City Media - Page 382 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 382

जगदलपुर शहर के विकास कार्यों के लिए नहीं होगी राशि की कमी: किरण देव

0
  •  वार्डों में लाखों के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

जगदलपुर शहर के विभिन्न वार्डों में लाखों रुपए के विकास कार्यों का गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधिवत भूमिपूजन किया। विधायक निधि से शहर के अलग अलग वार्डो में सीसी सड़क कार्य का भूमिपूजन किया गया।

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे।भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, योगेंद्र पांडे, भारती श्रीवास्तव, निर्मल प्रसाद पाणिग्रही, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, श्वेता बधेल, दिगंबर राव, वरिष्ठ पार्षद श्री संजय पांडे, पार्षद त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, ममता पोटाई, राजपाल कसेर, नेहा ध्रुव, सुनीता सिंह उपस्थित रहे। शहर के महेंद्र कर्मा वार्ड में सीसी सड़क निर्माण 11 लाख 58 हजार, विजय वार्ड में सीसी सड़क लागत 5 लाख कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में सीसी सड़क लागत 8 लाख निर्माण जिसकी कुल लागत कुल 26 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में संबोधित करते विधायक किरण देव ने कहा कि जनता की मांग के अनुरूप शहर में चहुमुखी विकास कार्य होंगे विकास कार्य में समझौता नहीं किया जाएगा। जन मानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। विकास अनवरत जारी रहेगा। विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं होगी।

 

वार्डवासियों की मांग के अनुरूप निर्माण कार्य किए जाएंगे। श्री देव ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में चहुमुखी विकास होगा। आज विधायक निधि से शहर मे लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण होने चाहिए । महापौर सफीरा साहू ने भी अपनी बातें रखी। इस दौरान निगम के कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, राजेश श्रीवास्तव, निगम के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

अबूझमाड़ में मारे गए हैं 34 नक्सली, जंगल में अपने 3 साथियों का दाह संस्कार किया नक्सलियों ने

0
  • मारे गए 29 नक्सलियों की हुई शिनाख्त, ईनाम राशि पहुंची 2 करोड़ के पार 

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों के सीमाई इलाके के अबूझमाड़ के जंगलों में हुई मुठभेड़ में तीन और नक्सलियों के मारे जाने के संकेत मिले हैं। इन तीनों के शवों का दाह संस्कार नक्सलियों द्वारा जंगल में ही कर दिए जाने की खबर है। वहीं मारे गए ज्यादातर नक्सलियों की शिनाख्तगी के बाद ईनाम राशि दो करोड़ के पार पहुंच गई है।

ईनाम दंतेवाड़ा

अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों के पूर्वी बस्तर व अबूझमाड़ डिवीजन के नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 34 होने के पुख्ता इनपुट पुलिस को मिले हैं। खबर है कि मुठभेड़ के दौरान घायल कुछ नक्सली किसी तरह बचकर भाग निकलने में कामयाब रहे, लेकिन उचित इलाज के अभाव में कम से कम 3 नक्सलियों की मौत होने की जानकारी पुलिस को मिली है। इन तीनों नक्सलियों के शवों का दाह संस्कार उनके नक्सलियों द्वारा जंगल में किए जाने की खबर है। पुलिस इसकी तस्दीक करने में जुटी है। मौके पर मौजूद मोस्ट वांटेड डीवीसीएम नक्सली कमलेश के भी जख्मी होेकर भाग निकलने की खबर आ रही है। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 31 शव बरामद किए थे, जिनमें 13 महिला व 18 पुरूष नक्सली शामिल थे। इन मृतकों में अब तक कुल 29 नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है, 2 की शिनाख्त अब तक नहीं हुई है। जिन नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है, उन पर घोषित कुल ईनामी राशि 2 करोड़ 15 लाख तक पहुंच चुकी है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि मुठभेड में 1 डीकेएसजेडसी, 1 सीवायपीसी कमांडर, 3 डीवीसीएम, 14 पीएलजीए कंपनी नंबर 6 के सदस्य, 2 डीकेएसजेडसी गार्ड, 6 एरिया कमेटी सदस्य व 2 एरिया कमेटी के पार्टी सदस्य कैडर की पहचान की जा चुकी है। उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप ने बताया कि शेष 2 नक्सलियों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय व पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार ने बताया कि जिन 29 नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है उनमें नीति उर्फ उर्मिला एसजेडसीएम पूर्व बस्तर डिवीजन इंचार्ज सचिव 25 लाख ईनामी, निवासी ग्राम हिरमागुंडा, जिला बीजापुर, नंदू मंडावी सीवायपीसी कंपनी नंबर 6 कमांडर 10 लाख ईनामी, निवासी ग्राम कोतराम, जिला बीजापुर, सुरेश सलाम उर्फ जानकू डीवीसीएम आमदई एरिया कमेटी 8 लाख ईनामी निवासी ग्राम छोटे फरसगांव, जिला नारायणपुर, मीना नेताम, डीवीसीएम, 8 लाख ईनामी निवासी ग्राम मोहंदी जिला नारायणपुर, महेश डीवीसीएम 8 लाख ईनामी, निवासी ग्राम घोटिया थाना मालेवाही, जिला दंतेवाड़ा, अर्जुन उर्फ रंजीत, पीएलजीए कंपनी नंबर 6 सदस्य 8 लाख ईनामी ग्राम डुंगा-पल्लेवाया, जिला नारायणपुर, सुंदर उर्फ कमलू पीएलजीए पीपीसीएम कंपनी नंबर 6 सदस्य 8 लाख ईनामी ग्राम मदूम जिला बीजापुर, बुधराम मड़काम, पीपीसीएम पीएलजीए कंपनी नंबर 6 सदस्य 8 लाख ईनामी निवासी जिला बीजापुर, मोहन मंडावी, पीपीसीएम पीएलजीए 6 सदस्य ईनामी 8 लाख निवासी ग्राम बोदली थाना मालेवाही, बसंती पति साकेत, पीएलजीए कंपनी नंबर 6 सदस्या ईनामी 8 लाख निवासी कोयलीबेड़ा कांकेर, जगनी कोर्राम कंपनी नंबर 6 सदस्या ईनामी 8 लाख निवासी अडेंगपाल थाना बैंगलूर जिला नारायणपुर, अनिल पार्टी सदस्य पीएलजीए कंपनी नंबर 6 सदस्य 8 लाख ईनामी, निवासी ग्राम मदूम जिला बीजापुर, दशमती पोयाम पीएलजीए कंपनी नंबर 6 सदस्य 8 लाख ईनामी निवासी ग्राम रोताड, पोचावाड़ा थाना ओरछा नारायणपुर, मासे उर्फ शकीला पिता स्व. बुडता पीएलजीए कंपनी नंबर 6 सदस्य 8 लाख ईनामी, निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर, सावन उर्फ लोकेश पोयाम पीएलजीए कंपनी नंबर 6 सदस्य 8 लाख ईनामी, निवासी ग्राम एरपुंड सालेपाल जिला दंतेवाड़ा, सोमरू मंडावी पिता बलधर मंडावी पीएलजीए कंपनी नंबर 6 सदस्य 8 लाख ईनामी निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर, मड़कम मंगू पिता मड़कम पीएलजीए कंपनी नंबर 6 सदस्य 8 लाख ईनामी निवासी ग्राम बुड़जी, बीजापुर, मनोज उर्फ संपोर मंडावी पिता स्व. सोनारू पीएलजीए कंपनी नंबर 6 सदस्य 8 लाख ईनामी, निवासी ग्राम ताड़नार, नारायणपुर, सोमे पति टुगे उर्फ मानसिंग पीएलजीए कंपनी नंबर 6 सदस्य 8 लाख ईनामी, निवासी ग्राम रेखावट्टी थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर, जनीला उर्फ बुधरी पद- नीति की गार्ड 5 लाख ईनामी निवासी ग्राम कोटमेटा, थाना पुंगारपाल जिला कोंडागांव, मंगलदई कश्यप पिता स्व. जगन्नाथ, नीति की गार्ड, 5 लाख ईनामी निवासी ग्राम कुधुर फुंगारपाल कोंडागांव, रामदेर पद -एसीएम बयनार एरिया कमेटी सदस्य 5 लाख ईनामी, निवासी ग्राम उसरी थाना मर्दापाल जिला कोंडागांव, सुक्कू यादव एसीएम बयानार एरिया कमेटी सदस्य 5 लाख ईनामी निवासी ग्राम कानागांव नारायणपुर, सुकलू उर्फ विजय उर्फ पंडरू कोर्राम पद – एसीएम बयानार एरिया कमेटी सदस्य 5 लाख ईनामी निवासी ग्राम कोंगेरा नारायणपुर, सोनू कोर्राम एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख ईनामी निवासी ग्राम सुलेंगा, जिला नारायणपुर, जमली, एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्या, 5 लाख ईनामी निवासी ग्राम मोडोनार छोटेडोंगर नारायणपुर, सोहन उर्फ रोहन पदम एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख ईनामी निवासी ग्राम कुमुरगुंडा, कोयलीबेड़ा कांकेर, फुलो उर्फ सुंदरी आमदई एरिया पार्टी सदस्य, 2 लाख ईनामी निवासी भैरमगढ़, बीजापुर 2 लाख की ईनामी फूलमती पदामी पिता घसियाराम आमदई एरिया पार्टी सदस्य निवासी ग्राम ईरपानार जिला दंतेवाड़ा शामिल हैं।

सदयस्ता अभियान; केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने की कार्यकर्ताओं से भेंट, घर -घर प्रत्यक्ष संपर्क पर दिया जोर

0
  • मर्दापाल में कश्यप ने नई एंबुलेंस की लोकर्पित

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों सदस्यता अभियान को गति दी जा रही है। केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने संगठन महापर्व के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच कर सदस्य बनाने के लिए आग्रह किया है।

केदार कश्यप सदस्यता अभियान को गति देने के लिए एक ओर जहां प्रत्यक्ष जनसंपर्क कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी अभियान को गति दे रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के लिए एक उत्सव की तरह है। सदस्यता अभियान कार्यकर्ताओं से भेंट के दौरान ही उन्होंने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मर्दापाल मंडल में स्वास्थ्य सेवा हेतु नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनसेवा के लिए लोकर्पित किया। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ हासिल करने में आसानी होगी। इस मौके पर भाजपा सदस्यता अभियान एवं आगामी पंचायत चुनाव के विषय पर चर्चा कर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व परिवारजनों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आप सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के द्वारा ही भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान के एक बड़े लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है।

लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से जुट जाएं, जरूर मिलेगी कामयाबी: सांसद महेश कश्यप

0
  • एकलव्य आवासीय विद्यालय खेल महोत्सव में बस्तर ओवरऑल चैंपियन
  • स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना सबसे बड़ी उपलब्धि: विधायक किरणदेव

जगदलपुर हार-जीत स्पर्धा का अभिन्न हिस्सा हैं, लेकिन जो असफल होकर अपनी दक्षता में सुधार कर भविष्य में श्रेष्ठतम प्रदर्शन के द्वारा परचम लहराता है वह ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए किसी भी खिलाड़ी को असफलता से निराश नहीं होना चाहिए और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। यह बात सांसद बस्तर महेश कश्यप ने धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता समापन समारोह को मुख्य आतिथ्य की आसंदी से संबोधित करते हुए कही। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह उम्र दिशा तय करने का है, इसलिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत एवं लगन से आगे बढ़ें। इस संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बस्तर जिले की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ओव्हरऑल चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक जगदलपुर किरण देव ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में जीत-हार से भी बड़ी उपलब्धि स्पर्धा में शामिल होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है और इसमें भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी बधाई के हकदार हैं।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर अब तेजी से बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है। यहां की प्रतिभाएं अब खेलकूद सहित हर क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित कर रहे हैं। भविष्य में और ज्यादा मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन से अपनी दक्षता सिद्ध करें। इस अवसर पर विजयी खिलाड़ियों तथा टीमों को मैडल, ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। वहीं अन्य प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही टीमों के प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं खेल प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस दौरान महापौर सफीरा साहू, अन्य जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राओं के अलावा खेलप्रेमी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सुकमा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

0

जगदलपुर – प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव 9 अक्टूबर को सुकमा प्रवास पर पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उनका जोशीला स्वागत किया। इस दौरान किरण देव विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना भी की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने रामाराम मंदिर पहुंच माता चिटमिट्टीन की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ की जनता की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। किरण देव का सर्किट हाउस सुकमा में भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे व अन्य पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ग्राम छिंदगढ़ में माता दूरपुता एवं माता मुसरिया जी की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

मंडी बोर्ड का बेड़ागर्क करने की सुपारी ले रखी है प्रबंध संचालक और अधीक्षण अभियंता ने

0
  • शुरू कर दी है एकजाई ठेका देने की अजीब प्रथा

रायपुर छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड को प्रयोगशाला बनाकर रख दिया गया है। मंडी बोर्ड में तुगलकी प्रथा चलाई जा रही है। बोर्ड के दो शीर्ष अधिकारी जहां शासन की छवि धूमिल कर रहे हैं, शासन की मंशा पर पानी फेर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर छोटे ठेकेदारों और बेरोजगार युवाओं से रोजगार के अवसर छीनने का काम भी कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड वैसे भी संविदा पर चल रहा। रिटायर हो चुके एक अधिकारी को संविदा नियुक्ति देकर मंडी बोर्ड का एमडी बना दिया गया है। ये एमडी साहब अधीक्षण अभियंता के साथ मिलकर ऐसे ऐसे फैसले ले रहे हैं कि मंडी बोर्ड का लगातार बेड़ागर्क होता चला जा रहा है। राज्य में दर्जनों अनुभवी अधिकारियों के रहते हुए भी एक सेवनिवृत्त अधिकारी को संविदा नियुक्ति देकर मंडी बोर्ड का एमडी बनाए जाने पर शुरू से सवाल उठते रहे हैं। सोशल मीडियम में तो इस संविदा नियुक्ति को राज्य के आदिवासी अधिकारियों के अधिकारों का हनन तक करार दे दिया गया है। दूसरी अहम बात मंडी बोर्ड से जुड़े निर्माण कार्यों के ठेकों को लेकर सामने आई है। संविदा वाले एमडी और एसई ऐसा खेल खेल रहे हैं कि इसका मिसाल और किसी विभाग में देखने सुनने को नहीं मिला है। बताते हैं कि ये दोनों अधिकारी जिसके छोटे छोटे कार्यों को एकजाई एक न ही निविदा निकालने की नई प्रथा चलाने लगे हैं।

20-30 लाख की लागत वाले तीन चार कार्यों को एकमुश्त कर एक निविदा निकाले जाने से सैकड़ों छोटे ठेकेदारों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। डी से लेकर सी कैटेगरी वाले ठेकेदार इसके चलते टेंडर नहीं डाल पा रहे हैं। वहीं केंद्र व राज्य सरकार ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं को छोटे छोटे निर्माण कार्यों के ठेके लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए योजना भी चला रखी है। ऐसे युवा भी मंडी बोर्ड के कार्यों के टेंडर नहीं भर पा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि एमडी और एससी ने बड़े ठेकेदारों से सांठगांठ करके यह प्रथा शुरू की है। पहले जब हर निर्माण कार्य के अलग अलग टेंडर कॉल किए जाते थे तब छोटे ठेकेदार बड़ी संख्या में टेंडर में हिस्सा लेते थे। ठेकेदारों के बीच प्रतिस्पर्धा होती थी और मंडी बोर्ड का अच्छा लाभ मिलता था। अब छोटे ठेकेदार बोर्ड एमडी और एससी इस रवैए से परेशान हैं। अब बड़े ठेकेदार मनमाने ढंग से रेट डालकर काम लेने लगे हैं। इससे मंडी बोर्ड और राज्य शासन को बड़ी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। राज्य सरकार की फजीहत हो रही है सो अलग।

चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, एक मारा गया

0
  •  दंतेवाड़ा में चार ने किया समर्पण, सुकमा में 1 ढेर 

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में जहां चार नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है, वहीं सुकमा जिले में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है।

दंतेवाड़ा जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रेरित होकर 4 ईनामी नक्सलियों ने मंगलवार को दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में दरभा डिवीजन एक्शन टीम सदस्य कोसा माड़वी उर्फ बुरका पिता बामी, निवासी तेलम नाड़ापारा थाना कटेकल्याण, केरलापाल एरिया कमेटी में कार्यरत प्लाटून नम्बर 31 सदस्य जनवरी उर्फ शंकर पोड़ियाम पिता सुकड़ा, निवासी नयानार थाना कटेकल्याण, गुड़से आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष हांदा उर्फ जोंडी माड़वी पिता कुम्मा, निवासी गुड़से थाना कटेकल्याण, मलांगेर एरिया कमेटी अंतर्गत रेवाली पोरदेम आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष पोज्जे नुप्पो पति हिंगा कुहड़ाम, निवासी पोरदेम पंचायत कोर्रा थाना गादीरास शामिल हैं। चारों पर कुल 6 लाख का इनाम घोषित है। आत्मसमर्पण के दौरान डीआईजी कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ डीआईजी राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ कमांडेंट नीरज यादव, द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार झा, सीआरपीएफ रेंज दंतेवाड़ा, द्वितीय कमान अधिकारी विवेक कुमार सिंह, 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वितीय कमान अधिकारी अनिल शेखावत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 202 ईनामी सहित कुल 877 नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

*बॉक्स*

*मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर*

सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पामलूर के जंगल-पहाड़ी में हुई, पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। भेज्जी थाना क्षेत्रके जंगलों में कोंटा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्यों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाईटर, 206 कोबरा बटालियन, 208 कोबरा बटालियन, 131वीं वाहिनी सीआरपीएफ एवं 212वीं वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ग्राम डब्बाकोंटा, एंटापाड़ बुर्कलंका, पामलूर, सिंघनमड़गू व आसपास क्षेत्र की ओर नक्सल विरोधी अभियान हेतु रवाना हुई थी।अभियान के दौरान ग्राम पामलूर के जंगल- पहाड़ी में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक पुरुष नक्सली मारा गया। उसका शव हथियार के साथ बरामद कर लिया गया है। मारे गए नक्सली के शव की शिनाख्त की कोशिशें जारी हैं। घटना स्थल क्षेत्र के आस-पास सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है।

अरमुरकसा में ओपन जीम का भूमिपूजन जनपद सदस्य संजय बैंस ने किया 

0
  • युवाओं के स्वास्थ्य, आर्मी, पुलिस भर्ती में अहम योगदान
  • ग्रामवासियों ने संजय बैस का जताया आभार

दल्लीराजहरा – डौन्डी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अरमुरकसा में 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ओपन जीम का भूमिपूजन क्षेत्र के जनपद सदस्य संजय बैंस ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सरोज बाई बालेंद्र विशेष अतिथि ग्राम पटेल उप सरपंच एवम सभी पंचगण उपस्थित रहे। भूमिपूजन की शुरुआत पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया। सरपंच सरोज बाई ने कहा की हमारे गांव में स्वास्थ्य के प्रति युवाओं की मांग पर हमारे जनपद सदस्य संजय बैंस के अथक प्रयास से पूरा हुआ है। मैं संजय बैस को धन्यवाद देती हु। हमारे गांव के युवा के साथ आस पास क्षेत्र के युवा इस मैदान पर पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी के लिए आते है। इस जीम के निर्माण से युवाओं के लिए मददगार होगी।

गांव के युवा हलधर गोरे मुन्ना आर्य ने कहा की हम हमारे गांव के मैदान पर जीम लगाने एवम मैदान का समतलीकरण कराने के लिए सभी जनप्रतिनिधि के पास गए पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। आज जो जीम की स्थापना का भूमिपूजन हुआ है उसे साकार करने वाले हमारे क्षेत्र के जनपद सदस्य संजय बैंस है हमारे गांव की हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहते है। हम सभी युवा संजय बैंस का आभार मनाते है। ग्राम के उप सरपंच दयालु राम भंडारी ने कहा की हमारे क्षेत्र के संजय बैंस के पास जो भी समस्या लेकर जाते है उनका समाधान अवश्य होता है। हाल भी एक स्कूल की राशि वापस चला गया था जिससे हमारी गांव में स्कूल निर्माण नही हो पा रहा था उसे भी शासन और प्रशासन से लड़ कर वापस लाए और आज सुंदर स्कूल का निर्माण होने का भी श्रेय हमारे जनपद सदस्य संजय बैंस को ही जाता है। जितना विकास की सहभागिता हमारे ग्राम अरमुरकसा को दे रहे है उतना तो किसी भी जन प्रतिनिधि ध्यान नहीं दिए। आगे भी ऐसा सहयोग हमारे गांव को मिलता रहेगा ऐसा संजय बैंस से आश्वासन चाहते है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि संजय बैंस ने कहा की सभी ग्राम वासियों को बधाई देता हूं। युवाओं की बहुत पुरानी मांग आज पूरा हुआ है। इस सुंदर ओपन जीम निर्माण से हमारे क्षेत्र के युवाओं के लिय निश्चित रूप से फायदे मंद रहेगा स्वास्थ्य के साथ पुलिस और आर्मी भर्ती के लिए जो युवा तैयारी करते है उनका एक सपना था इस मैदान में जीम लगे जो आज सच हो रहा है। इस जीम निर्माण को बालोद कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल भी देखने के इच्छुक है। बहुत जल्द कलेक्टर भी आपके जीम को देखने पहुंचेंगे। युवाओं को नशा पान से दूर रहकर स्वच्छ गांव के साथ बलिष्ठ शरीर बनाने के लिय भी आह्वान किए। हम एकजूठ होकर गांव को सुंदर गांव बनाने की दिशा में काम करेंगे तो निश्चित रूप से हमारे ब्लाक और जिले में अरमूरकसा का बेहतर नाम होगा। कार्यक्रम के अंत में आभार ग्राम पंचायत की सचिव बिना टेकाम ने किया। इस कार्यक्रम में सभी ग्रामवासी एवम युवाओं ने अपनी भागीदारी दी तथा सभी के चेहरों पर मुस्कुराहट कायम रही।इस कार्यक्रम में मुन्ना लाल मोहित रावटे धीरज रूपेंद्र फरीद रावते उमेश चुरेंद्र यश अमलिया उपस्थित रहे

रंग लाई भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी की पहल आखिरकर बीएसपी प्रबंधन को श्रमिक हित में करना पड़ा अस्पताल संचालकों को भुगतान

0

दल्लीराजहरा के लौह अयस्क खदान समूह के अंतर्गत आने वाले माइंस में कार्यरत बीएसपी कर्मचारियों को तथा अधिकारियों को प्रबंधन की ओर से मेडिकल सुविधा दी जाती है l जिसके तहत माइंस के अंदर कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों एवं उनके परिवार का इलाज दल्ली राजहरा के राजहरा माइंस अस्पताल के अलावा मुख्य चिकित्सालय सेक्टर 9 स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू अनुसंधान केंद्र में भी निशुल्क किया जाता है l लेकिन ठेका श्रमिकों के लिए इस तरह की कोई सुविधा प्रबंधन की ओर से नहीं दी गई हैl

कुछ दिनों पहले दल्ली राजहरा के श्रमिक संगठनों की ओर से की गई मांग और पहल पर प्रबंधन ने ठेका श्रमिकों को स – शर्त मेडिकल सुविधा देने के लिए तैयार हो गया जिसमें कहा गया कि बाह्य रोग के लिए ही मेडिकल सुविधा दल्ली राजहरा के दो अस्पताल जिसमें शहीद अस्पताल एवं ज्योति अस्पताल को चिन्हित की गई थी l लेकिन यदि श्रमिक या उनके परिजन को भर्ती करने की आवश्यकता हुई तो उसका इलाज आयुष्मान कार्ड के जरिए से होगी l शर्त अनुसार दोनों अस्पतालों के द्वारा विगत 9 माह से ठेका श्रमिकों एवं उनके परिजनों की इलाज प्रारंभ कर दी गई l लेकिन कई बार बीएससी प्रबंधन को इलाज का बिल दिए जाने के उपरांत भी इलाज में आई बिल की राशि का भुगतान प्रबंधन की ओर से नहीं की गई l आखिरकर अस्पताल संचालकों को ठेका श्रमिकों कि इलाज बंद करने के लिए बीएसपी प्रबंधन को नोटिस देना पड़ा l साथ ही अपने अस्पताल में नोटिस लगाना पड़ा कि आगामी तारीखों से अस्पताल में इलाज नहीं हो पाएगा l जिसके तहत ज्योति अस्पताल में 7 अक्टूबर से इलाज बंद करने का नोटिस चस्पा की गई l वहीं शहीद अस्पताल प्रबंधन की ओर से 17 अक्टूबर से इलाज बंद करने के लिए नोटिस लगाया गया l

इसकी जानकारी जब भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी को हुआ तो उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रेषित विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यदि श्रमिक हित में लिए गए निर्णय को बंद किया जाता है तो श्रम मंत्रालय के अलावा माननीय सांसद भोजराज नाग के साथ स्वास्थ्य मंत्री से भी शिकायत की जाएगी l बीएसपी प्रबंधन के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कल शाम को ही दोनों अस्पताल के संचालकों को बुलाकर इलाज में आई बिल की राशि का भुगतान किया गया है l मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार और राज्य में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव जी की सरकार संयुक्त रूप से पूरे देश तथा राज्य में पारदर्शिता चाहती है l किसी भी श्रमिकों के साथ वह अन्याय नहीं चाहता l यदि कोई भी संस्था या व्यक्ति श्रमिक हित के कार्य में बाधा पहुंचती है तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी l

समय रहते बीएससी प्रबंधन की ओर से अस्पताल संचालकों को जो भुगतान किया गया है l उसके लिए सभी को बधाई तथा श्रमिकों को भी बधाई कि उनके और उनके परिवार इलाज में कोई बाधा नहीं आएगी l

जगदलपुर में नजर आया हरियाणवी जलेबी का जलवा

0
  •  शानदार जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हरियाणवी जलेबियां खिलाकर मनाई खुशियां
  •  भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी
  • जीत के जश्न में शामिल हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, कार्यकर्ताओं का कराया मुंह मीठा

जगदलपुर हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत व लगातार तीन बार विजयी होने की हेट्रिक बनाने की भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमकर खुशियां मनाई और आतिशबाजी की। भाजपा जिला कार्यालय में भारी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने हरियाणा की जीत पर बकायदा हरियाणवी जलेबी खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और लोगों को भी जलेबियां खिलाई। हरियाणा में भाजपा की जबरदस्त जीत के जश्न में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव भी शामिल हुए।किरण देव ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की जीत पर बधाई देते हुए जलेबियां खिलाई।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने हरियाणा के चुनाव नतीजों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह भाजपा की डबल इंजन की सरकार की हरियाणा में दस वर्षों के किए गए कार्यों की जीत है। हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार की योजनाओं, जनहित के कार्यों व सफलतम सरकार के कामकाज पर विजय की मुहर लगाई है और भाजपा को हरियाणा में निरंतर तीन बार विजयी होने की हेट्रिक दिलाई है। लगातार तीसरी बार हरियाणा की जनता -जनार्दन ने भाजपा के प्रति अपना अगाध विश्वास व्यक्त किया है। एक्जिट पोल को लेकर अति उत्साही कांग्रेसियों को हरियाणा के एक्जेक्ट पोल ने आईना दिखा दिया है। इन नतीजों के जरिए हरियाणा ने कांग्रेस के संविधान और आरक्षण को लेकर दोहरे राजनीतिक चरित्र पर सीधी चोट की है। देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के नित-नए आयाम गढ़ रहा है, विश्व-पटल पर अपनी प्रखर भूमिका का निर्वहन करते हुए 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हरियाणा के ये चुनाव नतीजे प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व पर जनता- जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस जाति और धर्म के आधार पर जिस विभाजनकारी टूलकिटिया एजेंडे पर काम कर रही है, हरियाणा ने भी उसे पूरी तरह खारिज कर दिया है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत को गांव-गरीब-किसान-मजदूर और युवाओं की जीत निरूपित करते हुए देव ने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह ही हरियाणा की जनता ने भी आज कांग्रेस रूपी अभिशाप से मुक्त रखकर विकास का मार्ग चुन लिया है।

भाजपा की जीत के जश्न में भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी, इंदर चोपड़ा,विद्याशरण तिवारी, मनीराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर सफीरा साहू, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, सतीश सेठिया, राजेन्द्र बाजपेयी, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, मोतीराम बघेल, यशवर्धन राव, प्रकाश झा, शशिभूषण रथ, मनीष पारेख, दंतेश्वर राव, राधेश्याम पंद्रे, नीलांबर सेठिया, राधे सेठिया, सूर्य भूषण सिंह, गोविन्द ईनाणी, आशू आचार्य, अभिषेक तिवारी, सुरेश कश्यप, दिलीप झा, संजय विश्वकर्मा, कमल पटवा, प्रकाश रावल, लखीधर बघेल, मुरली सेठिया, मनोज ठाकुर आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS