जगदलपुर। फलों के राजा आम की इस वर्ष अच्छी पैदावार हुई है किंतु आम को समुचित बाजार नहीं मिल रहा है जिसके कारण वह कौड़ियों के दाम बिक रहा है। इतना ही नहीं सरकार की फूड पार्क जैसी योजनाओं के बस्तर में नहीं होने से फलों के राजा आम के संवर्धन की कोई योजनाएं नहीं है जिसके कारण फलों का राजा पेड़ों में ही सड़ रहें हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बस्तर में इस वर्ष आम की अच्छी पैदावार हुई है और नगर के शिव मंदिर वार्ड डोंगाघाट में सैकड़ों एकड़ में आम के पूराने पेड़ है जिसमें बड़े पैमाने पर फल लगा हुआ है तथा पके हुए फल अपने आप पेड़ों से गिर रहें हैं जिसको गांव के लोगों द्वारा जमाकर कर जगह-जगह विक्रय करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिनको भी खरीददार नहीं मिल रहें हैं और कौड़ियों के दाम आम को बेचना पड़ रहा है जबकि बाहर से संरक्षित कर लाये गये केमिकल आम उससे दूगुने दाम पर बिक रहा है।
अम्बेडकर,संजय गांधी एवम अटल बिहारी बाजपाई शक्ति केंद्र की हुई बैठक संप्पन
जगदलपुर–क्या हुआ तेरा वादा,ढाई साल का हिसाब दो,जवाब तो देना होगा भूपेश सरकार,भाजपा नगर मंडल द्वारा 14 जून प्रदेश महामंत्री किरण देव एवम 15 जून पूर्व विधायक संतोष बाफना के नेतृत्व में 05 शक्ति केंद्रों में होने वाले कार्यक्रम को लेकर रविवार को बैठक आहूत की गई,नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में बैठक ली गई ,जिसमे कहा गया कि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में किये गए वादे आज पर्यन्त तक पूरा नही किया गया है।जिसमे शराब बंदी,युवाओं को रोजगार,किसानों को दो वर्ष का बोनस,पट्टा देने की बात,1500 पेंशन देने की बात ऐसे तमाम घोषणा करने के बाद आज पर्यन्त तक पूरा नही किया गया है।
इसके विरोध में जनजागरण के माध्यम से जनता तक भाजपा कार्यकर्ता हर घर मे पहुचेंगे,इस बैठक में आशुतोष पाल, संग्राम सिंह राणा,गणेश काले,कमल पटवा,धनसिंग नायक,गोविंद ईनाणी, सुनीता पुनानी,अतुल सिम्हा,रोशन झा,अतुल कौशल,भुवनेश ध्रुव,परितोष मंडल,माणिक राम पंथ,बीबी चंदा बानो, केतन महानन्दी,शैलेश श्रीवास्तव,आलेख राज तिवारी,मोतीराम,परेश टाती,मनोज ठाकुर,लोकेश राव,वसीम खान,राजेन्द्री महाराणा,इंद्रा सिन्हा,नारायणी गोश्वामी,धनमती प्रजापति,कार्तिक सेना सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इंद्रावती किनारे पौधरोपण में भ्रष्टाचार की खबर के बाद प्रशासन आया हरकत में… आनन-फानन में खोदे गए गड्ढे लेकिन अब भी पौधरोपण का इंतजार…
जगदलपुर… पिछले कुछ दिनों से इंद्रावती नदी के किनारे वर्ष
2020-21 में हुए पौधरोपण में भ्रष्टाचार की खबरें अखबारों में सुर्खियां बटोर रही थी पूरे मामले को लेकर बस्तर जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान लेने के बाद संबंधित अधिकारियों ने आनन-फानन में नदी किनारे फिर से पौधरोपण की तैयारी करते हुए गड्ढे खुदवा लिए हैं लेकिन अब भी पौधे लगाने का कार्य बाकी हैै।
दरअसल पूरा मामला शहर सीमा से लगे ग्राम पंचायत आसना से जुड़ा हुआ है जहां कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत आसना ने इंद्रावती नदी के किनारे के एक बड़े क्षेत्र में पौधे लगाए थे पौधे लगाने के कुछ महीनों बाद ही देखरेख के अभाव में पंचायत की लापरवाही के चलते सारे पौधे मर गए… इस पूरे पौधरोपण कार्य के लिए बस्तर जिला प्रशासन ने जनपद पंचायत जगदलपुर को डीएमएफटी मद से राशि उपलब्ध कराई थी और महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना से भी कार्य स्वीकृत हुआ था पूरे मामले में कई दफे जनपद पंचायत जगदलपुर के सीईओ यतींद्र पटेल को भी अवगत कराया गया था लेकिन जनपद पंचायत जगदलपुर की लापरवाही और उदासीनता के चलते अब तक इस पूरे भ्रष्टाचार के मामले की जांच नहीं हो पाई है ना ही पौधरोपण के भ्रष्टाचार के खेल में शामिल आसना सरपंच और सचिव पर कोई कार्यवाही की गई है लगातार अखबारों में समाचार प्रकाशन के बाद प्रशासन भी हरकत में आया जिसके बाद नदी के किनारे आनन-फानन में ही फिर से पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोद दिए गए हैं लेकिन अब भी पौधरोपण होना बाकी है ।
ज्ञातव्य हो कि लगातार बाढ़ की स्थिति में इंद्रावती नदी के दोनों छोर में लगातार मिट्टी का क्षरण हो रहा जिसके चलते इंद्रावती नदी में अब वर्ष भर पानी का बहाव भी नहीं हो पाता और नदी की मूल संरचना भी प्रभावित हो रही है जिससे पुनः नदी की मूल संरचना को वापस लाए जाने और मिट्टी के क्षरण को रोकने पौधरोपण का कार्य किया जाना अति आवश्यक है लेकिन पौधरोपण कार्य किए जाने के बाद भी संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते फिलहाल यह भी संभव होता नजर नहीं आ रहा है अब देखना यह है कि कब तक पौधरोपण का कार्य जनपद पंचायत जगदलपुर के द्वारा किया जाता है और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर कार्यवाही होगी भी या जांच की औपचारिकता पूर्ण कर मामले को निपटाया जाएगाा।
दुकानदार से पैसा छीनकर भागने के मामले ,का मुख्य मास्टरमाइंड आरोपी हुआ गिरफ्तार
चैनगंज रोड़ ,इंटा फैक्ट्री के सामने गुण्डरदेही की घटना
पुलिस द्वारा जारी सी सी टी वी फुटेज से हुई थी आरोपियों की पहचान
घटना में प्रयक्त वाहन ,व अपहृत रकम की गई ,जप्त
थानां गुण्डरदेही में दिनांक 4 जून के 16:30 बजे चावड़ा इंटा फैक्टरी के सामने तीन अज्ञात दुपहिया वाहन सवार व्यक्तियों द्वारा रजौली थानां रंचिराई निवासी डोमेन्द्र सिन्हा पिता किसुन लाल सिन्हा 32 साल को रोककर उससे 6 हजार रुपये छीन लिए ,थे ,प्रार्थी की रिपोर्ट पर थानां गुण्डरदेही अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।घटना के बाद आरोपीगण अपनी बाइक से गुण्डरदेही से होकर भागे थे ,आरोपियों की पता तलाश के दौरान धमतरी चौक ब अर्जुन्दा चौक में लगे कैमरे को बारीकी से चेक कर उसका फुटेज प्राप्त फुटेज प्राप्त किया गया। फुटेज में आरोपी घटना कारित कर राजनांदगांव अर्जुन्दा रॉड की ओर भागते दिखाई दिए ,आरोपियों की पता तलाश हेतु फुटेज जिले में ,सरहदी थानों ,में एवम सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किये गए थे |

जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान देवेंद्र कुमार ठाकुर , महेंद्र उर्फ मोंटू एवम खोमेशवर उर्फ खोम निवासी बालोद के रूप में की गई थी ,आरोपी देवेंद्र को बालोद के जुर्री पारा उसके निवास पर दबिश देकर छीने रकम बरामद कर गिरफ्तार किया गया था,घटना का मुख्य आरोपी,मोंटू व सहयोगी खोम फरार थे ,जिनको कापसी मे पकड़ा गया, आरोपी महेंद्र उर्फ मोंटू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल CG 24 M 9012 व रकम जप्त की गई है,दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी —-
1) महेंद्र उर्फ मोंटू पिता डोमन ठाकुर उम्र 20 साल निवासी वार्ड 1 न 15 निवासी कुंदरू पारा बालोद।
2)खोमेश्वर ठाकुर उर्फ खोम पिता सरजुराम ठाकुर उम्र 33 साल निवासी वार्ड नं 15 कुन्दरू पारा।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
3) देवेंद्र कुमार ठाकुर पिता स्व रमेश ठाकुर उम्र 22 साल वार्ड नं 15 जुर्री पारा बालोद थानां -बालोद
जप्त सम्पति—-
घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल क्र CG 24 M 9012
व अपहृत मशरूका 2000 ₹
पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर दो पुलिसवालों सहित चार लोगों ने बालोद जिले के युवक से 4 लाख की ठगी
बालोद – पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर दो पुलिसवालों सहित चार लोगों ने बालोद जिले के युवक से 4 लाख की ठगी का मामला सामने आया है जिसमें ठगी का शिकार हुआ युवक सितेन्द्र कुमार पिता डोमन लाल साहू, उम्र 27 वर्ष, पता ग्राम झलमला की शिकायत पर दो पुलिस कर्मी सहित चार लोगों के खिलाफ शिकायत की है | आरोप है कि युवक से चार लाख 2017 से नौकरी लगवाने के नाम से लिया गया है लेकिन आज तक न पैसा वापस हआ न नौकरी मिली।
किस प्रकार युवक झांसे में फंसा
पीड़ित युवक का कहना है स्नातक,आई.टी.आई.व कम्प्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा धारी हैं। मेरी पत्नी भूमिका साहू की मोना राजपूत बहुत घनिष्ठ सहेली है सन् 2017 में दिवाली के समय मोना राजपूत का पति युगल देवांगन जो पुलिस में कार्यरत है, ने मेरी पत्नी भूमिका को कहा, एन.एम.डी.सी.नगरनार, जिला बस्तर (छ0ग0) में नौकरी लगा देंगे। मेरे चाचा यतेन्द्र देवांगन जो जगदलपुर में पुलिस में है तथा बचेली में लेक्चरर के पद पर कार्यरत श्रीमति अजरा दयाल पति संजय दयाल, संजय दयाल निवासी ग्राम बचेली, जिला दन्तेवाड़ा (छ0ग0) जो कि,एन.एम.डी.सी.नगरनार, जिला बस्तर में ठेकेदारी का काम करता है, मेन्टेनेंस सहायक के पद पर नौकरी लगा देंगे कहकर लगातार युगल देवांगन एवं उसकी पत्नि मोना राजपूत के प्रभाव में आकर नौकरी लगाने के नाम पर रकम देने को तैयार हो गया।

नकद व चेक से दिया था पैसा आरोपियों को
दिनांक 19.12.2017 को युगल देवांगन (पुलिस कर्मचारी) पीड़ित युवक के ग्राम झलमला, तहसील/जिला बालोद (छ0ग0) आया. मेरे द्वारा उसे 4,00,000/- (चार लाख रूपये),जिसमें से 2,50,000/- (दो लाख पचास हजार रूपये) नगद तथा 1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रूपये) अपने खाते एक्सिस बैंक शाखा झलमला, जिला बालोद (छ0ग0) के अकाउन्ट नम्बर का चेक के माध्यम से अदा किया था । उक्त चेक में राशि व दिनांक का उल्लेख था, जिसे यतेन्द्र देवांगन (पुलिस) द्वारा विनायक वेल्डिंग वर्क्स के नाम से आहरण किया है । युगल देवांगन (पुलिस कर्मचारी) द्वारा नगद 2,50,000/- (दो लाख पचास हजार रूपये) नगद तथा 1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रूपये) चेक प्राप्त करने के बाद अपने चाचा यतेन्द्र देवांगन पुलिस कर्मचारीको मोबाईल से कॉल किया तो उसने जगदलपुर में अपने निवास स्थान पर बुलाया तो पीड़ित युवक जागृत लाल गंजीर पिता स्व0 चिन्ता राम गंजीर, निवास ग्राम तमोरा (जिला बालोद) के साथ जगदलपुर गये नगद रकम एवं चेक देते समय मेरे पिता डोमन लाल साह एवं जागृत लाल साहू एवं पीड़ित की पत्नी भूमिका ग्राम झलमला में उपस्थित थे। दिनांक 19.12.2017 को जगदलपुर युगल देवांगन के कार से गये वहां पर उनके चाचा यतेन्द्र देवांगन, संजय दयाल एवं उसकी पत्नि श्रीमति अजरा दयाल उपस्थित थी, जिन्होने युगल देवांगन से पूछा कि, पूरा 4,00,000/-रूपये रकम प्राप्त हो गया है तो युगल देवांगन ने कहा, हां तो यतेन्द्र देवांगन,संजय दयाल, अजरा दयाल ने कहा कि, 06-08 महिने के अंदर तुम्हारी नौकरी लग जायेगी।

फर्जी नियुक्ति पत्र
चुनाव के पहले नियुक्ति पत्र की फोटो कापी भेजी युवक ने बताया लगभग 01 वर्ष बीत जाने के पश्चात भी उक्त व्यक्तियों द्वारा एन.एम.डी.सी.नगरनार में नौकरी नहीं लगायी गयी तब मेरे द्वारा लगातार प्रयास करने पर व पैसे वापिस मांगने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2019 से पूर्व मुझे नियुक्ति पत्र की फोटो कापी उपलब्ध करायी गयी, जिसके बाद कहा गया कि चुनाव के बाद मेडिकल होने के बाद नियुक्ति हो जायेगी। परन्तु चुनाव के बाद भी नौकरी नहीं लगाया गया, तब मेरे द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर मांगे गये रकम को वापिस करने बोलने पर लगातार घुमा रहे है और न ही नौकरी लगा रहे है । नौकरी लगाने के नाम पर मेरे साथ षडयंत्र पूर्वक धोखाधड़ी कर रहे है | धोखाधड़ी करने वालों के मोबाईल से बातचीत की रिकार्ड मेरे पास उपलब्ध है। नौकरी लगाने के नाम पर षडयंत्र पूर्वक धोखाधड़ी करने वाले युगल देवांगन (पुलिस कर्मचारी) निवासी वी चौक बोरसी दुर्ग जिला दुर्ग (छ0ग0), यतेन्द्र देवांगन (पुलिस कर्मचारी), निवासी जगदलपुर वर्तमान में पुलिस थाना बकावण्ड, जिला बस्तर (छ0ग0) में पदस्थ है । संजय दयाल एवं श्रीमति अजरा दयाल पति संजय दयाल निवासी ग्राम बचेली, जिला दन्तेवाड़ा के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने मांग की गई थी जिस पर अब इस केस जांच पड़ताल के बाद पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी |
युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव व सांसद प्रतिनिधि बस्तर जिला सुशील मौर्य ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बस्तर संभाग में खेल अकादमी व बी.पी.ई.डी. पाठ्यक्रम खोलने की मांग रखी..
ज्ञात हो कि बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आज पर्यान्त तक खेल अकादमी का गठन नहीं हो पाया है। जिसके कारण संभाग के कई खेलों के होनहार खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने से वंचित रहना पड़ रहा है। बस्तर संभाग में खेल अकादमी खोले जाने से बस्तर के युवाओं को अपने खेल को अच्छे से प्रदर्शित कर बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा। वर्तमान में जगदलपुर में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान का निर्माण भी हो रहा है जिसके कारण जल्द से जल्द खेल अकादमी खोला जाना आवश्यक है साथ ही बस्तर संभाग के बी.पी.ई.डी. पाठ्यक्रम खोला जाना आवश्यक है बी.पी.ई.डी पाठ्यक्रम खोले जाने खेलकूद के क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्राप्त होगा इस हेतु युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव व सांसद प्रतिनिधि जिला बस्तर सुशील मौर्य ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांग रखी |


युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव व बस्तर जिला प्रभारी दुर्गेश राय ने की मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से मुलाकात…
आज सुकमा जिले के विभिन्न मुद्दों को लेकर युवा कॉंग्रेस प्रदेश महासचिव व बस्तर जिला प्रभारी दुर्गेश राय ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर सुकमा जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन व ब्लड बैंक वैन एवँ दोरनापाल व छिंदगढ़ ग्राउंड के उन्नयन कार्य की अनुशंसा मुख्यमंत्री के समक्ष रखी |
ज्ञात हो कि सुकमा जिले के दोरनापाल-विकासखंड कोंटा,छिंदगढ़-विकासखंड में खेल ग्राउंड की उन्नयन की आवश्यकता है दोरनापाल ग्राउंड में हेलीपैड होने के कारण तकरीबन 13 वर्षों से कोई खेल नहीं हो पाया यह खेल का मैदान |

जगरगुंडा,चिंतलनार,एर्राबोर,कोंटा,सुकमा,उड़ीसा,आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना के निकट होने से अंतरराजकीय टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता रहा है इस हेतु दोरनापाल ग्राउंड एवं छिंदवाड़ा ग्राउंड के उन्नयन के कार्य हेतु मुख्यमंत्री जी से अनुशंसा की साथ ही जिला अस्पताल सुकमा में सीटी स्कैन मशीन एवं रेडियोलॉजिस्ट ना होने से सुकमा जिले के मरीज दूसरे प्रदेश में सीटी स्कैन कराने जाते हैं आदिवासी क्षेत्र होने के कारण बहुत से ऐसे मरीज जो आर्थिक स्थिति के कारण सीटी स्कैन कराने से वंचित हो जाते हैं एवं जांच के अभाव में उनकी जान चली जाती है सुकमा में ब्लड बैंक ना होने के कारण सही समय में मरीजों को खून की उपलब्ध नहीं हो पाती है खासकर सुकमा जिले में हीमोग्लोबिन की कमी से महिलाओं को प्रसव के समय में परेशानी होती है इस क्षेत्र में जागरूकता की कमी होने के कारण बहुत से लोग रक्त देने में संकोच करते हैं। ब्लड बैंक वैन की सुविधा होने से सुकमा के आसपास के क्षेत्र से पुलिस कैंप के जवान एवं नौजवान

आसानी से रक्तदान कर सकते हैं जिससे आपातकाल में जरूरतमंद को आसानी से रक्त उपलब्ध कराया जा सके सुकमा जिले में एक भी शिशु रोग विशेषज्ञ न होने से यहां के बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी दूर नहीं हो पाती है जिससे बच्चों की जान का खतरा बना रहता है मजबूरी में परिजन को दूसरे शहर इलाज हेतु जाना पड़ता है। जिस तरह से विगत 1 वर्षों से कोरोना का प्रकोप बढ़ा है उससे मरीजों तथा उनके परिजनों का सुकमा जिले से दूसरे प्रदेश एवं शहर में भी जाना बंद हो गया है आने वाले समय में कोरोना के तीसरे फेस एवं ब्लैक फंगस की आशंका जताई जा रही है जिससे दूसरे प्रदेश में राज्य के अन्य जिलों की सीमाएं बंद कर दी गई है इससे आने वाले समय में जिले के मरीज के लिए स्थिति और भी भयावह हो सकती है इस हेतु युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव व बस्तर जिला प्रभारी दुर्गेश राय ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मिलकर उन्हें अवगत कराया |
सिलगेर मामले में वर्चुअल के माध्यम से मुख्यमंत्री ने बात की ग्रामीणों से…
आज बीजापुर के सिलगेर में पिछले कई दिनों से आंदोलनरत ग्रामीणों से मुख्यमंत्री मा0 भुपेश बघेल ने वर्चुअल के माध्यम से बात की जिसमे ग्रामीणों ने आंदोलन के मामले को लेकर मुख्यमंत्री के सामने खुल कर अपनी बात रखी और सभी तथ्यों से मा0 मुख्यमंत्री को अवगत कराया और अपनी पीड़ा व्यक्त की इसके साथ ही ग्रामीणों ने गांव में विकास के लिए भी अपनी बात रखी। जिसे सुन कर मुख्यमंत्री ने कहा ये घटना दुःखद है। इस मामले को लेकर सरकार गंभीर है इस तरह घटना नही होनी चाहिए जांच में आप सहयोग करें। आप लोगों से बातचीत आगे भी जारी रहेगी इसके साथ मा0 मुख्यमंत्री ने प्रभावित गांव के विकास हेतु करोड़ो रूपये की राशि स्वीकृत कर वर्चुअल के माध्यम से भूमि पूजन किया जिसमे बिजली पानी,सड़क,स्कूल,अस्पताल,छात्रावास इस तरह के कई विकास कार्यो का मा0 मुख्यमंत्री ने वर्चुअल के मध्यम से भूमिपूजन किया।

ज्ञात हो कि सिलगेर में पिछले 25 दिनों से अधिक ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहा जिसे मा0 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर सरकार ने साँसद व विधायक संहित 9 सदस्यी जांच दल ग्रामीणों से बातचीत करने के लिए गठित किया। यह जांच दल धरना स्थल में जाकर ग्रामीणों से चर्चा कर मा0 मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंप चुकी है और लगातार जांच दल ग्रामीणों के प्रतिनिधियों के सम्पर्क में है आज उसी का नतीजा है कि ग्रामीणों ने धरना को अस्थाई रूप से समाप्त किया और लगभग 1 घंटे से ज्यादा मा0 मुख्यमंत्री से वर्चुअल के माध्यम से चर्चा की |
इस दौरान बस्तर साँसद दीपक बैज,बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी,जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,लालू राठौर,अजय सिंह ठाकुर जिला प्रशासन के अधिकारी सहित कुछ प्रमुख जनप्रतिनिधि व समाज प्रमुख एवं आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे |
अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देशी मदिरा प्लेन शराब पौवा 50 नग 9000 ML कीमती 4000/रुपये ।
परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो HF Deluxe लाल काला रंग का कमाल CG-24-N-5194 जप्त कीमती 30000/रूपये कल जुमला कीमती 34000/रूपये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम तैयार कर जिले में चलाये जा रहे अवैध शराब के मुहिम में आज दिनांक 12.06.2021 को अवैध शराब परिवहन करते देशी प्लेन मदिरा 50 पौवा शराब कुल जुमला 9000 ML कीमती 4000/ रूपये जप्त एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल HF Deluxe लाल काला रंग का कमांक CG-24-N-5194 जप्त पुरानी कीमती करीबन 30000/रूपये कुल जुमला कीमती 34000/रूपये को जप्त करने में सफलता मिली।

दिनांक 12.06.2021 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक मोटर सायकल में एक काला रंग के बैग में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर आमदी से मशरूम फार्म हाउस देवकोट की ओर आ रहे है। कि सूचना पर चौकी कंवर पुलिस स्टाफ मौके पर पहुचकर रेड कार्यवाही कर एक काले लाल रंग की एच एफ डिलक्स मोटर सायकल क0 CG 24 N 5194 को रोक कर चेकिंग करने पर मोटर सायकल के पीछे बैठे व्यक्ति एक काला रंग के बैग में अवैध रूप से शराब परिवहन करते पकडा गया। जिन्हे पकडकर पूछताछ करने पर मोटर सायकल चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम अश्वनी कुमार साहू पिता नंद कुमार साहू उम्र 36 वर्ष साकिन निपानी थाना बालोद तथा मो0सा0 के पीछे एक काला रंग के बैग में अवैध रूप से शराब रखकर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम जीवन लाल बांधे पिता मनराखन लाल बांधे उम्र 42 वर्ष साकिन निपानी थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.) का होना बताया तलाशी लेने पर मोटर सायकल के पीछे बैठे जीवन लाल बांधे पिता मनराखन लाल बांधे उम्र 42 वर्ष साकिन निपानी थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.) के कब्जे से एक काला रंग के बैग में 50 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 ML भरी हुई कुल जुमला 9000 ML कीमती 4000/ रूपये बरामद होने पर आरोपीयो के कब्जे से 50 पौवा देशी प्लेन शराब कुल जुमला 9,000 ML कीमती 4000/ रूपये एवं मो0सा0 एच एफ डिलक्स मोटर सायकल कo CG 24 N 5194 कीमती 30,000/रूपये कुल जुमला 34000/रूपये को जप्त किया गया।

प्रकरण में आरोपियों 1. अश्वनी कुमार साहू 2. जीवन लाल बांधे के विरूध्द चौकी कंवर थाना गुरूर में अपराध कमांक 180/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में उप.निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि अनित राम यादव, प्र.आ. 214 श्रीराम उईके आर. 85 सुनील बघेल, आर. 388 जयप्रकाश चेलक का सराहनीय योगदान रहा।
पार्षद विजय सलाम मिले स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री सिंहदेव से
नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद
पार्षद एन.एस.यू.आई के दमदार छात्र नेता विजय सलाम रायपुर पहुच कर स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव से मुलाकात की एव कोरोना काल में लोगो को बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा कर अन्य राज्यों से बेहतर ढंग से. भीषण आपदा को निपटने में आगे रहे और छत्तीसगढ़ बहुत जल्दी पुनः सामन्य स्थिति में आ गई जिसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एव मुलाकात के दौरान विजय ने छेत्र के स्वास्थ्य एवं पंचायत संबंधित चर्चा की और कई मुद्दों में ज्ञापन सौपा विजय ने ज्ञापन के माध्यम से छेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी लाने स्टॉप की कमी दूर करने नारायणपुर एक अभुझमाड़ छेत्र होने के चलते टिका को घर घर पहुंच कर लोगो को जागरूक करने को लेकर अभियान चलाने की बात कही और घर घर टिका सर्वे करवाने की मांग की |


