शिव के मन्त्रों का जप उपवास तथा ध्यान रखते हुए पूरी रात जाकर गीत गाकर अपनी भक्ति दिखाते हैं


इस कार्यक्रम में विशेष रूप से समिति के संगठन मंत्री संजय सिंह कोसा अध्यक्ष हेमशंकर साहू संरक्षक रामदास मानिकपुरी रमेश महालिंगम रमेश रावटे शेखर सिन्हा मदन देवांगन सुमित साहू राकेश सोनबॉयर समिति की सदस्य महिला पुरुष सभी उपस्थित रहे

प्राथमिक शाला अरमुरकसा में नेवता भोजन का कार्यक्रम का आयोजन

0
  • बच्चों को परोसा गया पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

कुसुमकसा ग्राम पंचायत अरमुरकसा के प्राथमिक शाला में नेवता भोजन का कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य संजय बैंस डाक्टर नसीम खान सरपंच सरोज बाई बलेंद् की उपस्थित में सम्पन्न हुवा कार्यक्रम नेवता भोजन शाला प्रबंधन सीमित के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुलदीप ने शिवरात्रि पर्व के अवसर पर स्कूल में पढ़ने वालों बच्चो को अपने परिवार की ओर से आयोजन किए थे कार्यक्रम के मुख्यातिथि जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा की शासन की मंशा अनुरूप आज शाला प्रबंधन के अधक्ष्य भी जितेंद्र जी ने आज बच्चो को नेवता भोज का आयोजन किया गया है सदैव शाला के प्रति समर्पित रहते है मुझसे से हमेशा अपने विदलायाल के बेहतर बनाने के लिए मांग करते रहते है और हम सब इस स्कूल को बेहतर बनाने के लिए संकल्प बद्ध है सरपंच सरोज बालेंद्र ने आभार माना कार्यक्रम में सभी बच्चो को जनपद सदस्य संजय बैंस भोजन खीर पूड़ी का वितरण कर स्वयं बच्चो के साथ भोजन ग्रहण किया इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षक कोशेंद् मानकर जी ने किया |

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप

0

अर्जन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरेल मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप । स्थानीय  लोगों के द्वारा पुलिस को सुचना दी । पुलिस को सुचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची । लोगो द्वारा बताया गया कि यहां विछित अज्ञात व्यक्ति 3-4 दिनो से आस पास घुमता नजर आया था । पुलिस घटना की जांच में जुटी है ।

जैबेल गांव की महिलाओं तक नहीं पहुंचा प्रधानमंत्री मोदी का जल जीवन मिशन

0
  • आज भी तीन किमी दूर नदी में झिरिया खोदकर पानी का इंतजाम करती हैं महिलाएं =
    -अर्जुन झा-
    बकावंड केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत आज प्रायः हर गांव में पीने के शुद्ध पानी का इंतजाम किया जा रहा है, मगर बस्तर जिले जैबेल गांव की महिलाओं का नसीब फूटा हुआ है कि उनके गांव तक मोदी का यह मिशन पहुंच नहीं पाया है। या फिर अधिकारी ही उन्हें जल जीवन मिशन के लाभ से वंचित रखना चाहते हैं। गांव की महिलाएं, युवतियां और छोटी छोटी बच्चियां आज भी तीन किलोमीटर दूर नदी से पानी लाकर काम चलाने मजबूर हैं।
    बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत जैबेल के ग्रामीणों को आज भी बूंद बूंद पानी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। बरसात का मौसम खत्म होते ही और गर्मी के शुरूआती दिनों से ही जैबेल के लोगों को पीने के पानी के लिए नदी नालों पर निर्भर होना पड़ता है। जैबेल गांव से तीन किलोमीटर दूर स्थित नदी में गड्ढे खोदकर झिरिया बनाया जाता है, फिर वहां से पानी को छानकर बर्तनों में भरकर महिलाएं घर लाती हैं। उसी पानी को पीने और भोजन बनाने के काम में लिया जाता है। महिलाओं को पूरे दिन के पानी की व्यवस्था के लिए नदी के कम से कम पांच चक्कर लगाने पड़ते हैं। मतलब महिलाओं को एक दिन में तीस किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इसके बाद भी उन्हें शुद्ध पानी नसीब नहीं हो पाता। ऐन परीक्षाओं के समय बालिकाओं और युवतियों को अपनी सारी ऊर्जा पानी की व्यवस्था में खपानी पड़ती है। वे परीक्षा की तैयारी नहीं कर पातीं। इस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान भी जैबेल गांव में दम तोड़ता नजर आ रहा है। महिलाएं भी सुबह से शाम तक पानी के इंतजाम में ही खटती रहती हैं। चिलचिलाती धूप में मातृशक्ति को परेशान होना पड़ रहा हैं। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम और छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना जैबेल की महिलाओं के लिए बेमानी ही हैं। सरकार जब उन्हें जल संकट से मुक्ति नहीं दिला सकतीं तो बड़ी से बड़ी योजना भी मातृशक्ति का भला नहीं कर सकती।

    ऐसे करना पड़ता हैं पानी का प्रबंध
    जिस नदी से महिलाएं पानी का इंतजाम करती हैं, वह जैबेल गांव से तीन किलोमीटर दूर स्थित है। महिलाएं पहले नदी की रेत को खोदकर गड्ढा करती हैं। गड्ढे में रिस रिस कर आने वाले पानी को कटोरे की मदद से गुंडी और बाल्टीयों में भरा जाता है। फिर पानी भरी गुंडियों और बाल्टी को सिर पर रखकर महिलाएं, युवतियां और बच्चियां घर लाती हैं।. यह काफी मेहनत वाला काम होता है। महिलाएं जितना पानी नहीं भर पातीं उससे कहीं ज्यादा उन्हें पसीना बहाना पड़ जाता है। पानी का इंतजाम करने के बाद उन्हें घर में झाड़ू पोंछा, बर्तन मांजने, कपड़े धोने, भोजन तैयार करने जैसे तमाम काम भी निपटाने पड़ते हैं। ऐसे में उनके आत्मनिर्भर बनने के सपने भी चूर चूर हो रहे हैं।
    पानी के लिए यह कवायद बीते कई वर्षों से यूं ही चली आ रही है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही नदी नालों में झिरिया खोदकर गड्ढे से पानी निकाल कर रोज ले जाना पड़ता है। इसके अलावा गांव के किसान झिरिया के पानी से अपनी फसलों की सिंचाई भी करते हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांव में पेयजल व्यवस्था पर अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव भी के पानी के इंतजाम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

    विधायक से नाराज हैं महिलाएं
    बकावंड विकासखंड का जैबेल गांव बस्तर विधानसभा क्षेत्र में आता है। विधायक लखेश्वर बघेल की संवेदनहीनता ही कहें कि वे जैबेल की महिलाओं की इस विकराल समस्या के प्रति उदासीन बने हुए हैं। विधायक जब भी क्षेत्र के दौरे पर होते हैं, तो हर बार जैबेल के ग्रामीण उन्हें जल संकट से अवगत कराते हैं, मगर विधायक लखेश्वर बघेल हैं कि एक कान से सुनते हैं और दूसरे कान से निकाल देते हैं। केंद्रीय मद से स्वीकृत कार्यों को अपनी उपलब्धि बताकर अपनी पीठ आप थपथपाने वाले विधायक लखेश्वर बघेल से जैबेल गांव की महिलाएं सख्त नाराज चल रही हैं। विधायक के प्रति यह नाराजगी आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

डॉ प्रियंका बिस्सा व्यास के “रक्तवीर” अभियान ने राजिम कुंभ में बनाया विश्व रिकॉर्ड

0

राजिम कुम्भ कल्प 2024 में डॉ प्रियंका बिस्सा व्यास टीम, नेहरू युवा केंद्र , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड एवं छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज के सहयोगी युवा साथियों द्वारा वृहद् स्तर पर निःशुल्क रक्त प्रशिक्षण शिविर “रक्तवीर” स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता अभियान किया गया|

इस “रक्तवीर” अभियान को विराट संत समागम में मात्र पांच दिनों में 23,180 लोगो को ब्लड टेस्ट कार्ड उपलब्ध कर नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया| इस ब्लड टेस्ट कार्ड में हाइट (लम्बाई), वेट (वजन), ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड ग्रुप , हीमोग्लोबिन , सिकलिंग एवं एच.आई.वी. की निःशुल्क जाँच किया गया | गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की प्रतिनिधि सोनल शर्मा ने विधिवत पूरी जाँच के उपरांत विश्व रिकॉर्ड की घोषणा किया | माननीय मुख्यमंत्री पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी जी , माननीय धर्मस्य मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं गरियाबंद विधायक श्री रोहित साहू जी द्वारा सम्मानित किया गया । शासकीय स्वास्थ्य विभाग मगरलोड की बी.एम.ओं डॉ शारदा ठाकुर ने बताया की प्रशिक्षण कराने वालों में 65% लोगो को बी.पी, शुगर की भी जानकारी नहीं थी लेकिन रक्तवीर अभियान से स्वास्थ्य जानकारी लाखों लोगो तक पहुँची | नेहरु युवा केंद्र जिला अधिकारी श्री अर्पित तिवारी जी, छ.ग नर्सिंग की प्रशासनिक अधिकारी भारवी वैष्णव प्राचार्य कर्ष जी, गुरु डॉ वासु वर्मा ने सभी स्वयंसेवकों में उत्साह बनाया रखा व प्रोत्साहित किया|

राष्ट्रपति सम्मानित डॉ प्रियंका बिस्सा व्यास ने बताया की ब्लड प्रेशर , शुगर व बीएमआइ के नियंतरण से व्यक्ति निरोगी रहता है| इस अभियान में लोगो में जागरूकता लाने के लिए पुरे मेला में घूम-घूम कर जाँच की गयी जो सबसे चुनौतीपूर्ण रहा| इस अभियान में 195 वालंटियर्स व सहयोगी अजय बोराल, अंकिता टंडन, ऐश्वर्य,सृष्टि, विनय, आशी, मुस्कान एवं लैब टीम में किशोर देवांगन, संतोष, तरुण, गार्गीशंकर सेन, रितेश, संजय एवं भुवन का विशेष योगदान रहा |इसके पूर्व 2018 में प्रियंका टीम के यह अभियान भारत का पहला ब्लड टेस्ट कार्ड बना जिसमे 11,551 लोगो की रक्त जाँच कर उन्हें कार्ड उपलब्ध कराया गया था | इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशंसा हुई । राजिम कुंभ 2024 में इटली, फ़्रांस से आये लोगो ने भी इस अभियान में अपना प्रशिक्षण कराया|

इस वर्ष के प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज होगा

0

बालोद- इस वर्ष के प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज किया जाना है। जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष डॉ० प्रज्ञा पचौरी अध्यक्ष ने बताया कि लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन प्रकरण में बी०एस०एन०एल, विद्युत विभाग, नगर पालिका, बीमा कंपनी बैंक से प्राप्त लोन के प्रकरण का निराकरण किया जाता है। चेक बाउंस के प्रकरण, भरण पोषण अन्य राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरणों का निराकरण किया जाता है। पूर्व लोक अदालत की भांति इस वर्ष भी राजस्व प्रकरणों का निराकरण किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। तहसील न्यायालय में पैरवी करने वाले अधिवक्तागण से खातेदारों के मध्य आपसी बंटवारे के मामले, वारिसों के मध्य बंटवारे विकय पत्र, दान पत्र, वसीयतनामा आदि के आधार पर नामांतरण के मामलें का आदि का निराकरण लोक अदालत में करने को कहा। श्रीमती सुमन सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि लोक अदालत में किसी पक्षकार की ना हार होती ना जीत। सौहार्द्र पूर्ण तरीके से पक्षकारों के मध्य आपसी राजीनामा कर प्रकरण का निराकरण किया जाना है। नेशनल लोक अदालत जिला न्यायालय बालोद के साथ-साथ तालुका न्यायालय डौण्डीलोहारा, दल्लीराजहरा एवं गुण्डरदेही में आयोजित की जायेगी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0
  • स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में आयोजित खेल में बालिकाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

बालोद, 08 मार्च 2024 कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशनुसार जिला प्रशासन बालोद और खेल एवं युवा कल्याण विभाग बालोद के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज 08 मार्च को स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ। प्रतियोगिता में 02 वर्ग के अंतर्गत 09 से 18 वर्ष की बालिकाएं तथा 18 से 35 वर्ष की महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमे दौड़, लंबी कूद आदि खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर, खेल प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी के रूप में मौजूद थी। उन्होंने प्रतिभागी बालिकाओं और महिलाओं से भेंट कर खेल प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करने उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए पेयजल, भोजन एव स्वास्थ्य सुविधा की भी व्यवस्था रखी गई थी।

 

दुधमुंहें बालक सहित तीन की लोहंडीगुड़ा जनपद क्षेत्र के गडदा घाटी में मौत

0
  • चित्रकोट मेला देखने जा रहे थे किलेपाल के ग्रामीण

जगदलपुर। लोहंडीगुड़ा की प्रसिद्ध चितरकोट मेला देखने जा रहे किलेपाल सहित दीगर क्षेत्र के ग्रामीणों की ऑटो गड़दा घाट में पलट गई जिसके कारण एक दुधमुंहे बालक मासूम सहित तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं 15-16 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र के 

गड़दा घाटी के नीचे सुबह 11:30 बजे ऑटो अनियंत्रित होकर गिर गई है।112 स्टाफ मौका स्थल पर पहुंच कर देखे कि एक ऑटो में करीबन 20 लोग बैठे हुए थे जिसमें ऑटो चालक पवन गावडे पिता बुधराम गावडे उम्र 50 वर्ष निवासी बस्तानार ऑटो क्रमांक सीजी 17 केवाई 576 2 में चला रहा था जिसमें बैठकर 20 लोग चितरकोट मेला देखने जा रहे थे, तभी गड़दा घाटी के पास रोड खराब व ढलान होने के कारण पीछे का चक्का गड्ढे में फंस जाने से ऑटो आनियंत्रित होकर घाटी के नीचे गिर गई जिसमें सवार दो बच्चे व एक महिला की मौत हो गयी। मृतिका नेवलू पोयामी पिता सोनू पोयामी उम्र 10 वर्ष जाति माड़िया निवासी किलेपाल पटेल पारा , सानमु गावडे पिता पवन गावडे उम्र 10 महीनें जाति माडिया निवासी बस्तानार व एक अज्ञात महिला जिसकी जानकारी सामने नहीं आई है,इन तीनों की मौकास्थल पर ही मौत हो गई।

108-112 बने देवदुत

गडदा घाट में घायल हुए लोगों के लिए 112 व108 स्टाफ देवदुत बनकर आए, उन्होंने लगभग 16 लोगों को किलेपाल स्वास्थ्य केंद्र में जाकर भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार करवाया जिसमें से की लोगों की स्थिति खराब थी जिनको मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजा गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS