City Media - Page 627 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 627

किसान विरोधी है बीजेपी, चौथी किस्त न देना अन्याय : कांग्रेस

0
  • कांग्रेस सरकार ने न्याय योजना की चौथी किस्त को दे दी थी मंजूरी : दीपक बैज

रायपुर भाजपा द्वारा न्याय योजना की चौथी किस्त किसानों को नहीं देने का कांग्रेस ने विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा आदतन किसान विरोधी है। इसीलिए किसानों को न्याय योजना की चौथी किस्त से वंचित कर रही है और न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि का दूसरे मद में इस्तेमाल करने का षड्यंत्र रच रही है। यह प्रदेश के 27 लाख से अधिक किसानों के साथ अन्याय है। भाजपा किसानों से किए गए वादों को पूरा करने में असमर्थ साबित हो रही है, इसीलिए अभी तक किसानों से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ और 3100 रुपए क्विंटल की दर पर खरीदी करने का आदेश जारी नहीं किया गया है। अब न्याय योजना की चौथी किस्त की स्वीकृत राशि को भी अन्य मद में खर्च कर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार करने में लगी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि राज्य सरकार को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि तत्काल किसानों के खातों में जमा करना चाहिए। कांग्रेस सरकार ने बीते खरीफ वर्ष में न्याय योजना के माध्यम से 24 लाख से अधिक किसानों के खातों में तीन किस्तों में 3704 करोड़ की राशि जमा करवा चुकी है और चौथी किस्त की राशि की व्यवस्था भी कर रखी थी।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सिर्फ बटन दबाकर उस राशि को किसानों के खातों में ट्रांसफर करना है। कांग्रेस की सरकार ने धान की खरीदी प्रति क्विंटल 2500 रू से अधिक में कर 5 वर्षों में न्याय योजना के माध्यम से 23803 करोड़ रुपए का किसानों को अतिरिक्त लाभ दिया। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार पूर्व सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण की योजनाओं को बंद करने का षड्यंत्र कर रही है। बिजली बिल हाफ योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बेरोजगारी भत्ता जैसी अनेक योजनाएं कांग्रेस सरकार ने चलाई थी। इससे हर वर्ग को लाभ हुआ था। इन योजनाओं को बंद कर प्रदेश की जनता को महंगाई, गरीबी, अराजकता और शोषण की ओर धकेलना चाहती है। कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करेगी और जनता के हक में सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।

सामाजिक आडंबर दूर किए गुरु घासीदास ने : सुशील मौर्य

0
  • शहर जिला कांग्रेस ने मनाई गुरु घासीदास की जयंती

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर द्वारा संभाग मुख्यालय राजीव भवन में बाबा गुरु घासीदास की जयंती गरिमा और सादगी के साथ मनाई गई।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बाबा गुरु घासीदास के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौर्य ने गुरु घासीदास की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब लोग ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी जातिवादी सामाजिक समस्या से घिरे थे, ऐसे समय में इस महान पुरुष ने लोगों को एकता और भाईचारा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और सामाजिक कार्य में बिता दिया। बाबा ने अपना जीवन बड़े ही सादगी से बिताया। उन्होंने एक वृक्ष के नीचे तपस्या के माध्यम से अपनी शिक्षा ली थी। उनके महान उपदेशों ने समाज से छुआछूत, मूर्ति पूजा, जात पात जैसी कुप्रथाओं को दूर किया। बाद में उनकी तप स्थली को एक पुष्प वाटिका के रूप में निर्मित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने किया। इस दौरान महापौर सफीरा साहू, सत्तार अली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल शर्मा, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, नरेंद्र तिवारी, जोहन सुता, पार्षद लता निषाद, ललिता राव, कमलेश पाठक, शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र महापात्र, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, अनुराग महतो, अभिषेक नायडू, कोषाध्यक्ष असीम सुता, अभिषेक गुप्ता, आदर्श दलाई, शहनाज़ बेगम, बबली भाई, हनुमान द्विवेदी, दुर्योधन कश्यप, रविशंकर तिवारी, राजा कश्यप, मनोज यादव, किशन यादव, सलीम जाफर अली, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी आदि मौजूद थे।

धैर्य, एकता व अनुशासन की सीख देती है कबड्डी: दीपक बैज

0
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद ने किया संभाग स्तरीय कबड्डी स्पर्धा का शुभारंभ

लोहंडीगुड़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने सोमवार को लोहंडीगुड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुख्यालय बेलर में आयोजित संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। पीसीसी चीफ व सांसद बैज के आगमन पर स्पर्धा के आयोजकों व खिलाड़ियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
आरंभ में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख एवं सांसद दीपक बैज ने भी पंक्तिबद्ध खिलाडियों से एक एक कर परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात सिक्का उछालकर उन्होंने खेल की शुरुआत की। पीसीसी चीफ व सांसद दीपक बैज ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी पहले भारत के ही कुछ राज्यों में खेली जाती थी, लेकिन अब यह खेल पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो चुका है। यह खेल धैर्य, एकता व अनुशासित रहकर खेला जाने वाला खेल है। एक तरह से यह खेल धीरज बनाए रखने, एकता के साथ और अनुशासित रहने की भी सीख देता है। श्री बैज ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए।किसी भी खेल को खेलने से शारीर और बुद्धि दोनों का व्यायाम होता है और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा कई बीमारियां दूर होती हैं। उन्होंने ग्राम बेलर के युवाओं को संदेश दिया कि वे ऐसे खेलों से उभरकर निकलने वाले खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करें, जिससे कि वे आगे बढ़कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें और साथ ही अपने गांव का नाम रौशन कर सकें। इस दौरान जनपद अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा महेश कश्यप, जनपद सदस्य प्रेमवती बाकड़े, सरपंच बेलर बोदा मंडावी, प्रवीण राणा, उप सरपंच,पंचगण, खिलाड़ियों सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

तरूण खटवानी का चुनावी बिगुल पुरे शहर में

0
  • जनसंपर्क ने मचाया धमाल

दल्लीराजहरा दल्लीराजहरा में राजहरा व्यापारी संघ चुनाव के प्रत्याशी तरुण खटवानी के जनसंपर्क से मचा हुआ है धमाल। राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष पद के तरुण खटवानी के चुनावी बिगुल से सभी व्यापारियों में खुशी भरा माहौल दिख रहा है तरूण खटवानी ने बताया कि मेरा उद्देश्य है कि व्यापारी संघ को मजबूत बनाना और शांत भाव से व्यापारियों के हित में काम करना। तरुण खटवानी के पंद्रह साल के अनुभव से लगता है कि इस बार राजहरा व्यापारी संघ में अध्यक्ष पद पर आसीन तरुण खटवानी होंगे। वहीं कुछ व्यापारियों का कहना है कि हमें लगता है कि तरुण खटवानी के अध्यक्ष बनने से दल्लीराजहरा में व्यापारियों की समस्या का निदान निश्चित तौर से होगा वहीं दूसरी ओर नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन का कहना है कि व्यापारियों के हित के लिए तरुण खटवानी को अध्यक्ष बनना चाहिए और नाली सड़क व नगर की समस्या के लिए नगरपालिका अध्यक्ष शीबू नायर और नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन को याद करना चाहिए। वहीं राजहरा के अमित मुंदड़ा का कहना है कि परिवर्तन की लहर के चलते तरुण खटवानी को ही अध्यक्ष पद पर आसीन करना चाहिए बरहाल जो भी हो पर राजहरा व्यापारी संघ चुनाव जनसंपर्क के माहौल से लगता है कि निश्चित तौर से तरुण खटवानी अपनी जीत दर्ज करायेंगे।

हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति ने बांटे गरम कपड़ा

0

दल्लीराजहरा के हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा गत दिनों दल्ली राजहरा के आम जनता से अपील की गई थी कि ठंड का मौसम आ रहा है l हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति के माध्यम से बुजुर्ग और असहाय लोगों को गरम कपड़ा बांटा जाएगा l उनके अपील पर दल्ली राजहरा के निवासियों के द्वारा बढ़ चढ़कर सहयोग किया गया l नगद राशि के रूप में समिति का 16000 रुपए प्राप्त हुए तथा एक दुकानदार ने गरम जैकेट बच्चों के लिए स्वेटर तथा एक दुकानदार ने छोटे बच्चों के लिए कपड़े दिए l जिसे तय तारीख अनुसार समिति के सदस्यों ने आज 18 दिसंबर को संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा के जयंती एवं गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर समिति के सदस्यों ने दल्ली राजहरा के विभिन्न वार्डों में घूम-घूम कर कंबल 80 नग ,उन की बनी गरम मंकी टोपी 80 नग, 21 नग टु इन वन जैकेट 20 नग बच्चों के स्वेटर एवं 25 जोड़े बच्चों के कपड़े दिए हैं l समिति के सदस्यों का कहना है कि कोई मां इस ठंड के मौसम में ना ठिठुरे l इसलिए हम लोग निर्धन और असहाय व्यक्ति महिला और पुरुष दोनों को गर्म कंबल और मंकी टोपी जिसे दोनों समय दिन और रात में पहना जा सकता है ,सहयोग स्वरूप दिए हैं l हमारे इस अभियान के लिए दानदाताओं का बहुत बड़ा सहयोग रहा उनके विश्वास और सहयोग के कारण ही हम लोग इतनी बड़ी कदम उठा पाए हैं l जिसे हम लोग हृदय से आभार व्यक्त करते हैं l गरम कपड़ा वितरण के अभियान में समिति के सदस्य जीवनलाल साहू , भोज राम साहू ,बच्चीतर सिंह संधू रोहित कुमार साहू मिलाप कुर्रे जी शिव प्रसाद साहू सुश्री ममता नेताम श्री विकास गजभिए उपस्थित थे |

 

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ आयोजित है भव्य शहीद वीर मेला

0

दल्लीराजहरा शहीद वीर नारायण सिंह जी के शाहदत दिवस पर साप्ताहिक शहीद वीर मेला का आयोजन जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया है जिसमे दिनाँक 14/12/2023 को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के ब्लाक इकाई दनगड़ के ग्राम सुंदरनगर व लेडिजोब में कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में मनाया गया जिससे जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ से दनगड़ ब्लाक के सभी साथी उपस्थित हुआ, दिनाँक 15/12/23 को धोबेदण्ड ब्लाक के ग्राम अरमुरकसा में और दिनाँक 16/12/23 को चार जगह पर किया गया मुक़ादहा ब्लाक अंगारा में, अछोली ब्लाक के आलिखूटा में, रेंगाड़बरी में, रायगढ़ ब्लाक के ग्राम हितापठार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया और कल दिनाँक 17/12/23 को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के मरकामटोला ब्लाक के ग्राम भर्रीटोला में भी कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में मनाया गया और इस शहीद वीर मेला का समापन आज और कल जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि कार्यालय के कॉमरेड मंगतू लटिया मैदान दल्ली राजहरा में शहीद वीर मेला (मड़ाई) के रूप में मनाया जाएगा जिसमे आस पास के 14 गांव के गायता, पटेल, परगना, के साथ जन मुक्ति मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ आप सभी बुद्धिजीवी पत्रकार, छात्र-छात्रा, युवा बेरोजगार, मजदूर किसान व आम जन अधिक से अधिक संख्या में आकर सफल बनाये |

 

शंभूनाथ एवं श्याम कुमारी जिला अध्यक्ष निर्वाचित

0
  • ध्रुव गोंड़ समाज की दक्षिण बस्तर जिला इकाई का हुआ चुनाव

बकावंड आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज दक्षिण बस्तर के जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महिला विंग अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। समाज के जिला अध्यक्ष शंभूनाथ ध्रुव व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के पद पर श्याम कुमारी ध्रुव का चयन हुआ।
ग्राम शीतलावंड बूढ़ादेव मंदिर प्रांगण में आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में बस्तर जगदलपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव के सामाजिक सदस्य शामिल हुए। आरंभ में चयन समिति का गठन किया गया। सभी क्षेत्रों के मुड़ा प्रमुखों की सलाह से शंभूनाथ ध्रुव को जिला अध्यक्ष व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्याम कुमारी ध्रुव को सर्व सम्मति से चुना गया। चयन समिति के सभी जिलों के वरिष्ठ लोगों को उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, समाज सेवक नियुक्त किया गया।

नए पदाधिकारियों को समाज को और उचाईयों तक ले जाने की अपेक्षा के साथ शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में उपस्थित संभागीय संरक्षक एवं तत्कालीन जिला अध्यक्ष एसएस चंद्रवंशी, संभागीय अध्यक्ष संजय ध्रुव, जिला संरक्षक चैतराम कतलाम, सचिव जेएस ध्रुव, महिला अध्यक्ष गोमती ध्रुव, अरुण कुमार ध्रुव, जिला सचिव नंदूलाल ध्रुव, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश ध्रुव, सहायक कोषाध्यक्ष फुलेंद्र ध्रुव, सलाहकार परस ध्रुव, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार, बीजू नेताम, देवेंद्र ध्रुव, जिला मीडिया प्रभारी संजय ध्रुव, मंदिर पुजारी थानूराम, कमला ध्रुव, बिसरी बाई, बसंती ध्रुव, मालती कतलाम, राज नेताम, राकेश ध्रुव, रमेश सोरी, बुधो नेताम, तिजउ राम ध्रुव, मनोनीत संभागीय सलाहकार जयसिंह ध्रुव, सह सचिव बृजलाल नेताम, महिला उपाध्यक्ष दया ध्रुव, गणेशिया ध्रुव, अंजलि नेताम, रेखा सोरी, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमारी, विक्रम चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवक -युवती, बच्चे उपस्थित थे।

कर्ज बड़ा, धान की उपज बहुत कम, इसलिए कर ली खुदकुशी

0
  •  हीरु पर था 1.24 लाख का कर्ज, 9 एकड़ में सिर्फ 70 बोरी धान की हुई पैदावार
  • कुकड़ाझोर के मृत किसान के परिजनों से मिली कांग्रेस की 5 सदस्यीय जांच कमेटी
    अर्जुन झा
    जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के कुकड़ाझोर निवासी किसान हीरु बढ़ई की आत्महत्या के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि हीरु पर सवा लाख रुपए का कर्ज तो था ही, इस वर्ष उसे धान की उपज बहुत ही कम मिली थी। पूरे परिवार के जीवन निर्वाह की जिम्मेदारी हीरु पर ही थी। कर्ज अदा करने और धान की पैदावार कम होने की चिंता में घुले जा रहे हीरु ने अपने खेत में कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा गठित जांच कमेटी ने सोमवार 18 दिसंबर को कुकड़ाझोर जाकर पीड़ित परिवार के सदस्यों, गांव के अन्य किसानों तथा ग्रामीणों से चर्चा की एवं सच्चाई का पता लगाया।

जांच कमेटी में संयोजक बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल, पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम, नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप और जिला कांग्रेस कमेटी नारायणपुर के अध्यक्ष रजनू नेताम शामिल थे। कुकड़ाझोर के किसान हीरु बढ़ई ने 12 दिसंबर को फसल बर्बाद हो जाने और कर्ज के बोझ से परेशान होकर अपने खेत में कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। जांच कमेटी के सदस्य सोमवार को ग्राम कुकड़ाझोर पहुंचे थे। उन्होंने मृत किसान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और घटना की जानकारी ली। समिति के सदस्यों ने ग्राम के अन्य किसानों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और फसल की स्थिति की जानकारी ली। जांच समिति ने परिजनों और गांव के अन्य किसानों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। मृत किसान के परिजनों ने बताया कि हीरू बढ़ई ही घर का पालन पोषण करता था। इस साल उसके बेटे का शादी भी होने वाली थी। हीरु 9 एकड़ खेत का मालिक रहा है। इस साल उसके नौ एकड़ खेत से केवल 70 बोरी ही धान की पैदावार हुई है। हीरु पर 1 लाख 24 हजार रु. का कर्ज भी था। वह हमेशा इस बात को लेकर चिंतित रहा करता था कि इस बार पैदावार अच्छी नहीं हुई है तो कर्ज किस तरह पटा पाएंगे और बेटे का विवाह के लिए रकम का इंतजाम कैसे होगा? इस बात का जिक्र वह प्रायः रोज किया करता था। इसी चिंता में हीरु घुले जा रहा था और अंततः उसने आत्महत्या कर ली। जांच समिति ने मृत किसान के परिवार को हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश दीवान, नारायणपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, शहर अध्यक्ष रवि देवांगन, तौहीद खान, प्रमोद नैलवा, सुनीता मांझी, शिवप्रसाद पांडे, राजू देहरी, रोशन खत्री, किरण कुमार वड्डे, वेदवती पात्र, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोधन देवांगन, विजय सलाम, धर्मा पाढ़ी, दीपक गांधी, भुवनेश्वर बघेल, अल्ताफ खान, जागेंद्र कुमार जीराम व अन्य लोग उपस्थित थे।

हत्या, आगजनी और ब्लास्ट में लिप्त नक्सली गिरफ्तार

0
  •  गिरफ्तार माओवादी मनदेर दर्रो अमदई एरिया कमेटी का मिलिशिया सदस्य
  •  डीआरजी, जिला बल एवं आईटीबीपी ने पकड़ा

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली का नाम 20 वर्षीय मनदेर दर्रो पिता फूलधर दर्रो है तथा वह नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाना अंतर्गत ग्राम तुरूषमेटा का निवासी है।
नारायणपुर जिले में पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत नक्सल घटनाओं में शामिल उक्त सक्रिय नक्सली को पकड़ने में नारायणपुर पुलिस को सफलता मिली है। बताया गया है कि छोटेडोंगर से डीआरजी, जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम चमेली, बाहकेर, रोहताड़ एवं तुरूषमेटा की ओर गई थी। इसी दौरान तुरूषमेटा में मनदेर दर्रो को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह क्षेत्र के माओवादियों के साथ मिलकर मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य करता आ रहा है एवं 23 सितंबर 2021 को नक्सलियों के साथ मिलकर ग्राम मढ़ोनार के पास सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी व मजदूरों के साथ मारपीट कर मुंशी की हत्या की घटना में शामिल रहा है। इसके अलावा 13 दिसंबर 2023 को अमदई घाटी में सुरक्षा बल पर किए गए आईईडी विस्फोट की घटना में भी शामिल रहने की बात उसने स्वीकार की है। इन दोनों घटनाओं को लेकर छोटेडोंगर थाने में पृथक पृथक अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। थाना छोटेडोंगर के उक्त दोनों मामलों में आरोपी मनदेर दर्रो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

ये मामले दर्ज हैं मनदेर के खिलाफ
नारायणपुर पुलिस के मुताबिक मनदेर दर्रो के खिलाफ छोटेडोंगर थाने में धारा 147, 148, 149, 302, 396, 341, 435, 323, 506 भादंवि, 25 आर्म्स एक्ट, 13, 20, 38, 39 विविक्रि निवारण अधिनियम के तहत सन 2021 में मामला दर्ज हुआ था। तब उसने माओवादियों के साथ मिलकर ग्राम मढ़ोनार में सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी कर मजदुरों के साथ मारपीट कर मुंशी संदीप जाना की हत्या को अंजाम दिया था। इसके अलावा वह इसी थाने में धारा 147, 148, 149, 307, 302, 120 बी भादंवि 25, 27 आर्म्स एक्ट, 3, 4 विप अधिनियम, 10, 13, 16, 20, 38, 39 विविक्रि निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले का भी आरोपी है। 13 दिसंबर 2023 को अमदाई घाटी में सुरक्षाबल को जान से मारकर हथियार लूटने की नीयत से आईईडी विस्फोट एवं फायरिंग की घटना में भी वह शामिल रहा है। इस वारदात में एक जवान शहीद हो गया था।

विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में महसूस की सकती है बस्तरिहा बयार

0
  • पुराने के साथ नए चेहरों को भी मिल सकता है मौका
  • केदार कश्यप, विक्रम, लता उसेंडी, टेकाम और किरण देव बनाए जा सकते हैं मंत्री
    अर्जुन झा
    जगदलपुर विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल का खाका भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने तैयार कर लिया है। मंत्रिमंडल में बस्तरिहा बयार बहने और बस्तर संभाग की बल्ले बल्ले होने की प्रबल संभावना है। संभाग के पुराने वरिष्ठ चेहरों के साथ ही कुछ नए चेहरों को भी मंत्री बनाए जाने के आसार नजर आ रहे हैं। बस्तर से जिन विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है, उनमें पूर्व मंत्रीद्वय केदार कश्यप नारायणपुर, विक्रम उसेंडी अंतागढ़ एवं लता उसेंडी कोंडागांव तथा नए चेहरे आईएएस नीलकंठ टेकाम कांकेर और किरण देव जगदलपुर शामिल हैं।
    छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल गठन को लेकर दिल्ली में रविवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं ने मंथन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और कुछ अन्य बड़े नेताओं ने छत्तीसगढ़ से गए तीनों नेताओं संग विस्तृत चर्चा की, भौगोलिक, राजनैतिक, क्षेत्रीय और जातिगत परिस्थितियों की जानकारी ली। बताया जाता है कि सभी दृष्टि से व्यापक संतुलन बनाए रखते हुए मंत्रिमंडल के गठन को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि मंत्रिमंडल भारी भरकम न होकर लघु आकार का मात्र तेरह सादस्यीय हो सकता है। यह संख्या पूर्व से नियुक्त मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों को मिलाकर है। आगे चलकर थोड़े बहुत विस्तार की गुंजाईश भी रहेगी। तब फिर कुछ और विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में कुछ चौंकाने वाले नाम भी हो सकते हैं। जैसा कि विधानसभा चुनाव के लिए टिकट आवंटन, मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्रियों की नियुक्ति में हुआ है। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि पहली बार विधायक चुने गए कवर्धा के विजय शर्मा को सीधे उप मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा। कुछ ऐसा ही गठित होने जा रहे मंत्रिमंडल में भी देखने को मिलेगा। एक ओर जहां तमाम विपक्षी दल जहां जातिगत जनगणना का कार्ड खेल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा सीधे उस पर अमल करने लगी है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा जातिगत समीकरण के आधार पर मंत्रिमंडल का गठन कर सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के मंत्रिमंडल में कौन- कौन से 10 विधायक मंत्री बनाए जाएंगे, इसका खुलासा दो तीन दिन में हो सकता है। पार्टी सूत्रों की मानें तो सीएम विष्णुदेव साय और दोनों उप मुख्यमंत्रियों अरुण साव व विजय शर्मा ने रविवार को दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं के समक्ष अपने संभावित मंत्रिमंडल का खाका पेश किया। केंद्रीय नेताओं ने इसमें आंशिक फेरबदल करते हुए जातीय के साथ ही क्षेत्रीय संतुलन को भी अहमियत दी है। विष्णुदेव साय, अरुण साव और विजय शर्मा के साथ व्यापक विचार विमर्श करने के बाद जेपी नड्डा, अमित शाह, ओम माथुर, नितिन नबीन, अजय जामवाल अन्य नेताओं ने मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं। जल्द ही नाम सार्वजनिक किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री ही हो सकते हैं। अब तक मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्रियों समेत तीन की नियुक्ति हो चुकी है। बचे 10 को केबिनेट मंत्रियों के नामों पर भी मुहर लगा दी गई है।

    बस्तर को साधने की कवायद
    पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय की बहुलता के मद्देनजर मंत्रिमंडल में ज्यादा से ज्यादा आदिवासी विधायकों को जगह देने की पक्षधर है। इसमें भी आदिवासियों की सर्वाधिक जनसंख्या वाले बस्तर संभाग को साधने पर विशेष ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कंवर आदिवासी समुदाय के हैं। जबकि राज्य में हल्बा, गोंड़, आदिवासी समुदाय की आबादी ज्यादा है और ज्यादातर हल्बा व गोंड़ आदिवासी बस्तर संभाग में निवासरत हैं। बस्तर की सीमाओं से लगे पड़ोसी राज्य तेलंगाना, ओड़िशा, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र में भी हल्बा, गोंड़ व भतरा भतरी आदिवासियों की बहुतायत है। भाजपा की मंशा है कि छत्तीसगढ़ के ज्यादा से ज्यादा हल्बा, गोंड़ आदिवासियों को मंत्री बनाकर इन पड़ोसी राज्यों में भी यह संदेश पहुंचाया जाए कि भाजपा आदिवासियों की सबसे बड़ी शुभचिंतक है। इस लिहाज से साय मंत्रिमंडल में बस्तर को ज्यादा से ज्यादा महत्व दिए जाने के आसार हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पूर्व मंत्री केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी और लता उसेंडी को वरीयता क्रम में रखा गया है। इन तीनों को राजकाज चलाने और प्रशासन पर नकेल डाले रखने का खासा तजुर्बा है। इसीलिए उन्हें फिर से मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। इनके अलावा रिटायर्ड आईएएस नीलकंठ टेकाम और जगदलपुर के विधायक किरण देव को भी मंत्री पद मिल सकता है।

    चौंकाने वाले हो सकते हैं नाम
    पार्टी सूत्रों की मानें तो विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में कुछ चौकाने वाले नाम भी हो सकते हैं। पार्टी जातिगत समीकरण को साधते हुए मंत्रिमंडल बनाने जा रही है।जिस तरह नए चेहरे के रूप में विजय शर्मा को पहली बार विधायक बनते ही उप मुख्यमंत्री बना दिया गया है, उसी तरह कुछ मंत्री भी बनाए जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी हर वर्ग को साधना चाहती है। मुख्यमंत्री आदिवासी वर्ग से, उप मुख्यमंत्री ओबीसी और सामान्य वर्ग से बनाने के बाद मंत्रियों में भी इसी तरह जातिगत समीकरण देखने को मिल सकता है। इसमें नए चेहरे चौंका सकते हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग से रिटायर्ड आईएएस नीलकंठ टेकाम, ओबीसी वर्ग से विधायक व पूर्व आईएएस ओपी चौधरी, अनुसूचित जाति वर्ग से गुरु खुशवंत साहेब, सामान्य वर्ग से किरण देव सिंह के नाम भी चर्चा में हैं।

    नारी शक्ति वंदन की छाप भी
    साय मंत्रिमंडल में मोदी सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम की भी छाप दिखाई पड़ सकती है। चूंकि मोदी सरकार ने महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन बिल पारित किया है, इसलिए विष्णु सरकार में लक्ष्मी स्वरूपा महिला विधायकों का मंत्री बनना भी लाजिमी है। प्रदेश की महिला विधायकों में लता उसेंडी, रेणुका सिंह और गोमती साय में से किन्हीं दो को मंत्री बनाया जा सकता है। मंत्री पद के लिए छह पुराने चेहरों की भी चर्चा है। इनमें वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, केदार कश्यप, धरमलाल कौशिक और अमर अग्रवाल में से चार ही मंत्री बनाए जाएंगे। रमन मंत्रिमंडल से अलग नजर आएगा साय मंत्रिमंडल। कैबिनेट में अनुभव के साथ युवा शक्ति को प्राथमिकता मिल सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यदि मंत्रिमंडल में कुछ बड़े चेहरे शामिल नहीं हो पाए, तो उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है।

MOST POPULAR

HOT NEWS