City Media - Page 1041 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1041

गुरुर नगर के शिवभक्त कांवरियों पर विश्व हिंदू परिषद,मातृशक्ति संगठन व बजरंग दल के सदस्यों ने की फूलों की वर्षा

0

गुरुर ( बालोद ) :- आज सावन सोमवार के दिन गुरुर नगर क्षेत्र के शिवभक्तों की टोली कांवरियों का समूह काल भैरव मंदिर से जल लेकर बोल बम बोल बम,हर हर महादेव के जयघोष करते हुए नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए देवूर मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंची नगर में भोलेनाथ के संगीतमय गीतों व जयकारों से पूरा नगर शिवमय हो गया था

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद गुरुर प्रखण्ड ,मातृशक्ति संगठन व बजरंग दल के द्वारा सावन माह में आज शिवभक्त कांवरियों की टोली का उत्साह बढ़ाते हुए हिन्दू सनातनी परंपरा से मंदिर के मुख्य द्वार पर जल लेकर आये कांवरियों पर पुष्पवर्षा की व तिलक लगाकर सभी की आरती उतारी गई । इस अवसर पर अध्यक्ष लोकेश साहू , कार्यकारिणी अधक्ष राकेश साहू उपाध्यक्ष मिश्री लाल साहू ,नूरसिंह साहू ,मंत्री रेखरज साहू, बजरंग दल संयोजक तेजेन्द्र गंजीर, गौरक्षक लेखमनी साहू, जिला पदाधिकारी जितेंद्र साहड़ा, सोनू देवदास, देवेश सिन्हा,पूनमचंद साहू ,लोकेश ठाकुर ,मोनू साहू, मनीष कटेंद ,हिमांसु साहू ,दुर्गादत्त मिश्रा ,अनिल साहू ,डोमेंड साहू, अरूण साहू और मातृशक्ति संगठन से संयोजिका स्वेता राजपूत, सह संयोजिका योगिता शर्मा, रेणु साहू ,सोना साहू , निकिता साहू, दुर्गावाहिनी से पिंकी प्रजापति ,सान्या भारती, कोनिका जामदार, खिलेश्वरी यादव सहित अन्य विश्व हिंदू परिषद के सदस्यगण उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

श्रावण मास के आखिरी सोमवार को शिवालयों में लोगों का ताता भक्तों ने किया जलाभिषेक

0

भानपुरी…। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में लगा लोगों का ताता इस बार हिंदू शास्त्र में सावन महीना के विशेष महत्व है जिसमें भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं वही बस्तर ब्लाक के ग्राम चपका में भगवान शिव मंदिर प्रसिद्ध है ऐसे ही ग्राम करन्दोला भानपुरी में भी स्थित शिव मंदिर काफी प्रसिद्ध है जिसमें से गणेश जी कार्तिकेय शिव पार्वती, नंदी जी, वह शिवलिंग की प्रतिमा स्थापित है इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा श्रावण महीना के अंतिम सोमवार को 2012 को सुनीता लोकेश पांडे ने किया था इस मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए लोकेश पांडे ने बताया उन्होंने जन्म स्थल महादेव नगरी ग्राम चपका में हुआ था और भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा थी इसी से प्रेरित होकर महादेव की कृपा से ग्राम कर्म दुला में स्वयं महादेव शिवलिंग स्थापित हुए इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इसमें कार्तिक की मूर्ति भी स्थापित है जो भारत में बहुत कम मंदिरों में स्थापित है यहां प्रतिदिन पूजा पाठ किया जाता है इस मंदिर की खासियत है कि यहां हमेशा मंदिर क खुला रहता है इसमें भक्तगण कभी- भी आकर पूजा अर्चना करते हैं और मनोवांछित फल प्राप्त करते हैं। वही शिव भक्त लोकेश पांडे ने बताया कि भगवान हनुमान के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास बचपन से ही था एक छोटा सा हनुमान मंदिर बनाने की इच्छा थी उन्होंने 2013-14 में हनुमान जी का राजस्थानी मूर्ति लेकर ग्राम कंरन्दोला भानपुरी में स्थापना को लेकर 2 वर्ष तक मूर्ति घर में थी और मंदिर नहीं बन पाया कोई न कोई बाधा जरूर उत्पन्न होती थी तब से लोकेश पांडे के द्वारा स्व भानपुरी में स्थित शिव मंदिर पूजा प्रतिष्ठा कर सोलह सोमवार तक व्रत रखकर 2015 में स्कूल ग्राउंड में हनुमान जी का मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुआ अब इन दोनों मंदिरों की आशीर्वाद से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चपका के विद्या की देवी मां सरस्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति असहाय गरीब दुखियों का मदद करता है भगवान शिव उन्हें मनोवांछित फल देते हैं।

बिना योजना के निर्माण कार्य और बरसात के पूर्व नालों की सफ़ाई के अभाव में शहर जलमग्न – संजय पाण्डेय नेता प्रतिपक्ष

0

उचित जल निकासी का नहीं दिया गया ध्यान,वार्डो में भरा पानी विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार –
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे

नेता प्रतिपक्ष नगर निगम संजय पाण्डेय ने भाजपा पार्षदों के साथ किया जलमग्न क्षेत्रों का अवलोकन !

कल से हो रही बरसात ने शहर को किया जलमग्न, शहर के कई हिस्से में पानी भरे रहें, बहुत सी जगहों पर तो घुटने तथा कई जगह कमर तक पानी जमा हो गया है,जिससे बच्चे और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया, आम राहगीर भी इन राहों पर चलने से बचते रहे न जाने कहां नाली हो गड्ढे हो बड़ा नाला किसी प्रकार की भी अप्रिय दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता !

संजय पाण्डेय ने कहा है कि लगभग आधा शहर जलमग्न है ! गंगामुंडा तालाब से लगी हुई बस्तियां, धरमपुरा रोड,संजय मार्केट चौक, बस्तर हाई स्कूल रोड, नयापारा रोड ,महारानी अस्पताल के सामने,सनसिटी कॉलोनी,शहीद पार्क के सामने,महारानी वार्ड,प्रवीर वार्ड, मोहन नगर,हाउसिंग बोर्ड कॉलोनियाँ,अटल आवासों , खेल मैदानों मे,अंबेडकर वार्ड ,मदर टेरेसा वार्ड ,नरेंद्र टॉकीज रोड इत्यादि स्थानों पर पानी भरने से आवागमन पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गया है । शहर के लोग कहीं पे भी आने जाने से कतरा रहे हैं ,स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई है ,और आर्थिक रूप से कमज़ोर झुग्गी बस्तियों में जीवन बेहद कठिन हो गया है ! यह सब नगर निगम की लापरवाही उसके बिना प्लानिंग की तैयारी तथा अनियमित निर्माण कार्यों के कारण व प्री मॉनसून के पहले सफ़ाई के अभाव में शहर की स्थिति भयावह होती जा रही है !निगम के ज़िम्मेदार जन प्रतिनिधि बरसात में कहीं दिखाई नहीं पड़ रहे हैं! उनसे फ़ोन पर भी सम्पर्क होना मुश्किल हो गया है यहाँ तक कि कुछ अधिकारी कर्मचारी भी फ़ोन बंद कर दिए हैं ।

बरसात के पानी का निकास सही ढंग से नहीं होने के कारण पूरा शहर प्रभावित हुआ है! निगम के द्वारा लगातार दावे किए जाते रहे कि बारिश से पूर्व तैयारी की बड़ी-बड़ी बातें की जाती रही मगर आज पूरे शहर में न हीं प्रशासन न हीं महापौर,अध्यक्ष या कांग्रेस के नेता कहीं नजर नही आए, नालों की सफाई के नाम पर लाखों रुपए के संशाधन भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गए !

जलभराव की स्थिति और प्रभावित लोगों के बीच नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे के साथ भाजपा पार्षद दल ने लगातार सुबह से वाडो का भ्रमण किया ! आवश्यकतानुसार निगम अमले से बातकर उचित कार्रवाई हेतु प्रयत्न करते रहे !

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोगों के मकान गिर गए हैं ! नगर निगम का अमला ऐसे घरों को चिन्हित कर उन घरों का प्रकरण बनाकर उन्हें तत्काल सहायता राशि प्रदान की जानी चाहिए!

इस दौरान नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे के साथ पार्षद दिगंबर राव राजपाल कसेर, धनसिंह नायक एवं रोशन झा पंकज आचार्य लक्ष्मण झा तेजपाल शर्मा आदि उपस्थित थे !

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत डीएवी स्कूल में फैंसी ड्रेस व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

0

प्रश्नोत्तरी व राखी बनाओ प्रतियोगिता भी हुई आयोजित

किरंदुल – आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल में देश भक्ति से संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही विद्यालय मे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी एलकेजी, यूकेजी से प्रथम स्थान यशस्वी द्वितीय स्थान पर नव्या और तृतीय स्थान मास्टर खिलेंद्र ने प्राप्त किया। कक्षा पहली और दूसरी में प्रथम स्थान क्रमशः अंशिका बोरा द्वितीय जीत यादव और तृतीय स्थान जानवी सरकार ने प्राप्त किया ।

कक्षा तीसरी से पांचवी में प्रथम स्थान जोशना द्वितीय धीरज सरकार और तृतीय जतिन कुमार ने प्राप्त किया । पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत आज विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया विद्यालय के प्राचार्य पी .एल वर्मा ने सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और छात्रों का उत्साहवर्धन किया साथ ही सभी शिक्षकों को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंदन कश्यप ने ग्राम पंचायत मड़ानार और मर्दापाल में 50 50 सीटर बालक बालिका छात्रावास का शुभारंभ किया

0

भानपुरी….।इस मौके पर विधायक कश्यप ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सबसे महत्वपूर्ण होता है। शिक्षा के बिना मानव जीवन व्यर्थ है, इसलिए शिक्षा जीवन में अति आवश्यक है। शिक्षा जहां से भी मिले उसे हमे ग्रहण करना चाहिए।

आधुनिक युग आज इतनी तेजी से चल रहा है, इस इस युग को आधुनिकता का क्रांतिकारी युग बोला जा सकता है। किसी भी समय में बदलाव अपने आप नहीं आते, बदलाव लाए जाते हैं और इनके पीछे की यह प्रक्रिया शिक्षा के बिना असंभव है। आधुनिक युग में शिक्षा का महत्व पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। लोगों को अपना जीवन जीने में और अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए शिक्षा की काफी जरूरत है। शिक्षा जीवन को बेहतर बनाने वाली संभावनाओं तक पहुंचती है। आज सिर्फ ज्ञान प्राप्त करना ही काफी नहीं, औद्योगीकरण के युग में ज्ञान के प्रयोग पर अधिक बल दिया जाता है। इसे व्यावहारिक ज्ञान कहा गया है। इसलिए शिक्षा के साथ-साथ विभिन्ना व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं। जिससे बच्चे छात्र जीवन में ही अपने व्यावसायिक समस्याओं के समाधान प्राप्त कर कुशल कर्मचारी बन सकें। विधायक ने आगे कहा कि हमारी प्रदेश की कांग्रेस सरकार शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य कर रहीं है, बहुत ही सराहनीय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में एक शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लायी है इस मौके पर मर्दापाल कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयाम, विधायक प्रतिनिधि वरुण सेटिया,पूर्व नारायणपुर विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, राजू साहू,बोरगांव सरपंच मोहन कोर्राम,मड़ानार सरपंच अन्तु सोरी,सरपंच मर्दापाल महेंद्र पात्र,रामपथ कोर्राम,पुजारी उसारु सोढ़ी,गायता सुखमन मरकाम,अमीर सोढ़ी,पदम सिंह ठाकुर,प्रचार्य सनवानी,चिटू कोर्राम रती नाग,पोहडू कोर्राम आनंद यादव, मोती भोयर,अशीद कोर्राम हरी मंडावी,रसूल यादव,प्रचार्य,मण्डल सयोजक,कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीण जन बालक छात्रावास के बच्चों सहित उपस्थित रहे।

9 अगस्त मंगलवार को प्रातः 11 बजे माड़िया चौक (एयरपोर्ट चौक जगदलपुर) से होगा कांग्रेस की पदयात्रा का आगाज़…

0

आज़ादी के हीरक महोत्सव पर 09 अगस्त से 14 अगस्त 2022 तक कांग्रेस करेगी 75 किमी की विधानसभा स्तरीय पदयात्रा…

बरसात हो या पानी.
तूफान हो या आंधी.
आजादी की गौरव यात्रा में.
हर कार्यकर्ता बनेगा गांधी.

🇨🇮 बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आव्हान व छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत की स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ पर जगदलपुर विधानसभा स्तरीय 75 कि.मी. की पदयात्रा “आजादी की गौरव यात्रा” का शुभारंभ कल दिनांक 09 अगस्त 2022 मंगलवार को माड़िया चौक (एयरपोर्ट चौक जगदलपुर) से प्रातः 11 बजे किया जाना निर्धारित है।

सनसिटी में एसी चोरों पर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

0

🔅 चोरी के मामले पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

🔅 सनसिटी में एसी चोरों पर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

🔅 03 अगस्त के शाम को हुई थी चोरी

🔅 मिशन सिक्योर सिटी अंतर्गत लगे कैमरों से मिले फुटेज एवं वीडियों की अहम भूमिका

🔅 दो मुख्य आरोपी एवं चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में

🔅 जप्त- एक नग एसी , एक मोटर सायकल , एवम 2000 ₹ नगद

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सनसिटी से हुये एसी. चोरी के मामले को सुलझाने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 03 अगस्त 2022 के शाम को एक घर से एसी चोरी कर, घटना को अंजाम दिया गया था। घटना पर प्रार्थी मोंटू सिंह नेताम के रिपोर्ट पर, थाना सिटी कोतवाली में अप0क्र0-286/2022(चोरी) धारा 380,454,34,411 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया था।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली ,एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर माल-मुलजिम की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के जगदलपुर में मिशन सिक्योंर सिटी एवं सिटी सर्विलेंस सिस्टम अतंर्गत लगाये गये सी.सी.टी.व्ही. कैमरे के फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर माल मुल्जिम की पतासाजी किया जा रहा था। सीसीटीव्ही0 फुटेज, एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल से संदेहियों की पहचान की गई। जिसमें विवेक पीटर, विक्की यादव की पहचान सुनिश्चित हुई जिनके द्वारा घटना दिनांक को एसी. को चोरी अपने मोटर सायकल क्रमांक- सी0जी0 -17 के0आर0 4323 से कुम्हारपारा ले जाकर, मोह0 इस्माइल के पास बेच दिया और पैसा आपस में बांट लिया गया बताने पर, जिस पर संदेही -मोह0 इसमाईल कबाड़ी को पकड़ा गया, जिससे पुछताछ पर चोरी का सामान खरीदना स्वीकार किया मोह0 इसमाईल के कब्जे से एसी. जप्त किया गया है। तथाआरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल होण्डा साईन को भी जप्त किया गया है। प्रकरण के आरोपियो को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

🔅 नाम आरोपी-

  1. विवेक पीटर पिता स्व0 प्रबल कुमार पीटर उम्र 42 साल निवासी नयामुण्डा , जगदलपुर जिला बस्तर।
  2. विक्की यादव पिता लक्की यादव उम्र 29 साल नि0 निवासी नयामुण्डा ,जगदलपुर जिला बस्तर।
    /3. मोह0 इसमाईल पिता मोह0 मुजीबुर रहमान उम्र 55 साल नि0 कुम्हारपार, जगदलपुर।

🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारीः-
निरीक्षक – एमन साहू
उप निरीक्षक – होरीलाल नाविक प्रआर- संजीव मिंज
आरक्षक – युवराज सिंह ठाकुर,प्रकाश नायक, ओमप्रकाश सिंह , हिमांशु यादव, प्रदीप कश्यप ,शिव यादव।

चारामा- केशकाल के बाद अब नारायणपुर मंडी में टेंडर का खेल

0

नारायणपुर। मंडी बोर्ड के निर्माण कार्य में रिंग बनाकर चारामा और केशकाल के दलाल ऑडियो मामले के बाद अब खबर गर्म है कि नारायणपुर मंडी में भी निविदा लेने के लिए चहेते ठेकेदारों की राह आसान करने के लिए नए नियम कानून गढ़े जा रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि अपने खास ठेकेदारों को काम मिलना तय कराने की खातिर अन्य ठेकेदारों को टेंडर फॉर्म नहीं दिया जा रहा। बताया जा रहा है कि नारायणपुर मुख्य मंडी नवीन प्रांगण में 10 दुकान तथा अन्य कार्यों के लिए 43 लाख, 39 हजार की निविदा आमंत्रित की गई। इसके साथ ही पुरानी मंडी प्रांगण बखरूपारा नारायणपुर में 45 लाख, 39 हजार की लागत से 10 दुकान तथा अन्य कार्य हेतु निविदा आमंत्रित किए जाने के साथ ही 1 लाख 81हजार की लागत से नवीन मंडी प्रांगण नारायणपुर में भवन छत प्लास्टर मरम्मत आदि के काम के लिए निविदा आमंत्रित की गई। निविदा प्रपत्र विक्रय करने के लिए पूर्व में 2 अगस्त 2022 की तिथि निर्धारित की गई थी लेकिन इसे संशोधित कर 8 अगस्त तक के लिए बढ़ाया गया। लिपिकीय त्रुटि/ अपरिहार्य कारणों से संशोधन करने का इश्तहार जारी किया गया। चर्चा है कि यह लिपिकीय त्रुटि है या कुछ खास अपरिहार्य कारण से ऐसा हुआ है? तिथि बढ़ाये जाने के बाद भी यह शिकायत सामने आ रही है कि इच्छुक ठेकेदारों को निविदा प्रपत्र से वंचित करने के बहाने तैयार किये जा रहे हैं ताकि निविदा में प्रतिस्पर्धा न हो और चारामा व केशकाल वाले खेल का मैदान तैयार किया जा सके।

इसके पहले मंडी बोर्ड की टेंडर प्रक्रिया की पवित्रता पर प्रश्नचिन्ह लगाने वाले एक ऑडियो ने तहलका मचा दिया था कि मंडी बोर्ड के निर्माण कार्य में निविदा प्रक्रिया को प्रभावित कर दलाल किस तरह सरकारी खजाने में सेंध लगा रहे हैं। चर्चित आडियो में एक तथाकथित ठेकेदार मंडी बोर्ड के निर्माण कार्य में स्वतंत्र रूप से निविदा जमा करने पर एक निविदाकार को मिलकर काम करने के लिए कथित तौर पर दबाव पूर्वक आग्रह कर रहा था। बताया जा रहा है कि यह आडियो चारामा और केशकाल से लेकर मंडी बोर्ड के गलियारों और ठेकेदारों के बीच चर्चा का विषय बन गया था। उस कथितऑडियो में दो लोगों के बीच हुए संवाद से यह सवाल पैदा हुआ कि क्या मंडी बोर्ड में इस तरह रिंग बनाकर निविदा प्रक्रिया प्रभावित की जा रही है? क्या स्पर्धा रोकने का यह प्रयास इसलिए हो रहा है कि अधिक दर पर काम लिया जा सके और सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा सके? जानकारों का कहना है कि यह सामान्य सी बात है कि जब किसी निर्माण कार्य की निविदा रिंग बनाकर प्रभावित की जायेगी तो स्पर्धा के अभाव में ऊंची बोली भी नीची जान पड़ेगी। ऐसी स्थिति में निविदा न्यूनतम दर की अनिवार्यता पूरी करती तो दिखेगी लेकिन असल में ऐसा है नहीं। सरकार के खजाने में सेंध लगाने के लिए ही इस तरह रिंग बनाये जाते हैं। जानकारों का कहना है कि स्थानीय ठेकेदार और दलाल मिलकर रिंग बनाते हैं और बाहरी ठेकेदारों को तरह तरह से प्रभावित करते हैं ताकि निर्माण कार्यों का ठेका मिलीभगत से लिया जा सके और सरकार के खजाने को लूटा जा सके।

सरकारी नौकरियों का दावा फेल, बेरोजगारी के सवालों में भूपेश सरकार का उलझाने का खेल : विक्रम ध्रुवे

0

डौंडी/दल्ली राजहरा:- भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि श्री विक्रम धुर्वे जी ने कहा कि बेरोजगारी के सवालों को छत्तीसगढ़ सरकार आंकड़ों की बहस पर उलझा कर कमजोर करना चाह रही है। श्री ध्रुवे जी ने मौजूदा छत्तीसगढ़ सरकार से सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि उसने सेंटर फार मोनिटरिंग इंडियन इकोनामी( सीएमआइई) को अपना हथियार बना रखा है। जबकि ,अर्थशास्त्री व रविशंकर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर जेएल भारद्वाज के अनुसार बेरोजगारी की रिपोर्ट सैंपल सर्वे के आधार पर तैयार की जाती है। संस्थान हर महीने अलग-अलग सेक्टर के 15 से 20 फ़ीसदी लोगों के बीच सर्वे कर अपनी रिपोर्ट जारी कर देती है।

ध्रुवे जी ने कहा इन आंकड़ों को मौजूदा छत्तीसगढ़ सरकार अपने हिसाब से व्याख्या कर प्रदेश की बेरोजगारी दर देश में सबसे कम 0.8 प्रतिशत थी ।भूपेश सरकार पिछले साढे तीन साल में सरकारी और निजी क्षेत्र में करीब पांच लाख लोगों को रोजगार देने का दावा कर रही है। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ राज्य में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 18 लाख है। श्री ध्रुवे जी ने कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी के आधार पर प्रदेश के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह का कहना कितना सटीक है कि छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को ठगा जा रहा है। पांच लाख नौकरी की लिस्ट देखकर उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है। मगर यह दावे झूठे हैं, यह दावा किताबी है। श्री ध्रुवे जी ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार का बेरोजगारी पर आंकड़ा सिर्फ विज्ञापन में है। विधानसभा में आंकड़ा कुछ और है और विज्ञापन का कुछ और है। इन्होंने विज्ञापन में 3 साल में पांच लाख नौकरियां दे रखी है, लेकिन जैसे सर्वे कहता है धरातल में कुछ और है और केवल 16 हजार लोगों को नौकरी मिली है। बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है। आज लाखों लोग नियमितीकरण को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। रोजगार सहायकों ने नियमितीकरण को लेकर 400 किलोमीटर लंबी एक दांडी यात्रा जिसे तिरंगा यात्रा का नाम दिया गया था।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बावजूद इस ढीठ सरकार ने उनके नियमितीकरण का अपने घोषणापत्र का वादा पूरा नहीं किया। बेरोजगारी के यह आंकड़ा पूरी तरह से युवाओं को मुंह चिढ़ाने वाला है। श्री ध्रुवे जी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उनके दावों को फर्जी बताते हुए कहा कि जैसा सर्वे कहता है प्रदेश में बेरोजगारी दर बहुत अधिक है हर पांच में एक व्यक्ति के पास नौकरी नहीं है। श्री ध्रुवे जी ने कहा की छत्तीसगढ में कांग्रेस की भूपेश सरकार छत्तीसगढ की जनताओ और युवाओं के साथ छल कपट कर रही है और बेरोजगारी दर में वृद्धि कर रही है।

भारतीय मजदूर संघ बालोद जिले का प्रतिनिधिमंडल कांकेर लोकसभा क्षेत्र सांसद मोहन मंडावी के नेतृत्व में केन्द्रीय श्रम मंत्री भारत सरकार भूपेंद्र यादव से उनके निवास दिल्ली में मिलकर राजहरा माइंस की समस्याओं से अवगत करा सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की

0

भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद का एक प्रतिनिधिमंडल जिला मंत्री मुश्ताक अहमद के साथ कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी के नेतृत्व में केन्द्रीय श्रम मंत्री भारत सरकार भूपेंद्र यादव से उनके निवास दिल्ली में जाकर सौजन्य भेंट किया और सबसे पहले उन्हें श्रम मंत्री का दायित्व मिलने की बधाई दी। और उन्हें बस्तर आने का न्यौता दिया जिस पर श्रम मंत्री ने जल्द ही आने की बात कही।

चर्चा के दौरान सांसद मोहन मंडावी ने उन्हें राजहरा खदान में प्रबंधन द्वारा असुरक्षित तरीके से कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों की जान दांव पर लगा कर कार्य कराने की बात कही और ईसपर तत्काल कार्यवाही करने का निवेदन किया। जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने आगे चर्चा में केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को बताया कि वैसे तो बीएसपी प्रबंधन प्रोडक्शन की भूख में सुरक्षा के सभी मापदंडों का पालन करना भूल गया है, पूरे खदान में कर्मचारियों और ठेका श्रमिक दबाव में कार्य करने को मजबूर हैं और जिन्हें आपके विभाग ने पुरे देश के खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है चीफ इंस्पेक्टर आंफ मांइस डी जी एम एस धनबाद वो अपना कार्य ईमानदारी से नहीं कर रहे हैं उसी का परिणाम है कि आये दिन कार्य स्थल पर दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है और कुछ श्रमिकों ने तो अपनी जान तक गंवा दी मगर न तो इससे बीएसपी प्रबंधन के कार्यशैली में कोई सुधार आया और न ही डी जी एम एस के द्वारा सुरक्षा के मापदंडों का पालन ईनसे करवाने में किसी तरह की रूचि दिखाई गई। जिला मंत्री ने आगे बताया कि अभी कुछ दिनों से झरनदल्ली खदान में बलास्टिंग के संबंध में घोर लापरवाही बरती गई है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

झरनदल्ली खदान प्रबंधन द्वारा ब्लास्टिंग के लिए तय मापदंडों का पालन नहीं कर रहीं हैं झरनदल्ली खदान प्रबंधन केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए अधिनियम,नियम, कानून को खुलेआम अनदेखा कर केवल उत्पादन करने केलिए कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों के जीवन से खिलवाड़ करने में लगी हुई है जिससे कभी भी फेटल दुर्घटना हो सकती है। वर्ष 2020 में झरनदल्ली खदान में बलास्टिंग हुआ और उसके बाद ड्रिलिंग करते समय ड्रिलिंग विभाग के कर्मियो को होल से जिंदा कार्टिज और डेटोनेटर मिला उक्त दोनों चीजें मिसफायर के कारण बची हुई थी और इनका ड्रिलिंग के दौरान बाहर आना झरनदल्ली प्रबंधन की असुरक्षित कार्यशैली को दर्शाता है झरनदल्ली प्रबंधन द्वारा ब्लास्टिंग के बाद केन्द्र सरकार द्वारा बनाए कानून MMR 1961 के Reg.166,167 का पालन नहीं किया साथ ही Reg,168 का भी पालन नहीं किया गया जिसकी वजह से ड्रिलिंग के समय उक्त घटना घटी। वर्ष 2020 में ठीक ईसी तरह की घटना घटी थी जिसमें ब्लास्टिंग के बाद मिसफायर की जांच सही तरीके से नहीं की गई थी जिसके कारण ड्रिलिंग के दौरान जिंदा डेटोनेटर और कार्टिज ड्रिलिंग राड के संपर्क में आया और ब्लास्टिंग हो गई जिससे ड्रिलिंग करने वाले कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।झरनदल्ली खदान में भी जब 2020 उस तरह की घटना हुई जिसकी शिकायत कर्मचारियों ने झरनदल्ली के मांईस मैनेजर और एजेंट से किया था मगर ईनके द्वारा किसी भी तरह का सुराक्षत्मक कदम नहीं उठाया गया।तब अंततः थककर कर्मचारियों ने लिखित में ईसकी शिकायत झरनदल्ली मांईस मैनेजर और झरनदल्ली महाप्रबंधक को दी किंतु उसके बाद भी किसी तरह की कोई कार्यवाही नही की गई ।तब संघ ने ईसकी जानकारी DGMS धनबाद और DMS बिलासपुर को दी ।

किन्तु इसमें DMS बिलासपुर ने अपने स्वयं के विभागिय जांच से बचते हुए, झरनदल्ली खदान प्रबंधन को ही ईस पुरे प्रकरण की जांच करने का मौखिक आदेश दे दिया जिससे साफ पता चलता है कि DGMS धनबाद और DMS बिलासपुर केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करवाने में किसी तरह की रूचि नहीं दिखा रहे हैं सिर्फ औपचारिकता निभाने में लगे हुए हैं। यह कृत्य बहुत से संदेहों को जन्म देता है और अब तो ईनकी कार्यशैली भी गहन जांच का विषय है। उक्त मामले पर अभी प्रबंधन और संघ के बीच चर्चा चल ही रही थी कि दिनांक 24/07/2022 को पुनः ईस तरह की घटना की पुनरावृत्ति हुई और कर्मचारियों की जान बाल बाल बची।मगर उसके बाद भी झरनदल्ली मांईस मैनेजर और झरनदल्ली महाप्रबंधक दोनों ने मामले को दबाने का प्रयास किया और अपनी जिम्मेदारियों से बचते दिखे। जिससे साफ पता चलता है कि झरनदल्ली खदान प्रबंधन को कर्मचारियों की सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है इन्हें तो अधिक से अधिक उत्पादन दिखा कर प्रमोशन लेने की होड़ मची हुई है।जिस तारीख को घटना घटी है उसकी जानकारी सूचना के अधिकार से मांगने पर झरनदल्ली खदान प्रबंधन द्वारा उस तारीख को किसी तरह की मिसफायर का न होना बताया है जोकि पुरी तरह हास्यास्पद है। संघ को जानकारी मिली है कि झरनदल्ली खदान प्रबंधन द्वारा ब्लास्टिंग और ब्लास्टिंग के बाद हुए मिसफायर की सही जानकारी नहीं रखी जाती है।संघ का मानना है कि संभवतः झरनदल्ली खदान के कुछ अधिकारी एक्सप्लोसिव के मिस हैंडलिंग और दुरुपयोग में भी लगे हो सकतें हैं।संघ की यह आशंका निर्मूल नहीं है क्योंकि संघ को जानकारी मिली है कि पूर्व में राजहरा खदान समूह के एक कर्मी के घर से डेटोनेटर और ब्लास्टिंग के समाग्री बरामद किया था और एक बार बारूद की लूट भी हो चुकी है इसलिए यह गंभीर जांच का विषय है।संघ को जानकारी मिली है कि झरनदल्ली खदान प्रबंधन द्वारा एक्सप्लोसिव के इस्तेमाल की भी सही जानकारी नहीं रखी जाती है DMS बिलासपुर द्वारा जिस तरह से कर्मचारियों की शिकायत को नजरंदाज किया गया उससे स्पष्ट होता है कि DGMS और DMS जैसे वैधानिक संस्था में कर्मचारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए गए अधिकारी गण अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से नहीं कर रहे हैं। जिससे कार्यस्थल पर कार्यरत खदान कर्मचारियों की जान पर हमेशा खतरा बना रहता है। साथ ही जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने दिनांक 22/05/2020 को दल्ली यंत्रीकृत खदान में घटे फेटल दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले आदिवासी श्रमिक स्वर्गीय अतिराम के परिवार और बी एम एस के सदस्य होने के नाते बी एम एस को आज तक न्याय नहीं मिला है इसके उल्टा दोषी अधिकारियों को बीएसपी प्रबंधन द्वारा प्रमोशन दिया गया जोकि बहुत ही शर्मनाक है जिला मंत्री ने श्रम मंत्री को बाताया की ईस संबंध में भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद जाकर प्रभात कुमार चीफ इंस्पेक्टर आंफ मांइस डी जी एम एस धनबाद को ईसकी निष्पक्ष जांच करवाने हेतु 25/09/2020 को ज्ञापन दिया था मगर उसके बाद भी किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं हुई तब संघ ने डी जी एम एस धनबाद को पुनः ईसकी जांच हेतु 14/09/2021 को स्मरण पत्र लिखा था मगर आजतक किसी तरह की कार्यवाही का न होना डी जी एम एस धनबाद की कार्यशैली को दर्शाता है।

इससे स्पष्ट होता है कि श्रमिकों को न्याय केलिए दर दर भटकना पड़ता है और उन्हें न्याय नहीं मिल पाता है। स्वर्गीय अतिराम की मृत्यु पोल से गिरने से हुई थी और उसकी मौत वो सभी अधिकारी जिम्मेदार है जिन्होंने स्वर्गीय अतिराम का गेटपास में कूटरचना करके उसे फर्जी लाईनमैन दर्शाया था जबकि ये बात पुलिस जांच में भी सामने आ गई है कि अतिराम लाईनमैन नहीं था बीएसपी के कुछ अधिकारियों ने कूटरचना करके उसे लाईनमैन बना दिया था अंत में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और संघ के प्रतिनिधिमंडल ने श्रम मंत्री को स्वर्गीय अतिराम के मामले में कोर्ट आफ इंक्वायरी और झरनदल्ली खदान के मामले में सेक्शन 12 कमेटी या स्वतंत्र न्यायिक एजेंसी से सुक्ष्म जांच करवाने का निवेदन किया । साथ ही खदान में सुरक्षा के मापदंडों का कड़ाई से पालन हो ईसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही।भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, समाजिक कार्यकर्ता क‌ष्णा कुमार सिंह उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS