City Media - Page 1151 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1151

यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कार्यों एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से 62 युवाओं एवं महिलाओं ने भाजपा से कांग्रेस प्रवेश किया

0

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जनहितैषी नीतियों एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत टोपर 47 युवा एवं छिंदबहार के 15 युवाओं एवं महिलाओं ने भाजपा से कांग्रेस प्रवेश किया |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर युवाओं का स्वागत किया

इस अवसर पर संवेदनशील वनांचल टोपर के युवाओं ने कहा की पहले ग्राम पंचायत टोपर मावलीपदर पंचायत में आता था जिससे की उनके ग्राम वासियों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनहितैषी नीतियों एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से आज टोपर अलग ग्राम पंचायत बन गया है हमारे ग्राम वासियों को राशन के लिए पहले पांच किलोमीटर दूर मावली पदर जाना पड़ता था पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज हमारे टोपर पंचायत में राशन दुकान खोलकर हमारे घर के पास ही राशन उपलब्ध करवा दी है कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों के कारण आज युवा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं छिंदबहार के युवाओं ने कहा की भाजपा आज नफरत की राजनीति कर रही है जिससे युवाओं का भाजपा से मोहभंग हो रहा है और कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनहितैषी नीतियों के कारण आज छत्तीसगढ़ माडल पूरे देश में चर्चा में है भाजपा की सांप्रदायिक सोच एवं हिंसा तथा घृणा की नीतियों के कारण युवा आज खुलकर इनका विरोध करने के लिए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं वे इन सभी युवाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हैं तथा आशा करते हैं की ये सभी युवा कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार कार्य करेंगे वो सभी युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य दीनमनी बेसरा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह गागरू नाग,कमलसाय, सरपंच टोपर समदू राम बघेल,उप सरपंच रामबती नाग, युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सोनारू नाग,संभू,जयदेव, राजेन्द्र त्रिपाठी,लाला कर्मा,पंच सोनामनी मौर्य,पंच लखमी नाग,सोनधर कश्यप ,सहादेव कश्यप,भुलकू राम नाग,मनोज नाग,सुकरू नाग,नाहरू मंडावी, रघुनाथ,प्रदीप नाग,लक्षिण,सुखसन,मणी माहरू नाग समेत ग्रामीण उपस्थित रहे |

बस्तर पुलिस द्वारा गुम हुए बालक/बालिकाओ के दस्तायाबी के संबंध में विशेष रूचि लेकर अभियान चलाया जा रहा

0

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है। साथ ही गुम हुए बालक/बालिकाओ के दस्तायाबी के संबंध में विशेष रूचि लेकर अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में 03 अप्रेल को 10 वर्षीय बालक युवराज खरे जो रेल्वे स्टेशन जगदलपुर, घुमतेे-घुमते चला गया था जो ट्रेन में चढ गया और उडीसा की ओर चला गया था। नाबालिक बच्चे की गुमशुदगी के संबंध में बालक के परीजनो की ओर से थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मामले में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में क्षेत्र के सी.सी.टी.व्ही. फुटेज के अवलोकन के आधार पर उक्त बालक के पतासाजी हेतु प्र.आर. लवण पानीग्राही एवं उमेश चंदेल के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उडीसा की ओर रवाना किया गया था एवं साथ ही बच्चे के गुमशुदगी एवं फोटो भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया था। उक्त के आधार पर पतासाजी करते हुए नाबालिक युवराज खरे पिता विकास खरे उम्र 10 वर्ष निवासी नयामुण्डा केा आज बलांगीर से बरामद किया गया है उक्त बालक को जगदलपुर लाकर उसके परिजनो को सकुशल सुपूर्द किया गया है। उक्त बालके के साथ किसी प्रकार का अपराध घटित नही हुआ है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –

उपनिरीक्षक – गुनेश्वरी नरेटी
प्रधान आरक्षक – उमेश चंदेल, लवण पानीग्राही
आरक्षक – रूपेश यादव, गायत्री प्रसाद तारम, विक्रम खरे

वार्ड नंबर 5 स्थित जाम कुआ तालाब, सरकारी योजना लाभ से वंचित

0

लौहनगरी दल्ली राजहरा का राजहरा माइंस पहाड़ी के करीब स्थित प्राकृतिक सरोवर जिनका जल स्रोत जमीन से निकली हुई जल है । जहां कहीं से भी पानी का भरने का साधन नहीं है ।पानी स्वयं जमीन से बाहर निकलता है ।पास में शीतला माता मंदिर एवं पास ही शिकारी बाबा का मंदिर है। चारों तरफ घने पेड़ पौधे हमेशा छायादार जगह पेड़ नए चारों तरफ से तलाब को ढक लिया है ।एक समय वार्ड नंबर 5 शिकारी बाबा ,वार्ड नंबर 9 एवं वार्ड नंबर 2 के रहने वाले पुरुष वर्ग नित्य कर्म के लिए इस तालाब का उपयोग करते थे । वार्ड नंबर 2 के वरिष्ठ नागरिक श्री इतवारी राम जो कि शीतला माता मंदिर का पुजारी है। उन्होंने बताया कि सन 1962 में जब माइंस का निर्माण हुआ तब वहां पर जिसे आज के आमा बगीचा के नाम से जानते है। एक बहुत बड़ा बस्ती हुआ करता था। यहां शिकारी बाबा का एक सरोवर था जहां जमीन से निकले हुए जल स्रोत से तालाब हमेशा भरा रहता था और इसमें कमल एवं ढेस के पौधे बहुतायत में होते थे। लोग यहां का पानी दैनिक उपयोग के लिए कांवर के माध्यम से लेकर जाते थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

दोपहर के समय जब लोगों के घर में कूलर पंखा का अभाव था यहां पर आकर अपना समय व्यतीत करते थे । पहाड़ी से आने वाली हवा सरोवर और आसपास के पेड़ पौधे के कारण ठड महसूस होता था । आसपास विचरण करने वाले जंगली पशु पक्षी यहां पानी पीने के लिए भी आते थे । यहां के जल स्रोत से राजहरा नगर में पानी सप्लाई किया जाता था। धीरे धीरे बीएसपी प्रबंधन की उदासीनता होते गई तालाब में पहाड़ों से आने वाले मिट्टी भरता गया और यह जल स्रोत सुखता गया। वर्तमान परिस्थिति में एक कुंड बनकर रह गया है । इतवारी बैगा ने बताया कि पास के आमा बगीचा में बस्ती से एक वृद्ध पुजारी आते थे और प्रतिदिन यहां पूजा अर्चना करते थे । मां शीतला के मंदिर यहां पर कब से बना है यह 80 वर्षीय इतवारी बैगा ने भी नहीं बता पाया। इस सरोवर में महिलाओं का आना निषिद्ध है । मात्र जवारा विसर्जन या माता आने पर विसर्जन के समय ही शीतला माता के पास आने की उन्हें अनुमति है। आज स्थिति ऐसा है कि यह तालाब सूख चुका है। एक पतली धार से पानी बह रहा है जो यह दिखाता है कि पहले यहां विशाल तलाब हुआ करता था । चारों तरफ बड़ी-बड़ी झाड़ी उग आया है। देखने मात्र के लिए ही तलाब है। इन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता कि पहले कभी तलाब रहा होगा । एक छोटा सा पोखर के समान बन चुका है । दल्ली राजहरा नगर पालिका में आए पालिकाअध्यक्षों ने कभी इस सरोवर की सुधि नहीं ली । उनके जेहन में तो सिर्फ वार्ड नंबर 7 कॉलेज रोड स्थित तालाब , शंकर तलाव और राजहरा बाबा स्थित तलाब ही रहा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

लाखों रुपया इन में बर्बाद कर दिए लेकिन इस प्राकृतिक जल स्रोत के ऊपर किसी ने आज तक ध्यान नहीं दिया । नगर पालिका एवं बी एस पी प्रशासन की ओर से इस सरोवर को धरोहर बनाने की ओर कुछ भी प्रयास नहीं किया जा रहा है। वार्ड नंबर 2 के बुजुर्ग इतवारी बैगा, रवि कुमार साहू, गैंद लाल साहू एवं डॉ देशमुख ने बताया कि यह तालाब देवीय कार्य ,माता पहुंचानी, देवी विसर्जन आदि काम में भी आता था । लेकिन तलाब के पानी सूख जाने से यह सब कार्य बंद हो चुका है । आज यही स्थिति रहा तो कुछ दिन बाद प्राकृतिक सरोवर एक मैदान बनकर रह जाएगा ।इस सरोवर में आज भी वार्ड दो वार्ड नंबर 5 एवं वार्ड नंबर 9 रहने वाले लोग नहाने के लिए जाते हैं। पानी बस घुटने भर रह गया है। डॉ देशमुख ,इतवारी बैगा ,चुरामन, लोकेंद्र साहू ,रवि साहू ,गोलू ,चिंटू यादव ,डोमन साहू ,कार्तिक साहू ,धनंजय, चितरंजन, पर्वतयादव, महेश जैसे हर उम्र के लोग आज भी उस प्राकृतिक सरोवर में नहाने के लिए जाते हैं। । यह एक विचारणीय तथ्य है यह जाम कुआं का सरोवर आज भी किसी जनप्रतिनिधि या सरकार की बाट जोह रहा है । कि कोई भी आए और सरोवर का उद्धार करें

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

किसानों द्वारा फसल बीमा राशि को लेकर धरना प्रदर्शन

0

किसान संगठन संघ डौंडी द्वारा फसल बीमा राशि दुकान करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन डौंडी तहसील कार्यालय के सामने किया जा रहा है किसानों की मांग की थी वर्ष 2020 21 में फसल बीमा किया गया था जिसमें गांव को इकाई मानकर 4 क्रॉप कटिंग किया गया था और 3 वर्ष के आकलन के हिसाब से बीमा दिया जाता है डौंडी ब्लाक के कई गांव में आधे से कम किसानों को फसल बीमा का राशि प्राप्त हुआ है आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोटा गांव के अंतर्गत आने वाले 11 गांव के सभी किसानों द्वारा फसल बीमा कराया गया ऐसा ही हाल डौंडी ब्लाक के सभी किसानों का है आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोटागांव में फसल बीमा की राशि लेने के लिए 31 मई 2022 दिन सोमवार को धरने पर बैठे थे जिसमें अनुविभागीय अधिकारी डौंडी के द्वारा आश्वासन दिया गया की इस समस्या का समाधान 1 माह के अंतर्गत निराकरण हो जाएगा लेकिन अभी तक नहीं किया गया है

जिसके कारण तहसील कार्यालय डौंडी के सामने सभी किसानों द्वारा दिनांक 14 मार्च 2022 सोमवार को धरना प्रदर्शन किया गया था जिस पर शासन प्रशासन की तरफ से आश्वासन दिया गया कि जांच समिति बनाकर इस समस्या का निराकरण 15 अप्रैल 2022 तक कर दिया जाएगा लेकिन शासन प्रशासन द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया जा रहा है इस वजह से 18 अप्रैल 2022 दिन सोमवार को तहसील कार्यालय के सामने किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है जिसकी संपूर्ण जवाबदारी अनुविभागीय अधिकारी की होगी किसानों की मांग है कि फसल बीमा राशि किसानों को तत्काल प्रदान किया जाए मौके पर डौंडीलोहारा अनुविभागीय दंडाधिकारी मनोज मरकाम एवं मनोज तिर्की सीएसपी राजहरा एवं कृषि विस्तार अधिकारी फसल बीमा कोऑपरेटिव सोसाइटी के अधिकारियों द्वारा किसानों से लगातार चर्चा की जा रही है अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का निराकरण किया जाएगा

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

छत्तीसगढ़ चमक फिर राष्ट्रीय पटल पर…एक और राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से फिर बढ़ा छत्तीसगढ़ का मान••••

0

🛑 जिला महामंत्री अनवर खान ने बस्तर सहित प्रदेशवासियों की ओर से संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी……

🛑 बीते 3 वर्षों में कई राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुका छत्तीसगढ़ फिर एक बार राष्ट्रीय पटल पर चमका.

🛑 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर यह पुरस्कार प्रधानमंत्री के हाथों दिया जाएगा….

🛑 जिला पंचायत कबीरधाम का चयन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए होने पर राज्य के मुखिया व जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं…

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर महामंत्री (प्रशासन) अनवर खान ने बयान जारी कर बताया कि बीते 3 वर्षों में कई राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुका छत्तीसगढ़ फिर एक बार राष्ट्रीय पटल पर चमका है इस बार पं दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार 2022 के लिए जिला पंचायत कबीरधाम का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर यह पुरस्कार प्रधानमंत्री यहां तो प्रदान किया जाएगा उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत क्षेत्रों में विभिन्न उल्लेखनीय कार्य हुए यहां मुख्य रूप से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्रामीणों को बड़ी मात्रा में रोजगार दिया गया महिलाओं को आजीविका संवर्धन से जोड़ा गया वही काम पंचायत क्षेत्र में अधोसंरचना विकास जैसे सभी क्षेत्र में बेहतर कार्य किए गए इसी के परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ कबीरधाम जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पंचायत पुरस्कार के लिए चुना गया भूपेश सरकार ने राज्य को राष्ट्रीय पटल तक पहुंचाने में कोई कसर नही छोड़ी आज राज्य शासन के महत्वाकांक्षी सफल योजनाओं के क्रियान्वयन के कारण छत्तीसगढ़ देश का रोल मॉडल के रूप में जाना जाता है राज्य की भूपेश सरकार एक बार फिर राष्ट्रीय पुरस्कार में प्रथम पंक्ति में रही जिसकी प्रदेश की जनता ने मुखर होकर प्रशंसा की।

खान ने बताया कि भूपेश सरकार की इन उपलब्धियों ने पहुंचाया फिर एक बार छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पटल पर…..
कांग्रेस की भूपेश सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान संवेदनशीलता दिखाते जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से 28836 परिवारों को 100 दिवस रोजगार प्रदान कर राष्ट्रीय पटल पर छत्तीसगढ़ को सम्मान दिलाया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से 96 लाख से अधिक मानव दिवस रोजगार ग्रामीणों को दिया गया जो कि सालाना लेबर बजट के लक्ष्य का 100 प्रतिशत से अधिक रहा। खान ने बताया कि महिला आजीविका संवर्धन के लिए कम्यूनिटी फार्मिंग का कार्य ग्राम पंचायत राजानवागांव एवं बम्हनी में कराया जा रहा है।राजानवागांव में महिला समूह की ओर से सब्जी उत्पादन कर 1.80 लाख रुपए से अधिक की आमदनी अर्जित किया है । साथ ही बम्हनी जनपद पंचायत कवर्धा के महिला समूह की ओर से 1.40 लाख रुपए की आमदनी अर्जित की गई है। खान ने बताया कि जिले में 158 बैंक सखी कार्यरत हैं, जिनकी ओर से शासकीय योजनाओं की राशि का भुगतान हितग्राहियों के घरों में जाकर किया जा रहा है। अब तक 34 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है जिसकी पूरे प्रदेश में प्रशंसा हो रही है।भूपेश सरकार के सफल योजनाओं के क्रियान्वयन से जिले के 7 अलग-अलग स्थानों में महिला समूह की ओर से भोर कलेवा नामक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की बिक्री का केंद्र चलाया जा रहा है। इन केंद्रों में 75 महिला जुड़ी हुई हैं, जो प्रति माह में 7 हजार से 8 हजार रुपए महीने की आमदनी अर्जित कर रही हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले के 468 ग्राम पंचायतों में से 220 गौठानों का निर्माण कराया गया, जिसमें 1100 नग वर्मी कम्पोस्ट टैंक तथा 1100 नग नाडेब कम्पोस्ट टैंक का निर्माण कराया गया। इनमें से प्रत्येक 4 माह के अंतराल पर कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है। इस तरह दोनों टैंक (वर्मी/नाडेब) के द्वारा प्रति वर्ष लगभग 39 हजार 600 टन वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है।जल संवर्धन के कार्य के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से नर्मदा नाला का जीर्णोद्धार का कार्य किया गया है। इससे जल स्तर में वृद्धि होकर ग्रामीणों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल रहा है। खान ने बताया कि भूपेश सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत बागवानी विभाग और रूर्बन मिशन से सब्जियों एवं फलों का उत्पादन बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर जल संचयन बढ़ाने के लिए ड्रीप सिंचाई प्रणाली स्थापित की गई है। इस तकनीक अच्छा उत्पादन और किसानों की आमदनी में वृद्धि हुई और पानी की बचत हुई। गौरी कृपा स्व-सहायता समूह राजानवागांव की ओर से प्रिंटिंग प्रेस की गतिविधि का संचालन किया जा रहा है। जिले के अंतर्गत सभी विकासखंड के स्व-सहायता समूह की पुस्तकों की आपूर्ति कर समूह की ओर से 3 लाख 45 हजार रुपए का आय अर्जित किया गया है। महामंत्री खान ने बताया कि जय बूढ़ादेव स्व-सहायता समूह पथर्रा विकासखंड कवर्धा की ओर से कृषि विज्ञान केन्द्र, पंचायत विभाग एवं पशु पालन विभाग के साथ मिलकर कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गी पालन का कार्य किया जा रहा है। इससे महिला स्व-सहायता समूह को 1 लाख 16 हजार रुपए का आय अर्जित हुई है।महामंत्री अनवर खान ने बताया कांग्रेस की भूपेश सरकार ने कई विसंगतियों व सीमित समय अथवा सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य को विकास और उन्नति से जोड़कर राष्ट्र स्तर पर छत्तीसगढ़ को गौरान्वित करने का काम किया जिसके लिए प्रदेश की जनता उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ कृतज्ञता से सहृदय आभार व्यक्त करती है।

लाईफ लाइन एक्सप्रेस में मिल रही सुविधाओं का कलेक्टर बंसल ने लिया जायजा मरीजों से जाना हालचाल

0

जगदलपुर, 18 अप्रैल 2022 – कलेक्टर रजत बंसल ने आज लाईफ लाईन एक्सप्रेस के माध्यम से नकटी सेमरा में विभिन्न रोगों के मरीजों को दी जा रही सुविधा का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास भी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने यहां लाईवलीहुड काॅलेज में संचालित ओपीडी में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा चिकित्सकों एवं मरीजों से बातचीत की। कलेक्टर ने ऑपरेशन के बाद देखभाल के लिए रखे गए मरीजों से भी मुलाकात की और यहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधा के संबंध में जानकारी ली। मरीजों ने यहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधा के प्रति पूरी संतुष्टि जताया और यहां चिकित्सीय, आवासीय एवं भोजन व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया। बातचीत के दौरान कुछ मरीजों ने बताया कि वे पड़ोसी राज्य ओड़ीसा से यहां उपचार की सुविधा के लिए पहुंचे हैं। लाईफ लाइन एक्सप्रेस में चिकित्सीय सुविधा देने पहुंचे मुंबई तथा लखनऊ के चिकित्सकों ने भी कलेक्टर से बातचीत के दौरान यहां की व्यवस्थाओं के प्रति संतुष्टि जताते हुए प्रशासन के प्रति आभार जताया। कलेक्टर ने इसके साथ ही यहां लाईफ लाइन एक्सप्रेस में मरीजों के आॅपरेशन के की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया।

कलेक्टर ने इंपैक्ट इंडिया के परियोजना प्रबंधक से भी पूरी व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। परियोजना प्रबंधक पुनीत शर्मा ने बताया कि आंख संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लगभग 350 मरीजों का अब तक पंजीयन किया जा चुका है, जिनमें लगभग 200 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक कान के मरीजों का उपचार किया जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार ऑपरेशन किया जाएगा व उपकरण प्रदान किए जाएंगे। 26 अप्रैल से कटे फटे होंठ, पैर व दांतों के मरीजों का उपचार किया जाएगा।

नारायणपुर के साकड़ीबेड़ा में सी सी रोड गार्ड वाल पुल पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपुजन सांसद दीपक बैज और विधायक चंदन कश्यप के हाथों

0

नारायणपुर के साकड़ीबेड़ा में सी सी रोड गार्ड वाल पुल पुलिया निर्माण कार्य लागत 2 करोड़ 2 लाख का भूमिपुजन में सांसद दीपक बैज और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप शामिल होकर भूमिपूजन किया इस दौरान प्रदेश महामंत्री रजनू नेताम,जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम,जिला अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी,नगरपालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी,अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

स्वामी विवेकानन्द और आत्मानन्द विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों से प्रतिनियुक्ति हेतु 22 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

0

जगदलपुर, 19 अप्रैल 2022/ बस्तर जिले में संचालित स्वामी विवेकानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जगदलपुर एवं स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल, करपावण्ड, बस्तर, लोहण्डीगुड़ा, दरभा और किलेपाल में 39 शैक्षणिक विषयवार रिक्त पदों पर छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय विद्यालयों में समकक्ष पदों पर कार्यरत अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन की दक्षता रखने वाले शासकीय सेवकों से प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने हेतु आवेदन को जमा करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2022 को शाम 5.30 बजे तक है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति सहित कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर जिला बस्तर में अंतिम तिथि व समय के पूर्व तक स्पीड पोस्ट एवं रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से व स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं।

सट्टा खिलाने की शिकायत पर गुरूर पुलिस की रेड कार्यवाही

0

कब्जे से सट्टा पट्टी सहित नगदी रकम 2000 रू जप्त

दिनांक 18.04.2022 को थाना गुरूर क्षेत्र के ग्राम बोडरा में अवैध रूप से सट्टा पट्टी नामक जुंआ खिलाने कि सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, उप पुलिस अधीक्षक राजेष बागड़े पर्यवेक्षण अधिकारी के निर्देशन एवं निरीक्षक रोहित मालेकर के हमराह मे एक विशेष टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेरा बंदी कर सट्टा पट्टी लिखते एक व्यक्ति को पकड़े जिसका नाम पुछनेे पर अपना नाम ओमप्रकाश विष्वकर्मा पिता प्रभुराम विष्वकर्मा निवासी बोड़रा का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से नगदी 1150रू व सट्टा पट्टी पर्ची एवं अन्य आरोपी चुन्नीलाल सिन्हा पिता कन्हैया लाल निवासी ग्राम बोडरा के कब्जे से नगदी 850 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण की कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक विष्वजीत मेश्राम, आरक्षक षेर अली खान, लोकेष सिन्हा, महेन्द्र जैन, का सराहनीय योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भैसबोड आंगनबाड़ी केंद्र की घटना को गम्भीरता से लिया

0

कलेक्टर को जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश

घायल बच्चों के समुचित इलाज और देख-भाल के दिए निर्देश

रायपुर, 18 अप्रैल 2022 – महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने बालोद के भैसबोड आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के घायल होने को गम्भीरता से लेते हुए कलेक्टर को घटना की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। भेंड़िया ने घायल बच्चों के समुचित इलाज और देख-भाल के निर्देश भी कलेक्टर को दिए हैं। उन्होंने इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो यह सुनिश्चित करने को कहा है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अमले ने तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS