City Media - Page 1701 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1701

डौंडीलोहारा में युवक द्वारा लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए स्कूटी को लिया अपनी चपेट में, स्कूटी सवार घायल

0

डौंडीलोहारा – डौंडीलोहारा में एक युवक द्वारा लापरवाहीपूर्वक तेज गति से गाड़ी चलाने के दौरान सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दिया जिससे स्कूटी चालक को चोंटे आई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेन्द्र राजपूत पिता भूषण सिंह राजपूत जो कि संबलपुर डौंडी लोहारा में

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

निवास करते है अपनी पत्नी रंजना सिंह राजपूत के साथ मो0सा0 स्कूटी क्रमांक CG-07-AB-9542 में ग्राम संबलपुर से डौण्डीलोहारा होते ग्राम बटेरा खेत देखने जा रहे थे कि ग्राम बटेरा तालाब मोड के पास पहुंचे थे उसी समय सामने तरफ से आ रही मो0सा0 का चालक कैलाश

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

गावरे निवासी बटेरा ने अपने मो0सा0 को काफी तेज गति उतावलेपन और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए लाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह और उसकी पत्नी दोनो गाड़ी से गिर गये और स्कूटी चालक के दाहिना हाथ, बांया हाथ के कंधा और नाक एवं दाहिना आंख के ऊपर में चोटे लगी है। एक्सीटडेंट होने के बाद स्कूटी चालक बेहोश हो गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

आरोपी की मो0सा0 का नंबर नहीं देख पाया चालक कैलाश गावरे निवासी बटेरा को वह और उसकी पत्नी दोनो पहचानते हैं उस मो0सा0 के पीछे में गोविंद कोठारी नामक व्यक्ति बैठा हुआ था। स्कूटी क्रमांक CG-07-AB-9542 के सामने का भाग क्षतिग्रस्त हो गया है । एक्सीडेंट होने के बाद चालक को  ईलाज कराने शासकीय अस्पताल डौण्डीलोहारा उसकी पत्नी ले गई थी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

ईलाज कराने के बाद बाइक चालकों के खिलाफ इस प्रकार लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने को लेकर थाने में FIR दर्ज करवाया गया और पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज कर उनके खिलाफ करवाई की जा रही है |

Breaking डौंडी की शिक्षिका हुई ठगी का शिकार, टाटा सफारी कार के नाम पर गवाएं लाख रुपये

0

डौंडी  – डौंडी की शिक्षिका जो कि हायर सेकेन्डरी स्कुल सुरडोंगर में वर्ग 1 शिक्षिका के पर कार्यरत है जो कि स्नेपडील से online लेडीज पर्स लेने के पश्चात् अनजान नंबर से द्वारा कॉल आया कि वह स्नेपडील से मेनेजर बोल रहा है और उन्हें लकी ड्रा के माध्यम से उन्हें फर्स्ट प्राइज टाटा सफारी कार मिला है और शिक्षिका उनके झांसे में आ गई और ठगों के चपेट में लाख रुपये गवाएं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमति बिरम मसीयारे पति गैंदलाल मसीयारे, जाति हल्बा उम 40 साल दिनांक 06/10/2020 को sanpdeal कंपनी से लेडिस पर्स आर्डर की थी जिसका डिलीवरी 12/10/2020 को मिल गया था उसके बाद अनजान नंबर से कॉल आया कि वह स्नेपडील से मेनेजर बोल रहा है और उन्हें लकी ड्रा के माध्यम से उन्हें फर्स्ट प्राइज टाटा सफारी कार मिला है और शिक्षिका उनके झांसे में आ गई और शिक्षिका उसके बातों में विश्वास करके प्राईज लेने तैयार हो गयी और कार चाहिये । उन्होंने कहा प्रोसिजर के लिए सबसे पहले

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

6500/रू एक खाते में डालने के लिए बोला और शिक्षिका विश्वास करके उसके खाते  में फोन पे के माध्यम से पैसा भेजा गया है । उसके बाद गाडी के इन्शुरेश के लिए फिर 12,600/ रू0 पैसा डालने बोला तो शिक्षिका घबरा गई और नहीं डाली और प्राईज लेने मना कर दिया लेकिन सोमवार दिनांक 12.10.2020 को फिर से उसी नंबर से शिक्षिका के मोबाईल में कॉल आया और बोला कि आप गाडी नहीं रखना चाहते हो तो आपके खाता में पैसा डाल दिया जायेगा तो

