City Media - Page 704 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 704

भूपेश बघेल के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरण

0
  •  विधायक कश्यप के साथ कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

भानपुरी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन दिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर द्वारा विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप की उपस्थिति में राजीव भवन करंदोला मे केक काटकर मनाया गया। विधायक चंदन कश्यप और अन्य नेताओं ने मरीजों को फल वितरण भी किया।

ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्त्ताओं ने भूपेश बघेल के जन्मदिन का जश्न मनाया। विधायक ने केक काटा और नेताओं व कार्यकर्त्ताओं को खिलाया। विधायक चंदन कश्यप एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल भानपुरी पहुंच कर वहां ईलाज के लिए भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों को फल वितरित किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र जैन, ब्लॉक उपाध्यक्ष धनुर्जय नेताम, वरिष्ठ कोंग्रेसी श्यामसुंदर पांडे, महेंद्र पांडे, रतू कश्यप, महादेव कश्यप, देवेश यादव, सोमारु बघेल, मानकू, सत्यकांत एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

भूपेश के जन्मदिन पर किया किसानों का सम्मान

0
  • किसान कांग्रेस ने चौक पर काटा केक, मनाई खुशियां

दल्लीराजहरा किसान कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा जैन भवन चौक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान किसान सम्मान समारोह का आयोजन कर किसानों को सम्मानित किया गया।

किसान नेताओं तथा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन की खुशी में केक काटा और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। चौक से गुजर रहे लोगों को भी केक खिलाया गया। इस अवसर पर किसान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, मंत्री के मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सेवादल संतोष पाण्डेय और नोमेश रामटेके नगर अध्यक्ष किसान कांग्रेस ने किसानों का शॉल श्रीफल और किसान गमछा के साथ सम्मान किया। हैं तैयार हम, भरोसा बरकरार फिर से कांग्रेस सरकार के नारे के साथ किसानों व नगरवासियों को थैला, भूपेश सरकार के जन कल्याण कारी योजनाओं का पाम्पलेट बांटे गए। भूपेश सरकार द्वारा किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। इन योजनाओं का लाभ आज किसानों को मिल रहा है। इसी आधार पर आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को वोट देकर फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने में मदद करने की अपील की गई।कार्यक्रम का संचालन किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष नोमेश रामटेके ने और आभार प्रदर्शन आदिल खान ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, मंत्री के मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सेवादल संतोष पाण्डेय, जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, कामगार मजदूर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रामू शर्मा , ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर, सुदामा शर्मा, महामंत्री प्रवीण शर्मा, रुबी एंथोनी, शकील गुड्डन खान, जितेंद्र मेश्राम, सचिव विल्सन मैथ्यू, फ्रांसिस कोलिन, युवा नेता परितोष हंसपाल, जसविंदर सिंह गिल, एल्डरमैन जी. ईश्वर राव, जगदीश श्रीवास, कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिला सचिव अजय बघेल, खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विलियम भौरा, एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष आकाश सिंह, निहाल, अशोक, अभय, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष जावेद खान, आदिल खान, सुखराम निषाद,कुंदन ,भूषण कुमार सोनी, हिमांशु शेंडे, कुंजलाल नेताम, ओमकार सिंह नेताम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

व्यवसायिक शिक्षा का बंठाधार कर रहे हैं शिक्षक

0
  • ट्रेड्स की पढ़ाई करने से रोक रहे छात्र – छात्राओं को
  • खेल रहे हैं शासन की मंशा और विद्यार्थियों के भविष्य से

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के हायर सेकंडरी स्कूलों में व्यवसायिक शिक्षा का बंठाधार करने पर इन स्कूलों के शिक्षक ही तुल गए हैं। ये शिक्षक शासन की मंशा पर तो पानी फेर ही रहे हैं, अपने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ शासन ने हायर सेकंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेड्स में व्यवसायिक शिक्षा देने की शुरुआत की है। इसके लिए राज्य के 592 स्कूलों का चयन किया गया है। चयनित स्कूलों में बस्तर संभाग के भी दो दर्जन से अधिक हायर सेकंडरी स्कूल शामिल हैं। इन सभी स्कूलों में निर्धारित पाठ्यक्रम के साथ ही टेली कम्युनिकेशन, बैंकिंग एंड फायनेंस, एनिमेशन, मल्टी मीडिया, आईटी, एग्रीकल्चर, ऑटो मोबाइल, रिटेल, ब्यूटी वेलनेस, इलेक्ट्रानिक्स, हार्डवेयर, हेल्थ केयर समेत अन्य ट्रेड्स में विद्यार्थियों को दक्ष करने की योजना सरकार की है। इसके पीछे सरकार की मंशा यह है कि बच्चे स्कूल लाईफ से ही रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार हो सकें। केंद्र सरकार ने स्कूलों में व्यवसायिक शिक्षा के लिए बजट में 36 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। वहीं राज्य सरकार भी अपनी ओर से तगड़ा बजट रखा है। व्यवसायिक शिक्षा के संचालन में आईसेक्ट भोपाल, सेंटम नई दिल्ली, ग्राम तरंग भुवनेश्वर ओड़िशा, लर्नेट स्किल नई दिल्ली, इंडस एडुट्रेन मुंबई, लक्ष्य जॉब स्किल बेंगलुरु, स्किल ट्री गुरुग्राम, विद्यान्ता स्किल गुरुग्राम जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं को जिम्मेदारी दी गई है। केंद्र और राज्य सरकार इन संस्थाओं को करोड़ों रुपयों का भुगतान कर रही हैं। भारी भरकम बजट रखने और व्यवसायिक शिक्षा के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद अधिकारी और शिक्षक इस योजना को अपने स्कूलों में सफल नहीं होने दे रहे हैं। वे बच्चों के मन में यह गलतफहमी पैदा कर रहे हैं कि ऐसी शिक्षा से कोई लाभ होने वाला नहीं है, निर्धारित पाठ्यक्रम की पढ़ाई में ही भलाई निहित है।

शिक्षकों का स्वार्थ आ रहा है इसमें आड़े

व्यवसायिक शिक्षा को असफल बनाने की कोशिशों के पीछे दरअसल शिक्षकों का स्वार्थ निहित है। शिक्षक मानते हैं कि व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त करने के चक्कर में विद्यार्थी मूल विषयों की पढ़ाई ढंग से नहीं कर पाएंगे और उनके परीक्षा परिणामों पर विपरीत असर पड़ेगा। दूसरा यह कि विद्यार्थी शिक्षकों के पास ट्यूशन पढ़ने नहीं आएंगे। शिक्षकों का यह भी मानना है कि पाठ्यक्रम के विषयों का रिजल्ट खराब आने से उनका ( शिक्षकों ) का सीआर खराब हो सकता है। जबकि हकीकत में ऐसा कुछ भी होने वाला नहीं है। व्यवसायिक शिक्षा की पढ़ाई दिनभर नहीं, बल्कि अन्य विषयों के पीरियड जैसी ही होती है और सब कुछ प्रेक्टिकली होता है। रही बात ट्यूशन के नुकसान की, तो वैसे भी सरकारी शिक्षक नियमानुसार ट्यूशन क्लासेस संचालित नहीं कर सकते। कुल मिलाकर शिक्षक अपनी स्वार्थलिप्सा के कारण विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के निर्माण में बाधक बन रहे हैं।

विद्यार्थियों को दोहरा लाभ

व्यवसायिक शिक्षा ग्रहण करने से विद्यार्थियों को दोहरा लाभ होता है। पहला सबसे बड़ा लाभ तो यह है कि नवमी की पढ़ाई करते – करते ही वे वर्तमान मांग के अनुसार विभिन्न व्यवसायिक ट्रेड्स में पारंगत होने लग जाते हैं और बारहवीं कक्षा तक पहुंचते पहुंचते इनमें महारथ हासिल कर लेते हैं। इन ट्रेड्स में अच्छा परफार्मेन्स दिखाने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिया जाता है, जो आगे चलकर विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी प्राप्त करने में मददगार साबित होते हैं। जो विद्यार्थी नौकरी नहीं करना चाहते या जिन्हें नौकरी नहीं मिल पाती वे स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। दूसरा बड़ा लाभ यह होता है कि व्यवसायिक ट्रेड के मार्क्स विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जुड़ते हैं, जिससे उनके प्रप्तांक का प्रतिशत बढ़ जाता है।

आश्रम में हैप्पी बर्थडे टू यू भूपेश कका की होती रही गूंजा

0
  •  एनएसयूआई ने शिवानंद आश्रम के बच्चों के साथ मनाया सीएम का जन्मदिन

जगदलपुर बस्तर जिला एनएसयूआई ग्रामीण के कार्यकर्त्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन शिवानंद आश्रम में वहां के बच्चों के साथ मनाया। समूचे आश्रम परिसर में हैप्पी बर्थडे टू यू कका की गूंज सुनाई देती रही।

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आश्रम के बच्चों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया। आश्रम के बच्चों के बीच कविता, भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान आश्रम के बच्चों ने हैप्पी बर्थडे भूपेश कका गाकर माहौल का भावपूर्ण बना दिया था। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश द्विवेदी, एनएसयूआई की प्रदेश महासचिव एम. ज्योति राव, प्रदेश सचिव सोनू कश्यप, एनएसयूआई बस्तर जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप, बस्तर विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष पंकज केंवट, जिला महासचिव मनीष कश्यप, बस्तर विश्वविद्यालय इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष व छात्रनेता चैतराम कश्यप, पीजी कॉलेज अध्यक्ष कुणाल पटेल, करपावंड ब्लॉक अध्यक्ष हेमकुमार बघेल, मॉडल कॉलेज अध्यक्ष अंशु नाग, छात्रावास अध्यक्ष राहुल ध्रुव समेत पचासों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

विधायक जैन ने अर्धांगनी व सहयोगियों संग सीएम को दी जन्मदिन की बधाई

0

जगदलपुर। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने बुधवार को राजधानी रायपुर पहुंचकर अपनी अर्धांगनी श्रीमती संगीता जैन व सहयोगियों के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्म दिन की बधाई दी। जैन ने मुख्यमंत्री के सफल, सुदीर्घ व यशस्वी जीवन की कामना की। जैन दम्पति ने बुके भेंटकर  बघेल को शुभकामना दी और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।  जैन के साथ राज्य मदरसा बोर्ड सदस्य शकील रिजवी, हेमू उपाध्याय, पार्षद सूर्या पाणि, अवधेश झा, विजय सिंह, महेंद्र महापात्र आदि मौजूद थे।  जैन ने मुख्यमंत्री निवास में मौजूद राज्य सरकार के अन्य मंत्रियों, विधायकों व संगठन नेताओं से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम भी पूछा।

 

कांग्रेसजनों ने हर्षोल्लास से मनाया भूपेश का जन्मदिन

0
  • वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भेंट किए फल काटा गया केक

जगदलपुर  कांग्रेसजनों ने यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। पार्टी पदाधिकारियों और कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों ने श्री बघेल को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशवर्धन राव सहित समस्त पार्षदों ने देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को बस्तर और प्रदेशवासियों की ओर से जन्मदिन की बधाई प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु व उज्जवल भविष्य की कामना की। राजीव शर्मा, मेयर सफीरा साहू, यशवर्धन राव, कनीज़ फातिमा, सुषमा कश्यप, सुशीला बघेल, सुनीता सिंह, बलराम यादव, दयाराम नाग, सुखराम नाग, श्वेता बघेल, लता निषाद, ललिता राव, शुभम यदु, अब्दुल रशीद आभास महंती व अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पांच साल पहले और आज के छत्तीसगढ़ में जमीन आसमान का अंतर आ चुका है। वे बदलाव के सूत्रधार, किसानों की उम्मीद, बच्चों के प्रिय कका, मजदूरों की ताकत, महिलाओं के सम्मान के रक्षक, छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सेवक हैं। उन्होंने सबका दिल जीता है, सभी के चेहरों पर मुस्कान लाई है। श्री बघेल द्वारा शुरू की गई योजनाओं ने राज्य को अलग पहचान दी है और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। शहर के धरमपुरा स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों व निःशक्तजनों के साथ इस अवसर की खुशियों के साथ फल वितरित कर केक काटा गया।

महापौर ने किया दाई दीदी क्लीनिक का शुभारंभ

0

जगदलपुर 23 अगस्त 2023/मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत तृतीय चरण में दाई दीदी क्लिनिक योजना के तहत मोबाईल यूनिट का शुभारंभ शहर के माता संतोषी वार्ड में महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने किया। प्रदेश के 16 शहरों में दाई दीदी क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है। महापौर सफीरा साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर शहर के वार्डो में महिलाओं और बच्चों के लिए दाई दीदी क्लिनिक योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। इस यूनिट के माध्यम से दाई दीदी को स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री के मंशानुसार स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है, साथ ही महिलाओं के आर्थिक विकास के अवसर भी दिया है। शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत चार यूनिट का संचालन कर लाखों लोगों को स्वास्थ्य लाभ हुआ है। शहर की महिलाओं से अपील की इस यूनिट का लाभ प्राप्त करें।महापौर ने इसके लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

दाई दीदी क्लिनिक योजना के मोबाइल यूनिट में सिर्फ महिलाएं व 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे का इलाज किया जाएगा। इस बस में डॉक्टर एवं स्वास्थ्य स्टाफ सहित 41 तरह के टेस्ट की सुविधा के साथ मुफ्त इलाज और दवाइयों का वितरण किया जाएगा। इस मोबाइल यूनिट का प्रतिदिन एक वार्ड में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर एमआईसी के सदस्य श्री यशवर्धन राव,श्रीमती सुशीला बघेल पार्षद लता निषाद ,श्वेता बघेल ,सुखराम नाग ,ललिता राव मनोनीत पार्षद कौशल नागवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

किसानपुत्र मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का जन्मदिन किसान के हाथों केक कटवाकर मनाया गया

0
  • उज्ज्वल भविष्य की कामना कर माँ दंतेश्वरी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की दीर्घायु की करी मंगलकामनाएं

 

जगदलपुर बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य व महेश द्विवेदी के नेतृत्व में माननीय श्री मुख्यमंत्री किसानपुत्र भूपेश बघेल जी का मारडूम के किसान चरण सिंह कश्यप के हाथों केक कटवाकर जन्मदिन जगदलपुर मुख्यालय कॉंग्रेस भंवन में मनाया गया

इस दौरान वरिष्ठ कॉंग्रेसी सुरेंद्र झा,नरेंद्र तिवारी,छबीलाल तिवारी, एल्डरमैन हरीश साहू, धरम सोढ़ी,आई टी सेल महासचिव योगेश पाणिग्रही,असीम सुता,महेश द्विवेदी, शादाब अहमद,अंकित सिंह,नीलम कश्यप,अभिषेक गुप्ता,सुलो कश्यप, रजत जोशी,हर्षल पांडेय, सुरेश कुड़ियाम, हरदास बघेल, संभु सहित आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री को बर्थडे विश करने पहुंचे बस्तर के अनेक बड़े नेता

0
  • पीसीसी चीफ दीपक बैज के साथ सुशील मौर्य, मलकीत सिंग गैदू और कविता साहू गए सीएम हॉउस

जगदलपुर मुख्यमंत्री निवास पहुंच कर पीसीसी चीफ दीपक बैज एवं बस्तर के नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज जन्मदिन है। मुख्यमंत्री के निवास में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बस्तर जिले के कांग्रेसी भी अपने लाड़ले मुख्यमंत्री के जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं।जगदलपुर से पचासों नेता और कार्यकर्त्ता रायपुर पहुंचे हैं। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष सुशील मौर्य, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मलकीत सिंग गैदू, जगदलपुर नगर निगम की अध्यक्ष कविता साहू तथा अन्य नेता मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। इन लोगों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एक दिन पहले से ही मुख्यमंत्री बघेल के साथ उनका जन्मदिन मनाते आ रहे हैं। बैज ने मंगलवार को अंबिकापुर में भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव तथा सैकड़ों युवाओं के साथ मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया था और आज पुनः मुख्यमंत्री निवास जाकर उन्हें बधाई दी। सुशील मौर्य और मालकीत सिंग गैदू ने मुख्यमंत्री  बघेल को गुलदस्ता भेंटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

बगैर तामझाम के रेखचंद जैन ने पेश किया टिकट का आवेदन

0
  • न भीड़ लेकर गए, न नारेबाजी का जलवा दिखाया, सादगी ने जीत लिया लोगों का दिल

जगदलपुर बस्तर संभाग की इकलौती सामान्य विधानसभा सीट जगदलपुर के वर्तमान विधायक रेखचंद जैन ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी का आवेदन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा।

विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन बिना तामझाम के और कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की भीड़ के बगैर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस टिकट के लिए अपनी दावेदारी का आवेदन पार्टी द्वारा निर्धारित प्रारूप में भरकर अध्यक्ष को सौंपा। रेखचंद जैन की इस शालीनता और सादगी को लेकर शहर में सकारात्मक चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि कई अन्य लोगों ने भी पूरे तामझाम और लाव लश्कर के साथ टिकट के लिए आवेदन देकर शक्ति प्रदर्शन किया, जो कोंग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सादगी और संजीदगी के विपरीत है। लोगों का यह भी कहना है कि रेखचंद एक सौम्य ओर संवेदनशील विधायक हैं। अगर उन्हें भीड़ के जरिए दिखावा करना होता तो उनके साथ पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्त्ता कांग्रेस कार्यालय जा सकते थे, मगर जैन दिखावे और आडंबर की राजनीति से दूर ही रहते हैं। आज आलम यह है कि एक सामान्य पार्षद पद के लिए दावेदारी करने वाले लोग भी सैकड़ों लोगों की भीड़ लेकर चलते हैं। आज के ज्यादातर नेता भीड़तंत्र को स्टेटस सिंबाल मानकर चलते हैं। ऐसे में रेखचंद जैन के इस सादगी भरे कदम ने सबका दिल जीत लिया है।

भीड़ को कभी नहीं बनाया स्टेटस सिंबाल

अकेले जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि समूचे बस्तर जिले में विधायक रेखचंद जैन की सादगी की चर्चा अक्सर होती रहती है।  जैन एक संपन्न और प्रतिष्ठित परिवार के सदस्य हैं। विधायक चुने जाने के बाद से ही उन्होंने खुद को पारिवारिक झंझावातों से मुक्त रखकर क्षेत्र की जनता को अपना परिवार बना लिया है। वे रोजाना करीब 17 घंटे क्षेत्र की जनता की सेवा में समर्पित रहते हैं। जगदलपुर शहर समेत क्षेत्र के तमाम गांवों का निरंतर दौरा कर लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर उनका समाधान करते हैं। क्षेत्र के लोगों के सुख दुख में जैन बराबर साझीदार बनते हैं। ग्रामीण उन्हें अपना मसीहा मानते हैं। लोग रात बेरात उन्हें फोन कर अपनी पीड़ा सुनाने में जरा भी गुरेज नहीं करते और न ही  जैन नींद में खलल पैदा होने पर झुंझलाते हैं, बल्कि लोगों की बातें धैर्य पूर्वक सुनकर अगले दिन उस समस्या के निदान की पहल में लग जाते हैं। रेखचंद जैन की लोकप्रियता का आलम यह है कि उनकी एक आवाज पर ही हजारों की भीड़ जमा हो जाती है।  जैन चाहते तो पार्टी टिकट के लिए आवेदन जमा करने जाते समय ग्रामीणों और शहरी लोगों की अच्छी खासी भीड़ ले जा सकते थे, मगर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की शालीनता पर अमल करते हुए ऐसा कदम नहीं उठाया।

MOST POPULAR

HOT NEWS