जीरागांव में प्राथमिक शाला भवन निर्माण का विधायक एवं संसदीय सचिव जैन ने किया भूमिपूजन
ग्रामीणों की मांग पर गांव के लिए टैंकर प्रदान करने का किया ऐलान
जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार किसानों व आदिवासियों के हित में सतत कार्य कर रही है। धान खरीदी का न्यूनतम समर्थन मूल्य पूरे देश में सबसे अधिक छत्तीसगढ़ में है। मंगलवार को जगदलपुर ब्लॉक के जीरागांव में संयुक्त वन प्रबंधन समिति मद से निर्मित होने वाले प्राथमिक शाला भवन के भूमिपूजन अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जैन ने उक्त बात कही।
जैन ने ग्रामीणों की मांग पर जीरागांव में पेयजल आपूर्ति के लिए एक टैंकर प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए हमारी कांग्रेस सरकार शुरू से उल्लेखनीय कार्य करती आ रही है। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीरेंद्र साहनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा की सरकार थी, लेकिन ग्रामीण इलाकों में बहुत कम विकास हुआ था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अब काम की रफ्तार बढ़ी है, जिसका असर लोगों के जीवन स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जगदलपुर के लोकप्रिय विधायक रेखचंद जैन की ग्रामीण विकास के लिए ललक व उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सरपंच सुखदेव बाकड़े ने भी राज्य सरकार, विधायक रेखचंद जैन और कांग्रेस के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।
जैन ने देवगुड़ी में की पूजा अर्चना
आरंभ में संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने ग्रामदेवी की पूजा अर्चना की। इस दौरान कस्तूरी के सरपंच राजेंद्र, लक्ष्मण सेठिया, चंपा, सनमती, चंचला, पार्वती, दसनी, पारो, बुरंदा, धनुर्जय, वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरिराम, बुदरा पुजारी, रामचंद्र सिरहा, मोंगरा कोटवार, रेंजर बीडी मानिकपुरी, लच्छूराम मरकाम, गिरीश खुंटे, गौरनाथ नाग, सूर्या पाणि, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, धर्मेंद्र चौहान, गौरव आयंगर, तुषाल काले, इदरीश रिजवी, सुकलधर, शीबोराम आदि मौजूद थे। भूमिपूजन पश्चात विधायक जैन ने गांव की देवगुड़ी में जलनी माता की पूजा कर अंचल में शांति, सुख व समृद्धि की कामना की। उन्होंने समरस भाव से मेला आयोजित करने की अपील भी की।
राज्य मदरसा बोर्ड के सदस्य खान की उपस्थिति में जगतू हायर सेकंडरी की 9वीं एवं 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित
जगदलपुर बस्तर संभाग की सबसे बड़ी शाला जगतू माहरा हायर सेकंडरी स्कूल जगदलपुर की कक्षा 9वीं व 11वीं के परीक्षा परिणाम मंगलवार को राज्य मदरसा बोर्ड के सदस्य एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनवर खान के मुख्य आतिथ्य में घोषित किए गए। दोनों कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को खान एवं अन्य अतिथियों ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद अनवर खान ने कहा कि बच्चों को अब और भी अधिक परिश्रम करने की जरूरत है, क्योंकि आगामी कक्षाएं बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने सभी छात्रों को ईमानदारी से पढ़ाई में जुट जाने के लिए प्रेरित किया। अनवर खान ने खान ने कहा कि आज के ये बच्चे कल देश का भविष्य गढ़ेंगे। इनमें से कोई इंजीनियर बनेगा, कोई डॉक्टर बनेगा, कोई वकील बनेगा, कोई शिक्षक या प्रोफेसर बनेगा या फिर कोई खेती किसानी करेगा। यानि वे किसी न किसी भूमिका में देश की सेवा करेंगे। बुनियाद मजबूत रहेगी, तो इमारत भी बुलंद रहेगी ही। इसलिए इन बच्चों को बेहतर शिक्षा देना शिक्षक शिक्षिकाओं का तो दायित्व है ही, बच्चों को भी मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी। स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का प्रत्येक स्टॉल में जाकर उन्होंने अवलोकन किया और बच्चों से उनके बनाए मॉडल्स के बारें में बारीकी से पूछताछ की।श्री खान ने अपने अतिथि साथियों के साथ विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन किया। विभिन्न पुस्तकों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां नामचीन लेखकों के जीवनी, दंत कथाओं वाली तथा कई प्रेरणादायक पुस्तकें रखी गईं थी। छात्रों को समय निकालकर इन्हें पढ़ने के लिए उत्साहित किया और कहा कि पुस्तकों से ही आपको इतिहास सहित अन्य विस्तृत जानकारियां मिलती हैं, इसलिए आप महान विभूतियों द्वारा लिखी गईं किताबों का अवलोकन व अध्ययन अवश्य करें। आपके भविष्य के निर्माण में ये पुस्तकें अहम भूमिका निभाएंगी। आप देश के भावी निर्माता हैं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर एसएमडीसी के सदस्य कौशल नागवंशी व अफरोज बेगम ने प्रतिभावान छात्रों को अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होने पर बधाई दी। स्कूल के प्राचार्य रामकुमार ने अपने स्वागत भाषण में विस्तृत जानकारियां देते हुए कहा कि जगतु माहरा शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का रिजल्ट इस वर्ष शत प्रतिशत रहा अच्छे नंबरों से पास होने वाले टॉपर बच्चों को अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य बीएस रामकुमार, शुभ्रा कुंडू, दीप्ति ठाकुर, नवनीत, अनिता आनंद, जी. सूर्याराव, जोगेशचंद दास, निरंजन दास, अनिल जैन, मनीष अधीर, सचिन कलेकर, बालकृष्ण श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
लोकसभा क्षेत्र प्रभारी दीपक बैज दायित्व मिलते ही जुट गए हैं मिशन को सफल बनाने में
बस्तर कांग्रेस के लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन को अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों में सफल बनाने के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं सांसद दीपक बैज पूरी शिद्दत से जुट गए हैं। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने बैज को लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन ( एलडीएम ) के विशेष दायित्व सौंपा है। कांग्रेस आसन्न लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आरक्षित लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस कर रही है। इसके लिए विशेष रूप से एलडीएम चलाया जा रहा है। इस मिशन के लिए सांसद दीपक बैज को बस्तर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।
प्रभारी बनाए जाने के बाद से ही बैज लगातार विधानसभा क्षेत्रवार बैठकें लेकर ऊर्जावान एवं जमीन से कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं व नेताओं की सूची तैयार कर उनमें लीडरशिप के गुण विकसित करने की मुहिम में जुट गए हैं। दंतेवाड़ा और जगदलपुर क्षेत्रों के बाद उन्होंने कांग्रेस सांसद बैज की अध्यक्षता में बस्तर विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित की गई। आरक्षित विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों के अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों के ऊर्जावान एवं राजनीति तथा स्थानीय जनभावनाओं की अच्छी समझ रखने वाले कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को आगे बढ़ाना और उनकी मदद लेना इस मिशन का मुख्य मकसद है। इसके लिए बस्तर के सांसद दीपक बैज को सुकमा, बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर, चित्रकोट और दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है।एलडीएम के प्रभारी बनने के बाद से ही सांसद बैज मिशन को सफल बनाने की कवायद में जुट गए हैं। इस संबंध में उन्होंने पहली बैठक दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दंतेवाड़ा मुख्यालय में ली थी। दूसरी बैठक श्री बैज ने चित्रकोट विधानसभा के लोहंडीगुड़ा में ली। उसके पश्चात तीसरी बैठक उन्होंने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भानपुरी में ली। आज बैज की अध्यक्षता में बस्तर विधानसभा के सद्भावना भवन में बैठक संपन्न हुई। श्री बैज ने जिला कांग्रेस कमेटी, विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं को मिशन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ऊर्जावान और सियासी एवं क्षेत्र के लोगों की तासीर की अच्छी समझ रखने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर देने के लिए पदाधिकारियों को कहा। ज्ञात हो कि लोकसभा और विधानसभा के आगामी चुनावों में आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी की जीत को और भी बेहतर तरीके से सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन शुरू किया है। बैज तमाम विषम परिस्थितियों के बीच भी पार्टी प्रत्याशियों की जीत की राह आसान बनाने में माहिर माने जाते हैं। भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में श्री बैज अपने इस सियासी हुनर की शानदार बानगी पेश कर चुके हैं। बस्तर संभाग की जगदलपुर विधानसभा सीट को छोड़कर शेष सभी सीटें आरक्षित हैं। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में श्री बैज ने क्षेत्रीय विधायकों और नेताओं व कार्यकर्त्ताओं से बेहतर तालमेल बनाकर कांग्रेस की स्थिति को और भी मजबूत बना दिया है। इस दौरान सांसद व एलडीएम प्रभारी दीपक बैज, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फतेह सिंह परिहार, ईश्वर पाणिग्रही, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर, गुड्डी जयंती नेताम, दुतिका नाग, अर्जुन पांडे, अनूप तिवारी, बीरसिंग बघेल, सूरज कश्यप, अनिल जायसवाल, राकेश मिश्रा, नरसिंग नागेश, वीरेंद्र सेठिया, गणेश बघेल, शिवराम बिसाई, उत्तम नायक, आशीष मिश्रा, जगमोहन बघेल, जानकीराम भारती, अनिल परिहार, मानसिंह कवासी, धनुर्जय कश्यप, रियाज खान, शैलेंद्र परिहार, सुरेश पटेल, हेमराज बघेल, नित्य चंद्राकर, मधु निषाद, लखेश्वर मंडावी, पीसीसी आईटी सेल की मोना पाढ़ी सहित अन्य मौजूद थे।
विकास खण्ड बस्तर के सभी संकुलों में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत पढ़ाई तिहार ग्राम पंचायत मधोता 1 के सामुदायिक भवन में मनाया गया।कार्यक्रम को देखने जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष मनीराम कश्यप भी पहूंचे थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ बस्तर अरुण देवांगन ने किया । माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के बारे में खंड स्रोत समन्वयक राजेंद्र ठाकुर ने विस्तार से बताया यह पढ़ाई तिहार आज से प्रतिवर्ष इसी तारीख को मनाया जाएगा कार्यक्रम में अंगना म शिक्षा की मेंटर मोहिता भंडारी,रितू चंद्रवंशी, प्राचार्य एस एल नेताम, सीएसी अजम्बर कोर्राम, कृष्णा सिंह ठाकुर संकुल के सभी शिक्षक बड़ी संख्या में माता बहनें उपस्थित थी।बच्चों की ज्ञान को परखने के लिए 9 काउंटर बनाए गए थे। जिसमें बच्चों की विभिन्न कौशल व दक्षता को जांचा गया।सक्रिय माताओं को पहचान कर स्मार्ट माता का खिताब भी दिया गया बच्चे और माताएं इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कंगोली के वार्षिक मेला में जुटे धरमपुरा क्षेत्र के हजारों नागरिक
जगदलपुर सोमवार शाम शहर के धरमपुरा क्षेत्र के कंगोली में वार्षिक मेला का आयोजन किया गया। मेले में पंहुचे देवी- देवताओं से विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आशीर्वाद मांगा। इस मेले में धरमपुरा क्षेत्र के हजारों लोगों ने श्रद्धा व भक्तिभाव से शिरकत की। इससे पूर्व विधायक जैन के पहुंचने पर पार्षदद्वय दयाराम कश्यप व बलराम यादव, वार्ड के प्रमुखजनों तथा मेला समिति के पदाधिकारी सदस्यों तथा अन्य लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। विधायक रेखचंद जैन ने गुड़ी में जाकर देवी देवताओं की पूजा अर्चना की।
इसके बाद उन्होंने मेला में आए देवताओं को माला पहनाकर उनका वंदन किया तथा बस्तर में खुशहाली और शांति की प्रार्थना की। पुजारियों ने बस्तर की आराध्य देवी दंतेश्वरी माई और अन्य देवी माताओं के जयकारे लगवाए। जैन ने भी जय – जयकार किया।संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि देवी देवताओं की आराधना से आत्मबल और मानसिक शांति तथा जनसेवा करने की शक्ति मिलती है। दंतेश्वरी माई की कृपा से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, मैं स्वयं तथा बस्तर के अन्य जनप्रतिनिधि जनसेवा और बस्तर के विकास में योगदान दे पा रहे हैं, माता की कृपा हम सभी पर ऐसी ही हमेशा बनी रहे। इस दौरान जैन के साथ ग्राम पुजारी रामदास, पटेल बलिराम, कोटवार प्रेमबती, राजू बघेल, सोनसाय, दयाराम कश्यप, बलराम यादव, कन्नू कश्यप, मनमोहन यादव, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, तुषाल काले, सोनसाय, कमल सिंग बघेल, मारसाय नाग, अजय नाग मंगलराम एवं वार्डवासी, ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
49 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 16,600 रू. वसूला गया जुर्माना।
यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों को गुलाब फुल देकर किया गया सम्मानित
दिनांक 24.04.2023 बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान हेलमेट/सीट बेल्ट का हमेशा करे उपयोग।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व जिले में थाना राजहरा क्षेत्र में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाआंे में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है। दिनांक 23.04.2023 को कुल 49 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 16,600 रू. समन शुल्क वसूल किया गयाथाना डौण्डी एवं राजहरा क्षेत्र में मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 21 मौके पर वाहन के कागजात पेश नहीं करने, 10 बिना नंबर प्लेट, 07 तीन सवारी, 03 बिना लायसेंस, 06 यातायात नियमों का पालन नहीं करना, 01 सीट बेल्ट एवं 01 प्रकरण प्रदूषण प्रमाण पत्र के बिना वाहन चलाना कुुल 49 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व उपरोक्त धाराओं में जुर्माना वसूल किया गया है।
यातायात पुलिस बालोद के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के पालन करने वाले चालकों का उत्साहवर्धन कर उन्हे गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया तथा अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर रहे दुल्हे राजा को गुलाब फुल देकर बधाई देते हुए यातायात नियमों का पालन करने आग्रह किया गया। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे, यातायात नियमों का पालन करे। शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशाअपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।
विधायक रेखचंद जैन ने मेला के लिए सौंपा एक लाख रूपए का चेक
जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सोमवार को देर शाम तक जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित मेला- मड़ई में शिरकत की। ब्लॉक के उपनपाल पहुंचे विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार मेला- मड़ई का संरक्षण कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए जो कदम उठा रहे हैं, उसकी सर्वत्र सराहना हो रही है।
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 150 से अधिक देवगुड़ियों व मातागुड़ियों के संरक्षण संवर्धन कराए जाने का उल्लेख करते हुए जैन ने कहा कि बस्तर की पहचान इसकी आदिम संस्कृति है, जिसका संरक्षण व संवर्धन कांग्रेस सरकार कर रही है। उन्होंने उपनपाल की सरपंच कामिनी नागेश को मेला संरक्षण- संवर्धन के लिए एक लाख रुपए का चेक सौंपते हुए कहा कि इसके अतिरिक्त खेल के लिए एक लाख की स्वीकृति दी गई है। इससे पूर्व जैन के उपनपाल पंहुचने पर उनका स्वागत गर्मजोशी से पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों व महिलाओं ने किया। विधायक जैन ने जलनी माता व हिंगलाजिन माता की पूजा की। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी, नगरनार सरपंच लैखन बघेल, माड़पाल सरपंच मंदना नाग, बली पुजारी, तुला पुजारी, कोटवार हरिबंधु, पटेल परसु, संतोष सेठिया, उप सरपंच वासुदेव, गुरुबंधु, मुरबंधु नाग, श्याम सुंदर, राजेश, बजरंगी, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, तुषाल काले आदि मौजूद थे।
NEET, JEE, NTA, SSC, UGC NET, CTET, CUET जैसे राष्ट्रीय परीक्षाओं का केंद्र जगदलपुर में करने , नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा के पर्यवेक्षकों को बिना इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के परीक्षा कक्ष में प्रवेश , प्राइवेट स्कूलों के फीस को लेकर मापदंड तय करने हेतु जिला कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन सौंपा |जिला संयोजक वरुण साहनी ने बताया कि नीट, जेईई जैसे कई राष्ट्रीय परीक्षाओं में शामिल होने के लिए बस्तर से भी हजारों परीक्षार्थी हजारों किमी . की दूरी तय करके रायपुर एवं अन्य राज्यों के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचते हैं ,जिससे परीक्षार्थियों को मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, परेशानियों को देखते हुए राष्ट्रीय परीक्षाओं का केंद्र जगदलपुर हो , नवोदय विद्यालयों के पर्यवेक्षको के मोबाइल एवं अन्य उपकरण से नकल करवाने की बात भी पिछले सत्र में सामने आई थी जिसमे बिना इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के ड्यूटी की मांग एवम प्राइवेट स्कूलों के फीस निर्धारण हेतु आवश्यक मापदंड तय करने की मांग की गई है |ज्ञापन सौंपने के दौरान गजेंद्र बघेल, शैलेश ध्रुव ,अवनीश मिश्रा ,अभिनव एवं अंशु नाग ,देवेश्वर साह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
धनियालूर मेला लगने से पहले पहुंचे विधायक रेखचंद जैन ने ग्राम की गुड़ी में पंहुचकर जलनी माता समेत अन्य देवी- देवताओं की पूजा की। उन्होने लोगों से जयकारा भी लगवाया। इस दौरान जैन के साथ उप सरपंच जागबो, लक्ष्मी नारायण, कोटवार समल दास, मायाराम, सियाराम, तिलक पुजारी, वाग्मन पुजारी, हरिहर, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, तुषाल काले आदि मौजूद थे।
बस्तर सांसद दीपक बैज पहुंचे कोंडागांव के शामपुर वार्षिक मेले में हुए शामिल। इस दौरान कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम,कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।