City Media - Page 886 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 886

जनजाति अधिकार रैली में कांग्रेस सरकार उखाड़ फेंकने शंखनाद

0
  • भूपेश सरकार आदिवासियों का हक छीन रही है- भाजपा
  • भूपेश सरकार आदिवासी शोषण करने वाली सरकार है- कुलस्ते
  • आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाकर मोदी जी ने सम्मान बढ़ाया- अरुण साव
  • सरगुजा से मुख्यमंत्री बनने के नाम पर आदिवासी वर्ग को भ्रमित कर वोट लिया गया-डॉ. रमन

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में आयोजित जनजाति अधिकार रैली में भाजपा ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार जनजाति समाज का हक छीन रही है। उनकी संस्कृति मिटाने के लिए धर्मांतरण को संरक्षण और बढ़ावा दे रही है।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आयोजित जनजातीय अधिकार महा सम्मेलन केंद्रीय कोयला एवम उद्योग राज्य मंत्री फगन सिंह कुलस्ते के मुख्य आतिथ्य,भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार आदिवासियों के साथ शोषण व अन्याय करने वाली सरकार है, अपने 4 वर्ष के कार्यकाल में भूपेश सरकार ने आदिवासियों के लिए ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिसे वह गिना सके, उन्होंने कहा आदिवासियों के अधिकारों को लेकर चल रहे आंदोलन को और तेज करने की जरूरत है। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा की रमन सरकार ने अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में जनजाति वर्ग के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में आदिवासी बाहुल्य गांव को सड़कों से जोड़ने का काम अटल बिहारी बाजपेई व डॉक्टर रमन सिंह ने ही किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया जिससे जनजाति समाज गौरवान्वित हुआ।इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि 75 लाख परिवार को एक रुपए किलो में 35 किलो चावल देने की योजना इस लिए बनी ताकि हमारे आदिवासी भाई बहन कोई भूखा ना सोए, आदिवासी सरगुजा अंचल में सड़क पानी बिजली के साथ-साथ नक्सलवाद भी बड़ी समस्या थी, लोग गांव छोड़कर भागने लगे थे। हमारी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर सरगुजा के विकास को गति दी, आगे उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार गरीबों का हक छीनने वाली सरकार है, गरीबों का चावल खाने वाली सरकार है, अब इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। टी एस सिंह देव पर कटाक्ष करते हुए आगे उन्होंने कहा कि सरगुजा में मुख्यमंत्री बनने के नाम पर पिछली बार आदिवासी वर्ग को भ्रमित करके वोट लिया गया, और बाद में राजा को भूपेश बघेल ने ऐसा झटका दिया कि वो अब चुनाव लड़ने से भी पीछे हट रहे हैं।इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर इस समाज की बेटी को बैठा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समाज का गौरव बढ़ाया है, आदिवासी समाज के जीवन में परिवर्तन लाने का काम केवल भाजपा कर रही है, कांग्रेस ने आदिवासी समाज को अशिक्षा, गरीबी तथा भुखमरी दे कर केवल उनका शोषण, उपेक्षा और अपमान किया है ऐसी कांग्रेसी सरकार को उखाड़ फेंकना है।सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 12 जनजाति जो 40 वर्षों से अपने लिए आरक्षण की मांग कर रही थी उन्हें आदिवासियों की सूची में शामिल कर न्याय दिलाने का काम मोदी सरकार ने किया है, आगे उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी आदिवासी वर्ग की बेटी को राष्ट्रपति बनाकर जनजाति समाज को गौरव प्रदान करते हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की हजारों आदिवासी महिला स्व सहायता समूह से रेडी टू ईट का रोजगार छीन कर उन्हें खून के आंसू रूला रही है, ऐसी तानाशाह सरकार का जाना तय है।इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि जहां विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा गांव, गरीब, किसान, मजदूर और आदिवासी वर्ग की हितैषी पार्टी है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार के मंत्री जनजाति समाज के व्यक्ति की जमीन भी हड़पने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के एक मंत्री ने अपने बेटे के नाम पर जशपुर जिले में कोरवा समाज की 25 एकड़ भूमि कर ली थी।इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम में कहा कि आज जनजातीय अधिकार सम्मेलन में आदिवासी वर्ग अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए आया है, जब तक छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार है तब गांव गरीब आदिवासी वर्ग का कोई सुनवाई नहीं होगा,

इसलिए हमें इस सरकार को बदलना होगा।कार्यक्रम को पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर, सांसद दिनेश कश्यप, सांसद गोमती साय तथा पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम के दौरान प्रदीप नारायण सिंह दीवान के नेतृत्व में कोरवा समाज से सैकड़ों लोगों ने भाजपा प्रवेश किया साथ ही आदिवासी नेता धर्मजीत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश किया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम व महामंत्री सत्यनारायण सिंह ने किया एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने किया।कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री केदार कश्यप लता उसेंडी महेश गागड़ा भैयालाल राजवाड़े संजय श्रीवास्तव ज्योति आनंद दुबे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, अनिल सिंह मेजर, ललन प्रताप सिंह, बाबूलाल गोयल, ओम प्रकाश जयसवाल, अनिल गुप्ता, कृष्ण बिहारी जायसवाल, अनिल केसरवानी सहित बड़ी संख्या में जनजाति समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जगदलपुर सक्सेस कॉन्वेंट हा.से. स्कूल में वार्षिक खेल स्पर्धा “लईका मन के तिहार में अनेक कार्यक्रम का आयोजन

0

जगदलपुर सक्सेस कॉन्वेंट हा० से० स्कूल, जगदलपुर का वार्षिक खेल स्पर्धा “लईका मन के तिहार दिनांक 21/01/2023 को प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम, जगदलपुर में आयोजित हुआ। आयोजन का शुभारम्भ कुलदीप प्रकाश, अध्यक्ष निजी स्कूल प्रबंधकीय संगठन, बस्तर के द्वारा मार्चपास्ट की सलामी लेने के साथ हुआ। शाला के सीनियर छात्रों के लिए खो-खो, हाई जम्प, रिले रेस, गोला फेंक, 100 मी. रेस आदि स्पर्धाएं आयोजित की गई वहीं जुनियर छात्रों के लिए, म्युजिकल चेयर, सैक रेस, चम्मच दौड़, 50 मी. रेस आदि का आयोजन किया गया। इस शालेय स्पर्धा मे सभी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सुंदरम सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन के अंत मे विशिष्ट समाजसेवी पद्मश्री धर्मपाल सैनी जी ने समस्त विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया तथा अपने उद्बोधन मे खेल का छात्र जीवन में योगदान पर अपनी बातें रखी तथा छात्रों को अनुशासन के साथ खेल स्पर्धा में हिस्सा लेने को प्रेरित किया। अंत में उनके द्वारा खेल ध्वज को उतारने के साथ ही स्पर्धा के समापन की घोषणा की गयी।

विधायक चंदन कश्यप ने तारागांव ओर भोंण्ड मे काष्टकला प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारम्भ

0

भानपुरी छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने आज ग्राम पंचायत तारागांव ओर भोंण्ड  काष्टकला शिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण 3 महीने तक चलेगी। जिसमें 20 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के द्वारा संचालित सभी योजना और प्रशिक्षण का लाभ युवाओं को मिले, ताकि भविष्य में इसका समुचित लाभ मिले और उन्हें नियमित रोजगार उपलब्ध होगा। दो माह की इस प्रशिक्षण अवधि में उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए इसका भरपूर लाभ उठाने की बात कही।इस मौके पर अंकिता बघेल, समली बघेल, उपसरपंच सुकालू राम,सरपंच भोंड चम्पा बघेल, सरपंच तारागांव सोमारु कश्यप, लखबती शिल्पकार उपस्थित थे ।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक छत्तीसगढ़ के महासचिव अभय सिंह को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक दुर्ग संभाग का प्रभारी बनाया

0

मेटल फेडरेशन के राष्ट्रीय संगठन सचिव , मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन इंटक छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक छत्तीसगढ़ के महासचिव अभय सिंह को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक दुर्ग संभाग का प्रभारी बनाया गया है राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीव रेड्डी राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने संगठन को मजबूत करने का दायित्व सौंपा है सार्वजनिक उपक्रम सहित निजी उद्योगों एवं माइंस सहित असंगठित क्षेत्र भवन एवं अन्य संनिर्माण मनरेगा आदि क्षेत्रों में संगठन को मजबूती प्रदान किया जाएगा कांग्रेस की मजदूरों के लिए लागू किए गए योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें लाभ पहुंचाया जाएगा इस नियुक्ति पर मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन इंटक के सदस्यों ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीव रेड्डी एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह जी के प्रति आभार व्यक्त कर अभय सिंह जी को बधाई दी जिनमें मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन इंटक दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तिलकराम मानकर सचिव तेजेंद्र प्रसाद उपाध्यक्ष लखन बक्शी कलाम मोहम्मद विनोद सिंह रसिया राम लहरें गौतम वर्मा डीएस बीजॉल कार्यालय सचिव दिनेश सिंह चेतन साहू बालोद जिला इंटक जिलाध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार संतोष घराना राधे भूआर्य लक्ष्मणशर्मा विनोद नोन्हारे गुरुप्रसाद योगराज ठाकुर आनंद बोरकर सुरेंद्र मेश्राम यासिर फारूखी अवध भूआर्य असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष राजू विनायक मनोजसाहा गौरीशंकर त्रिभुवन हाशिम कुरैशी रामलाल चंद्रकांत मेश्राम रामजीत सुरेंद्र मेश्राम प्रभजीत सिंह हरीश देवांगन राजेश कुमार अजय सोना विवेक तिवारी संजयसिंह सुशील देवनारायण बक्शी पुनीत राम नागेश सूरज कुमार रामटेके बुद्धदेव धीरज रामेश्वर कमल किशोर शेखर मनीष मोनू महेंद्र शेखर उदराज साहू सहित सदस्य गणों ने बधाई दी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

संत शिरोमणि शहेरा वाले साई का हुआ प्रथम नगर आगमन, सिंधी समाज ने निकाली बाइक रैली

0

जगदलपुर – सिंधी समाज के पूज्य गुरु संत शिरोमणि शहेरा वाले साई जी का अहमदाबाद से प्रथम नगर आगमन हुआ इस अवसर पर सिंधी समाज के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया एवम बाइक रैली निकाली गई जो एयरपोर्ट चौक से प्रारंभ हुई एवम शहर के मुख्य मार्ग होते हुए सिंधु भवन में बाइक रैली का समापन हुआ चौक चौराहों पर भव्य आतिशबाजी एवम पुष्प वर्षा की गई, जगह जगह प्रसाद वितरण किया गया,सिन्धु भवन में साई जी का प्रवचन एवम कटारिया ब्रदर्स द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमे देर रात 2 बजे तक भक्त झूलेलाल भगवान की भक्ति में झूमते नजर आए।

शहर के चौक चौराहों पर विभिन्न समाज व संगठनों द्वारा संत जी का स्वागत किया गया,इस अवसर पर स्टेट बैंक रोड का नामकरण झूलेलाल मार्ग के पट्टिका का विमोचन संत शहेरा वाले के द्वारा किया गया,इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष उधाराम मूलचंदानी,सचिव मनीष मूलचंदानी,उपाध्यक्ष संजय नत्थानी,सुंदर भोजवानी, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मयंक नत्थानी,सचिव शिवम बसंतवानी, गौरव लालवानी,राहुल दुल्हानी, सुहिणी सोच महिला टीम की अध्यक्ष रजनी दंडवानी,विशाल दुल्हानी,हरेश नागवानी,सुरेश पोटानी,सुरेश मैठाणी,बसन्त मेघानी, कैलाश दण्डवानी,राजेश दुल्हानी,जितेंद्र नागरानी,विजय बसन्तवानी,नीलम बसन्तवानी, भारती लालवानी,चन्द्रा नवतानी एवम समाज के सभी सदस्य उपस्थित थे।

सांसद बैज ने किया लाखों रु. के विकास कार्यों का भूमिपूजन

0
  • केशलूर और सोसनपाल को बस्तर सांसद ने दी लाखों रु. की सौगात
  • सड़क निर्माण का भूमिपूजन कर सांसद निधि से दिया टैंकर

जगदलपुर बस्तर के सांसद दीपक बैज ने विभिन्न गांवों को लाखों रु. के निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात दी। जनपद पंचायत तोकापाल की ग्राम पंचायत केशलूर के मेटावाड़ा में 8 लाख रु. की लागत से 200 मीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन कर सांसद निधि से टैंकर भेंट किया। बैज ने जनपद पंचायत तोकापाल की ग्राम पंचायत सोसनपाल में बावड़ी मातागुड़ी मरम्मत हेतु डीएमएफटी मद के पांच लाख रु. व मातागुड़ी सुंदरादाई माता काना कुरुसपाल में बस्तर विकास प्राधिकरण मद से लागत 5 लाख रु. सोसनपाल के कोटवारपारा में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 7.95 लाख रुपए का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर बैज ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप क्षेत्र का हर गांव गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।क्षेत्र में विकास की रफ्तार को तेज करने और ग्रामीणों को सुख सुविधा मुहैया करवाने के लिए हम सभी जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं।ग्रामीण अंचलों में सड़क निर्माण कर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि आवाजाही में सरलता हो सके। गांवों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक पानी पंहुचाने का काम हमारी सरकार लगातार कर रही है। टैंकर मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले सामाजिक कार्यों को सुविधा तथा गांवों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। लोगों की मांगों को प्राथमिकता से पूरी करना हमारा कर्तव्य है। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर लगातार राशि स्वीकृत कर माता गुड़ियों का जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है। मातागुड़ी हमारी आस्था के केंद्र हैं और हमारी आदिवासी संस्कृति के सरंक्षण व संवर्धन के लिए माता गुड़ियों का जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर सांसद दीपक बैज, ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य, जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य, जनपद उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर, सरपंच तुलसी राम मौर्य, नकुल मौर्य, उप सरपंच संतोष कश्यप, सरपंच श्यामसिंह कच्छ, उप सरपंच घासीराम नाग, पंच रघु नाग, बुटलू, मोतीराम, पदमा, नीलबती कश्यप, भंवर मौर्य कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

संत सिरोमणी शेहरावाले साहिबा की निकली भव्य शोभायात्रा

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेसजनों के साथ किया स्वागत
  • सिंधी पंचायत भवन में लिया भजन संध्या एवं प्रवचन का लाभ

जगदलपुर सिंधी बिरादरी द्वारा निकाली गई संत शिरोमणि शेहरा वाली साहिबा की शोभायात्रा का संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक रेखचंद जैन एवं कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल लोगों का मुंह मीठा कराया गया। जय झूलेलाल के गगनभेदी नारों से विधायक कार्यालय गुंजायमान हो उठा था।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि संत शिरोमणी शेहरावाली साहिबा के जगदलपुर आगमन मां दंतेश्वरी देवी की धरती पर मातृशक्ति का आगमन है। जगदलपुर की धर्मपरायण जनता एवं पूज्य सिंधी समाज की प्रमुख संत के आगमन तथा प्रवचन से जगदलपुर की जनता को धर्म लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ एमआईसी सदस्य राजेश राय, पार्षद सुखराम नाग, यशवंत ध्रुव, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र झा, अमरनाथ सिंह, कौशल नागवंशी, वरिष्ठ नेता दंतेश्वर राव, राजेश अहीर, चंद्रभान झाड़ी, पत्रकार संतोष सिंह, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, युवा नेता अंकित सिंह, हेमंत कश्यप समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले के दस्तावेज निजी संपत्ति कैसे ?

0
  • अपील पर अपील, फिर भी नहीं मिल रहा है आदिवासी को इंसाफ

बकावंड फर्जी तरकीब अपनाकर बस्तर जिला पुलिस बल में बस्तर फाइटर की नौकरी हथियाने वाले ओड़िशा मूल के युवक को बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर अब तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। नौकरी पाने वाले युवक द्वारा नौकरी के आवेदन के साथ जमा कराए गए दस्तावेजों की प्रतियां उपलब्ध कराने से यह कहकर इंकार कर दिया गया है कि ये दस्तावेज निजी हैं। इसलिए दूसरे को उनकी प्रतियां नहीं दी जा सकतीं।उल्लेखनीय है कि स्थानीय आदिवासी युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़े रखने तथा उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के ध्येय से जिला पुलिस बल में बस्तर फाइटर विंग का गठन कर नियुक्तियां की गई हैं। आरोप है कि ओड़िशा के मूल निवासी एक गैर आदिवासी युवक ने खुद को बकावंड विकासखंड के ग्राम छोटे देवड़ा का निवासी और भतरा आदिवासी जाति बताकर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए बस्तर फाइटर की नौकरी पा ली है। शिकायतकर्ता छोटे देवड़ा निवासी आदिवासी युवक मानसिंह पिता रायधर ने आरोप लगाया है कि ओड़िशा के मूल निवासी कमलोचन पिता पाकलू कुछ सालों से छोटे देवड़ा में आकर बस गया है। कमलोचन ने खुद को मानसिंह के नाना का वंशज बताते हुए फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाया है। इसी के आधार पर उसने बस्तर फाइटर की नौकरी पा ली है।कमलोचन के मुताबिक उसके नाना का कोई पुत्र पाकलू नाम का नहीं रहा है। मानसिंह इसमुद्दे को लेकर लंबे समय से आवाज उठाता आ रहा है। उसने इस फर्जीवाड़े के खिलाफ कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन दिया था। तब जिला प्रशासन ने एसडीएम से मामले की जांच कराई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि कमलोचन ने जो वंशावली बनवाई थी, वह बोगस थी। वहीं ग्राम पंचायत ने इस बात को नकारा था कि कमलोचन उस भतरा परिवार का वंशज नहीं है, जिसकी वंशावली उसने पेश की थी। ज्ञात हो कि इसी बोगस वंशावली के आधार पर कमलोचन ने जाति प्रमाण पत्र बनवाया था। इसके बाद भी कमलोचन को न तो नौकरी से हटाया गया और ना ही उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। इसके बाद मानसिंह ने सूचना के अधिकार के तहत जिला प्रशासन को आवेदन देकर कमलोचन द्वारा जाति प्रमाण बनवाने के लिए पेश दस्तावेजों की प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग थी। संयुक्त कलेक्टर ने मानसिंह का यह आवेदन एसडीएम को प्रेषित कर आवेदक को समय सीमा में प्रतियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन एसडीएम ने यह कहते हुए प्रतियां नहीं दीं कि सारे दस्तावेज राज्य स्तरीय छानबीन समिति के पास भेज दिए गए हैं। मानसिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को सूचना के अधिकार के तहत आवेदन देकर कमलोचन द्वारा बस्तर फाइटर की नौकरी के लिए प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की थी। दोनों अधिकारियों ने एक ही तरह का जवाब दिया कि दस्तावेज कमलोचन के निजी हैं और किसी व्यक्ति के निजी दस्तावेज दूसरे व्यक्ति को दिए नहीं जा सकते।

नौकरी सरकारी, तो दस्तावेज निजी कैसे ?

अगर कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी प्राप्त कर लेता है, तो नौकरी के लिए उसके द्वारा पेश सारे दस्तावेज भी सरकार की संपत्ति में शुमार हो जाते हैं। कमलोचन के मामले में भी यही नियम लागू होना चाहिए, लेकिन पुलिस विभाग की नजर में शायद यह नियम बेमानी है। पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सूचना के अधिकार अधिनियम में किसी व्यक्ति से संबंधित दस्तावेज दूसरे व्यक्ति को देने का प्रावधान न होने की दलील दी है।

40 मेधावी बच्चों को नीट और जेईई की परीक्षाओं की तैयारी के लिए किया गया टेबलेट का वितरण

0

जगदलपुर बस्तर जिले के 40 मेधावी बच्चों को नीट और जेईई की परीक्षाओं की तैयारी के लिए टेबलेट का वितरण किया गया। परीक्षा के माध्यम से मेधावी बच्चों के चयन के उपरांत शनिवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर जिला प्रशासन, नीति आयोग, बाइजुस और आकाश द्वारा यह टेबलेट प्रदान किया गया। वितरण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, जिला मिशन समन्वयक अखिलेश मिश्रा, सहायक परियोजना समन्वयक अशोक पांडे, आरफा वेलफेयर फाउंडेशन की महफूजा हुसैन, बायजुस की जिला फैलो प्रभज्योत कंबो उपस्थित थीं।

मानव सभ्यता के विकास में शिक्षा का अहम योगदान: जैन

0
  • शिक्षा के महत्व को समझें छात्र – छात्राएं, इसी में है भलाई – रेखचंद
  • विधायक एवं संसदीय सचिव ने शालेय छात्राओं को दी सायकलें

जगदलपुर क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न शालाओं की 322 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निशुल्क सायकिलें भेंट की। इस अवसर पर श्री जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि मानव सभ्यता के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। विद्यार्थी शिक्षा के महत्व को समझें और अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करें। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपूंजी में 11 छात्राओं को, मारकेल शाला में 38 छात्राओं को, माड़पाल शाला में 31 छात्राओं को, बाबू सेमरा में 20 छात्राओं को,पोडागुड़ा की 21 छात्राओं को, कलचा स्कूल की 50 छात्राओं को, तुरेनार स्कूल की 19 छात्राओं को, बिलोरी स्कूल की 16 छात्राओं को, कुरंदी स्कूल की 15 छात्राओं को, आसना स्कूल की 42 छात्राओं को, भैरमगंज स्कूल की 12 छात्राओं को श्री जैन ने साईकिलें प्रदान की इसी तरह पनारापारा स्कूल की 14 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया।इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मानव सभ्यता के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और बच्चे शिक्षा के महत्व को समझें। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए सोहनलाल द्विवेदी की मशहूर कविता ‘लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती” सुनाकर आगामी परीक्षाओं के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सुची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की। श्री जैन ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। अंग्रेजी शिक्षा के महत्व को देखते हुए आरंभ किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश के लिए अनुकरणीय उदाहरण हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का सौभाग्य है कि मेरे क्षेत्र में चार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं एक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कालेज स्थापित हुआ है।आगामी शिक्षा सत्र में एक और स्कूल आरंभ हो रहा है। श्री जैन ने कहा कि हमारी सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरस्वती सायकल वितरण योजना की अभिनव पहल कर रही है, जिससे कि बालिकाओं को शाला आने में सुगमता हो, उन्हें पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय मिल सके। इस अवसर पर रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, जनपद सदस्य इंदिरा राव, जनपद सदस्य रितु पाढ़ी, सरपंच बाबू सेमरा उषा नाग, वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण राव, एल मोहन राव, पंच देवगन कश्यप, सरपंच आड़ावाल जयंती कश्यप, नकटी सेमरा सरपंच दुशासन नाग, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, सरपंच मारकेल बलराम कोकडू, उप सरपंच कमल राम, देवी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, बीआरसी गरुड़ मिश्रा, सीएससी शरद श्रीवास्तव, शालाओं के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाओं समेत छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS