City Media - Page 868 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 868

प्रदेश के 90 विधानसभा से चुनाव लड़ेगी हमर छत्तीसगढ़ पार्टी–लखन साहू

0

कोण्डागांव :- नगर के स्थानीय रेस्टहाउस में 08 फरवरी बुधवार को प्रेस वार्ता कर हमर छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष लखन लाल साहू ने पत्रकारो को बताया कि भारत रत्न तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता के रूप में भारत देश के तीन राज्यों का निर्माण बिना संघर्ष हड़ताल , जनहानि धनहानि एवं सरकारी संपत्ति की नुकसान रहित छत्तीसगढ़ राज्य सहज ही दे दिया । उनकी सोच थी कि छोटे राज्यों की तरक्की हो। जन जीवन एवं राज्य का चहुमुखी विकास त्वरित गति से हो जिससे राज्य के सभी क्षेत्रों एवं विभागों के कार्य सहजता व सरलता से संविधान में निर्धारित अवधियों में पूरा हो जाने से राज्य की प्रगति होगी वहां शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत सर्वधर्म के आर्थिक हालत एवं जीवन स्तर में सुधार होगा । प्रारंभ से ही दो बड़े दलों ने राज किया परंतु आमजन का जीवन स्तर आज भी वही है ।

प्रदेश की जनता को आज भी मनरेगा एवं बीपीएल के ऊपर आश्रित रहना पड़ रहा है, जबकि वन संपदा , धान संपदा, उतृष्ट श्रम शक्ति समस्त अनकूल वातावरण हमारे प्रदेश में उपलब्ध है ।

प्रदेश के धन संपदा को खूब लूट रही सरकार–लखन साहू

लखन लाल साहू ने कहा कि पूर्व में जिन पार्टियों ने शासन किया उन्होनें न तो कृषि के लिये वर्ष भर पानी उपलब्ध करा पाये , न तो हर हाथ में रोजगार दे पाये । कृषि प्रधान राज्य होने पर भी कृषि सीन उत्पादों का उचित मूल्य नहीं दिला पाये । इन सत्ताहीन पार्टियों की सरकार ने केवल यहां की संपदा को गलत तरीकों से लूटा और भोली – भाली जनता को गुमराह करते रहे यह सिलसिला आज भी जारी है । इन बातों को देखकर अब बर्दास्त करना संभव नहीं है अतः किसानों के हक के लिये युवाओं के हक के लिये महिलाओं के हक के लिये छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिष्ठा को वापस वैभव दिलाये हमर छत्तीसगढ़ पार्टी का आगाज एक स्वर्ण सूर्य किरण की तरह होगा ।–हमर छत्तीसगढ़ पार्टी के एजेंडा में शामिल–जो हम छत्तीसगढ़िया मन के जीवन में वैभव लेकर आयेगा । फिर हम गर्व से कहेंगे ” छत्तीसगढ़ अउ छत्तीसगढ़िया दुनो हवे सबले बढ़िया । ” 01. जाति भेदभाव विहिन समस्त समाजों के नागरिकों का सामाजिक एवं बुद्धिमता आधारित राजनैतिक उत्थान । 02. छत्तीसगढ़ कोई भी नागरिक को मनरेगा में काम न करना पड़े ऐसी व्यवस्था विकसित करना । 03. दुरगामी योजना से जनता की शिक्षा एवं संपन्नता को विकसित कर प्रदेश को विकसित बनाना । 04 . छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं विरासत को संरक्षित करते हुए उसे अगली पीढ़ी को भी बताने की व्यवस्था करना । ताकि युवा वर्ग संस्कृति पर गर्व करे एवं अनुसरण करे । 05 . वन क्षेत्रों की रक्षा करना कृषि भूमि की सुरक्षा करना । सिंचाई की उत्तम व्यवस्था कर उत्पादन को बढ़ाना है वर्ष भर खेती एवं हर फसल की सुरक्षा की व्यवस्था बनाना किसानों को उच्चतम मूल्य मिले उस बात की व्यवस्था सुनिश्चित करना । 06. गरीबी शब्द को अभिशाप मानकर उसके उन्मूलन की स्थायी व्यवस्था बनाना । 07. कानून व्यवस्था को उच्च स्तर का बनाकर वृद्धजनों , माता , बहनों , बच्चों की सुरक्षा की उत्तम व्यवस्था बनाना । राज्य में त्वरित न्याय मिले उसकी व्यवस्था बनाना । 08 . सबको उच्च चिकित्सा निशुल्क प्रदान करने की व्यवस्था बनाना । उच्च शिक्षा को छ.ग. के युवाओं को निःशुल्क प्रदान करने की व्यवस्था बनाना । 09. विश्व स्तरीय तकनीकी गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रणाली विकसित करना । 10. हर हाथ को उसके क्षमता एवं दक्षता अनुरूप काम दिलाना । 11. पर्यटन एवं इन्फारमेंशन टेक्नालाजी क्षेत्र को उच्च प्राथमिकता प्रदान करना । 12. खाद्य सुरक्षा चेन स्थापित कर ग्रामीण रोजगार को विकसित करना , ताकि किसानों को लागत मूल्य पर न्यूनतम 50 % तक लाभ प्राप्त हो सके ।13. गांवों में शहरी व्यवस्था विकसित कर पलायन को रोकना । 14. जनता से संवाद स्थापित कर जनहित की योजनायें बनाना एवं तुरंत क्रियान्वयन करना ।15. हमारी पार्टी की सरकार सबका साथ , सबसे संवाद एवं सब के विकास के मूलमंत्र पर चलेगी । 16. सहकारिता के मूलमंत्र पर आधारित ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को विकसित करना एवं उसे मजबूती प्रदान करना । 17. गांधी जी के ग्राम सुराज की अवधारणा पर कार्य करते हुए जाति विहीन शिक्षित एवं सुसंस्कृत ग्रामीण समाज के लिये माहौल तैयार करना ।18. राजनीति में युवाओं एवं महिलाओं को सम्मान सहित पद प्रतिष्ठा एवं प्रतिनिधित्व प्रदान करना । हम युवाओं , महिलाओं एवं बुद्धिजीवियों से आव्हान करते हैं कि हमारी पार्टी से जुड़कर अपनी सोच को उड़ान दे । छ.ग. महतारी के प्रति माटी का कर्ज उतारने राज्य की जनता के सुख समृद्धि के लिये कार्य करें । आज से ही नक्सलवाद , अगड़ा पिछड़ा की सोच को खत्म कर हम सब भाई बहन एक सुर में सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिये हमारी पार्टी से जुड़कर कार्य करें ।

शंकराचार्य ने जैन को दिया यशस्वी और विजयी होने का आशीर्वाद

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन के निवास में किया गया स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की चरण पादुका का पूजन

जगदलपुर पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन को यशस्वी और पुनः विजयी होने का आशीर्वाद दिया है। शंकराचार्य के श्रीचरण बुधवार को जैन के जगदलपुर स्थित निवास में पड़े थे। रेखचंद जैन, उनकी धर्मपत्नी संगीता जैन एवं अन्य परिजनों ने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज की चरण पादुका का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने एक समर्पित जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन द्वारा किए जा रहे जनसेवा के कार्यों और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पण की प्रशंसा की। स्वामी जी ने कहा – राजधर्म यही संदेश देता है कि स्वार्थ त्याग कर प्रजा और पशु पक्षियों की सेवा करें, प्रजा के लिए स्वच्छ शुद्ध पानी, चिकित्सा, बच्चों के लिए शिक्षा आदि की व्यवस्था करें, राजा, उसके मंत्री, सह मंत्री और उसके कर्मचारी प्रजा के कष्ट को अपना कष्ट मानकर उसके निवारण करें। शंकराचार्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार, मुख्यमंत्री और आप ( रेखचंद जैन ) निश्चय ही जनसेवक के रूप में काम कर रहे हैं। देश को आज ऐसे ही सेवभावी जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता है। जिस दिन से सभी जनप्रतिनिधि आपकी तरह सेवा भावना के साथ कर्तव्य निर्वहन करने लग जाएंगे, उस दिन से भारत का प्राचीन वैभव पुर्नस्थापित होने लग जाएगा। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने रेखचंद जैन को यशस्वी और पुनः विजयी होकर जनसेवा करते रहने के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक, कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

मतदान केंद्रों में ताकत झोंकना है – केदार कश्यप

0
  • चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता – रूपसिंह
  • मंडावीमंडल का हर कार्यकर्ता समर्पित – संतोष बघेल ।

भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिले के भानपुरी मंडल कार्यसमिति की बैठक आज चपका में सम्पन्न हुई । भाजपा कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप जी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मतदान केंद्रों पर अपनी पूरी ताकत झोंक दे । श्री कश्यप ने कहा कि आगामी 11 फरवरी को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के जगदलपुर प्रवास को सफल बनाने के लिए हम सभी को प्रयास करना है । भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी जी ने कहा कि सामने चुनाव है कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को आवाज उठानी है ।भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल ने विगत कार्यक्रमों का वृत प्रस्तुत किया तथा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भानपुरी मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा के रीति नीति का पालन करते हुए पार्टी की विचारधारा पर चलने के लिए संकल्पित है । भाजपा मण्डल प्रभारी योगेन्द्र पांडे जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में समय बहुत ही कम बचा है मण्डल का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ पर हर एक मतदाताओं सें संपर्क कर केन्द्र सरकार की योजनाओं, छ.ग. में भाजपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों तथा वर्तमान कांग्रेस की वादाखिलाफी एवं विफलताओं को बताए। बैठक को जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष तरुण चोपड़ा ने भी संबोधित किया। बैठक संचालन महामंत्री प्रवीण सांखला ने किया। भाजपा मण्डल कार्यसमिति की बैठक में विजय तिवारी , दिलीप पाणिग्राही ,खीतेश मौर्य,अशोक राव , असगर खान , अशोक राव, भूषण गुप्ता, गणेश सेठिया, हरदेव बघेल ,भोला कश्यप,खुलेश्वर,फकीर कश्यप, लुदर सेठिया,दीपक गुप्ता,सुनील कश्यप,दयानीधि ठाकुर, राजू पांडे,भूवन साहू, भागीरथी, दिवाकर पांडे, राधाकृष्ण पानीग्राही, रामनारायण पांडे, नडगी पटेल,शशी भारती, महेश कश्यप, मुकेश दिवान,हरबंधु,लच्छीन,विद्या, महेंद्र पांडे,नीलकुमारी, रमेश बघेल, घनश्याम , रामप्रसाद मौर्य , तुलसू राम , ओमप्रकाश कश्यप सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

भूपेश सरकार ने गरीबों को आवास से वंचित किया दीपक बैज, रेखचंद जैन और सफीरा साहू भी दोषी – संजय पाण्डेय

0

जगदलपुर – मोर आवास मोर अधिकार/प्रधानमंत्री आवास के तहत नगर मंडल के द्वारा शहर के कई वार्डों में आवास हिना परिवार, किराए में रहने वाले परिवार झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवार से आवेदन मुख्यमंत्री के नाम कार्यक्रम की जानकारी जैसे-जैसे विभिन्न वार्डों के परिवारों तक पहुंच रही है वैसे-वैसे उन वार्डो में भी, भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर गरीब मध्यम परिवार झुग्गी झोपड़ी परिवारों का दबाव भी बढ़ रहा है कि हमारे फार्म भी मुख्यमंत्री के नाम जमा किए जाएं, और हमें भी हमारा अधिकारी हमारा आवास मिले।

आज पंडित सुंदरलाल शर्मा शक्ति केंद्र के राजीव गांधी वार्ड में भाजपा नेताओं ने शिविर लगाकर संजय गांधी वार्ड सुंदरलाल शर्मा राजीव गांधी वार्ड और गुंडाधुर वार्ड के आवेदन करता हूं से आवेदन लेकर इसे पंजीबद्ध किया! 390 परिवारों ने अपना आवेदन किया, इस दौरान प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शिवनारायण पांडे ने कहा, सरकार को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए था जिस तरह से मोदी जी ने पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ को भी प्रधानमंत्री आवास की राशि आवंटित की और, इस राशि में राज्यअपना राज्यांश मिलाकर गरीबों को उनका अधिकार मिलना था सरकार ने राज्यांश जारी नहीं कर गरीबों के साथ अन्याय किया है संजय पांडे ने कहा कांग्रेस के पार्षद से लेकर स्थानीय विधायक सांसद और प्रदेश के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं चाहे वह प्रधानमंत्री आवास में भ्रष्टाचार की बात हो या शहीदों के स्मारक के निर्माण में कांग्रेश के नेता चाहे, वह महापौर हो सभापति हो या विधायक हो कांग्रेस के नेता हर 2 माह में भ्रस्टाचार से अपनी गाड़ी बदलते रहते हैं इन्होंने कभी यह नहीं सोचा कि जिन गरीबों ने हमें आशीर्वाद दिया है हम उन्हीं के मकान से उन्हें वंचित कर रखे हैं अब यह गरीब संगठित हो रहे हैं और अपने अधिकार के लिए आने वाले समय में इनकी बातें नहीं सुनी गई तो यह महापौर विधायक सांसद के घरों का घेराव करेंगे और भारतीय जनता पार्टी इनके साथ हैं सुरेश गुप्ता नगर अध्यक्ष ने कहा कॉन्ग्रेस ने जब कहा था कि आप हमें वोट दें हम आप को निशुल्क पट्टा देंगे, सारे गरीब परिवारों ने निशुल्क पट्टे की आस में कांग्रेस को अपना वोट दिया आज नई ने पट्टा मिली ना आवास जो इनका अधिकार है आज कांग्रेस के नेता कांग्रेस के विधायक/मंत्री किसी ने भी प्रधानमंत्री आवास या निशुल्क पट्टे की बात नहीं करते हैं सिर्फ जिसमें कमीशन ज्यादा हो भ्रष्टाचार हो ऐसे ही कार्य इनकी प्राथमिकता में होती है।

सुरेश गुप्ता ने आए हुए सभी परिवारों को धन्यवाद दिया आये हुए परिवार से जिस तरह से आप सब अपने घरों से निकलकर अपने अधिकार के लिए अपना आवेदन जमा कर रहे हैं निसंदेह कांग्रेस की सरकार को भी सोचना पड़ेगा की, झूठ बोलकर अब गरीब जनता को बेवकूफ नहीं बना सकते हैं।

विशाल धर्म सभा में उमड़ी सनातनियों की भीड़ विकास ,पर्यावरण और राजनीति में समन्वय स्थापित कर भारत को उत्कर्ष स्थान पर पहुंचाया जा सकता है – जगद्गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद

0

जगदलपुर 7 फरवरी स्थानी लालबाग मैदान में निर्मित आकर्षक मंच में मंगलवार की दोपहर जगद्गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी ने विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है इस संकल्प के साथ हम सभी को आगे बढ़ना है उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में भारतीय संस्कृति का हास हुआ है परतंत्र भारत में हमारे जनप्रतिनिधि और नेतागण भारतीय वेशभूषा में अपने दायित्वों का निर्वहन करते थे जैसे कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन सिर पर पगड़ी बांधते थे अनेक नेता धोती पहनते थे।

लेकिन वर्तमान में भारतीय वेशभूषा में राजनेता कम ही नजर आते हैं समाज की महिलाओं ने भारतीय वेशभूषा और परंपरा को संजोए रखा है। उन्होंने राजनीति के वैदिक परिभाषा बताते हुए कहा कि विकास पर्यावरण और राजनीति में सामंजस्य स्थापित करें और देश को उत्कृष्ट स्थान पर पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सुसंस्कृत सुशिक्षित सुरक्षित समृद्ध जनमानस की रचना है वैदिक राजनीति परिभाषा है। उन्होंने वाल्मीकिरामायण, रामचरितमानस ,महाभारत पर आधारित उदाहरण देते हुए हिंदू राष्ट्र निर्मित कर भारत को उत्कर्ष पर पहुंचाने की बात कही।विशाल धर्मसभा में राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वर्तमान विधायक रेखचंद जैन, पूर्व मंत्री केदार कश्यप पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक लछुराम कश्यप राजाराम तोड़ेम, दशरथ कश्यप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमाशंकर शुक्ला, पुलक भट्टाचार्य के साथ अनेक जनप्रतिनिधि और राजनेता गण विशाल धर्मसभा में जगद्गुरु शंकराचार्य के संबोधन को सुनते नजर आये। शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में सनातनी गण शामिल हुए। विशाल धर्मसभा संबोधन के बाद सभी महाप्रसाद ग्रहण किए।

श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ

0

दल्लीराजहरा – नगर के वार्ड क्रमांक 25 अनिल प्रिंटिंग प्रेस के उपर पानी टंकी के पास नौ दिवसीय संगीतमय भागवत कथा झाँकी सहित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का परवचनकर्ता पंडित विजय शर्मा जी के द्वारा जारी है। इस कार्यक्रम को भव्यरूप से आयोजन करने मे वार्ड के महिला समूह व वार्ड वासीयो का सहयोग रहा है। संगीत कलाकारो मे सुरमोहनी लोककला संस्था दल्ली राजहरा के अध्यक्षा व निर्देशक जी अशोक श्रीवास व उनके दल के द्वारा सुमधूर भजन कीर्तन की प्रस्तुति से दर्शक मग्नमुग्न होकर सुनते लगते हैं। वहां भागवत प्रसंग के तहत श्रीमति संध्या सोनी के मार्ग दर्शन मे बच्चो के द्वारा रोचक ढंग से कृष्णजन्म, पुतनावथ, कशवध की झांकी प्रस्तुतिकरण किया गया। आज की कथा में परीक्षित मोक्ष, भागवत चढौली, सोभायात्रा, व कळ गीतासार, तुलसी वर्षा, सहस्रधारा, पुर्णाहुति, के साथ ही नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जी शिबू नायर जी, वार्ड पार्षद राजेश काम्बळे जी, श्रीमति टि. ज्योति तथा वार्ड प्रमुखो के मुख्य आथित्य में समापन होगी ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी स्कूली विद्यार्थियों पर

0
  • बच्चों को राह भटकने से बचाने शिक्षा विभाग की अनूठी पहल
  • स्कूली छात्रों को दिग्भ्रमित होने से रोकने प्राचार्यों को दिए गए टिप्स

बस्तर स्कूली विद्यार्थियों को राह भटकने और दिग्भ्रमित होने से बचाने के लिए पुलिस एवं शिक्षा विभाग ने अनूठी पहल शुरू की है। प्राचार्यों से कहा गया है कि स्कूलों में लंच ब्रेक और शार्ट ब्रेक के दौरान बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें तथा इस कार्य में मदद के लिए स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवा लें। प्राचार्यों को विद्यार्थियों की पल पल की गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है। 8 फरवरी को लोहंडीगुड़ा विकासखंड के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय उसरीबेड़ा में ब्लॉक के सभी स्कूलों के प्राचार्यों की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को दिग्भ्रमित होने से बचाने के लिए मंथन करना था। बैठक की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप ने की।बैठक में विकासखंड लोहंडीगुड़ा के समस्त प्राचार्य उपस्थित हुए। महेश कश्यप ने बैठक में लंच अवधि एवं लघु अवकाश अवधि में बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने पर जोर देते हुए कहा कि मौजूदा माहौल में बच्चों के जितने आगे बढ़ने के विकल्प हैं, उतनी ही ज्यादा संभावना बच्चों के गुमराह होने की भी बनी रहती है। इसलिए बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखने की जिम्मेदारी स्कूलों के प्राचार्यों, शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ उनके पालकों की भी है। विद्यार्थियों का ज्यादातर समय स्कूलों में ही गुजरता है, इसलिए शिक्षक समुदाय की जिम्मेदारी ज्यादा बनती है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने प्राचार्यों को अपने अपने संस्थानों में बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। यादव ने कहा कि 10 दिनों के भीतर अपने अपने स्कूल में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवा लें और स्कूल के सीसीटीवी कैमरे से लैस होने का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री यादव ने सभी प्राचार्यों को इस बात का ध्यान रखने हेतु कहा कि बच्चे संस्था प्रांगण से क्यों बाहर जाते हैं ? उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति यथासंभव संस्था प्रांगण में लघु अवकाश एवं दीर्घवकाश अवधि में हो इस बाबत प्रयास करें। खंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचल सिंह ठाकुर ने प्राचार्यों से आग्रह किया कि नाबालिग छात्र बिना लाइसेंस के दोपहिया वाहन लेकर संस्था में ना आएं। इस हेतु विशेष निगरानी समिति बनाकर कार्रवाई करें एवं संबंधित छात्रों को ताकीद करें। लोहंडीगुड़ा थाना के टीआई रामेश्वर चौहान ने बच्चों को बुरी आदतों और कुसंगति से बचाने के लिए सुझाव दिए। बैठक में उसरीबेड़ा के उप सरपंच केदार ढेक, मंडल संयोजक पवन सेठी, प्राचार्य अशोक खापर्डे, एनआर टंडन, हेमराव खापर्डे, संतू लाल पटेल एवं अन्य उपस्थित थे।उपस्थित सभी प्राचार्यों ने द्वारा आश्वस्त किया कि वे अपनी संस्थाओं में निर्देशित कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करेंगे एवं बच्चों पर विशेष निगरानी में रखेंगे।

आजीविका के लिए अब ग्रामीण महिलाएं हो रही हैं आत्मनिर्भर

0
  • विधायक लखेश्वर बघेल ने किया आजीविका दफ्तर का लोकार्पण
  • जावंड की महिलाएं करेंगी पशुओं की सेवा भी, भेंट किया गया पशु सखी वैक्सीन बॉक्स भी

बस्तर बजावंड अंचल की ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन रही हैं, परिवार के भरण पोषण में बराबर की सहभागिता दे रही हैं। शासन की योजनाओं का लाभ उठाते हुए इन महिलाओं ने अपनी आजीविका के साधन खुद जुटा लिए हैं। क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल ने महिला स्व सहायता समूहों की मदद के लिए निर्मित जागृति आजीविका के बजावंड कलस्टर कार्यालय का लोकार्पण किया और समूह की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विधायक बघेल ने स्व समूह की बहनों को शासन द्वारा प्रदत्त पशु सखी वेक्सीन बॉक्स भेंटकर पशु सेवा के लिए मार्गदर्शन देते हुए पशु सेवा को मानव का धर्म करार दिया।बस्तर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिक्षा, सेहत, स्वावलम्बन और आत्मसम्मान के लिए ठोस काम किए हैं। इन क्षेत्रों में शासन द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए श्री बघेल ने कहा कि नारी शक्ति की भागीदारी से छत्तीसगढ़ में छोटी-छोटी योजनाओं, छोटी-छोटी पूंजी और मामूली उद्यमिता को मिलाकर एक नई आर्थिक क्रांति का जन्म होगा। यह आर्थिक क्रांति विकास का एक टिकाऊ मॉडल बनकर पूरी दुनिया में नाम कमाएगी। श्री बघेल ने कहा कि वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के स्वावलंबन के लिए प्रारंभ की गई योजनाओं से महिलाएं बड़ी संख्या में स्वावलंबी बन रही हैं। ग्राम सुराजी योजना, गोधन न्याय योजना, लघु वनोपजों के समर्थन मूल्य पर खरीदी और गौठानों में संचालित योजनाओं को माता-बहनों की भागीदारी से ही सफलता मिल रही है। रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के सफल संचालन के पीछे वास्तव में नारी की शक्ति ही निहित होगी। बस्तर विधायक ने नारी शक्ति से कोविड टीकाकरण में सहयोग का आव्हान करते हुए कहा कि टीकाकरण के बाद भी मास्क, सुरक्षित दूरी तथा हाथों को साबुन से बार-बार धोने जैसे उपायों का पालन करते रहना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और सुपोषण के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, दाई-दीदी मोबाइल क्लीनिक, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, संजीवनी एक्सप्रेस, 102 महतारी एक्सप्रेस जैसी योजनाएं प्रारंभ की गई हैं, जिनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है।इस दौरान आयतूराम, भंवरलाल भारती, शिवराम बिसाई, रतन कश्यप, नारायण बघेल, मधु निषाद, मोहन झाली, डोमूराम भारती, शोभाराम, धनीराम, दयाराम पुजारी, रमेश पाढ़ी, निरन पुजारी, नीलो, बाबूलाल, चंद्रशेखर, पदम, शोभानाथ, नीलम कश्यप, राजेश कुमार, मनीष कुमार, चमरा राम, बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

स्वर्गीय विश्वनाथ पदमाकर जी के निधन की न्यायायिक जांच की मांग मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों से किया गया

0

मोहला छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा स्वर्गीय विश्वनाथ पदमाकर सर जी के निधन की न्यायिक जांच की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री- भूपेश बघेल, गृहमंत्री- ताम्रध्वज साहू, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (जिला शिक्षा अधिकारी) जिला मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी से किया गया है।छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने स्वर्गीय श्री विश्वनाथ पदमाकर जी प्रधानपाठक प्राथमिक शाला-खड़कापारा, विकासखंड-मोहला के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है व उनकी धर्मपत्नी- श्रीमती बनवासा बाई पद्माकर प्रधानपाठक प्राथमिक शाला-तातोड़ा, विकासखंड-मोहला व उनके परिजनों से भेंटकर आकस्मिक निधन की जानकारी प्राप्त किया तथा परिजनों को संगठन द्वारा हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन द्वारा न्यायायिक जांच की मांग मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों से करने वालों में प्रमुख रूप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू, जिला सचिव- मक्खन साहू, मोहला ब्लॉक अध्यक्ष- शिवशंकर कोर्राम, प्रदेश संयुक्त महामंत्री- मितेन्द्र कुमार बघेल, ब्लॉक महासचिव- राजेश कुमार निषाद, स्वर्गीय विश्वनाथ पदमाकर जी के धर्मपत्नी श्रीमति बनवासा बाई पदमाकर व उसके पुत्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।उपरोक्त जानकारी मीडिया में मक्खन साहू जिला सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन जिला- मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी ने दी है।

डोगाघाट में बायोगैस सयंत्र का शुभारंभ

0

नगर पालिक निगम के तहत शहर के शिव मंदिर वार्ड के डोगाघाट में बायोगैस सयंत्र का स्थापना किया गया है ,जिसका विगत 25 जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा अवलोकन करते शुभारंभ किया गया था ,आज बायोगैस संयंत्र स्थापना से बिजली उत्पादन प्रारंभ हो गया है । जिसका अवलोकन महापौर श्रीमती सफीरा साहू दिनेश कुमार नाग के द्वारा किया गया । जिसमें एमआईसी सदस्य श्रीमती सुशीला बघेल ,पार्षद पंच राज सिंह साथ उपस्थित थे ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला “निसर्गऋण टेक्नोलॉजी” से बिजली उत्पादन करने वाला प्रदेश का पहला निकाय नगर निगम जगदलपुर है ,निसर्गऋण टेक्नोलॉजी से बायोगैस संयंत्र से आज बिजली उत्पादन प्रारंभ हो गया बायोगैस संयंत्र से बिजली उत्पादन करते हुए आज पंखा ,वल्ब जलाकर महापौर व आयुक्त को दिखाया गया । इस संयंत्र के माध्यम से 10 किलो वाट तक बिजली उत्पादन किया जाएगा इस बिजली का उपयोग आसपास के रहवासियों को बिजली देकर लाभान्वित किया जाएगा । इस दौरान स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।

MOST POPULAR

HOT NEWS