घटना दिनांक 02.03.2022 को पुलिस को सूचना मिला कि शनि मंदिर के पास गुरूर में दो व्यक्ति सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में टीम गठित कर सउनि0 होमप्रकाश सलामें एवं म0प्र0आर0 नर्मदा कोठारी क्र 131 द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करने पर सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपी ओमशंकर सारथी पिता संतराम सारथी उम्र 25 वर्ष सा0 अंबेडकर चौक गुरूर एवं आरोपी शिव कुमार पिता राजूराम साहू उम्र 25 साल सा0 शांति नगर गुरूर थाना गुरूर जिला बालोद को पकड़ा गया जिनके कब्जे से सट्टा पट्टी, डाट पेन एवं नगदी रकम 750 रूपये को जप्त कर आरोपीयों के खिलाफ धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर गिरफ्तार किया गया ।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
घटना दिनांक 02.03.2022 को पुलिस को सूचना मिला कि कालेज पानी टंकी के पास बजार रोड गुरूर में एक व्यक्ति अत्यधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिए ले जा रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर गुरूर पुलिस द्वारा जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जो अवैध रूप से अत्यधिक मात्रा में शराब बिक्री करने ले जा रहे आरोपी भीमसेन सिंह मंडावी पिता राजेश मंडावी उम्र 28 साल सा0 सोरर भांठापारा थाना गुरूर जिला बालोद को पकड़ा गया जिनके कब्जे से एक प्लास्टिक खाद बोरी में छिपाकर कुल 35 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2800 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
राजनादगांव। जनता कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल ने आज पुलिस अधीक्षक के नाम डीएसपी दिलीप सिसोदिया जी को ज्ञापन के साथ हुक्का बार संशोधन विधेयक की प्रति देकर होटल रैलिस में हुक्का बार संचालन करने वाले होटल मालिक को जेल भेजने की मांग की है।
नवीन अग्रवाल ने कहा जिले में जिस प्रकार पुलीस विभाग द्वारा नशे के अवैध व्यापार,जुआ, सट्टा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है जो की कबीले तारीफ है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता भेंट कर साधुवाद दिया। और कहा की छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हुक्का बार पर रोक के लिए विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादन विधेयक में संशोधन किया गया था।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जिसमे कोई भी व्यक्ति स्वयं या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से कोई हुक्का बार नहीं खोलेगा या हुक्का बार नहीं चलाएगा। होटल,लॉज या भोजनालय सहित किसी भी स्थान पर ग्राहकों को हुक्का नहीं देगा।
कानून में प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों को कम से कम एक वर्ष और अधिकतम तीन वर्ष तक की सजा हो सकती है। इसी तरह 50 हजार रुपये जुर्माना तक हो सकता है। जुर्माना की राशि 10 हजार से कम नहीं की जा सकती।
विधेयक में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी सामुदायिक हुक्का बार में हुक्का या नरगिल (गड़गड़ा) के माध्यम से से धूम्रपान नहीं करेगा। ऐसा करते पकड़े जाने पर अधिकतम पांच हजार रुपये तक जुर्माना की सजा होगी।
जब प्रदेश की सरकार ऐसे कानून लाती है तो संस्कारधानी शहर में हुक्का बार संचालन करने वाले होटल मालिक को जेल होनी चाहिए यदि ऐसा नहीं हुआ तो जनता कांग्रेस सड़क पर आंदोलन करेगी ज्ञापन सौंपते वक्त शहर ज़िलाध्यक्ष शमशूल आलम युवा लोकसभा अध्यक्ष अमर गोस्वामी कमल मंडले गिरधर पटेल बड़ू यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे |
छत्तीसगढ़ जगदलपुर हाउसिंग बोर्ड के कॉलोनी में 15 दिन पहले हुए डबल मर्डर की गुथी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली पत्नी और बच्चे की हत्या करने वाले आरोपी को बिहार के गया से गिरफ्तार कर के लाया था इस डबल मर्डर कांड में जो पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने मेहनत की थी उसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने 45 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुलाकर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया |
सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के इस सम्मान को पाकर चेहरे में खुशी देखने को मिली इसी प्रकार से पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते आए हैं |
जगदलपुर-आकाश नगर, फ्रेजरपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश राम पटनायक जी की धर्मपत्नी 55 वर्षीय श्रीमती पुष्पलता पटनायक जी का आज दिनांक 03 मार्च, 2022 को उपचार के दौरान महारानी अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया है.इनकी अंतिम यात्रा कल 4 मार्च की सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान आकाश नगर, फेजरपुरसे निकाली जाएगी.वे पत्रकार श्री धर्मेन्द्र महापात्र जी की सास हैं.वे अपने पीछे पति दो बेटियों समेत भरापूरा परिवार छोड़ गईं है.
जगदलपुर – छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार जगदलपुर के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रान्तीय आव्हान पर जिला बस्तर के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत समस्त कर्मचारी दिनांक 07.03.2022 को 8 सूत्रीय लंबित मागों के निराकरण के समर्थन में सांकेतिक प्रदर्शन एंव शासन का ध्यान आकृष्ट करेगें दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री छ.ग.शासन भूपेश बघेल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा । इस सांकेतिक धरना प्रर्दशन में जिला के सभी विकासखंडों कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारी जिला अस्पताल महारानी अस्पताल जगदलपुर एवं मेडिकल कालेज डिमरापाल के तथा आयुर्वेदिक विभाग के कर्मचारी पदाधिकारी भाग लेगें । इस विषय पर आज दिनांक को मेडिकल कालेज डिमरापाल में गेट मिंटिग भी लिया गया तथा जिला स्तर पर भी बैठक आयोजित किया गया जिसमें संभागीय अध्यक्ष अनिल बडकस , मॅकाज इकाई अध्यक्ष रीता नायक , अध्यक्ष जिला महारानी अस्पताल इकाई लक्ष्मी टांडिया , उपाध्यक्ष रूपेन्द्र सिंह हनुमंत राव नीरज मामडीकर भीखम साहू शार्दूल , राकेश कनवर अजय आचार्य सुखलाल नेताम भीमा मंडावी , योगेन्द्र , दीना नाथ रूकमा जयंति साहू पवन ममता साहू राजेश एंव अन्य पदाधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे । माँग पूरी न होने की स्थिति में दिनांक 27 मार्च 2022 को संभाग स्तरीय धरना प्रर्दशन कार्यक्रम तथा 30 मार्च 2022 को प्रान्तीय स्तर पर रायपुर में विशाल धरना प्रदर्शन एंव रैली का आयोजन किया जावेगा । चौथे चरण में 5 दिन का अवकाश लेकर स्वास्थ्य विभाग के समस्त कैडर आदोलन करेगे |
बस्तर संभाग में प्रधान पाठक माध्यमिक एवं उच्च श्रेणी शिक्षको के पदों पर पदोन्नति आदेश सँयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग ने विगत दिनों जारी किया था।जिसमे बड़े पैमाने पर त्रुटि देखने को मिली है। कमिश्नर बस्तर ने उक्त पदोन्नति प्रक्रिया पर जाँच समिति गठित की है।
आज छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल बस्तर कमिश्नर श्याम धावडे एवं जाँच अधिकारी माधुरी सोम ठाकुर एवं नव पदस्थ सँयुक्त संचालक शिक्षा आर एस चौहान से मिलकर पदोन्नति में व्याप्त त्रुटि सुधार कर पात्र शिक्षकों की पद स्थापना करने एवं पदोन्नति हुई !
पूरी सूची को निरस्त न करने का आग्रह किया गया। कमिश्नर बस्तर संभाग एवं डिप्टी कमिश्नर द्वय ने संघ को आश्वस्त किया कि पूरी पदोन्नति सूची को निरस्त नही किया जाएगा बल्कि पात्र शिक्षको को उसी तिथि से पदोन्नति दी जाएगी।
साथ ही दूरस्थ ब्लॉकों एवं जिलो में हुई पदस्थापना में संशोधन किया जाएगा। कमिश्नर के साथ हुई चर्चा के दौरान संयुक्त संचालक शिक्षा भी उपस्थित थे। जिन्हें निराकरण करने हेतु कमिश्नर ने निर्देश भी दिया।
ज्ञात हो कि पदोन्नत शिक्षको की पद स्थापना कार्यरत ब्लॉक जिला में पद रिक्त होने के बावजूद अन्यत्र ब्लॉक जिला में कर दिया गया है।वंही महिला एवं विकलांग शिक्षको को भी दुरस्त ब्लॉकों एवं जिलों में पदस्थापना कर दिया गया है।
बड़ी सँख्या में पात्र शिक्षकों को अपात्र कर कनिष्ठ शिक्षकों की पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है जिससे वरिष्ठ एवं पात्र शिक्षक पदोन्नति से वंचित हुए।
आज छत्तीसगढ़ प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष केदार जैन के नेतृत्व में बस्तर संभाग के पदाधिकारियों के साथ आयुक्त बस्तर संभाग श्याम धावड़े एवं संयुक्त संचालक शिक्षा आर एस चौहान को ज्ञापन सौंपकर उपरोक्त त्रुटियों का निराकरण कर पदोन्नति तिथि से ही संशोधित आदेश जारी करवाने का निवेदन किया गया। इस संबंध में आयुक्त बस्तर संभाग श्याम धावड़े एवम संयुक्त संचालक शिक्षा चौहान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा स्टे हटते ही समस्याओं का निराकरण नियमानुसार कर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रान्त अध्यक्ष केदार जैन संभागीय अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष बस्तर शैलेंद्र तिवारी जिला अध्यक्ष कोंडागांव कौशल नेताम,,रोशन हिरवानी जिला प्रवक्ता कोंडागाँव सहित महेंद्र दीवान,शैलेन्द्र ठाकुर,शिव नेताम,चिंटू नेताम,अशोक भारती, राजू दीवान,ईश्वर नेताम,राकेश सोनी बड़े सँख्या में शामिल रहे!
जगदलपुर, 03 मार्च 2022 – कमिश्नर श्याम धावड़े ने आज बकावंड तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पाई गई अव्यवस्था को देखते हुए गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए एक माह के भीतर व्यवस्था को सुधारने की चेतावनी दी।
कमिश्नर धावड़े ने यहां संचालित अनुविभागीय दण्डाधिकारी के लिंक न्यायालय, तहसील न्यायालय तथा नायब तहसीलदार न्यायालय में लंबित प्रकरणों का अवलोकन किया। उन्होंने इसके साथ ही वन अधिकार मान्यता पत्र, ऋण पुस्तिका वितरण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने ऋण पुस्तिका, वन अधिकार पत्र, सामाजिक प्रास्थिति पत्रक का वितरण शिविर आयोजित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने बकावंड तहसील में ऋण पुस्तिका तथा वन अधिकार मान्यता पत्र के वितरण की धीमी गति पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए तहसीलदार को एक माह के भीतर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित समयावधि में ऋण पुस्तिका वितरण नहीं पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।
कमिश्नर ने ग्रामीणों को अनावश्यक कागजी कार्यवाही में नहीं उलझाकर सरलता के साथ त्वरित गति से सेवाएं प्रदाय करने के निर्देश दिए। सामाजिक प्रास्थिति पत्र हेतु शासन द्वारा किए गए सरलीकरण का लाभ ग्रामीणों को प्रदान करने के निर्देश भी दिए।
कमिश्नर ने शासकीय कार्यालयों के संचालन के लिए इसी माह से लागू नए समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय में कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
कश्मिनर ने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के लिए नियमित तौर पर सुनवाई सुनिश्चित करते हुए ई-कोर्ट प्रणाली के माध्यम से पक्षकारों को सुनवाई की सूचना प्रदान करने तथा कार्यवाही का विवरण ऑनलाइन करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कमिश्नर ने उपस्थित ग्रामीणों से भी कार्यालय में प्राप्त होने वाली सेवा एवं सुविधा के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार, माधुरी सोम, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, तहसीलदार जय नाग सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इसके उपरांत कमिश्नर ने बकावण्ड क्षेत्र के ढोडरेपाल स्थित गौठान का भी निरीक्षण किए।
पूर्व सैनिक सेवा संघ जिला बालोद के जिलाध्यक्ष राजकुमार साहू ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं और महत्वपूर्ण मांगो के समाधान बाबत कलेक्टर बालोद को ज्ञापन सौंपा |
पूर्व सैनिक सेवा संघ बालोद द्वारा जिले के युवाओं को सेना/अर्धसेना की भर्ती हेतु निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।प्रशिक्षण लेकर अब तक 80 से अधिक जवानों को रोजगार मिल चुका है,वर्तमान में पूर्व सैनिको की संख्या जिले मैं लगभग 500 से अधिक, वीर नारी 40-50 और कार्यरत सैनिको की संख्या 1000 के लगभग है पूर्व सैनिक सेवा संघ बालोद द्वारा सैनिक समस्याओं के निवारण हेतु प्रमुख मांगो को बिंदुवार प्रस्तुत किया –
बालोद जिला में सैनिक कल्याण कार्यालय की स्थापना बाबत —
बालोद जिला से दुर्ग तथा रायपुर की दूरी 100 से 150 किलोमीटर है और यह जिला पिछड़ा एवं सुदूर आंचलिक वन क्षेत्र होने के कारण आवागमन में असुविधा होता है जिससे कई सुविधाओं का समय पर लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं । इसी संबंध में दो वर्ष पूर्व आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसे गृह मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोविड-19 और वित्तीय अभाव का कारण बताते हुए निरस्त कर दिया।गृह मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन का पत्र क्रमांक १६८/स सै का/स्था/२०२०/२७३ दिनांक 5 फरवरी 2020 को ध्यान में रखते हुए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऑफिस खोलने के लिए जमीन चिन्हांकित किया जाय।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जिले में सरकारी संस्थान जैसे एफ सी आई, राष्ट्रीय कृत बैंक एवं भिलाई स्टील प्लांट के अंतर्गत राजहरा माइंस में डीजीआर गार्ड की नियुक्ति के लिए पूर्व सैनिकों की प्राथमिकता को सुनिश्चित किया जाना चाहिए वर्तमान में अधिकांश जगह सुरक्षा के कार्यों को अप्रशिक्षित व्यक्तियों के द्वारा लिया जा रहा है जोकि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के नियमों का उल्लंघन है।
सैनिक रैस्ट हाउस /सामुदायिक भवन का निर्माण बाबत —
बालोद जिला में पूर्व सैनिकों के लिए मीटिंग या अन्य कार्यक्रम के लिए कोई सैनिक रैस्ट हाउस/सैनिक सामुदायिक भवन नहीं है अतः शासन द्वारा खनिज न्यास निधि से पूर्व सैनिकों के लिए भवन निर्माण कराया जाए ।
वित्तीय सहायता प्रदान करने बाबत- —
पूर्व सैनिक सेवा संघ अंचल के युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देता है, सेना/ अर्ध सेना भर्ती में शारीरिक दक्षता एवम् लिखित परीक्षा की तैयारी का व्यय संस्था द्वारा वहन किया जाता है। हमारे संस्था में आय का कोई साधन नहीं है इसलिए संस्था को वित्तीय सहायता प्रदान किया जाए वर्तमान मैं विकासखंड डोंडी के ग्राम चिखली और दल्ली राजहरा में प्रशिक्षण चालू है आगे जिले में डौंडी, कुसुमकासा, डोंडी लोहारा और देवरी में प्रशिक्षण शुरू करने जा रहे हैं अतः संस्था को वित्तीय सहायता प्रदान किया जाए ।
व्यवसायिक दुकानों के आवंटन पूर्व, पूर्व सैनिक के लिए आरक्षित करने बाबत —
नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत द्वारा व्यवसायिक दुकान आवंटित किया जाता है जिसमें पूर्व सैनिकों के लिए कोई भी दुकान आरक्षित नहीं किया जाता उपरोक्त संस्था को निर्देशित कर पूर्व सैनिकों के लिए व्यवसायिक दुकान आरक्षित किया जाना चाहिए।
पूर्व सैनिकों के माल वाहक वाहनों को जिले के सभी खदानों में परिवहन हेतु कोटा निर्धारित करने बाबत —
व्यवसाय के क्षेत्र में भी सैनिक जवान अच्छा कार्य कर रहें है,कुछ सैनिको ने माल वाहक वाहन खरीदा है इसको ध्यान में रखते हुए जिला के सभी खदानों में परिवहन के लिए पूर्व सैनिकों का कोटा निर्धारित किया जाए। कलेक्टर ने सैनिक कल्याण हेतु उचित मांगों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। व्यापम देते समय संस्था के संरक्षक हॉनरेरी कैप्टन (रिटायर्ड) वी पी सिंह एवं रिटायर्ड सैनिक किशोर नाथ योगी उपस्थित थे |