City Media - Page 592 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 592

भंगाराम मंदिर में एकसाथ विराजेंगे शिव और हनुमान जी आज

0
  • भंगाराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक आज

जगदलपुर भंगाराम शिव मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर परिसर में ही हनुमान मंदिर का भी निर्माण की किया गया है। शिवजी के साथ हनुमान जी की भी प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। भंगाराम शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हेतु श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य पं. अनिरुद्ध शास्त्री ने बताया की शिव प्राण प्रतिष्ठा समारोह के द्वितीय दिवस आज शिवजी और हनुमान जी का अन्नाधिवास, फलाधिवास, शय्याधिवास पूर्ण करने के पश्चात देवी देवताओं का पूजन और एकादशी व्रत होने के उपलक्ष में गोपाल जी का अभिषेक व पुष्पार्जन हुआ। सायं 5 बजे से हवन और आरती और रात्रि शैयाधिवास से आज का कार्य पूर्ण हुआ। 22 जनवरी को शिव प्राण प्रतिष्ठा रुद्राभिषेक, मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना के बाद पूर्णाहुति दी जाएगी। 23 जनवरी को 11.30 से महाभंडारा का अयोजन भंगाराम शिव मंदिर र निर्माण समिति द्वारा किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की गई है।

कड़ी नाकेबंदी के बाद भी नहीं थम रही है धान की तस्करी

0
  • नाकों और निगरानी दलों को चकमा दे जाते हैं तस्कर
  • बकावंड के सीमावर्ती क्षेत्र में 306 क्विंटल धान जप्त

अर्जुन झा

बकावंड लाख बंदिशों और कड़ी निगरानी के बाद भी पड़ोसी राज्यों से धान लाकर बस्तर और कोंडागांव जिलों के सरकारी खरीदी केंद्रों में खपाने का सिलसिला नहीं थम रहा है। हर दूसरे दिन धान का अवैध परिवहन करते मिनी ट्रक व ट्रेक्टर पकड़े जा रहे हैं। ओड़िशा का धान छत्तीसगढ़ में बेचे जाने का क्रम लगातार जारी है।

ओड़िशा, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना की सीमाएं बस्तर संभाग के बस्तर, सुकमा और कोंडागांव जिलों से लगी हुई हैं। इसका बेजा फायदा व्यापारी और कोचिया उठा रहे हैं। ये लोग उक्त राज्यों के किसानों से उन राज्यों में प्रचलित दर से थोड़ी अधिक दर पर धान खरीद लेते हैं। उसके बाद उस धान को छत्तीसगढ़ के सरकारी खरीदी केंद्रों में ऊंची दर पर बेचने में सफल हो जाते हैं। बीते वर्षों के कड़वे अनुभवों को देखते हुए इस साल सीमाई इलाकों में जांच चौकियां स्थापित की गई हैं तथा निगरानी दलों का गठन किया गया है। बावजूद धान तस्कर अपने मंसूबों में सफल हो जाते हैं। बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के मार्गदर्शन में धान तस्करी पर नकेल कसने पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नतीजतन बस्तर जिले में बड़े पैमाने पर धान के अवैध परिवहन के मामले पकड़े जा रहे हैं। कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में बकावंड के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा ओड़िशा से लगे सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर नियंत्रण हेतु जांच नाका के माध्यम से लगातार कार्यवाही की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी नंदकुमार चौबे ने बताया कि अब तक जांच दल द्वारा अवैध धान परिवहन करने वाले तक 9 लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है तथा 306 क्विंटल से अधिक धान जप्त किया गया है। धान का अवैध परिवहन करते पकड़े गए चार वाहनों को मंडी अधिनियम के तहत जप्त किया गया है। शुक्रवार की रात जांच दल ने ओडिशा राज्य की तरफ से आ रही तीन गाड़ियों में 160 बोरी अवैध धान को जप्त कर करपावंड थाना के सुपुर्द किया। ज्ञात हो कि धान उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर सीमावर्ती धान खरीदी केंद्रों में विक्रय करने का सिलसिला हर साल चलते रहता है। इसे देखते हुए शासन के निर्देशानुसार जिले के सीमावर्ती जांच नाकों में अवैध धान की आवक पर विशेष निगरानी रखने हेतु जांच नाका और निगरानी दल बनाए गए हैं। सभी दलों को अवैध रुप से बगैर दस्तावेज धान के अवैध परिवहन करने वालों पर नियमानुसार

ऐसे चलता है यह काला खेल

बस्तर संभाग के बस्तर, सुकमा और कोंडागांव जिलों की सीमाएं ओड़िशा, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से लगी हुई हैं। बस्तर और कोंडागांव जिलों में ओड़िशा से ज्यादातर धान लाया और खपाया जाता है। जांच चौकियां स्थापित होने के बावजूद अब तक कई टन अवैध धान और धान लेकर आ रहे दर्जनों मिनी ट्रक एवं ट्रेक्टर पकड़े जा चुके हैं। स्थानीय एवं ओड़िशा के व्यापारी व कोचिया ओड़िशा के किसानों से 2 हजाए रू. से 21 सौ से 23 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद लाते हैं और बस्तर एवं कोंडागांव जिलों के खरीदी केंद्रों में स्थानीय किसानों के नाम से उसे खपाने में सफल हो जाते हैं। इस काले खेल में शामिल व्यापारी और कोचिया अंदरूनी एवं सुनसान रास्तों के जरिए धान लदे वाहनों को बस्तर व कोंडागांव जिलों में प्रवेश कराने में सफल हो जाते हैं। इस खेल में स्थानीय धान खरीदी केंद्र प्रभारियों और समिति प्रबंधकों की भी मिलीभगत रहती है। कमाई का हिस्सा सभी के बीच बंटता है।

नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्रअंतर्गत हर मंदिरों मे चलाए स्वच्छता अभियान

0

नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्रअंतर्गत मंदिरो मे चलाए गया  स्वच्छता अभियान की गई सफाई नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्रअंतर्गत सभी मंदिरो का स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। तथा साफ सफाई की गई। सफाई अभियान में मुख्य नगर पालिका अधिकार श्री अरविंद नाथ योगी जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसिया जी, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम जी। उप अभियंता  राकेश कुमार पाठक जी, समस्त जनप्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित हों कर वार्ड क्रमांक 7 शिव मंदिर, वार्ड क्रमांक 6 राम मंदिर सफाई कर श्रम दान किए।

अंतागढ़ शिशु मंदिर के बच्चों ने निकाली शोभा यात्रा

0

अंतागढ़ अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर देश के कोने कोने में उत्साह का माहौल है, अंतागढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने शोभायात्रा निकाली शोभा यात्रा से पहले बच्चों ने स्कूल में दीपों से भारत माता की आकृति बनाई उसके बाद श्री राम का रूप धारण किए बच्चों ने शिशु मंदिर से ग्राम की देवी मां शीतला मंदिर तक पैदल शोभा यात्रा निकालकर मंदिर में पूजा अर्चना की। जगह जगह भक्तों ने इन बच्चों की आरती और पूजा अर्चना की।

भाजपा के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी व संयोजक नियुक्त

0

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव हेतु लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति की है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी महेश जैन, संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी व सह संयोजक संजय पाण्डेय तथा कांकेर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी अभिषेक सिंह, सह प्रभारी संतोष बाफना, संयोजक भरत मटियारा, सह संयोजक यज्ञदत्त शर्मा व नीलकंठ टेकाम बनाए गए हैं।

अभाविप बस्तर ने मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

0
  •  शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय की नई कार्यकारिणी भी घोषित
    जगदलपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर के कार्यकर्ताओं ने आज दलपत सागर के किनारे स्थित महादेव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर समूचे मंदिर परिसर की साफ सफाई की।
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत एसएफएस सह संयोजक ईश्वर आचार्य ने बताया कि हमें हमारे आसपास के मंदिरों स्कूलों, महाविद्यालयों की साफ सफाई समय- समय पर करते रहना चाहिए। अपने आसपास साफ सफाई होने से स्वच्छ वातावरण बनता है और हमें एक अद्भुत सक्रिय ऊर्जा की अनुभूति प्राप्त होती है।अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं नगर एग्रीविजन प्रमुख विवेक मंडल ने बताया कि सफाई अभियान के बाद बैठक भी हुई। बैठक में विद्यार्थी परिषद के इतिहास विकास, सैद्धांतिक, कार्य पद्धति व सक्षम इकाई जैसे विषयों पर चर्चा की गई। परिषद के आयाम कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र का अधिकार है कि वह अपने व्यक्तित्व का विकास कर बेहतर रोजगार प्राप्त करने के लिए सरकार के सभी शैक्षणिक संसाधनों का उपभोग करे। विद्यार्थी परिषद में नेताओं को नहीं महापुरुषों को आदर्श माना जाता है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता परिसरों में विभिन्न मुद्दों पर लोकतांत्रिक पद्धति से आंदोलन कर अपनी समस्याओं को उचित मंच अथवा स्थान तक पहुंचाते हैं। गौरव भवानी अध्यक्ष, विद्याचरण यादव मंत्री, आदित्य वर्मा उपाध्यक्ष,
    कार्तिक कुमार सहमंत्री,
    अवजित बाला विश्वविद्यालय प्रमुख, प्रियम गुर्जर उपाध्यक्ष,
    शिवम् गुप्ता सह मंत्री, शिव सागर एसएफडी प्रमुख,
    दिनकर रजक एसएफडी सह प्रमुख, चंदन यादव एसएफएस प्रमुख, उत्पल कांत महाविद्यालय सह प्रमुख, निशा कुर्रे खेलो भारत प्रमुख, अनुसुइया सह प्रमुख, डिगेश्वरी कक्षा प्रमुख मनोनीत किए गए।

सिटी कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ लाई जागरूकता

0
  • तंबाकू, सिगरेट, गुटखा का सेवन न करने की समझाईश

जगदलपुर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग व सीएसपी विकास कुमार के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में शहर में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। दलपत सागर, महारानी अस्पताल व शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्कुल के आसपास नगरवासियों एवं बच्चों को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूक कर उन्हे धुम्रपान सिगरेट, तंम्बाकू, गुटखा इत्यादि नशीले पदार्थ का सेवन न करने समझाईश दी गई। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ कोटपा एक्ट 2003 की धारा 21 के तहत कार्रवाई की जाती है।आज सार्वजनिक स्थानों पर एक्ट का उलंघन करने वाले 22 व्याक्तियों पर कुल 2, 200 रूपए का जुर्माना लगाया गया। बस्तर पुलिस ने नगर वासियों को सार्वजनिक स्थानो में धुम्रपान न करने तथा शहर में शुद्ध व स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की है।

इंसान की शक्ल में फरिश्ता हैं बस्तर के सांसद दीपक बैज

0
  •  यात्रियों की सकुशल उड़ान के लिए रद्द करा दी अपने परिजनों की यात्रा
  • ओवरलोड के कारण जगदलपुर – हैदराबाद फ्लाइट की उड़ान में आई थी बाधा
  •  तीन पैसेंजर्स को उतारने के बाद ही उड़ सकता था प्लेन
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर भागम भाग और स्वार्थ से भरी इस दुनिया में आज कोई भी व्यक्ति अपने हिस्से का रत्ती भर भी जाया होने नहीं देना चाहता। पल पल को जी भरके जीने की लालसा अमूमन हर व्यक्ति में होती है। ऐसे में अगर कोई शख्स दीगर यात्रियों की सकुशल यात्रा के लिए अपने परिजनों की विमान यात्रा रद्द करवा दे, तो उस शख्स को फरिश्ता ही कहेंगे न? ऐसे ही फ़रिश्ते हैं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, जिन्होंने विमान में सवार हो चुके अपने भाई और अपनी दोनों बेटियों की यात्रा इसलिए रद्द करवा दी, ताकि बाकी यात्री सकुशल सफर कर सकें। इनमें से कई ईलाज के लिए, तो कई बहुत ही जरूरी कार्य से हैदराबाद जा रहे थे।
    बैज की दोनों पुत्रियां और छोटे भाई योगेश बैज भी जा रहे थे |

हैदराबाद जगदलपुर – हैदराबाद फ्लाईट से आज हैदराबाद जाने के लिए प्लेन में सवार हो चुके थे। प्लेन में ओवरलोड हो जाने के कारण पायलेट ने उड़ान भरने से साफ इंकार कर दिया था। पायलेट का कहना था कि किन्ही तीन यात्रियों को उतरना पड़ेगा, तभी प्लेन उड़ पाएगा। जैसे ही दीपक बैज को यह बात पता चली, तो उन्होंने तुरंत अपने परिजनों को यात्रा रद्द करने तथा टिकिट केंसिल करवाने को कहा, ताकि जहाज के बाकी यात्री स्वास्थ्यगत कारणों से एवं अन्य जगहों में अपनी उड़ान जारी रख सकें। उन्होंने अपने परिजनों को जहाज से उतर जाने के लिए भी संदेश भिजवाया। इसके बाद योगेश बैज अपनी भतीजियों और लगेज के साथ प्लेन से उतर गए। प्लेन में सवार अन्य यात्रियों को सांसद दीपक बैज के इस इंसानियत भरे कदम की जानकारी जैसे ही लगी, सभी नें ताली बजाकर बैज परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो की इससे पूर्व भी सांसद दीपक बैज हैदराबाद से जगदलपुर की हवाई यात्रा कैंसिल होने पर सभी यात्रियों के लिए हैदराबाद एयरपोर्ट में धरने पर बैठ गए थे। दूसरे दिन स्पेशल फ्लाइट से सभी यात्रियों को वे जगदलपुर लेकर आए थे। तब श्री बैज ने सभी यात्रियों के रहने और खाने की व्यवस्था भी करवाई थी। आज फिर सांसद श्री बैज के ऐतिहासिक निर्णय का लोगों ने स्वागत किया है और कहा है हमें गर्व है सांसद के रूप में नेक इंसान मिलने पर।

शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ आगाज

0
  •  भव्य कलश यात्रा व झांकी के साथ हुआ शुभारंभ

जगदलपुर शहर के हृदय स्थल भंगाराम चौक पर नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 20 से 23 जनवरी तक जारी है। श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य पं. अनिरुद्ध शास्त्री के मार्गदर्शन में वेद मंत्रों के बीच वेदी पूजा व देवी- देवताओं के आह्वान के साथ अनुष्ठान प्रारंभ हुआ।1. 30 बजे कलश यात्रा निकली। शोभायात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ हुई नगर के मुख्य मार्ग, गुरु नानक चौक, दंतेश्वरी मंदिर के सामने से होकर गोल बाजार चौक, सिरहासार चौक, माता मंदिर पथरागुड़ा, भगत सिंह स्कूल, लागबाग मैदान होती हुई मंदिर लौटी।

शोभा यात्रा में विभिन्न देवी देवताओं का रूप धरे बच्चों की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं सिर पर कलश लिए पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु हर-हर महादेव व ॐ नमः शिवाय घोष के साथ चल रहे थे। 21 जनवरी रविवार को सुबह 7 बजे से मंत्र जाप और हवन पूजन का कार्यक्रम होगा। 22 जनवरी की सुबह 7 बजे से कलश स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आयोजन होगा। सोमवार 23 जनवरी को 11.30 बजे से महाभंडारा के साथ समारोह का समापन होगा। भंगाराम शिव मंदिर निर्माण समिति ने शिव भक्तों से इस धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

51 फीट ऊंचा है यह मंदिर
लगभग 51 फीट ऊंचाई वाला बना यह शिव मंदिर शहर व अंचल के निवासियों की आस्था व आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी व पुष्पों से सजाया गया है। मंदिर की सुंदरता देखते बनती है। वर्षों से इस मंदिर निर्माण में लगे समिति के सदस्यों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। नव निर्मित मंदिर में शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।

मानपुर चौंक दल्लीराजहरा में चलायी गई सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान लगभग 150 वाहन चालको का स्वास्थ्य परीक्षण की गई

0

दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ० जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक  राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20.01.2023 को थाना राजहरा क्षेत्र के मानपुर चौंक में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शिविर लगाया गया |

 

जहां शासकीय अस्पताल चिखलाकसा के डॉक्टर जे.के. चुनारकर एवं उनके अन्य स्टाफ की उपस्थिति में करीबन लगभग 150 से अधिक वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण बी.पी., शुगर एवं बिमारियों की परीक्षण कर दवाईयां वितरण किया गया साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करने, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न देने, संयमित गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट लगाने समझाईय दिया गया।सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बागड़े, निरीक्षक सुनील तिर्की, सउनि पुनउ राम साहू, यातायात प्रभारी सउनि प्रेमचंद यादव, आरक्षक शेरअली, छन्नू बंजारे, रवियादव, मनोज साहू उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS