- वन विभाग ने पुलिया निर्माण में किया बड़ा खेल
- साल बीत जाने के बाद भी निर्माण लागत का पता नहीं
-अर्जुन झा-
जगदलपुर जंगलों में हरियाली आए या न आए, मगर जंगल महकमे के अफसरों के जीवन में करप्शन के दम पर जरूर हरियाली आ रही है। छोटा मोटा निर्माण कराकर लाखों रुपए हजम करने का खेल जंगल महकमे में बिंदास चल रहा है। निर्माण के लिए राशि कितनी स्वीकृत हुई, काम कब शुरू हुआ और कब पूरा होना है, इस पर पर्दा डालने की पूरी कोशिश विभाग के अधिकारी करते हैं।
ऐसा ही हुआ है एक उदाहरण जगदलपुर से धुरगुड़ा जाने वाले मार्ग पर देखने में आया है। इस मार्ग पर एनएच 30 से लगकर स्थित वन विभाग की नर्सरी में जगदलपुर वन परिक्षेत्र द्वारा पुलिया का निर्माण कराया गया है। एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिया के पास लगाए गए सूचना पटल पर निर्माण की कोई जानकारी अंकित नहीं की जा सकी है। हरे पेंट से पुता यह बोर्ड बता रहा है कि वन विभाग में भ्रष्टाचार की हरियाली छाई हुई है। क्योंकि विभाग ने इस बोर्ड में निर्माण से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं लिखवाई है। बोर्ड इसलिए लगवा रखा है कि जब वरिष्ठ अधिकारी दौरे पर आ जाएं, तो आनन फानन में जानकारी अंकित कराई जा सके। पहले से जानकारी अंकित कराने से आरटीआई लगाकर जानकारी मांगने वालों से खतरा जो बना रहता है।
करप्शन की हरियाली
मोदी सरकार की गारंटी है हर व्यक्ति को लाभान्वित करना
- शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही है संकल्प यात्रा
बकावंड केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पंहुचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन गांव – गांव में किया जा रहा है। मोदी सरकार की गारंटी विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी हर पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंच रही है। यात्रा का भव्य स्वागत ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है।
बस्तर जिले के बकावंड ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत राजनगर, भेजरीपदर, कोसमी, तुंगापाल, कोरटा, पीठापुर, नलपावंड में आयोजित शिविरों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य व जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न ग्रामों में पंहुचकर मोदी की गारंटी से ग्रामीणों को लाभान्वित किया। कोसमी, भेजरीपदर, कोरटा, पीठापुर, नलपावंड, सौतपुर, तारापुर आदि ग्रामो में केंद्र की योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने जानकारी दी। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य व विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी के साथ लगातार 16 दिसंबर 2023 से बनबासी मौर्य विभिन्न ग्रामों में जा रहे हैं।

वे ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी लेकर विभागीय अधिकारियों से तत्काल निराकरण करने कह रहे हैं। ग्रामीणों ने बाजे गाजे के साथ जगह जगह उनका भव्य स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए बनवासी मौर्य ने कहा कि दो सौ से ज्यादा योजनाएं केंद्र सरकार ने जनहित में चला रखी है।इन योजनाओं को जानना समझना है और लाभ लेना है। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार थी, तब सिर्फ घोटाले हुआ करते थे। आप लोगों को केंद्र की योजनाओं से वंचित दिया गया था। अब आप लोगों घबराने की जरूरत नहीं है। विष्णु देव साय की सरकार में सब ठीक हो रहा है। कोसमी में उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुभाउ कश्यप ने कहा कि समाज के लिए कोई काम हो सकता है, आप स्वयं जानते हैं आप लोगों को बताने की जरूरत नहीं है वह ऐसा करना चाहिए ऐसा मेरा आग्रह है क्योंकि मानव जीवन हर बार नहीं मिलता। अपने लिए तो सब जीते हैं। ईश्वर ने हमें मनुष्य रूप दिया है एक वृक्ष भी कितने लोगों को छाया देता है। हमारा गांव पिछड़ा हुआ है।इस पिछड़ेपन को कैसे दूर करें, इसके लिए केवल बोलने से नहीं होगा सभी को मैदान पर उतर करकर काम भी करना होगा। अपना जीवन को धन्य बनाएं। आप लोगों को एक सुनहरा अवसर मिला है। देश और समाज के लिए भी कुछ ऐसा कार्य करना होगा जो मिसाल बन जाए। भेजरीपदर में उपस्थित जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य नारायण बिसाई ने लोगों योजनाओं की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप ने भी विचार रखे। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोगेंद्र चंद्राकर, जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण बिसाई, जिला महामंत्री वेदप्रकाश पांडे, मंडल महामंत्री दामोधर बघेल, मंडल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, मनोज बिसाई, अनिल बिसाई, सुनील सेठिया, महामंत्री पुरषोत्तम जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, अजजा मोर्चा महामंत्री खगेश्वर कर्मा, परमानंद पाढ़ी, सरपंच कलावती बघेल, उप सरपंच बंशीधर कश्यप, राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य महेंद्र कश्यप, बंशी बाबा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
तानसेन कश्यप स्मृति क्रिकेट में लालबाग ने तोकापाल को हराया
- दूसरे मुकाबले में रायपुर को परचनपाल टीम ने रौंदा
जगदलपुर स्व. तानसेन कश्यप स्मृति अंतर राज्यीय ड्यूज बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन गुरुवार को लालबाग जगदलपुर और तोकापाल के मध्य पहला मैच हुआ।
तोकापाल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवरों में 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लालबाग ने 3 विकेट खोकर 16.4 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरा मैच परचनपाल और जयहिंद क्लब रायपुर के मध्य हुआ। परचनपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए रायपुर को 16.4 ओवरों में 95 रनों पर आल आऊट कर दिया। परचनपाल की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी और 11.3 ओवरों में 6 विकेट खोकर जीत दर्ज की। उत्कर्ष ठाकुर ने 30 गेंदों में 46 रनों शानदार योगदान दिया। अंपायर ललित पांडेय, आरिफ खान, राहुल रंगारी व नरेंद्र थे। शुक्रवार को पहला मैच कालीपुर बनाम परचनपाल और दूसरा मैच नारायणपुर बनाम एफसीसी के बीच खेला जाएगा।
पूर्व विधायक भोजराज नाग जी अंतागढ़ से अयोध्या के लिए रवाना मंदिर में राम भक्तो ने शुभकामनाए और मंगलकामनाएं दिए
अंतागढ़ आज माननीय भोजराज नाग जी अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम हिमोड़ा शीतला माता, अंतागढ़ के आमाबुंदीन शीतला माता, भगवान भोलेनाथ, बजरंग बली,गायत्री माता, देवनी डोकरी माता, चूंगा बाबा, जी का दर्शन कर यात्रा प्रारंभ किए साथ ही अंतागढ़ के ग्राम वासी आरती उतारकर सुखद यात्रा की कामना करते हुए विदाई दी |


जनपद सदस्य संजय बैंस ने स्कूल को माइक सेट प्रदान किए
दल्लीराजहरा प्राथमिक शाला अरमुरकसा में जनपद सदस्य संजय बैंस ने अपने स्वयं के खर्चे से स्कूल को माइक सेट प्रदान किए शाला विकास सीमित के अधक्षय जितेंद्र कुमार कुलदीप और शाला विकास सीमित के द्वारा आज जनपद सदस्य संजय बैंस का अभिनंदन समारोह शाला परिसर में ग्रामीण जन के सहयोग से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया शाला के प्रधानपाठक छत्रपाल देशमुख जी ने कहा की हम स्वंत्रता दिवस के कार्यक्रम में माननीय संजय बैंस जी से आग्रह किए थे की हमारे विद्यालय में माइक सेट नही होने के कारण हमारे बच्चो को अभ्यास करने में दिक्कत होता है माइक सेट नही होने के कारण हम सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन अच्छे से नही कर पाते हमारे विद्यालय को माइक सेट की आवश्यकता है और हमारी बातों स्वीकार करते हुए |

आज हमे माइक सेट प्रदान किए है मैं विद्यालय परिवार के तरह से आभार व्यक्त करता हु शाला विकास सीमित के अधक्षय जितेंद्र कुलदीप ने कहा की हर बातो को मानना ही हमारे जनपद सदस्य संजय बैंस जी की पहचान बन चुकी है उनके माइक सेट प्रदान करने से बच्चे बहुत खुश है और आयोजन की तैयारी अब अच्छे से कर पा रहे है मैं शाला विकास सीमित के तरफ से विद्यालय परिसर एक मंच की आवश्यकता है मैं आशा करता हु इस मांग को आप अवश्य पूरा करेंगे स्कूल के सभी बच्चे जनपद सदस्य संजय बैंस जी को सभी धन्यवाद दिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय बैंस ने कहा की मुझे खुशी होता है की मैं लोगो के मांग को पूरा कर पाता हु और स्कूल के बच्चो की मांग वाजिब था जिसे मैं अपने स्वयं के खर्चे से आपके विद्यालय को माइक सेट प्रदान किया हु मै जल्द ही आपके स्कूल में मंच निर्माण की घोषणा करता हु जनपद सदस्य संजय बैंस ने स्कूल परिसर में श्रम दान कर साफ सफाई करने वालो का भी अभिनंदन किया कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कोशेंद्र कुमार मानकर जी ने किया कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच सरोज बाई बालेंद्र ग्राम पटेल रत्न लाल पटेल हलधर गोरे रिखी राम गोरे जागृत राम लेडिया दुकली बाई पंच बहुरबती चंपा लाल मारे अनक राम श्रीमती निर्मला सिन्हा जी उपस्थित रहे |
साय ने लक्ष्मी नारायण देव सिंह को दी श्रद्धांजलि
- केदार कश्यप, रामविचार नेताम ने दी पुण्यांजलि
जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर के विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह के पिता स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन सुकमा स्थित उनके निवास पहुंचकर किए। उन्होंने स्व. देव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना प्रगट की।

इस मौके पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक लता उसेंडी, चैतराम अटामी, विनायक गोयल, गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, महेश गागड़ा, रेखचंद जैन, लच्छूराम कश्यप, बैदूराम कश्यप, संभागायुक्त श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, कलेक्टर हरीश एस, पुलिस अधीक्षक किरण चह्वाण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि सुकमा जमींदार परिवार के सदस्य स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव का निधन 104 वर्ष की आयु में जगदलपुर स्थित आवास में बुधवार को हो गया।
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि
जगदलपुर 18 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के पिता स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन सुकमा स्थित उनके निवास पहुंचकर किये। उन्होंने स्वर्गीय देव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी शोक संवेदना प्रगट की।

इस मौके पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक सुश्री लता उसेंडी, चैतराम अटामी, विनायक गोयल, गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, महेश गागड़ा, रेखचंद जैन, लच्छूराम कश्यप, बैदूराम कश्यप और संभागायुक्त श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, कलेक्टरहरीश एस, पुलिस अधीक्षक किरण चह्वाण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और क्षेत्रवासियों ने स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि सुकमा जमींदार परिवार के सदस्य स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव का निधन 104 वर्ष की आयु में जगदलपुर स्थित आवास में बुधवार को हो गया।
कांग्रेस की उम्मीद का दीपक आलोकित होगा एकजुटता के बूते
- गढ़िया गांव में रखी गई भरोसे की ठोस बुनियाद
अर्जुन झा
जगदलपुर दियारी तिहार के बहाने कांग्रेस की उम्मीद के दीपक के पुनः आलोकित होने की उम्मीद बढ़ गई है। जिस तरह बस्तर संभाग के कांग्रेसी सूरमा एकजुट हो रहे हैं, उसे देखते हुए लोकसभा चुनाव के रण में कांग्रेस का डंका बजने के आसार बढ़ गए हैं। सांसद दीपक बैज के गृहग्राम में कांग्रेस नेताओं के महा मिलन से शुभ संकेत मिलने लगे हैं।
दियारी तिहार आदिवासियों का पारंपरिक त्यौहार है। बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों दियारी तिहार की धूम मची हुई है। गांव गांव में तिहार पर विविध आयोजन हो रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज का गृहग्राम गढ़िया भी चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लोहंडीगुड़ा विकासखंड में स्थित है। बुधवार को दीपक बैज के ग्राम गढ़िया स्थित निवास में भी यह पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल, जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन, नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप, चित्रकोट के पूर्व विधायक राजमन बेंजाम दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक छविंद्र कर्मा समेत अनेक कांग्रेस नेता सांसद के गृहग्राम में एकसाथ उपस्थित हुए। दियारी का पर्व प्रेम और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर कांग्रेस के इन बड़े नेताओं का एकत्र होना कुछ विशेष इशारा कर रहा है। आगामी लोकसभा के मद्देनजर अगर यह मेल मिलाप मेल बस्तर में कांग्रेस की राजनीति को नई दिशा दे सकती है। बस्तर संभाग में लोकसभा की दो सीटें क्रमशः बस्तर और कांकेर हैं। बस्तर सीट से कांग्रेस के दीपक बैज सांसद चुने गए हैं, वहीं कांकेर सीट पर भाजपा के मोहन मंडावी ने कब्जा जमाया है। बस्तर संभाग में बारह विधानसभा सीटें हैं। हालिया निपटे विधानसभा चुनाव के पहले तक सभी बारह सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था। 2023 के चुनाव में कांग्रेस के हाथों से आठ विधानसभा सीटें जगदलपुर, चित्रकोट, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, अंतागढ़, कांकेर, कोंडागांव, केशकाल फिसलकर भाजपा की झोली में चली गईं। सिर्फ बस्तर, बीजापुर, भानुप्रतापपुर और कोंटा में ही कांग्रेस की नाक बच पाई। इस तरह बस्तर संभाग में कांग्रेस को बड़ा डेमेज पहुंचा है। इस भयानक क्षति से उबरने के लिए कांग्रेस के नेताओं में जिस एकजुटता की उम्मीद की जा रही थी, उसकी बुनियाद दियारी तिहार के बहाने गढ़िया गांव में रख दी गई है। अब इस बुनियाद पर आपसी भरोसे और सामंजस्य की मजबूत ईमारत खड़ी करने की जवाबदेही बस्तर के दोनों हिस्सों के नेताओं की है। दक्षिण बस्तर में बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर व नारायणपुर जिले आते हैं। वहीं उत्तर बस्तर में कांकेर व कोंडागांव जिले स्थित हैं। दक्षिण बस्तर में तो इसकी शुरुआत हो चुकी है। अब उत्तर बस्तर में भी ऐसी ही दरकार है। उत्तर बस्तर की एक ही सीट भानुप्रतापपुर पर कांग्रेस जीत पाई है। इसलिए वहां कांग्रेस की मजबूती और नेताओं में एकजुटता बहुत ज्यादा जरूरी है। गढ़िया गांव में जुटे नेताओं में लखेश्वर बघेल विजित और रेखचंद जैन, राजमन बेंजाम, चंदन कश्यप टिकट से वंचित नेता हैं, जबकि छविंद्र कर्मा पराजित नेता हैं। ये नेता चूके और हारे हुए जरूर हैं, लेकिन थके व हार माने हुए बिल्कुल भी नहीं हैं। इस हौसले को धार देने की बेहतरीन कोशिश बुधवार को गढ़िया गांव में हुई है। अगर इस हौसले को यूं ही पर मिलते रहे तो तीन माह बाद कांग्रेस की उड़ान देखने लायक होगी।
यह चुनौती बड़ी भीषण है
जिस तरह विधानसभा चुनाव के परिणाम उम्मीद के विपरीत आए, उसी तरह लोकसभा चुनाव के नतीजे भी कांग्रेस की उम्मीदों के प्रतिकूल हो सकते हैं। भाजपा लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को सामने रखकर लड़ेगी। वहीं संयुक्त विपक्षी गठबंधन का चेहरा अब तक तय नहीं हो पाया है। नरेंद्र मोदी के सामने कोई चेहरा टिकता भी नजर नहीं आ रहा है। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल में से किसी को भी विपक्षी गठबंधन प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दे, ब्रांड मोदी के सामने सभी कमतर ही हैं। एक संशय यह भी है कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी या फिर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, आदिवासी विकास परिषद, सर्व आदिवासी समाज व बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन बनाकर लड़ेगी। इन परिस्थितियों के बीच बस्तर और कांकेर लोकसभा सीटों को फतह करने में कांग्रेस के समक्ष भीषण चुनौतियां हैं।
रोमांचक मैच में कोलेंग की टीम को मिली हार
- स्ट्राइकर टीम को आखिरी गेंद पर मिली विजय
जगदलपुर ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गांधी मैदान में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। तेरहवें दिन का पहला मैच बिल्ला इलेवन और रायल इलेवन के बीच खेला गया
टॉस जीत कर बिल्ला इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। रॉयल 11 ने सधी हुई बॉलिंग करते हुए बिल्ला इलेवन को 56 रन पर ऑल आउट कर दिया। रॉयल इलेवन ने मैच आसानी से जीत लिया। दूसरा मैच स्ट्राइकर इलेवन और कोलेंग के बीच खेला गया। मैच बड़ा रोमांचक था। 10 ओवर में कोलेंग की टीम ने 105 रन बनाए। मदन ने 20 गेंद पर 50 रन बनाए।
स्ट्राइकर की टीम शुरू से ही बेहतरीन बल्लेबाजी कर रही थी। किंतु कोलेंग की अच्छी बॉलिंग और फील्डिंग के कारण मैच बहुत ही रोमांचक हो गया था। स्ट्राइकर की टीम ने अंतिम गेंद पर विजय प्राप्त कर ली। प्रतियोगिता का तीसरा मैच हेड शूटर और मेटगुड़ा के मध्य खेला गया। हेड शूटर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का करने का निर्णय लिया, लेकिन उसके बल्लेबाज ठीक से बल्लेबाजी नहीं कर पाए और मात्र 5 रन पर ही ऑल आउट हो गए।मेडगुड़ा ने अच्छी बॉलिंग और फील्डिंग का प्रदर्शन किया। यह मैच मेटगुड़ा ने 8 विकेट से जीत लिया। अंत में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक राजेंद्र डेकाडे ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते हुए खिलाड़ियों को कहा कि कड़ी मेहनत और टीम भावना से खेलने से ही विजय मिलती है। यही जीत का फार्मूला है। मैच के अंपायर पंकज मूर्ति, अभय माने, मोहम्मद साहिबा, अभिषेक बनिक, हर्ष पांडे थे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राजेंद्र डेकाटे, राजकुमार महतो, जोगेंद्र ठाकुर, सुनील पिल्ले, कोटेश्वर राव नायडू, वेदप्रकाश सोनी, हरेंद्र राजपूत, चंद्रमोहन वर्मा, राजेश देशमुख, मनोज साहू, राजेश जेना, अभय माने, अविनाश सेट, अविनाश माने, मधुसूदन वर्मा, विवेक राय, सागर शर्मा, दीपक यादव और अन्य लोग उपस्थित थे।
अफसरों ने किरण देव के पिता के निधन पर जताया शोक
जगदलपुर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को जगदलपुर के विधायक किरण देव के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर उनके गृह निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और शोक जताया। इस दौरान कमिश्नर बस्तर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह और सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे ने शोकाकुल परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिवारजनों को शोक की घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की।


