City Media - Page 877 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 877

97 वां मन की बात कार्यक्रम संपन्न

0
  • 2023 का पहला मन की बात कार्यक्रम संपन्न
  • भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ लोगो ने भी सुनी मन की बात

जगदलपुर – 2023 का पहला एपिसोड मन की बात कार्यक्रम का 97 वां एपिसोड रहा।भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने की आखिरी रविवार को रेडियो के जरिए कार्यक्रम मन की बात करते हैं।जिसमें वह देश दुनिया से जुड़ी कई बातों को देशवासियों के सामने रखते हैं। पिछले साल की आखिरी एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 की उपलब्धियों का जिक्र किए थे साथ ही पर्यावरण से जुड़ी बातों का जिक्र किये थे।

कोविड महामारी को लेकर लोगो को एहतियात बरतने की भी सलाह दी। 2023 के पहले मन की बात कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि गोवा मे पर्पल फेस्ट इवेंट हुआ दिव्यांग जनों के कल्याण को लेकर यह अपने आप में एक अनूठा प्रयास था। 50 हजार से भी अधिक हमारे भाई बहन इसमें शामिल हुए।इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह के अनेक पहलुओं की काफी प्रशंसा हो रही है। 26 जनवरी के परेड के दौरान कर्तव्य पथ का निर्माण करने वाले श्रमिकों को देख कर बहुत अच्छा लगा।इस परेड में पहली बार हिस्सा लेने वाली महिला उट सवार और सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी की भी काफी सराहना हो रही है। बस्तर जिले के समस्त मंडलों में मन की बात कार्यकर्ताओं ने सुनी। जगदलपुर शहर के 48 वार्ड के 25 जगहों पर मन की बात सुनी गई। भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों ने मन की बात कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की।

कल होगा दल्लीराजहरा मां शीतला मंदिर का मेला

0

दल्लीराजहरा मां शीतला मंदिर वार्ड क्रमाक 26 रेल्वे स्टेशन के पास कल दिनांक 30-01-12 दिन सोमवार मड़ई मेला का आयोजन रहा गया हैं । पुरानी मान्यताओं के अनुसार कहा जाता हैं शहर एवं नागरिकों की सुख समृद्धि के लिए मां शीतला मंदिर में मेला का आयोजन किया जाता है। मड़ई मेला छत्तीसगढ़ी संस्कृति की पहचान है। जिसे समाज में अभी भी जीवंत रखा है। इस संस्कृति को सहेज कर रखते हुए आगे बढ़ाना है। मंडई के पश्चात रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम बालोद के रंग कार्यक्रम रखा गया हैं ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

राहुल गांधी ने नफरत मिटाकर प्यार का किया बीजारोपण : बैज

0
  • बस्तर सांसद ने पदयात्रा को निरुपित किया ऐतिहासिक
  • आजादी के बाद की सबसे लंबी और गौरवपूर्ण रही है यह पदयात्रा

जगदलपुर बस्तर के सांसद दीपक बैज ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा है कि यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी देश से नफरत भरे माहौल को दूर कर प्यार और भाईचारे का बीजारोपण करने में पूरी तरह सफल रहे हैं।राहुल गांधी द्वारा आरंभ की गई भारत जोड़ो पदयात्रा के समापन में जम्मू कश्मीर पहुंचे बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज ने श्रीनगर में मीडिया से चर्चा करते हुए उक्त बातें कही।

बैज ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने देश को नफरती माहौल से बचाने के लिए पूरे देश की ऐतिहासिक पदयात्रा की है। डेढ़ सौ दिनों में लगभग 3, 750 किमी लंबी पदयात्रा कर उन्होंने इतिहास रच दिया है। देश की आजादी के बाद यह सबसे लंबी पदयात्रा रही है। इस यात्रा के जरिए उन्होंने पूरे देश में भाईचारे का माहौल निर्मित कर दिया है। देशवासियों का अभूतपूर्व स्नेह उन्हें मिला है। बैज ने कहा कि राहुल गांधी को देश की चिंता है। देश को नफरत की आग से बचाने के लिए उन्होंने इतनी लंबी तपस्या की है, जो सार्थक भी साबित हुई है। बस्तर के सांसद ने कहा कि राहुल जी के लिए सत्ता नहीं, बल्कि देश सर्वोपरि है। इस पदयात्रा के जरिए उन्होंने इस बात को साबित करके भी दिखा दिया है। बैज ने कहा कि राहुल गांधी की इस ऐतिहासिक पदयात्रा से कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं का आत्मविश्वास प्रबल हुआ है। उल्लेखनीय है जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में जब राहुल गांधी तिरंगा फहरा रहे थे, तब सांसद बैज वहां राहुल गांधी के साथ ही मौजूद थे। पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ अपनी सहभागिता को सांसद दीपक बैज स्वयं के लिए गौरवपूर्ण बताया। बैज ने पदयात्रा में शामिल होने श्रीनगर पहुंचे बिहार के सांसद मोहम्मद जावेद से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों सांसदों के बीच लंबी चर्चा हुई। सांसद बैज के साथ लोहंडीगुड़ा के जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप भी भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होने जम्मू कश्मीर गए हुए हैं।

छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ पूर्व अध्यक्ष गणेश राम चौधरी का निधन

0

दल्लीराजहरा – छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक, श्रमिक नेता लंबे समय तक श्रमिकों के हितों के लिए कार्य करने वाले गणेश राम चौधरी जी निधन हो गया जो आज दिनांक 29/01/2023 दिन रविवार समय लगभग 12-00 बजे तबियत खराब के चलते शहीद अस्पताल दल्ली राजहरा में भर्ती कराया और ईलाज के चलते निधन हो गया है, जिसका अंतिम संस्कार का कार्यक्रम कल दिनांक 30/01/2023 सोमवार को रखा गया हैं छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा से लंबे समय से जुड़े हुए थे थे एवं वे शहीद शंकर गुहा नियोगी के सहयोगी के रुप में भी कार्य कर चुके थे श्रमिकों के हितों के लिए संघर्ष सील नेता के रूप में छवि रखने वाले गणेश राम चौधरी आज लंबे समय तक कार्य कर करने के पश्चात अंतिम सांसे ली इस खबर से उनसे जुड़े हुए श्रमिक स्तब्ध रह गए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की नीतियों से प्रदेश में बना खेल का माहौल – रेखचंद जैन

0

ग्राम पंचायत मारकेल 2 के सिवनागुडा में स्पार्टन क्लब के द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम एवं राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य फुटबॉल क्लब उसडीबेडा एवं बस्तर लायन्स फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया रोमांचक मुकाबला उपस्थित खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की नीतियों के कारण आज प्रदेश में खेल का वातावरण बना है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की अध्यक्षता में गठित खेल विकास प्राधिकरण के माध्यम से खेल सुविधाओं को लगातार बढ़ाया जा रहा है आज जगदलपुर शहर में ही फीफा के मापदंडों के अनूरूप फुटबॉल मैदान तैयार कर दिया गया है जिसमें की अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे इसके अलावा अन्य खेलों के लिए भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान बनाए जा रहे हैं जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनिता पोयाम ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र में भी खेलों का वातावरण निर्मित हुआ है और आज जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में ही हर ग्राम पंचायत में छोटे बड़े खेल प्रतियोगिता आयोजित हो रहे हैं यह हमारी कांग्रेस सरकार के दूरगामी सोच का परिणाम है

राजीव गांधी युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा की राजीव गांधी युवा मितान क्लब के माध्यम से प्रदेश के युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की दूरगामी सोच का परिणाम है युवा मितान क्लब जिससे की ग्रामीण एवं पारंपरिक खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा ” छत्तीसगढिया ओलंपिक ” के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम किया गया है**इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता पोयाम , सरपंच श्रीमती रजनी नाग, सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल,एम आई सी सदस्य राजेश राय, युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य,गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय धनुर्जय दास,अवधेश झा,विजय सिंह, कुलदीप सिंह भदौरिया,साकेत शुक्ला, अनुराग महतो, महेश द्विवेदी,संदीप दास, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक नायडू,सुलो कश्यप, अंकित सिंह,शाहिल हियाल, अभिषेक जोस्टिल,लक्की हियाल,मोंटू सिंह तिलक राम,दीपक वाधवानी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एकजुट होता बस्तर एक अद्भुत एक सुखद एहसास है जो हर दिन, हर कदम के साथ महसूस हो रहा है- लखेश्वर बघेल

0

बस्तर नफ़रत, बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ हजारों लोग यात्रा में हमारे साथ चलते आए हैं, एक परिवार के जैसे, अपनी ख़ुशियां और ग़म बांटते आए हैं। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ने एक सुनहरा इतिहास रचा है इस लंबी, कठिन लेकिन प्रेम से भरी यात्रा ने साबित कर दिखाया है सच्चे भारतीय प्यार बांटते हैं। उत्तम नाइक के नेतृत्व में आज इसी तारतमय में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के कार्यशैली से प्रभावित होकर युवाओं ने कांग्रेस की विचार धारा से प्रसन्न होकर आज़ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता लिया और कहा की कांग्रेस एक ऐसी पार्टी हैं जो हर गरीब लोगों के साथ खड़ी होकर सदैव साथ देने में विश्वास रखता हैं ।कांग्रेस सदस्यता लेने वालों में दुबराज, मंगलराम, मुकेश कुमार, फूलसिंह बघेल, घनश्याम बघेल, लखिधर, बिलाश, एवं अन्य लोगों भी उपस्थित रहे ।

खेल में भारत विश्व का नम्बर वन देश बनेगा :–विक्रम धुर्वे

0
  • मन की बात सुनने विक्रम धुर्वे धोबनी अ पहुंचे

दल्लीराजहरा दिनांक 29/01/2023 दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे डौंडी ब्लाक अंतर्गत शक्ति केंद्र पथराटोला के बूथ क्रमांक 156 धोबनी अ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यकर्म को देखने के लिए बूथ प्रभारी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे पहुंचे।विक्रम धुर्वे ने मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को निरंतर देखने व इससे प्रेरणा लेने की सलाह दी। विक्रम धुर्वे ने कहा की मन की बात सिर्फ कार्यक्रम ही नहीं है बल्की इसको देखने ओर सुनने से हर वर्ग के लोगो को प्रेरणा मिलती है। इस दौरान बूथ अध्यक्ष सीमेश उर्वशा बूथ सचिव टिकेश्वर, ग्राम के जेष्ठ–श्रेष्ठ बसंत, चतुर, हलधर, आत्मा बैसाखु, विजय, देवलाल, अमित मानसिंह, डोमन, नेतराम, चन्नू, महेंद्र, उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

परीक्षा पें चर्चा मे शामिल होने स्कूल पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता

0

जगदलपुर– भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुक्रवार को देश के भविष्य स्कूली बच्चों के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करने में योगदान दिया।प्रदेश भाजपा व जिला संगठन के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश भर में विविध शालाओं में बच्चों के बीच प्रधानमंत्री के सफलता मंत्र को सुना। उन्होंने प्रधानमंत्री के वाक्यों की परीक्षा केवल विद्यार्थी जीवन में नहीं होती, वह आजीवन हर समय चलती रहती है को सफलता का मंत्र बताया। मोदी बच्चों को हर चुनौती का जीवटता के साथ सामना करने के लिए जो गुर सिखा रहे हैं वह समर्थ्यवान बनने का गुरु मंत्र है, जो हर क्षेत्र में लागू होता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जीवन की हर परीक्षा में सफल होने का मंत्र दिया है कि कभी दबावो के दबाव में न आए।
प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानपुरी, किरण सिंह देव हम अकैडमी जगदलपुर, श्रीनिवास राव मद्दी ने जगदलपुर के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने जगदलपुर के विद्यापति एकेडमी स्कूल, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरठपाल, परीक्षा पें चर्चा जिला संयोजक राकेश तिवारी एवं सहसंयोजक किशोर महावर ने जगतु महारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर,धरमू राम मंडावी ने अंग्रेजी मिडिल स्कूल नानगुर,कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बकावंड में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पें चर्चा का श्रवण करने के पश्चात संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने बच्चों से परीक्षा पर चर्चा मे जीवन की सभी परीक्षाओं के प्रश्नों का समाधान किया है।ऐसे महा मंत्रों को हमें अपने मन मस्तिष्क की गहराई में उतार लेना चाहिए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्देश दीवान, संतोष बघेल,अविनाश श्रीवास्तव,जयराम दास, रवि कश्यप, अभिलाष,जितेंद्र सरिता पानीग्राही,अखिलेश शुक्ला,लक्ष्मण झा, रमन चौहान, रोशन झा, अभिषेक तिवारी, वैभव पांडे,सूर्य भूषण सिंह, बी एस राव, सुभ्रा कुंडू, अनिल जैन, हेमंत पानीग्राही, मनीष देवांगन,गुलशन देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ता, छात्र-छात्रायें एवं अध्यापक उपस्थित थे

छबिलेश्वर जोशी बने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य

0

जगदलपुर 29 जनवरी – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ ने संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से स्थानीय नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पद पर नई नियुक्ति कर पार्टी को सक्रिय करने का निर्णय लिया है। स्थानीय जुझारू नेता छबिलेस्वर जोशी को पुनः पार्टी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। जोशी पूर्व में किसान मोर्चा के जिला एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष पद पर पार्टी में अपना दायित्व बखूबी निभाया था। इसके साथ साथ पार्टी ने स्थानीय नेतागण चन्द्रशेखर जोशी, प्रदीप देवांगन एवं जितेंद्र पाणिग्रही को भी किसान मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।

सांसद दीपक बैज पहुंचे जम्मू कश्मीर, बने राहुल के हमराह

0
  • कड़ाके की ठंड में भी जारी है राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा

जगदलपुर बस्तर सांसद दीपक बैज राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में शामिल होने आज जम्मू कश्मीर पहुंच गए। पदयात्रा में शामिल होने के दौरान सांसद बैज केरल के दो बार मुख्यमंत्री ओमान चांडी के पुत्र युवा नेता चांडी ओमान के साथ चर्चा करते नजर आए। ज्ञात हो कि युवा नेता चांडी ओमान भारत जोड़ो पदयात्रा में नंगे पांव चल रहे हैं। उनके नंगे पैर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बैज ने इस संवाददाता को फोन पर जानकारी दी कि अभी जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान माईनस एक डिग्री नीचे तक गिर चुका है। जम्मू कश्मीर के अनेक हिस्सों में बर्फबारी भी हो रही है। हड्डियों में भी कंपन पैदा कर देने वाली ठंड के बावजूद राहुल गांधी तथा अन्य पदयात्रियों का जोश बरकरार है और सभी दोगुने उत्साह के साथ मंजिल की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान सांसद दीपक बैज के साथ लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप, प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव दुर्गेश राय भी राहुल गांधी की पदयात्रा के सहचर बने हुए हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS