City Media - Page 792 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 792

सांसद दीपक बैज एक दिवसीय दौरे पर बीजापुर मुख्यालय पहुंचे

0
  • बैज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति व सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई

बीजापुर सांसद बस्तर दीपक बैज एक दिवसीय प्रवास पर बुधवार को जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचे। यहां बैज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति तथा संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले के प्रस्तावित विकास कार्यों की रुपरेखा तय की गई। बैठक में मुख्य रूप से बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडयामी, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, नीना रावतिया, सभी जिला पंचायत सदस्य, कलेक्टर, जिला पंचायत के सीईओ, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक माता की जात्रा में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0
  • बिरिंगपाल गांव में हुआ माता की भव्य वार्षिक जात्रा का आयोजन

जगदलपुर रेखचंद जैन ग्राम बिरिंगपाल में आयोजित माता की जात्रा में शामिल हुए। उन्होंने माता हिंगलाजिन, माता तेलंगिन माता परदेसिन एवं माता फिरंता देवी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर में सुख शांति व समृद्धि की कामना की। जैन ने जात्रा में विभिन्न ग्रामों से आए सिरहा एवं पुजारियों को माल्यार्पण कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विकास विभाग एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मेला मड़ई हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग हैं।

हमारी सरकार आस्था के केंद्र मातागुड़ी जीर्णोद्धार के लिए लगातार कार्य कर रही है। आज हमारी सरकार के इन प्रयासों के फलस्वरूप गांव – गांव में आयोजित हो रही माता की जात्रा में लोग अपार हर्ष के साथ शामिल हो रहे हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत बिरिंगपाल की मातागुड़ी के जीर्णोद्धार कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से इस गुड़ी का जीर्णोद्धार किया गया है, वह अन्य ग्राम पंचायतें के लिए अनुकरणीय है।इस दौरान विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ पुजारी हेमसिंह ठाकुर, माटी पुजारी रखी मंडावी, तेलगिन माता पुजारी दिलीप ठाकुर, कोटवार बैजनाथ, मुरली पोयाम, बलदेव साहू, रघुराम बघेल, धमन नाग, आयतू मंडावी, भोला ठाकुर, मनोज बघेल, वरिष्ठ पार्षद राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणि, दयाराम कश्यप, शहर जिला कांग्रेसकमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने भागवत कथा में लिया धर्मलाभ

0
  • वृंदावन से पधारे कथा वाचक पं. अभिषेक पाठक से लिया आशीष

जगदलपुर शहर के धरमपुरा में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। कथा वाचक वृंदावन के पं. अभिषेक पाठक हैं। विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कथा स्थल पहुंच कर धर्मलाभ लिया। उन्होंने कथा वाचक से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।रेखचंद जैन आरती एवं पूजन में शामिल हुए तथा विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर में सुख, शांति समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब लोग अपने जीवन की आपाधापी में आध्यात्मिकता से दूर होते जा रहे हैं,

ऐसे समय में भागवत कथा मन को शांति एवं जीवन को नई दिशा देती है। भागवत कथा हमें अच्छा जीवन जीने की शिक्षा देती है। भागवत कथा जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियों का भी सामान्य हल देती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा जीवन प्रबंधन का मंत्र है।इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ पार्षद राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणी, दयाराम कश्यप,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा मौजूद रहे।

ई पॉस मशीन हुई बेबस, बकावंड विकासखंड में राशन वितरण ठप

0
  • उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है यह व्यवस्था
  • बड़े पैमाने पर हुए राशन घोटाले के बीच ई पॉस मशीन के ठप होने को लेकर जारी है कयासों का दौर

बकावंड सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों में लागू की गई ई पॉस प्रणाली बकावंड विकासखंड के उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है। ई पॉस मशीन में आएदिन कनेक्टिविटी की समस्या पैदा हो जाती है। इस वजह से उपभोक्ताओं को राशन वितरण नहीं किया जाता।ई पॉस वह तकनीक है, जिसके जरिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली की हर दुकान अथवा दुकानों के समूह सीधे तौर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के रायपुर स्थित मुख्यालय या फिर जिला कार्यालयों से जुड़ते हैं। इसके जरिए राशन वितरण पर कड़ी निगाह रखी जाती है। रोजाना दुकान खोलते ही दुकान संचालकों का सबसे पहला काम होता है ई पॉस मशीन के जरिए राज्य या जिला मुख्यालय से लिंक होना। लिंक होने पर ही उपभोक्ताओं को राशन वितरण करना संभव हो पाता है। बकावंड विकासखंड ने ई पॉस मशीनों के लिंक फेल होने की समस्या आएदिन उत्पन्न होती रहती है। हर माह ऐसी समस्या आ जाती है। बीते चार दिनों से ई पॉस मशीनें राज्य व जिला मुख्यालय से लिंक नहीं हो पा रही हैं। नतीजतन सभी राशन दुकानों में चावल, शक्कर, चना, गुड़, नमक आदि के वितरण की व्यवस्था ठप हो गई है। उपभोक्ताओं को राशन दुकानों से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को राशन दुकानों के दिन में दो तीन चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बकावंड विकासखंड के ग्राम बनियागांव, उलनार, टलनार, गुमडेल, कोरटा समेत सभी 90 स्थानों पर संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यान्न वितरण ठप पड़ गया है।उपभोक्ताओं को इस माह का राशन नहीं मिल पा रहा है।

ब्लॉक में हो चुका है बड़ा राशन घोटाला

बकावंड विकासखंड में करोड़ों के राशन का घोटाला हो चुका है। क्षेत्र के वरिष्ठ खाद्य निरीक्षक दीवान द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों की जांच की गई थी। जांच में सैकड़ों क्विंटल चावल, शक्कर, चना, गुड़ और नमक की गड़बड़ी उजागर हो चुकी है। खाद्य निरीक्षक ने जांच प्रतिवेदन एसडीएम बस्तर को सौंप भी दिया है, मगर अभी तक दुकान संचालकों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो पाई है। वहीं इतने बड़े राशन घोटाले के बीच बार – बार ई पॉस मशीन का लिंक फेल होने और सर्वर डाउन हो जाने से तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लोग इसका लिंक राशन घोटाले से जोड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा करके पुनः राशन घोटाला करने की तैयारी चल रही है।

ईडी की कार्रवाई पर चुप्पी, बदले जा सकते हैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

0
  • कोई बड़ा संदेश लेकर आई हैं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शैलजा

रायपुर मुख्यमंत्री निवास में मंत्रियों की बैठक लेने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ अलग -अलग बैठक लेती रहीं। सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व कोई बड़ा संदेश लेकर कुमारी शैलजा रायपुर आई हैं और कांग्रेस संगठन में बड़ा उलटफेर भी हो सकता है। चर्चा तो यह भी है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को बदला जा सकता है। कांग्रेस के एक गुट का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने की प्रबल संभावना है। राज्य में चल रही ईडी की छापेमारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रहस्यमयी चुप्पी से कांग्रेस आलाकमान भी हैरान है। ईडी सीधे प्रदेश की कांग्रेस सरकार को टारगेट कर रही है, लेकिन कांग्रेस प्रदेश संगठन की ओर से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही है और न ही विरोध में आवाज उठाने की जरूरत भी महसूस की जा रही है। संगठन के दूसरे और तीसरे दर्जे के नेता कार्यकर्त्ता जरूर ईडी के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद किए हुए हैं। ऐसे में अब पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निशाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आना लाजिमी है।

जहरीले पानी ने बैसाखी के सहारे टिका दी है ग्रामीणों की जिंदगी

0
  • फ्लोराईड युक्त पानी ले चुका है कइयों की जान, कई हो चुके अपंग
  • जहरीला पानी पीने के लिए मजबूर हैं डिमरापाल गांव के ग्रामीण

अर्जुन झा

बकावंड पानी को अमृत कहा जाता है, मगर एक गांव की पूरी आबादी के लिए यही अमृत अब जहर बन चुका है। यह जहरीला पानी अनेक ग्रामीणों की जान ले चुका है और अनेक ग्रामीणों को अपाहिज बना चुका है। इस पानी ने ग्रामीणों की जिंदगी को बैसाखी के सहारे टिका दी है। ग्रामीण प्यासे मरने की अपेक्षा जहरीले पानी को ही पीकर तिल तिल मरना ज्यादा बेहतर समझने लगे हैं। ऐसे घातक पानी का इस्तेमाल करना बदनसीब ग्रामीणों की मजबूरी बन गई है, क्योंकि उनके सामने और कोई दूसरा विकल्प है ही नहीं।

आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह आजादी और अमृत महोत्सव ग्राम डिमरापाल के ग्रामीणों के लिए बेमानी ही हैं। देश को आजाद हुए सात दशक से भी ज्यादा का समय गुजर चुका है, लेकिन बस्तर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डिमरापाल के ग्रामीणों को समस्याओं की गुलामी से अब तक आजादी नहीं मिल पाई है। खासकर पेयजल के मामले में यह गांव बड़ा अभागा है। यहां की धरती के गर्भ में जो पानी मौजूद है, उसमें फ्लोराईड की मात्रा खतरनाक लेवल की है। डिमरापाल के ग्रामीण इसी जहरीले पानी को पीने और उससे भोजन तैयार करने विवश हैं। दशकों से यहां के ग्रामीण इसी पानी के जरिए दिन गुजारते आ रहे हैं। पानी में मिश्रित फ्लोराईड इतना घातक है कि उसका लंबे समय से सेवन करते रहने के कारण डिमरापाल के अनेक ग्रामीण असमय ही मौत का निवाला बन चुके हैं। वहीं इस जहरीले पानी के दुष्प्रभाव के कारण दर्जनों ग्रामीण अपंगता का शिकार बन चुके हैं। इनमें से ज्यादातर ग्रामीणों के दांत झड़ चुके हैं, उनके हाथ – पैरों की हड्डियां कमजोर हो चली हैं। उन्हें चलने फिरने के लिए बैसाखी का सहारा लेना पड़ रहा है। जवान ग्रामीण भी बिना बैसाखी के चल नहीं पाते। गांव का हर चौथा ग्रामीण अपंगता का शिकार है। गांव में पानी की कलकल ध्वनि तो सुनाई नहीं देती, अलबत्ता वहां की हर गली में बैसाखियों की ठक ठक की आवाज जरूर गूंजती रहती है। ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बोर कराकर ऊंचे प्लेटफार्म पर प्लास्टिक की टंकी स्थापित कर दी गई है। इसका पानी भी फ्लोराईड युक्त है, लेकिन ग्रामीण इसी पानी का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं। अप्रैल 2021 में शासन प्रशासन द्वारा डिमरापाल में आयोजित जन चौपाल शिविर में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष जहरीले पानी का मुद्दा उठाया था। जनप्रतिनिधि और अधिकारी आश्वासन देकर लौट गए, लेकिन समस्या दूर करने का तनिक भी प्रयास नहीं किया गया। आज भी ग्रामीण अभिशप्त नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।*बॉक्स**कोसारटेड़ा बांध का पानी महज सपना* ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए जन चौपाल में पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने गांव वालों को भरोसा दिलाया था कि डिमरापाल गांव के हर घर तक तक पाईप लाइन के जरिए नलों से कोसारटेड़ा जलाशय का पानी पहुंचाया जाएगा। इस पर काम भी शुरू हुआ, लेकिन कोसारटेड़ा बांध का पानी आज भी डिमरापाल के ग्रामीणों के लिए महज सपना ही बना हुआ है। कोसारटेड़ा बांध से पाईप लाइन बिछाई तो गई, लेकिन वह डिमरापाल से तीन किलोमीटर दूर ही रह गई। जिस डिमरापाल गांव को शुद्ध पेयजल की सबसे ज्यादा जरूरत है, उसे नजरअंदाज कर ग्राम पंचायत जैबेल तक ही पाईप लाइन बिछाई गई है। डिमरापाल के ग्रामीण आज भी अपने गांव तक पाईप लाइन विस्तार की राह देख रहे हैं

क्यों मौन हैं सुख दुख के साथी विधायक ?

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल का इस मुद्दे को लेकर मौन साधे रहना और बेफिक्र बने रहना डिमरापाल के ग्रामीणों को बहुत खटक रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि डिमरापाल आदिवासी बहुल गांव है और विधायक बघेल के कंधों पर आदिवासियों का दुख दर्द, कष्ट दूर करने की महति जिम्मेदारी भूपेश बघेल सरकार ने डाल रखी है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि विधायक को डिमरापाल के आदिवासियों के दर्द का अहसास आखिर क्यों नहीं हो पा रहा है? विधायक लखेश्वर बघेल क्षेत्र के ग्रामीणों के घरों में आयोजित विवाह, जन्मदिन समारोहों, मरनी हरनी, छट्ठी बरही के कार्यक्रमों में सहभागी बनने का तो दम भरते हैं, मगर डिमरापाल के ग्रामीणों पर टूट रही विपदा का दर्द बांटने का समय उन्हें कब मिलेगा ?

बोर्ड परीक्षाओं में स्वामी आत्मानंद स्कूल की बूम

0
  • 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रा श्रेया शर्मा बनी ब्लॉक की टॉपर

तोकापाल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल ने विकासखंड स्तर पर अपना परचम लहराया है। यहां के विद्यार्थियों ने सालभर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय पालकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। इस वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में इस स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। विकासखंड स्तरीय 10वीं और 12वीं की टॉप 10 की सूची में आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तोकापाल ब्लॉक से कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 719 विद्यार्थी दर्ज थे। इनमें स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम की छात्रा श्रेया शर्मा ने 81.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12वीं में आत्मानंद के कुल 13 विद्यार्थी दर्ज थे। इसी प्रकार कक्षा दसवीं में तोकापाल विकासखंड के कुल 954 विद्यार्थी दर्ज थे। इनमें आत्मानंद के 35 विद्यार्थी सम्मिलित थे। दसवीं टॉप 10 की सूची में पहला, दूसरा, नौवां और दसवां स्थान आत्मानंद के विद्यार्थियों ने हासिल किया। प्रथम स्थान पर आत्मानंद की दो छात्राएं करिश्मा तिवारी एवं तनूजा दास ने संयुक्त रूप से 89.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कीर्ति भोयर 87.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान, तनुज सिंह ठाकुर 84.6 प्रतिशत लाकर नौवें स्थान पर रहे। इसी प्रकार दसवें स्थान पर वैशाली बघेल एवं काव्य मौर्य ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शाला को गौरवान्वित किया है। संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा, उप प्राचार्य इरम रहीम, परीक्षा प्रभारी श्रीदेवी सिंह ने विद्यार्थियों व पालकों को बधाई देते हुए बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर भारती प्रधान एवं संभाग जिला एवं विकासखंड स्तर के समस्त अधिकारियों, पालकों और प्रतिनिधियों का समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता है। संस्था की व्याख्याता स्नेहा श्रीवास्तव सोनी, रुपिंदर जीत कौर, स्वाति लवंग, राजीव सिंह ठाकुर, अर्पणा सिंह, सरिता यादव, प्रियंका सतपथी, सोनाक्षी मजूमदार, नीलम भास्कर एवं संस्था के अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने वर्ष भर गुणवत्तापूर्ण अध्ययन करवाया। प्राचार्य झा ने कहा कि आगामी सत्र में भी हम इससे बेहतर परिणाम लाने का पूर्ण रूप से प्रयास करेंगे। इस बारे में बैठक में निर्णय लिया जा चुका है।

कर्मा परिवार के विवाह समारोह में शामिल हुए सांसद दीपक बैज

0

बस्तर सांसद दीपक बैज कांग्रेस नेत्री रुक्मणी कर्मा के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने ग्राम डिलमिली पहुंचे। उन्होंने वर वधु को सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री बैज के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव नाग तथा रुक्मणि कर्मा परिवार के सदस्य मौजूद थे।

नकली सोने चांदी बेचने वाले आरोपी को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा बीबी बच्चों के साथ करता था ठगी ।आरोपीगण बनारस (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले है।उक्त प्रकरण में 03 पुरूष, 02 महिला को किया गया गिरफ्तार ।क्षेत्र में बढ़ रहे चोरी, आपराधिक तत्व के व्यक्ति के निगरानी रखने, सोने चांदी सफाई, सराफा बाजार में चेक करने हेतु श्रीमान पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज आनन्द छाबड़ा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक वालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी एवं समस्त थाना प्रभारी को प्रतिदिन अपने क्षेत्र में सतत् पेट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया था। घटना दिनांक 15.05.2023 फि करीबन 11:30 बजे प्रार्थी प्रवीण तीनखेड़े के हलधर चौक स्थित गंगा मैया ज्वेलर्स दुकान में 04 आदमी एवं 02 औरत आये जिनमें से एक औरत अपने साथ 03-04 साल का बच्चा रखा था,

उनमें से एक आदमी अपना नाम रामजी पिता छोटलाल निवासी हीरापुर का रहने वाला बताकर बोला कि मेरी दो बहन को गिफ्ट देना है उसके लिए कोई चांदी का सामान दिखाओं कहने पर 02 शाली जिसका वजन 25,775 को प्रार्थी द्वारा उन लोगो को एक जोड़ी पुराना पायजेब कीमती 30,135 रु. के बदले में दिया, तथा बचत रकम 4360 रु नगद दिया उसी दिन शाम करीबन 06:00 बजे चांदी के पुराने पाजेब को थाना अर्जुन्दा पुलिस के माध्यम से थाना बालोद को उक्त सोने चांदी की दुकान जाकर बेचे गये समान को चेक करने हेतु भेजने पर चेक करने से वह नकली निकला इस तरफ उक्त व्यक्तियों द्वारा दुकान में आकर नकली चांदी का पाजेब बेचकर प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी किया है, कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 227/2023 धारा 420, 34 भादवि का अपराध कायम कर अरोपियों रामजी, बाबूलाल, दाता सोनी, राजकुमारी, कंचन से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताये कि सभी आरोपिया के द्वारा एक ही परिवार के सदस्य है उनके द्वारा एक राय होकर नकली चांदी का जेवर बेचकर टंगी करना बताये है,

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

डेंगू – मलेरिया के खिलाफ जंग में उतरे कलेक्टर विजय दयाराम के

0
  • डेंगू दिवस पर निकली जागरुकता रैली, चिलचिलाती धूप में पैदल निकल पड़े बस्तर के कलेक्टर

जगदलपुर डेंगू और मलेरिया के खिलाफ बस्तर के नए कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जंग का आगाज कर दिया है। मंगलवार को शहर में मच्छरजनित इन रोगों के खिलाफ जन जागरण के लिए रैली निकाली गई। रैली में कलेक्टर स्वयं शामिल हुए और चिलचिलाती धूप में भी वे रैली में शामिल लोगों के साथ पैदल चलते रहे।राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जगदलपुर में डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। कलेक्टर विजय दयाराम के ने रैली को दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर ने नेतृत्व में निकली यह रैली गुरु नानक चौक, संजय बाजार, पनामा चौक, हाता ग्राउंड, गोल बाजार चौक, सिरहासार चौक होती हुई वापस दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण पहुंची।

कलेक्टर विजय दयाराम के भी रैली में शामिल हुए और अन्य लोगों के साथ पैदल चलते नजर आए। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि डेंगू की रोकथाम का सबसे अच्छा उपाय है कि इसको फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा को पनपने ही न दिया जाए। डेंगू लार्वा यदि नहीं पनपेंगे, तो कोई इस रोग का शिकार भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कई दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद अभी तेज धूप पड़ रही है। यह मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल माहौल है। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से लोगों को ठहरे हुए पानी को फेंकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कूलर, गमले और टायरों में रखे पानी में डेंगू मच्छरों के लार्वा आसानी से पनपते हैं, इसलिए इनमें रखे पानी को समय समय पर फेंकना जरूरी है। उन्होंने घरों और कार्यालयों में साफ सफाई रखने के लिए भी लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि बुखार, उल्टी, दस्त, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, बदन दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, सुस्ती, थकान, जी मिचलाना आदि डेंगू के लक्षण हैं तथा ऐसे लक्षण दिखने पर तत्काल जांच करवाएं। आपके परिचितों को भी यदि ऐसे लक्षण दिखें तो उन्हें तत्काल जांच की सलाह दें। नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए आयोजित इस जागरूकता रैली की सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर हरेश मंडावी, संयुक्त कलेक्टर आस्था राजपूत, अनुविभागीय दंडाधिकारी नंदकुमार चौबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, मितानिन, युवोदय के स्वयं सेवक, रेडक्रॉस, दलपत बचाओ अभियान सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS