City Media - Page 728 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 728

मणिपुर की हिंसा के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला

0

रायपुर मणिपुर में हो रही क्रूर हिंसा, महिलाओं के प्रति अत्याचार को रोकने, वहां शांति बहाली की मांग तथा मणिपुर में विगत कई महीनों से मीडिया को प्रतिबंधित करने एवं इंटरनेट को पूरी तरह बंद रखने के कारण , पत्रकारिता को हतोत्साहित करने की सरकारी कोशिशों को बंद करने की मांग को लेकर रायपुर में मानव श्रृंखला एवं सभा का आयोजन हुआ। 25 जुलाई की शाम स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ( आई जे यू) ने रायपुर शहर के प्रमुख सामाजिक संगठनों, ट्रेड यूनियन, किसान संगठन, शिक्षक संगठन, छात्रों संगठन, युवाओं, महिला संगठनों और आदिवासी संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया।प्रदेश अध्यक्ष पी सी रथ, महासचिव वीरेंद्र कुमार शर्मा तथा प्रदेश संगठन सचिव सुधीर आज़ाद तम्बोली ने मानव श्रृंखला में भागीदारी की। कार्यक्रम में सीटू राज्य सचिव एवं ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के संयोजक धर्मराज महापात्र ने कहा कि, आज शहर के प्रमुख शांतिकामी और प्रगतिशील, जनवादी संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए और मणिपुर में कई महीने से जारी वीभत्स हिंसात्मक घटनाओं के खिलाफ तथा इन्हें रोक पाने में अक्षम केंद्र सरकार की आपराधिक खामोशी का तीव्र विरोध करते हुए मणिपुर की जनता के साथ एकजुटता के लिए मानव श्रृंखला बनाई और जोशीले नारों के साथ जमकर प्रदर्शन किया।मानव श्रृंखला में सीटू, किसानसभा, आदिवासी एकता महासभा, बीमा कर्मियों, इप्टा , एसएफआई, जनवादी नवजवान सभा, शिक्षक संघ, स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन( इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन), जनम, आदिवासी एकता महासभा, प्रतिशील उरांव आदिवासी संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।मानव श्रृंखला के पश्चात सभा आयोजित की गई जिसे सीटू राज्य महासचिव एम के नंदी, सी जेड आई इ ए महासचिव धर्मराज महापात्र, आईपीटीए के अरुण काठोटे, राजेश अवस्थी, आदिवासी एकता महासभा के अलेकजेंडर तिर्की, कांता केरकेट्टा, गुरविंदर सिंह चड्डा, मनीष टोप्पो ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरता के वायरल वीडियो पर गुस्से का इजहार करते हुए एक स्वर से केंद्र सरकार को मणिपुर में जातीय हिंसा को बढ़ावा देने का जिम्मेदार ठहराया और प्रधानमंत्री की इस मामले में 79 दिनों तक चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को तुरंत मणिपुर जाना चाहिए लेकिन बजाय इसके वे इस पर बयान देने तक को तैयार नहीं हैं। वक्ताओं ने कहा कि, गृह मंत्री के दौरे के बाद भी स्थिति और बिगड़ी। राज्य में भाजपा याने डबल इंजन की सरकार के बाद भी वहां मुख्यमंत्री को हटाया नहीं गया। यह घटना वहां सरकार के आदिवासी विरोधी चेहरे के साथ ही उसके घृणा और नफरत की राजनीति को उजागर करती है जो देश में लोकतंत्र के लिये अच्छा नही है।सभी वक्ताओं ने मणिपुर की बिरेन सिंह सरकार को तुरंत बर्खास्त करने की मांग करते हुए मणिपुर में तत्काल शांति बहाल किए जाने, जिनके जान माल का नुकसान हुआ उन्हें पर्याप्त सहायता देने, राहत शिविर में रह रहे लोगों की सुरक्षित घर और गांव वापसी के लिए कदम उठाने तथा हिंसा के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की। पी सी रथ अध्यक्ष वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ ने कहा कि मणिपुर में मीडिया पर अघोषित प्रतिबंध, पत्रकारों को प्रभावित इलाकों में जाने से रोकने, महीनों से इंटरनेट बंद रख कर लोगों के नागरिक अधिकारों को स्थगित रखना चिंताजनक है। लोकतंत्र को बचाने के लिये पत्रकारिता को बचाये रखना जरूरी है।आज के प्रदर्शन, मानव श्रृंखला और सभा में प्रमुख रूप से अजय कन्नोजे , सुरेंद्र शर्मा, के के साहू, संदीप सोनी, गजेंद्र पटेल, राजकुमार सोनी, पी सी रथ, वीरेंद्र शर्मा, सुधीर तम्बोली आज़ाद, कांता केरकेट्टा, आनंद प्रकाश टोप्पो, बसंत तिर्की, सिल्वेस्टर इक्का, राजेश पराते , विभाष पैतुंडी, मारुति डोंगरे, पंचू निषाद, अर्चना एडगर, साजिद रजा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे ।

फिर लोकसभा में मुखर नजर आए बस्तर के सांसद दीपक बैज

0
  • गृहमंत्री से सदन में मांगी देश की जनसंख्या के बारे में जानकारी
  • सरकार पूछा देश में जनगणना कराने का इरादा है या नहीं ?
  • कोविड के कारण स्थगित कर दी गई हैं जनगणना की गतिविधियां

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद व्यस्तता काफी बढ़ जाने के बावजूद बस्तर के सांसद दीपक बैज संसद में काफी मुखर नजर आए। इस बार उन्होंने जनसंख्या का मुद्दा उठाया और आबादी के आंकड़े केंद्र सरकार से मांगे। उन्होंने पूछा कि देश में जनगणना कराने का सरकार का ईरादा है या नहीं? दीपक बैज जिस दिन से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, उस दिन से ही उनकी व्यस्तता और भी बढ़ गई है। इसके पहले एक सांसद होने के नाते बैज पर सिर्फ बस्तर लोकसभा क्षेत्र की ही जिम्मेदारी रही है।

पीसीसी चीफ बनने के बाद पूरे राज्य में पार्टी के कार्यों की जवाबदेही उन पर आ गई है। बावजूद बैज सांसद पद के अपने दायित्व को बखूबी निभा रहे हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने मणिपुर हिंसा के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों द्वारा संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष किए गए प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर भागीदारी दी थी। इसके साथ ही सांसद दीपक बैज संसद के मानसून सत्र में भी हिस्सा लेते हुए विभिन्न मुद्दों को लेकर मुखरता से आवाज उठा रहे हैं। लोकसभा में बैज ने सोमवार को देश की जनसंख्या की स्थिति का मसला उठाकर सरकार से सवाल किए। उन्होंने गृहमंत्री से पूछा कि क्या भारत विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है? क्या सरकार का विचार सही आंकड़ों का पता लगाने के लिए जनगणना कराने का है ? ताकि सामाजिक योजनाओं का लाभ वंचित तबके तक पहुंच सके। सरकार का ईरादा कब तक जनगणना कराने का है? बैज के इन प्रश्नों के जवाब में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग एवं जनसंख्या प्रभाग के ऑनलाइन प्रकाशन के मुताबिक विश्व जनसंख्या प्रॉस्पेक्टस 2022 के अनुसार 1 जुलाई 2023 को चीन की कुल अनुमानित जनसंख्या 142, 65, 71, 000 है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग द्वारा प्रकाशित जनसंख्या अनुमान पर तकनीकी समूह की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जुलाई 2023 को भारत की अनुमानित जनसंख्या 139, 23, 29, 000 है। गृह राज्यमंत्री राय ने बताया कि जनगणना 2021 कराने की सरकार की मंशा भारत के राजपत्र में 28 मार्च 2019 को अधिसूचित हुई थी। कोविड -19 के कारण जनगणना 2021 और संबंधित फील्ड गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है।

कुसुमकसा में वार्ड नंबर एक में तीन लाख का सौगात जनपद सदस्य संजय ने किया भूमि पूजन

0

दल्लीराजहरा ग्राम पंचायत कुसुमकसा में वार्ड नंबर एक में जनपद सदस्य संजय बैंस ने अपने निधि से तीन लाख रुपए की लागत से बनने वाली सी सी रोड का भूमिपूजन किया कार्यक्रम में सरपंच शिव राम सिंदरामे उप सरपंच दीपक यादव उपस्थित रहे वार्ड पंच आसमा बेगम ने बताया की मेरे वार्ड में कही पर भी सी सी रोड नही है हम कई जगह आवेदन कर चुके थे पर पहली बार हमारे जनपद सदस्य ने इस वार्ड के लिए राशि स्वीकृति करा कर हमारी मांग पूरा किए है मैं पूरे मोहल्ले वासियों के तरफ से आभार मानती हु वार्ड वासी सत्येंद्र राजाभोज ने बताया की हमारे वार्ड में सरकार के तरफ से सिर्फ एक नाली का निर्माण हुवा है उसके बाद ये दूसरा काम रोड बन रहा है पूरा मोहल्ला कीचड़ रहता था जो इस सड़क बन जाने से सुंदर हो जाएगा ग्राम सरपंच ने बताया की गांव में जितने भी विकास हो रहा है उसमे हमारे जनपद सदस्य जी का महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है कार्यक्रम में मुख्यतीथ जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा की वार्डवासी मुझे सी सी रोड के लिए आग्रह किए थे मैं स्वयं जाकर मोहल्ले को देखकर लगा इस रोड में सीमेंट सड़क की आवश्यकता है इस सड़क में स्कूल जाने वाले बच्चो को भी तकलीफ होता था इसलिए मैं अपने निधि से तीन लाख का स्वीकृति प्रदान किया हु अब इस सड़क को सुंदर और मजबूत बनाने की जिम्मेदारी आपकी है इस कार्यक्रम में लोकेश सिन्हा नीलोफर खान आसमा बेगम अशोक दबाले गौतम साहू लोमन धनकर देव प्रसाद प्रभु धनकर इदरीश खान उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियों से रूबरू हो रहे हैं कॉलेजियंस

0
  • पं. रविशंकर विवि में इसरो अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी जागरूकता प्रशिक्षण आरंभ

रायपुर पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स और फोटोनिक्स अध्ययन शाला में इसरो अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी जागरूकता प्रशिक्षण स्टार्ट ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ।इसरो मुख्यालय, बेंगलुरु, इसरो देहरादून, आईआईआरएस देहरादून द्वारा आयोजित अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी जागरूकता प्रशिक्षण (स्टार्ट) ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह एसओएस इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फोटोनिक्स द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. कविता ठाकुर के स्वागत भाषण से हुई।

डॉ. कविता ने कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला के प्रति उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उनके ही सहयोग के चलते पं. रविशंकर शुक्ल विवि इसरो स्टार्ट कार्यक्रम का नोडल केंद्र बना एवं नैक के चल रहे दौरे के बावजूद कार्यक्रम के समय पर निष्पादन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. एसके पटेल कुलसचिव का भरपूर सहयोग मिला। डॉ. कविता ठाकुर ने प्रोफेसर एसके पांडे पूर्व कुलपति एवं प्रमुख भौतिकी और खगोल भौतिकी अध्ययन शाला, पं. रविशंकर शुक्ल विवि का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. सरिता अग्रवाल डीन रिसर्च अभा आयुर्विज्ञान परिषद रायपुर का भी स्वागत किया। विभागाध्यक्ष एसओएस इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फोटोनिक्स अध्ययन शाला डॉ. कविता ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसरो स्टार्ट प्रोग्राम के कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर विश्वविद्यालय और विभाग को बधाई दी और 30 दिवसीय कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय दिया। पूर्व कुलपति डॉ. एसके पांडे ने विद्यार्थियों को इसरो की स्थापना और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी घटनाओं को जिक्र करते हुए टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बढ़ने की भूमिका को सामने रखा। उन्होंने प्रतिभागियों को देश के वैज्ञानिक विकास में योगदान देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का उपयोग करने को कहा और स्टार्ट के लिए पंजीकरण कराने के लिए बधाई दी। उन्होंने कविता ठाकुर को कार्यक्रम की शानदार शुरुआत के लिए बधाई भी दी। अतिथि डॉ. सरिता अग्रवाल, डीन रिसर्च अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद रायपुर ने बताया कि अंतरिक्ष अनुसंधान ने चिकित्सा के क्षेत्र में किस तरह योगदान दिया है। उन्होंने टेलीमेडिसिन, टिशु इंजीनियरिंग और पुनर्योजी चिकित्सा में प्रगति का उदाहरण दिया। उन्होंने छात्रों को खुले दिमाग से इस कार्यक्रम में भाग लेने और प्रशिक्षण के माध्यम से नई सीख का स्वागत करने की सलाह दी। डॉ. कविता ठाकुर ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी।

नक्सल गढ़ में हो रही है गरीबों के हिस्से के चावल की अफरा तफरी

0
  • 40 फीसदी राशन कार्ड पंचायत सचिव और सेल्समैन के कब्जे में
  • पीडीएस के चावल के बदले में वनोपज लेते हैं क्षेत्र के व्यापारी
  • खाद्य निरीक्षक ने रंगेहाथ पकड़ा चावल तस्करी का मामला

अर्जुन झा

जगदलपुर/कोंटा बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले का कोंटा इलाका पीडीएस के चावल की कालाबाजारी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। चांवल माफिया पर कार्रवाई नहीं होने से उनके हौंसले बुलंद हैं। ऐसा ही एक मामला पिछले दिनों खाद्य विभाग द्वारा पकड़ा गया था। विभाग द्वारा जप्त वाहन से भी माफिया ने चावल को ठिकाने लगा दिया और खाली वाहन को थाना पहुंचा दिया गया। धुर नक्सल प्रभावित जगरगुंडा क्षेत्र के दूरनदरभा के पास गरीब परिवारों के आवंटन के लिए भेजे गए 23 बोरी चावल को अन्यत्र ले जाते हुए एक पिकअप वाहन और एक ट्रेक्टर को खाद्य विभाग की टीम ने पकड़ा था। यह चावल 19 जुलाई को सिलगेर के साप्ताहिक बाजार में वनोपज के साथ अदला बदली करने के इरादे से ले जाया जा रहा था। खबर है कि पंचायत सचिव और सेल्समैन ने 40 फीसदी उपभोक्ताओं के राशन कार्ड अपने कब्जे में ले रखे हैं। उनके संरक्षण में गरीबों का राशन चावल माफिया तक आसानी से पहुंच रहा है। साप्ताहिक बाजार सिलगेर के रास्ते गरीबों का चावल बासागुड़ा, आवापल्ली पहुंचा करता है, जहां से अन्य जिलों में चांवल की कालाबाजारी कर दी जाती है। खाद्य विभाग द्वारा पीडीएस का जप्त चावल एलमपल्ली एवं गुमोड़ी पंचायत की राशन दुकान के होने की चर्चा है। अब देखना है कि खाद्य विभाग के अधिकारी चावल माफिया को बेनकाब करेंगे या फिर माफियाओं के साथ मिलकर बहती गंगा में खुद भी हाथ धोएंगे? ज्ञातव्य हो कि सुकमा जिले के कोंटा इलाके में दो दर्जन ऐसे पंचायतें हैं, जहां गरीबों को राशन पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं हैं। इसके लिए चिंतलनार में 8 से 10 दुकानों के राशन, चांवल एवं अन्य सामग्री का वितरण किया जाता है। यहीं पर चावल तस्करों की नजर गड़ी रहती है। ये राशन माफिया पंचायत सचिव और सेल्समैन से सांठगांठ कर गरीबों के चावल की अफरा तफरी करते हैं।

चांवल बोरे लदे ट्रेक्टर पिकअप जप्त

मुखबिर के सूचना पर खाद्य निरीक्षक हरिशंकर ने बहादुरी का परिचय देते हुए धुर नक्सल प्रभावित जगरगुंडा सिलगेर के बीच दूरनदरभा के पास ट्रेक्टर एवं पिकअप से 23 बोरी चावल जप्त किया था। आश्चर्य की बात यह है कि उक्त चावल को जप्त कर थाना भेजा गया था, मगर थाना पहुंचने से पहले ही चावल को रास्ते से माफिया ने ठिकाने लगा दिया। जप्त ट्रेक्टर सीजी 18 एन 5876 को जगरगुंडा थाना में और पिकअप वाहन को चिंतलनार थाने में रखा गया है। इस मामले से खाद्य निरीक्षक कोंटा के एसडीएम और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। वाहन में चावल बरामदगी की सारी सच्चाई मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर ली गई है। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि चावल की अफरातफरी में उड्डाम बादर, सुनील सिंह, रामकुमारी सिंह, राजू कोर्राम एवं एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता रही है।

सचिव एवं सेल्समेन की भूमिका संदिग्ध

जानकारी के अनुसार उक्त चावल सुकमा के एक राईस मिलर द्वारा दोरनापाल वेयर हाऊस में जमा कराया गया था। इसका लाट नंबर 892 एवं एफएसएस नंबर 10520015000015 है। बारीकी से जांच होने पर इस तथ्य का खुलासा हो सकता है कि उक्त चावल किस राशन दुकान को भेजा गया था? सूत्र बताते हैं कि यह चावल एलमपल्ली से गुमोड़ी पंचायत की राशन दुकान में है। चावल की अफरा तफरी में पंचायत सचिव एवं सेल्समैन की भूमिका संदिग्ध है। ये लोग साप्ताहिक बाजारों में गरीबों का चावल व्यापारियों तक पहुंचाया करते हैं।*बॉक्स**जप्त राशन चावल रास्ते से गायब*खाद्य निरीक्षक द्वारा दोनों वाहनों से चावल जप्त किया गया था। पंचनामा कर वाहनों को जगरगुंडा थाना ले जाने को कहा गया था। वाहन चालक ने वाहन को तो थाना पहुंचा दिया, लेकिन पीडीएस का चावल रास्ते से गायब कर दिया गया। जगरगुंडा थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप वाहन को उनके थाने में और और ट्रेक्टर को चिंतलनार थाना में रखा गया है। खाद्य विभाग मामले की जांच कर प्रतिवेदन आगे की कार्रवाई के लिये एसडीएम कोंटा को भेज चुका है।

मंत्री कवासी लखमा ने उज्जैन में महाकाल के किए दर्शन – पूजन

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन में भगवान महाकाल की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ वासियों की सुख, समृद्धि की कामना की। उन्होंने ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर के बाद काल भैरव का दर्शन भी किया। जहां उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा की।मंदिर के पुजारी ने पीतवस्त्र और तुलसी की माला पहनाकर प्रसाद दिए। सावन के महीने में महाकाल दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में थी। वहां मंत्री कवासी लखमा ने जमीन पर बैठकर ईश्वर की आराधना में लीन रह काफी देर तक पूजा की।

आश्रम छात्रावास में आठ साल की मासूम छात्रा से दुराचार

0
  • एर्राबोर पोटा केबिन की घटना, अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज
  • बच्ची अस्पताल में भर्ती, छात्रावास अधीक्षिक को किया गया निलंबित

जगदलपुर/सुकमा सुकमा जिले के एर्राबोर पोटा केबिन आश्रम छात्रावास में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। पोटाकेबिन में रहकर पढ़ाई कर रही नाबालिग छात्रा के साथ अज्ञात आरोपी ने दुष्कर्म किया। बच्ची को जिला अस्पताल सुकमा में दाखिल कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आश्रम छात्रावास की अधीक्षिका और सहायक अधीक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। एर्राबोर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।सुकमा के पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा गौरव मंडल के नेतृत्व में 8 सदस्यीय टीम गठित की है। यह टीम जांच में जुट गई है। सुकमा जिला भाजपा अध्यक्ष के साथ भाजपा नेताओं की टीम भी अपने स्तर पर जांच के लिए एर्राबोर पहुंची थी। भाजपा ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और अधीक्षिका को बर्खास्त करने की मांग की है। ज्ञातव्य हो कि सुकमा जिले के कोंटा इलाके में पोटा केबिन में निवासरत बालिकाओं के साथ ऐसी कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। इसके बाद भी प्रशासन सुरक्षा के ठोस उपाय नहीं कर पाया है। 22 जुलाई की रात एर्राबोर पोटा केबिन में निवासरत नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया गया। पीड़ित छात्रा उसी इलाके के एक गांव की निवासी है। उसके परिजन भी पोटा केबिन पहुंचे और घटना से अवगत हुए। बालिका का उपचार सुकमा जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पीड़ित बालिका की उम्र 8 वर्ष बताई गई है।

अधीक्षिका की लापरवाही उजागर

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि अधीक्षिका कांग्रेस नेताओं की करीबी रिश्तेदार है। बताया जा रहा है कि अधीक्षिका का पति आएदिन पोटा केबिन में रुका करता है, जो कि नियम विरूद्ध है। एर्राबोर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 456, 363, 376 क, ख, 324 आईपीसी 4, 5 (5) 6 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।*भाजपाइयों ने बोला हल्ला*सुकमा जिला भाजपा अध्यक्ष धनीराम बारसे, पूर्व अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम सहित दर्जनों भाजपा नेता घटना की पड़ताल करने एर्राबोर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने कहा है कि शनिवार को घटना हुई। चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि घटना में कांग्रेसी नेता के सहयोगी का नाम आने के कारण अरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।*अधीक्षिका निलंबित*कार्य में लापरवाही एवं समय पर अपने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी नहीं देने के कारण अधीक्षिका हीना खान एवं सहायक अधीक्षिका सविता वर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी सुकमा ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि मेंउन्हें बीईओ कार्यालय कोंटा अटैच किया गया है।

आरोपियों को कांग्रेस का प्रश्रय

पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि आबकारी मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का बोलबाला है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना में संलिप्त आरोपी को कांग्रेस नेताओं द्वारा बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोंटा विधानसभा क्षेत्र में आश्रम छात्रावास की बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं।

दल्लीराजहरा डेम साइड पांच दिनों से खड़ी लावारिस कार

0

दल्लीराजहरा से डौंडी मार्ग पर डेम साइड के पास मुख्य मार्ग में विगत 5 दिनों से झारखंड पासिंग गाड़ी नंबर जे एच 01ए के 9405 नंबर की कार खड़ी है कार के सामने का शीशा टूटा हुआ है। पिछले पांच दिनों से खड़ी होने के कारण यह अनुमान नही लगाया जा पा रहा है कि गाड़ी खराब होने के कारण खड़ी है या किसी घटना को अंजाम देने के बाद संदिग्ध अवस्था में लावारिश कार को खड़ा कर दिया गया पार्षद द्वारा बताया गया की विगत पांच दिनों से खड़ी कार को देखकर वार्डवासी कार के पास जाने से पास डर रहे है कार की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

साइबर सेल टीम व थाना राजहरा पुलिस की गांजा तस्कर पर कड़ी कार्यवाही

0

दिनांक -25.07.2023 बालोद पुलिस की गांजा तस्कर पर कड़ी कार्यवाही। थाना राजहरा क्षेत्र के आरोपी 9 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार। साइबर सेल टीम बालोद व थाना राजहरा की संयुक्त कार्यवाही। अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध बालोद पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक, डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन पर व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार उके के पर्यवेक्षण में जिला बालोद के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र के अवैध कारोबार गांजा, जुआ, सटटा व अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही हेतू थाना /सायबर सेल टीम को निर्देशित किया गया था ।

जिस पर सायबर सेल व थाना राजहरा के द्वारा थाना क्षेत्र के रवि सिंह पिता प्रहलाद सिंह उम्र 28 साल पता टेबलर सेट वार्ड क्र 04 दल्लीराजहरा जिला बालोद को 9 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण का विवरण इस प्रकार का है कि मुखबिर से सूचना मिली की रवि सिंह निवासी टेबलर सेट वार्ड क्र 04 दल्लीराजहरा के द्वारा एक लाल काला कलर का रैक्जीन बैग में मादक पदार्थ गांजा अपने मोटर सायकल क्र सीजी24 पी 7054 सें डौण्डी से राजहरा की ओर आ रहा है कि सूचना पर थाना राजहरा एवं सायबर सेल की टीम के द्वारा आरोपी रवि सिंह को घेराबंदी का पकड़ा गया आरोपी रवि सिंह के कब्जे से 9 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर आरोपी के विरूद्ध थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 272/2023 धारा -स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 20(बी) कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से 9 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जुमला 1,40,000 रूपये जप्त किया गया है। उक्त प्रकरण में आरोपियो के पतासाजी व गिरफ्तारी में थाना प्रभारी राजहरा निरीक्षक राकेश ठाकुर, उपनिरीक्षक ढाल सिंह साहू, सायबर सेल से सउनि धरम भूआर्य ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक विवेक शाही, पूरन देवांगन, संदीप यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आकाष दुबे , मिथलेश यादव, थाना राजहरा से सुरेन्द्र देशमुख, धमेन्द्र सेन, भुनेष्वर यादव , मनोज साहू , रवि यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बीजेपी ने बरसाए डंडे, कांग्रेस सरकार में मिल रहा है न्याय

0
  • पूर्व मंत्री को माहारा समाज का दोषी करार दिया एनएसयूआई ने

जगदलपुर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नेता व माहरा समाज के सक्रिय सदस्य गोविंद कश्यप तथा आईटी सेल के कोंटा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आशीष पोटला ने माहरा महरा समाज के लोगों को अनुसूचित जाति वर्ग का लाभ मिलने के लिए इसे कांग्रेस की संवेदनशीलता की जीत बताया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार ट्राइबल विभाग के माध्यम से प्रस्ताव केंद्र सरकार को नहीं भेजती, तो उनकी मांगे लोकसभा तक नहीं पहुंचती। बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल मे माहरा समाज का घोर अपमान हुआ था और पूर्व अनुसूचित जाति जनजाति मंत्री केदार कश्यप के षड्यंत्र के तहत समाज की मांगों को नजर अंदाज करते रहे। कांग्रेस की संवेदनशील भूपेश बघेल सरकार की अनुशंसा पर ही माहरा महरा समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। कश्यप व पोटला ने आगे कहा कि भाजपा के कुछ लोग माहरा महरा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने का श्रेय ले रहे हैं। 15 वर्षों तक भाजपा के शासनकाल में समाज के लोगों को डंडे खाने पड़े, जेल जाना पड़ा। यह सब पूर्व मंत्री केदार कश्यप के षड्यंत्र के कारण ही हुआ। गांधीवादी सिद्धांत पर चलने वाली कांग्रेस ने इस समाज के लिए कई कार्य किए। समाज की उन्नति के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई और करोड़ों रुपए भवन निर्माण के लिए दिए गए। अब समाज का भवन भव्य रूप से तैयार हो रहा है। पूर्व से ही माहारा समाज के हित के लिए शहीद महेंद्र कर्मा, मंत्री कवासी लखमा व वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी। एक माह पूर्व अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष भी बस्तर सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में माहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पुरजोर वकालत की थी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दमदारी से केंद्र को प्रस्ताव भेजा था। उसी का नतीजा है कि केंद्र सरकार माहरा महरा समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए बाध्य होना पड़ा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS