भारतीय जनता पार्टी बालोद के जिला महामंत्री सौरभ लुनिया ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारित ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ को एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह कानून राज्य में धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। नए प्रावधानों के तहत जबरन, प्रलोभन या धोखे से किए जाने वाले धर्मांतरण पर कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है, जिसमें 7 से 20 वर्ष तक की सजा और सामूहिक धर्मांतरण के मामलों में आजीवन कारावास तथा ₹25 लाख तक का जुर्माना शामिल है। यह कानून वर्ष 1968 के पुराने कानून का स्थान लेगा, जो वर्तमान समय की चुनौतियों के अनुसार प्रभावी नहीं रह गया था।सौरभ लुनिया ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य कर रही है। यह विधेयक उनके दृढ़ नेतृत्व और संवेदनशील शासन का प्रमाण है, जो प्रदेश के हित में निरंतर कार्य कर रहा है।सौरभ लुनिया ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश के कई हिस्सों में ऐसे मामले सामने आए थे, जहां लोगों को प्रलोभन, दबाव या धोखे के माध्यम से धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था, जिससे समाज में असंतोष और असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में एक सख्त और स्पष्ट कानून की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे भाजपा सरकार ने गंभीरता से समझते हुए अमल में लाया है।उन्होंने आगे कहा कि इस कानून के लागू होने से अवैध धर्मांतरण की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी, जिससे समाज में आपसी विश्वास और भाईचारा और अधिक मजबूत होगा। साथ ही, कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को प्रलोभन या दबाव से बचाने में भी यह कानून महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रशासन को भी अब ऐसे मामलों में सख्त और त्वरित कार्रवाई करने का अधिकार मिलेगा, जिससे कानून का भय और व्यवस्था दोनों स्थापित होंगे।अंत में सौरभ लुनिया ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ कार्य करती आई है और यह विधेयक भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने गृहमंत्री विजय शर्मा सहित संपूर्ण राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह निर्णय आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में सामाजिक संतुलन, सांस्कृतिक मूल्यों और धार्मिक स्वतंत्रता को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
कुएं में गिरे भालू का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की तत्परता से बची जान
बालोद/दल्लीराजहरा (छत्तीसगढ़)। दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जबकोहड़ा में एक भालू के कुएं में गिर जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जैसे ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही बालोद वनमंडलाधिकारी के निर्देश पर उपवनमंडलाधिकारी जीवन सिन्हा, रेंजर दल्लीराजहरा तथा बालोद उड़नदस्ता टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डौंडी विकासखंड के ग्राम जबकोहड़ा में स्थित लगभग 35 से 40 फीट गहरे कुएं में भालू गिर गया था। वन विभाग की टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कुएं में विशेष रूप से तैयार की गई सीढ़ी डाली।
भालू ने उसी सीढ़ी के सहारे धीरे-धीरे ऊपर चढ़कर सुरक्षित बाहर निकलने में सफलता पाई।कुएं से बाहर निकलते ही भालू बिना किसी आक्रामकता के जंगल की ओर भाग गया। इस पूरी कार्रवाई में भालू को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।उपवनमंडलाधिकारी जीवन सिन्हा ने बताया कि समय पर सूचना मिलने और टीम की तत्परता के कारण भालू का सुरक्षित रेस्क्यू संभव हो पाया। उन्होंने ग्रामीणों की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया।
चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया चंद घंटो में गिरफ्तार
आरोपियों से मोटर सायकल क्रमांक सीजी 24 वी 7924, चाकू, व मोबाइल फोन को किया गया जप्त। शादी कार्यक्रम में डीजे में डांस करते समय हुआ था विवाद।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.03.2026 को धनराज निषाद निवासी मटिया बी के घर शादी कार्यक्रम में डीजे में डांस करते समय हुए विवाद की आपसी समझौता के नाम पर धनराज निषाद के घर दिनांक 20.03.2026 के सुबह बुलाने पर बालोद निवासी मयंक साहू, ओंमसिंग निषाद, सिध्दार्थ मोंगराज गये थे जहां 06ः30 बजे आरोपी मयंक साहू, ओम सिंह निषाद, एवं सिध्दार्थ मोंगराज निवासी खाल्हेपारा बालोद ने दिनांक 14.03.2026 को धनराज निषाद के घर शादी कार्यक्रम में डीजे में डांस करते समय हुए विवाद की आपसी समझौतानामा लिखने के लिए बोलने पर मना करने से तीनो ने मिलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मयंक साहू ने अपने पास रखे लोहे की धार दार चाकू से गला एवं सिर में वार करने से हितेश्वर यादव पिता अभय राम यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मटिया बी थाना व जिला बालोद को गंभीर चोट लगने से जिला अस्पताल बालोद में भर्ती हुआ था जिसे बेहतर इलाज हेतु हायर सेन्टर रिफर किए हैं. थाना बालोद में अपराध क्रमांक 128/2026 धारा 296, 351(3), 109 ,3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
अपराध की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार कर आरोपीगण को प्रथम सूचना दर्ज करनें के चंद घंटो में घेराबंदी कर पकड़ा गया। तथा आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल, एक नग मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश कर दिनांक 21.03.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैै। नाम आरोपीगण:- 01.मयंक साहू पिता प्यारे लाल साहू उम्र 20 वर्ष पता पाररास वार्ड क्र. 01 बालोद थाना व जिला बालोद (छ.ग.) 02 ओंम सिंग निषाद पिता शीतलराम निषाद उम्र 19 वर्ष वार्ड क्र. 11 खाल्हेपारा बालोद थाना व जिला बालोद (छ.ग.) 03. सिद्धार्थ मोंगराज पिता रवि मोंगराज उम्र 18 वर्ष पता वार्ड क्र. 11 खाल्हेपारा बालोद, थाना व जिला बालोद (छ.ग.)
प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी आरोपी 12 घण्टा के अंदर गिरफ्तार
खेत मे पैदल चलने की बातो को लेकर हुआ था विवाद।
विवरण:- मामले की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया श्रीमती रामबाई साहू पति पुरूषोत्तम लाल साहू उम्र 62 साल साकिन बगदई थाना गुरूर ने दिनांक 17.03.2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 17.03.2026 के सुबह 07.00 बजे यह अपने पति पुरूषोत्त साहू के साथ अपने खेत से चना व सरसों के फसल लाने के लिए खेत जा रहे थे कि गांव के पुलस्तनंदन साहू द्वारा मेरे खेत के चने में क्यों चल रहे हो कहकर आक्रोष में आकर अष्लील गाली गलौच कर जान से मारने की नियत से अपने हाथ में रखे बेर के लकड़ी के खुंटा से पुरूषोत्तम लाल साहू के सिर में प्राण घातक हमला कर दिया दिया, जिससे पुरूषोत्तम साहू बेहोस हो गया, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से ईलाज हेतु सीएचसी गुरूर लाये थे, जिसे धमतरी रिफर कियें है की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण गंभीर प्रवृत्ति का होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री योगेष कुमार पटेल के निर्देषन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर तथा एस.डी.ओ.पी. गुरूर श्रीमती माया शर्मा के मर्गदर्षन में थाना प्रभारी गुरूर सुनील तिर्की नेतृत्व एवं प्रभारी अधिकारी सीन ऑफ क्राईम युनिट बालोद सुश्री ओसीन बजरंग के हमराह घटना स्थल निरीक्षण किया गया। जहां घटना स्थल पर उपलब्ध भौतिक साक्ष्य खूनआलूदा मिट्टी, सादी मिट्टी, खूनआलूदा ईयर बर्ड एवं सादी ईयर बर्ड को जप्त किया गया। प्रकरण के आरोपी पुलस्तनंदन साहू को अभिरक्षा में लेकर धारा 23(2) साक्ष्य अधिनियम 2023 के तहत मेमोरेण्डम कथन लिया जिन्होने घटना में प्रयुक्त बेर की लकड़ी के खुंटा को रास्ते मंे खेत में फेंक देना बताने से बेर की लकड़ी को जप्त किया गया है, प्रकरण के आहत पुरूषोत्तम लाल साहू क्रिष्चियन अस्पताल धमतरी में भर्ती है जिससे पूछताछ कर कथन लिया गया है, आरोपी पुलस्तनंदन साहू पिता स्व. गयाराम साहू उम्र 45 साल साकिन बगदई थाना गुरूर द्वारा अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से दिनांक 17.03.2026 के 22.00 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी एवं विवेचना में निरीक्षक सुनील कुमार तिर्की थाना प्रभारी गुरूर, सउनि कुलेष्वर यादव, सउनि हरखराम बघेल, प्र.आर. वेदराम कोर्राम, एवन साहू, आरक्षक कोमल साहू, विवेक सिन्हा चन्द्रकांत यादव, दिनेष नेताम एवं अन्य स्टॉप थाना गुरूर की विषेष भूमिका रही।
जिले में शराब दुकानों के 100 मीटर के दायरे में सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधितबालोद
बालोद, 19 मार्च 2026 जिला प्रशासन बालोद ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाते हुए जिले की सभी शराब दुकानों और उनके आसपास के क्षेत्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने निर्देश जारी किया है।अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने जिला आबकारी अधिकारी को पत्र जारी कर शराब दुकान के 100 मीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्रों में प्लास्टिक डिस्पोजल, गिलास और प्लेट आदि के उपयोग पर रोक लगाई है। यह पहल ‘प्लास्टिक मुक्त बालोद जिला अभियान’ के तहत की गई है। प्रशासन का यह उद्देश्य प्लास्टिक कचरे के ढेर और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करना है।
बालोद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर विगत ढाई माह में शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 186 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर न्यायालय पेश करने पर 20,13,500 रूपए हुआ अर्थदण्ड
बालोद शहर में नेशनल हाईवे में अवैधानिक रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों पर 285 बीएनएस के तहत् अपराध दर्ज कर की जा रही है कार्यवाहीनो पार्किंग में खडे वाहनों के पहिया लॉक कर 145 वाहन चालकों पर किया गया है 45,500 रूपए का जुर्माना
विगत ढाई माह में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले कुल 8009 वाहन चालकों पर किया गया 34,81,800 की कार्यवाही सड़क किनारे अवैधानिक रूप से तथा नो पार्किंग में वाहन न खड़ा करने,शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने और हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने की जा रही अपील
बालोद, 18 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन मंे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद श्री बोनीफॅास एक्का एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना, चैकी प्रभारियों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर विशेष अभियान चलाकर लगातार जागरूकता अभियान एवं कार्यवाही की जा रही है।
इस विशेष अभियान के दौरान विगत ढ़ाई माह में यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले 8009 वाहन चालकों से 34,81,800 रूपए चालानी कार्यवाही की गई है। जिसमें मुख्य रूप से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 186 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर 20,13,500 का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 275 वाहन चालकों पर 1,40,500 रूपए की चालानी कार्यवाही की गई है। ज्ञातव्य हो कि शराब सेवन कर वाहन चलाने पर प्रथम अपराध में 10,000 रूपए जुर्माना एवं 06 माह की कारावास एवं द्वितीय अपराध पर 15,000 रूपए जुर्माना एवं 02 साल तक की सजा का प्रावधान है।बालोद पुलिस द्वारा शहर यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु बालोद शहर में नेशनल हाईवे में खतरनाक ढंग से जीवन सकंट उत्पन्न करने के लायक अवैधानिक रूप खड़े वाहनों पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है, इन वाहन चालकों के विरूद्व धारा 285 बीएनएस के तहत् अपराध दर्ज कर प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाना है। साथ ही नो पर्किंग में खड़े वाहनों पर भी लगातार लॉक लगाकर मोटरयान अधिनियम के धाराओं के तहत् सख्त से सख्त कार्यवाही की गयी है। नो पर्किंग में खडे 145 वाहनों पर कार्यवाही कर 45,500 रूपए की कार्यवाही की गयी है। यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है की नेशनल हाईवे में बड़ी वाहनों को अवैधानिक रूप संकटापन्न स्थिति में खड़ी न करे, शहर में व्यस्तम मार्ग में सड़क किनारे अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में वाहन खड़ी न करे, शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले हमेशा यातायात नियमों का पालन करे आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं।
नासिक में सह्याद्री फार्म का एक्सपोजर विजिट, प्रतिभागियों को मिला आधुनिक कृषि का लाभ
RAMP योजना के तहत हुआ आयोजन, किसानों को मिले उद्यमिता के नए अवसर
नासिक Krishi Vikas Sahakari Samiti Ltd. द्वारा Chhattisgarh State Industrial Development Corporation Ltd. के सहयोग से RAMP योजना के अंतर्गत 25 प्रतिभागियों का दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट Sahyadri Farms, Nashik में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक कृषि, प्रोसेसिंग एवं निर्यात आधारित व्यवसाय मॉडल से परिचित कराना था।कार्यक्रम का संचालन KVSSL के श्री Chena Ram Jat एवं सुश्री Neetu Kaiwart द्वारा किया गया।एक्सपोजर विजिट के दौरान प्रतिभागियों को सह्याद्री फार्म की कार्यप्रणाली, एग्री-टूरिज्म, आधुनिक खेती तकनीक, प्रोसेसिंग यूनिट एवं निर्यात प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने अंगूर, आम, केला, स्वीट कॉर्न एवं सब्जी प्रसंस्करण इकाइयों का अवलोकन किया तथा यह समझा कि किस प्रकार उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजा जाता है।इस विजिट से प्रतिभागियों को कई महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त हुए।

उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों, ड्रिप सिंचाई, फसल प्रबंधन एवं एग्री-टूरिज्म के माध्यम से अतिरिक्त आय के स्रोतों की जानकारी मिली। साथ ही प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग की उन्नत तकनीकों को समझने का अवसर मिला, जिससे वे अपने उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। निर्यात प्रक्रिया की जानकारी से प्रतिभागियों में वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने की समझ विकसित हुई।इसके अलावा प्रतिभागियों को यह भी सीखने को मिला कि संगठित होकर किसान किस प्रकार Farmer Producer Organization (FPO) के माध्यम से बड़े स्तर पर व्यवसाय कर सकते हैं। पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन, वैल्यू एडिशन एवं ब्रांडिंग के महत्व को समझते हुए प्रतिभागियों में कृषि आधारित उद्यमिता के प्रति रुचि बढ़ी।इस एक्सपोजर विजिट के माध्यम से प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अपने क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाकर आय में वृद्धि करने के लिए प्रेरित हुए हैं। RAMP योजना के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम किसानों एवं उद्यमियों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

MSME की उड़ान को लगेंगे पंख: कोरबा में उद्यमियों के लिए दो दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन
कोरबा जिले के उद्यमियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कपूबहेरा में दिनाक 17.01.2026 और 18.03.2026 दो दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) के स हयोग से ‘Raising and Accelerating MSME Performance’ (RAMP) योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य विशेषताएं रणनीतिक फोकस यह कार्यक्रम न केवल आधारभूत जानकारी, बल्कि एडवांस स्किल्स पर केंद्रित रहा, जो मौजूदा उद्यमियों को अपने व्यवसाय को ‘स्केल-अप’ (बड़ा करने) में मदद करेगा और विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लाइसेंसिंग, डिजिटल मार्केटिंग, और लीगल कंप्लायंस जैसे जटिल विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी नए स्टार्टअप्स के लिए “रोडमैप” का काम करेगी तथा नेटवर्किंग और समन्वय विभिन्न विकासखंडों से आए उद्यमियों के बीच आपसी समन्वय और शासकीय योजनाओं (जैसे PMEGP, मुद्रा, या क्लस्टर विकास) के साथ जुड़ाव इस कार्यक्रम की बड़ी उपलब्धि है।
परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण पर निकले थे अधिकारी, जेडी ने मान लिया अनुपस्थित
शो कॉज नोटिस का आज जवाब देंगे अफसर
जेडी कार्यालय के बाबुओं की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल
जगदलपुर संयुक्त संचालक शिक्षा एचआर सोम ने कल डीईओ और बीईओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए 54 अधिकारियों और कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया था। इस संबंध में जगदलपुर के अधिकारी बीईओ श्री दास और एबीईओ राजेश गुप्ता ने बताया कि वे सुबह से ही ऑफिस द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने दौरे पर थे।
चूंकि इस समय पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षाओं के साथ ओपन स्कूल एग्जाम भी चल रहे हैं। जब जेडी श्री सोम निरीक्षण करने पहुंचे थे तब ये अधिकारी परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण दौरे पर थे। वहीं कुछ लिपिक संगठन के माध्यम से बताया गया कि लगातार सरकारी और विभागीय कार्य निपटाते निपटाते काफी रात हो जाती है, इसलिए दूसरे दिन ऑफिस पहुंचने में कभी कभी देर हो जाती है।हालांकि ऑफिस टाइम पर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को उपस्थित होना ही चाहिए, किंतु सरकारी कार्यों की बाध्यता के कारण कभी कभी ऐसी चूक हो जाती है। अधिकारी कहते हैं कि वे अपने वरिष्ठ अधिकारी के नोटिस का जवाब देंगे। विदित हो कि संयुक्त संचालक शिक्षा के द्वारा जैसे कल आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति समय पर देने का संदेश दिया गया है, वहीं कई लोगों ने जेडी कार्यालय में कार्यरत लिपिकों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा है कि कई वर्षों से जेडी कार्यालय में संलग्न कर्मचारी शिक्षकीय पेशा छोड़ कर बाबूगिरी कr रहे हैं, उन पर भी विभाग नकेल कसे। ताकि शिक्षा विभाग की सम्पूर्ण व्यवस्था सुचारू हो सके।
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों के विकास कार्य हेतु 01 करोड़ की राशि की मिली स्वीकृति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया
माई दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर में डोम शेड का होगा निर्माण किरण देव
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के अथक प्रयास से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों के संवर्धन व उन्नयन कार्य हेतु 01 करोड़ रुपए की राशि की छत्तीसगढ़ शासन से स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थलों के लिए उन्नयन कार्य हेतु राशि स्वीकृत होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायk किरण देव ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का सहृदय आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बताया कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 1. बस्तर की आराध्य माई दंतेश्वरी मंदिर में डोम शेड निर्माण कार्य हेतु राशि 20 लाख रुपए 2. ग्राम बम्हनी में डोम शेड निर्माण कार्य हेतु राशि 20 लाख रुपए। 3. ग्राम मांझीगुड़ा में डोम शेड निर्माण कार्य हेतु राशि 20 लाख रुपए। 04. ग्राम करनपुर में डोम शेड निर्माण कार्य हेतु राशि 20 लाख रुपए। 05. ग्राम गरावण्ड खुर्द में डोम शेड निर्माण कार्य हेतु राशि 20 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। देव ने बताया सभी कार्यो को जल्द प्रारंभ किया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि बस्तर की आराध्य माई दंतेश्वरी जी के मंदिर में भव्य डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। जिससे मंदिर में श्रद्धालुओं को डोम शेड के निर्माण से सुविधा मिलेगी। जनमानस के मांग के अनुरूप विकास कार्य कराए जायेंगे। देव ने कहा बस्तर के विभिन्न स्थलों का संरक्षण व संवर्धन करना हमारा दायित्व है। जिसके तहत जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हमारे देवगुड़ी,मातागुड़ी, मंदिरों का लगातार संरक्षण व संवर्धन करने का कार्य किया जा रहा है। बस्तर में हमारे देवगुड़ी व मातागुड़ी का विशेष महत्व एवं आस्था का केंद्र है। जिसके उन्नयन व विकास कार्य के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। बस्तर की कला संस्कृति एवं परंपरा की अपनी अलग पहचान है। जिसके विकास के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। ल किरण देव ने कहा जगदलपुर विधानसभा के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मंदिरों,मातागुड़ी एवं देवगुड़ी के साथ आस्था केंद्रों का लगातार विकास व उन्नयन कार्य किया जायेगा।