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

शिक्षिका  विश्वास कर ली और पैसा लेने के लिए तैयार हो गयी तो वह इसका भी प्रोसिजर करने के लिए 35060 फिर डालने बोला तो शिक्षिका द्वारा उसमें भी रकम जमा कि हं मुझे लगा अब कि सारा काम हो गया लेकिन वह फिर भी नया प्रोजिसर बताया कि उसके लिए भी पैसा जमा करने पड़ेगा 12,600/रू फिर भी समझ नही पायी और 12,600/60 उक्त खाता में जमा की हूं। शिक्षिका को लगा कि अब पूरा प्रोजिसर पूरा हो गया, लेकिन ऐसा नहीं था। नये

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

नये प्रोसिजर बताकर इसके बाद 18,900/60. 37,800/रू, 25,000/रू0, 2000/रू0 कुल रकम 1,06,300/रू0 जमा करवाया है | उसके बाद जब शिक्षिका द्वारा उस नंबर पर कॉल किया गया तो नंबर बंद बताया इस प्रकार कई बार कोशिश करने पर जब बात नहीं हुई तब उसे लगा कि उसने लाख रुपये गवां दिए उसके बाद यह बात अपने पति को बताई कि उसके साथ धोखाधड़ी हुआ है उसके बाद वे दोनों डौंडी थाने जाकर जिस सिम नंबर से कॉल आया था उसके खिलाफ 420 का केस दर्ज करवा दिए | डौंडी पुलिस ने शिक्षिका द्वारा दिए बयान के आधार पर धारा 420 के तहत केस दर्ज कर करवाई की जा रही है |

Breaking हाथी का खौफ – बाइक सवार ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, वन विभाग ने किया अलर्ट

0

गरियाबंद – घटना पांडुका वन परिक्षेत्र की है जिसमे एक हाथी ने बाइक सवार को कुचल कर मार डाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार साकरा गांव निवासी खोवालाल अपने एक साथी के साथ बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान साकरा और पचपेड़ी के बीच नहर के पास अचानक सामने से

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

हाथी आ गया। हाथी को देखकर खोवालाल हड़बड़ा गया और बाइक सहित गिर गए। गिरने के बाद खोवालाल का साथी वहां से भाग गया लेकिन खोवालाल वहां से उठकर भाग पाता उससे पहले ही हाथी ने अपने पैरों से कुचलकर खोवालाल की जान ले ली | घटना की सुचना मिलने

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

के उपरांत वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बताया कि हाथी गुस्सैल स्वभाव का है आसपास के गाँव में अलर्ट कर दिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

ब्रेकिंग – ऐसा मास्क जो कोरोना वायरस को जलाकर खाक कर दे, कभी निकालने की जरुरत ही ना पड़े, तुरंत खरीदना चाहेंगे खासियत जान

0

नई दिल्ली – सुनने में यह बात भले ही अजीब लगे पर मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के शोधकर्ताओं ने इसे हकीकत में तब्दील कर दिखाया है। उन्होंने तांबे की जाली से लैस एक ऐसा मास्क बनाया है, जो नाक-मुंह से निकलने वाली पानी की सूक्ष्म बूंदों (एयरोसोल) में मौजूद कोरोना वायरस के अंश को जलाकर खाक कर देगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

दरअसल, बैटरी से संचालित इस मास्क की जाली 194 डिग्री फारनहाइट (करीब 90 डिग्री सेल्सियस) पर तपती रहती है, जो वायरस के खात्मे के लिए उपयुक्त है। निर्माताओं ने इसे ऊष्मारोधी ‘नियोप्रीन’ से तैयार विशेष फैब्रिक में कैद किया है, ताकि धारक की त्वचा न जले। मास्क से जुड़ा शोधपत्र ‘बायोरेक्सिव रिपोजिटरी जर्नल’ के हालिया अंक में प्रकाशित किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

धोने-सुखाने का झंझट नहीं
शोध दल से जुड़े सैमुअल फॉशर के मुताबिक तांबे की परत वाला मास्क संक्रमणरोधी गुणों से लैस होगा। इस्तेमाल के बाद इसे फेंकने, धोने या धूप में सुखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एमआईटी ने बड़े पैमाने पर प्रोटोटाइप बनाना शुरू कर दिया है, ताकि इसकी उपयोगिता आंकना मुमकिन हो।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

पर कीमत एन-95 से ज्यादा
फॉशर ने बताया कि तांबे की तपती परत वाला मास्क कपड़े के मास्क, सर्जिकल मास्क और एन-95 रेस्पिरेटर से ज्यादा महंगा होगा। हालांकि, संक्रमण के लिहाज से अधिक संवेदनशील जगहों, मसलन अस्पताल या सार्वजनिक परिवहन में इसका इस्तेमाल बचाव की गारंटी साबित होगा। इस मास्क की कीमत 37 डॉलर (लगभग 2775 रुपये) रखी गई है।

ऐसे होगा सार्स-कोव-2 का खात्मा
निर्माताओं ने बताया कि मौजूदा समय में उपलब्ध ज्यादातर मास्क वायरस को उनके आकार के हिसाब से या फिर इलेक्ट्रिक चार्ज की मदद से छानने का काम करते हैं। हालांकि, एमआईटी का मास्क वायरस का रास्ता रोकने के बजाय उसे तांबे की तपती जाली से गुजरने देता है, जो उसकी मारक क्षमता के लिए जिम्मेदार स्पाइक प्रोटीन को निष्क्रिय कर देती है।

संक्रमित बूंदें जाली में फंसेंगी
तांबे वाले मास्क को ज्यादा असरदार बनाने के लिए निर्माताओं ने उसे ‘रिवर्स फ्लो रिएक्टर’ में तब्दील कर दिया। यानी सांस लेने और छोड़ने के दौरान हवा मास्क में लगी जाली से कई बार गुजरेगी। इससे संक्रमित बूंदों के जाली के वार से बच निकलने की आशंका न के बराबर हो जाएगी। एमआईटी ने मास्क के व्यावसायिक उत्पादन के लिए पेटेंट दाखिल किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

खाना खाने के लिए मास्क उतारने की जरूरत नहीं
इजरायली वैज्ञानिकों ने रिमोट से संचालित एक ऐसा मास्क बनाया है, जिसका मुंह एक बटन दबाने से खुलता और बंद होता है। इससे युजर को खाना खाते समय मास्क उतारने की जरूरत ही नहीं पड़ती।

स्पीकर और ब्लूटूथ से लैस बायोपीपीई
बायोपीपीई में लगे स्पीकर धारक की आवाज को तेज और स्पष्ट बनाते हैं। वहीं, ब्लूटूथ इसे स्मार्टफोन से जोड़कर कॉल करने, गाने या पॉडकास्ट सुनने और एलेक्सा का इस्तेमाल करने की सुविधा प्रदान करता है।

विधायक पहुंची माता रानी के दरबार. जिले एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी मन्नत बालोद जिले की सभी धार्मिक स्थानो का किया भ्रमण.

0

बालोद–संजारी बालोद विधानसभा के लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा जी ने विधानसभा के जुगेंरा की बंजारी माता मंदिर, झलमाला की देवी गंगा मैया नमस्ते मंदिर, रानी मां मंदिर नारागांव के सिया देवी मां मंदिर कंकालिन की कंकाली माता मंदिर, कनेरी के कंकाली माता मंदिर, गुरुर में शीतला माता मंदिर,प्रमुख देवी स्थलों में जाकर विधानसभा के समस्त

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य दीर्घायु उनकी उन्नति के लिए माता रानी के दरबार में पूजा अर्चना किए उनके साथ प्रमुख रूप से बालोद के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी जी कृषि सभापति जिला पंचायत. केदार देवांगन जी,जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी सिन्हा जी,गुरुर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुवे जी, नगर पंचायत अध्यक्ष गुरुर टिकेश्वरी साहू जी, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव जी, महामंत्री नौशाद कुरेशी जी, एल्डरमैन ओमकार महमल्ला जी,युवा कांग्रेस नेता सुमित राजपूत जी, जमील बख्श जी, धर्मेंद्र रामटेके जी, देवेंद्र कुमार जी, सेक्टर प्रभारी गौकरण साहू जी ,सेक्टर प्रभारी भगवान सिंह जी, सियादेवी मंदिर समिति के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

प्रबंधक युवराज गावडे, पुजारी माणिक कोर्राम, उपाध्यक्ष जागेश्वर नोहरी, सरपंच प्रतिमा मंडावी उपसरपंच हेमलाल विधायक प्रतिनिधि नीलकंता राम ने मुलाकात की कंकालिन मंदिर समिति उपाध्यक्ष बलराम गोटी, सचिव छबि लाल कुरैटी, मानसिंग पोया, गजराज नेहरू ,काशीराम कवाची, लक्ष्मण टेकाम ,पुसाउ राम जुर्री,कन्हाई कुंजाम ने मुलाकात की

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

कनेरी मन्दिर में समिति अध्यक्ष जनार्दन सिन्हा जी संरक्षक एच एल यादव जी,हरीश चंद्र साहू जी, देवेंद्र यादव जी ,लक्ष्मी नारायण साहू जी, सरपंच दिनेश्वरी पन्नालाल सिन्हा जी ,सादिक अली जी मौजूद रहे।

विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा मानपुर में चल रहे हिन्दू विरोधी क्रियाकलाप एवं नंद कुमार बघेल के द्वारा किये जा रहे हिन्दू विरोधी टिप्पणी पर कार्यवाही करने कलेक्टर को ज्ञापन

0

दल्लीराजहरा – जात हो की कुछ दिन पूर्व मानपुर जिला नांदगांव में कुछ वामपंथी हिन्दू विरोधी के ताकतों द्वारा भोले भाले मागीण आदिवासियो को भड़काकर के हिन्दू धर्म के खिलाफ तथा भगवन श्री राम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जा रही है। अभी कुछ दिन पूर्व मानपुर में आदिवासियो के नाम पर कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में नंद कुमार बघेल

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

जो कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के पिता है। उनके द्वारा यह कहा जा रहा है. आगामी दशकय के दिन रावण के पुतला दहन के बजाय राम जी का पुतला दहन करें तथा हिन्दू धर्म के त्यौहारों एवं कार्यक्रमो और ब्राह्मणों  का बहिष्कार करें इनके द्वारा हिन्दू धर्म के खिलाफ लगातार अभद्र टिप्पणी की जा रही है जिससे पुरा हिन्दू समाज की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जिससे समूचा हिन्दू समाज आक्रोशित है. उनके द्वारा कहे जाने पर आगामी  दशहरा के दिन कुछ हिन्द्र विरोधी ताकतों द्वारा मानपुर में श्री राम का पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया जिसकी जानकारी सभी हिन्द्र संगठनो को सुचना मिला है। अगर इस तरह का ऐसा कार्यक्रम होने पर दल्लीराजहरा के सभी राम भवतो एवं हिन्दू संगठनों के द्वारा दशहरा के दिन शस्त्र पुजन के बाद सीधा मानपुर के लिए प्रस्थान करेगी इसके बाद किसी प्रकार की घटना घटित होने पर शासन-प्रशासन की जवाबदारी होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

अत: इस प्रकार के हिन्दू विरोधी कार्यक्रमो एवं बयान बाजी टिप्पणीयों पर रोक लगाते हुए सभी आरोपियों पर  कार्यवाही कर सांप्रदायिक सदभाव तथा छत्तीसगढ़ की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालो पर शीघ्र कार्यवाही करे। अन्यथा समस्त हिन्द्र समाज राम जी का अपमान तथा हिन्दू धर्म का अपमान बर्दाश्त नही करेगा अतः शीघ्र कानुनी कार्यवाही करने की कृपा करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking जिले में खाद्य विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही पीडीएस गेंहू का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा

0

बालोद – जिले में खाद्य विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई जिसमे 7 क्विंटल पीडीएस गेंहू का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया | जब्त किए गए गेंहू की बोरियों को बालोद नगरपालिका के राशन दुकान में रखा गया हैं | प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम ग्राम सिवनी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

स्थित महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित ईच्छा महिला स्व सहायता समूह से वाहन क्रमांक CG04 JD 0805 में 7 क्विंटल रेडी टू ईंट गेंहू सांकरा की ओर ले जाया जा रहा था। तभी खाद्य विभाग की टीम द्वारा नगर के जय स्तम्भ चौक के पास वाहन को रोककर चालक से

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पूछताछ की गई तो वाहन चालक हडबडा गया और किसी प्रकार का संतुष्टि पूर्ण जवाब नही दिया गया | जिसके बाद खाद्य विभाग ने मौके पर कार्यवाही कर पंचनामा बनाकर वाहन में

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

मौजूद गेंहू की 14 बोरियों को राशन दुकान में रख, वाहन को पुलिस थाने के जाया गया और पुलिस द्वारा इसके बारे में गहन जांच पड़ताल की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking पत्रकार द्वारा देश के प्रसिद्ध चैनलों के नाम पर फर्जी बिल बुक छपवा कर वसूली करने वाला गिरफ्तार

0

जगदलपुर – पत्रकार द्वारा देश के प्रसिद्ध चैनलों के नाम पर बिल बुक छपवा कर वसूली करने वाला फर्जी पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | फर्जी पत्रकार बकावंड ब्लॉक का रहने वाला हैं | पत्रकार के पास से पुलिस ने आईडी,बिल बुक ,सील बरामद किया है. राष्ट्रीय चैनलों के नाम पर बिल बुक छपवा कर ग्राम पंचायतों में विज्ञापन की वसूली करता था इनका शिकार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

ग्राम पंचायत के पंच सरपंच होते थे.विज्ञापन के नाम पर पंचायतों में बिल लगाकर जमकर वसूली कर रहे थे. उसने  ना  केवल बिल बुक छपाया  बल्कि फर्जी सील लगाकर राष्ट्रीय चैनलों को बदनाम करने की  कोई कसर नहीं छोड़ी यह फर्जी काम कोई एक आदमी नहीं बल्कि पूरा का पूरा गैंग इस काम को अंजाम दे रहे थे इस तरह की अवैध उगाही का कार्य चरामा से लेकर कोंटा तक करते थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

जब इस की जानकारी जब उक्त चैनलों के संभागीय प्रतिनिधियों को लगी तो थाना कोतवाली व बोधघाट में लिखित शिकायत की तब जाकर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वसूली में संलिप्त नीलांबर सेठिया को गिरफ्तार किया गया और उसके इस कार्य में संलिप्त बिल बुक

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

छापने वाले शेख माकिज उर्फ़ सोनू को हिरासत में लिया है | नीलांबर सेठिया के अन्य सहयोगी भी हैं जो गैंग बनाकर  विभिन्न पंचायतों में बिल भेज कर वसूली में जुटे थे | पुलिस ने आरोपी नीलांबर सेठिया के खिलाफ धारा 420.419,468,471,120 तथा बिल बुक छापने वाले मकीज पर कॉपीराइट एक्ट की तहत कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज किया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अपने जन्म दिवस की इस शुभ अवसर पर एक वृक्ष लगाकर सब को यह संदेश दिया कि हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखना है

0

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला के छात्र मगेंद्र साहू जी के द्वारा आज अपने जन्म दिवस की इस शुभ अवसर पर एक वृक्ष लगाकर सब लको यह संदेश दिया कि हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखना है एवं प्रदूषण से बचाने के लिए वृक्षारोपण करना अनिवार्य है ,एवं वृक्षारोपण करना जितना आसान है ,उनका संरक्षण करना उतना ही कठिन इसलिए वृक्षारोपण कर संरक्षित रखने का संकल्प लिया और सब को यह संदेश दिया कि वृक्षारोपण अपने क्षेत्रों में किया जावे एवं वृक्षों को सुरक्षित किया जावे।।।

Breaking कोरोना अपडेट –दल्लीराजहरा के लिए रही आज राहतभरी खबर

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में आज 05 कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 01, गुप्ता चौक से 01, वार्ड क्र 24  से 01, वार्ड क्र 27 से 01 और चिखलाकसा के वार्ड क्र 09 से 01 इस प्रकार आज कुल 05 लोग संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS