City Media - Page 1372 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1372

महारानी अस्पताल में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को तीन माह से वेतन अप्राप्त, नाराज कर्मचारियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा

0

जगदलपुर। महारानी अस्पताल में डीएमएफटी मद के अंतर्गत पदस्थ कर्मचारियों को लगभग तीन माह से वेतन नहीं मिलने की जानकारी सामने आई है। छत्तीसगढ़ बस्तर जिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के अनुसार कई कर्मचारी जो अपनी लगातार सेवायें महारानी अस्पताल में दे रहे हैं उन्हें विगत तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार ऐसे कर्मचारियों को जिसमें नर्सें भी शामिल हैं उन्हें खनिज न्यास मद से भुगतान किया जाता है। ये कर्मचारी जो संविदा के रूप में वर्षों से महारानी अस्पताल में अपनी सेवायें दे रहे हैं। पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं होने से काफी कठनाइयों का सामना कर रहे हैं। कई बार इन कर्मचारियों द्वारा जिला कलेक्टर को अवगत भी कराया जा चुका है किंतु प्रशासन ने अब तक इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया है। जिससे इन कर्मचारियों की स्थिति दयनीय हो गई है। इन कर्मचारियों ने एक लिखित आवेदन जिलाधीश के नाम जारी कर कहा है कि हम प्रशासन की इस रवैये के विरोध में 21 अक्टॅूबर को काली पट्टी लगाकर कार्य करेंगे। इसके बावजूद भी अगर हमारे वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तो हमे आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को दी आर्थिक सहायता

0

चौथे नागेश ट्राफी चंडीगढ़ में खेलने जाएगा दृष्टिहीन क्रिकेट खिलाड़ियों का दल

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

बस्तर के पांच दृष्टिहीन क्रिकेट खिलाड़ी शामिल होंगे राज्यस्तरीय टीम में

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग )रेखचंद जैन से राज्य स्तरीय दृष्टिहीन क्रिकेट खिलाड़ियों का दल मिला एवं चंडीगढ़ में आयोजित चौथे राज्य स्तरीय नागेश ट्राफी में भाग लेने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की जिस पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की इस दल में बस्तर से मुन्ना कश्यप,प्रेम बघेल, मुन्ना नाग,प्रेम राम बघेल क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं इससे पहले बस्तर के इन खिलाड़ियों ने दो बार राजनांदगांव एवं एक बार बस्तर में जिला स्तरीय दृष्टिहीन क्रिकेट प्रतियोगिता में विजई हो चूके हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दृष्टिहीन क्रिकेट खिलाड़ियों को जीत के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा एवं वरिष्ठ नेता एम वेंकट राव उपस्थित रहे |

बस्तर संभाग प्रभारी गढ़पाले का पांच दिवसीय दौरा कार्यक्रम

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं बस्तर संभाग प्रभारी चाकेश्वर गढ़पाले पांच दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगे तथा समस्त जिलों में पदाधिकारियों से रूबरू होंगे जिसमें 21अक्टूबर नारायणपुर, 22 अक्टूबर जगदलपुर, 23 अक्टूबर सुकमा, 24 अक्टूबर दंतेवाड़ा, 25 अक्टूबर बीजापुर, में जिला युवा कांग्रेस की बैठक में शामिल होंगे, समीक्षा बैठक में सभी जिला के प्रभारी गण एवं समस्त जिला के अध्यक्ष,पदाधिकारी,विधानसभा अध्यक्ष पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष,पदाधिकारी, विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार वन बूथ टेन यूथ कार्य का भी अवलोकन करेंगे एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना के प्रचार प्रसार के लिए युवाओं कि टीम गठित करेंगे। समस्त जिलों के दौरे पर बस्तर सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य एवं दुर्गेश रॉय शामिल रहेंगे।

छ ग प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ बस्तर संभाग की बैठक 22 को हॉटल अतिथि जगदलपुर में, प्रांताध्यक्ष केदार जैन की उपस्थित में आगामी रणनीति पर होगा मंथन

0

सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति को दूर करने सहित पूर्व में शिक्षकीय सेवा शिक्षा कर्मी/ शिक्षा गारंटी, संविदा शिक्षक के पद पर प्रथम नियुक्ति से सेवा काल की गणना कर क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करने को लेकर बस्तर संभाग मुख्यालय के हॉटल अतिथि में 22 जून को प्रातः 11 बजे से बैठक आयोजित किया गया है। जिसमे प्रांताध्यक्ष केदार जैन की उपस्थिति में आगामी रणनीति को लेकर जन्हा मंथन होगा वंही शासन स्तर पर चल रही बातों की जानकारी भी बैठक में दी जाएगी। बैठक के बाद सँयुक्त संचालक बस्तर संभाग को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। जारी विज्ञप्ति में संघ के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने जानकारी में कहा कि उक्त बैठक में मुख्य रूप से सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति सहित पूर्व में कार्यरत सेवा काल की गणना कर क्रमोन्नत वेतन मान प्रदान करना प्रमुख माँग होगी जिस पर अब तक हुई शासन स्तर पर कार्यवाही को लेकर बैठक में प्रांताध्यक्ष के द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी। उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने दी।

सांसद व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया संभाग स्तरीय फुटबालप्रतियोगिता का शुभारम्भ, मॉर्निंग स्टार क्लब ने मंसगांव बकावंड को किया तीन दो से किया पराजित

0

ब्लॉक मुख्यालय बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में संभाग स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता स्व. सागर यादव की स्मृति में मंगलवार को बस्तर सांसद दीपक बैज व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य की मौजूदगी में मैच का शुभारम्भ किया गया।

मैच शुभारंभ के पूर्व माता दंतेश्वरी एवं स्व. सागर यादव के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर खेल मैदान अंदर स्थित बरगद पेड़ देवी स्थल में पुजा अर्चना कर मैच शांति पूर्वक सम्पन को लेकर ईश्वर से कामना की गई। ततपश्चात छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत अरपा पैरी गीत के बाद खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मुख्यअथिति ने फुटबाल को किक मारकर मैच का शुरुवात की गई। प्रथम मैच मॉर्निंग स्टार क्लब जगदलपुर के विरुद्ध मसगांव एस सी के मध्य हुआ जिसमे मॉर्निंग स्टार की टीम ने मंसगांव की टीम को 3-2 से पराजित किया इसके पश्चात रायर्जिंग स्टार क्लब कोंडागांव विरुद्ध पांचवी बटालियन जगदलपुर के मध्य आयोजित हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीम बस्तर

संभाग से भाग ले रहे है जिसका प्रथम ईनाम 25 हजार नगद राशि व ट्राफी द्वितीय इनाम 15 हजार राशि व ट्राफी तृतीय इनाम 7500 नगद राशि एवं ट्राफी दिया जायेगा। टूर्नामेंट जिला फुटबाल एसोसिएशन के मार्गदर्शन मैच आयोजित की जा रही है। आज के कार्यक्रम में सांसद दीपक बैज, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य, सांसद प्रतिनिधि आशीष मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि दिलीप सेंगर, प्रेम शंकर शुक्ला, अनिल परिहार,राणा घोष, तिलक नाग, नरेंद्र यादव,अनूप तिवारी, राजशेखर तिवारी, महेंद्र बघेल, श्रीमती जया यादव, दीपक माधवानी, किरण सेठिया, सागर बघेल अनिल जायसवाल, हुसैन खान,मैच के निर्णायक दिलीप दास, विजय बोरकर, रूपक मुखर्जी, समस्त समिति के सदस्य सहित बड़ी सँख्या में दर्शक मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र तिवारी ने किया।

कवासी लखमा ने जाना अंतुराम का हाल

0

जगदलपुर। पूर्व विधायक अंतुराम कश्यप अस्वस्थ हैं यह जानकर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा बस्तर ब्लाक स्थित कश्यप के निवास पहुंचकर उनका हाल जाना एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गौरतलब है कि कश्यप भानपुरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रह चुके हैं, वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। लखमा ने उनसे स्वास्थ्य के अलावा पारिवारिक स्थिति की भी जानकारी ली। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य भी साथ थे।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

डौंडी – ट्रक चालक की लापरवाही ने खड़ी ट्रक व बाइक को ठोका

0

डौंडी – आज एक तेज रफ़्तार 12 चक्का ट्रक ने खड़ी बाइक व 10 चक्का ट्रक को सामने से टक्कर मार दिया | प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 चक्का  ट्रक क्रमांक सीजी 19 बीएफ 6673 दल्लीराजहरा की ओर से आ रही थी डौंडी नगर के दुर्गा चौक मुख्य मार्ग पर रखे गए स्टापर ड्रम को ठोकर मारते हुए खड़ी बाईक को घसीटते हुए दबा दिया फिर मार्ग किनारे लोहा छड़ खाली कर रहे 10 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 DE 6713 को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों ट्रक का सामने हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया | घटना के समय रोड किनारे लगे नाश्ता ठेला व कपड़ा दुकान किनारे खड़े कुछ लोग साईड मे गिर गए वहीं ट्रक को सामने से ठोकर मारने के बाद बिजली ट्रांसफर की चपेट मे आने से बच गया अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच लापरवाह ड्राईवर को थाना ले गई । घटना को लेकर नगरवासी आक्रोशित हो रहे थे उनका कहना था कि मार्ग मे चलने वाली ट्रकों की रफ्तार तेज रहती है जिसके चलते सड़क मार्ग मे घटना दुर्घटना होते आ रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मुस्लिम समाज ने सौहाद्रपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाया ईदमिलादुन्नबी का जश्न

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

जिला नारायणपुर ईदमिलादुन्नबी पैगम्बर मोहम्मद (स.व.अ.स.) जन्मउत्सव के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा शहर में दो दिन पूर्व से ही मस्जिद एवं नगर में सजावट करते हुए सब अपने अपने मोहल्ले को सजाया, ईदमिलादुन्नबी के इस मुबारक मौके पर मस्जिद से जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया गया,मुस्लिम समाज के बच्चों एवं युवाओ में उत्साह दिखा पैगम्बर साहब की याद में नारे नात पाक पढ़ते हुए,सभी मोहल्ले से गुजरते हुए जुलुस का इस्तकबाल करने के लिए अपने अपने मौहल्ले में स्टाल लगाकर मिठाईयां खीर पूरी शीतल पेयजल वितरण किया गया। जुलूस के बाद ईमाम साहब मो. अकरम मुस्लिम परचम कोसाई फातेहा पढ़कर देश में अमन चैन खुशहाली के लिए दुआ मांगा, ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शहर के मुस्लिम नवजवान युवाओं ने बढ़ चढ़कर कर अपने अपने दायित्व के साथ दो दिन पूर्व से शहर के जयस्तंभ चौक में अख़्तर अली व यंग मुस्लिम युवा गुब्बारे लाइट से सजावट किया जो आकर्षक

का केंद्र व सेल्फी पॉइंट बना । युवा मुस्लिम ग्रुप द्वारा शहर के जयस्तंभ चौक में नगरवासियों को नाश्ता तकसीम किया गया विशेष रूप से सैफ, अदनान, शकील मो.अकबर, अकरम, राजा, यंग मुस्लिम समाज का अहम योगदान रहा। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर विगत 5 वर्षों से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. वली आज़ाद के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया साथ ही मुस्लिम युवाओं द्वारा ब्लड डोनेट किया गया पीड़ितों के हक में दुआ एवं जल्द स्वस्थ लाभ की कामना कि गई, जिसमे विशेष रूप से इशरत रज़ा, मो.आरिफ, समीर फरीदी, शेख फरीद, हाशिम अहमद खान,मोहशीन रजा, अज्जू कुरैशी, इब्राहिम अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। मुस्लिम समाज अध्यक्ष मो. फिरोज ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर भाईचारा का संदेश देते हुए शांतिपूर्ण और सोहाद्र से त्योहार मनाने एवं कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षा के बीच मुस्लिम समाज की ओर से जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

सीएम भूपेश बघेल ने दिए पुलिस अधीक्षक के खिलाफ जांच के निर्देश

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

आरक्षक से मारपीट के मामले को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीरता से लिया है और नारायणपुर एसपी उदय किरण के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। आईजी बस्तर घटना की जांच करेंगे और मुख्यमंत्री को रिपोर्ट देंगे कि एसपी ने अपने ड्राइवर आरक्षक से मारपीट की है अथवा नहीं, वही ड्राइवर आरक्षक जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहदय द्वारा गाड़ी सफ़ाई नही होने को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया । बता दें कि आज सुबह ही एसपी नारायणपुर उदय किरण द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है। हालांकि उदय किरण ने इनकार किया है। इस मामले में आदिवासी समाज आक्रोशित है। समाज के नेता व पूर्व सांसद सोहन पोटाई ने एसपी को हटाने की मांग की है। मुख्यमंत्री बघेल को बस्तर दौरे के बीच ही यह खबर मिली और उन्होंने तत्काल आईजी से रिपोर्ट तलब की है।

भाजपा ने दी मृत श्रद्धालु को श्रद्धांजलि

0

छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव में शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गांजा तस्कर द्वारा चार पहिया वाहन से कुचलने की घटना में मृत्यु श्रद्धालु को भाजपा डोंडी मंडल ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित कीl भाजपा ने घटना की एसआईटी जांच कराने और मरने वाले गौरव अग्रवाल के स्वजनों को एक करोड़ व घायलों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की हैl गौरतलब है कि शुक्रवार को वे इस घटना में लगभग 20 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं जिन्हें रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया व अन्य घायलों को जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा ।भाजपा मंडल डौंडी ने शनिवार को अटल चिखलाकसा में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की ।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत चिकलाकसा व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा विक्रम धुर्वे जी नगर पंचायत अध्यक्ष भीखी मसीया उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम खान पार्षद संगीता साहू, लता पाथोड़े ,राजू रावटे, कमलेश लटिया, कुंती देवांगन, नीतू कोरेटी, तिहारु आर्य,लीला डड़सेना, विजय डड़सेना, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष ब्रिजमनी यादव,सतीश यादव, ओमप्रकाश पांडे आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

अपराधियों के हौसले बुलंद

दुर्गा विसर्जन के दौरान लोगों पर कार चढ़ाने के मामले को दुखद बताते हुए विक्रम ध्रुवे ने मृतक को श्रद्धांजलि दी है और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में अपराधियों का हौसला बुलंद होता जा रहा है यह राज्य सरकार के संरक्षण का नतीजा है पूर्ण शराबबंदी का झूठा वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की नाकामी का नमूना है कि प्रदेश में नशाखोरी चरम पर है इस के सत्ता में आने के बाद ऐसी ऐसी घटनाएं हो रही है जिसकी जवाबदारी सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस सरकार की है l

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

लखीमपुर की तरह क्या जशपुर भी आएंगे प्रियंका-राहुल

जशपुर में श्रद्धालुओं पर कार चलाने के मामले में सियासत तेज हो गई है राज्य की कांग्रेस सरकार पर भाजपा निशाना साध रहा है इंटरनेट मीडिया पर सवाल किए जा रहे हैं कि क्या उत्तर प्रदेश के लखीमपुर की तरह जशपुर में भी पीड़ित परिवार से मिलने कांग्रेस हाईकमान के नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आएंगे मृतकों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम अटल चौक चिखलाकसा पहुंचे सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे जी ने कांग्रेस से सवाल किया कि लखीमपुर की तरह क्या जशपुर भी आएंगे प्रियंका और राहुल गांधीl

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS