City Media - Page 1174 of 1863 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1174

नल जल योजना बंद ग्रामीण पानी के लिए परेशान डेढ़ किलोमीटर दूर खेत से ट्यूबवेल का पानी लाकर बुझा रहे प्यास

0

भानपुरी । बस्तर ब्लॉक के नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाथरी में नल जल योजना डेढ़ महीनों से बंद होने से इस भीषण गर्मी में पानी के बूंद बूंद के लिए जहोजहाद कर रहे ग्रामीण।

ग्राम पाथरी के ग्रामीणों ने जानकारी में बताया कि नल जल योजना डेढ़ महीने से बंद होने से घरों में पानी नहीं आ रहा है वहीं गांव के अधिकांश हैंडपंप खराब अवस्था हुआ जलस्तर नीचे जाने से हैंडपंप जवाब दे दिया है। इस समस्या से निपटने के लिए ग्राम पाथरी के सरपंच व सचिव को कई बार समस्या से अवगत करवाने के बाद भी जस की तस समस्या बनी हुई है। लाखों रुपए खर्च कर नल जल योजना के तहत गांव में बनी पानी टंकी पीएचई विभाग के द्वारा निर्मित करवाई गई है। लेकिन आज डेढ़ महीना से अधिक समय हो गया ग्रामीण पीने के पानी के लिए बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीण धरमसिंह ठाकुर,अरुण पांडे,युधिष्ठिर पांडे,जुगल किशोर,दुष्यंत, गणपत,दिनेश,घनश्याम सहित 60 से अधिक ग्रामीणों ने लिखित में शिकायत की है और नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप व बस्तर कलेक्टर से गुहार लगाकर जल्द समस्या का निवारण करने की मांग की गई है।

केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया

0

केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया आज खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में प्रचार करने के लिए खैरागढ़ विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार कर सघन दौरा किया।

केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया जी ने आज ग्राम अकर्जन, सूर्यागोंदी, मुसका, खमतराई, दिलीपपुर और दपका में सघन दौरा कर ग्रामवासियों से जनसंपर्क किया व महिलाओं पुरुषों के साथ बैठक कर कांग्रेस को जिताने की अपील की।छत्तीसगढ़ सरकार के जनकल्याण कारी नीतियों को बताया विकास कार्यों के नाम से कांग्रेस के लिए वोट मांगा और कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बालोद उड़िया बस्ती में रेलवे की जमीन पर वर्षो से बसे लोगो का घर उजाड़ने पहुँची दूसरी तरफ

0

कांकेर सांसद मोहन मंडावी जी ने रेल मंत्री भारत सरकार अश्वनी वैष्णव जी से भेंट कर दल्लीराजहरा एवं बालोद में रेलवे लाइन से प्रभावित ऐसे अनेक परिवार जो कि कई दशकों से रेलवे द्वारा अधिग्रहित भूमि में निवास कर रहे हैं, उन्हें रेलवे विभाग द्वारा बेदखली का आदेश दिया जा रहा है सांसद मंडावी ने रेल मंत्री जी को अवगत कराया कि बेदखली से हजारों परिवार बेघर बार हो जाएंगे

अतः ऐसे परिवार के पुनर्वास के लिए सांसद ने रेल मंत्री से भेंट कर उन गरीब परिवारों के लिए पुनर्वास हेतु उचित पहल करने का निवेदन किए। सांसद मोहन मंडावी जी ने केवटी अंतागढ़ से वाया नारायणपुर कोंडागांव जगदलपुर रेल विस्तारीकरन को भारतीय रेल बजट में 500 करोड़ रु प्रावधान किए जाने के लिए रेल मंत्री जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर इस कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने का अनुरोध किए। इस अवसर में सांसद श्री मोहन मंडावी जी के साथ माननीया हिमाद्री सिंह सांसद शहडोल भी थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

चिटफंड कम्पनी पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

0

चिटफंड कम्पनी पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंजओ .पी.पाल के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम तैयार किया गया।प्रार्थी दीपक कुमार साहू पिता बसौहाराम साहू उम्र 40 साल साकिनान आमापारा बालोद ने दिनांक 23/11/2016 को माईक्रो लिजिंग एवं फन्डिंग लिमिटेड/माईक्रो फायनेंस लिमिटेड चिटफंड कंपनी में राषि जमा करने के बदले अधिक ब्याज देकर दोगुना रकम देने का लालच देकर करीबन 51 निवेषको से राषि जमा करवाया गया था एवं मैच्युरिटी पूर्ण होने के बाद भी निवेषकों को रकम अदा नहीं गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 23/11/2016 को आरोपी डायरेक्टर 01.दुर्गाप्रसाद मिश्रा, 02.उपेन्द्रनाथ मिश्रा, 03.कालीप्रसाद मिश्रा, 04.बैकुण्ठनाथ पटनायक, 05 बनाजा पटनायक, 06.बिजैय रावत्रे, 07.श्रीमति मिनाती समल, 08.दुर्गाप्रसाद सड़गी के विरूद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक – 609/2016 धारा 420, 34, 467, 468, 471, 406 भादवि, 3,4,5 ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम व धारा 10 छत्तीसगढ़ निक्षेपको का हितो का संरक्षण अधिनियम 2005 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

उक्त प्रकरण में आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक मनीष शर्मा के हमराह थाना बालोद का एक विषेष टीम तैयार कर कटक – भुनेष्वर, खोरधा (उड़िसा) टीम रवाना किया गया था, टीम द्वारा कटक – भुनेष्वर, खोरधा (उड़िसा) पर जमीनी स्तर पर कॉफी मेहनत व लगन से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर वहां कैम्प कर प्रकरण के आरोपी मिनाती समल पति स्व. विजय कुमार राउत्रे(पिता स्व. गिरधर समल) उम्र 60 साल पता 3 आर. 9/1, युनिट 04, थाना खारबेल नगर, युनिट 03, जिला खोरधा(उड़िसा) को आज दिनांक 05.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया। उक्त चिटफड के डायरेक्टर की गिरफ्तारी में एस.डी.ओ.पी. बालोद प्रतीक चतुर्वेदी, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक भोपसिंह साहू, मुकेष मरकाम, प्रवीण कुमार साहू की सराहनीय भूमिका रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता- 01. मिनाती समल पति स्व. विजय कुमार राउत्रे(पिता स्व. गिरधर समल) उम्र 60 साल पता 3 आर. 9/1, युनिट 04, थाना खारबेल नगर, युनिट 03, जिला खोरधा(उड़िसा)

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

अवैध जुवा सट्टा के विरुद्ध अभियान के तहत 01 सटोरिया गिरफ्तार

0

पुलिश अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिश अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम जिला बालोद व नगर पुलिश अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में जुवा सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में आज दिनांक 05.04.2022  को आशा टाकिज के पास आरोपी शिवकुमार ठाकरे पिता स्व. मोहन लाल ठाकरे उम्र ३७ वर्ष साकिन वार्ड क्र. 20 दल्लीराजहरा थाना राजहरा को अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखने पाए जाने से उसके कब्जे से 1860 रु एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमाक 125/2022 धारा 4 (क ) जुवा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

परीक्षेत्र एवं ग्रामीण कर्मा जयंती महोत्सव ग्राम पंचायत अंडी डौंडीलोहारा में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया

0

भक्त माता कर्मा नारी शक्ति की मिसाल रही अपने भक्ति से भगवान कृष्ण को खिचड़ी खिलाई ,छत्तीसगढ़ में तेली साहू समाज बहुत बड़ा समाज है इससे अन्य समाज को भी इनकी अच्छाई ग्रहण करनी चाहिए जो कि एक संगठित और शिक्षित समाज में से एक है इनका हमें अनुसरण कर आगे बढ़ना चाहिए, अनिला भेड़िया छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी और कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया हमारे साहू समाज के भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव के लिए शासकीय अवकाश घोषित किए यह एक साहसिक कदम एवं साहू समाज के लिए सही निर्णय इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री को बहुत-बहुत बधाई एवं साहू समाज की ओर से आभार व शत-शत अभिनंदन लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

3 अप्रैल 2022 को डौंडीलोहारा परीक्षेत्र एवं ग्रामीण स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन ग्राम पंचायत अंडी में किया गया इस महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन अति विशिष्ट अतिथि माननीय रमेश सोनवानी जी अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा अध्यक्षता माननीय संतोष कुमार साहू जी अध्यक्ष परीक्षेत्र साहू संघ डौंडीलोहारा विशिष्ट अतिथि लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा, महावीर कलिहारी जी कार्यकारी अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा माननी शिवेंद्र बहादुर साहू जी संयुक्त सचिव तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा भानु देवदास साहू जी सरपंच एवं संरक्षक परीक्षेत्र साहू संग डौंडीलोहारा माननीय हीरई बाई ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत अंडी माननीय पीआर साहू जी सेवानिवृत्त व्याख्याता मंडी माननीय नौशाद राम गंगवार जी सेवानिवृत्त शिक्षक संबलपुर माननीय रवि चंद साहू जी सेवानिवृत्त शिक्षक मेरी माननीय कल्याण जी साहू जी पूर्व परीक्षेत्र अध्यक्ष परिषद साहू संधि लोहारा माननीय अनीता साहू जी पार्षद एवं उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा माननीय संतराम ठाकुर जी

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ग्रामीण अध्यक्ष आदिवासी हलबा समाज माननीय राम सिंह पटेल जी अध्यक्ष ग्रामीण समाज माननीय भाव सिंह यादव जी अध्यक्ष यादव समाज अंडी माननीय राम किस शर्मा जी ब्राम्हण समाज अंडी माननीय सुफल दास मानिकपुरी जी मानिकपुरी समाज ग्राम अंडी के सानिध्य में करमा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया माननीय कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी के अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर साथ मेअनिल लोढा मंत्री प्रतिनिधि हस्तीमल जी सांखला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा मेघनाथ साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा माधव गिरी गोस्वामी जनपद सदस्य गणेशराम रात्रे पूर्व जनपद सदस्य संजय गुप्ता एल्डरमैन गुलाब भंसाली मीडिया प्रभारी और गोपी साहू उपाध्यक्ष नगर साहू समाज डौंडीलोहारा विशेष रुप से उपस्थित रहे सर्वप्रथम ग्राम पंचायत आंधी में भक्त माता कर्मा की कलश यात्रा निकाली गई और पूरे नगर भ्रमण करते हुए भक्त माता कर्मा की पूजा आरती एवं ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया तत्पश्चात सामाजिक चर्चा भी की गई उसके बाद माननीय अतिथियों का बारी बारी से स्वागत सम्मान करते हुए मंचासीन अतिथियों द्वारा समस्त सामाजिक बंधुओं को और आम नागरिकों को उद्बोधन के रूप में आशीर्वाद के रूप में संदेश दी गई जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री ने साहू समाज के जनमानस को एवं आम नागरिकों को भक्त माता कर्मा के महिमा के बारे में बताई और माननीय कैबिनेट मंत्री द्वारा अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा की थैली साहू समाज अपने आप में एक शिक्षित और बहुत बड़ा समाज है इससे अन्य समाज के लोगों को भी उनके अच्छाइयों को अंश अनुसरण करते हुए आगे बढ़ना चाहिए भक्त माता कर्मा ने अपने भक्ति से भगवान कृष्ण को अपने हाथों से खिचड़ी खिलाई इसलिए भक्त माता कर्मा नारी शक्ति में एक महान नारी के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ और पूरे देश में जाना और पहचाना जाता है उक्त सारगर्भित उद्बोधन माननीय कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने जनमानस को देते हुए ग्रामीण साहू समाज अंडी के मांग को सहर्ष स्वीकार

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

जिला पीएलसी समूह द्वारा शालाओं का अवलोकन

0

जिला पीएलसी समूह बालोद स्तर एक विषय गणित के जिला पीएलसी सदस्य टुमनलाल सिन्हा व स्तर एक विषय हिंदी जिला पीएलसी सदस्य शारदाचरण देशमुख द्वारा 100 दिवसीय पठन एवं गणितीय कौशल विकास अभियान के तहत शालाओं का अवलोकन किया गया। 14 सप्ताह तक चलने वाले इस पठन एवं गणितीय कौशल अभियान अब अंतिम चरण में आ चुका है, जिसके अंतर्गत जिला पीएलसी समूह बालोद द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा, संकुल केंद्र चिपरा, विकासखंड डौण्डी, जिला बालोद का अवलोकन व प्रपत्र संकलन तथा पीएलसी गतिविधियों पर चर्चा की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

100 दिवसीय पठन एवं गणितीय कौशल विकास अभियान कार्यक्रम का बाह्य निरीक्षण का मूल्यांकन प्रपत्र पर चर्चा करते हुए निम्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की गई। 100 दिवसीय पठन कौशल अभियान में बच्चों में क्या-क्या परिवर्तन आप देख पा रहे हैं? प्रतिदिन कितने प्रतिशत बच्चे सहभागी रहते हैं? क्या बच्चे पढ़ाई में रुचि लेकर नियमित शाला आने लगे हैं? ब्लॉक से समय पर अभ्यास पुस्तिका प्राप्त हो रही है? क्या बच्चे अभ्यास पुस्तिका का नियमित उपयोग कर पा रहे हैं? शाला में विद्यार्थी सूचकांक लगाया गया है? सूचकांक के आधार पर निर्धारित दक्षता में आप बच्चों में कितना प्रतिशत दक्षता देख पा रहे हैं?

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

क्या सीखने सिखाने हेतु सहायक सामग्री का उपयोग किया जा रहा है? क्या बच्चे इस कार्य के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं? क्या बच्चों को एक दूसरे से सीखने का अवसर दिया जा रहा है? 100 दिवसीय पठन कौशल अभियान में बच्चों में क्या-क्या परिवर्तन आप देख पा रहे हैं? शाला स्तर पर गठित मॉनिटरिंग टीम द्वारा अब तक कितनी बार निरीक्षण किया गया है? 100 दिवसीय अभियान के तहत शाला स्तर पर कराया गया कुछ बेहतर प्रयास? आपने बच्चों में क्या परिवर्तन देखा? शाला में कोविड-19 गाइडलाइन का पूर्णतः पालन किया जा रहा है इसके लिए कोई सुझाव दे सकते हैं? पीएलसी समूह का निर्माण प्रत्येक स्तर पर किया गया हैं जैसे शाला, संकुल, विकासखंड, जिला, राज्य। 100 दिवसीय पठन एवं गणितीय कौशल विकास अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक पीएलसी समूह शालाओं से 14 सप्ताह के कार्यों की गतिविधि फोटोग्राफ्स, वीडियो, प्रतिवेदन, निरीक्षण संकलन डाटा  जिला पीएलसी को जानकारी संप्रेषित करें। शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा के पीएलसी सदस्य श्री चेतन डडसेना (हिंदी) व श्री वीरेंद्र कोठारी (गणित) का कार्य अनुकरणीय हैं। कोरोना काल को छोड़कर प्रत्येक सत्र में शाला के 20% छात्र उत्कृष्ट विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, नवोदय विद्यालय, के लिए चयनित होते हैं। जिला पीएलसी समूह द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा, का अवलोकन संतोषप्रद रहा। जिला पीएलसी समूह अवलोकन की इस अवसर पर शाला परिवार चिपरा के सभी सदस्यों की उपस्थिति व सहयोग शत प्रतिशत रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

डी ए की घोषणा नही होने पर कर्मचारियो एवं पेंशनरों में निराशा

0

छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल द्वारा इंद्रावती भवन में कर्मचारियो के मंच पर जाकर डी ए की घोषणा नही करने पर प्रदेश के साढ़े तीन लाख कर्मचारी एवं एक लाख पेंशनर निराश हुए है महँगाई भत्ता के लिये दिए गए आश्वासन पर महँगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के कर्मचारी नेताओ ने कहा कि जब पंचायती राज सम्मेलन में सरपंच से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष के मानदेय में वृद्धि की गई तथा विगत दिनों नगरीय निकाय के पार्षद से लेकर महापौर तक के मानदेय एवं पार्षद निधि को बढ़ाया गया तो उसमें कोई वित्तीय भार नही आया और ना ही इसके लिए अधिकारियों से चर्चा की गई जब कर्मचारियो को देने की बारी आती है तो अधिकारियों से चर्चा एवं वित्तीय भार का हवाला दिया जाता है |

छत्तीसगढ़ स्वास्थ कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार , शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमाकांत द्विवेदी एवं शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री सतपाल शर्मा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति द्वारा बताया गया कि लंबित सत्रह प्रतिशत महंगाई भत्ता के लिये आगामी 11 से 13 अप्रैल तक तीन दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर प्रदेश व्यापी हड़ताल करेंगे ।

समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया, प्रदेश योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के संयोजन में आयोजित हुआ योग सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम

0

समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया, प्रदेश योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति व योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह के संयोजन में आयोजित हुआ योग सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम

योग तन और मन को ही नहीं समाज और राष्ट्र को स्वस्थ बनाने का काम करता है। योग चेतना और आस्था के साथ ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। उक्त उदगार छत्तीसगढ़ शासन की समाज कल्याण,महिला तथा बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने लखीराम आडोटोरियम में आयोजित बिलासपुर संभाग के योग सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में व्यक्त करते हुए कहा कि योग की प्रांसगिकता युगों युगों से जब से मानव समाज विकसित हुआ तब से है, योग आज के युग में जब भागदौड़ और तनाव युक्त जीवन शैली है तब और अधिक प्रासंगिक व आवश्यक है। आयोजन कर्ताओं को आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए मंत्री अनिला भेड़िया में योग को गांव गांव व जन जन तक पहुंचाने की अपील की।

बिलासपुर संभाग अंतर्गत सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 4 अप्रैल को लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य आतिथि समाज कल्याण महिला तथा बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व राज गीत के साथ प्रारंभ किया गया। अतिथियों के औपचारिक स्वागत के बाद योग आयोग के सदस्य व सम्भाग प्रभारी रविन्द्र सिंह ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि योग के क्षेत्र को जन सरोकार व जागरूकता से ही बढ़ाया जा सकता है। जिसके लिए ऐसे आयोजनों को आप सभी के मार्गदर्शन व प्रोत्साहन की आवश्यकता है। देश में योग आयोग के गठन में अग्रणी राज्य छत्तीसगढ़ के बनने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रविन्द्र सिंह ने कहा कि योग के क्षेत्र में व्यापक कार्य करने की आवश्यकता है।

प्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आयोजन में योग के राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के योग खिलाड़ियों की प्रतिभा देखने को मिली। ऐसे आयोजन आने वाले भविष्य में योग के प्रचार प्रसार में नीव का पत्थर साबित होंगे। योग को गांव गॉव तक पहुंचाने हम सबको दृढ़ संकल्पित होना होगा। महापौर रामशरण यादव ने शहर में उत्कृष्ट आयोजन को साधुवाद देते हुए निगम क्षेत्र में योग के प्रचार प्रसार के लिए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी व पूर्व बीडीए अध्यक्ष अनिल टाह ने योग प्रशिक्षकों व योग खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि योग के क्षेत्र में देश और समाज का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित है। योग को आम जीवन मे शामिल करना है। योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा और सदस्य रविन्द्र सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि आयोग में कर्मठ लोगों को अवसर मिला है यह कार्यक्रम इसका उदाहरण है।

पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने योग के क्षेत्र में कार्य करने वालों को समाज सेवक बताते हुए कहा कि योग आज के तकनीकी युग के भीषण तनाव को कम कर जीवन को सार्थक और सकारात्मक बनाता है। योग से अपराध और नकारात्मक ऊर्जा को नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि में बिलासपुर सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व महापौर वाणीराव, सभापति शेख नज़ुरूद्दीन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केसरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडे, पूर्व महापौर राजेश पांडे, आवास संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, पूर्व बीडीए अध्यक्ष अनिल टाह, सदस्य गणेश योगी, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, छाया विधायक राजेंद्र शुक्ला, क्रेडाई अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, पूजा खनूजा, प्रिंस भाटिया व सतनाम खनूजा उपस्थित थे समाज कल्याण विभाग के संचालक पंकज वर्मा, संयुक्त संचालक आर. एन. बोस आदि शामिल थे।

उक्त कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने करते हुए 300 से अधिक योग प्रशिक्षकों, योगाचार्यो, योग खिलाड़ियों को सम्मान हेतु आमंत्रित किया। पतंजलि, गायत्री परिवार, ब्रह्मकुमारी, आर्ट ऑफ लिविंग जैसी संस्थाओं का भी सम्मान कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख आयोजकों में अविनाश दुबे, त्रिलोक कुमार नागेश, राजेश त्रिवेदी, रामेश्वर सिंह, भुवनेश्वर आचार्य, धीरज प्रजापति, गणेशी लाल गुप्ता, ओंकार कुमार, अर्चना कुमारी, डोंगेश्वर साहू, बसन्त पांडेय, रत्नेश कश्यप, मीनाक्षी कुमारी, शेख समीर, लिली ठाकुर आदि शामिल थे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी समूह डांस तथा दो योग ग्रुप का योग प्रदर्शन किया गया, जिसको देखकर उपस्थित जनमानस ने बच्चों की प्रतिभा को खूब सराहा। बिलासपुर के योग संस्थानों विश्वविद्यालय के योग प्राध्यापकों, वरिष्ठ योगाचार्य, योग शिक्षा व सभी मास्टर ट्रेनों को जो योग के क्षेत्र में कई वर्षों से सेवा देकर कर समाज में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे सभी को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ योगाचार्यों में दिलहरण तिवारी, पुन्नीलाल साहू, आदित्य दुबे, सरला स्वर्णकार, रमेश दुआ, तेजपाल सिंह अरोरा, विकास साहू, प्रितपाल सिंह, राजकुमार अग्रवाल, रूपा सिंह, नीलू दास, रंजीत पवार, आलोक शर्मा, श्रीमती मुक्ता श्रीवास्तव, संजय कुमार गिरी, तीजउराम यादव, बंसीलाल चौराहा, हेमंत राजपूत सहित योग प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया जो राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर अपना प्रदर्शन कर राज्य का नाम गौरवान्वित करते हैं।
छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के सभी वरिष्ठ योगाचार्य व योग प्रशिक्षक को तथा संभाग के सभी योग आयोग के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम में प्रवीण झा, ललित पुजारा, अनिल चौहान, शिवा मुदलियार, विजय दुबे, उत्तम चटर्जी, प्रशांत पांडे, फिरोज खान, कमलेश लावहतरे, मिर्जा रज्जाक बेग, अन्नू पांडेय, दिलीप पाटिल, संजय यादव, कर्ण सिंह, अब्दुल खालिद, गुलशन सिंह, नरेंद्र सिंह, अश्वनी जायसवाल, शाहिद खान, हरीश चेलकर व मनीष श्रीवास्तव, विकाश दुबे, राजेश त्रिवेदी, अजय रजक, अनुराग विश्वकर्मा, संतोष रजक, सुनील कौशिक, योगेश्वर साहू, लीली ठाकुर, श्वेता गुप्ता, रश्मि पांडे, रश्मि गौड़, बृजेश शुक्ला, राजा साहू, उर्वशी रजक, उमा दुबे, संदीप प्रजापति, शरद मिश्रा, जांजगीर अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, कोरबा अध्यक्ष अश्वनी सिंह, रायगढ़ अध्यक्ष नीलांबर पटेल, नरेंद्र निर्मलकर, मोनिका पाठक, रज्जाक बेग, अन्नु पांडे, आलोक वर्मा, रंजीत सिंह पवार, शंकर यादव, रामेश्वर बरगाह, दीपक बारगाह, प्रकाश थवाईत, सतीश बरेठ, ज्योति साहू, स्वाति सिंह, दिलीप साहू, राकेश केसरवानी, संगीत मोइत्रा आदि उपस्तिथ रहे।

खैरागढ़ का वही नाथ, गैर लोधी जिसके साथ…

0

(अर्जुन झा)

खैरागढ़। बहुत शोर सुनते थे पहलू में दिल का, जो काटा तो कतरा ए खूं भी न निकला। यह हालत जिस खैरागढ़ में वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की थी, उसमें वक्त के साथ बहुत बदलाव आ चुका है। बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस खैरागढ़ में तीसरे क्रम पर थी और लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव संसदीय सीट के परिणाम प्रमाण हैं कि खैरागढ़ में कांग्रेस पनप नहीं पाई। कांग्रेस छोड़ने वाले देवव्रत सिंह के रहते खैरागढ़ में कांग्रेस के लिए कोई खास गुंजाइश नहीं थी। अब उनके निधन पर रिक्त सीट पर उपचुनाव हो रहा है तब इस पर मंथन करना होगा कि जिस विधानसभा चुनाव के समय पूरे राजनांदगांव जिले में भाजपा से केवल तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ही जीत हासिल कर सके थे, उस जिले की खैरागढ़ सीट पर देवव्रत सिंह नई नवेली जनता कांग्रेस की टिकट पर कैसे जीत गए थे। उस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने लोधी बहुलता के आधार पर लोधी समाज से प्रत्याशी उतारे थे। लोधी वोट भाजपा और कांग्रेस में विभाजित हो गए। देवव्रत को इसका अंदाजा पहले से ही था तो उनकी निगाह गैर लोधी वोट पर थी। उन्होंने ज्यादा मेहनत उसी तरफ की और चुनाव जीत लिया था। अब उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने लोधी प्रत्याशी खड़े किए हैं तो जाहिर है कि दोनों ही सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं तो इनके बीच सामाजिक वोटों का बंटवारा होगा। ऐसी स्थिति में गैर लोधी वोट ही फैसला करेंगे कि खैरागढ़ का लोकतांत्रिक नाथ कौन होगा। जो गैर लोधी मतों को साध लेगा, उसकी जीत तय है। ऊपरी तौर पर कांग्रेस और भाजपा जातीय समीकरण के आधार पर जूझ रही है। लेकिन दोनों की नजर गैर लोधी मतदाताओं पर ही है। यहां लोधी समाज के अलावा गोड़, साहू, यादव, सतनामी, पटेल और निषाद समाज के लोगों के मत निर्णयक साबित होंगे।

कांग्रेस ने यशाेदा वर्मा और भाजपा ने कोमल जंघेल को चुनाव मैदान में उतारा है लेकिन यहां लोधी समाज के मुकाबले गोंड, साहू और अन्य वर्ग के मतदाताओं का समर्थन जिसे मिलेगा वही इस चुनाव में जीत पाएगा। अनुमान है कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लोधी मतदाताओं की संख्या 42 हजार, गोंड 29 हजार, साहू 24 हजार, यादव 18 हजार, सतनामी 16 हजार, पटेल 12 हजार और निषाद समाज के 7 हजार से ज्यादा वोट हैं। कांग्रेस ने इसी रणनीति के तहत ताम्रध्वज साहू को चुनावी जिम्मा सौंपा है। कांग्रेस ने 60 सेक्टर बनाकर 300 बूथों की कमान 20 विधायकों को दी है तो भाजपा ने खैरागढ़ के पांच मंडलाें में प्रभारी ओर सह प्रभारी बनाए हैं। भाजपा ने नामांकन के बाद से यहां पर प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में पदाधिकारियों को उतारा है तो कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही असल चुनावी सिरमौर हैं तो अन्य पिछड़ा वर्ग का कांग्रेस के प्रति कितना झुकाव होता है, यही फैसले का आधार होगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS