City Media - Page 716 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 716

अवैध रूप से शराब तस्करी करते 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
  • आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 3200 रुपये

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण शुमार उके के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 07.082023 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा ग्राम कुसुमकसा तिराहा में आरोपी मनोज कुमार सिन्हा पिता स्व० शिवराम सिन्हा उम्र 35 वर्ष साकिन ग्राम चिपस थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद के कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 7200 बल्क लीटर कीमती 3200 रुपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।उप अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक मुकेश सिंह, उपनिरीक्षक ढालसिंह साहू आरक्षक रवि यादव की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

डीबी स्टार महिला ग्रुप का गठन किया गया

0

दल्लीराजहरा डीबी ग्रुप के अर्थक प्रयास से निरंतर 8 वर्षो से निशुल्क रक्तदान किया जाता है समय समय पर जन जागरूकता अभियान चला कर लोगो को रक्तदान के फायदे बता कर उन्हे रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जाता है इसी कड़ी को और गति प्रदान करने के लिए डीबी स्टार महिला टीम का गठन किया गया बैठक कार्यक्रम शिव संस्कार धाम में सफलता पूर्वक आयोजित किया गया जिसमे शहर के गणमान्य माता बहनों का सा सम्मान स्वागत किया गया रेड क्रॉस से श्रीमती शशिकला देशमुख जी ने रक्त बढ़ाने के घरेलू नुस्खे बताए रक्तदान से संबंधी जानकारी दिए सर्व समाज की नारी शक्ति श्रीमती सत्या साहू श्रीमती नंदा पसीने श्रीमती विमला साहू श्रीमती श्यामली राव

श्रीमती दामिनी साहू श्रीमती अनुराधा सिंहश्रीमती रेणुका देवांगन ने भी अपने बहुमूल्य विचार को रखे व महिला टीम के द्वारा 5 बेटियो को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए जरूरी समान उपलब्ध कराया गया टीम की महिला अध्यक्ष श्रीमती ममता मानकर जी ने अपने उद्बोधन में कहा जनहित कार्य करने हेतु कंधे से कंधा मिला कर चलना जरूरी है महिला किसी से कम नहीं सभी समाज में बराबर अधिकार है मानव सेवा हेतु डीबी ग्रुप के साथ मिल कर नेक कार्य किया जाएगासभी महिला पद अधिकारी को हार्दिक आभार बधाई डीबी स्टार महिला टीम का आवश्यक बैठक रखा गया था जिसमे नव पद अधिकारी का नाम जारी किया गया संरक्षक श्रीमती Dr मंजिता ठाकुर संचालक ज्योति अस्पताल सह संरक्षक श्रीमती Dr लता राजीव लोचन शर्मा संचालक संजीवनी अस्पतालअध्यक्ष श्रीमती ममता मानकर जीउपाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा सिंह जी श्रीमती राजेश्वरी साहू जीकोषाध्यक्ष श्रीमती देवांतिन पारकर जीसचिव श्रीमती रेणुका साहू जीसह सचिव श्रीमती अनिता साहू श्रीमती सुषमा साहू जीसंगठन सचिव श्रीमती नाज मेमन श्रीमती रेणुका देवांगन जीप्रचार प्रसार सचिव श्रीमती सावित्री सोनी जीमीडिया प्रभारी श्रीमती द्रोपति साहू जीमहिला सदस्यगणरंजना साहू संध्या रानी वर्मा माधुरी करपालेमंजू साहू संगीता रजक पुष्पा शंडियाल राजेश्वरी साहूमधुमिता सहेजियावीणा साहू मधुमिता सहेजिया कुमारी गीतू साहू खुशबू निषाद तन्नू खान डीबी ग्रुप सदस्य पवन सोनी नियाज़ खान सुमित जैन सूरज गुप्ता हेमंत गौतम संतोष रात्रे भरत देवांगन लक्ष्मण देवांगन ऋषि ठाकुर दानेश आर्य शिवा सूर्यवंशी क्षितिज हुमने कोमल ठाकुर मजीद खान दीपक साहू उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को हो रहा लाभ – चंदन कश्यप

0

भानपुरी नारायणपुर विधायक एंव छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप द्वारा छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत सर्वप्रथम मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर बच्चों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करन्दोला (भानपुरी ) में कुल -130 साइकिल और स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट हिंदी मध्य विद्यालय सिवनी में कुल – 70 साइकिल वितरण कर फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी लेब का भी शुभारंभ किया।नारायणपुर विधायक शकश्यप ने कहा कि यंहा की छात्राओं का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहता है सरस्वती साइकिल वितरण योजना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वपूर्ण योजनाएं है पहले सिर्फ अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं को ही मिलती थी लेकिन जब सिर्फ कांग्रेस की सरकार आई तब से सभी वर्ग के बालिकाओं को साइकिल मिल रही है जिससे बालिकाओं को नियमित रूप से विद्यालय पहुंच कर पढ़ाई करने में मदद मिल रही है।साथ ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने विधायक चंदन कश्यप और जनप्रतिनिधियों के साथ पर्यावरण संरक्षण करने के लिए पौधा रोपण किया।इस अवसर पर जनपद सदस्य निलय कश्यप, महेंद्र पांडे कांग्रेस वरिष्ठ कार्यकर्ता, अनिल बघेल युवा कांग्रेस अध्यक्ष, धनुर्जय नेताम ब्लॉक उपाध्यक्ष, लक्ष्मण दीवान, गणेश बघेल, सोनसिंह ठाकुर,पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी एवं बीईओ अरूण देवांगन , स्कूल के समस्त स्टाफ एंव पालक गण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।

युवा कांग्रेसी घर-घर जाकर भूपेश है तो भरोसा है कैम्पियन के तहत करा रहे हैं हितग्राही पंजीयन

0

भानपुरी – युवा कांग्रेस भानपुरी के द्वारा नारायणपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत – सालेमेटा-01 में भूपेश है तो भरोसा है कैम्पियन के तहत घर – घर पहुंच कर ग्रामीणों का हितग्राही पंजीयन फार्म भरा गया एवं हितग्राही कार्ड दिया गया और ग्रामीणों से चर्चा करते हुए सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई ।भूपेश है तो भरोसा है कैम्पियन के तहत हितग्राही पंजीयन छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश मे अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर – घर जाकर भूपेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों का पंजीयन किया जा रहा है।इस दौरान युवा कांग्रेस भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल, जनपद सदस्य निलय कश्यप (नानू), फरसु राम बघेल सरपंच सालेमेटा-01, प्रीतम पटेल उपसरपंच, सोनधर दिवान, बालसिंह ठाकुर, त्रिलोक कश्यप एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

सर्व शिक्षक फेडरेशन ने सहायक शिक्षको से हड़ताल में नही जाने का किया निवेदन

0

सर्व शिक्षक फेडरेशन जिला बस्तर की बैठक में आगामी दिवस में होने वाली हड़ताल में विशेषकर सहायक शिक्षको से निवेदन किया है कि वेतन विसंगति के नाम से अन्य संगठन सहायक शिक्षको को आगे करके अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे है। हर वर्ष 15 से 20 दिन हड़ताल में झोखकर केवल खाली हाथ लौट आते है। इसलिए बिना किसी ठोस कदम के इन सभी हड़तालों में ना जाने के लिए निवेदन किया है। सर्व शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश बघेल ने कहा कि अभी वर्तमान में हड़ताल प्रस्तावित था लेकिन उसमे वेतन विसंगति दूर दूर तक नही था संगठन के मेनिफेस्टो में।और जैसे ही प्रधान पाठक की पदोनति होने के पश्चात पूरे प्रदेश में बीस से पच्चीस हजार सहायक शिक्षक बच गए हैं। और सभी संगठन केवल नियुक्ति तिथि से पेंशन या 20 वर्ष में पेंशन ही मुख्य मांग हो गया है। प्रधान पाठक प्रमोशन के पश्चात जो भी संगठन सहायक शिक्षक के नाम से संगठन बनाए थे।धीरे धीरे सभी लगभग नाम परिवर्तन कर दिए हैं या प्रोसीजर में है। सभी की एक मांग है।ओल्ड पेंशन नियुक्ति तिथि से या फिर 20 वर्ष में पेंशन राजस्थान सरकार के तर्ज पर। इसलिए बिना रीति नीति के हड़ताल में ना जाने के लिए निवेदन किया जा रहा हैं। बाकि सहायक शिक्षक साथी भी इन बातो को जानते है। इसी तारतम्य में जिला अध्यक्ष बस्तर भूपेश पाणिग्रही ने भी कहा है। कि माननीय मुख्यमंत्री जी बहुत ही संवेदन शील व्यक्ति है। और उन्होंने कहा कि आप लोगो की मांगो पर विचार किया जाएगा और चर्चा भी हुई थी माननीय मुख्यमंत्री जी से तो बात बात में हड़ताल में नही कूद जाना अच्छी बात नही है। वैसे भी हमारी छबि हड़ताली कर्मचारियों की हो गई हैं। और एक बार डेलीगेसन बनाकर सीएम सर जी भेंट कर के अपनी बातो को रखने से भी हो सकता है।क्योंकि अभी तक हमारी डेलिगेसन केवल अधिकारियों से ही मिल रही थी।और अभी माननीय रविन्द्र चौबे जी नए नए शिक्षा मंत्री बने हैं।और आनन फानन में हड़ताल में जाना नही चाहिए।और सभी सहायक शिक्षक साथियों से निवेदन है कि हड़ताल का बहिष्कार कर सभी शाला में रहे। और एक शुभ संदेश जारी करे। बाकि आप सभी स्वतंत्र है। आज के बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश बघेल ,जिला अध्यक्ष बस्तर भूपेश पाणिग्रही,जिला कार्यकारी अध्यक्ष चैतन्य कुंजाम, जिला सचिव रविन्द्र सेठिया, जिला कोषाध्यक्ष मन्नू राम नेताम ,जगदलपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुमित देवांगन, दीपक सेठिया, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष बस्तानार महेश पोयम, अशोक लकड़ा, सुधीर ध्रुव, समिरकांत, ज्योति लाल राम और साथी उपस्थित थे।

सोमवार को विधायक जैन ने देवड़ा मंदिर में की पूजा

0
  • बस्तर अंचल समेत राज्य के सुख- शांति की कामना की

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन श्रावण माह के पंचम सोमवार को ओडिशा सीमा से लगे देवड़ा झाड़ेश्वर शिव मंदिर सपत्नीक पहुंचकर पूजा- अर्चना की। उन्होंने बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ के सुख-शांति- समृद्धि की कामना की।दोपहर बाद जगदलपुर से देवड़ा पहुंचे जैन ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधिवत पूजा की। पूजा पश्चात मंदिर परिक्रमा की और वहां पहुंचे अनेक श्रद्धालुओं से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम पूछा। साथ ही मंदिर परिसर में निवासरत कुष्ठ रोगियों से चर्चा कर उन्हें राज्य की भूपेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का आधिकारिक लाभ लेने प्रोत्साहित किया। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, संतोष सिंह, निर्मल जैन उपस्थित थे।

कांग्रेस का आदिवासी गौरव पर्व आज

0

रायपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश के अनुसार 8 अगस्त को छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रातः 11 बजे से राज्यस्तरीय आदिवासी गौरव महासभा एवं बौध्दिक मंच का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव एवं छग प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारीद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, सह प्रभारी विजय जांगिड़, प्रदेश के सभी मंत्री एवं वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। पार्टी द्वारा पूर्व में जारी परिपत्र में उल्लेखित विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम यथावत रहेगा। प्रदेश महामंत्री रवि घोष ने प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, पूर्व सांसद प्रत्याशियों, विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों, पूर्व विधायकों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षो,पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के जिला व ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षिति सदस्यों, नगरीय निकायों, त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग, मंडी समिति के नियुक्त पदाधिकारियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

यातायात पुलिस बालोद 15 वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 19,600 रू.वसूला गया जुर्माना

0

दिनांक 07.08.2023 बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे पालन , हेलमेट सीट बेल्ट का लगाकर ही चलाएं वाहन। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में यातायात विभाग बालोद की टीम द्वारा दिनांक 06.08.2023 को ओव्हरलोड़ वाहनो के विरूद्व विशेष मोटरयान चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों पर प्रभावी कार्यवाही करना, ओव्हरलोड़ परिवहन पर रोक लगाना, जिले में यातायात व्यवस्था के सुगम सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना है।

इस विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आम जनों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की समझाईश दिया गया साथ ही ओव्हरलोड़ माल भरकर परिवहन करते पाये जाने पर कुल 15 लापरवाह चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 19,600 रू. जुर्माना वसूल किया गया। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाएं, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। यातायात पुलिस आपकी सहायता के लिए वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

21 वर्षो से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

0

डौंडीलोहारा – डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र के कैरी जुगेरा आरोपी हत्या कर फरार हो गया था जिसे कल 06.07.2023 आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गया ।वही प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 वर्ष से हत्या के आरोप में फरार डौंडी लोहारा थाने का स्थाई वारंटी गंगा प्रसाद पिता हिरऊ उम्र 50 वर्ष जाति हल्बा निवासी कैरी जुगेरा को डौंडीलोहारा पुलिस द्वारा कल रात कांकेर से पकड़ कर लाया गया और आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया हत्या के मामले में फरार आरोपी थाना डौंडीलोहारा सन 2002 में घटित एक हत्या के मामले में पिछले 21 सालो से फरार था।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अब 97 साल के रामू ने कहा- भूपेश है तो भरोसा है

0
  • सरपंच के साथ बुजुर्ग पहुंचे थे जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के कार्यालय में
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों का जादुई असर

जगदलपुर शहर से गांव तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जादू लोगों के सिर चढ़कर ऐसे बोल रहा है कि वे दिल खोलकर भूपेश बघेल का गुणगान कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही बेहतरीन नजारा सोमवार को यहां विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यालय में देखने को मिला, जहां एक बुजुर्ग के मुंह से बार बार यही बोल फूट पड़ रहा था कि भूपेश है, तो भरोसा है। इसे भूपेश बघेल का करिश्माई नेतृत्व का असर ही तो माना जाएगा।

पहले राज्य सरकार की योजनाओं से लाभांवित हो रहे युवा और महिलाएं ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ के कसीदे पढ़ रहे थे, अब बुजुर्ग भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं का जमकर बखान कर रहे हैं।सोमवार को जगदलपुर ब्लॉक के उलनार से आए 97 साल के बुजुर्ग रामू ने भी कहा कि- भूपेश है तो भरोसा है। ये बुजुर्ग अपने गांव के सरपंच वर्मा पुजारी और ग्रामीणों के साथ जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के कार्यालय पहुंचे थे। रामू ने कहा कि वे राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र और किसानों के हित में शुरू की गई योजनाओं के लाभार्थी हैं। बुजुर्ग रामू ने कहा मैं अब सौ साल का होने जा रहा हूं, जिंदगी में पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री और विधायक हमें मिला है, जो सभी के सुख दुख के साथी हैं। उन्होंने फिर दोहराया – भूपेश है, तो भरोसा है। जैन ने रामू व उनके साथ आए ग्रामीणों यतिंदर नाग, श्रीधर नाग, भारत मौर्य, जीवन कश्यप, रामप्रसाद नाग, ढोसेल, अनत राम कश्यप आदि को किसान ऋण माफी, धान के समर्थन मूल्य, गोठान, वनोपज, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताकर मिलने वाले लाभ की जानकारी ली। साथ ही गांव के अन्य लोगों को प्रेरित करने की अपील भी उनसे की।

MOST POPULAR

HOT NEWS