City Media - Page 569 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 569

एकलव्य विद्यालय दरभा के छात्रावास अधीक्षक और प्राचार्य हटाए गए

0
  • दोनों की लापरवाही को लेकर धरने पर बैठे थे छात्र
  •  सहायक आयुक्त अमित भाटिया ने की कार्रवाई
    लोहंडीगुड़ा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दरभा के संचालन में लापरवाही बरतने वाले अधीक्षक व प्राचार्य पर गाज गिरी है। प्राचार्य मिलाप सिंह ठाकुर को पद से मुक्त करते हुए उनके स्थान पर सालिग राम पचौरी को नियुक्त किया गया है। वहीं अधीक्षक पद से पदलाम सिंह बैस को हटाते हुए प्रधान पाठक स्तानिसलय तिग्गा को कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।


मालूम हो कि एकलव्य विद्यालय दरभा के छात्र सोमवार को धरमपुरा मार्ग पर स्कूल और छात्रावास की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे थे। मामले की जानकारी मिलते ही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अमित भाटिया मौके पर पहुंचे। फौरी एक्शन लेते करते हुए अमित भाटिया ने अधीक्षक व प्राचार्य को तत्काल उनके दायित्व से मुक्त कर दिया है। वहीं अधीक्षक के निलंबन की कार्यवाही के लिए बस्तर कमिश्नर को पत्र भेज दिया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिलने से खिल उठे हितग्राहियों के चेहरे

0
  • किराएदार के रूप में रहते आए लोगों के पक्के घर के सपने हुए पूरे
    जगदलपुर देश के प्रत्येक परिवार के सिर पर पक्की छत हो इस सोच को सकार करने के लिए केंद्र शासन की महति योजना प्रधानमंत्री आवास योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस कड़ी में छत्तीसगढ शासन की संवेदनशील पहल पर एएचपी के तहत आम आदमी के आवास का सपना साकार करने किरायेदारों के रूप में रह रहे नगरीय निकाय क्षेत्र के परिवारों को उनका स्वयं का अपना आवास मात्र लागत मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
    योजना के क्रियान्वयन एवं जनमानस को योजना का लाभ देने नगर निगम द्वारा प्रक्रिया कर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र हितग्राहियों को आज 12 फ़रवरी को नगर निगम के वीर सावरकर भवन में जिला चयन समिति द्वारा 200 पात्र हितग्राहियों को 160 आवास आबंटन किए गए।

वर्तमान में निर्मित 160 मकान को ही आवंटन किया गया है। कुछ दिनों पश्चात शेष बचे आवासों का भी आवंटन किया जाएगा। आवंटन के दौरान महापौर सफीरा साहू , पीङब्लूडी सभापति यशवर्धन राव, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, पार्षद नरसिंग राव, राजपाल कसेर, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, एसडीएम कौशिक , नगर निगम आयुक्त हरेश मांडवी, नोडल अधिकारी अअजित तिग्गा, अमर सिंह कश्यप उपस्थित थे। वीर सावरकर भवन में आयोजित एएचपी मकानों का आवंटन लाटरी के माध्यम से 200 पात्र हिग्राहियों को 160 आवास का तथा 60 से ऊपर वाले 14 हितग्रहियो को पहली प्राथिमिकता में रखा गया। 4 विकलांग लोगो को आबंटन किया गया। क्षेत्रों के रहवासी परिवारों हितग्राहियों के स्वयं के आवास का सपना सकार हुआ। छत्तीसगढ़ शासन की इस अभिनव योजना का लाभ लेकर आज वर्षो से किराये में निवासरत परिवार भी अपने स्वयं के आवास का सपना सकार कर रहे है। अपने स्वयं का आवास पाकर सभी हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

हर व्यक्ति न्याय मिलते तक जारी रहेगा सफर : दीपक बैज

0
  •  30वें दिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोरबा पहुंची

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने सोमवार को प्रातः भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कैंप कोरबा में ध्वजारोहण किया। इस दौरान पीसीसी चीफ और बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा कि आज हमारी यात्रा सीतामढ़ी चौक,कोरबा से चल कर शिवनगर, सूरजपुर में रात्रि विश्राम करेगी। सभी को न्याय का हक मिलने तक हमारा सफर जारी रहेगा। उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के अध्यक्ष,राज्यसभा सांसद जयराम रमेश भी थे। यह जानकारी पीसीसी चीफ के मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी ने दी।

0

दल्लीराजहरा व आस पास के खेल प्रतिभा को निखारने के नियत से जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी कर स्मृति जन मुक्ति मोर्चा के दशहरा मैदान पर आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज उद्घाटन मैच बाघमार और वार्ड न 18 के बीच खेला गया जिसमें वार्ड नं 18 की टीम ने बाघमार की टीम को एक विकेट से पराजित कर मैच को आपने नाम कर लिया दोनों ही टीम ने अच्छा प्रदर्शन कर अन्तिम ओवर तक मैच की रोमांचक स्थिति बनाया रहा… आज के उद्धघाटन मैच में मुख्यअतिथि के रूप में श्रीमान संजय सिंग जी समाज सेवी, और विशेषअतिथि के रूप में  शिवा सिंह जी समाज सेवी, व मनीलाल जी समाज सेवी रहे… इस प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क के3 रूप में 500 लिया जा रहा है और इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15001 व प्रतिक चिन्ह तो द्वितीय पुरस्कार के रूप में 10001 व प्रतिक चिन्ह एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 5001 व प्रतिक चिन्ह के साथ अन्य आकर्षक पुरुस्कार भी प्रदान किया जयेगा

रात्रि में कार वाहनों का शीशा तोड़ने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा  पिछले एक सप्ताह पूर्व से कुछ व्यक्तियों द्वारा रात्रि में राजहरा सेक्टर एरिया में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मकान के सामने रखे कार वाहनों की के शीशा को तोड़ फोड़ कर भाग जाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना राजहरा द्वारा कार वाहनों की शीशा को तोड़ फोड़ करने वाले व्यक्तियों की पता तलाश हेतु रात्रि में सेक्टर एरिया में लगातार पेट्रोलिंग गस्त कराया गया तथा टाउन राजहरा सेक्टर एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही राजकुमार मंडावी पिता कैलाश मंडावी उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 25 जगजीवन वार्ड राजहरा थाना राजहरा को तलब कर पुछताछ किया गया जो विनोद साहू पिता अर्जुन साहू वार्ड नंबर 25 का वहाँ का शीशा रात्रि के समय पत्थर मारकर तोड़ना स्वीकार किया . अन्य शीशा तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की पता तलाश जारी है . राजकुमार मंडावी के विरूध्द वैधानिक कानूनी कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया।

जुआ खेलते 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
  • जुआ खेलते 04 आरोपियों को गिरफतार, जप्ती रकम 2160 रू. को किया बरामद।
  • अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल आरोपी के
    कब्जे से कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।
    पुलिस अधीक्षक महोदय  एस. आर. भगत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय के नेतृत्व में अवैध जुआ सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बालोद में दिनांक 11.02.2024 को थाना बालोद स्टाफ के द्वारा गांव/षहरो में अवैध जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों को एवं अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी के विरूद्ध किया गया कार्यवाही जिसमेंः-
    (ए).अपराध क्रमांक 95/24 धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम वर्ष 2022 के तहत नगदी रकम 2160 रू एवं 52 पत्ती ताष जप्त किया गया|

आरोपियों के नामः- 01.थानसिंह साहू पिता नम्मु राम साहू उम्र 40 साल ग्राम निपानी
02.कंवल सिंह साहू पिता जंगलीराम उम्र 53 साल ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद
03.मनोज कुमार साहू पिता नेमीचंद उम्र 37 साल ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद
04.बिरेन्द्र कुमार निषाद पिता विष्णु उम्र 22 साल ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद

(बी).आरोपी मनोहर लाल दुग्गा पिता स्व. सगउ राम दुग्गा उम्र 43 साल ग्राम तालगांव थाना व जिला बालोद के द्वारा अपने पास 02 सफेद रंग के प्लास्टीक डिब्बा में 20 लीटर कच्ची शराब कीमती 6000 रू. में अधिक मात्रा में शराब बिक्री करने हेतु रखा हुआ था जिसे जप्त कर आरोपी के विरूध्द थाना बालोद में अपराध क्रमांक 96/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यावाही में थाना बालोद से सउनि धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक मनोज निर्मलकर, आरक्षक लवणसिंह राजपुत, मनीष राजपुत, मोहन कोकिला, विवके आनंदधीर का विषेष सराहनीय योगदान रहा है।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में मनाई गई महर्षि दयानंद जयंती

0

दल्लीराजहरा खदान समूह के सांसद प्रतिनिधि और भारतीय मजदूर संघ के नेता मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी बताया कि विगत दिनों भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम सुरेश कुमार साहू से उनके कार्यकाल में मिला और उन्हें सबसे पहले भारतीय मजदूर संघ की नववर्ष की डायरी भेंट किया तत्पश्चात चर्चा में सांसद प्रतिनिधि ने उनसे जल्द से जल्द बीएसपी प्रबंधन और डीएवी प्रबंधन के साथ बैठक कर बच्चों के फीस के विषय में निर्णय लेने का अनुरोध किया क्योंकि सभी पालकगण असंमजस की स्थिति में है स्कूल प्रबंधन और बीएसपी प्रबंधन द्वारा स्थिति को स्पष्ट नहीं किया जा रहा है जबकि ईस संबंध में मेरे द्वारा सर्वप्रथम एक शिकायत पत्र 09-09-2023 को बीएसपी प्रबंधन और आपके कार्यलय में दिया गया था जिसमें पालकों का हस्ताक्षर युक्त शिकायत पत्र भी दिया गया था उसके बाद 11-09-2023 को पुनः एक पत्र लिखा गया था जिसमें बच्चों को प्रवेश पत्र देने से मना किया जा रहा था जिनके फीस जमा नही हुए हैं जिसपर आपके हस्तक्षेप के बाद किसी तरह बच्चों को परीक्षा में बैठने दिया गया किंतु बच्चों को जिस तरह से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है उसकी अभी तक जांच चल रही है जोकि खेदजनक है।इसी संबंध में 22-09-2023 को पुनः एक स्मरण पत्र बीएसपी प्रबंधन, जिला शिक्षा अधिकारी,और आपके कार्यलय को लिखा गया और जिसपर कार्यवाही करते हुए आपने त्रिपक्षीय बैठक भी आयोजित किया पर बीएसपी प्रबंधन की तरफ से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उस बैठक में उपस्थित नहीं हुए जोकि चिंता का विषय है। उसके बाद मेरे द्वारा पुनः 10-10-2023 को आपके कार्यलय में पत्र लिखकर बीएसपी प्रबंधन से लिखित जानकारी मांगी गई थी जिससे सारे विषयों का पटाक्षेप हो सकता था किंतु उस बैठक में बीएसपी प्रबंधन और डीएवी स्कूल प्रबंधन द्वारा जो जवाब दिया गया वो कहीं से भी सही नहीं था जो पुछा गया उस विषय को छोड़कर औचित्य विहीन जानकारी प्रदान किया गया इससे ऐसा प्रतीत होता है कि बीएसपी प्रबंधन जो कि डीएवी स्कूल को राजहरा में स्कूल चलाने का जो ठेका दी हुई उसे सही तरीके से क्रियान्वित करने में सक्षम नहीं और स्कूल सही तरीके से चल नहीं रहा है।ईसके लिए बीएसपी प्रबंधन जिम्मेदार है क्योंकि शिक्षा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं क्षेत्र में उपलब्ध कराना ईनकी नैतिक जिम्मेदारी है जिसमें यह मुंह नहीं मोड़ सकते है इन्हीं शर्तों पर इन्हें ईस क्षेत्र में माइनिंग करने की अनुमति दी गई थी किंतु आज बीएसपी प्रबंधन पूरी तरह से क्षेत्र का क्षेत्र की जनता का शोषण करने में लगीं हुई है जोकि चिंता जनक है जिसपर एसडीएम को संज्ञान में लेते हुए कड़ी कार्रवाई करनी होगी जिससे नगर के लोगों को उनका अधिकार मिल सकें और यहां के गरीब आदिवासी के बच्चो के साथ न्याय हो सकें। चर्चा में मुश्ताक अहमद ने एसडीएम सुरेश कुमार साहू को कहा कि पिछली बैठक में ईस बात को पूरे प्रमाण के साथ हमने रखा था कि बीएसपी प्रबंधन ने सीएसआर मद से नान बीएसपी के बच्चों के लिए सत्र 2022-23 के लिए 2 करोड़ 3 लाख रुपए और सत्र 2023-24 के लिए 2 करोड़ 70 लाख रुपए डीएवी इस्पात सीनियर सेकेंडरी स्कूल दल्ली राजहरा के लिए दिया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि बीएसपी प्रबंधन के कुछ अधिकारी उस पैसे का बंदरबांट करने में लगे हुए और नगर की ग़रीब आदिवासियों का हक मारना चाहतीं हैं। पिछली बैठक में मुख्य महाप्रबंधक खदान ने कहा था कि यह पैसा अनुबंध के तहत दिये जाने वाले राशि का भुगतान है जिसपर संघ ने उनसे ईसी बात को लिखकर देने को कहा था संघ का स्पष्ट मानना है कि ईस पूरे प्रकरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है इसलिए सही जानकारी नहीं दी जा रही है इसलिए संघ को अब पूरे प्रकरण की शिकायत पूरे प्रमाण के साथ लोकपाल में करनी होगी जिससे सीएसआर मद में हो रहे भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकें। अंत में एसडीएम सुरेश कुमार साहू ने कहा ईस संबंध में बैठक 15-02-2024 को रखीं गई है जिसमें बीएसपी से संबंधित सभी शिकायतों का निराकरण कर लिया जावेगा।
संघ के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से मुश्ताक अहमद,एम पी सिंग, संतोष देवांगन, संजय यादव, देवा साहू एवं संघ के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी |

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में मनाई गई महर्षि दयानंद जयंती

0

जगदलपुर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई।
महर्षि दयानंद सरस्वती आधुनिक भारत के चिंतक तथा आर्य समाज के संस्थापक थे। उनके बचपन का नाम मूलशंकर था। उन्होंने वेदों के प्रचार- प्रसार और श्रेष्ठ जीवन पद्धति की स्थापना के लिए आर्य समाज की स्थापना की। वेदों की ओर लौटो यह उनका ही दिया हुआ प्रमुख नारा था। उन्होंने कर्म सिद्धांत, पुनर्जन्म तथा सन्यास को अपने दर्शन के आधार स्तंभ बनाए। स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य मनोज शंकर ने स्वामी दयानंद के छायाचित्र के समक्ष दीपप्रज्वलन एवं पूजा अर्चना कर की। स्वामी के जयकारे लगाए गए। प्राचार्य श्री शंकर ने अपने उदबोधन में कहा कि महर्षि दयानंद का समाज सुधार में व्यापक योगदान रहा। महर्षि दयानंद ने तत्कालीन समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वासों और रूढियों- बुराइयों, जातिवाद, छुआछूत, बाल विवाह, बहुविवाह, सती प्रथा, मृतक श्राद्ध, पशु बलि, नर बलि, पर्दा प्रथा व देवदासी प्रथा का खंडन व विरोध किया। उनके ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश में समाज को आध्यात्म और आस्तिकता से परिचित कराया गया है। वे योगी थे तथा प्राणायाम पर उनका विशेष बल था। वे सामाजिक पुनर्गठन में सभी वर्णों तथा स्त्रियों की भागीदारी के पक्षधर थे। उनमें न केवल देशभक्ति की भावना दिखाई देती थी, बल्कि वे तो 1857 के स्वतंत्रा संग्राम में भाग लेने वाले अग्रिम लोगो में थे। सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वामी जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने का निर्णय लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के किया गया।

पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, लोकसभा चुनाव पर किया मंथन

0
  • भाजपाइयों ने पुण्यतिथि पर मनाया समर्पण दिवस
  •  चुनाव प्रबंधन समिति कोर कमेटी की बैठक भी हुई
    जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिला मुख्यालय के जिला भाजपा कार्यालय अटल सदन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के सह संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं व जिले के पदाधिकारियों ने पं. उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें के नारे लगाए गए। इस दौरान चुनाव प्रबंधन समिति की कोर कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई थी। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने स्वागत उदबोधन देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की कार्य योजना बताई |

और चुनाव की तैयारी हेतु कार्यकर्ताओं में जोश भरा। लोकसभा संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति को एक नया वैचारिक धरातल देने वाले नेता थे। वे समाज में साधारण मानव की गरिमा को स्थापित करने लगातार प्रयास करते रहे। दर्शन शास्त्र के क्षेत्र में उनकी सबसे बड़ी विचारधारा भी यही थी। मद्दी ने चुनाव प्रबंधन समिति बैठक में विषय वार बिंदुओं पर प्रकाश डाला। एक- एक कार्यकर्ता को मिली जिम्मेदारी अनुसार विषय पर बात रखी। इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता महेश गागड़ा, जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर, गोपाल सिंह पवार, कोषाध्यक्ष संजय लुक्कड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष घांसीराम नाग, उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, दयाशंकर पटेल, जिलाराम राणा सहित समस्त जिला पदधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ग्रामीणों की आस्था से खिलवाड़ करने पर तुल गई है बकावंड ग्राम पंचायत

0
  •  सालभर में भी पूर्ण नहीं हो सका है देवगुड़ी का निर्माण
  •  बस्तर विधायक ने स्वीकृत किए हैं 5.50 लाख रू.
  • उप सरपंच बंशीधर कश्यप की कार्यप्रणाली संदिग्ध

अर्जुन झा-

बकावंड ग्राम पंचायत बकावंड के जिम्मेदार प्रतिनिधि ग्रामीणों की आस्था से भी खिलवाड़ करने पर तुल गए हैं। ग्रामीणों के आस्था के केंद्र और पूजा स्थल बैरम गुड़ी का निर्माण सालभर से अधर में लटका हुआ है। बैरम गुड़ी के लिए स्वीकृत राशि की अफरा तफरी की संभावना ग्रामीण व्यक्त कर रहे हैं। निर्माण में लेट लतीफी को लेकर उप सरपंच बंशीधर कश्यप की कार्यप्रणाली भी शक के दायरे में आ गई है।

बकावंड विकासखंड मुख्यालय की ग्राम पंचायत में ही पंचायत प्रतिनिधि जब मनमानी और भ्रष्टाचार का खुला खेल खेल रहे हैं, तब अन्य ग्राम पंचायतों में क्या हाल होगा, इसका आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है। बकावंड जनपद पंचायत मुख्यालय में स्थित ग्रामीणों की आस्था के प्रमुख केंद्र बैरम देवगुड़ी का पुराना भवन पूरी तरह जर्जर हो चला है और वह काफी छोटा भी है। इसे देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल से बैरम देवगुड़ी के लिए नया भवन बनवाने की मांग की थी। ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए विधायक लखेश्वर बघेल ने लगभग डेढ़ साल पहले नया बैरम गुड़ी मंदिर निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 5 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति दी थी। इस देवगुड़ी को यहां के ग्रामीण बैरम देवगुड़ी के रूप में जानते पहचानते हैं। लेकिन विधायक द्वारा स्वीकृत राशि भैरम देवगुड़ी के नाम से हुई है। यह मात्रात्मक त्रुटि हो सकती है, मगर यह सौ फीसदी सच है कि राशि बैरम देवगुड़ी निर्माण के लिए ही मिली है। देवगुड़ी निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत बकावंड को दी गई थी और पूरी राशि ग्राम पंचायत को हस्तांतरित भी जा चुकी है। बीते साल जनवरी माह में, जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी, तब बैरम देवगुड़ी निर्माण का काम उप सरपंच बंशीधर कश्यप की देखरेख में शुरू हुआ था। पूरा साल गुजर गया। छत्तीसगढ़ में तख्त बदल गया, ताज बदल गया। राज्य में भाजपा की सरकार बन गई। नहीं बदला, तो वह है क्षेत्र का विधायक। लखेश्वर बघेल क्षेत्र से पुनः विधायक चुन लिए गए हैं। श्री बघेल को विधायक चुनने में बकावंड के भी मतदाताओं की बड़ी भूमिका है। वहीं दूसरी ओर बैरम देवगुड़ी निर्माण के नाम पर मात्र पिलर ही खड़े किए जा सके हैं और बिना दीवारों की बहुत ही छोटी गुड़ी का स्तरहीन निर्माण करा दिया गया है। इस निर्माण में सीमेंट, छड़ आदि का उपयोग बहुत ही कम मात्रा में किया गया है। निर्माण सामग्री भी स्तरहीन उपयोग में लाई गई है। इसमें मुश्किल से डेढ़ लाख रुपए ही खर्च हुए होंगे। जाहिर है कि बाकी के चार लाख रुपए की बंदरबांट कर ली गई है। इस देवगुड़ी में देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा इसीलिए नहीं हो पा रही है। जो डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए हैं, उसमे भी फर्जीवाड़ा किया गया है। उप सरपंच बंशीधर कश्यप सालभर से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी बैरम देवगुड़ी के पूर्ण निर्माण पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने उप सरपंच की कार्यप्रणाली पर आशंका व्यक्त की है। उनका कहना है कि आर्थिक हित साधने के लिए जन आस्था के साथ उप सरपंच खिलवाड़ कर रहे हैं, जबकि उप सरपंच और अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी इसी देवगुड़ी को आराध्य मानकर वहां पूजा अर्चना करते हैं। बावजूद आम ग्रामीणों की आस्था को वे नजरअंदाज कर रहे हैं।

जल्द होने वाला है देव मड़ई और पूजन

ग्रामीणों का कहना है कि उप सरपंच बंशीधर कश्यप ने देवगुड़ी का निर्माण कार्य जनवरी 2023 में शुरू कराया था। तब से लेकर अब तक एक साल से भी ज्यादा लंबा वक्त बीत चुका है। बावजूद आज तक भगवान की गुड़ी का निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया है। जल्द ही बकावंड में देव मेला मड़ई का आयोजन होने वाला है। मेला मड़ई के अवसर भैरम देवगुड़ी के साथ ही गांव के सभी देवी देवताओं का विशेष पूजन किया जाता है। इस वर्ष अर्ध निर्मित देवगुड़ी में देव पूजन कैसे होगा, इसे लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।ग्रामीणों का कहना है कि बैरम देवगुड़ी का निर्माण जल्द ही गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए, ताकि जन आस्था अपमानित न होने पाए। ग्रामीणों को इस बात का भी दुख है कि विधायक लखेश्वर बघेल ग्रामीणों की हर मांग को पूरा करते हैं, निर्माण कार्यों की स्वीकृति देते हैं, मगर वे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पूर्णता पर ध्यान नहीं देते। विधायक की इस सज्जनता का बेजा लाभ उठाते हुए पंचायत प्रतिनिधि मनमानी और भ्रष्टाचार को अंजाम देने में लग जाते हैं। इसके चलते विधायक की छवि धूमिल होती है।

वर्सन:

कराएंगे मामले की जांच

अगर ग्राम पंचायत द्वारा देवगुड़ी के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है और उसे पूरा नहीं कराया जा रहा है, तो इसकी जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएस मंडावी, सीईओ, जनपद पंचायत, बकावंड

MOST POPULAR

HOT NEWS