City Media - Page 1071 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1071

नाबालिक लड़की को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को भेजा जेल

0

राजहरा थाना क्षेत्रातर्गत नाबलिंग लड़की को दिनांक 2 .7.2022 को लापता होने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अपहृता एवम अज्ञात आरोपी के पता तलाश साइबर तकनीक के माध्यम से किया जाकर

दिनांक 9.7. 2022 को आरोपी रावेंद्र कुमार मिश्रा पिता टेकराम मिश्रा ग्राम लेडुवा थाना व तहसील मऊगंज जिला रीवा म.प्र. हाल पता ग्राम तुता अटल आवास नवा रायपुर के कब्जे से अपहृता को बरामद कर पूछताछ कथन पर आरोपी द्वारा पीड़िता के शादी करने पत्नी बनाने का प्रलोभन देकर जबरन अपने साथ भगा ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने से प्रकरण में धारा 366.376(2)(ढ)376(3)भादवि 5(ठ) 6 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home
प्रकरण की विवेचना एवम गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरुण कुमार नेताम सउनि लक्ष्मण नौरंगे आरक्षक भूपेंद्र हरदेल सायबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही |

केंद्रीय विद्यालय किरंदुल द्वारा अध्ययन हेतु सीट बढ़ाए जाने से, एडमिशन की राह हुई आसान

0

बहुप्रतीक्षित मांग के पूर्ण होने पर श्रमिक संघ इंटक ने किया प्रबंधन का आभर व्यक्त

किरंदुल – लंबे समय से लौह नगरी किरंदुल के केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों के एडमिशन के लिए पालक गण चक्कर काटते नजर आते थे। परंतु अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने की उनकी मंशा पूरी नहीं हो पाती थी। कारण विद्यालय में सीमित सीटों का होना था। परंतु इस सबसे उभरते हुए इस वर्ष केंद्रीय विद्यालय द्वारा कक्षा तीसरी से नौवीं तक प्रत्येक कक्षा में सीटे बढ़ाते हुए 2 सेक्शन करने का निर्णय लिया गया। जिसकी मांग श्रमिक संघ इंटक भी लंबे समय से परियोजना से करती आ रही थी। कक्षाओं में सीट बढ़ाते हुए 02-02 सेक्शन किये जाने की बहुप्रतीक्षित मांग की पूर्ति होने पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल शाखा द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए एनएमडीसी किरंदुल परियोजना प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया। यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए के सिंह के नेतृव में एमएमडब्ल्यू यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के प्रतिनिधि मंडल द्वारा अधिशासी निदेशक किरंदुल परियोजना के नाम से मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) विनय कुमार एवं उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी के माधव का पुष्पगुच्छ से अभिनन्दन कर बधाई संदेश पत्र सौंपा गया। विदित हो कि किरंदुल परियोजना के कर्मचारियों सहित नगर परिवार के अभिभावकगण निरंतर केंद्रीय विद्यालय में सीट बढ़वाने की मांग कर रहे थे, जिसके लिए एनएमडीसी प्रबंधन एवं मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा सकारात्मक प्रयास किया गया था, जिसकी परिणीति अत्यंत सुखद रही और अब यह बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण हुआ। एमएमडब्ल्यू यूनियन (इंटक) द्वारा प्रबंधन के साथ साथ बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महोदय से भी इस बाबत पत्राचार किया गया था। प्रबंधन को बधाई पत्र सौंप अभिनन्दन करने वाले प्रतिनिधि मंडल में कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव, संगठन सचिव राकेश लाल, दुर्गा प्रसाद, प्रशांत ठाकुर, राजेन्द्र नागेश, दुलम्बर ठाकुर, पेमू साहू, प्रज्ञानन्द, जितेंद्र कुमार उपस्थित थे

जिला न्यायालय परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

0

जगदलपुर, 10 जुलाई 2022/ जिला न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में शामिल होकर जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आलोक कुमार, न्यायाधीशगण तथा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने श्रमदान के माध्यम से पूरे न्यायालय परिसर की सफाई की। जिला न्यायाधीश श्री आलोक कुमार ने स्वच्छता अभियान के संबंध में कहा कि मनुष्य अपने दिनचर्या में अपने घर तथा अपने कार्यस्थल पर ही पूरा समय बिताता है। जिस तरह हम स्वयं को स्वच्छ रखते हैं उसी तरह हमें अपने आस-पास के स्थान एवं वातावरण को स्वच्छ बनाए रखना है स्वच्छ वातावरण से मन आनन्दित रहता है जिससे हमें पूरे दिन उर्जा प्राप्त होती है।

न्यायालय परिसर के स्वच्छता अभियान के तहत पूरे न्यायालय परिसर के साथ- साथ न्यायालय भवनों के अंदर की साफ-सफाई की गई। साथ ही उपस्थित समस्त न्यायाधीशगणों एवं कर्मचारियों को निरन्तर श्रमदान कर साफ-सफाई करने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वच्छता अभियान में परिवार न्यायालय के न्यायाधीश मनीष कुमार ठाकुर, स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन श्री ग्रेगोरी तिर्की, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश डी आर देवांगन, तृतीय अपर जिला न्यायाधीश निधि शर्मा तिवारी, अपर जिला न्यायाधीश जगमोहन पटेल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार बारा, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अनिता ध्रुव, सीमा कंवर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गीता बृज के साथ-साथ न्यायालय अधीक्षक पीके देवांगन, परिवार न्यायालय के अधीक्षक प्रखर तिवारी, न्यायालय उपाधीक्षक श्री महेश सिन्हा सहित समस्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित थे तथा उक्त स्वच्छता अभियान में नगरपालिक निगम के कर्मचारियों द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया।

गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही, अवैध रूप से गांजा तस्करी करते दो तस्कर पकड़े गये

0

🔅 मामला सिटी कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र का।

🔅 दोनो आरोपी मलकानगिरी उड़ीसा के निवासी।

🔅 25 किलोग्राम गांजा बरामद।

🔅 01 मोटर सायकल, 02 मोबाईल भी बरामद।

🔅 जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 1,25,000/-रूपये।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूम से गांजा की तस्करी उड़िसा से जगदलपुर की ओर किया जा रहा है। सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा गुरूगोविंद सिंह चौंक नयापारा के पास नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। दौरान चेकिंग के संदेह के आधार पर एक मोटर सायकल को रोककर चेक किया गया, जिसमें 02 व्यक्ति मिले जिनसे पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम 1.कार्तिक विश्वास 2.कंकन सना दोनो निवासी मलकानगिरी उडीसा का होना बताये। जिनके सामान की तलाशी लेने पर जिनके पास 25 किलोग्राम गांजा मिला। जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। दोनो आरोपियों का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की परिधि में आने से दोनों कब्जे से 25 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है। मामलें में आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा -20 (ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया। मामले में आरोपियों के कब्जे से 25 किलोग्राम गांजा, एक मोटर सायकल, दो मोबाईल एवं आवश्यक कागजात बरामद कर जप्त किया गया है। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। जप्तशुदा गांजा के अनुमानित कीमत-1,25,000/-रूपये आंकी गई है।

🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –
निरीक्षक – एमन साहू
सहा.उप निरी. – नीलाम्बर नाग
प्र.आर. – पुनीत शुक्ला, अजय साहू
आरक्षक – रवीन्द्र कुमार ठाकुर , युवराज सिंह ठाकुर , इंद्रजीत पोर्ते।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन बाहुड गोंचा के अवसर पर रथयात्रा में शामिल हो विधि विधान से पूजा अर्चना की

0

पूरे रथयात्रा मार्ग पर रथ खींचकर भगवान जगन्नाथ की जयघोष करते रहे

बस्तर का पारंपरिक तुपकी चलाकर दी भगवान जगन्नाथ को सलामी

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने आज बाहुड गोंचा पर्व के अवसर रथयात्रा में शामिल हो बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए पूरे रथयात्रा मार्ग पर रथ खींचते हुए भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे एवं विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की |

विदित हो की जगदलपुर में सैकड़ों वर्षों से 360 अरण्यक ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा का आयोजन किया जाता है जिससे भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नौं दिनों तक अपने मौसी के घर रहने के बाद रथारूढ होकर अपने घर वापस लौटते हैं जहां माता लक्ष्मी को मनाने के पश्चात वापस अपने मंदिर में विराजमान होते हैं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन आज पूरे रथयात्रा एवं पूजा विधान में मौजूद रहे एवं एवं सभी विधि विधान में शामिल हुए |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ 360 अरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खंबारी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग पार्षद सूर्या पाणी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,मीनकेतन पानीग्राही समेत समाज के सम्मानित सदस्यों सहित श्रद्धालूजन उपस्थित रहे |

रेलवे जोन की पहली बैठक में ही छा गए बस्तर के लाल रेखचंद…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। इसे बस्तर की माटी और पुरखों की थाती ही कहा जाय कि बस्तर की चौड़ी छाती जहां भी जाती है, छा जाती है। अब रेलवे जोनल परामर्शदात्री कमेटी की पहली बैठक में बस्तर के लाल रेखचंद जैन ने बस्तर में रेल सुविधाओं के विकास और विस्तार के लिए सवा दर्जन महत्वपूर्ण मसलों पर तथ्यात्मक रूप से विस्तृत विमर्श कर रेलवे अधिकारियों का सकारात्मक रुख हासिल किया। जिससे बस्तर संभाग में रेलवे से संबंधित सुविधाओं का नया द्वार खुलेगा। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव तथा जोनल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य रेखचंद जैन ने बस्तर संभाग में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए भुवनेश्वर के रेल सदन में आयोजित जोनल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव देकर पुरजोर कोशिश की कि संभाग में यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार हो, रेलवे सेवा का जरूरत के मुताबिक विस्तार हो, जिससे बस्तर के विकास में नई कड़ी जुड़ सके। उन्होंने बस्तर एवं छत्तीसगढ़ राज्य में रेल सुविधाओं के विस्तार, स्टेशनों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने नई रेल लाइन के निर्माण के संबंध में अपनी मांग रखी। रेखचंद जैन ने बस्तर विकास के लिए एक नई रेखा खींच दी है। जनता के हित में लम्बे समय तक संघर्ष करने वाले रेखचंद जैन का संघर्ष निरंतर जारी है। उनकी गतिशीलता में विस्तार उनके जनसेवा के प्रति सम्पूर्ण समर्पण का प्रतीक है। रेखचंद जैन ने हमेशा ही जनता के लिए तत्परता दिखाई है और विधायक तथा संसदीय सचिव बनने के बाद उनका दायरा निश्चित तौर पर बढ़ गया है। आम जनता से जुड़े रेखचंद जैन को आम जनता की सुविधाओं और बस्तर विकास से अद्भुत सरोकार है। पीड़ित मानवता की सेवा में वे सदैव तत्पर रहते हैं। अभी हाल ही जगदलपुर के एक परिवार के मुखिया की बीमारी से मौत, बेसहारा परिवार की स्थिति को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से तीन लाख रुपये की मदद दिलवाई। यह रेखचंद के सामाजिक सरोकार की एक झलक मात्र है। वैसे वे समाजसेवा के लिए ही पहचाने जाते हैं। विकास के मोर्चे पर रेखचंद किसी सेनानी से कम नहीं। मुख्यमंत्री से आग्रह करके जगदलपुर में विकास की गंगा बहा रहे हैं। अब उन्होंने बस्तर संभाग में रेल सुविधाओं के संदर्भ में जो पहल की है, उससे बस्तर विकास की उड़ान को पंख लग गए हैं।

अवैध शराब बिक्री व सट्टा जुआ खेलने वाले पर कार्यवाही

0

आज दिनांक- 09.07.2022थाना- डौण्डी जिला- बालोद (छ.ग.) अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर व अति. पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम व नगर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री एवं सट्टा जुआ पर कार्यवाही हेतु निर्देशित होने पर आज दिनांक 09/07/2022 को ग्राम मरकाटोला तालाब पार गांधी चौक के पास अंको से रुपये पैसों का दाव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पाये जाने पर आरोपी महेश पिस्दा पिता- स्व0- होमलाल पिस्दा उम्र 35 वर्ष साकिन- मरकाटोला थाना डौंडी जिला- बालोद के कब्जे से एक कागज में लिखा सट्टा-पट्टी, एक नग डाट पेन, नकदी रकम 4570/- रुपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रं. 102/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट कायम किया गया।


कार्यवाही में थाना प्रभारी कैलाश चंद्र मरई, प्र.आर. योगेश्वर चंदानिया, आर. युगल किशोर लोहले, आर. षमनेश कुमार साहू एवं खिलावन सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही। नाम आरोपी :- महेश पिस्दा पिता- स्व0- होमलाल पिस्दा उम्र 35 वर्ष साकिन- मरकाटोला थाना डौंडी जिला- बालोद (छ.ग.)जप्त संपंत्ति :- एक सफेद कोरे कागज में डाट पेन से लिखा सट्टा पट्टी, एक काला डाट पेन व। नगदी रकम 4570/- रूपये(आरोपी के विरूद्ध पृथक से धारा 151/107,116(3) CrPC की कार्यवाही की गई )

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वर्षो पुरानी शासकीय शाला भवनों की जर्जर स्तिथि से स्कूली बच्चों की जान जोखिम में, और डीएमएफ मद का हो व्यारा न्यारा सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच हो

0

डौंडी – अभिपालक गण अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण किसलिए कराते है यह सभी जानते है।नौनिहाल बच्चे अपना उज्जवल भविष्य शिक्षा के माध्यम से ही तय करते है । परंतु शिक्षा ग्रहण करते समय शासन द्वारा निर्मित भवन अध्यापन कार्य मे ही यदि भवन जर्जर हो रही हो और उक्त भवन के सम्बंधित शिक्षक भवन निर्माण मरम्मत हेतु जिम्मेदार अधिकारी को लिखित सूचना देकर भवन जीर्णोद्धार की मांग की जाती है और उक्त अधिकारी द्वारा उपरोक्त समस्या को जनपद पंचायत व आरएससी विभाग को भी सूचना देकर समस्या निवारण की दिशा में कार्य किया जाता है। मगर समझ से परे यह कि जिस योजना के तहत डीएमएफ मद से शिक्षा के प्रति बच्चों के अध्यापन कार्य मे जर्जर भवन को शिक्षकों द्वारा जानकारी देने बावजूद भी सुधरवाने के बजाय जिम्मेदारों द्वारा कार्य स्वीकृति के छह से आठ महीना बीत जाने उपरांत भी बेवजह कार्यों को रोककर रखा जा रहा है। भरी बरसात में शालाओं की अत्यंत जर्जर अवस्था से कभी भी गंभीर घटनाएं घट सकती है।

जानकारी के अनुसार डौंडी ब्लाक के 32 शासकीय स्कूलों में जर्जर स्तिथि भवनों की हालातो को देखकर क्षेत्र के शाला प्रधान पाठको व प्रिंसिपलों द्वारा अपने संबंधित अधिकारी व सीएससी को शाला भवन की जर्जर अवस्था के संदर्भ में लिखित सूचना देकर अवगत कराया गया है । जहां संबंधित अधिकारी द्वारा ब्लाक के उपरोक्त 32 शालाओं के जर्जर भवनों हेतु मरम्मत राशि स्वीकृत कराई गई है। सूत्रों के अनुसार 32 शालाओ के जीर्णोद्धार में अभी केवल 7 स्थान के शालाओं में कार्य हो रहा जबकि शेष 25 शालाओं में काम छह से आठ महीनों तक शुरू ही नही किया गया है आखिर क्यों ? ब्लाक के शाला समस्याओं की हालात को देखते हुए नए प्रोसीजर में 45 स्थान शालाओ की वर्षो पुरानी जर्जर शालाओं की मरम्मत किये जाने सूचना दी गई है। हालात ऐसी है कि वर्षो पुरानी शासकीय शाला भवन काफी जर्जर स्तिथि में है जहां कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना घटने से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में यदि कोई अप्रिय घटना दुर्घटना हो जाती है तो संबंधित शाला के ही शिक्षको व ब्लाक शिक्षाधिकारी व सीएससी के जिम्मेदारों को दोषी ठहराया जा सकता है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जबकि शाला मरम्मत के आठ महीने से कार्य शुरू नही करने वाली कार्य एजेंसी व कार्य शुरू कराने वालों के विरुद्ध क्या कार्यवाही होती है या होनी चाहिए इस बात की जानकारी प्रबुद्ध वर्ग भली भांति जानते है जिसकी चर्चा क्षेत्र में की जा रही है। इस ओर कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने बेबाक बाते करते हुए कहा है कि डीएमएफ मद राशि का केवल डौंडी आदिवासी क्षेत्र में नही अपितु पूरे राज्य में खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, चूंकि शालाओं में मामला बच्चों के भविष्य का सवाल है विदित हो कि पिछले शनिवार को डौंडी नगर के गांधी चौक स्थित संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल की जर्जर हालात को देखकर डौंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष झा द्वारा उक्त शाला का निरीक्षण कर शाला भवन की पूर्ण मामले की वस्तुस्तिथि से कन्या हाई स्कूल के प्रिंसिपल बद्दन सर को अवगत कराई गई। जिस पर प्रिंसिपल द्वारा जर्जर शाला भवन में अध्ययनरत बच्चों को तत्काल छुट्टी देकर कोई रिक्स नही लिया। और बच्चों को कन्या हाई स्कूल के नवनिर्मित भवन में पाली हिसाब से अध्यापन कार्य करवाया जा रहा है। सवाल यह उठ रहा कि भाजपा मंडल के अध्यक्ष मनीष झा द्वारा यदि स्कूली बच्चों का ख्याल नही रखा जाता तो उक्त जर्जर स्तिथि के स्कूल में बच्चों को कभी भी दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता था।

इस संदर्भ में जब आरईएस विभाग डौंडी के एसडीओ भेड़िया से जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी अभी नही है कि ब्लाक के 32 शालाओ में से कितने स्कूलों पर मरम्मत कार्य शरू हुआ है। जानकारी लेकर ही बता पाऊंगा। 45 अन्य और शालाओं की मरमत कार्य का लिस्ट जरूर प्राप्त हुआ है पूरे डौंडी ब्लाक में डीआरएम एफ मद की राशि का कार्य सही तरीके से कार्य ना करवाकर बंदर बाट किया जा रहा है। इससे स्कूली छात्र छात्राओं की जान जोखिम जर्जर शालालों से बनी हुई है। जिसके लिए जिम्मेदारों पर कार्यवाही होनी ही चाहिए।

ट्रेवल बस्तर शामिल हुई हैदराबाद में आयोजित ट्रेवल एंड टूरिज्म फेयर में

0

भारत के सबसे बड़े पर्यटन नेटवर्क में बस्तर को मिला एक्सलेंस इन प्रोमेंसिंग न्यू डेस्टिनेशन का अवार्ड

जगदलपुर, 9 जुलाई 2022/ बस्तर के पर्यटन समूह के आत्मविश्वास में वृद्धि, पर्यटकों के साथ व्यवहार तथा पर्यटन के मूल्य को समझने के लिए बस्तर जिला प्रशासन एवं पर्यटन मंडल के साथ ट्रेवल बस्तर पिछले दिनों हैदराबाद में आयोजित तीन दिवसीय ट्रेवल एंड टूरिज्म फेयर में शामिल हुई।

यहां भारत के सबसे बड़े पर्यटन नेटवर्क में बस्तर को एक्सलेंस इन प्रोमेसिंग न्यू डेस्टिनेशन का अवार्ड मिला। यहां लगाए गए स्टालों में बस्तर के स्टाल की जमकर प्रशंसा की गई। विशेषकर बस्तर के हस्तशिल्प प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे तथा ये पूरी तरह बिक गए।

तीन दिवसीय फेयर में पर्यटन अधिकारी श्री राम नारायण तिवारी, श्रीमती भावना श्रीवास्तव, श्रीमती बुशरा अली सिद्दीक़ी, ट्रेवल बस्तर की पर्यटन प्रबंधक रोहिमा रवीना पॉल, अनएक्सप्लोर्ड बस्तर के जीत सिंह आर्य, एवं आदर्श वर्मा, पर्यटन समिति के कुलमन नाग, उमेश बघेल, शन्नु बेंजामी, सुशीला नाग, परमेश्वरी ठाकुर, बिमला यादव इस फेयर में शामिल हुए। इस फेयर में प्रदर्शकों टूर ऑपरेटरों, होटल संचालकों और पर्यटन विभाग के साथ पर्यटन विकास पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदर्शकों के साथ विचार साझा किए गए। इसके साथ ही स्टालों को आम नागरिकों के लिए खोला गया, जहां वे बुकिंग, पैकेज आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते थे। तीसरे दिन प्रशिक्षण तथा पर्यटन स्थलों का दर्शन कराया गया, जिनमें गोलकोंडा किला, सालार जंग संग्रहालय, हुसैन सागर, चारमीनार आदि शामिल हैं। इस दौरान पर्यटन समूह द्वारा स्थानीय एवं विदेशी पर्यटकों के साथ विचार विमर्श किया। फेयर में पर्यटन समिति के सदस्यों द्वारा अपने पर्यटन स्थलों के संबंध में पूरे आत्मविश्वास के साथ जानकारी साझा की।

कोविड मुक्त गांव परियोजना के तहत बस्तर जिला के ब्लॉक तोकापाल में स्वास्थ विभाग के साथ मिलकर टीकाकरण का महाभियान चलाया गया

0

जगदलपुर। USAID IP GLOBAL समृद्ध परियोजना के सहयोग से चाइल्ड फंड इंडिया ने कोविड मुक्त गांव परियोजना के तहत बस्तर जिला के ब्लॉक तोकापाल में स्वास्थ विभाग के साथ मिलकर टीकाकरण का महाभियान चलाया गया। जिसमें 25 वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया था। यह कार्यकम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। ब्लॉक के बीएमओ डॉ एमआर कश्यप , बीपीएम डॉ प्रवीण निगम , चाइल्ड फंड इंडिया के ब्लॉक कोर्डिनेटर गजेंद्र कुमार कश्यप से बातचीत पर ब्लॉक को पूरी तरह कोविड मुक्त करना तथा 100% वैक्सीनेशन करवाना बताया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS