अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक एवं विभिन्न विषयों पर की गई चर्चा अभियान के पर्यवेक्षक माननीय शंकर ध्रुवा जी एवं विधायक/महापौर/प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सेवादल, महिला कांग्रेसी युवक कांग्रेस एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में अभियान को सफल बनाने रूप रेखा तय की गई भूपेश सरकार की सफल जनकल्याणकारी योजनाओं एवं भाजपा के विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाने और कांग्रेस की विचारधाराओं से आमजन को अवगत कराने के उद्देश्य से प्रत्येक पंचायत से लेकर वार्ड स्तर तक होगा अभियान का भव्य आयोजन।
शा.उ.मा.वि भानपुरी मे वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारंभ
भानपुरी – बस्तर ब्लॉक अंतर्गत शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय भानपुरी मे सोमवार को खेलकूद के साथ वार्षिकोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 23 जनवरी से शुरू होकर 25 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन होगा। वार्षिकोत्सव में बालक बालिकाओं को मिलाकर सत्यम, शिवम, सुंदरम, एवं मधुरम चार सदन मे बांटा गया है। खेलकूद मे बालक – बालिकाओ मे सीनियर एवं जूनियर वर्ग खो – खो, कबड्डी,संकली वॉलीबाल घंटी दौड़,जलेबी दौड़, 100 200 दौड़ आदि खेल एवं रंगोली, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, प्रश्नमंच आदि प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष धूमधाम से होता है लेकिन कोरोना महामारी के वजह से आयोजित नहीं हो रहा था लेकिन इस वर्ष बड़े ही धूमधाम से आयोजित हो रहा है।वार्षिकोत्सव शुभारंभ कार्यक्रम में व्याख्याता एस.सी.बघेल,सोमेश दास, टी.एस. ठाकुर,सुरेश विश्वास,भूपेंद्र साहू, भगवती सोनवानी, ए.तिर्की, रिंकी सोलंकी, सरिता ठाकुर, काजल पांडे, रश्मि पाठक, लक्ष्मी साहू समस्त स्टॉप एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।
जितेंद्र पाणिग्रही भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने
बकावंड वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पाणिग्रही को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में जगह दी गई है। प्रदेश भाजपा द्वारा घोषित पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में पाणिग्रही को सदस्य नामजद किया गया है। यह दायित्व मिलने पर पाणिग्रही ने कहा है कि पार्टी ने मेरे जैसे एक आम कार्यकर्त्ता को इस काबिल समझा, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पाणिग्रही ने कहा कि भाजपा ही इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसमें दूर दराज के गांवों के आम कार्यकर्त्ता को भी संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां और मान सम्मान दिया जाता है। नई जिम्मेदारी देने के लिए जितेंद्र पाणिग्रही ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप आदि के प्रति आभार व्यक्त किया है। पाणिग्रही ने कहा है कि वे इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे कि वे पार्टी के भरोसे पर खरा उतर सकें। जितेंद्र पाणिग्रही ने कहा कि क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए वे अपना शत प्रतिशत श्रम लगाएंगे।
अवैध रूप से जुआ खेलते 14 व्यक्तियों को गिया गया गिरफ्तार
- आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 8710 रूपये को किया गया गया जप्त
दल्लीराजहरा :- पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 23.01.2023 को वार्ड क्र0 18 दंतेश्वरी वार्ड में अवैध रूप से जुआ खेलने की सूचना मिलने पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा मौके पर जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक वीणा यादव, सउनि प्रदीप कुमार तिवारी, आर0 भुपेन्द्र हरदेल, रवि यादव, अजय माहला, मनोज साहू , ठनेश ठेमार्य धर्मेन्द्र सेन की सहारनीय भूमिका निभाई ।



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

विशाखापत्तनम की डांड़िया व बच्चों की भक्तिमय प्रस्तुती
- पांच दिवसीय 22वें स्थापना दिवस होगा भव्यसीमांध्र के रसोईयों द्वारा तैयार किया जायेगा भंडारा
कमलेश विश्वकर्मा प्रोपोगंडा गैंग के बने प्रांतीय मंत्री रमन सिंह सरकार हिंदुत्व के ढोंग में रही जबकि वास्तविक हिंदू भूपेश बघेल
जगदलपुर धर्मांतरण को विधायक-सांसद द्वारा बढ़ावा दिए जाने के बजरंग दल नेता के बयान पर कटाक्ष करते हुए कमलेश विश्वकर्मा को कांग्रेसी नेता व आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने प्रपोगंड़ा गैंग का प्रांतीय मंत्री बताया। सवालिया लहजे में कांग्रेसी नेता योगेश पानीग्राही ने कमलेश विश्वकर्मा से पूछा कि वर्षों से बजरंग दल से जुड़े हो और पंद्रह वर्षों से रमन सिंह सरकार थी। उस दौरान जब धर्मांतरण हो रहा था तो यह बजरंगी कहां थे। विश्वकर्मा में हिम्मत है तो रमन सिंह सरकार और भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल की तुलना करें मंदिर – देवालयों के निर्माण पर भी हो खुली बहस बजरंगी विश्वकर्मा को मंदिर देवालयों और गुड़ियों के निर्माण पर खुली बहस की चुनौती दी है तथा गांव गांव में चर्च बनाने के लिए सहायता दिए जाने के कमलेश विश्वकर्मा के आरोप को हास्यास्पद बताया है तथा जिला सांख्यिकी विभाग में जाकर तस्दीक करने की सलाह श्री पानीग्राही ने दी है। मेघालय में केक काटेंगे और छत्तीसगढ़ में इंसान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मोहन भागवत कहते हैं कि क्रिसमस पार्टी आयोजित करो इनकी अनुषांगिक संगठन भाजपा मेघालय में केक काटती है और छत्तीसगढ़ में बजरंगी, भाजपाई इंसान को काट रहें हैं यह डबल स्टैंडर्ड हैं। रही बात ईसाई मिशनरियों के कार्यक्रम में जाने की तो कांग्रेस पार्टी धर्म निरपेक्ष पार्टी है तथा सभी धर्मो का सम्मान करती है। कमलेश विश्वकर्मा यह बताओ कि भाजपा के अल्प संख्यक प्रकोष्ठ में मुस्लिम ईसाई लोगों की नियुक्ति क्यों किया।
राष्ट्रीय जल ग्रहण विज्ञान परियोजना कोसारटेढ़ा जलासय सालेमेटा में कार्यक्रम
विकास खंड बस्तर के कोसारटेढ़ा जलासय सालेमेटा में स्थित बालक छात्रावास परिसर में आरटीडीएएस रियाल टाइम डाटा एक्वीजीशन सिस्टम की जानकारी प्रदान करने हेतु जागरूकता अभियान जल मौसम विज्ञान के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे भारी संख्या में ग्रामीण व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच फ़रशुराम बघेल उपस्थित रहे । इस जल विज्ञान के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आंकड़ों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान को लेकर के डाटा सेंटर में जानकारी हेतु लगाए गए उपकरणों की जानकारी भी लोगों को दी गई आरटी डीएएस के अंतर्गत संचालित वर्षा मापन और नदियों एवं जलाशय का जलस्तर मापन गेट सेंसर एवं मौसम के आंकड़ों का मापन के उपकरण स्थापित किए गए हैं । एवं मौसम केंद्र बस्तर के कोंटा में ही स्थापित किया गया है। इन सारी आंकड़ों के आकलन से जल का बेहतर उपयोग एवं प्रस्तावित बांधों की योजना बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इस कार्यक्रम में सामान्य नागरिक के साथ-साथ स्कूली बच्चे शिक्षक शिक्षिकाएं और पंचायत के प्रतिनिधि भी शामिल रहे जल विज्ञान विभाग से अखिलेश वर्मा उपसंचालक यूके सूरज अनुविभागीय अधिकारी और बीपी अनुविभागीय अधिकारी प्रिया उप अभियंता जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दी इस कार्यक्रम में रायपुर से विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सुलोचना सूरज स्वाति कोडवानी डॉ शशि चिरैया विशेषअथिति के रूप से उपस्थित रहे। मंच का संचालन यू के सूरज के द्वारा किया गया । मंच में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परशुराम बघेल सरपंच ग्राम पंचायत साले मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम दीवान समाजसेवी और कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अखिलेश वर्मा जी उपसंचालक रायपुर द्वारा ग्राम वासियों को संबोधित किया गया इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं में जो परीक्षा में पांचवी आठवीं दसवीं तथा बारहवीं में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किए हुए हैं उन्हें विभिन्न सामग्रियों जय दैनिक उपयोगी सामग्रियों का पुरस्कार के रूप में उन्हें वितरण कर प्रोत्साहित किया गया और सभा का समापन की घोषणा की गई ।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सांसद बैज ने सम्हाला मोर्चा
- बस्तर सांसद दीपक बैज सीएम भूपेश बघेल के आगमन को लेकर ले रहे हैं दिनरात बैठकें
जगदलपुर धरमपुरा पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में 25 जनवरी को होने वाले छात्रावासी छात्र छात्राओं के सम्मेलन की तैयारी जोरों से चल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस सम्मेलन में शिरकत करने वाले हैं। बस्तर के सांसद दीपक बैज मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर आयोजन की तैयारियों के लिए मोर्चा सम्हाले हुए हैं। वे दिन रात बैठकें भी ले रहे हैं।

सांसद दीपक बैज संभाग स्तरीय छात्रावासी छात्र सम्मेलन हेतु लगातार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर मंडल संयोजकों एवं हास्टल अधीक्षकों के साथ बैठक कर रहे हैं।इसी तारतम्य में रविवार को भानपुरी में बैठक लेने के बाद बैज बस्तर के परचनपाल कन्या परिसर में बैठक ली। इस बैठक में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। चर्चा के दौरान मंडल संयोजक बस्तर सोनसिंग नाग, सांसद प्रतिनिधि आशीष मिश्रा, सुखदेव, मंडल संयोजक लोहंडीगुड़ा पवन सेठी, ब्लाक के सभी हास्टलों के वार्डन मौजूद थे। धरमपुरा के पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में सांसद बैज ने आदिवासी छात्रों के साथ रात में बैठक की। उन्होंने छात्रों को सम्मेलन में भागीदारी और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मार्गदर्शन दिया। बैज ने कहा कि 25 जनवरी को होने वाले सम्मेलन के आयोजन और इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन की जानकारी अधिक से अधिक छात्रों व आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म की भी मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
गणतंत्र दिवस को लेकर बस्तर पुलिस एक्शन मोड में
- शहर के चप्पे-चप्पे पर बस्तर पुलिस की निगाह
- शहर के आला अधिकारी शहर में घूम घूम कर ले रहे हैं कानून व्यवस्था का जायजा
- संदिग्ध जगहों पर चेकिंग होटल ,लाज, बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन और प्रमुख बाजार पर विशेष निगरानी
बस्तर पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जिले के चप्पे-चप्पे पर पैदल पेट्रोलिंग कर शहर के गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है जिस तारतम्य में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेविदता पाल, नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के हमराह थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, थाना प्रभारी बोधघाट दिलबाग सिंह अपने अपने बल को लेकर शहर के प्रमुख मार्ग , मेन रोड, फूड कोर्ट चौपाटी , दलपत सागर, इंदिरा स्टेडियम , बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्रों पर पैदल पेट्रोलिंग किया गया है साथ ही शहर के होटल और लॉज की भी बारीकी से निगाह रखकर चेकिंग किया जा रहा है ।
इसके अलावा शहर के अलग-अलग चौक चौराहा पर चेकिंग पॉइंट लगाकर चेकिंग किया जा रहा है एवं आने जाने वाले लोगों और वाहनों की चेकिंग किया जा रहा है, साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी शहर में अलग-अलग जगह यातायत पुलिस के द्वारा चेकिंग कर कार्यवाही किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की नियुक्तियों को रद्द कर दिया नए सीएमएचओ ने
- कलेक्टर ने मामला तूल पकड़ने के बाद हटा दिया डॉ. भारती को
- नौकरी के लिए रकम दे चुके अभ्यर्थी हो रहे हैं परेशान
बीजापुर जिले के नए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके ने कार्यभार सम्हालते ही पूर्व सीएमएचओ द्वारा की गई सोलह कर्मचारियों की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। नौकरी के लिए जिन युवाओं ने रकम दी थी, उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ गया है। अब वे रकम की वापसी कैसे होगी, इस बात को लेकर परेशान हो रहे हैं। बीजापुर स्वास्थ विभाग के सीएमएचओ भारती ने 16 कर्मचारियों की विभन्न पदों पर नियुक्तिय की थी। इसमें लेनदेन की बात सामने आई थी।शिकायत पर कार्यवाही करते हुए जिले के कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग लेखापाल को निलंबित कर सीएमएचओ पर कार्यवाही के लिए शासन को पत्र लिखा है। राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह ने कहा है कि राज्य शासन ने अब तक प्रभारी सीएमएचओ पर कार्यवाही नही की है, लेकिन कलेक्टर ने डॉ. अजय रामटेके को प्रभारी सीएमएचओ का प्रभार दे दिया है। डॉ. रामटेके ने 21जनवरी को सभी कर्मचारियों के नियुक्ति आदेश को निरस्त कर दिया। श्री सिंह ने कहा है कि जिले में फर्जी तरीके से स्वास्थ्य विभाग 16 लोगो को नियुक्तिया दे देता है और कलेक्टर को इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से मिलती है। तब कहीं जाकर कलेक्टर आधी अधूरी कार्यवाही करते हैं। जबकि जो लोग नौकरी के लिए रिश्वत के रूप में रकम देकर ठगी के शिकार हुए हैं। अजय सिंह ने सवाल उठाया है कि इस भ्रष्टाचार की जांच क्यों नही की गई? कलेक्टर को थाने में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए थी। आखिर किस बात से डर रहे हैं कलेक्टर, किसका दबाब है उन पर?
दर्ज कराई जाए एफआईआर


