City Media - Page 1176 of 1863 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1176

देश में सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ अव्वल

0

विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल ने पूरे देश में फिर लहराया परचम

रायपुर। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की ओर से जारी बेरोजगारी के नए आंकड़ों के अनुसार मार्च में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर 0.6 प्रतिशत पर पहुंच गई। यह देश भर में सबसे कम बेरोजगारी दर है। सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल है। जबकि मार्च में ही देश में बेरोजगारी दर 7.5 प्रतिशत रही।

भारतीय अर्थव्यवस्था पर नजर रखने वाले थिंक टैंक सीएमआईई ने मार्च की मासिक रिपोर्ट 2 अप्रैल को जारी की है। इसके मुताबिक देश में बेरोजगारी दर 7.5 प्रतिशत रही है। नया सूचकांक बताता है कि गांवों की अपेक्षा शहरों में बेरोजगारी अधिक है। मार्च महीने में देश की शहरी बेरोजगारी दर 8.5 प्रतिशत रही वहीं ग्रामीण बेरोजगारी दर 7.1 प्रतिशत आंकी गई। नए आंकड़ों ने छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर को 0.6 प्रतिशत बताया है।

सबसे अधिक बेरोजगारी हरियाणा में 26.7 प्रतिशत है। राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में 25-25 प्रतिशत, झारखंड में 14.5 प्रतिशत, बिहार में 14.4 प्रतिशत, त्रिपुरा में 14.1 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश में 12.1 प्रतिशत बेरोजगारी दर बताई जा रही है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी ने मार्च के दूसरे सप्ताह में बेरोजगारी के जो अपडेट आंकड़े जारी किए थे, उसमें छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर 1.7 प्रतिशत बताया था। यानी प्रदेश के प्रत्येक 100 लोगों में से बमुश्किल दो लोग ही बेरोजगार थे। मार्च माह के अंतिम आंकड़ों में यह दर और भी गिर गई है।

हमारे हर प्रयास में हमारी जनता भागीदार-मुख्यमंत्री

ताजा आंकड़ों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, अब छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर सबसे कम है। 0.6 प्रतिशत बेरोजगारी दर के साथ छत्तीसगढ़ देश में सबसे कम बेरोजगारी दल वाला राज्य बन गया है। वहीं राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 7.6 प्रतिशत है। हमारे हर प्रयास में हमारी जनता भागीदार है, सबको बधाई।

छत्तीसगढ़ मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुधरी

छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन साल पहले महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना के सुराजी ग्राम योजना का नया मॉडल अपनाया था। उसके तहत गांवों और शहरों के बीच आर्थिक परस्परता बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इसी मॉडल से गांवों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सुराजी गांव योजना, नरवा-गरुवा-घुरवा-बाड़ी कार्यक्रम, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, रुलर इंडस्ट्रियल पार्कों की स्थापना, लघु वनोपज के संग्रहण एवं वैल्यू एडिशन, उद्यमिता विकास जैसी योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नये-नये अवसर निर्मित करने का दावा किया जा रहा है।

अपने ही भंवर जाल में फंसी भाजपा

0

भारतीय जनता पार्टी विगत विधानसभा चुनाव हारने के बाद से अंतर्कलह से जूझ रही है। कुछ महीनों पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी व कार्यकारणी सदस्य द्वारा पूरे प्रदेश में भाजपा को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया गया था। अब नगर पंचायत गुंडरदेही के पार्षदों द्वारा अपने ही पार्टी के अध्यक्ष को हटाने की तैयारी की जा रही ।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जिला भाजपा द्वारा समन्वय बैठाने का प्रयास किया गया था परंतु नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा पार्षदों की नाराजगी दूर नहीं की जा सकती है जिसके चलते पार्षद अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। पार्षदों का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष पति द्वारा नगर पंचायत में लगातार मनमानी की जा रही है ।बताया जाता है कि नगर पंचायत गुंडरदेही में जमीन दलाली से जुड़े व्यवसायियों का नियंत्रण हो चुका है।।व्यक्तिगत हितों के लिए सर्वजनिक हितों की अनदेखी हो रही इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी के पार्षद लामबंद हुए हैं और अपने ही पार्टी के अध्यक्ष खिलाफ खड़े हुए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

आईपीएल क्रिकेट मैच में पैसो का दावं लगाकर सट्टा खेलने व खिलाने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0

पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद राजेश बागड़े के ‍पर्यवेक्षण मे निरीक्षक रोहित मालेकर प्रभारी गुरूर के हमराह में एक विशेष टीम गठित कर गुरूर टाउन में आईपीएल मैच में सट्टा खेलने व खिलाने वालों के 03 आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

दिनांक 03.04.2022 को थाना गुरूर को मुखबीर से सूचना मिली कि गुरूर टाउन में पुराना बस स्टैंड गुरूर में नवनीत स्पोंर्ट के सामने, सुमित जनरल स्टोतर्स के सामने, एवं रायल बिरयानी सेंटर में आई.पी.एल. क्रिकेट मैच चेन्नई सुपर किंग एवं किंग्स इलेवन पंजाब के मैच में सट्टा खेल रहे हैं। जिस पर गुरूर थाना के द्वारा उक्तर घटना स्थ्ल पर घेराबंदी कर 01. अंकुश देवान ऊर्फ ओजस्वीी देवान पिता चिंतामणी देवान उम्र 22 साल सा0 पुराना बस स्टैंईड गुरूर, 02. सुमित कुमार सोनी पिता विजय कुमार सोनी उम्र 36 वर्ष सा0 ईतवारी बाजार जैन मंदिर के पास धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी, हाल- सुमित जनरल स्टोवर्स गुरूर, 03. हिमांशु लवात्रे पिता लोचन लवात्रे उम्र 21 साल सा0 वार्ड 04 अंबेडकर चौक गुरूर थाना गुरूर जिला बालोद से पूछताछ करने पर चेन्नई सुपर किंग एवं किंग्स इलेवन पंजाब के आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सट्टा खेलना स्वीकार किया।तीनों आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम व वैलेट, एवं 03 मोबाइल जुमला किमती 86,486.69 रूपये जप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री रोहित मालेकर थाना प्रभारी, सउनि लोकेश्वीर गंजीर आरक्षक 53 शेर अली, आर.372 दीपक तिवारी, आर.96 प्रवीण सोनी, आर.186 योगेन्द्र  सिन्हार, आर.101 छगन सिन्हान का सराहनीय भूमिका रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

बस्तर विधायक नवदम्पति को आशीर्वाद प्रदाय कर बधाई व शुभकामनायें दी

0

बस्तर विधायक जी गुफनी पहुंचकर नवदम्पति को आशीर्वाद प्रदाय कर बधाई व शुभकामनायें दी

जिसमें मौजूद रहे दिनेश यदु, सरपंच राम्या राम मौर्य, राजेश कुमार,व गांव के सदस्य उपस्थित रहे |

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने निसहाय आकाश मंडावी की आर्थिक सहायता के रूप में मदद की

0

बस्तर विधायक जी ने उच्च स्वास्थ्य हेतु निसहाय आकाश मंडावी को आज अपने निवास स्थान में एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता के रूप में आज चेक प्रदाय किया

बस्तर विधायक जी ने कहा कि यह स्वेछाअनुदान राशि इसलिए दिया जा रहा है हमारी छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से बस्तर जैसे अंदरूनी क्षेत्र के लोगों को सुविधाओं से वंचित ना रहे इसलिए हमारी सरकार जब से बनी है हमनें यही प्रयास किया कि निचले स्तर से ही लोगों को लाभान्वित करेंगे और स्वास्थ्य, शिक्षा,कृषि, रोजगार, हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे |

जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्श्क सदस्य दिनेश यदु, जनपद सदस्य लखेश्वर कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम नाइक,सोशल मिडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार,महामंत्री अर्जुन पांडे, जम्मू राम मंडावी, उपस्थित रहे |

यह गर्मी की कड़कड़ाती धुप में खेल के प्रति खिलाड़ियों में काफ़ी उत्साह

0

बस्तर विधानसभा के बयागुडा में आज क्रिकेट फ़ाइनल मैच का समापन जिसमें मुख्यअथिति बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी रहे उनके द्वारा समापन किया गया

इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिसा लिया था कई टीमों को पछाड़कर दो टीमों ने अपनी जगह निश्चित कर ली वही आज फाइनल मैच घाटलोहंगा और बयागुडा के मध्य खेला गया जिसमें घाटलोहंगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और बयागुडा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में मात्र 60 रन का लछ्य दिया जिसमें घाटलोहंगा के खिलाड़ियों ने पीछा करते हुए जल्द ही अपनी जीत की अग्रसर पर पहुंचे जिसमें घाटलोहंगा के थबीर ने 30 रन और मन्नू ने 12 रन की अच्छी पारी खेली सहयोगी ने भी अच्छी पारी खेलकर इस मैच को जीत के रूप में बदल दिया |

बस्तर विधायक जी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए शुभकामनायें दी इस टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा लेकिन कोई निराशा नहीं होना है इस खेल में किसी एक का विजेता होना निश्चित रहता है लेकिन उप विजेता टीम की भी प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है की आप लोगों में खेल की जूनून को देखते हुए इस तरह की मैदान में अपनी प्रतिभा को अपनी खेल भावनाओं के रूप में अच्छा रखा है |

बस्तर विधायक ने कहा की आप सभी लोगों ने बहुत ही उत्साह वर्धन के साथ नाच गान के साथ स्वागत किया आप सभी का तहेदिल से स्वागत करता हूं मोचो बस्तर कितरो सुंदर के हलबी गीत गाने वाले कलाकारों का भी स्वागत करता हूं आप लोगों से मिलकर बहुत अच्छा लगा की हमारे बस्तर के सुंदर इतनी बारीकी से इस वीडियो के माध्यम से लोगों के बीच साझा किया है |

जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्श्क सदस्य दिनेश यदु, सरपंच लछमान मौर्य, सरपंच डमरू बघेल, सोशल मिडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार नरसिंह, मोहन, रिंका, वनकुमार, अविधेश, लोकपाल, माहेश्वर, जगरनाथ, मंचित, राजेश, सेमलाल, मुन्ना, गांव के पुजारी, माता बहनें उपस्थित रहे |

निर्देश जिसके पीठ्ठू उसकी भाषा बोल रहे पिछड़ा वर्ग के पूर्व मंत्री की वह पर रचा गया आडंबर

0

जगदलपुर। लालबाग परेड़ ग्राउंड में पिछड़ा वर्ग कल्याण समाज के बैनर तले जिस प्रकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बदनाम करने की नाकाम कोशिश किया गया उस कार्यक्रम में शुरू से ही आडंबर था। इस कार्यक्रम में पूरी रणनीति पूर्व मंत्री जोकि पिछड़ा वर्ग कल्याण के मंत्री रहे उनके षड्यंत्र में हुआ। भाजपा जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान जिस भाषा का उपयोग कर रहें वह केदार कश्यप की भाषा है। उक्त बातें आईटी सेल प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी योगेश पानीग्राही ने कहा। ‌

पानीग्राही ने सवालिया लहजे में कहा कि पिछड़ा वर्ग से जुड़े निर्देश दीवान बतायें वह स्वयं कार्यक्रम संयोजक थे और उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बतौर अतिथि बुलाया था तथा उनका अपमान किया गया क्या वह पिछड़ा वर्ग की संस्कृति है। इस कार्यक्रम में भाजपा व आरएसएस की संस्कृति दिखी जोकि गोड़से विचारधारा से फलीभूत थी और गांधीवादी विचारधारा के परिपालन करने वाले के साथ इनका कृत्य निंदनीय है। पानीग्राही ने कार्यक्रम संयोजक दीवान से पूछा कि वह जिनके पीठ्ठु है वह पंद्रह वर्षों तक विभागीय मंत्री रहें, उन्होंने क्यों पेशा कानून व 27प्रतिशत आरक्षण नहीं दिला पाए उसका स्पष्टीकरण पर प्रस्तुत करना चाहिए।

दीपक नहीं, ये आंधी है, आदिवासियों का गांधी है…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। भारत की जनजातीय चेतना के अग्रदूत बस्तर की धरती अतीत से आज तक आदिवासी समाज के हितों की रक्षा करने वाले ओजस्वी नेतृत्व देती रही है। मौजूदा वक्त में बस्तर सांसद दीपक बैज आदिवासी समाज के हित के लिए दीपक नाम को सार्थक कर रहे हैं। बस्तर के इस लोकनेता ने आदिवासी हितों की रक्षा की दिशा में प्रयास करते हुए लोकसभा में एस.टी. बिल पर जबरदस्त तरीके से पक्ष रखा। जनहित, क्षेत्रहित और आदिवासी समाज के हित में सदा प्रखर ओज प्रदर्शित करने वाले सांसद दीपक बैज ने इस मामले में भी छत्तीसगढ़ सरकार की भावना को संसद में स्वर

दिया। उन्होंने सदन में छत्तीसगढ़ व देश के आदिवासी मुद्दों पर सारगर्भित तरीके से अपनी बात रखते हुए बाबा साहब अम्बेडकर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आरक्षण नहीं होता तो मैं सदन में आपके समक्ष खड़ा न होता। सांसद दीपक बैज ने जोर देते हुए कहा कि आदिवासियों को सुरक्षित व संरक्षित करना बेहद जरूरी है।आदिवासी देश की धरोहर है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का नारा जल जंगल जमीन हमारा है। गोली चाहे नक्सली की हो या पुलिस की मगर मारा तो आदिवासी जाता है। उन्होंने तीन साल पहले के हालात की तरफ इशारा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के वो पंद्रह साल भाजपा सरकार में आदिवासियों पर अनेकों अत्याचार हुए। झीरम कांड में 32 जवान और हमारे कई नेता शहीद हुए, ताड़मेटला कांड में 200 आदिवासीयों के घरों को जला दिया गया, सार्केगुड़ा कांड में निर्दोष आदिवासियों की हत्या हुई। 15 साल में आदिवासियों के ऊपर हुए कई फर्जी एनकाउंटर, फर्जी नक्सली केस में हजारों आदिवासी जेल में बंद हुए लेकिन पिछली सरकार मूकदर्शक बनी देखती रही।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सराहना करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि आज छत्तीसगढ में भूपेश बघेल की सरकार में फर्जी एनकाउंटर बंद हुए, फर्जी नक्सली केस में बंद आदिवासियों को रिहा किया जा रहा है। बस्तर के अंदरूनी गांव में कैंप लगाकर लगातार आदिवासियों के आधार कार्ड व राशन कार्ड बन रहे हैं।लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की टाटा को दी गई जमीन वापस हुई। हमारी राज्य सरकार ने पिछली सरकार में हुई फर्जी ग्राम सभा को शून्य घोषित कर नंदराज पहाड़ आदिवासियों को लौटाया।बस्तर सांसद ने कहा कि बस्तर में खनिज संपदा की कमी नहीं है। 60 साल से दोहन हो रहा है। फिर हमारे लोगों को प्रथम प्रथमिकता क्यों नही..? एनएमडीसी में स्थानीय लोगों को आरक्षण व प्राथमिकता और भर्ती मिले।सांसद बैज ने निजीकरण का1 विरोध करते हुए कहा कि निजीकरण में आदिवासियों का भविष्य क्या सुरक्षित रहेगा..? हमारा आरक्षण आज भी खतरे में है। महार, मेहरा, मेहर के साथ साथ महरा, माहरा को भी अनुसूचित जाति की सूची क्रमांक 33 में प्रतिस्थापित किया जाए।

छत्तीसगढ़ की इन जातियों को जैसे साैंरा-संवरा, भूईया-भूईयां -भूयां, धनुहार-धनुवार, किसान, धागड़, बिंझीया, कोडाकू, कोंद,भारिया- भरिया, पंडो/पण्डो, गोंड/गोंड, गदबा,नगवंशी/नागबंसी को भी अनुसूचित जनजाति में शामिल कर विधेयक पास किया जाए। बस्तर की जाति अमनीत-अमनित को भी अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गये प्रस्ताव में जिन जिन जातियों को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाना है, उन्हें शामिल कर तत्काल विधेयक पास किया जाए।

सांसद दीपक बैज ने अनुसूचित जाति से जुड़े मुद्दों पर सवाल भी किये थे जिन पर विभागीय केंद्रीय राज्यमंत्री ने जवाब दिया था। बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर, छत्तीसगढ़ और आदिवासी हितों के लिए लगातार आवाज बुलंद करते रहे हैं।

पिछड़ा वर्ग के हितों की नहीं होगी अनदेखी: मुख्यमंत्री बघेल

0

अन्य पिछड़ा वर्ग के संभागस्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने जगदलपुर और कांकेर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने की 50-50 लाख रुपए देने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने अन्य पिछड़ा वर्ग के नियमावली का किया विमोचन

जगदलपुर, 03 अप्रैल 2022 – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर के लालबाग में आयोजित अन्य पिछड़ा वर्ग के संभागस्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे स्वयं अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित होने के कारण इस वर्ग की समस्याओं को भली भांति समझते हैं तथा इन समस्याओं के निराकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ठोस पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर जगदलपुर और कांकेर में अन्य पिछड़ा वर्ग के सामुदायिक भवन के लिए 50-50 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने इस अवसर पर अन्य पिछड़ा वर्ग के नियमावली का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि वे अन्य पिछड़ा वर्ग की समस्याओं के साथ ही इसकी क्षमताओं से भी परिचित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाना उनकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की कर्जमाफी, धान का बेहतर मूल्य, तेंदूपत्ता की मूल्य वृद्धि, समर्थन मूल्य पर वनोपजों की खरीदी के साथ ही प्रसंस्करण के माध्यम से इनकी मूल्य वृद्धि आदि कार्यों से अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की आय में वृद्धि हुई है। बेहतर शिक्षा के माध्यम से इन्हें सशक्त करने के साथ ही आर्थिक उन्नति के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से भी उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरवा, गरुआ, घुरवा और बाड़ी कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, पशु संवर्धन, रोजगार, पोषण और आय में वृद्धि के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि, समाज के सदस्यों तथा सुरक्षा जवानों के अथक प्रयासों से बस्तर में बरसों बाद शांति आ रही है। उन्होंने शांति की ओर लौट रहे बस्तर में रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बस्तर में पेसा कानून लागू है तथा इसके नियम बनाने की कार्यवाही चल रही है। उन्होंने कहा कि गांव के सदस्य ही इस समिति के सदस्य बनेंगे। उन्होंने ग्राम सभाओं को सशक्त करने के लिए अनिवार्य तौर पर ग्राम सभाओं में शामिल होने की अपील भी की। उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग की भागीदारी के लिए उनकी संख्या के गणना के लिए क्वांटिफायबल डाटा आयोग के माध्यम से जानकारी एकत्रित की जा रही है तथा इस कार्य में सभी की भागीदारी आवश्यक है।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, जनप्रतिनिधिगण सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

पिट्ठु बैग में रखकर गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद अनुमानित कीमत-40,000/- रूपये

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में अपरध नियंत्रण के उद्देश्य से बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूð लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अवैध गांजा तस्करी दौरान कार्यवाही करने मे बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना कोतवाली क्षेत्र में दिनांक 02.04.2022 को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति काला रंग का पिट्ठू बैग रखकर, काले रंग का फुलपेंट आसमानी रंग का फुलशर्ट पहना हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर, परिवहन करने हेतु ग्राम आसना मेनरोड तिरहा में बस का इंतजार कर रहा है। कि सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना स्टाफ का टीम तुरंत तैयार किया गया। सूचना तस्दीक हेतु आसना पार्क तिरहा में टीम द्वारा घेराबंदी कर, संदेही को पकड़कर, पुछताछ करने पर अपना नाम शिव कुमार पिता वंशराज उम्र 21 वर्ष जाति कोरी निवासी ग्राम दतौली, पो0 मडना, थाना महराजगंज, तह0 सदर, जिला-अयोध्या (फैजाबाद) उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताता। जिनके पास अवैध मादक पदार्थ गांजा होने की पूर्ण संभावना होने से तलाषी पर संदेही के कब्जे से एक काला रंग के पिट्ठु बैग में कुल 10 किलोग्राम कीमती-40,000/-रूपये अवैध गांजा एवं एक वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 6,000/-रूपया को आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0-129/2022 धारा 20 (ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी-

शिव कुमार पिता वंशराज उम्र 21 वर्ष जाति कोरी निवासी ग्राम दतौली पो0 मडना थाना महराजगंज तह0 सदर जिला अयोध्या(फैजाबाद) उत्तर प्रदेश

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-

निरीक्षक एमन साहू, सउनि0 सुधराम नेताम, दिनेश उसेण्डी, हमराह स्टाफ प्रआर0 बबलु ठाकुर,नकुल कश्यप, आरक्षक-तामेश्वर मंडावी एवं रवि सरदार।

MOST POPULAR

HOT NEWS