City Media - Page 1058 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1058

सांसद दीपक बैज ने उठाया एमएसपी कानूनी गारंटी पर सवाल, कृषिमंत्री तोमर ने दिया यह जवाब…

0

नई दिल्ली/जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य कानूनी गारंटी का मुद्दा उठाया। इस पर कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने जवाब दिया। सांसद दीपक बैज ने अपने सवाल में कहा कि क्या कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा एसकेएम को दिसंबर 2021 के दौरान किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी हेतु कानूनी गारंटी प्रदान करने के लिए एक समिति गठित करने का आश्वासन दिया था और यदि हां तो सच संबंधी ब्यौरा क्या है? उपर्युक्त समिति के गठन हेतु संयुक्त किसान मोर्चा को आश्वस्त की गई समय सीमा तथा किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी प्रदान करने हेतु समिति गठित करने के लिए किए गए प्रयासों का तारीख वार ब्यौरा क्या है? क्या सरकार इस समिति में प्रत्येक राज्य सरकार से सदस्यों को सम्मिलित करेगी और यदि हां तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है? क्या सरकार का विचार किसानों के उत्थान हेतु एमएसपी के लिए कोई कानून बनाने का है? यदि हां तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है और यदि नहीं, तो इसके क्या कारण हैं? और क्या सरकार की योजना एमएसपी व्यवस्था का विस्तार 22 अनिवार्य कृषि फसलों के अलावा अन्य फसलों तक करने का है? यदि हां, तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है और यदि नहीं, तो इसके क्या कारण हैं? जवाब में कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि सरकार ने एमएसपी को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और देश की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए फसल पैटर्न में बदलाव करने के लिए समिति का गठन करने का आश्वासन दिया था।

तदनुसार एक समिति गठित की गई है जिसमें किसानों, केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, कृषि अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक आदि के प्रतिनिधि शामिल हैं। सरकार राज्य सरकारों और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों विभागों के विचारों और अन्य प्रासंगिक कारकों पर विचार करने के बाद कृषि लागत और मूल्य आयोग सीएसीपी की सिफारिशों के आधार पर 22 अधिदेशित कृषि फसलों हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी और गन्ने के लिए उचित और लाभकारी मूल्य एफआरपी निर्धारित करती है। 22 अनिवार्य फसलों में 14 खरीफ फसलें तय हैं- धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, रागी, अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, नाइजरसीड कपास और 6 रबि फसलें गेहूं, जौ, चना, मसूर, रेपसीड और सरसों, कुसुम और दो व्यवसायिक फसलें जूट और खोपरा शामिल हैं। इसके अलावा तोरिया और छिलका रहित नारियल के लिए एमएसपी भी क्रमशः रेपसीड/ सरसों और खोपरा के एमएसपी के आधार पर निर्धारित किया जाता है। सरकार ने वर्ष 2018 -19 से उत्पादन की अखिल भारतीय भारित औसत लागत पर न्यूनतम 50 प्रतिशत लाभ के साथ सभी अधिदेशित खरीफ रबी और अन्य वाणिज्यिक फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि की है।

बस्तर सांसद दीपक बैज ने महंगाई के खिलाफ हल्ला बोला…

0

जीएसटी वापस लेने जमकर नारेबाजी

नई दिल्ली/ जगदलपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने जमकर प्रदर्शन किया। संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है।एक ओर जहां विपक्ष महंगाई, जीएसटी समेत कई मुद्दों को लेकर सदन के अंदर सरकार को घेर रहा है, वहीं सदन के बाहर भी विपक्ष अपनी आवाज बुलंद कर रहा है।

देश में महंगाई को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज ने राहुल गांधी के नेतृत्व में जीएसटी व महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी सांसदों के साथ संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया।

बकावंड में कई आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी का हो रहा रिसाव, बच्चों के जान से खिलवाड़

0

जगदलपुर। बस्तर जिले के बकावंड क्षेत्र में कई आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी का रिसाव हो रहा है जिससे बच्चों के जान से खिलवाड़ भी हो रहा है। इस संवेदनशील मुद्दे पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षिका सहित पंचायतों को भी अवगत कराया गया है जिसके बावजूद बारिश में बच्चे भीगने को मजबूर हैं।

बकावंड ब्लाक में महिला व बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों से बारिश का पानी रिसाव होने के संदर्भ में जानकारी मिलने पर बकावंड मुख्यालय से सटे भेजरीपदर आंगनबाड़ी केंद्र, दशापाल केंद्र क्रमांक एक ,मंगनार केंद्र क्रमांक पांच, मालगांव केंद्र एक की फोटो ग्राफ व विडियो ग्रामीणों ने भेजा है। दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में बच्चों के जान से खिलवाड़ हो सकता है। कहीं बारिश में यह ढ़ह ना जाए इसकी चिंता है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने राष्ट्र संत ललितप्रभ सागर जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

0

छत्तीसगढ़ बस्तर समेत जगदलपुर के सुख शांति समृद्धि की कामना की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने आज राजधानी रायपुर के आउटडोर स्टेडियम में राष्ट्र संत ललितप्रभ सागर जी महाराज के दिव्य सत्संग माला ” जीने की कला ” में सपरिवार सामिल हो महाराज जी से छत्तीसगढ़ एवं बस्तर समेत जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए सुख शांति समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की राष्ट्र संत ललितप्रभ सागर जी महाराज के प्रवचनों को सुनना और और उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करना व्यक्ति के जीवन को सामान्य से उत्कृष्ट की ओर ले जाता है आज के भौतिकवादी युग में संतों की वाणी को सुनकर उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करना ही सच्ची आराधना है जिससे की व्यक्ति अपने सांसारिक जीवन को उत्कृष्ट बना सकता है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता जैन एवं परिजन उपस्थित रहे |

सड़को के किनारे लगे पेवर ब्लॉक बना लोगो के लिए परेशानी का कारण

0

दल्ली राजहरा में नगर को सुंदर बनाने के लिए लगाया जा रहा है। एक ओर नगर तो सुंदर बन रहा है लेकिन दूसरी और यह किसी मुसीबत से कम नहीं हो रहा है। नगर के बीच जैन भवन चौक के पास स्थिति एक्सिस बैंक और महावीर मेडिकल के लिए यह किसी समस्या से कम नहीं है।

क्योंकि साल भर पहले दल्ली राजहरा में जब पेवर ब्लॉक लगा तब एम व्ही टी सेंटर होता हुआ माईनस आपिस चौक से लेकर नगर पालिका एवं स्टेट बैंक तथा जैन भवन चौक से लेकर इंटक ऑफिस तक बिछाया गया है। जो पेवर ब्लॉक एक्सिस बैंक के सामने लगाया गया है वह रोड से 7- 8 इंच के करीब ऊँचा लगा है। रोड और बैंक के बीच पेवर ब्लॉक लगा है जिसके कारण पेवर ब्लॉक और बैंक के बीच में गड्ढा हो गया है । बरसात और अन्य मौसम में गड्ढा होने के कारण वहां पानी भरा रहता है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिसके कारण गंदगी रहता है सूअर भी आकर उस जगह को गंदा कर देते हैं जिससे बैंक में आने वाले ग्राहकों को रोड से घूम कर जाना पड़ता है । बैंक के ग्राहको को तो रोड से घूम कर जाना उनके लिए मजबूरी है । लेकिन मेडिकल स्टोर में जाने वाले ग्राहक दूसरे मेडिकल स्टोर चले जाते हैं। मेडिकल संचालक से पूछने पर उन्होंने बताया कि मैंने नगर पालिका अध्यक्ष को जानकारी दे दी है क्योंकि यह बात उन्हीं की है। लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ है । अच्छा होता यदि नगर पालिका राजहरा वासियों की सुविधा को देखने के लिए के साथ-साथ उस में होने वाले नुकसान को भी देखकर काम करते । जिससे आम जनमानस को शिकायत करने का मौका ही नहीं मिलता और समस्या का निराकरण करने में भी तत्परता दिखाते।

साइबर सेल और गुण्डरदेही पुलिस की कार्यवाही

0

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक गुण्डरदेही एस.एस. मौर्य व उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण मे एवं निरीक्षक राकेश ठाकुर थाना प्रभारी गुण्डरदेही एवं निरीक्षक दिलेश्वर चंन्द्रवंशी प्रभारी सायबर सेल बालोद के नेतृत्व मे अवैध जुआ सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री रोकथम रेड कार्यवाही हेतु टीम गठित कर थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल बालोद द्वारा दिनांक 18.07.2022 को विभिन्न स्थानो पर जाकर रेड कार्यवाही कर सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलाते अरोपियो को पकडा गया।

अरोपी 01. गेवेन्द्र बंजारे पिता भोपाल लाल उम्र 34 साल साकिन वार्ड नंबर 14 चैनगंज के कब्जे से 1100 रूपये 02. विश्वकर्मा देशलहरे पिता भगत उम्र 45 साल साकिन वार्ड 14 चैनगंज के कब्जे से 450 रूपये 03. चेतन मनहरे पिता रामनारायण मनहरे उम्र 22 साल साकिन परसदा के कब्जे से 1900 रूपये 04. यमन जांगडे पिता शारदा प्रसाद जांगडे उम्र 21 साल साकिन अर्जुनी के कब्जे से 910 रूपये 05. धनेश्वर निषाद पिता नंदलाल निषाद उम्र 28 साल साकिन सलौनी के कब्जे से 440 रूपये 06. भुनेश्वर देवांगन पिता बलराम देवांगन साकिन गुरेदा के कब्जे से 2800 रूपये 07. चन्द्रिका कोसरिया पिता बिजुल कोसरिया उम्र 58 साल साकिन वार्ड नंबर 04 रामसागर गुण्डरदेही के कब्जे से 900 रूपये, कुल 8500 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त कार्यवाही मे सउनि डोमन साहू, सउनि अरविंद साहू, सउनि लता तिवारी, प्र.आर. विरेन्द्र साहू, प्र.आर. रोहित ठाकुर, प्र.आर. विश्वजीत साहू, थाना गुण्डरदेही प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम, आर. विपिन गुप्ता, आर. राहुल मनहरे, आर. अकाश दुबे, विवेक शाही सायबर सेल बालोद का विशेष योगदान रहा।

  1. गेवेन्द्र बंजारे पिता भोपाल लाल उम्र 34 साल साकिन वार्ड नंबर 14 चैनगंज
  2. विश्वकर्मा देशलहरे पिता भगत उम्र 45 साल साकिन वार्ड 14 चैनगंज
  3. चेतन मनहरे पिता रामनारायण मनहरे उम्र 22 साल साकिन परसदा
  4. यमन जांगडे पिता शारदा प्रसाद जांगडे उम्र 21 साल साकिन अर्जुनी
  5. धनेश्वर निषाद पिता नंदलाल निषाद उम्र 28 साल साकिन सलौनी
  6. भुनेश्वर देवांगन पिता बलराम देवांगन साकिन गुरेदा
  7. चन्द्रिका कोसरिया पिता बिजुल कोसरिया उम्र 58 साल साकिन वार्ड नंबर 04 रामसागर
    गुण्डरदेही

बस्तर सांसद दीपक बैज ने उठाया रुपये के अवमूल्यन पर सवाल, वित्तमंत्री सीतारमण ने दिया यह जवाब…

0

जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से भारतीय मुद्रा रुपये के अवमूल्यन पर सवाल उठाया, जिस पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया। बस्तर सांसद दीपक बैज ने प्रश्न किया कि क्या वित्त मंत्री यह बताने की कृपा करेंगी कि क्या जून 2022 के दौरान भारतीय रुपए में अमेरिकी डालर के मुकाबले अभूतपूर्व गिरावट आई है? यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है और इसके क्या कारण हैं? तथा वर्ष 2014 से वर्ष 2022 की अवधि में प्रत्येक वर्ष में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की कीमत कितनी रही है? क्या भारतीय रुपया 29 जून तथा 30 जून 2022 को भूटान की मुद्रा के बराबर पहुंच चुका है और यदि हां तो भारतीय मुद्रा की कीमत में तीव्र गिरावट के क्या कारण हैं? क्या सरकार द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था/ लोगों तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों पर इसके प्रभाव का आकलन करने हेतु इस संबंध में कोई समीक्षा/ अध्ययन किया गया है और यदि हां तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है? क्या सरकार ने भारतीय रुपए में होने वाली गिरावट को रोकने हेतु कोई कदम उठाए हैं? यदि हां तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है और यदि नहीं, तो इसके क्या कारण हैं और क्या भारतीय रुपए के अवमूल्यन के कारण विदेशों से भारत में बड़ी मात्रा में धन का प्रवाह हुआ है और यदि हां तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है?

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया कि 30 जून 2022 तक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की विनिमय दर 78.94 रुपए प्रति डालर थी। वर्ष 2014 से अमेरिकी डालर के मुकाबले भारतीय रुपए की विनिमय दर इस कैलेंडर वर्ष के अंतिम मूल्य अनुबंध में दिए हैं। रूस यूक्रेन युद्ध जैसे वैश्विक कारक, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और अपेक्षाकृत कठोर वैश्विक वित्तीय स्थितियां अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए का कमजोर होना प्रमुख कारण है। ब्रिटिश पाउंड जापानी येन और यूरो जैसी मुद्राएं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की तुलना में अधिक कमजोर हुई हैं और इसलिए भारतीय रुपया 2022 में इन मुद्राओं के मुकाबले मजबूत हुआ है। वित्त मंत्री ने कहा कि भूटानी बीटीएन को 1974 में इसकी शुरुआत के बाद से भारतीय रुपए के बराबर आंका गया है और भारतीय रुपए के साथ मिलकर चलता है। उन्होंने कहा कि नाम मात्र विनिमय दर किसी अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले कारकों में से केवल एक है। किसी मुद्रा के मूल्यह्रास से निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता में वृद्धि होने की संभावना रहती है जो बदले में अर्थव्यवस्था को सकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। मूल्यह्रास आयातों को भी प्रभावित करता है जो अपेक्षाकृत अधिक महंगे हो जाते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक नियमित रूप से विदेशी मुद्रा बाजार की निगरानी करता है और अत्यधिक अस्थिरता की स्थितियों में हस्तक्षेप करता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल के महीनों में ब्याज दरों में वृद्धि की है जिससे निवासियों और अनिवासियों के लिए भारतीय रुपया रखने का आकर्षण बढ़ गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इसके अलावा आरबीआई द्वारा हाल ही में किए गए उपायों में शामिल है-

(1.) वृद्धिशील विदेशी मुद्रा अनिवासी (बैंक) (एफसीएनआर बी)और अनिवासी (बाहरी) रुपया (एनआरई) जमा राशियों को सीआरआर और एसएलआर के रखरखाव से 4 नवंबर तक की छूट, 2022, (2.) नए एफसीएनआर (बी) और एनआरई जमा राशियों को ब्याज दरों में मौजूदा विनियम से छूट ताकि बैंकों को विदेशी मुद्रा जमा राशियों को आकर्षित करने की दृष्टि से तुलनीय घरेलू रुपया सावधि जमा की पेशकश की तुलना में 31 अक्टूबर 2022 तक उच्च ब्याज दरें प्रदान करने की अनुमति मिल सके। (3.) भारतीय ऋण लिखतों में विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए ऋण प्रवाह में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश से संबंधित नियामक व्यवस्था में सुधार। (4) 31 दिसंबर 2022 तक चुनिंदा मामलों में बाहरी वाणिज्यिक उधार सीमा (स्वचालित मार्ग के तहत) को 1.5 बिलियन डॉलर और समग्र लागत सीमा को 100 बीपीएस तक बढ़ाना। (5) प्राधिकृत व्यापारी श्रेणी 1 (एडी कैट 1) बैंकों को बाह्य वाणिज्यिक उधारों के लिए निर्धारित नकारात्मक सूची के अध्यधीन, अंतिम उपयोग उद्देश्यों के व्यापक सेट के लिए संस्थाओं को विदेशी मुद्रा में उधार देने के लिए विदेशी मुद्रा उधार का उपयोग करने की अनुमति देना। वित्त मंत्री ने कहा कि विदेशी पोर्टफोलियो पूंजी का बहिर्वाह भारतीय रुपए के मूल्य ह्रास का एक प्रमुख कारण है। उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में, विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में मौद्रिक तंगी, विदेशी निवेशकों को उभरते बाजारों से धन निकालने का कारण बनती है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने वित्त वर्ष 2022- 23 में अब तक भारतीय इक्विटी बाजारों से लगभग 14 बिलियन डॉलर की निकासी की है।

प्रकाश विद्यालय किरंदुल में बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से 10 वी बोर्ड का परिणाम शत प्रतिशत रहा

0

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल के प्रकाश विद्यालय स्कूल जो कि आई.सी.एस.ई बोर्ड पर आधारित है। नगर के पुराने व सर्वोत्तम स्कूलों में एक है यहां की शिक्षा शुरू से ही उच्च दर्जे की रही है। इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर बच्चे आज भारत के कई जगह में उच्च पदों पर आसीन है। हर वर्ष यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित करता रहा है। और इस वर्ष भी दसवीं कक्षा में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया । आज आई.सी.एस.ई ने दसवीं बोर्ड के नतीजे घोषित किए। जिसमें छात्राओं ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सृष्टि पात्रे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही 95. 33 अंक प्राप्त कर कुमारी रोली साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एवं 93.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कुमारी सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य बच्चों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 92.66 प्रतिशत के साथ तरंग शार्दुल चौथे स्थान पर, 92.33 प्रतिशत के साथ कुमारी अनुष्का सिंह पांचवे स्थान पर, 90.66 प्रतिशत लाकर प्रत्याशा सिंह छठवें स्थान पर एवं 90.5 प्रतिशत लाकर किरण हरिजन सातवें स्थान पर रहे।

इतना ही नहीं विद्यालय के 59 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के प्राचार्य फिलिप अब्राहम ने कहा कि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के अथक प्रयास के कारण एक बार पुनः विद्यालय में 10वीं बोर्ड का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत जो यह मुकाम हासिल करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है । उसके लिए सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

महाराष्ट्र महिला मंडल जगदलपुर द्वारा समाज की डॉ एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया गया

0

महाराष्ट्र महिला मंडल जगदलपुर द्वारा समाज की डॉ एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया गया समाज की इन महिलाओं ने करोना जैसी विपदा में निरंतर सेवाएं देकर मैं सिर्फ समाज का बल्कि शहर का नाम रोशन किया है इनकी निस्वार्थ और निर्भीक सेवा के चलते शहर के लोग अपने स्वास्थ्य से निश्चिंत होकर महामारी का मुकाबला कर सके समाज को इन महिलाओं पर गर्व इस सेवा के लिए समाज के पदाधिकारियों द्वारा इनका सम्मान किया गया |

सम्मानित महिला चिकित्सकों में सर्व वरिष्ठ डॉ ज्योति लागू डॉक्टर मनीषा काले डॉक्टर अर्पिता लागू का सम्मान किया गया इसी क्रम में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सौ संयुक्ता लागू और सौ मयूरी खेड़ुलकर को सम्मानित किया गया समाज की मीडिया प्रभारी आभा सामदेकर ने बताया कि महाराष्ट्र महिला मंडल द्वारा आने वाले दिनों में इसी प्रकार शहर की अग्रणी अन्य महिलाओं का सम्मान किया जाएगा.

संकुल समन्वयक को तीन काल खण्ड पढ़ाने का डीईओ ने दिया निर्देश

0

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया बस्तर, बकावण्ड ब्लॉक की शालाओ का निरीक्षण

बच्चों को गुणवक्ता युक्त शिक्षा देने का शिक्षको को दिया निर्देश

शालाओ में अधिक दर्ज सँख्या होने से एकल शिक्षकीय शालाओं में अध्यापन कार्य व्यवस्थित रूप से चल सके इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान ने बस्तर ब्लॉक की प्राथमिक शाला सरपँच पारा कुदालगांव का निरीक्षण किया प्रातः 10. 30 बजे किया । शिक्षिका बच्चों को पढ़ाते हुई मिली। शाला की दर्ज सँख्या 70 में से 52 बच्चे उपस्थित थे। उक्त स्कूल में पदस्थ शिक्षक संकुल समन्वयक का कार्य करने की जानकारी पालको के द्वारा दी गई जिस डीईओ ने सभी संकुल समन्वयकों को तीन काल खण्ड पढ़ाने का निर्देश बीईओ बीआरसी को दिया।।

डीईओ ने बच्चों की समझ को लेकर की बात

जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान ने शालाओं में निरीक्षण के दौरान बच्चों से उनकी समझ को लेकर बातें की बच्चो से विज्ञान विषय के बारे में बात की पुस्तक को पढ़वाया।उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से निवेदन किया कि बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। कोरोना काल के समय जो नुक्सान पढ़ाई का हुआ है उसकी भरपाई हो सके।

हायर सेकेण्डरी घाटलोहंगा में बच्चो को कम्प्यूटर क्लास किस तरह चल रही है इसकी जानकारी भी निरीक्षण के दौरान ली। शिक्षक शिक्षिकाओं को शिक्षक डायरी को पूर्ण रखने का निर्देश दिया। माशा घाटलोहंगा में शिक्षको को बच्चो की समझ को ज्यादा से ज्यादा बढाने की बात कही। शिक्षक डायरी का किया अवलोकन। प्राशा आवास प्लाट पथरलीपारा संकुल बोरपदर का भी निरिक्षण किया। मध्यान भोजन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए बच्चों को मौसमी सब्जी भी अनिवार्य रूप से खिलाने का निर्देश दिया। इस दौरान मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS