City Media - Page 1059 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1059

बैंक से निकला जाली नोट, बैंक मैनेजर नही दे रहे है कोई सफाई

0

सतर्क रहें अब एटीएम से निकलते है जाली नोट, सवाल यह कि अब बैंक वाले ही खफा रहे है जाली नोटों को
अमरेश झा, कोंडागांव

कोंडागांव :- कोंडागांव जिला मुख्यालय में एक ऐसा मामला सामने आया है जिन्हें गुनाह ना करने बाद भी जाली नोट के चक्कर मे अपने 500 रुपये गवांने पड़ गए ।

गौरतलब है कि कोंडागांव मुख्यालय के ऐक्सिस बैंक में लगे एटीएम में पैसे निकालने गए एक स्थानीय ने रकम निकालने के लिए जब विधिवत प्रणाली किया तो पैसे निकालने के बाद उन्हें एक नोट पर शक हुआ तो उन्होंने ऐक्सिस बैंक के ब्रान्च मैनेजर को इसके बारे में जानकारी दी और जाली नोट के बारे में अवगत कराया गया और पुलिस को भी इसकी जानकारी दिया गया।

अब यह इस मामले को इंगित करती है कि बैंक प्रबंधन की चुप्पी दर्शा रही है कि बैंक की संलिप्तता भी कंही ना कंही इसमें दर्शित हो रही है। बाकी उक्त बैंक की महिमा मंडन तो पहले से ही जग जाहिर है। अब क्या आगे भी इस तरह के ग्रामीण ठगे जायेगे यह कहना अब मुश्किल होगा?

आईटी सेल की विधानसभा व जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल व सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी योगेश पानीग्राही के मुख्य आतिथ्य व शहर जिला अध्यक्ष (आईटी सेल)आदर्श नायक व जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष (आई सेल)आयुष मोहंती की अध्यक्षता में आईटी सेल की विधानसभा व जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में गत दिवस आईटी सेल व सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा द्वारा लिए गए निर्णय को जिला व विधानसभा स्तर पर कैसे अनुपालन करें उसकी भुमिका बनी।

इस बैठक में जिला व विधानसभा स्तरीय पदाधिकारियों का अनुमोदन किया गया जिसमें फैजान खां जिला उपाध्यक्ष, एडवीन मार्क, सागर राव, जितेंद्र नाग जिला महासचिव , रचित नायक ,औफांज खां, दीपांशु ठाकुर सचिव तथा जेकब दास, रोशन कुमार गुलाब व अमित नाग को सहसचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विधानसभा स्तर पर अध्यक्ष आयुष मोहंती,किशन ठाकुर उपाध्यक्ष ,विशाल खापर्डे महासचिव,मेहुल खापर्डे सचिव, गणेश शंकर श्रीवास्तव सचिव,नीरज बघेल सचिव व दीपांशु ठाकुर सहसचिव बनाया गया। पानीग्राही ने बैठक के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि एआईसीसी के निर्देश पर कांग्रेस विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करना है। झूठ-फरेब और छल-प्रपंच से भारत में जो वर्गभेद फैलाकर गंगा -जमुनी तहजीब को बर्बाद कर रहें हैं उन्हें सरेबाजार जनता के साथ मिलकर बेनकाब करना है।

कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर हुई बैठक

0

बस्तर विधानसभा के 03 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करपावंड, बकावंड,बस्तर,एवं नारायणपुर विधानसभा की 01 ब्लॉक भानपुरी में संगठन को लेकर बैठक आहूत की गई जिसमें डी.आर.ओ. सुनील कुमार सिंह एवं बी.आर.ओ. व बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल एवं ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य मौजूद रहे |

हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार पूरे प्रदेश भर में संगठन चुनाव होने है जिसके लिए डीआरओ बीआरओ की नियुक्ति की गई है उन के माध्यम से संगठन में जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष कि नियुक्ति की जानी है इसी संदर्भ में आज चार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करपावंड, बकावंड, बस्तर एवं भानपुरी में बैठक रखी गई |

जिसमें अध्यक्ष के दावेदारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की बस्तर विधानसभा में कुल तीन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करपावंड, बकावंड एवं बस्तर में अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है वही नारायणपुर विधानसभा से भानपुरी ब्लॉक में अध्यक्ष की नियुक्ति होनी है |

पार्टी एवं संगठन की सक्रियता मजबूती को लेकर लगातार संघर्ष करने वाले नामों पर मतदान होना है सूत्रों की मानें तो दावेदारों की लिस्ट में सर्वप्रथम मजबूती से नजर आ रहे हैं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मजबूत बनाने के लिए जो लगातार पार्टी संगठन मजबूत करने के लिए सक्रिय नजर आते हैं देखना यह भी दिलचस्प होगा कि उदयपुर शिविर में जिस तरह से संगठन चुनाव को लेकर निर्देश दिए गए हैं की एक व्यक्ति को एक पद युवाओं की भागीदारी 50% सुनिश्चित करना आदि अगर इस दिशा निर्देश पर कड़ाई से पालन होता है तो निश्चित ही इस बार नये लोगों को मौका मिलकर एवं वरिष्ठजनों को निश्चित रूप से लाभ मिलना चाहिए बैठक में मुख्य रूप से संगठन चुनाव के संबंध में चर्चा की गई |

DRO एवं BRO ने बस्तर विधायक जी को बुके और एक प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया और कहा की आप जिस तरह से आप लोगों के बीच में बहुत ही सक्रिय होकर काम कर रहे है हमें आपको देखकर बड़ी ऊर्जा मिल रही है और काफ़ी कुछ सिखने को मिल रहा है |

इस दौरान एआईसीसी द्वारा नियुक्त डीआरओ सुनील कुमार सिंह जी एवं सीमाब खान बीआरओ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बकावंड, संग्राम मरकाम बीआरओ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करपावंड, बुधराम नेताम बीआरओ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बस्तर, हेमा देवांगन बीआरओ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी, की उपस्थिति में बैठक संपन्न की गई जिसमें मुख्य रुप से संगठन चुनाव के संबंध में चर्चा की गई एवं समस्त पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण और समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे |

AICC द्वारा नियुक्त कोंडागांव के डीआरओ शमशेद आलम के निर्देशानुसार धनोरा ब्लॉक के बीआरओ अनवर खान ने संगठन चुनाव पर कांग्रेसजनों से की विस्तृत चर्चा

0

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में संगठन चुनाव निर्वाचन की प्रक्रिया लगभग शुरू हो चुकी है चुनाव प्रक्रिया को धरातल पर लाने के लिए सभी ब्लॉकों में बीआरओ की नियुक्तियां भी की जा चुकी हैं.

आपसी सामंजस्य के साथ संगठन चुनाव को संपन्न कराया जाएगा जिसमें सभी कांग्रेसियों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी.

जिला प्रभारी यशवर्धन राव ने संगठन चुनाव को लेकर हुई बैठक में होने वाले चुनाव निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों पर जानकारी देते उपस्थित कांग्रेसियों से अपना अनुभव साझा किया.

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं AICC द्वारा नियुक्त डीआरओ मान.शमशेद आलम जी (बिहार) के निर्देशानुसार आज दिनांक 17 जुलाई 2022 (रविवार) को केशकाल विधानसभा धनोरा ब्लॉक के बीआरओ अनवर खान, जिला प्रभारी यशवर्धन राव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में सदस्यता अभियान की समीक्षा एवं संगठनात्मक चुनाव के नेताओ और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए डीआरओ शमशेद आलम ने कहा कि AICC के द्वारा संगठन चुनाव निर्वाचन की प्रक्रिया लगभग शुरू हो चुकी है चुनाव प्रक्रिया को धरातल पर लाने के लिए सभी ब्लॉकों में बीआरओ की नियुक्तियां भी की जा चुकी हैं चुनाव निर्वाचन प्रक्रिया की आवश्यक व महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि आपसी सामंजस्य के साथ संगठन चुनाव को सम्पन्न कराया जायेगा, सदस्यता अभियान की समीक्षा एवं संगठनात्मक चुनाव के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते कहा कि संगठन चुनाव में सभी कांग्रेसजनो की भागीदारी अतिमहत्वपूर्ण होगी।

धनोरा ब्लॉक के बीआरओ अनवर खान ने उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व वरिष्ठ कांग्रेसजनों का स्वागत किया और कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन चुनाव निर्वाचन की प्रक्रिया लगभग शुरू हो चुकी है पूरा देश कांग्रेस को एक मजबूत विकल्प के रूप में उठाकर खड़ा होते हुए देखना चाहता है ऐसी स्थिति में सभी कार्यकर्ता के ऊपर जनाकांक्षा पर खरा उतरना एक बहुत बड़ी चुनौती है उदयपुर के चिंतन शिविर के बाद पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है आपसी सामंजस्य के साथ संगठन चुनाव को संपन्न कराया जाएगा जिसमें सभी कांग्रेसियों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी, सदस्यता अभियान में जिन्होंने भी संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन से लोगों को जोड़ने में अहम किरदार निभाया वह बहुत ही बधाई के पात्र हैं क्योंकि किसी भी संगठन समाज व परिवार से लोगों को जोड़ने में जो परेशानियां और तकलीफें आती है वह जोड़ने वाला ही समझ सकता है और आपने इतनी मुस्तैदी के साथ इस जटिल प्रक्रिया का निर्वहन किया वह तारीफ-ए-काबिल है और आगे भी इसी तरह पार्टिहित में अपने दायित्व और कर्तव्य का निर्वहन करें इसकी आशा और अपेक्षा रखता हूं।

कोंडागांव जिला प्रभारी यशवर्धन राव ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए बताया कि संगठन चुनाव के लिए जो आपने सदस्यता कराई है उसके अन्तर्गत अब संगठनात्मक चुनाव निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण किया जाना है जिसमें आपकी सहभागिता आवश्यक है तथा आपने जिस मेहनत व लगन के साथ सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई उसके लिए आप सभी बधाई के पात्र है पार्टी संगठन का चुनाव पूरी इमानदारी पूर्वक एवं पारदर्शिता के साथ किया जाएगा संगठन को मजबूती प्रदान करना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है उम्मीद और आशा करता हूं कि आगे भी आपको पार्टी संगठन के द्वारा दी जाने वाली जवाबदारी और जिम्मेदारियों व दायित्व का निर्वहन इसी तरह पूरी निष्ठा के साथ निभाए इन्हीं आशाओं और अपेक्षाओं के साथ आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

चुनाव के संदर्भ में हुए इस महत्वपूर्ण बैठक में धनोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रवीण अग्निहोत्री,रमेश बेलसरिया,घसिया राम सेठिया,उमेश यादव,राजमन मंडावी,धनाजी नरेठी,शिव कुलदीप,प्रवीण बरनवाल,नवीन अग्निहोत्री,तीज राम कोर्राम,गंगाराम बघेल,सुरेंद्र यादव,बलराम मरापी, नीलेश नेगी,सतवन महावीर सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,सेवादल, युवक कांग्रेस,महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

0

आज दिनांक 19.05.22 एवं दिनांक 13.06.2022 को थाना गुरूर क्षेत्र अंतर्गत आवेदक गणो ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिक पुत्री(गुमनाम) को अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिक जानते हुए उसके वैध संरक्षण की संरक्षता से बहला फुसला भगा ले गया कि रिपोर्ट पर थाना गुरूर में अपराध क्रमांक 269/2022 धारा 363 भादवि एवं 298/2022 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया प्रकरण की कायमी उपरान्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बागडे एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण के नेतृत्व मे टीम गठित कर अपहृता एवं अज्ञात आरोपी के विभिन्न मोबाईल नंबरो का सायबर सेल बालोद के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर संदेही मोबाईल नंबरो का वर्तमान लोकेशन के आधार पर को टीम रवाना किया गया था

जिसमेे अपराध क्रमांक 269/2022 धारा 363 भादवि के अपहृता (गुमनाम) के पता तलाश हेतु टीम राजनगर जिला छत्तरपुर रवाना हुआ था राजनगर से अपहृता को आरोपी रमेश विष्वकर्मा पिता विनोद विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष साकिन बरा थाना राजनगर जिला छत्तरपुर मध्यप्रदेश के कब्जे से बरामद कर दस्तयाबी किया गया

अपहृता से पुछताछ के दौरान आरोपी द्वारा नाबालिक जानते हुए बहला फुसला कर शादी प्रलोभन देकर भगा ले जाकर जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाना बताने पर प्रकरण में धारा 366, 376(2)(ढ), 376(3) भादवि 4,5(ठ) 6 पाक्सो एक्ट एवं 3(2)(अ) क एस.सी एस टी एक्ट जोडी गई आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 16.07.2022 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।ऽ इसी प्रकार चौकी कंवर थाना गुरूर केे अपराध क्रमांक 298/2022 धारा 363 भादवि के अपहृता (गुमनाम) की पता तलाश मे पुलिस टीम जिला कन्नौज उत्तरप्रदेश रवाना हुआ था कन्नौज उत्तरप्रदेश से विधि से संघर्षरत् बालक (गुमनाम) निवासी जिला कन्नौज उत्तरप्रदेश के कब्जे से बरामद कर दस्तयाबी किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अपहृता से पुछताछ के दौरान आरोपी द्वारा नाबालिक जानते हुए बहला फुसला कर शादी प्रलोभन देकर भगा ले जाकर जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाना बताने पर प्रकरण में धारा 366, 376(2)(ढ), 376(3) भादवि 4,5(ठ) 6 पाक्सो एक्ट जोडी गई है विधि से संघर्षरत् बालक को आज दिनांक 16.07.2022 को बाल संपेक्षण गृह भेजा गया । उक्त प्रकरण को सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी एवं विवेचना में निरीक्षक भानुप्रताप साव थाना प्रभारी गुरूर, सउनि धरम भुआर्य चौकी प्रभारी म0प्र0आर0 नर्मदा कोठारी, आरक्षक कोमल साहू, सुनील बघेल, योगेश सिन्हा सराहनीय भूमिका रही।

जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में ब्लाक अध्यक्ष पद एवं प्रदेश के पद हेतु की गई रायशुमारी

0

फरसगांव ब्लाक अध्यक्ष पद एवं प्रदेश के पद का हुआ गठन :- विजय लांडगे चुने गए कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक् अध्यक्ष

अमरेश झा, कोंडागांव

आज 16/07/22 को फरसगांव ब्लॉक के स्थानीय विश्रामगृह में कांग्रेस पार्टी की एक अहम बैठक आहूत की गई जहां फरसगांव ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से विजय लांडगे का नाम प्रस्तावित किया गया। विदित हो कि विजय लांडगे केशकाल विधायक संत राम नेताम, प्रदेश महामंत्री रवि घोष, राज्यसभा सदस्य फूलो देवी नेताम एवं कोंडागांव विधायक सह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के बेहद करीबी भी माने जाते हैं।

यह कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में ब्लाक फरसगांव में आयोजित हुआ, जिसे बीआरओ शिव पाण्डेय एवं डीआरओ शमशेर आलम द्वारा स्वीकार किया गया और इसी कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेतु प्रह्लाद कुंजाम के नाम पर भी सहर्ष सहमति बनी।

उक्त बैठक में ब्लाक अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, उग्रेश मरकाम, मानसाय निषाद, शिवप्रशाद पांडे, शिवलाल मंडावी, सोनूराम नाइक,रितेश जायसवाल, संजय दास,इंदरमल बघेल, बुधमन दीवान, विशाल शर्मा,तरुण भौमिक,राजेंद्र फिलिप, विक्की दास, दीपेंद्र मसीह,संदीप साहू,महेंद्र पांडे, कवलदास मानिकपुरी,जयलाल नाग,ललित सलाम, सुकालू मरकाम,सोमनाथ पोटाई,प्रेम मंडावी, सियाराम नेताम,सुखदेव नेताम, फूलसिंह नेताम, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वच्छता पखवाड़ा में जलजीवन मिशन का जागरूकता अभियान

0

आज दिनांक 16/07/2022 में सहभागी समाज सेवी संस्था के द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम किया गया। ग्राम पंचायत कोरर के हाई स्कूल, मिडिल स्कूल के शिक्षकों, स्कूली छात्र छात्राओं के साथ जल संरक्षण व ग्राम स्वच्छता पर जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को जल बचाने और स्वच्छता बनाने का संदेश दिया गया ।

हर घर नाल हर घर जल योजना से छात्र छात्राओं को शुद्ध पेयजल की जानकारी दिया गया। गंदे जल प्रबंधन से जल बचत के तरीकों जैसे सोकता गड्ढा निर्माण आवश्यकता अनुसार जल का प्रयोग और किचन गार्डन के विषय में भी जानकारी दिया गया। बच्चों को दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए हाथ धुलाई का कार्य कराया गया जिसमे हाथ धोने के सभी स्टेप को बताया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोरर सरपंच श्री सौरभ सिंह ठाकुर , शालाप्रबंधन के अध्यक्ष अकरम कुरैशी जी शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल से अनुपम जोफर सर व माध्यमिक शाला के प्राचार्य एल के भारद्वाज सर व समस्त शिक्षकों के सहयोग से सफल हुआ है। कोरर के पंचायत परिवार, शाला परिवार व सहभागी संस्था के कार्यकर्ता आलोक ताम्रकार, रवि कुमार, नवीन रजक, नरोत्तम, गौतम कुलदीप शामिल रहे है।

डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल में सीसीए के चारों सदनों के बीच हुआ समूह नृत्य व श्लोक प्रतियोगिता

0

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल स्थित डी ए वी पब्लिक स्कूल किरंदुल में सीसीए कार्यक्रम के तहत चारो सदनों के बीच समूह नृत्य व श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के सभागार में किया गया। पूरे वर्ष भर होने वाली पाठ्यक्रम सहगामी क्रिया सीसीए का शुभारंभ सीसीए प्रभारी नीति सिंह के मंत्रोच्चारण के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य पी.एल वर्मा, सीसीए प्रभारी गीतांजली खरे, मृणाल डगारिया, श्री धीरज बंछोर एव्ं चारों सदन दयानंद, हंसराज, श्रद्धानंद, विरजानंद के प्रभारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य पी एल वर्मा द्वारा सभी सदन प्रभारियों का पुष्पगुच्छ द्वारा सम्मान किया गया। सीसीए कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष भर चारों सदनों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

जिसमें आज सर्वप्रथम कनिष्ठ वर्ग के लिए श्लोक प्रतियोगिता मंत्रोच्चारण एवं वरिष्ठ वर्ग के लिए लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों का उत्कृष्ट एव्ं सराहनीय प्रदर्शन रहा। नीति सिंह के द्वारा पूरे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका वनेश्वरी साहू, धरती वर्मा, सुखदेव सिंह, रूपा सक्सेना ने अदा की। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य पी एल वर्मा ने सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया एवं विद्याथियों को प्रत्येक कार्यक्रम में इसी तरह बढ चढकर हिस्सा लेने को प्रोत्साहित किया।

डेढ माह पुर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी मृतक का नौकर ही निकला कातिल

0

थाना गुण्डरदेही क्षेत्रांतर्गत ग्राम सांकरी के डेढ माह पुर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी मृतक का नौकर ही निकला कातिल मृतक काम को लेकर आरोपी को करता था डांट पटका गुण्डरदेही पुलिस व साईबर सेल बालोद की टीम के संयुक्त प्रयासों से सुलझी हत्या की गुत्थी

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि प्रकरण के मृतक बालकिशन ताम्रकर पिता टोमन लाल ताम्रकर उम्र 73 साल साकिन सांकरी विगत 04-05 साल से कछार खेत घर ग्राम सांकरी के आम बगीचा बाड़ी खेत में स्थित घर मे रहकर घर के करीबन 12-13 एकड कृषि भूमि का देखरेख करते थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दिनांक 23.05.2022 को मृतक के पुत्र युगल ताम्रकर के मोबाइल नंबर पर ग्राम मोहलाई निवासी देवधर विश्वकर्मा ने फोन कर बताया की आपके पिताजी की मृत्यु हो गया लगता है, तब मृतक का पुत्र तुरंत कछार खेत अपने चचेरा भाई नवनीत ताम्रकार के साथ आकर देखा तो कुर्सी पर मृत अवस्था में था, किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसी ठोस वस्तु से चोट पहुंचाकर हत्या किया है कि अपराध क्रमांक 109/2022 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना कार्यवाही के दौरान अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु विशेष टीम गठित कर, टीम द्वारा लगातार कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपी सतानंद यादव पिता गोपीराम यादव उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड नं0 09 सांकरी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया जिसमें आरोपी द्वारा हत्या करने कारणों में मृतक द्वारा काम को लेकर व अन्य मजदूरों के सामने बार-बार डांट व जलिल करने से परेशान होकर योजनाबद्ध तरीके से मृतक की हत्या करने की नीयत से रात्रि में घर से खाना खाकर कछार खेत आम बगीचा में जाकर हत्या जैसे जघन्य घटना को अंजाम दिया। घटना में प्रयुक्त हथियार व पहने हुये कपड़े को जप्त कर दिनांक 16.07.2022 के 15.10 बजे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है।


अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने एवं आरोपी की गिरफ्तारी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन व श्रीमान उपपुलिस अधीक्षक महोदय गुण्डरदेही श्री एस.एस.मौर्य व उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल श्री राजेश बागडे के पर्यवेक्षण मे निरीक्षक श्री राकेश ठाकुर, निरीक्षक भानुप्रताप साव थाना प्रभारी गुरूर, निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी प्रभारी सायबर सेल बालोद, सउनि संजीवन साहू, सउनि डोमन साहू थाना गुण्डरदेही, प्र0आर0 भुनेश्वर मरकाम, प्र0आर0 प्रेम राजपुत, प्र0आर0 रूमलाल चुरेन्द्र, आर0 विपीन गुप्ता, राहुल मनहरे, आकाश दुबे,विवेक शाही, संदीप यादव, पुरन देवांगन, मिथलेश यादव, सायबर सेल बालोद, आर0 दमन वर्मा, चोकेन्द्र साहू थाना गुण्डरदेही का विशेष योगदान रहा।

      

नाम आरोपी:-
सतानंद यादव पिता गोपीराम यादव उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड नं0 09 सांकरी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद

योजना का लाभ पात्र हितग्राही को मिले :- कमिश्नर श्याम धावड़े

0

वनों को संरक्षित करना हम सबका दायित्व- कलेक्टर चंदन कुमार

सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों की मान्यता और प्रबंधन हेतु संभाग स्तरीय परिचर्चा

जगदलपुर 16 जुलाई 2022 – कमिश्नर श्याम धावड़े ने कहा कि संभाग के सभी जिलों के दौरा में महसूस किया की वन अधिकार मान्यता पत्र के प्रति लोंगों में जागरूकता की कमी है। वनों पर आश्रित वनवासी को एफआरए क़ानून के प्रावधानों के तहत लाभ दिया जाना आवश्यक है । इस योजना लाभ पात्र हितग्राही को मिलना चाहिए।साथ ही सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों की मान्यता और प्रबंधन के सम्बंध में सीमा विवाद की स्थिति का निराकरण राजस्व, वन और पंचायत विभाग के मैदानी अमलो के द्वारा किया जाए। इस कार्यशाला में पहुँचे सभी समाज प्रमुख, वन ग्राम समिति के सदस्य कार्यशाला में सिखकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ दिलाने का प्रयास करे। कमिश्नर धावड़े उक्त बातें जिला कार्यालय जगदलपुर के प्रेरणा हाल में आयोजित सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों की मान्यता और प्रबंधन की संभाग स्तरीय परिचर्चा में कही।

कार्यशाला में कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि वनों को संरक्षित करना हम सबका दायित्व है। सीएफआरआर के लिए ग्रामीणों से माँग आनी चाहिए किंतु जागरूकता की कमी से ग्रामीण इस क़ानून का लाभ नहीं ले पा रहे है। साथ ही कुछ मामले अधिकारों का दुरूपयोग का भी आया। जंगल में सामुदायिक अधिकार है जंगल के सभी वनोंत्पाद सभी का हक़ है इसलिए वनों को संरक्षित करना भी ज़रूरी है।वन अधिकार मान्यता पत्र के प्रावधानों के तहत हितग्राही को देने के मामले में वन अधिकार समिति को सजग होना ज़रूरी है।

मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद ने कहा कि जंगल में निवास करने वाले नागरिकों को सामुदायिक प्रबंधन का दायित्व दिया जाना चाहिए। समुदाय से आवेदन ग्रामसभा के माध्यम से आए इसके लिए लोंगों में जागरूकता ज़रूरी है। प्रबंधन योजना में वन उत्पाद तथा वनों को बचाव पर सहभागिता आवश्यक है, लघुवनोपज वाले फलदार पेड़-पौधे का संरक्षण भी ज़रूरी है। वन संसाधन में सीमा विवाद की स्थिति बनती है इसके लिए आपस में मिलकर समस्या का निराकरण करें।

इस परिचर्चा का आयोजन जिला प्रशासन बस्तर और एटीईईई बेंगलुरु के द्वारा किया गया था जिसमें बस्तर संभाग और जिले में सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों का अमल की स्थिति- चुनौतियां, सीएफआरआर के सुचारु क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण और क्षमतावर्धन, सीएफआरआर दावा निर्माण और अनुमोदन की प्रकिया में वेबजीआईएस और मोबिलऐप की उपयोगिता,सीमा विवाद, क्षेत्र का प्रबंधन, आजीविका विकास के लिए लघु वनोपज और सीएफआरआर के क्रियान्वयन पर परिचर्चा किया गया।कार्यशाला में एटीईईई बेंगलुरु डॉ. शरतचंद्र लेले, डॉ. श्रुति मोकाशी, डॉ. वेंकट रामानुजम सहित अन्य प्रशिक्षक उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS