City Media - Page 689 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 689

चौपाटी में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने का कड़ा विरोध

0
  • गांधीनगर के रहवासी चाहते हैं हेल्थ सेंटर अन्यत्र बने 

 जगदलपुर शहर के गांधी नगर इलाके की चौपाटी में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना का प्रबल विरोध शुरू हो गया है। वहां के निवासी चौपाटी ने अस्पताल खोलने के विरोध में सामने आ गए हैं।

नगर निगम जगदलपुर के गांधीनगर वार्ड में गंगा मुंडा तालाब के एक छोर में विगत 10 वर्ष पूर्व बनी चौपाटी की जमीन पर स्थानीय पार्षद विक्रम डांगी द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन कराकर निर्माण कार्य भी प्रारंभ करा दिया गया है। कार्य प्रारंभ होने पर इसकी जानकारी स्थानीय निवासियों को हुई। स्थानीय निवासियों ने पार्षद विक्रम डांगी से कहा कि वार्ड में बहुत सारी खाली जमीन पड़ी हुई है। ऐसे किसी भी एक स्थल का चयन कर वहां उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए। गंगा मुंडा तालाब के सौंदर्यीकरण कराते हुए तालाब पार पर 10 वर्ष पूर्व चौपाटी बनाई गई है। इस चौपाटी स्थल के खाली जगह का कांक्रीटीकरण कर उसे बहुउद्देशीय उपयोग की दृष्टि से सुरक्षित रखना जरूरी है। चौपाटी के आसपास निवास करने वाले ज्यादातर लोग अत्यंत गरीब वर्ग से हैं। इसी जगह पर स्थानीय गरीब परिवार अपने सारे उत्सव, महोत्सव, सुख दुख के कार्य, धार्मिक आयोजन करते आ रहे हैं। यह जगह वार्ड के वासियों के साथ ही देश के उत्तर पूर्वी भागों के मूल निवासियों के आस्था स्थल के रूप में भी विख्यात हो चुकी है। छठ महापर्व के दौरान जब हजारों की संख्या में छठ व्रती और उनके परिजन इस स्थल पर आते हैं तो यहां मेले जैसी भीड़ हो जाती है। ऐसे में इस जगह पर भवन बनाने पर जगह की उपयोगिता खत्म हो जाएगी और छठ महापर्व मनाने वाले लोगों की आस्था भी आहत होगी। वार्ड वासियों के इस आग्रह को स्थानीय पार्षद ने महत्व नहीं दिया। ऐसे में वार्ड वासियों ने निगम आयुक्त की अनुपस्थिति में निगम के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपकर उनके समक्ष विरोध दर्ज कराया है और उनसे आग्रह किया है कि हॉस्पिटल बनाने का हम विरोध नहीं करते हैं, लेकिन वार्ड में और भी जगह है, जहां हॉस्पिटल बनाया जा सकता है। नागरिकों ने कहा है कि यदि हमारे निवेदन सुझाव के बाद भी निर्माण कार्य जारी रहेगा, तो वार्डवासी इसका पुरजोर विरोध करेंगे और कार्य रुकवाने हेतु वार्डवासी किसी भी स्तर तक जाने को तैयार हैं।

     ज्ञापन सौंपने के दौरान रवि कश्यप, शशिनाथ पाठक, प्रमिला कपूर, डिकेश नाग, प्रेम शेट्टी, गणपत, हसेंद्र, कविता सेठी, उमेश यादव भीम कश्यप के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल थे।

दो करोड़ से अधिक राशि से वार्डों में होंगे विकास कार्य

0
  • विधायक जैन ने निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
  •  रेखचंद जैन के साथ नागरिकों ने लगाया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जयकारा

जगदलपुर गुरुवार को शहर के छह वार्डों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। इस दौरान विकास की सौगात देने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जयकारा लगाया गया।
शहर के जिन वार्डों में भूमिपूजन किया गया, उनमें लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, अब्दुल कलाम वार्ड, माता संतोषी वार्ड, मदन मोहन मालवीय वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड व शांतिनगर वार्ड शामिल हैं। भूमिपूजन सामुदायिक भवन, सड़क, नाली आदि निर्माण के लिए किया गया है। छह वार्डों में दो करोड़ सात लाख 34 हजार रुपए से होने वाले विकास कार्यों की नींव गुरुवार को रखी गई।

विकास के अग्रदूतों का योगदान अतुल्य
विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस के समस्त पार्षद- पदाधिकारी तथा संगठन के लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढ़बो नवा जगदलपुर बनाने में जुटे हैं। श्री जैन ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस के लोग अपने जान की परवाह किए बगैर जनसेवा में दिन- रात जुटे रहे। उन्होंने शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पीसीसी अध्यक्ष व बस्तर सांसद दीपक बैज, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल का जयकारा लगवाकर उनके योगदान की प्रशंसा की। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर सफीरा साहू, पीडब्लूडी के सभापति व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री यशवर्धन राव आदि ने भी राज्य व शहर सरकार के द्वारा विकास कार्यों की कमी न होने देने की बात कहते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर सराहना की। इस दौरान एमआईसी राजेश राय, विक्रम सिंह डांगी, उदयनाथ जेम्स, पार्षद कमलेश पाठक, दयाराम कश्यप, यशवंत ध्रुव, सुखराम नाग, पंचराज सिंह, विजय कुमार, लता निषाद, शुभम यदु, ललिता राव, गुरु घासीदास वार्ड की पूर्व पार्षद दीप्ति, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौरनाथ नाग, एल्डरमेन कौशल नागवंशी, किरण कुमार, नगर निगम के ईई तिग्गा, एई धर्मेंद्र मिश्रा, गोपाल भारद्वाज समेत ननि तकनीकी अमले के अन्य अधिकारी- कर्मचारी, वरिष्ठ कांग्रेसी, वार्डवासी आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे। भूमिपूजन समारोह के दौरान संबंधित वार्डों के पार्षदों ने आभार व्यक्त किया।
समारोहों के दौरान वार्डों में यह भी रहे मौजूद भूमिपूजन के दौरान विधायक रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू तथा नगर निगम पदाधिकारियों- अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में पार्षद यशवंत ध्रुव समेत संतोष प्रजापति, महबूब खान, सुलेखा प्रजापति, शीतल, नारायण कश्यप, सुनीता बघेल, हीना बघेल, भावना सोनवानी, विमला बघेल, पुरुषोत्तम, लेबो, अब्दुल कलाम वार्ड में पार्षद सुखराम नाग सहित आत्माराम दुबे, कृष्ण मुरारी महापात्र, दिनेश सिंह, अफरोज बेगम, भगत पुजारी, अभय दीक्षित, नागेंद्र नाग, बंटू बघेल, विनोद सोनी, पंकज पटेल, टिंकू कोस्टा, पुनीत साहू, महेंद्र डूडे, प्रदीप मंडावी, नवाब जान, मोहन सिंह ठाकुर, अंशु नाग, कुसुमलता महापात्र, कमला साहू, गायत्री नाग, सायबनी साहू, तुलसा मांझी, इमराना खातून, ज्योति खाडो, नूतन कतलाम, दयामती बघेल, रेखा साहू, माता संतोषी वार्ड में पार्षद लता निषाद सहित एल्डरमैन कौशल नागवंशी, रबरीन सुरजो, मायुरी, भगवती, चंदा, मोहन बरबत, दीप्तिमनी यादव, मनोज बाघ, रोमा डोगरी, पीलदीना, कुमारी, रत्नामनी, अमन नेताम, विद्याधर यादव, मोहन सुरजा, अन्नू जात्री, सविता पत्थर, आशा राठी, कमला ठाकुर, कोमल राठी, मदन मोहन मालवीय वार्ड में पार्षद सूर्या पाणि, रेव्हरेंट लारेंस दास, सुरेंद्र जान, नरेंद्र डेनियल, रजनींद्र डेनियल, अरुण भूषणम, शालिनी डेविड, नूरानी नाथ, नीलिमा सागर, इंदिरा असाई, सुबू दान, मिनी दान, सरोज मदार, धनमती, कंचन हनु, प्रेमिका तारा, गेब्रियल नाथ, सूरज बिसाई, ऋषि नाथ, दीपेश, गौरव तिवारी, मदन मोहन मालवीय वार्ड में पार्षद शुभम यदु, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी, एमए रहीम, केशव सल्होत्रा, नरेश सेट्टी, एकम सिंह, मधुसूदन, रमाकांत यादव, कौशल संदूजा, विवेकानंद, पाकलू नाग, सुरेश यदु, शक्ति सिंह, पवन भदौरिया, राजेश कोस्टा, रिकेश गुप्ता, शांति नगर वार्ड में पार्षद उदयनाथ जेम्स, सरदार बलविंदर सिंह, अमरजीत कौर, उदयभान पांडे, सरदार कुलदीप सिंह, एसके पांडे, पिप्पी शर्मा, कुक्के गब्बी, बाबू जेम्स, संजय विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

कोतवाली पुलिस ने फिर तोड़कर रख दिया मिथक

0
  • दिमागी तौर पर अस्वस्थ युवक की गुम ऑटो ढूंढ ली
  •  पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ऑटो वाले के चेहरे पर लौटी मुस्कान

राजनांदगांव पुलिस की कार्यप्रणाली पर अक्सर उंगलियां उठाई जाती हैं। आरोप लगते रहते हैं कि पुलिस शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करती, थानों में बिना भेंट पूजा के कोई काम नहीं होता। इस मिथक को राजनांदगांव सिटी कोतवाली पुलिस ने तोड़ दिया है। एक शख्स की ऑटो गुम हो गई थी। शिकायत थाने तक पहुंची और पुलिस ने कुछ ही घंटों में ऑटो को ढूंढ निकाला और उसके मालिक के हवाले कर दिया।
चिखली पुलिस चौकी अंतर्गत रामनगर निवासी आशीष तिवारी ने 13 सितंबर को प्रार्थी आशीष तिवारी ने थाने में सूचना दी थी कि उसका भाई दीपक तिवारी आटो सीजी 08 एसई 2137 को चलाता है। ऑटो पर मां का आर्शीवाद लिखा हुआ है। दीपक तिवारी मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है और उक्त आटो गुम हो गई है। तलाश करने पर नही मिल रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू ने तत्काल टीम गठित कर शहर के लगभग 50 सीसीटीवी में रिकॉर्ड फुटेज की पड़ताल कराई। पता चला कि उक्त आटो रेल्वे क्रासिंग स्टेशन पारा राजनांदगांव के पास लावारिस हालात में खड़ी है। ऑटो को लाकर प्रार्थी के सुपुर्द किया गया। भाई दीपक तिवारी की ऑटो मिल जाने से खुश आशीष तिवारी ने कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जमकर तारीफ करते हुए स्टाफ को धन्यवाद दिया। ऑटो को ढूंढ निकलने में आरक्षक अविनाश झा, प्रख्यात जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सभी योजनाओं का हो बेहतर क्रियान्वयन : दीपक बैज

0
  • हर योजना से करें पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित
  •  सांसद की अध्यक्षता में हुई दिशा समिति की बैठक

जगदलपुर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्टोरेट के आस्था सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक से वर्चुअली जुड़े सांसद दीपक बैज ने कहा कि जिले में शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो और योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी से संचालित करने एवं ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में वर्चुअली शामिल उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा प्रभारी मंत्री बस्तर जिला कवासी लखमा ने जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर सुलभता सहित विकास कार्यों को सुनिश्चित करने पर बल दिया।

 

बैठक में जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप और विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने भी जिले में जनहित की योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु अमूल्य सुझाव दिए।कलेक्टर विजय दयाराम के. ने सांसद और प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का परिपालन सुनिश्चित करते हुए जिले में योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन के लिए आश्वस्त किया। कलेक्टर ने इस दिशा में आवश्यक पहल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ प्रकाश सर्वे ने अवगत कराया कि मनरेगा में इस वर्ष निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 87 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा चुकी है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में गत वर्ष स्वीकृत 154 सामुदायिक शौचालय निर्माण में 112 पूर्ण किये गए हैं और सेग्रीग्रेशन शेड निर्माण के 105 कार्यों में से 77 पूर्ण किये जा चुके हैं। इस वर्ष के स्वीकृत सभी कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत केंद्रीय पेंशन योजनाओं एवं राज्य शासन की पेंशन योजनाओं से कुल 58933 हितग्राहियों को पेंशन प्रदान की जा रही है। बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण कार्यक्रम राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत पेंशन योजनाओं, रूरबन मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, एकीकृत बाल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भू -अभिलेख आधुनिकीकरण, दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना, स्कूल शिक्षा विभाग, नगर पालिक निगम अंतर्गत संचालित आवास एवं पेयजल तथा स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में महापौर सफीरा साहू तथा दिशा समिति के सदस्य जिले के जनपद पंचायत अध्यक्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, डीएफओ उत्तम गुप्ता, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

बस्तर दशहरा के लिए 1.10 करोड़ की दरकार

0
  • बढ़ती दर्शक संख्या के लिहाज से सुव्यवस्थित आयोजन बड़ी जिम्मेदारी : बैज
  •  आयोजन समिति की हुई बैठक, मांझी मंगड़ू समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत

जगदलपुर बस्तर दशहरा समिति की बैठक 14 सितंबर को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित की गई। सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष दीपक बैज और उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा रायपुर से वर्चुअली बैठक में जुड़े बैठक में संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन, विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू सहित जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम, माटी पुजारी बस्तर राजपरिवार के कमलचंद भंजदेव, कलेक्टर विजय दयाराम के., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, आयुक्त नगर पालिक निगम हरेश मंडावी, तहसीलदार एवं बस्तर दशहरा समिति के सचिव यूके मानकर सहित मांझी, चालकी, मेंबर, मेंबरिन, पुजारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक में नए उपाध्यक्ष का मनोनयन किया गया।

भाटपाल परगना के लक्ष्मण मांझी ने मंगड़ू मांझी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी मांझियों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इस अवसर पर सांसद दीपक बैज ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि बस्तर दशहरा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसे देखने आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि मावली परघाव के अवसर पर लोगों की उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही अन्य सभी व्यवस्थाओं को बेहतर करना जरूरी है। इस दिशा में आवश्यक बजट की मांग शासन से की गई है। उन्होंने कहा कि पुजारी, मांझी, चालकी, मेंबर, मेंबरिन के अनुभव का लाभ सदैव बस्तर दशहरा में मिलता रहा है। इस वर्ष भी इसके बेहतर आयोजन के लिए सभी लोग सक्रिय सहभागिता निभाएंगे। प्रभारी मंत्री  कवासी लखमा ने कहा कि पूरी दुनिया में विख्यात बस्तर दशहरा पर्व को सब लोग मिलकर उत्साह पूर्वक मनाएंगे। बस्तर दशहरा पर्व के लिए सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करेंगे। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा विभिन्न समुदायों की भागीदारी का अद्भुत उदाहरण है। यह हम सभी का पर्व है और इसे सफल बनाने के लिए सभी को सहयोग करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए इसके भव्य आयोजन में किसी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए शासन से अतिरिक्त राशि प्राप्त की जाएगी। विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप और विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने भी बस्तर दशहरा पर्व को सहकार की भावना के साथ मनाने पर बल दिया। मांझी-चालाकियों ने बस्तर दशहरा की सभी परंपराओं के नियमानुसार पालन तथा इसके सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन के लिए सुझाव दिए। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि वर्ष 2022 में ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के आयोजन के लिए शासन से 75 लाख रुपये आबंटित किए गए थे। आयोजन पर 95 लाख रुपए व्यय हुए। करीब 20 लाख रुपए का भुगतान शेष है। इस साल बस्तर दशहरा पर्व के सफल आयोजन के लिए शासन से एक करोड़ 10 लाख रुपए के बजट आवंटन हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने सभी के सहयोग से बस्तर दशहरा पर्व को पूरी भव्यता के साथ मनाने आश्वस्त किया। बैठक के अंत में सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे ने आभार प्रकट किया।

शहर का समग्र विकास मुख्यमंत्री की प्राथमिकता : जैन

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहर के पांच वार्डों में 1 करोड़ 69 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

जगदलपुर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नगर निगम के भगतसिंह वार्ड 6, शिव मंदिर वार्ड 3,अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड 38, लोकमान्य तिलक वार्ड 37 एवं महाराणा प्रताप वार्ड 47 में 1 करोड़ 68 लाख 98 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया उनमें भगतसिंह वार्ड में माली सैलून से शिवनारायण बिसोई घर तक आरसीसी नाली निर्माण लागत 9.70 लाख, आंगनबाड़ी भवन निर्माण लागत 6.45 लाख, माली सेलून से शिवनारायण बिसनोई घर तक सीसी सड़क निर्माण लागत 8 लाख, राम अवतार देवांगन घर से राजेश देवांगन घर तक सीसी सड़क निर्माण लागत 5.16 लाख, मनीष साहू घर से किशन ध्रुव घर तक सीसी सड़क निर्माण लागत 12.74 लाख कुल 42.03 लाख रुपए, शिव मंदिर वार्ड में पतंजलि से मुरली और राजाराम घर तक आरसीसी नाली निर्माण लागत 13.04 लाख , पुष्पांजलि टेलर्स से विष्णु जोशी घर तक आरसीसी नाली निर्माण लागत 2.70 लाख, डोंगाघाट में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 5.8 लाख कुल 20.82 लाख, अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में हरा नाग घर से रंजो घर तक आरसीसी नाली निर्माण लागत 10.31 लाख, जगमोहन यादव घर से मिथिलेश सांई घर तक सीसी सड़क निर्माण लागत 5.28 लाख, दलपत सागर राम मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण लागत 15 लाख रुपए कुल 30.59 लाख रुपए, लोकमान्य तिलक वार्ड में नहरमुंडा कंगोली टो वाल निर्माण लागत 13.6 लाख, गणेश चौक से रायल गार्डन तक बीटी सड़क निर्माण लागत 15.85 लाख, सेवाश्रम के पास धरमपुरा नं 2 में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 10.3 लाख, कृष्णा टेंपल के पास धरमपुरा नं 2 में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 9.74 लाख रुपए कुल 48.68 लाख रुपए, महाराणा प्रताप वार्ड में लक्ष्मण घर से शुक्ला घर तक आरसीसी नाली निर्माण लागत 7.96 लाख , नेगी गली में आरसीसी नाली 2.23 लाख, मालती सोढ़ी घर से गाय दूध डेयरी तक 6.67 लाख, हिडमा किराना स्टोर से शर्मा घर तक आरसीसी नाली निर्माण लागत 5.21 लाख, आंगनबाड़ी रोड नाकापारा सीसी सड़क निर्माण लागत 5 लाख रुपए कुल 27.16 लाख रुपए के कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप शहर का समग्र विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। बिना किसी भेदभाव के शहर के हर वार्ड का विकास किया जा रहा है। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया का आशीर्वाद नगर निगम जगदलपुर को लगातार मिल रहा है एवं शहर विकास हेतु लगातार राशि आबंटित की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर के मध्य भाग के वार्ड पहले नगर पालिका फिर नगर निगम में होने के कारण पहले से विकसित हैं, पर बाहरी क्षेत्र के वार्ड पहले ग्राम पंचायत में थे। इस कारण उतना विकास नहीं हो पाया है। अब इन वार्डों में अधिक से अधिक विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। नगर निगम में लोकनिर्माण विभाग के सभापति एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशवर्धन राव ने कहा कि विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जो कि नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव भी हैं, के प्रयासों से नगर निगम जगदलपुर को लगातार राशि आबंटित की जा रही है। जिससे शहर का समेकित विकास हो रहा है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं महापौर सफीरा साहू के साझा प्रयासों से आज जगदलपुर नगर निगम विकास की नई गाथा गढ़ रहा है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को पुनः आशीर्वाद देने का आह्वान भी किया।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अवधेश झा ने किया। इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं नगर निगम में लोकनिर्माण विभाग के सभापति यशवर्धन राव, राजस्व विभाग के सभापति राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणी, पंचराज सिंह, दयावती देवांगन, निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, शंभू नाग, दयाराम कश्यप,नेहा ध्रुव, पूर्व पार्षद एवं शहर जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, अधिवक्ता दिनेश पाणिग्रही, आनंद मोहन मिश्रा, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, धर्मेंद्र चौहान, सुशील दत्ता, वैदेही बहनजी, हेमंत ध्रुव, राणा घोष, अजय शर्मा, रामदास पुजारी नगर निगम के कार्यपालन अभियंता तिग्गा समेत अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

शाला भवन निर्माण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने रोका काम

0
  • स्वीकृत राशि से अपनी जेबें भरने में लगी है चौकड़ी
  • छत में कम सरिया और छड़ों का हो रहा इस्तेमाल
  •  बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है भवन

अर्जुन झा

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा -1 के बड़ेपारा में नवीन शाला भवन निर्माण में जमकर गड़बड़ी की जा रही है। बिना ड्राइंग और ले आउट के निर्माण कार्य कराया जा रहा है और गुणवत्ता का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। छत ढलाई में घटिया सरिया और छड़ों का उपयोग तो हो ही रहा है, कम मात्रा में सरिया, छड़, स्तरहीन बजरी और अन्य निर्माण सामग्री लगाकर रकम हड़पी जा रही है। घटिया कार्य को देखते हुए ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा -1 के बड़ेपारा के ग्रामीणों ने एकजुट होकर निर्माण पर रोक लगा दी है।
छोटे देवड़ा -1 के बड़े पारा में नवीन शाला भवन निर्माण के लिए जिला खनिज निधि न्यास (डीएमएफटी) मद से 12.84 लाख रु. की स्वीकृति मिली है। यह कार्य जनपद पंचायत के इंजीनियर, सरपंच और सचिव की निगरानी में ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है। शाला भवन का ज्यादातर कार्य पूर्ण हो चुका है। छत ढलाई के लिए सेंटरिंग में सरिया और छड़ें कम मात्रा में उपयोग किया जा रहा है। सरिया और छड़ों को बांधने और लगाने में तय मापदंड का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। छत की मजबूती के लिहाज से सरिया, छड़ों को 6 इंच के फासले में लगाना चाहिए, लेकिन यहां सरिया व छड़ों के बीच फासला 8 से 10 इंच तक रखा गया है। ऐसा कम से कम सरिया और छड़ों का उपयोग कर रकम अपनी जेब में डालने के ध्येय से किया जा रहा है। ज्यादा फासले में छड़ें बांधने से छत की मजबूती पर अभी से सवालिया निशान लग रहे हैं। छत से पानी सीपेज की समस्या पैदा होगी और छत के धराशायी होने की भी आशंका हमेशा बनी रहेगी। जब हम कुछ ग्रामीणों के साथ निर्माणाधीन शाला भवन को देखने गए तो पता चला कि निर्माण के नाम पर केवल खानापूर्ति कर शासन को पलीता लगाने का काम चल रहा है। छत ढलाई के लिए घटिया किस्म की बजरी गिट्टी का उपयोग हो रहा है।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित
ग्रामीणों का कहना है जब शाला भवन तैयार हो जाएगा, तब वहां पढ़ाई के लिए हमारे बच्चे आएंगे। घटिया तरीके से बनाए गए भवन में बैठकर पढ़ाई करने वाले बच्चों के सिर पर हर पल खतरा मंडराता रहेगा। हमारे बच्चों की जान हमेशा खतरे में पड़ी रहेगी। ऐसे में हम जानबूझकर अपने बच्चों को इस भवन में कैसे भेज सकते हैं। कुल मिलाकर स्वार्थ के लिए सरपंच, सचिव, इंजीनियर और ठेकेदार की चौकड़ी बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ करने पर आमादा हैं। आक्रोशित ग्रामीणों और पंचों ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। उनका कहना है कि निर्माण नए सिरे से गुणवत्ता के साथ कराया जाना चाहिए। जब पंचायत सचिव से ड्राइंग और लेआउट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर कर दी। इंजीनियर और ठेकेदार ने भी ड्राइंग और लेआउट नहीं होने की बात कही। ठेकेदार ने कहा कि ड्राइंग सचिव मैडम के पास है और सचिव ने अपने पास ड्राइंग न होने की बात कही।अब सवाल उठता है कि बगैर ड्राइंग और लेआउट के इतना बड़ा स्ट्रक्चर कैसे खड़ा किया जा रहा है?

नख से सिर तक गड़बड़ी ही गड़बड़ी
नवीन शाला भवन निर्माण के नाम पर नख से सिर तक गड़बड़ी ही गड़बड़ी का आलम देखने को मिला है। नींव खोदाई व भराई, दीवार निर्माण आदि तमाम कार्यों में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। नींव की गहराई कम है, उसकी भराई में हल्के स्तर की गिट्टी, बोल्डर, रेत व सीमेंट का उपयोग किया गया है। सीमेंट कम और रेत ज्यादा उपयोग में लाई गई है। पिलर में भी बहुत ही कम और घटिया स्तर की छड़ें लगाई गईं हैं। दीवार निर्माण में प्रयुक्त की गईं इंटें और सीमेंट पूरी तरह स्तरहीन हैं। इसमें भी कम सीमेंट का उपयोग हुआ है तथा दीवारों की मोटाई बहुत कम रखी गई है। पूरे निर्माण कार्य में जमकर गोलमाल किया गया है। भविष्य में यह शाला भवन पूरी तरह असुरक्षित रहेगा। ऐसे में पालकों की चिंता जायज है।

सरपंच पति की ऐसी दबंगई !
ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा -1 की सरपंच महिला है। ग्राम पंचायत के कामकाज में सरपंच के पति की दखलंदाजी रहती है। इससे पंचों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों और कुछ पंचों के मुताबिक पंचायत और ग्रामसभा की बैठकों में सरपंच पति हावी रहते हैं। उनकी ही मनमानी चलती है। पंच जब इसका विरोध करते हैं, तो सरपंच पति सीधे धमकी देते हुए कहते हैं कि मुझे जो करना है, जैसा करना है, करता रहूंगा, तुम लोगों को जो करना है करके देख लो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यहां तक कि ग्राम पंचायत के समानों और उपकरणों का भी सरपंच पति निजी संपत्ति की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्राम पंचायत के कंप्यूटर सेट, एलईडी टीवी, टेबल, कुर्सियों को सरपंच पति ने अपने घर में रखवा लिया है। इनका उपयोग उनके परिवार के लोग कर रहे हैं। इसका भी पंचों ने विरोध किया, तो उन्हें धमका कर चुप करा दिया गया।

बैज का जगदलपुर दौरा रद्द, अब वर्चुअली जुड़ेंगे

0

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के लोकसभा सांसद दीपक बैज का जगदलपुर दौरा कार्यक्रम खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया है। दीपक बैज बस्तर दशहरा के आयोजन को लेकर प्रस्तावित बैठक में हिस्सा लेने के लिए जगदलपुर आने वाले थे। बताया गया है कि श्री बैज अब वर्चुअली उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

 

खदान में चल रहे सुरक्षा गार्ड के ठेके में ठेके के शर्तों से कम सुरक्षा गार्ड ठेकेदार द्वारा मुहैया कराने पर भी पेनेल्टी नहीं लगा रहीं हैं बीएसपी प्रबंधन, भारतीय मजदूर संघ

0

दल्लीराजहरा विगत खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल भिलाई पहुंच कर उपमहाप्रबंधक (हार्टिकल्चर)एवं आपरेटिंग अथॉरिटी ( सुरक्षा गार्ड)

भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई को  राजहरा खदान समूह में चल रहे सुरक्षा गार्ड के ठेके में ठेकेदार द्वारा ठेके के नियम व शर्तों का पालन नहीं किये जाने व अनियमिति बरते जाने की शिकायत और उस पर त्वरित कार्यवाही करने को ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन के माध्यम से संघ के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि सुरक्षा गार्ड के ठेके में ठेकेदार द्वारा सुरक्षा गार्डो को ठेके के नियम शर्तो के अनुसार सुरक्षा सामग्री उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस ठेके में प्रारम्भ से ही बहुत सी अनियमितताऍ चल रही है, मगर प्रबंधन द्वारा कभी भी ठेकेदार पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है और ना ही इस ठेके में कोई सुधार किया जा रहा है। संघ द्वारा लगातार

प्रबंधन को इस पर सुधार किये जाने के लिए लिखित पत्र दिया जाता रहा है, किन्तु आज तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। जोकि खेदजनक है।

संघ ने कुछ बिन्दुओं के माध्यम से इस ठेके में हो रही विसंगतियों को दूर करने के लिए प्रबंधन के समक्ष ईस ठेके में हो रही लापरवाही और नियमों की हो रही अनदेखी को ज्ञापन के माध्यम से उजागर किया है।

सुरक्षा गार्ड के ईस ठेके में ठेके के नियम व शर्तों के अनुसार ठेकेदार को रोजाना 33 सुरक्षागार्ड मुहैया कराना है। मगर ठेकेदार द्वारा सिर्फ 25 सुरक्षागार्ड ही उपलब्ध कराया जा रहा है। रोजाना 8 सुरक्षागार्ड कम उपलब्ध कराने के लिए प्रबंधन द्वारा ठेकेदार पर आज तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई है, और उस पर

आज तक 8 अनुपस्थित सुरक्षागार्डो की कमी के लिए पेनाल्टि क्यो नहीं लगाया गया । संदर्भित ठेके में ठेकेदार द्वारा मात्र 25 सुरक्षागार्ड रखा गया है। और 25 सुरक्षा गार्ड पर चार रिलिवर रखा गया है। और सबसे हास्यपद बात यह है कि जिन 4 सुरक्षा

गार्डो को रिलिवर रखा गया है। उन 04 गार्डो के लिए श्री 04 रिलिवर रखा है। और सबसे बड़ी बात प्रबंधन उसकी इन बात को मानकर उनसे कार्य भी करा रहा है। जो कि बहुत ही चिन्ताजनक है, इस पर आज तक किसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया गया है। आज दिनांक तक ठेकेदार द्वारा सुरक्षागार्डो को ठेके के शर्तों के अनुसार रैनकोट, गमबूट, जूता, ड्रेस लाठी, टार्च और न ही सुरक्षा गार्डो की बैठने की व्यवस्था नहीं की गई है। सुरक्षा सामग्री सभी सुरक्षा गार्डो अपने पैसे से लेने को मजबूर है। मगर उसके बाद भी प्रबंधन द्वारा सुरक्षा गार्डो को उनके अधिकार की सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने

पूरी तरह असफल है। ठेकेदार द्वारा किसी भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा है, मगर उसके बाद भी ठेकेदार का बिल प्रतिमाह बिना किसी रोकटोक के पास किया जा रहा है, जो कि सोचनीय है। सुरक्षा गार्डो को तीन-तीन माह तक वेतन भुगतान नहीं किया जाता है लेकिन

प्रबंधन ठेकेदार पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करती। सुरक्षा गार्डो का खदान भत्ता और नाईट एलाउन्स का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

ठेकेदार द्वारा इस ठेके के आरम्भ से ही सुरक्षागार्डो का प्रतिमाह एक दो हाजरी का कम भुगतान किया जाता है। ठेकेदार द्वारा सुरक्षागार्डो को छुट्टी के पैसों का भुगतान नहीं किया जाता है। मगर प्रबंधन द्वारा ठेकेदार पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही का न करना और उसके बिल को बिना किसी रोक-टोक के पास करना बहुत सी शंकाओं को जन्म देता है। वहीं राजहरा के छोटे ठेकेदारों को प्रबंधन द्वारा ठेके के सारे नियमों और सुरक्षा समाग्री उपलब्ध कराने के लिए तत्परता दिखाते हैं। बहुत अच्छी बात है मगर ये तत्परता सुरक्षा गार्ड के ठेके पर क्यों नहीं दिखाई जाती है ये चिंता का विषय है।

संघ ने बीएसपी प्रबंधन से यह आग्रह किया है, कि संघ की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सभी बिन्दुओं की सुक्ष्म जॉच की जाये एवं ऐसे ठेकेदार पर कड़ी कार्यवाही की जावे जो ठेके के नियम व शर्तो का खुलेआम उल्लंघन कर रहा है, और लगातार कर रहा है प्रबंधन द्वारा ठेकेदार के उपर कम सुरक्षागार्ड मुहैया कराने के लिए नियमतः पैनाल्टि लगायी जाये एवं सुरक्षागार्डो को सुरक्षा सामग्री का पैसा तत्काल दिलायी जाये। साथ ही संघ ने मांग है कि ऐसे ठेकेदार जो लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहा है, उसे आने वाले नये ठेके में भाग न लेने दिया जाये। जिससे भविष्य में होने वाला ठेका सुचारू रूप से चल सके और जब तक संघ की शिकायत का निराकरण प्रबंधन द्वारा नहीं किया जाता है तब तक प्रबंधन द्वारा ठेकेदार को किसी प्रकार का भुगतान न किया जाये। जिससे सुरक्षागार्डो को मिलने वाली बकाया राशि का भुगतान प्रबंधन द्वारा नियमतः कराया जा सके। ईस ज्ञापन की प्रतिलिपि अधिशासी निदेशक खदान भिलाई इस्पात संयंत्र, महाप्रबंधक आई आर भिलाई इस्पात संयंत्र और महाप्रबंधक खदान कार्मिक भिलाई इस्पात संयंत्र को भी दिया है जिससे जल्द से जल्द उचित कार्यवाही हो सके। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष एम पी सिंग, उपमहासचिव लखन लाल चौधरी उपस्थित थे।

 

रेलवे की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

0
  • जगदलपुर में दिखा रेल रोको आंदोलन का व्यापक असर
  • रेलमंत्री के नाम पर मौर्य के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर जगदलपुर के अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में आज 13 सितंबर को यहां बड़ा आंदोलन हुआ। कांग्रेस और उसकी अन्य विंगों के पदाधिकारी कार्यकर्त्ताओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी दी। बाद में रेलमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया सेल के स्टेट कोऑर्डिनेटर अनुराग महतो समेत कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, अनुसूचित जनजाति विभाग आदि के पदाधिकारी कार्यकर्त्ता, कांग्रेस पार्षद सैकड़ों की तादाद में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर अमल करते हुए बरसते पानी में भी आंदोलन को सफल बनाने जगदलपुर रेलवे स्टेशन के पास डट गए थे। वे ट्रेन परिचालन को रोकने उद्द्त थे। हालात को देखते हुए आरपीएफ और जिआरपी के जवान बड़ी संख्या में तैनात किए गए थे। वहां बेरिकेट्स भी लगा दिए गए थे। मोदी सरकार हाय हाय के नारे लगाते कांग्रेसी आगे बढ़ने बेताब थे। उन्हें रोकने के लिए सुरक्षा जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आंदोलन के बीच शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

छग की जनता पर खीझ उतार रही भाजपा : मौर्य

कांग्रेस के लोगों को संबोधित करते हुए सुशील मौर्य ने कहा कि बस्तर को रेल सुविधाओं से वंचित रखा गया है, जगदलपुर – दल्ली राजहरा रेल लाईन के काम को अटका दिया गया है, हमारे बस्तर के सांसद दीपक बैज द्वारा संसद में बार बार मांग उठाए जाने के बावजूद जगदलपुर स्टेशन में वाशिंग लाईन का निर्माण नहीं कराया जा रहा है, जबकि वाशिंग लाईन का कार्य वर्षों पहले से स्वीकृत हो चुका है। पचासों यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद कर छत्तीसगढ़ के यात्रियों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। श्री मौर्य ने कहा कि कोयला, लौह अयस्क जैसी बहुमूल्य खनिज संपदा को छत्तीसगढ़ से बाहर दूसरे राज्यों और अन्य देशों में भेजने के लिए तो मालगाड़ियों को बेरोकटोक चलाया जा रहा है, मगर यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद कर छत्तीसगढ़ के लोगों को किस बात की सजा केंद्र की भाजपा सरकार दे रही है, वह किसी से छुपी नहीं है। वजह सिर्फ और सिर्फ यही है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के पंद्रह वर्षों के कुशासन को एक झटके में खत्म कर सत्ता कांग्रेस के हाथों में दे दी है। इसकी बैखलाहट केंद्र की भाजपा सरकार यहां की अवाम पर उतार रही है। श्री मौर्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को दोबारा यहां की सत्ता में नहीं आने देगी और केंद्र से भी उसे बेदखल कर देगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

MOST POPULAR

HOT NEWS