City Media - Page 782 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 782

मासिक धर्म पर कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता जरूरी

0
  • मासिक धर्म पर गलतफहमियां दूर करने की है दरकार : सफीरा साहू
  • कलेक्टर और महापौर के नेतृत्व में चलाया गया सफाई अभियान

जगदलपुर विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर 28 मई को दलपत सागर में सैकड़ों लोग जुटे और मासिक धर्म से संबंधित कुरीतियों को खत्म करने के लिए जागरूकता का संदेश दिया। महापौर सफीरा साहू और कलेक्टर विजय दयाराम के की अगुवाई में दलपत सागर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।नागरिकों को संबोधित करते हुए महापौर सफीरा साहू ने कहा कि मासिक धर्म के संबंध में व्याप्त भ्रांतियों ने अब कुरीतियों का रूप ले लिया है। यह समस्या सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी देखी जाती है। इन्हे दूर करने की आवश्यकता है।कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि मासिक धर्म एक नियमित शारीरिक प्रक्रिया है, किंतु इसे लेकर समाज में कई ऐसी कुरीतियां व्याप्त हो गई हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान आमतौर पर महिलाओं पर किसी सामान को छूने या कहीं आनें जाने पर पाबंदी लगाई जाती है। वहीं मासिक धर्म को कन्या के विवाह के अवसर से भी जोड़ा जाता है।

उन्होंने कहा कि विवाह के लिए न्यूनतम आयु कानून में निर्धारित है तथा मासिक धर्म के आधार पर किसी कन्या का विवाह नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आज युवतियों के सपने बड़े हैं तथा वे अपने आप को सिर्फ बेसिक शिक्षा तक सीमित नहीं रखना चाहतीं। वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर स्वयं की प्रतिभा को भी साबित करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां दलपत सागर के स्वच्छता अभियान तथा विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक दिख रही है, जो एक अच्छा संकेत है। उन्होंने दलपत सागर के तट पर मासिक धर्म के संबंध में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ इस जागरूकता संदेश को गांव गांव और घर घर तक पहुंचने की अपील की।*बॉक्स**दिखा बैक्टिरियल ई बॉल का कमाल*जलकुंभी और हाइड्रीला से पटे 360 एकड़ रकबे वाले दलपत सागर जलाशय की सफाई के लिए पिछले सप्ताह प्रायोगिक तौर पर कुछ क्षेत्रों में डाली गई बैक्टिरियल ई बॉल का कमाल नजर आया। ई बॉल डाले जाने के बाद हाइड्रिला और जलकुंभियां सूखकर पानी की सतह पर तैरती नजर आईं यहां बड़ी संख्या में जुटे स्वच्छता प्रेमियों ने इसकी जल कुंभियों सफाई की। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर हरेश मंडावी, नगर निगम आयुक्त केएस पैकरा सहित बड़ी संख्या में राज्य आपदा मोचन बल, नगर सेना, वन विद्यालय के प्रशिक्षु, स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर, दलपत बचाओ अभियान के सदस्य, युवोदय के स्वयंसेवक, स्वच्छता दीदियां, ग्रामीण स्वच्छता मिशन के कार्यकर्ता, जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

करपावंड क्षेत्र के कई भाजपाईयों ने थाम लिया कांग्रेस का दामन

0
  • बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने नवागत कार्यकर्त्ताओं को दी बधाई

बकावंड करपावंड अंचल के अनेक भाजपा कार्यकर्त्ताओं तथा भाजपा समर्थक ग्रामीणों ने बस्तर क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल के समक्ष कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। बघेल ने नवागत कार्यकर्त्ताओं का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।विधायक एवं बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों की समस्याएं तथा ग्रामीणों का दुख दर्द दूर करने में जुटे ही हैं, कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए भी पूरी शिद्दत से काम कर रहे हैं। यही वजह है कि बस्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्त्ता तथा इन दलों के समर्थक ग्रामीण तेजी से कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। श्री बघेल अब तक पचासों लोगों को कांग्रेस में शामिल करा चुके हैं। इसी कड़ी में शनिवार को करपावंड अंचल के भी दर्जन भर से ज्यादा भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने श्री बघेल के समक्ष कांग्रेस प्रवेश कर लिया। लखेश्वर बघेल ने इन लोगों को कांग्रेस की रीती नीति समझाते हुए ग्रामीण क्षेत्रो में भूपेश बघेल सरकार के जनहितैषी कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। बघेल ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की रक्षा तथा आम नागरिकों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कृषकों, श्रमिकों, आदिवासियों, वनवासी परिवारों, सभी के हित में योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश के भूमिहीन श्रमिकों, पौनी पसारी व्यवसाय से जुड़े परिवारों को लाभ देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का प्रारंभ ककी गई है। इसके तहत भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान कर उनकी स्थिति सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है। यह गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के हमारे लक्ष्य को पूरा करने में मदद कर रही है। इस दौरान चंपा ठाकुर, श्याम कुमारी ध्रुव, धनुर्जय कश्यप, गोपाल कश्यप, गणेश राम, सोनारु, सोनाधर बघेल, रत्नाकर नेताम, समदु राम, कमलकांत दुबे, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, सुमन नाग, सौरभ मंडल एवं अन्य कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

छिटक न जाएं, इसलिए भाजपा साध रही अपने कार्यकर्त्ताओं को

0
  • कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन से पहले भाजपा के प्रदेश प्रभारी माथुर का बस्तर में ताबड़तोड़ कार्यक्रम

जगदलपुर जिस तरह बस्तर संभाग में भाजपा और वामपंथी दलों के कार्यकर्त्ता तेजी से कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं, उससे लगता है भाजपा के शीर्ष नेता थोड़ा विचलित हो उठे हैं। शायद यही वजह है कि यहां प्रस्तावित कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन के ठीक पहले भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी का दौरा बस्तर संभाग में तय हो गया है।भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के बस्तर संभाग के दौरे का कार्यक्रम प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी हुआ है। इसके मुताबिक श्री माथुर 28 से 31 मई तक बस्तर संभाग के प्रायः सभी जिलों का दौरा करेंगे। वे 28 मई को सुबह 10.30 बजे हेलीकाप्टर के जरिए सुकमा जिले के ग्राम झापरा पहुंचेंगे। झापरा में 11 से 11.30 बजे तक मन की बात कार्यक्रम के तहत कार्यकर्त्ताओं से रूबरू होंगे। वहां से प्रस्थान कर श्री माथुर दोपहर 12 बजे सुकमा पहुंचेंगे, जहां वे विधानसभा कोर कमेटी की फिर जिला भाजपा की बैठक लेंगे और पत्रकारों से चर्चा करेंगे। सुकमा के कार्यक्रमों से फारिग होने के बाद वे पुनः झापरा हेलीपेड जाएंगे, जहां से सीधे जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे। वे शाम करीब 4 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और यहां जिला भाजपा कार्यालय में शाम 4.15 बजे से 6.15 बजे तक क्रमशः जिला भाजपा और बस्तर विधानसभा क्षेत्र कोर कमेटी की बैठक लेंगे। वे जगदलपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 29 मई को ओम माथुर सुबह 9 बजे हेलीकाप्टर द्वारा नारायणपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। नारायणपुर में वे सुबह पत्रकारों से चर्चा उपरांत विधानसभा कोर कमेटी और जिला भाजपा की बैठक लेंगे। नारायणपुर से उड़ान भरकर ओम माथुर दोपहर 1.20 बजे कोंडागांव जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। वहां वे भोजन उपरांत पत्रकारों से चर्चा करेंगे। इसके बाद छ्ग भाजपा प्रभारी श्री माथुर कोंडागांव में दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक क्रमशः जिला भाजपा, केशकाल विधानसभा क्षेत्र कोर कमेटी और कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र कोर कमेटी की बैठक लेंगे। वहां से वे शाम 6 बजे फिर जगदलपुर लौट आएंगे और शाम को ही जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र कोर कमेटी की बैठक लेने के बाद यहीं पर भोजन एवं रात्रि विश्राम करेंगे। 30 मई को सुबह 9.50 बजे हेलीकाप्टर द्वारा बीजापुर के लिए रवाना होंगे। वहां वे पत्रकारों से चर्चा करेंगे। इसके बाद जिला भाजपा एवं विधानसभा कोर कमेटी की बैठक लेंगे। बीजापुर के कार्यक्रमों के बाद श्री माथुर दंतेवाड़ा जाएंगे। जहां वे जिला भाजपा एवं विधानसभा कोर कमेटी की बैठक लेंगे, पत्रकारों से चर्चा करेंगे और मां दंतेश्वरी के दर्शन उपरांत जगदलपुर आ जाएंगे। यहां शाम को वे जगदलपुर विधानसभा कोर कमेटी की बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम के बाद माथुर 31 मई को सुबह 10 बजे जगदलपुर में पत्रकारों से मुख़ातिब होंगे। फिर चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र कोर कमेटी की बैठक लेकर हेलीकाप्टर द्वारा कांकेर रवाना होंगे। वहां वे भानुप्रतापपुर विधानसभा कोर कमेटी और अंतागढ़ विधानसभा कोर कमेटी की अलग अलग बैठक लेंगे। वहां पत्रकारों से चर्चा के बाद श्री माथुर कांकेर विधानसभा क्षेत्र कोर कमेटी की बैठक लेंगे।

कार्यकर्त्ताओं को पार्टी से जोड़े रखने की कवायद

माथुर के इस ताबड़तोड़ बस्तर दौरे को कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन से जोड़कर देखा जा रहा है। सियासी पंडितों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सत्तासीन होने के बाद जिस तरह से भाजपा में भगदड़ की स्थिति मची हुई है और कार्यकर्त्ता पार्टी से छिटक कर कांग्रेस का दामन थामने लगे हैं, उसे देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्त्ताओं को थामे रखने की कवायद शुरू की है। माथुर जमीनी कार्यकर्त्ताओं को साथ जोड़े रखने में सिद्धहस्त माने जाते हैं। संभवतः इसी उद्देश्य से पार्टी नेतृत्व ने उनका सघन बस्तर दौरा कार्यक्रम आयोजित किया है। कम्युनिस्ट पार्टी के भी कार्यकर्त्ता कांग्रेस के हाथ से हाथ मिलाते जा रहे हैं। बस्तर आदिवासी बहुल संभाग है और छत्तीसगढ़ की सत्ता का रास्ता यहीं से खुलता है।

कांग्रेस जमीन पर उतर रही और हवा में उड़ेगी भाजपा

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर 28 मई से बस्तर के सातों जिलों का संगठन दौरा करेंगे। अगले माह कांग्रेस बस्तर में संभागीय सम्मेलन करने वाली है। इससे पहले माथुर उड़नखटोले की सैर कर भाजपा की जमीन इस तरह तैयार करने की कोशिश करेंगे कि चुनावी फसल लहलहा उठे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी माथुर का बस्तर दौरा तय हो गया है। वे भाजपा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने पूरे बस्तर में हवाई दौरा करेंगे। पिछले दौरे में वे जमीनी हालात से सही ढंग से रूबरू नहीं हो सके। अब हवाई दौरे कर कार्यकर्ताओं को उत्साहित करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं को यह समझ नहीं आ रहा कि उनके मार्गदर्शक केवल दर्शन देने आ रहे हैं कि चुनाव प्रचार के लिए सभा करने? हवाहवाई दौरे संगठन को मजबूत नहीं कर सकते। हवाई दौरे ज्यादा से ज्यादा चुनावी सभाओं के लिए ठीक हैं किंतु इस तरह के दौरों से संगठन तक पहुंचने की केवल रस्म अदायगी ही हो सकती है। कांग्रेस कह सकती है कि हम से जमीन पर मुकाबला नहीं कर सकते तो माथुर आकाश में भिड़ेंगे। वैसे विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बस्तर सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्ष में बैठी भाजपा दोनों की ही पहली प्राथमिकता है। इस राज्य की सत्ता का रास्ता वनप्रांतर बस्तर से होकर गुजरता है। बस्तर जिसके साथ, उसका ऊंचा हाथ। पिछले विधानसभा चुनाव में बस्तर का साथ मिलने से कांग्रेस का हाथ मजबूत हुआ तो सरगुजा ने भी कांग्रेस का सिर ऊंचा किया। बस्तर से चली बदलाव की आंधी से भाजपा का फूल पूरे छत्तीसगढ़ में उखड़ गया। बस्तर में तो कमल सरोवर ही उजड़ गया। लोकसभा चुनाव से लेकर दंतेवाड़ा, चित्रकोट, भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भी कांग्रेस ने जंग जीती। इसके साथ ही नगरीय निकायों से लेकर पंचायती राज के चुनाव तक सब के सब कांग्रेस के पक्ष में गए। उम्मीद की जा रही थी कि भाजपा प्रदेश में अपना पुराना गौरव प्राप्त करने बस्तर में खुद को सबसे पहले खड़ा करेगी। वह कोशिश भी कर रही है लेकिन यह कोशिश सिरे चढ़ेंगी, इसका डंके की चोट पर दावा भाजपा के स्थानीय नेता तक नहीं कर सकते। भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव के पहले से लेकर अब तक हवा में उड़ रही है। उसके पैर उखड़ गए मगर सबक सीखने और हालात के मुताबिक प्रयास करने वह तत्पर नहीं दिख रही। अब तक तो वह बस्तर में अपनी जमीन पुख्ता कर सकती थी लेकिन इसके लिए ठोस उपाय नहीं किए। भाजपा प्रयोगवाद में उलझी हुई है। उसके नेता मैदानी कार्यकर्ताओं का मन नहीं जीत पा रहे हैं तो यह कैसे मुमकिन है कि जनता का दिल जीत लेंगे? इधर कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साढ़े चार साल से लगातार पूरे बस्तर की परिक्रमा कर रहे हैं। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बस्तर के सातों जिलों की सभी बारह विधानसभा सीटों के चप्पे चप्पे में सीधे तौर पर जनता के मन की बात सुनी। कांग्रेस के कार्यकर्ता के मन की बात सुनी। अपने विधायकों के कामकाज और उनकी लोकप्रियता की स्थिति का जायजा लिया। जनता से मिले फीडबैक पर जहां जरूरत समझी, वहां नट बोल्ट टाइट कर दिए। प्रशासनिक सर्जरी कर ही चुके हैं। पॉलिटिकल सर्जरी सही समय पर सही तरीके से करेंगे, यह बस्तर समझ चुका है और भाजपा को भी समझना होगा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर से कांग्रेस के मखमली बिस्तर पर सलवटें नहीं पड़ने दे सकते। उन्होंने जो जमीनी तैयारी कर रखी है, उसका मुकाबला हवाई सैर से नहीं हो सकता। माथुर को भाजपा के संगठन को मजबूत करना है तो पर्याप्त समय निकालें। अभी छह महीने बाकी हैं, बस्तर के ओर छोर की खाक छानें।

जनपद सदस्य पहुंचे देवपांडूम खराब सड़क को बनवाने के लिए अधिकारियों से मांग रखी सड़क नही बनी तो ग्रामीणों के साथ मिलकर करेंगे आंदोलन

0

देवपांडूम के ग्रामीण जन जनपद सदस्य संजय बैंस के पास अपने गांव पहुंच मार्ग की समस्या से अवगत कराया पहुंचे निरक्षण करने जनपद सदस्य संजय बैंस जिले में पर्यटन स्थल के नाम से प्रस्धिति प्राप्त देवपांडूम जिसे बालोद के राजा के द्वारा पूरे जंगल में देव स्थापना किए थे जिसके कारण गांव नाम देवपांडूम का नाम पड़ा पूरे जिले में पर्यटन का अदभुत नजारा है लोग यह घूमने भी परिवार सहित आते है पर इस गांव में पहुंच मार्ग का हाल बेहाल है ग्रामीण जन ग्राम पटेल ग्राम पंचायत के पंच अपनी समस्या लेकर क्षेत्र के जनप्रतिधि जनपद सदस्य संजय बैंस के पास पहुंचे और अपनी बात रखी ग्रामीण जनों के बाद को गंभीरता से लेते हुए संजय बैंस युवा नेता इमरान खान मनीष जेठवानी जी के साथ देवपांडूम पहुंचे लोगो के साथ सड़क का निरक्षण किए संजय बैंस ने बताया की सड़क का इस्तिथी बहुत जर्जर है ककरेल तक प्रधानमंत्री की सड़क का निर्माण हो चुका है।

पर देवपांडूम की सड़क मुख्यमंत्री सड़क योजना में आता है हम ग्रामीण जन के साथ इस क्षेत्र की मंत्री कलेक्टर महोदय और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से अपनी वाजिब मांग को रखेंगे शीघ्र ही हमारी पर्यटन स्थल पहुंच मार्ग का निर्माण हो और और आज ही सभी से बात करेंगे जरूरत पड़ने पर सड़क निर्माण के लिए आंदोलन भी करना पड़े तो ग्रामीण जन के साथ आंदोलन भी करेंगे ग्राम पटेल रामाधीन कुरेटी ने बताया की वर्षो से इस सड़क के लिय जगह जगह आवेदन दे रहे है पर इसका निराकरण नहीं हुवा हम अपनी बात और समस्या लेकर श्री बैंस जी के पास गए थे और आज देखने भी पहुंचे हम सभी ग्रामीण जन अपनी गांव के विकास के लिए बैंस जी के साथ आंदोलन के लिए तैयार है सड़क निरक्षण के दौरान ग्राम पटेल रामाधीन कुरेटी पंच कितन बाई सरजू राम गैंदू राम धरम सिंग राजेंद्र कुमार मिल्ला धुर्वे जगन कुमार मांगाहु राम लखन लाल गणेश्वरी बाई मुन्नी बाई देवकी बाई चोवा बाई उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

माओवादियों ने चैकले मांदी कार्यक्रम को बताया सरकार द्वारा प्रायोजित

0
  • माओवादी प्रवक्ता मंगली ने प्रेसनोट में कहा शुभ्रांशु चौधरी संगठन के खिलाफ जहर फैला रहें हैं।

बीजापुर:–सामाजिक कार्यकर्ता शुभ्रांशु चौधरी द्वारा बस्तर में शांति वार्ता के लिए चलाए जा रहे चैकले मांदी कार्यक्रम के खिलाफ माओवादियों ने प्रेसनोट जारी किया है। माओवादियों के उत्तर सब जोनल ब्यूरो दंडकारण्य की प्रवक्ता मंगली ने जारी किया प्रेस नोट। बस्तर,राजनांदगांव और गढ़चिरौली के सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओ से शुभ्रांशु चौधरी के कार्यक्रम में शामिल न होने की अपील की है। माओवादी प्रवक्ता ने चैकले मांदी कार्यक्रम को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम बताया।माओवादियों ने शुभ्रांशु चौधरी पर बस्तर,राजनांदगांव और गढ़चिरौली में चल रहे आंदोलनों को नक्सल का नाम देकर कुचलने का आरोप लगाया है।माओवादियों ने प्रेस नोट में लिखा–शुभ्रांशु चौधरी सरकार के लिए औजार का काम करते हुए संगठन के खिलाफ जहर उगला रहे है।शुभ्रांशु चौधरी बस्तर में शांति वार्ता के लिए चैकले मांदी के नाम से एक अभियान चला रहे है।

पुण्यतिथि पर चाचा नेहरू को विधायक बघेल ने किया नमन

0
  • भारत रत्न पं. जवाहर लाल नेहरू को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बस्तर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर विधायक लखेश्वर बघेल और अन्य कांग्रेसजनों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां स्थित विधायक कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा कि नेहरूजी की नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग के विकास का नया युग शुरु हुआ। भिलाई स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ को पंडित नेहरू की अनुपम सौगात है। पं. नेहरू का पावन स्मरण करते हुए बघेल ने कहा कि भारत की आजादी और नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंडित नेहरू एक विद्वान लेखक, चिंतक और विचारक भी थे। बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से लोकप्रिय रहे पं. नेहरू की अमिट छवि आज भी लोगों के मन में अंकित है। श्रद्धांजलि सभा में चंपा ठाकुर, श्यामकुमारी ध्रुव, धनुर्जय कश्यप, गोपाल कश्यप, गणेश राम, सोनारु, सोनाधर बघेल, रत्नाकर नेताम, समदु राम, कमलकांत दुबे, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, सुमन नाग, सौरभ मंडल एवं अनेक कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

मां का साया उठा, पिता ने मुंह फेरा, मोहल्ले ने अपना लिया

0
  • दुर्गा के जीवन में शांति और सपना ने लाई शांति, किया सपना साकार
  • बेसहारा बिटिया दुर्गा को अपनाया और ईश्वर संग लगवाए सात फेरे
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन भी पहुंचे लाड़ली बेटी को आशीष देने

जगदलपुर पहले उसके सिर से मां की ममता का साया उठ गया। मां की मौत के बाद पिता ने भी उसकी तरफ से मुंह फेर लिया। अब इस दुनिया में ऐसा कोई शख्स नहीं था, जिसे वह अपना कह सके। ऐसे में मोहल्ले के लोग उसके लिए देवदूत बनकर सामने आए। मोहल्ले वालों उस मासूम की परवरिश अपनी ही बेटी की तरह की और उसका विवाह भी कराया। संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन भी उस बदनसीब बेटी के विवाह में शामिल होने पहुंचे।

उन्होंने दुर्गा एवं उसके जीवन साथी ईश्वर पर खूब स्नेह और आशीष बरसाए।शहर के हाटकचोरा मोहल्ले में रहने वाली दुर्गा की अब तक की जीवन यात्रा किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उसके पैदा होने के बाद मां की मौत हो गई थी। मां के दुनिया से विदा हो जाने के बाद पिता ने भी उससे मुंह फेर लिया था। ऐसे बुरे वक्त में मोहल्ले वालों ने उसकी परवरिश की। मोहल्ले की शांतिबाला और सपना मंडल नामक दो महिलाओं ने दुर्गा के हाथ पीले करवाने का प्रण ले रखा था। बीते शुक्रवार को उसका विवाह ईश्वर नामक युवक से कराया गया। बेसहारा और गरीब बेटी के विवाह की जानकारी जब शांति व सपना ने विधायक रेखचंद जैन को दी तो जैन ने न सिर्फ विवाह के बाद आशीर्वाद समारोह में शिरकत करने का वादा किया, बल्कि अपनी ओर से मदद करने का भरोसा भी इस नेक काम के लिए जुटी बहनों को दिया। इसी वादे को पूरा करने जैन शुक्रवार रात हाटकचोरा पहुंचे थे। समारोह में शामिल होकर जैन नव दम्पति को आशीर्वाद देने के साथ ही वर पक्ष के लोगों तथा परिजनों एवं विवाह का बीड़ा उठाने वाली शांतिबाला व सपना मंडल के साथ मोहल्ले वालों से भी मिले। जैन ने शांतिबाला, सपना मंडल और मोहल्ले वालों को दुर्गा का भविष्य संवारने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने नवदंपत्ति के सुखद भावी जीवन की कामना की और दूल्हे से उसके कामकाज की जानकारी ली। विवाह समारोह में विधायक के शामिल होने से मोहल्ले वालों की खुशी भी बढ़ गई थी। इस नेक काम के लिए विधायक के सहयोग की हर कोई चर्चा करता रहा। लोगों ने विधायक का आभार भी माना, जिस पर जैन ने कहा कि मानवता के नाते इस समारोह में शामिल होना मेरा फर्ज था। देर रात हुए इस समारोह के दौरान श्री जैन के साथ पार्षद पंचराज सिंह, सुशीला बघेल, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। इन सभी ने नव दंपत्ति का टीकावन कर उन्हें आशीर्वाद दिया।

मंत्री लखमा पर देवी हुई सवार, पीठ पर सांकल से करते रहे वार

0
  • गृहग्राम नागारास में चल रहे मेले में शामिल होने पहुंचे थे मंत्री कवासी
  • खुले बदन पीठ और कंधे पर कील वाली सांकल से खुद किए 17 वार

सुकमा जिले के ग्राम नागरास में आयोजित मेला मड़ई में शामिल होने पहुंचे मंत्री कवासी लखमा पर धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अचानक देवी सवार हो गई। दैवीय शक्ति से श्री लखमा बेसुध हो उठे और अपनी पीठ एवं कंधों पर लोहे की कीलयुक्त सांकल से स्वतः वार करने लगे। लोग देवी को मनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन माता की भक्ति आराधना में मगन लखमा कुल सत्रह बार वार झेलने के बाद ही शांत हो पाए। सुकमा जिले के ग्राम नागारास में तीन दिवसीय मेले का आयोजन चल रहा था। नागारास गांव छत्तीसगढ़ सरकार में उद्योग, वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का गृहग्राम है, लिहाजा वे भी इस मेले में शामिल होने अपने गांव पहुंचे थे। वहां ग्राम प्रमुखों तथा नागारास एवं आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों और गांव के बेटे एवं केबिनेट मंत्री कवासी लखमा की उपस्थिति में मृदंग, ढोल, शहनाई एवं मोहरी की मंगल ध्वनि के बीच धार्मिक प्रक्रियाएं आरंभ हुईं। इसी दौर लखमा पर देवी सवार हो गई। उन्होंने अपना कुर्ता निकाल फेंका, कमर से घुटने के नीचे तक लुंगी लपेट रखा था। दैवीय शक्ति के वशीभूत हो श्री लखमा नृत्य की मुद्रा में मचलने लगे। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल एक व्यक्ति के हाथों से लोहे की नुकीली कीलों से युक्त सांकल को लेकर श्री लखमा ने उससे अपनी पीठ और कंधों पर वार करना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोग श्री लखमा पर सवार देवी शक्ति के आगे नतमस्तक और अभिभूत होते रहे। इसी बीच भीड़ में शामिल तीन लोग सामने आए और लखमा से सांकल लौटाने की मिन्नत करने लगे, लेकिन सांकल देने से इंकार की मुद्रा में सिर हिलाते रहे। लखमा को इस स्थिति में देख उनके सुरक्षा कर्मी परेशान हो उठे थे, मगर जन आस्था और लखमा की श्रद्धा भक्ति के सामने वे भी बेबस हो गए थे। अपने शरीर पर सांकल से कुल सत्रह बार वार झेलने के बाद ही लखमा थोड़ा शांत हुए और सांकल एक व्यक्ति के हवाले कर दी। अंततः लखमा को धूप दीप दिखाकर उन पर सवार देवी को मनाया गया।

लखमा पर पहले भी सवार हो चुकी है देवी

मंत्री कवासी लखमा पर देवी सवार होने की यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी उन पर कई दफे देवी सवार हो चुकी है। इस तरह की घटना उनके साथ होती ही रहती है। खासकर आदिवासियों के धार्मिक कार्यक्रमों और अनुष्ठानों के दौरान उन पर देवी सवार हो ही जाती है। कवासी लखमा भी आदिवासी समुदाय से हैं और अपनी बिरादरी के लोगों की तरह ही उनमें भी आदिवासियों के आराध्य देवी – देवताओं, अनुष्ठानों, पर्व परंपराओं पर अटूट आस्था है। सुकमा जिले में हुए इस तरह के आयोजनों में लखमा इस दैवीय और चमत्कारी मुद्रा में नजर आ ही जाते हैं। वे आदिवासी नृत्यों, गीत, संगीत के भी रसिया माने जाते हैं। कहीं संगीत की स्वर लहरियां उठ रही हों और उस जगह पर मंत्री कवासी लखमा उपस्थित हों, तो वे नाचने, थिरकने न लगें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। वे झूम झूमकर नाचने लगते हैं। उन्हें वाद्ययंत्रों के वादन का भी बड़ा शौक है। वे अनेक बार ढोल मृदंग बजाते देखे गए हैं। गृहग्राम नागारास में श्री लखमा पर जिस समय देवी सवार हुई थी, उसी वक्त एक महिला भी दैवीय शक्ति के वशीभूत हो थिरकती नजर आ रही थी।

राशन दुकान बटवारे में भाजपा ने लगाया पक्षपात का आरोप

0

दल्लीराजहरा :- भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश दिवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्राप्त जानकारी अनुसार दल्लीराजहरा में गलत तरीके से 5 सरकारी राशन दुकान का आबंटन किया गया है। अतः शासन प्रशासन तत्काल इस पर संज्ञान लेकर शीघ्र अभी 5 दुकानों को निरस्त कर नये शिरे से आवेदन मंगाये राकेश दिवेदी ने बताया कि 6 नये सरकारी राशन दुकान खोलने हेतु अनुविभागीय अधिकारी द्वारा विज्ञापन जारी किया गया था। जिसमे से 5 दुकानों को गोपनीय तरीके से वितरण किया गया। जिसमे जनता के हितों को ध्यान मे रखते हुवे भारतीय जनता पार्टी को आपत्ति है। आप तत्काल इन बिंदुओं पर विचार कर राशन दुकानों का आबंटन रद्द कर नये शिरे से विज्ञापन जारी कर पारदर्शी तरीके से लकी ड्रा द्वारा महिला समूहों को दुकान का आबंटन करे। राशन दुकान रद्द करने के कारण बिंदुवार

1. दिये गये 5 दुकानों में से 3 दुकानों का संचालन वार्ड क्रमांक 20 के महिला स्व. सहायता समूहों को दिया गया जो सीधा सीधा साठ गांठ को दर्शाता है।

2. दल्लीराजहरा के जमीन में आज तक केवल 10 ही राशन दुकान संचालित है। शेष 5 दुकान केवल ऑनलाइन करके सरकार व जनता को गुमराह किया गया है।

3. ऑनलाइन जानकारी अनुसार इन पांच महिला समूहों के कर्मचारी के रूप में 4 परुषों को रखना दर्शाया गया है। जो कि आपके द्वारा लगाए गए नियम शर्तो का उल्लंघन है।

4. जनवरी में अनुबंध होने के बाद भी अब तक राशन दुकान नही खोला जाना काफी बड़ी अनिमितता है। इन अभी बिन्दुओ के आधार पर तत्काल कार्यवाही करे। अन्यथा भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा धरना प्रदर्शन करेगी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS