City Media - Page 829 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 829

Kisna डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में अपना पहला शोरूम किया लॉन्च

0

रायपुर हरि कृष्णा ग्रुप का ब्रांड किसने मध्य भारत में अपनी छाप छोड़ने के लिए एक बार फिर तैयार है, क्योंकि इसने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपना पहला फ्रेंचाइजी स्टोर लॉन्च कर दिया है। इस नए स्टोर के लॉन्च के साथ Kisna ने अपनी वितरण रणनीति की दिशा में प्रगतिशील कदम बढ़ाना जारी रखा है क्योंकि कंपनी अपनी डायमंड ज्वेलरी को भारत की सारी आधुनिक महिलाओं के लिए सुलभ बनाने के अपने वादे और विजन को पूरा करना चाहती है। हरि कृष्णा ग्रुप खदानों से लेकर बाजार तक के तंत्र में Kisna सभी अवसरों और बजट के लिए लगातार बदलने उपभोक्ता की पसंद के अनुरूप है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में Kisna का नया शोरूम हर आयु वर्ग के लिये सबसे बढ़िया और पसंदीदा कलेक्शन और डिजाइनो की पेशकश करेगा। कलेक्शन की डिजाइनो को स्थानीय पसंद के आधार पर तैयार किया गया है, जिसके साथ ही यह नया स्टोर उच्च गुणवत्ता के और चलन बनाने वाले डिजाइनों की एक बड़ी श्रृंखला को पेशकश करता है ,जोकि रोजाना पहनने और त्योहारों के लिए सबसे बढ़िया है। इस शोरूम के भव्य शुभारंभ में नकुल मेहता और तमन्ना शर्मा जैसी हस्तियों के साथ ही हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया और kisna डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के निदेशक पराग शाह मौजूद थे। 2005 में स्थापित किसना ने वितरण से चलने वाले मॉडल की पहल की है और वर्तमान में इस ग्रुप के देशभर में 3500 से भी ज्यादा स्टोर है ,जो उसे भारत का सबसे बड़ा वितरित डायमंड ज्वैलरी ब्रांड बनाते है। किसना ने 2022 में सिलीगुड़ी ,हैदराबाद और हिसार में अपने तीन शोरूम लांच किये थे और अयोध्या एवं बरेली में 2023 में अपना शोरूम खोल कर उत्तरप्रदेश में अपना कदम रखा। इस नए स्टोर लॉन्च पर अपने विचार रखते हुए ग्रुप के संस्थापक घनश्याम ढोलकिया ने कहा हमें रायपुर में kisna के पहले शोरूम की स्थापना करने और मध्य भारत के मध्य में अपनी कुछ सबसे नई डिजाइनो को लाकर खुशी महसूस हो रही है। हम डायमंड को देश के सभी महिलाओं के लिए सुलभ बनाने की दिशा की ओर काम कर रहे हैं और अपनी विस्तार योजनाओं के साथ हमारा लक्ष्य देश की हर महिला की डायमंड ज्वैलरी को पहनने की आकांक्षा पूरी करना है। नए शोरूम हम उपभोग्ताओ को हरि कृष्णा ग्रुप की विशेषज्ञता का अनुभव देना चाहते हैं और उन्हें डायमंड एवं गोल्ड ज्वैलरी की एक वैराइटी देना चाहते है जिसे वे किसी भी मौके पर पहन सके। वही kisna डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के निदेशक पराग शाह ने कहा कि मध्य भारत में अपना स्टोर लॉन्च करना देश के मध्य भाग में वृद्धि और विस्तार का हमारा अगला चरण है। एक राज्य के तौर पर छत्तीसगढ़ ज्वेलरी में अपनी उनकी डिजाइनो के लिए जाना जाता है और रायपुर शहर में किसना शोरूम के लॉन्च के साथ हमारा मकसद स्थानीय पसंद के अनुसार ज्वेलरी तैयार करना और बढ़ती मांग को पूरा करना है। डायमंड को देश की हर महिला के लिए सुलभ बनाने के अपने रोडमैप में हम स्थानीय उपभोक्ताओं के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करना चाहती हैं और उन्हें उच्च मानकों की ग्राहक सेवा देना हमारा लक्ष्य है। उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आई तमन्ना शर्मा ने कहा कि रायपुर में Kisna की नए स्टोर के लांच में शामिल होना उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि वह डायमंड को देश की महिलाओं के लिए सुलभ बनाने की दिशा में बढ़ चढ़कर प्रयास कर रहे हैं। Kisna आधुनिक पहनने योग्य ज्वेलरी डिजाइनर और स्टाइलस का जो बड़ा कलेक्शन लाता है उसमें हर आधुनिक भारतीय महिला की पसंद सबसे बढ़िया तरीके से झलकती है। मंत्रमुग्ध करने वाले कलेक्शन की एक वैरायटी के साथ इसके डायमंड इयररिंग्स और ब्रेसलेट निजी तौर पर मुझे काफी पसंद है। वही नकुल मेहता ने कहा कि मेरी जिंदगी में मैं हमेशा मजबूत महिलाओं के आसपास रहा हूं और मैंने उन्हें हमेशा प्रेरक इंसानों के रूप में देखा है जो अपने अस्तित्व के हर पहलू में उत्साह दृढ़ता समानुभूति और प्रतिबद्धता दिखाती रही है और Kisna के साथ जुड़ने में मेरा यह विश्वास और बढ़ा है सफल कैंपेन “तेरी रोशनी हूं मैं ” के तहत Kisna के साथ मेरे लंबे वक्त के रिश्ते को देखते हुए मैं रायपुर में किसने के पहले स्टोर के लांच में उनकी विस्तार यात्रा का एक बार फिर से हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। आइये जानते है Kisna डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के बारे में Kisna डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी भारत में बिकने वाले सबसे बड़े ज्वेलरी ब्रांड में से एक है। 2005 में लॉन्च हुई Kisna आज भारत के 29 राज्यों में 3500 से ज्यादा आउटलेट स्थापित कर चुकी है वह 14 कैरेट और 18 कैरेट डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी में रिंग्स, इयरिंग्स, पेंडेंट्स ,मंगलसूत्र, नेकलेस, चूड़ियां, ब्रेसलेट और नथ (नोज पिन) की एक व्यापक श्रृंखला की पेशकश करते है जोकि एक 100% प्रमाणित और BIS हॉलमार्क होती है। पारदर्शी और ग्राहक के लिए अनुकूल नीतियों के साथ गुणवत्ता एवं शुद्धता के कारण Kisna डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी थोड़े समय में स्थापित और भरोसेमंद ब्रांड नेम बन गया है। Kisna डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी हरि कृष्ण ग्रुप का एक हिस्सा है जोकि दुनिया के और हीरा उद्योग में अग्रणी है और हीरो का उत्पादक तथा निर्यातक है। उच्चतम नैतिक मानक ,उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्धता उत्पादकों की सतत गुणवत्ता और पारदर्शी व्यवसाय पद्धितिया उसे दुसरो से अलग बनाते है और वह दुनिया के सबसे बड़े डायमणटायर्स में से एक है। इस शोरूम के उद्घाटन मौके पर बड़ी ही संख्या में पत्रकार साथियो के साथ शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्कूलों बच्चों को स्कूलों में मिलेगा प्रोटीफाईड चांवल

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के बस्तर लोकसभा महासचिव एवं बस्तर जिला एनएसयूआई सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष गोविन्द कश्यप ने स्कूली बच्चों और गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार युक्त चांवल दिये जाने का स्वागत किया है। कश्यप ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों में कुपोषण और एनीमिया को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोर्टिफाइड चावल वितरण का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश के सभी जिलों में राशनकार्डधारियों को 1 अप्रैल से फोर्टिफाइड चावल का वितरण होगा।यह चांवल पौष्टिक तत्वों आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी-12 से भरपूर है। खून की कमी, कुपोषण दूर करने के साथ कई प्रकार से स्वास्थ्यवर्धक है। इसी प्रकार गर्भवती महिलाओं में खून निर्माण, भ्रूण विकास, नर्वस् सिस्टम के लिए बहुत लाभदायक है।स्कूली बच्चों और गर्भवती माताओं को मध्याह्न भोजन तथा पूरक पोषण आहार योजनाओं के लिए अब सभी जिलों में फोर्टिफाइड चावल देने की व्यवस्था है।सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत 12 जिलों में राशन कार्ड के माध्यम से वितरण किया जा रहा है। सामान्य अधिक चिकना होने के कारण अरवा चावल से अलग दिखता है, लेकिन कदापि प्लास्टिक नहीं है बल्कि बेहतर गुणवत्ता वाला चावल है। कश्यप ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनहित के लिए नए नए योजनाएं ला रही है।

जिला किसान मोर्चा के जंबो कार्यकारिणी घोषित शंकर साहू बने जिला मंत्री

0

जिला किसान मोर्चा की जंबो कार्यकारिणी घोषित आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताने का संकल्प आज भारतीय भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बालोद का पुनर्गठन जिला भाजपा प्रभारी मधुसूदन यादव भाजपा अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार जी प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू प्रदेश के अनुशंसा पर किया गया जिसमें किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहूउपाध्यक्ष रमेश सोनवानी उपाध्यक्ष लीला राम सोनबेर उपाध्यक्ष टीकाराम सांवरेउपाध्यक्ष भगतराम बढ़ई उपाध्यक्ष मदन साहू।महामंत्री हेमंत साहू महामंत्री मनोहर सिन्हामंत्री संदीप बाजपेईमंत्री टुकेशवर पांडेमंत्री धर्मेश साहूमंत्री जीत नेताममंत्री शंकर साहू कोषाध्यक्ष रोमन सोनकरसह कोषाध्यक्ष शिवेंद्र देशमुखप्रचार प्रसार मंत्री छगन साहूसह प्रचार प्रसार मंत्री श्री चित्रसेन साहूकार्यालय प्रभारी राम स्वरूप यादव सह कार्यालय प्रभारी मनु लाल झोरीमीडिया प्रभारी अनिल साहूमीडिया सह प्रभारी सोहन यादवसोशल मीडिया प्रभारी भूपत हटिले सोशल मीडिया सह प्रभारी तुषार मिनपालजिला प्रशिक्षण प्रमुख प्रेम साय कलिहारीजिला लाभार्थी योजना प्रमुख मुरली साहूजिला आंदोलनात्मक प्रमुख हिंसा रामजिला किसान पंचायत संयोजक/सह संयोजक प्रमुख नेतराम राम साहू*जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं ।

नरेंद्र हिरवानी डा लक्ष्मी कांत नारायणश्री ढाल सिंह साहू भोलाराम साहूश्री प्रहलाद सूर्यवंशीश एवन साहू कन्हैया लाल यादवश्रीमती ममता गजेंद्रश्री मेवा पटेल संबंध नेतामश्रीमती पुस्पा देवागनश्रीमति सरिता यादवश्रीमति ममता साहूश्री सी एच मुरली दुलारु राम समन्ध नेतामइसी तरह मंडल अध्यक्षों का पुनः मनोनीत किया गया जिसमें अर्जुंदा मंडल से ओंकार सिंन्हाखेरथा मंडल से चैतन्य निषाद डौंडीलोहारा मंडल से सुरेश देशमुख गुंडरदेही मंडल से टीकाराम निषाद डौंडी मंडल से मितेंद्र वैष्णव बालोद ग्रामीण से गणेश साहू गुरुर मंडल से श पन्ना साहूदल्ली राजहरा मंडल से उमेश कुमार विश्वकर्मा बालोद शहर से दिनेश साहूइसी तरह मंडल प्रभारी सह प्रभारी की नियुक्ति किया गई है जिसमें बालोद शहर मंडल प्रभारी श् टुकेश्वर पांडे सह प्रभारी शिवेंद्र देशमुखबालोद ग्रामीण मंडल प्रभारी श्री लीलाराम सोनबेर सहप्रभारी श्री राम स्वरूप यादवगुरुर मंडल प्रभारी मनोहर सिन्हा सहप्रभारी धर्मेंश साहूगुंडरदेही मंडल प्रभारी हेमंत साहू सहप्रभारी संदीप बाजपेईअर्जुंदा मंडल प्रभारी रमेश सोनवानी सहप्रभारी मुरली साहूखेरथा मंडल प्रभारी रोमन सोनकर सह प्रभारी प्रेमसाय कलिहारीडौंडीलोहारा मंडल प्रभारी भगतराम बढाई सह प्रभारी हिंसा रामडौडी मंडल प्रभारी छगन साहू सह प्रभारी शंकर साहूदल्ली राजहरा मंडल प्रभारी टीकाराम सांवरे सह प्रभारी जीत नेताम आमंत्रित सदस्यों में शिवगिरी शिव गिरी चुरेंद्र विजय सोनकर देवलाल सिन्हा दिलीप कोठारी भूपेंद्र साहू कमलेश साहू केशव धनकर नारायण कोला विनोद चंद्राकर कुंज लाल साहू देवनारायण सिन्हा कल्याण सोनवानी बहादुर चूरेंद्र भूपत बघेल श्रवण देवांगन अवध राम साहू दयाराम सिन्हा भूपेंद्र यादव ओम प्रकाश साहू शशिकांत साहू भूपेंद्र साहू हरीश चंद्र साहू आदि को जवाबदारी दी गई है जिला कार्यकारिणी गठन के उपरांत जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि आगामी विधानसभा को देखते कर्मठ कार्यकर्ताओं को किसान मोर्चा में जवाबदारी दी गई है अतः मोर्चा संभालने के लिए अब अपनी कमर कस ले जिस प्रकार भूपेश सरकार किसानों को छल कपट कर सरकार बनाई है उस सरकार को उखाड़ फेंकने में किसान मोर्चा अपनी महती भूमिका अदा करेगी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वरिष्ठ नेता मलकीत सिंह गैदू को कांग्रेस में फिर बड़ी जिम्मेदारी

0
  • नारायणपुर विस क्षेत्र के लिए कांग्रेस के समन्वयक नियुक्त


जगदलपुर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ में एससी – एसटी आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मिशन एलडीएम के तहत विधानसभा क्षेत्र समन्वयकों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया है। राज्य के वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदू को नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद करीबी गैदू इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्य भी हैं। उनकी कार्यशैली एवं पार्टी के प्रति निष्ठा और कर्तव्य परायणता को देखते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव व बस्तर परिवहन संघ के अपराजेय योद्धा कहे जाने वाले मलकीत सिंह गैदू ने अपनी दमदार कार्यशैली के दम पर विभिन्न चुनावों में अपना लोहा मनवाया है। वे पूर्व में भी चित्रकोट, नारायणपुर विधानसभा क्षेत्रों के चुनावों में अहम भूमिका निभा चुके हैं। ये दोनों आरक्षित सीटें हैं। मलकित सिंह गैदू के अनुभवों के आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

भानपुरी क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में 7 दिनों से ब्लैक आउट

0
  • ट्रांसफार्मर खराब होने से गांवों में पैदा हो गई है विकराल समस्या
  • बिजली संकट पर भाजयुमो नेता ने विभाग के एई को सौंपा ज्ञापन

बस्तर जिले के भानपुरी क्षेत्र में बिजली की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। क्षेत्र के सात गांव इस समस्या से बुरी तरह प्रभावित हैं। गांवों में हफ्तेभर से ब्लैक आउट का आलम बना हुआ है। सर्वाधिक प्रभावित छोटे अलनार गांव हुआ है, जहां बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। बिजली गुल रहने से इन गांवों के लोगों को तरह तरह की परेशानियां उठानी पड़ रही है। बिजली संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा के नेता खितेश मौर्य ने बिजली कंपनी के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर समस्या दूर करने की मांग की है। उन्होंने ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

भानपुरी क्षेत्र के आसपास के छोटे अलनार, गोंडियापाल, पखना कोगेंरा, पाथरी, कुंगारपाल आदि गांवों में विगत सात दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित है। बिजली गुल रहने से क्षेत्र के किसानों और परीक्षा दे रहे तथा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। किसान खेतों में लगाई गई फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। विद्यार्थी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। ह

हालर मिल व आटा चक्की बंद हैं, लोग चावल और आटे के लिए तरस रहे हैं। महिलाओं को शाम के समय भोजन तैयार करने में असुविधा हो रही है। बताया गया है कि अंचल के छोटे अलनार गांव के लोग सबसे ज्यादा तकलीफ में हैं। इस गांव में सात दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इस समस्या को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खितेश मौर्य ने मंगलवार को भानपुरी में पदस्थ विद्युत वितरण कंपनी के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। मौर्य ने सहायक अभियंता को उक्त गांवों में जारी विद्युत अवरोध की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति प्राथमिक सेवाओं में आती है। यह वर्तमान समय में जन सामान्य की पहली आवश्यकता बन चुकी है। खितेश मौर्य ने समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग करते हुए पांच दिनों के अंदर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर जनहित में आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान उनके साथ जनपद सदस्य खुलेश्वर कश्यप, पूर्व सरपंच खगेश्वर कश्यप, रामप्रसाद मौर्य, लक्ष्मी सिन्हा, कमलेश दीवान, जागेश्वर कश्यप, अभिषेक राव, लखेश्वर वैद्य, शंकर कश्यप सहित अनेक भाजयुमो नेता व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

कलेक्टर साहब -ऐसे में डेंगू और मलेरिया कैसे रोकेंगे

चार दिन पहले ही बस्तर के कलेक्टर चंदन कुमार ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय निकायों को निर्देश जारी कर डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए तुरंत अभियान छेड़ने और जरूरी इंतजाम करने को कहा था। ज्ञात हो कि हाल ही में हुई बेमौसम बरसात के कारण जिले में जगह जगह जल जमाव हो गया है। मच्छरों की तादाद काफी बढ़ गई है। वैसे भी डेंगू, मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों के लिए बस्तर संभाग बेहद संवेदनशील माना जाता है। भानपुरी क्षेत्र के उक्त सभी गांवों में भी मच्छरों की संख्या काफी बढ़ गई है। दिन का समय तो ग्रामीण जैसे तैसे गुजार लेते हैं, लेकिन उन्हें रात गुजारने में बड़ी मुश्किल होती है। अब तो हफ्तेभर से बिजली भी नहीं है, नतीजतन लोग रात में चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं। मच्छर उन्हें सोने नहीं दे रहे हैं। अब सवाल उठ रहा है कि कलेक्टर साहब इन गांवों के लोगों को अब डेंगू और मलेरिया से कैसे बचा पाएंगे?

सांसद दीपक बैज की निधि से दर्जनों गांवों में होंगे विकास कार्य

0
  • सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत आधा करोड़ की मंजूरी
  • सड़क, भवन, सीसी रोड, पुलिया निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति

बस्तर सांसद दीपक बैज की निधि से बस्तर लोकसभा क्षेत्र के गांवों में लगभग आधा करोड़ रु. के विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों में सीसी रोड, सड़क, पुलिया, सांस्कृतिक भवन निर्माण आदि शामिल हैं। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत बस्तर के सांसद दीपक बैज के संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य हेतु 48 लाख 5 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा दी गई है।सांसद की निधि से विकासखंड लोहंडीगुड़ा की ग्राम पंचायत कुम्हली में कुम्हली से नदी तट तक 1050 मीटर सड़क उन्नयन कार्य हेतु 2 लाख 58 हजार रूपए, ग्राम पंचायत तारागांव ने पंडरू घर मार्ग पर 100 मीटर सीसी रोड निर्माण हेतु 3 लाख 73 हजार रूपए, पंचायत भवन मार्ग पर 100 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख 73 हजार रूपए, विकासखंड जगदलपुर की ग्राम पंचायत कालीपुर के कालीपुर हल्बापारा में सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य हेतु 9 लाख 85 हजार रूपए, ग्राम पंचायत जमावाड़ा के कुमापारा में मिलकू घर से मधु घर तक 200 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 6 लाख 22 हजार रूपए, ग्राम पंचायत माड़पाल में सांस्कृतिक शेड निर्माण कार्य हेतु 4 लाख 90 हजार रूपए, विकासखंड बास्तानार की ग्राम पंचायत साडरा बोदेनार में मंगडू घर से बुधराम घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 32 हजार रूपए, ग्राम पंचायत छोटे किलेपाल के ग्राम अदवाल पटेल पारा मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 79 हजार रूपए, विकासखंड बस्तर की ग्राम पंचायत मुंडागांव में सांस्कृतिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रूपए और ग्राम पंचायत बड़े आमाबाल के धवड़ागुड़ा पारा में चबूतरा सह शेड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 93 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों की क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व संबंधित क्षेत्र की जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिया गया है।

सर्व आदिवासी समाज के द्वारा भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ दर्ज करायी FIR

0

जगदलपुर :- मंगलवार को सर्व आदिवासी समाज जिला बस्तर के द्वारा कोतवाली थाना जगदलपुर मे भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास के ऊपर आदिवासियों पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी। दिनांक 26 मार्च 2023 दिन रविवार को संध्या 08:30 बजे न्यूज चैनल News State मध्य प्रदेश /छत्तीसगढ़ के डिबेट कार्यक्रम विषय चुनावी साल मे क्यों गरमा जाता है आदिवासियों का मुद्दा विषय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास के द्वारा सर्व आदिवासी समाज ईसाईयों का दलाल है कहा गया। जिससे सम्पूर्ण आदिवासी समाज उद्वेलित एवं आक्रोशित है। सर्व आदिवासी समाज के द्वारा एक सप्ताह के अंदर कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गयी है ।इस दौरान प्रकाश ठाकुर , गंगा नाग , बलदेव मौर्य , पप्पू मौर्य , गोवर्धन कश्यप , सन्तु मौर्य , लखेश्वर कश्यप , बंसन्त कश्यप , कमलेश कश्यप , लछ्मी नाथ कश्यप, भुनेश्वर बघेल , डमरू कश्यप , विजय कश्यप आदि उपस्थित थे।

महिला एवं बाल विकास विभाग चढ़ा भ्रष्टाचार के हत्थे:-विक्रम धुर्वे

0

दल्लीराजहरा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की एकमात्र महिला मंत्री जिन्हें मंत्री पद इसलिए दिया गया कि वे महिलाओं व बच्चों के सामाजिक जीवन व उनका अच्छा पालन पोषण हो ऐसी योजनाएं बनाकर उनके जीवन को और बेहतर करें।मगर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ माने जाने वाले पत्रकार जो प्रदेश की महिला मंत्री के खिलाफ इस तरह की बातें खुलकर अपने पेपर पर लिख रहे हैं।जिन्हें आप अनदेखा नही कर सकते है।जिससे एक स्थिति तो स्पष्ट दिखाई पड़ती है,कि मंत्री जी को नोट पसंद हो या ना हो मगर आदिवासी भाई बहन व आदिवासी लोग बिल्कुल पसंद नहीं है।उनके द्वारा बनाई गई हर योजना में गैर आदिवासी लोगों को लेकर चलना,मंत्री प्रतिनिधि जैसे पदों में गैर आदिवासियों का होना।आदिवासी भाइयों व उनके छोटे-छोटे बच्चों के पालन पोषण में धांधली कर अपनी जेब भरना,यह एक अपने आप में बहुत बड़ा उदाहरण है।पूरे डौंडीलोहारा विधानसभा में 9 साल से विधायक रहते हुए व 4 साल से मंत्री रहते हुए आज भी उनके प्रभारी विभाग में अनेकों घोटाले व धांधली हर कुछ महीनों में सामने आती रही है।और अब तो इसे कुछ पत्रकार जनता से रूबरू कराने में भी लगे हुए हैं वह भी चाहते हैं,कि जनता को मंत्री जी का असली चेहरा सामने दिखे 4 सालों से मंत्री रहते हुए भी हम अपने पूरे जिले में कुपोषण को पूर्णता खत्म नहीं कर पाए इसी से आप समझ सकते हैं,की इन 4 सालों में ना तो कोई बड़े काम हुए हैं।केवल हाथ आया है तो सिर्फ नाकामी,जिसे पूरे विधानसभा की जनता ने इन्हें अपना एक-एक मत देकर जिताया और इन्हें पुनः विधायक बनाकर प्रदेश में मंत्री के पद पर बिठाया उसके बाद भी इन्हें पूरे जिले के व्यक्ति ना मिलकर अपने विभाग के सारे काम जिले के बाहर के लोगों को सम्मिलित कर देना।और उनका दखल विभाग में होना यह भ्रष्टाचार को और मजबूती प्रदान करता है।मंत्री जी एक बात का जरूर ध्यान रखें कि इसी वर्ष विधानसभा के चुनाव होने और भाजपा उनके द्वारा किए गए हर एक घोटाले व धांधली को उजागर कर उनका असली चेहरा जनता के बीच लाएगी।और हमारे भोले भाले आदिवासियों को जो 9 साल से ठगा जा रहा है।उसके लिए हम मंत्री जी के द्वारा किए गये घोटालों की सूची बनाकर घर-घर जाकर चर्चा करेंगे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सटटा पटटी के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

0


  • थाना गुरूर एवं साइबर सेल टीम बालोद की संयुक्त कार्यवाही।

दिनांक -28.03.202 अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध बालोद पुलिस का अभियान जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक, डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिष राठौर के मार्गदर्शन पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक भानु प्रताप साव के नेतृत्व में जिले के अवैध जुआ ,सटटा ,शराब पर कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया। जिस पर टीम द्वारा थाना गुरूर क्षेत्र के 1. द्वारिका प्रसाद सोनवानी पिता सखाराम उम्र 46 साल पता शांती नगर गुरूर के द्वारा गुरूर आम जगह पर सटटा पटटी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी, 01 नग डाट पेन नगदी रकम 2590 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुरूर में अपराध क्र 83/2023 धारा -4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। 2. नीलकण्ठ निर्मलकर पिता भागवत राम पता वार्ड 15 शांती नगर गुरूर के द्वारा गुरूर आम जगह पर सटटा पटटी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी, 01 नग डाट पेन नगदी रकम 2740 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुरूर में अपराध क्र 84/2023 धारा -4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। 3. रूपेष यादव पिता संतोष यादव पता दानीटोला गुरूर के द्वारा गुरूर आम जगह पर सटटा पटटी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी, 01 नग डाट पेन नगदी रकम 1050 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुरूर में अपराध क्र 85/2023 धारा -4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त प्रकरण मे निरीक्षक भानुप्रताप साव, प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन का सराहनीय भूमिका रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सांसद दीपक बैज ने ईडी की कार्रवाई का मुद्दा लोस में उठाया

0
  • पांच साल में की गई कार्रवाइयों का ब्यौरा सरकार से मांगा बैज ने
  • सरकार ने बताया कि पांच साल के भीतर दर्ज किए गए 3,497 मामले

बस्तर क्षेत्रीय सांसद दीपक बैज अडानी मामले और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों के सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन में घंटों व्यस्त रहने के बावजूद लोकसभा में सवाल उठाने में पीछे नहीं रहे। श्री बैज ने प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) की कार्रवाई का मुद्दा पुरजोर तरीके से लोकसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से बीते पांच सालों के दौरान ईडी द्वारा की गई कार्रवाइयों का ब्यौरा मांगा। बैज के प्रश्न पर सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि पांच साल में ईडी ने कुल 3 हजार 497 मामले दर्ज किए हैं।

बस्तर के कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने अतारांकित प्रश्न के जरिए केंद्रीय वित्तमंत्री से पूछा कि बीते पांच वित्तीय वर्षों के दौरान धन शोधन और आर्थिक अपराधों के कुल कितने मामले दर्ज किए गए हैं और मामलों की राजयवार संख्या कितनी कितनी है? ईडी ने 25 मार्च 2023 तक पांच साल के दौरान ईडी द्वारा देश में शेल कंपनियों के विरुद्ध दर्ज मामलों की संख्या कितनी है और 20 मार्च 2023 तक विदेशी शेल कंपनियों के खिलाफ 5 साल में कितने मामले दर्ज किए गए हैं? बैज के इन सवालों के जवाब में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने ब्यौरा प्रस्तुत किया। चौधरी ने बैज को जानकारी दी कि ईडी द्वारा धन शोधन के 2018 -19 में 195 मामले, 2019-20 में 562 मामले, 2020- 21 में 981 मामले, 2021- 22 में 1180 मामले और 2022- 23 में 28 मार्च तक 579 मामलों समेत कुल 3 हजार 497 मामले दर्ज किए गए हैं। वित्त राज्यमंत्री ने बताया की ईडी की जांच में अनेक भारतीय और विदेशी शेल कंपनियों की भूमिका भी धन शोधन के मामलों में सामने आई है। इन मामलों में फेमा और पीएमएलए के प्रावधानों के मुताबिक कार्रवाई की गई है। वित्त राज्यमंत्री ने जनहित में और जांच में बाधा आने का हवाला देते हुए अन्य जानकारियों का खुलासा करने में असमर्थता जताई।

MOST POPULAR

HOT NEWS