City Media - Page 959 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 959

जुआ, सट्टा एवं शराबियों के विरूध्द बालोद पुलिस का अभियान जारी

0
  • अवैध सट्टा लिखते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार।
  • सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए शराबियो के विरूध्द धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत् कुल 31 प्रकरण दर्ज किया गया।
  • जुआ खेलते हुए कुल 28 आरोपियों को बालोद पुलिस ने धर दबोचा,8570 रुपये जप्त

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नवनीत कौर, उप पुलिस अधीक्षक गीता वाधवानी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागड़े , उप पुलिस अधीक्षक एस.एस.मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में जिला बालोद के थाना/चौकी क्षेत्रो में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालो, जुआ व सट्टा में संलिप्त लोगो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर जिला बालोद के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में अभियान के तहत सतत पेट्रोलिंग द्वारा सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई जिसके दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले 31 शराबियों के विरूद्ध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया। बालोद पुलिस की सतर्कता व सजगता से 2000 रुपये के साथ तीन आरोपी सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़े गए जिनके विरुद्ध 4क जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पेट्रोलिंग के दौरान जुआ खेलने की सूचना मिलने पर बालोद पुलिस द्वारा बताए गए स्थान पर रेड कारवाही की गई जिसमें कुल 28 जुआरियों से ₹8570 जप्त किए गए तथा चार जुए के अपराध कायम किए गए।

अवैध सटृटा के विरुद्ध कार्यवाही नगदी रकम 2000/-रूपये के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार 01.थाना लोहारा:-आरोपीः-(1) सनातन यादव पिता नरोत्तम यादव उम्र 42 साल सा.संबलपुर वार्ड नंबर-09। जप्ती – सट्टा पट्टी व डॉट पेन नगदी रकम 1210/-रुपयें। 02.थाना अर्जुन्दा:-आरोपीः-(1) डिलेश्वर यादव पिता अलखराम यादव उम्र 25 साल सा.टिकरी थाना अर्जुन्दाजप्ती – सट्टा पट्टी व डॉट पेन नगदी रकम 410/-रुपयें। 03.थाना अर्जुन्दा:- आरोपीः-
(1) ज्ञानचंद ठाकुर पिता स्व.तिलकराम ठाकुर उम्र 46 साल सा.डुण्डेरा थाना अर्जुन्दा जप्ती – सट्टा पट्टी व डॉट पेन नगदी रकम 380/-रुपयें। अवैध जुआ खेलते नगदी रकम 8,570/-रूपये के साथ 28 आरोपी गिरफ्तार 01.थाना मंगचुवा:- आरोपीः- (1) गोविंद राम पिता फुलसिंह उम्र 52 साल। (2) कुमार साय पिता गरब साय उम्र 55 साल। (3) जयपाल सिंह पिता मोहन राजपुत उम्र 25 साल। (4) लिलेन्द्र कुमार पिता भुनेश्वर उम्र 30 साल। (5) निर्मल कुमार पिता भगत राम ठाकुर उम्र 25 साल। (6) पैतू राम पिता भुनेश्वर साहू उम्र 40 साल। (7) डामन साय गोड़ पिता भुपत साय उम्र 26 साल सभी साकिनान अरजपुरी थाना मंगचुवा। जप्ती – 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 710/-रुपयें। 02.थाना डौण्डी:- आरोपीः- (1) गैदलाल कतलाम पिता बिसम्बर कतलाम उम्र 55 साल। (2) सिताराम करपाल पिता उदेराम करपाल उम्र 35 साल। (3) हिरामन सिंह भुआर्य पिता सुखराम भुआर्य उम्र 52 साल।
(4) केशव राम पिता अर्जुन सिंह उम्र 52 साल। (5) नरेन्द्र बरसेल पिता जगतराम बरसेल उम्र 40 साल। (6) करण निषाद पिता सुंदर निषाद उम्र 35 साल सभी साकिनान जुरहाटोला थाना डौण्डी। जप्ती – 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 2500/-रुपयें। 03.थाना डौण्डी:- आरोपीः-

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

(1) हेमंत कोमरे पिता तीजू कोमरे उम्र 45 साल सा.लिमउडीही। (2) मतीराम कोठारी पिता सुकालू राम कोठारी उम्र 50 साल सा.कुआगोंदी। (3) रघुवीर यादव पिता चैतुराम यादव उम्र 41 साल लिमउडीही (4) महेन्द्र मरकाम पिता किरगी सिंह मरकाम उम्र 35 साल सा.कुआगोंदी। (5) मुनेश कुमार पिता मोहन सिंह उम्र 35 साल सा.कुआगांेदी। (6) हनीफ खान पिता हमीद खान उम्र 28 साल सा़.कुआगांेदी। (7) राम सिंह मरकाम पिता सुबेसिंह मरकाम उम्र 35 साल सा.लिमउडीही। (8) चेतन मरकाम पिता मंगल मरकाम उम्र 48 साल सा.लिमउडीही। जप्ती – 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 3790/-रुपयें। 04.थाना डौण्डी:- आरोपीः-(1) धर्मेन्द्र ठाकुर पिता हलाल सिंह उम्र 35 साल। (2) तोरण निषाद पिता फुल सिंह निषाद उम्र 36 साल।
(3) टीकाराम साहू पिता श्यामलाल उम्र 52 साल। (4) सेतूराम भेड़िया पिता बिसंभर सिंह उम्र 29 साल। (5) हेमलाल निषाद पिता हीरालाल निषाद उम्र 30 साल। (6) राम निवास पटेल पिता जनक लाल पटेल उम्र 26 साल। (7) ईलेन्द्र सिंह रावटे पिता रघुराम रावटे उम्र 24 साल सभी साकिनान पटेली थाना डौण्डी। जप्ती – 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 1570/-रुपयें। सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन कर मदहोश हालत मे पाये जाने वाले 31 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही

01.थाना देवरी:-
आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) गंगाधर साहू पिता ताम्रध्वज साहू उम्र 30 साल सा.बहराभाठा थाना देवरी । 02.थाना गुरूर:- आबकारी एक्ट आरोपीः-(1) सुनिल कुमार साहू पिता पुनीत उम्र 48 साल सा.रमतरा थाना गुरूर । 03.थाना गुरूर:- अपराध क्रमांक 495/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः-(1) खोरबाहरा ठाकुर पिता उदेराम ठाकुर उम्र 50 साल सा.कोचेरा थाना गुरूर।04.थाना गुरूर:- अपराध क्रमांक 496/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) पीतांबर ठाकुर पिता सनत ठाकुर उम्र 28 सा.कनेरी थाना गुरूर ।05.थाना गुरूर:- अपराध क्रमांक 497/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) प्रवीण साहू पिता तेजराम साहू उम्र 32 साल सा.पलारी कवंर थाना गुरूर । 06.थाना गुरूर:- अपराध क्रमांक 498/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः-(1) टकेश्वर सेन पिता लाल राम सेन उम्र 25 साल सा.हल्दी थाना गुण्डरदेही । 07.थाना गुरूर:- अपराध क्रमांक 499/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः-(1) युगल किशोर साहू पिता त्रिलोचन साहू उम्र 24 साल सा.हल्दी थाना गुण्डरदेही। 08.थाना सुरेगांव:- अपराध क्रमांक 114/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः- (1) लिकेश्वर देशमुख पिता स्व.परस राम देशमुख उम्र 34 साल सा.गोड़मर्रा थाना सुरेगांव।

09.थाना रनचिरई:- अपराध क्रमांक 149/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) हीरालाल पिता कमलदास उम्र 36 साल सा.भाठागांव थाना रनचिरई।

10.थाना रनचिरई:- अपराध क्रमांक 150/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) दिनेश कुमार पिता सखन साहू उम्र 35 साल सा.भाठागांव (आर) थाना रनचिरई।

11.थाना रनचिरई:- अपराध क्रमांक 151/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) भूपेन्द्र कुमार ठाकुर पिता मनोहर लाल ठाकुर उम्र 38 साल सा.भाठागांव (आर) थाना रनचिरई।

12.थाना अर्जुन्दा:- अपराध क्रमांक 196/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) दीपांशु कुर्रे पिता रोमन लाल कुर्रे उम्र 25 साल सा.वार्ड नंबर-06 सा.गोडे़ला थाना अर्जुन्दा।

13.थाना अर्जुन्दा:- अपराध क्रमांक 197/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) गैंदलाल साहू पिता रूपलाल साहू उम्र 35 साल सा.गब्दी थाना अर्जुन्दा।

14.थाना अर्जुन्दा:- अपराध क्रमांक 198/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) दुर्गेश पिता किमन लाल देवांगन उम्र 24 साल सा.मोहंदीपाठ थाना अर्जुन्दा।

15.थाना गुण्डरदेही:- अपराध क्रमांक 352/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) नागेश ठाकुर पिता गणेश ठाकुर उम्र 23 साल सा.वार्ड नंबर-03 रामसागर तालाब गुण्डरदेही।

16.थाना गुण्डरदेही:- अपराध क्रमांक 353/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) वीरेन्द्र कुमार शांडिल्य पिता हेमलाल शांडिल्य उम्र 59 साल सा.बेलौदी थाना रनचिरई।

17.थाना मंगचुवा:- अपराध क्रमांक 40/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) ओमप्रकाश पिता आत्माराम उम्र 30 साल सा.अरजपुरी थाना मंगचुवा।

18.थाना डौण्डी:- अपराध क्रमांक 199/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) राजेन्द्र कुमार रावटे पिता बालसिंह रावटे उम्र 42 साल सा.गुदुम पिच्चेटोला थाना डौण्डी।

19.थाना डौण्डी:- अपराध क्रमांक 200/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) रामरतन भारद्वाज पिता हरिदास भारद्वाज उम्र 45 साल सा.दल्लीराजहरा।

20.थाना डौण्डी:- अपराध क्रमांक 201/2022 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) कृष्णा राम रावटे पिता स्व.फत्तेसिंह रावटे उम्र 60 साल सा.पिच्चेटोला।

21.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 500/2022 धारा 36(सी) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) देवेन्द्र ठाकुर पिता रमेश कुमार उम्र 22 साल सा.जुर्रीपारा बालोद।

22.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 501/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) राजाराव यादव पिता तिलकधारी उम्र 52 साल सा.काष्ठागार बालोद के बाजू वार्ड नंबर-15 बालोद।

23.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 502/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) सालिक राम पिता स्व. बिसमान यादव उम्र 58 साल सा. काष्ठागार बालोद के बाजू वार्ड नंबर-15 बालोद।

24.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 503/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) भोजेन्द्र कुमार पिता कृष्णा राम साहू उम्र 30 साल सा.मनौद थाना बालोद।

25.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 504/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) डोमेन्द्र साहू पिता रामरतन साहू उम्र 30 साल सा.मनौद थाना बालोद।

26.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 505/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) कुलदीप साहू पिता धरमू राम उम्र 18 साल 03 माह सा.डेंगरापार थाना बालोद।

27.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 506/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) दिनेश ठाकुर पिता जागेेश्वर उम्र 18 साल 09 माह सा.डेंगरापार थाना बालोद।

28.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 507/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) दुर्गेश टंडन पिता भुनेशवर उम्र 31 साल सा.आमापारा बालोद थाना बालोद।

29.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 508/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) किशन यादव पिता धरमू यादव उम्र 23 साल सा.आमापारा बालोद थाना बालोद।

30.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 509/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) धरम सिंह पटेल पिता स्व. नोहर लाल उम्र 50 साल सा.आमापारा बालोद थाना बालोद।

31.थाना बालोद:- अपराध क्रमांक 510/2022 धारा 36(च) आबकारी एक्ट आरोपीः-
(1) कमल साहू पिता तिजू राम उम्र 32 साल सा.आमापारा बालोद थाना बालोद।

बालोद पुलिस को ग्राम अछोली में अज्ञात महिला की सुचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पहुंचाया गया सखी वन स्टॉफ सेंटर

0
  • बालोद पुलिस मानवता का परिचय देते हुए महिला को मिलाया अपने पति एवं पुत्र से।
  • महिला एवं उनके परिजनों ने बालोद पुलिस का किया अभार व्यक्त ।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी डौण्डी लोहारा के नेतृत्व में दिनांक 03.11.2022 को जिला बालोद के चौकी संजारी क्षेत्रांतर्गत ग्राम अछोली मेन रोड़ के पास ओम सांई दुकान के पास एक महिला बैठी हुई थी कि सुचना मिलने पर चौकी संजारी पुलिस तस्दीक पर पहुंचने पर अज्ञात महिला का नाम व पता पूछने पर अपने जिला मंडला (म.प्र.) बताई जो पिछले दो माह से आस-पास के क्षेत्र में आयी हुं,

व रास्ता भटक जाना बतायी तथा स्वयं के पास रूपये पैसे नहीं होने के कारण अपने घर नहीं जा पा रही हु, जो आज दिनांक 03.11.2022 को ग्राम अछोली में मिलने पर बालोद पुलिस अपने मानवता का परिचय देते हुए महिला का कोई जान पहचान एवं वारिसन नहीं होने पर डौण्डीलोहारा अस्पताल में महिला के उचित ईलाज कराया गया व महिला के परिजनों का पता लगाने के लिए जिला मंडला (म.प्र) पुलिस से संपर्क कर महिला के परिजनों से बात किया गया और उक्त महिला के संबंध में पुरी बाते बतायी गयी। जिसे आज दिनांक 05.11.2022 को महिला के पति एवं पुत्र सखी वन स्टॉफ सेंटर जिला बालोद पहुंचकर अपने पती एवं पुत्र को देखकर महिला भाव विभोर होकर रोते हुए अपने पति एवं बेटे से गले लगकर रोते हुए बालोद पुलिस का महिला एवं उसके परिवार वालो ने आभार व्यक्त किया । महिला के परिजनों के पता तलाश एवं सुरक्षित स्थान में पहुंचाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं थाना डी.लोहारा पुलिस का विषेश योगदान रहा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छत्तीसगढ़िया खेलों की मची धूम

0
  • विकासखंड स्तरीय आयोजन में 400 ग्रामीणों ने दिखाया दम

जगदलपुर। राजीव युवा मितान क्लब बस्तर द्वारा बस्तर में ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न परंपरागत खेलों में सभी आयु वर्ग के 400 ग्रामीणों ने हुनर दिखाया। इसमें युवतियों और महिलाओं ने भी पूरे जोश के साथ भाग लिया। इसके पुरस्कार वितरण समारोह में बस्तर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक कांग्रेसकमेटी के अध्यक्ष गणेश बघेल, जनपद अध्यक्ष टिकेश्वरी मंडावी, राजीव युवा मितान क्लब के ज़िला समन्वयक सुशील मौर्य, हरीश पारेख,शोभा मारकंडेय,

युवा कांग्रेस के जिला महासचिव विमल बिसाई, क्लब के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मानसिंह कवासी, शेख़ जाहिद, जनपद पंचायत बस्तर के सीईओ राठौर, जनपद व विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे। तीन दिनों तक चले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में गिल्ली डंडा, रस्साकशी, खोखो, फुगड़ी, गोली कंचा, पिट्ठल, गेंड़ी आदि समेत 14 पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिता कराई गई। इन खेलों में बस्तर विकासखंड के 400 युवक – युवतियों, बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

विहिप का हित चिंतक अभियान 6 नवंबर से 20 नवंबर तक रहेगा जारी:विश्व हिन्दू परिषद बस्तर

0

दिनांक 05 नवंबर 2022 जगदलपुर विश्व हिंदू परिषद हित चिन्तक महा अभियान सम्पूर्ण देश भर में चलाया जा रहा है, इसके तहत बस्तर जिले में 50 हजार हित चिंतक बनाने के लक्ष्य के साथ हिन्दू परिवारों से घर घर जाकर संपर्क किया जाएगा । संपर्क के दौरान संगठन के उद्देश्य व पूर्व मे संगठन के किये कार्यो के साथ उन्हें हिंदुत्व पर कुठाराघात करने वालों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार किया जाएगा अभियान में विहिप व उसके आयाम बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। यह अभियान 06 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा जिसमे प्रत्येक कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी। विहिप हर हिंदू परिवार को स्वयं से जोड़कर एक वृहद श्रृंखला और विभिन्न जातियों में बटे हुए हिंदू समाज को एक माला में पिरोने का कार्य किया जाएगा l विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना सन 1964 में संपूर्ण विश्व के अनेक देशों में निवास करने वाले अपने हिंदू समाज को संगठित करने, जाति, पंथ, भाषा, के भेद को भूलकर मां भारती को पुनः विश्व गुरु के रूप में विराजमान करने हेतू हिन्दुओं के सभी सम्प्रदाओं के गुरुओं, पूजनीय संतो, हिंदू समाज के प्रमुख विचारकों के गहन विचार विमर्श से हिन्दू समाज के रक्षार्थ वीएचपी की स्थापना की गई थीl हिन्दू परिवार से आशा करते है राष्ट्र,धर्म, संस्कृति की रक्षा के विश्व हिन्दू परिषद के हित चिंतक बने , बनाए और चलाए जा रहे इस महा अभियान में भागीदार बने ।

10वी इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता का हुआ आगाज आत्मरक्षा खेलों में बालिकाओं की सहभागिता देखना अच्छा लगता है : सफिरा साहू

0

जगदलपुर जिला जूडो संघ ऑफ बस्तर द्वारा 5 व 6 नवम्बर 2022 तक स्थानीय वीर सावरकर भवन में सम्भाग स्तरीय इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता का किया जा रहा है । जिसका उदघाटन समारोह आज किया गया । उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि श्रीमती सफीरा साहू महापौर नगर निगम जगदलपुर, विशिष्ट अतिथि किरण देव अध्यक्ष जिला जूडो संघ, यशवर्धन राव सभापति नगर निगम जगदलपुर, अतिथि डीएन पांडे गिन्नी कांट्रेक्टर किरंदुल, अभिषेक अवस्थी डायरेक्टर सी वी रमन यूनिवर्सिटी, राणा घोष अध्यक्ष बस्तर जिला फुटबॉल संघ की गरिमामय उपस्थिति में हुआ । उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती सफिरा साहू ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मरक्षा जैसे खेलों में बालिकाओं की सहभागिता देखना अच्छा लगता है । इससे यह साबित होता है, कि अब बालिकाएं भी किसी से कम नहीं है । वह भी किसी से भी अपनी रक्षा कर सकती है ।


विशिष्ट अतिथि किरण देव ने भी नन्हे मुन्ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहां कि जिला जुड़े संघ विगत 10 वर्षों से निरंतर यहां खेल प्रतियोगिता का आयोजन करते आ रही है । इस संघ का मुखिया होने पर मुझे गर्व है ।कि मैं इस टीम के साथ जुड़ा हुआ हूं ।साथ ही इस आयोजन के लिए मैं अब्दुल मोइन एवं उनकी टीम को बधाई देता हूं ।
यशवर्धन राव ने भी सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम नगर निगम के माध्यम से शहर में खेलों का एक सकारात्मक माहौल बनाने में सदैव प्रयासरत हैं । और इस तरह के आयोजनों को देखकर हमें संतुष्टि मिलती है कि हम अपने प्रयास में सफल हो रहे हैं । सभी खिलाड़ियों को मैं अग्रिम शुभकामनाएं देना चाहता हूं कि वह इस प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने के साथ-साथ राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले ।
जूडो संघ ऑफ बस्तर, छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ से सम्बन्ध व खेल युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त है । उक्त प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय जूडो माहसंघ के नियमों व उपनियमों के अनुरुप के अनुसार किया जा रहा है । प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के समस्त जिलों के जूडो प्रतिभागी भाग ले रहे हैं । उक्त प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ी और 15 रेफरी भाग ले रहे है । प्रतियोगिता की कैटिगिरी 10 वर्ष कम व 14 वर्ष कम 17 वर्ष से कम 19 वर्ष कम होनी चाहिए और जूडो खेल का ज्ञान व नियमों का मालूम होना अनिवार्य हो।

भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष का अब्दुल इब्राहिम ने किया भव्य स्वागत

0

बालोद जिला की पावन भूमि में अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद का भव्य स्वागत कर अब्दुल इब्राहिम सैयद चिखलाकसा पंचायत के उपाध्यक्ष ने सैकड़ों लोगों के साथ मिलकर अल्पसंख्या के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद का भव्य स्वागत कर समस्त क्षेत्र व जिला वासियों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ चिखलाकसा पंचायत अध्यक्ष भीखी मर्सिया व चिखलाकसा पार्षद कुंती देवांगन संगीता साहू लीला डरसेना विजय डरसेना मतितुली व अन्य कई लोगों ने अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद का भव्य स्वागत कर वर्तमान कांग्रेस सरकार आने वाले विधान सभा चुनाव उखाड़ फेंकने की बात कही वही प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के शकील अहमद ने कहा कि पूरे जोश और होश के साथ निकम्मी एवं भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिये हर मोर्चा पर जी तोड़ कोशिश की जायेगी और जनता के सामने भाजपा की विकास करने वाली सरकार को लाया जायेगा |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पुलिया – नाली निर्माण में चल रहा है सरकारी धन हड़पने का खेल

0
  • सरपंच, सचिव एवं ठेकेदारों की मिलीभगत से शासन को चूना

बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत कोलावल राताखंडी में पंचायत के माध्यम से चल रहे पुलिया निर्माण में स्तरहीन कार्य कराकर सरकारी धन की बंदरबांट की जा रही है। काम को देखकर साफ झलकता है कि सरपंच, सचिव और ठेकेदार मिलकर खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं। पुलिया निर्माण में अमानक स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। गारे में सीमेंट, रेत, गिट्टी की मात्रा बहुत ही कम रखी जा रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि सीमेंट का उपयोग तो महज दिखावे के लिए किया जा रहा है। गारे में सीमेंट नाममात्र की डाली जा रही है।

निहायत ही घटिया स्तर का कार्य कराया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ा किया जा रहा यह पुलिया चंद दिनों में ही ध्वस्त हो जाएगा। नाली निर्माण कार्य में भी इसी तरह की घटिया स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। स्तरहीन निर्माण कार्यों की जानकारी अधिकारियों को देने के बाद भी ना तो ऐसे कृत्य पर रोक लगाई जा रही है और ना ही घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार लोगों पर किसी तरह की कार्रवाई ही की जा रही है। बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार कई दफे कह चुके हैं कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए, लेकिन इसका भी असर पंचायत प्रतिनिधियों और मैदानी अमले पर होता नहीं दिख रहा है। जबकि गुणवत्ता को लेकर कलेक्टर कई बार अनेक अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार भी लगा चुके हैं। जानकारी देने के बावजूद यहां यह बताना भी जरूरी है कि पंचायतों की ऑडिट और विभिन्न कार्यों की जांच के लिए जो भी अधिकारी गांवों में पहुंचते हैं, वे सरपंच पंचों के साथ मुर्गा दारू की पार्टी मनाकर बिना ऑडिट व जांच किए लौट जाते हैं।

नगरनार में आखिर वो घड़ी आ गयी जल्द ही स्वामित्व परिवर्तन के आसार

0
  • बस्तर सांसद बैज और विधायक रेखचंद कर्मचारी हित के लिए कमर कसकर तैयार

अर्जुन झा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के वनप्रांतर बस्तर की रत्नगर्भा धरती पर बनकर तैयार बेहद महत्वपूर्ण नगरनार इस्पात संयंत्र का स्वामित्व जल्द ही राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के हाथों से फिसलकर निजी हाथों में जाने के स्पष्ट आसार नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि तमाम तैयारी अंतिम चरण में हैं। नगरनार प्लांट के स्वामित्व हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है और अब कभी भी इसके लिए निविदा जारी हो सकती है। बस्तर की जन चर्चाओं से लेकर छत्तीसगढ़ के कारोबारी गलियारे में यह आम तौर पर संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस सौदे में विख्यात उद्योगपति अडानी का समूह बाजी मार सकता है। निविदा प्रक्रिया सम्पन्न होने पर ही यह सामने आयेगा कि किसकी लॉटरी लगी, लेकिन जिस बस्तर की यह लोकसंस्था सार्वजनिक क्षेत्र से निजी क्षेत्र में जाने वाली है, उस बस्तर को यह पूर्वाभास हो रहा है कि क्या होने वाला है!

तब से अब तक

जब राज्य गठन के बाद कांग्रेस की अजीत जोगी सरकार के समय एनएमडीसी के नगरनार प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई तो छत्तीसगढ़ ने इसे बस्तर विकास की एक बेहतरीन पहल समझकर स्वागत किया। नगरनार विकसित होता गया और जब उत्पादन के लिए तैयार हो गया तो नजर लग गई। केंद्र सरकार ने इसके विनिवेश की दिशा में कदम बढ़ा दिए। नगरनार प्लांट निजीकरण के विरोध में कांग्रेस ने तब बड़ा आंदोलन किया, जब वह विपक्ष में थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की हैसियत से उस आंदोलन का नेतृत्व करते हुए नगरनार से पदयात्रा निकाली थी। यह भी कहा जा सकता है कि केंद्र सरकार के इस निजीकरण की सोच की कीमत बस्तर में भाजपा को चुकानी पड़ी। बस्तर की सभी बारह विधानसभा सीट के साथ बस्तर लोकसभा में कांग्रेस का परचम लहरा रहा है और भाजपा मुरझा गई है तो इसकी एक बड़ी वजह बस्तर के मन में यह भावना समा जाना है कि भाजपा कुछ देने के बजाय बस्तर की जनता से कुछ छीन रही है। माना कि प्लांट जहां है, वहीं रहेगा। लेकिन सार्वजनिक उपक्रम के रूप में विकसित संस्थान का स्वामित्व बदल जाने से स्थानीय लोगों के हित प्रभावित होंगे, यह आशंका तो बरकरार है। कांग्रेस इस निजीकरण के विरोध में है। उसने विधानसभा में संकल्प पारित कराया कि इसे निजी हाथों में न दिया जाए। भाजपा ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन विधानसभा में किया। छत्तीसगढ़ चाहता है कि नगरनार का संचालन छत्तीसगढ़ को दिया जाए। किंतु बात नहीं बनी। बस्तर सांसद दीपक बैज ने भी अपने स्तर पर भरपूर प्रयास किया।किंतु यह सब केंद्र सरकार पर निर्भर है और वह नगरनार स्टील प्लांट निजी क्षेत्र के सुपुर्द करना चाहती है तो बस्तर सांसद बैज और जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के सामने यही विकल्प शेष रह गया है कि ऐसी स्थिति में नगरनार के कर्मचारियों के हितों को बलि चढ़ने से बचाया जाए। ये इसके लिए प्रतिबद्ध भी हैं।

आगे की सोच…

जिस तरह हाल ही नगरनार संयंत्र के कर्मचारियों के हितों की रक्षा के नाम पर मजदूर संगठनों ने बेमुद्दत हड़ताल शुरू की और वह हड़ताल रंग लाने के पहले ही विधायक रेखचंद जैन के प्रयास से समाप्त हो गई, मौजूदा प्रबंधन ने डीमर्जर के बाद भी कर्मचारियों के हित प्रभावित न होने का आश्वासन दे दिया, उससे स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि मामला अब किस मोड़ पर है। यहां एक बात लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि जब निजीकरण की स्थिति में मौजूदा प्रबंधन ही मूल स्वरूप में नहीं रह जायेगा, तब वह स्थानीय हितों की रक्षा का भरोसा किस आधार पर दे रहा है? अभी हाल ही ट्वीटर का स्वामित्व परिवर्तन होने के बाद क्या हुआ, वह सबको पता है। धंधा आखिर धंधा होता है। कारोबारी अपने हित के लिए कारोबार करता है। कोई सौदागर नगरनार प्लांट का सौदा कोई भंडारा आयोजित करने के लिए नहीं कर रहा। ऐसे में इस तरह के आंदोलन, समर्थन, आश्वासन कोई अहमियत नहीं रखते।

पेटी कांट्रेक्टरों की रकम…

नगरनार प्लांट के निजीकरण की प्रक्रिया जिस दौर में है, उससे परिचित एनएमडीसी के नगरनार के विभिन्न सेक्शन से जुड़े ठेकेदारों ने पेटी कांट्रेक्टरों की रकम दबाना शुरू कर दिया। बस्तर के निवासी पेटी कांट्रेक्टरों की बड़ी रकम ठेकेदार कंपनियों के पास फंसने के कारण ये कांट्रेक्टर एनएमडीसी और उसके ठेकेदारों के बीच पेंडुलम बन गए हैं। इनकी शिकायत है कि एनएमडीसी प्रबंधन भुगतान के लिए ठेकेदार कम्पनी की तरफ भेज देता है और ठेकेदार कम्पनी का प्रबंधन इन पेटी कांट्रेक्टरों से बातचीत करने की बजाय एनएमडीसी का रास्ता दिखा देता है। इन पेटी कांट्रेक्टरों ने अपना सारा पैसा दांव पर लगाकर नगरनार में काम कराया है और मजदूरों को भुगतान किया है लेकिन एनएमडीसी प्रबंधन और ठेकेदारों के बीच रस्सी पर ये पेटी कांट्रेक्टर इधर से उधर रास्ता नापने विवश हैं। हाल ही ऐसी ही पेटी कांट्रेक्टर महिलाओं ने भिलाई में एक ठेकेदार कंपनी के द्वार पर धरना दिया। लेकिन उनसे बात तक नहीं की गई।

शालेय शिक्षक संघ ने नये विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया

0

शालेय शिक्षक संघ डौण्डी के समस्त पदाधिकारियों ने डौण्डी के नवनियुक्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जयसिंह भारद्वाज का उनके कार्यालय में पहुँचकर गुलदस्ता से स्वागत कर मिठाई खिलाकर मुँह मीठा किया स्वागत के पश्चात शालेय शिक्षक संघ के प्रमुख पदाधिकारियों में विकासखण्ड के विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता और विस्तार से चर्चा की गई। पुरानी पेंशन बहाली के पश्चात जी.पी.एफ. पुस्तिका संधारण 2. सेवा पुस्तिका का संधारण एवं सेवा पुस्तिका का संधारण एवं सेवा पुस्तिका में समस्त अवकाशों की प्रविष्ट ।

4. पदोन्नत शिक्षकों के सेवा पुस्तिका का स्थानीय संपरीक्षा निधि कार्यालय से सत्यापन कराने की व्यवस्था करना अधिकारी या । 5. संविलियन पूर्व शेष एरियर्स की राशि की भुगतान हेतु प्रयास करने का निवेदन निम्न से उच्च पद संबंधी शेष एरियर्स राशि भुगतान विकासखण्ड स्रोत केन्द्र प्रभारी सच्चिदानंद शर्मा भी उपस्थित रहे। उक्त विषयों पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा सकारात्मक पहल का विश्वास दिलाया। स्वागत में शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष- राजकुमार भोयर, कार्यकारी अध्यक्ष सत्येन्द्र ताम्रकार, उपाध्यक्ष- देवेन्द्र साहू, सचिव- दिनेश साहू, सहसचिव- राजकुमार साहू, सुरेन्द्र थूल संयोजक जी.आर. सोरी, प्रवक्ता पंकज वैष्णव सलाहकार – सीमांचल मुनि, चंद्रशेखर सोनवानी, सुरेन्द्र साहू, महेश बंसोड़े, योगेन्द्र मण्डावी सहित समस्त कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दुर्गम पहाड़ी बस्तियों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं सांसद बैज

0
  • हिमाचल के सूदूरवर्ती इलाकों भी नजर आ रही है सांसद बस्तर एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक बैज की लोकप्रियता

जगदलपुर. बस्तर के सांसद एवं अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक बैज हिमाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी गांवों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. उनके साथ गए बस्तर के कांग्रेस नेताओं की टीम भी शिद्दत के साथ जुटी हुई है. कांग्रेस नेतृत्व ने सांसद बैज को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. दीपक बैज ने मंडी जिले के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सोहनलाल ठाकुर एवं दरंग सीट के उम्मीदवार ठाकुर कौलसिंह के पक्ष में सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

बैज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है. यहां की जयराम ठाकुर सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता को बेहाल कर रखा है. जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बंद की जा चुकी पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करना कांग्रेस की प्राथमिकता में है. कांग्रेस शासित राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में इसे लागू किया जा चुका है. इसलिए जनता का विश्वास हमारे साथ है. हमारी नेता प्रियंका गांधी जिस तरह से जनता के बीच जा रही हैं, उससे लोगों का विश्वास कांग्रेस के पक्ष में और भी मजबूत हो रहा है और लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो हिमाचल प्रदेश चुनावों के मुख्य पर्यवेक्षक भी हैं, उनके कार्यों एवं जनहितैषी नीतियों से हिमाचल प्रदेश की जनता का विश्वास कांग्रेस के प्रति मजबूत हुआ है. इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज के साथ पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, सुशील शर्मा, दिनेश यदु, केदार ढेँक, प्रवीण राणा, अनुराग महतो, गणेश दुग्गा, शेख वसीम सहित अन्य कार्यकर्ता एवम प्रधान मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS