City Media - Page 1079 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1079

महारानी अस्पताल में पहली बार इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की उन्नत पद्धति से किया गया सफल इलाज

0

जगदलपुर 25 जून 2022 – जगदलपुर के महारानी अस्पताल में गत 9 जून 2022 को भर्ती हुए बकावंड निवासी 20 वर्षीय नवयुवक की सोनोग्राफी डॉ मनीष मेश्राम रेडियोलोजिस्ट द्वारा की गई एवं उनके द्वारा तुरंत ही पता लगा लिया की मरीज के यकृत (Liver) में लगभग 250 एमएल तक का मवाद है। तत्पश्चात सर्जन डॉ दिव्या एवं रेडियोलोजिस्ट डॉ मनीष मेश्राम की मदद से सोनोग्राफी के ही द्वारा केवल एक पतली पाइप मात्र से मवाद को यकृत से बाहर निकालने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया का निष्पादन किया गया एवं अगले ही दिन पुनः सोनोग्राफी करने पर पता चला की केवल 18 एमएल ही मवाद रह गया है अर्थात मरीज लगभग ठीक हो गया।

क्या होती है यह अंदरूनी अंगो में मवाद की बीमारी

शरीर के भीतर यदि किसी अंग में किसी वजह जैसे की किसी इंफेक्शन से मवाद भर जाए तो वह अंग खराब हो सकता है। ऐसे में हमारे शरीर के बहुमूल्य अंग को बचाने हेतु मवाद को बाहर निकालना एवं उसका उपचार करना लाज़मी हो जाता है । डॉ दिव्या (सर्जन) बतातीं है की ऐसे मवादो की अधिक मात्रा को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन का सहारा लेना पड़ता है, जिसमे पेट में चीरा लगाकर उक्त अंग तक पहुंचा जाता है और मवाद निकालने की प्रक्रिया की जाती है। मरीज़ की शारीरिक अवस्थानुसार इस प्रक्रिया की बहुत सी अनचाही परिणाम (side effects) मरीज़ को हो सकते है जैसे की अन्य सर्जरी में होतीं हैं। किंतु अब सोनोग्राफी की आधुनिक पद्धति पिग टेल पाइप से केवल एक छोटी सी छिद्र करके पतली पाइप द्वारा मवाद को बाहर निकाला जा सकता है। यह प्रक्रिया इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के अंतर्गत आती है

क्या होती है इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी
————————————————–
डॉ मेश्राम ने बताया की इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी वर्तमान समय में चिकित्सा विभाग की अत्यधिक उन्नत, विशेष कुशलता एवं गुणवत्ता युक्त शाखा है । इसमें सीटी स्कैन एवं सोनोग्राफी की सहायता से शरीर की विभिन्न बीमारियों का इलाज केवल एक पतली पाइप ही की सहायता से कर दिया जाता है। इसमें सीटी स्कैन द्वारा दिमाग, पेट, हाथ या पैरों के रक्त की नसों की विभिन्न बीमारियों तथा सोनोग्राफी द्वारा पेट के विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाता है जिसकी चर्चा आगे की गई है।

क्या होती है पिग टेल पाइप कैथेटराइजेशन

डॉ मेश्राम बताते हैं कि आरंभ में सोनोग्राफी का उपयोग केवल बीमारी का पता लगाने के उद्देश्य से ही किया जाता था किंतु बाद की निरंतर विकास की धारा से सोनोग्राफी का उपयोग कुछ बीमारियों जैसे अंगों में भरे मवाद, गुर्दे (Kidney) में पेशाब रूक जाना, यकृत में या पित्त की नली में रुकावट से पित्त न निकल पाने के इलाज के लिए उपयोग में करने की प्रक्रिया अपनाई गई। शरीर के भीतर मवाद होने की पहचान सहजता से उपलब्ध सोनोग्राफी द्वारा शीघ्रता से की जा सकती है तथा उन्नत पद्धति से सोनोग्राफी के ही द्वारा केवल एक पतली पाइप के माध्यम से भीतरी अंगो से मवाद को लोकल एनेस्थेसिया देकर एक छोटी सी छिद्र करके निकल लिया जाता है। इस प्रक्रिया को पिग टेल कैथेटराइजेशन (Pig Tail Catheterisation) कहते हैं। इस प्रक्रिया के लिए सोनोग्राफी की बहुत ही अच्छी ज्ञान एवं तजुर्बा होने की आवश्यकता होती है ताकि पाइप के सिरे को सटीक तौर पर बिना किसी अन्य अंग या नसों को नुकसान पहुंचाए, मवाद में ही ले जाया जा सके और मवाद बाहर निकाला जा सके।

सोनोग्राफी द्वारा पिग टेल पाइप के फायदे

सोनोग्राफी बहुत ही सहजता से उपलब्ध हो जाती है एवम इसके खर्चे भी बहुत कम होते है । पिग टेल से मवाद निकलने हेतु लोकल एनेस्थेसिया दिया जाता है जिसमे एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की ज़रूरत नही पड़ती। इसमें मरीज को बेहोश नही किया जाता। मरीज़ सचेत अवस्था में ही रहते है और उन्हें ज्यादा किसी दर्द का अहसास भी नहीं होता। पिग टेल पाइप की प्रक्रिया बहुत ही कम समय में पूरी हो जाती है।

ज्ञात जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की सरकारी चिकित्सा संस्थाओं में से डॉ अंबेडकर भीमराव अंबेडकर अस्पताल रायपुर, AIIMS रायपुर एवं CIMS बिलासपुर जैसी बड़ी बड़ी अस्पतालों में सोनोग्राफी द्वारा पिग टेल पाइप प्रक्रिया सामान्य तौर से की जाती है। महारानी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद ने बताया की सोनोग्राफी द्वारा पिग टेल पाइप प्रक्रिया अस्पताल के लिए एक मील का पत्थर है। संभवतः छत्तीसगढ़ के जिला चिकित्सालय स्तर पर रेडियोलॉजी विभाग में पिग टेल पाइप द्वारा मवाद निकालने की प्रक्रिया सर्वप्रथम महारानी अस्पताल जगदलपुर में की गई है। सरकारी संस्थाओं से अलग निजी संस्थाओं में यह प्रक्रिया बहुत ही महंगी होती है । यह बहुत ही उन्नत तकनीकी प्रक्रिया है जो की अब बस्तरवासियो को सहजता से कम से कम खर्चे में महारानी अस्पताल में उपलब्ध हो जाएगी।

नेत्रहीन दिव्यांगों ने बस्तर पुलिस का क्यों किया धन्यवाद

0

जगदलपुर बस्तर पुलिस हमेशा ही बेहतर काम कर रही है चाहे चोरी के मामले हो या गांजा तस्करी के मामले या गुंडागर्दी के मामले सभी अपराधों में लगाम लगाती जा रही है और अपने बेहतर काम से बस्तर पुलिस की पहचान अब दुनिया के कोने कोने तक पहुंच रही है आज भी एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनने के बाद कोतवाली टीआई एमन साहू हरकत में आए और कूछ घंटे में नेत्रहीन दो दोस्तों की मदद की नेतानार के रहने वाले देवदास नाग अपने एक दिव्यांग दोस्त के साथ जगदलपुर महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट लेकर पहुंचे हुए थे अपना काम निपटाने के बाद दोनों दोस्त एक ऑटो में बैठकर संजय बाजार पहुंचे और ऑटो वाले को पैसा देकर उतर गए कुछ मिनट बाद जब देवदास को पता चला कि उसका बैग उसके कंधे पर नहीं है बल्कि उनका बैग ऑटो में ही छूट गया जिसे लेकर दोनों दोस्त कोतवाली थाना पहुंचे जहां इसकी शिकायत थाना प्रभारी से की थाना प्रभारी ने तुरंत इसे संज्ञान में लिया और हिमांशु यादव ओमप्रकाश सिंह दोनों को इसकी जिम्मेदारी दी उन्होंने सीसीटीवी कैमरा की मदद से कुछ ही देर में दोनों दिव्यांगों के बैग ढूंढ निकालें और कोतवाली बुलाकर दोनों को ही सुपुर्द कर दिया बैग मिलने के बाद दोनों दिव्यांगों ने बैग को चेक किया जिसमें उनके महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट और कपड़े कुछ पैसे भी सलामत मिले जिसे लेकर दोनों दिव्यांगों ने बस्तर पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद भी किया |

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक से सौजन्य भेंट किया

0

दल्ली राजहरा – आज दिनांक 25 जून को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव जी से उनके कार्यकाल बालोद में सौजन्य भेंट मुलाकात किया गया और पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।

राजहरा की ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों की नो एंट्री, नो पार्किंग की समस्या पर चर्चा की गई।

नगर में जल्द से जल्द चौक चौराहों पर सी सी टी वी लगाने के विषय पर चर्चा की गई।

सड़क के दोनों ओर पसरा लगाकर व्यापार करने वालों को व्यवस्थित करने और सड़क जाम होने के कारण जनता को जो परेशानी हो रही हैं उससे अवगत कराया गया।

ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ाने व चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग की गई।

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव जी से मुलाकात के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मसीह जी,ब्लॉक महामंत्री सुरेश ठाकुर जी,ब्लॉक सयुक्त महामंत्री रूबी एंथोनी जी उपस्थित रहे।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल करपावंड के छात्र निकले नारायणपुर भ्रमण के लिए

0

मुख्यमंत्री के स्कुली छात्रों के भ्रमण योजना अंतर्गत दिनांक 25/6/2022 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम करपावंड स्कूली छात्रों को नारायणपुर विवेकानंद आश्रम के लिए जनप्रतिनिधियों शिक्षकों ‌की उपस्थिति में 40 छात्र / छात्राओ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस अवसर पर ‌हिन्दी/ अंग्रेजी दोनों माध्यम के‌ छात्र उपस्थित थे । संस्था के प्राचार्य डी के कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस योजना ‌से निश्चित रूप में बच्चों को कुछ नया सीखने को मिलेगा । बताया जाता है कि विवेकानंद आश्रम नारायणपुर अबुझमाड़ क्षेत्र में शिक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जाना जाता है । शिक्षा , स्वास्थ्य, खेल कूद में बहुत ही उपयोगी रहा है । यहां पर राज्य प्रशासनिक सेवा , एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी भ्रमण पर लाया जाता है । निश्चित ही इसका प्रभाव छात्रों पर पड़ेगा । माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी का भी सोच है कि हमारे बच्चे भविष्य में अधिकारी बने । जनहित कार्य को करें । संस्था में कार्यरत ब्याख्याता ‌श्री एम एस भारती त्रिलोचन बघेल ‌ने‌ भ्रमण छात्रों को अलग से कुछ ‌ समझाईस‌ दिया । रवाना के अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच चम्पा बाई कश्यप उप सरपंच अनोज गुप्ता शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री शामोराम कश्यप बी, आर, सी, मोजेस किस्टोफर , शिक्षक ‌छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।

समय सीमा में कॉलोनियों का विकास नहीं करने वाले कालोनाईजरों पर होगी कार्रवाई : आयुक्त

0

जगदलपुर। समय सीमा में अनुबंध के अनुसार कॉलोनियों का संपूर्ण विकास कर निगम को हैण्ड ओवर करने में रूचि नहीं दिखाने वाले कालोनाईजरों के खिलाफ नकेल कसने की तैयारी निगम आयुक्त कर चुके है। शीघ्र ही कालोनाईजरों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जायेगा जो भी कालोनाईजर वर्षो से कॉलोनियों का संपूर्ण विकास नहीं करा पाये है ऐसे कॉलोनाईजरो के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी । कॉलोनाईजरों को विकासित करने जरूरत पड़ी तो बंधक भूखंड को निलामकर कॉलोनी को विकसित करने का अभियान भी चलाया जायेगा। निगम का बेहतर संचालन एवं जनता को बेहतर सुविधा देने सफाई व्यवस्था के साथ-साथ टैक्स की वसूली को प्राथमिकता में रखा गया है। नवपदस्थ निगम आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने चैनल इंडिया से चर्चा में कहा कि शहर की जनता को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जनता को बेहतर सुविधा के साथ-साथ शासन की योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कराने को लेकर जोर दिया जायेगा ताकि गरीब तबके के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। खासतौर से गरीबों के आवास व्यवस्था के साथ-साथ कई ऐसी जरूरते है जिस पर फोकस किया जायेगा। शत प्रतिशत टैक्स वसूली पर होगा फोकस: निगम आयुक्त श्री नाग ने बताया कि चालू विड्डिाय वर्ष 14 करोड़ और पिछला 9 करोड़ यानी वर्ष 2022-23 में 23 करोड़ की टैक्स वसूली की जानी है जिसमें से मात्र 2 करोड़ की टैक्स वसूली हो पाई है। नागरिकों की यह ज्मिेदारी बनती है कि टैक्स वसूली में भी उदारता बरते। समय पर टैक्स वसूली नहीं होने पर वेतन सहित अन्य कार्य प्रभावित होते है। उन्होंने बताया कि संपत्तिकरण 6 करोड़, समेकित कर 1 करोड़ 32 लाख, जलकर 3 करोड़ 52 लाख, दुकानों का किराया 90 लाख, विज्ञापन होर्डिंग 7 लाख 30 हजार, पार्किंग पशु पंजीयन 1 लाख 50 हजार, यूजर्स चार्ज 1 करोड़ 22 लाख अन्य से आय 1 करोड़ । इस प्रकार 2022-23 में 14 करोड़ का टैक्स वसूली किया जाना है।

उन्होंने बताया कि शहर के 12 वार्डो में जल भराव की समस्या उत्पन्न्न होती है। 7 बड़े नालों एवं 93 छोटी नालियों की सफाई निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि जल भराव से निजात पाने के लिए कई नालों के चौड़ीकरण करने की आवश्यकता है इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई: श्री नाग ने कहा कि शासकीय भूमि पर कब्जा करने इवालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वर्तमान में कुछ कब्जे होने की शिकायत मिलने पर कुछ कब्जे सार्वजनिक स्थल पर है तो ऐसे कब्जे हटाये जायेगे। नए कब्जे पर रोक लगाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को दुकान आबंटन किया गया है और राशि जमा नहीं करा रहे है उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी। मार्च तक अमृत मिशन का कार्य होगा पूर्ण :उन्होंने कहा कि शासन की महत्वकांक्षी योजना अमृत मिशन का कार्य 30 फिसदी पूर्ण कर लिया गया है हाल ही में बस्तर कलेक्टर ने अधिकारियों एवं ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यो में तेजी लाने के निर्देश के साथ 2023 तक कार्य पूर्ण करने का भी समय सीमा निर्धारित कर दी गई है।

शिल्पियों को आर्थिक रूप से मजबूत करना लक्ष्य: चंदन कश्यप

0

जगार-2022 मेला के समापन समारोह में शिल्पियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

मेले में शिल्पकारों ने किया एक करोड़ से अधिक का कारोबार

जगदलपुर…।छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप राजधानी रायपुर के छत्तीसगढ़ पंडरी हाट बाजार परिसर में आयोजित ‘‘जगार-2022’’ मेले के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री कश्यप ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिल्पियों को आर्थिक रूप से मजबूत करना हस्तशिल्प विकास बोर्ड का लक्ष्य है। अध्यक्ष श्री कश्यप ने सभी शिल्पियों और कलाकारों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना काल के कारण 2 वर्षों के उपरांत जगार मेला का आयोजन हुआ है। इस 15 दिवसीय आयोजन में शिल्पकारों के उत्पादों को बेहतर प्रतिसाद मिला है, जिसकी झलक आज शिल्पियों के चेहरे पर साफ दिख रही है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में होेने वाले बड़े आयोजन में सम्मिलित होने के लिए शिल्पकारों का हस्तशिल्प विकास बोर्ड सारा खर्च वहन करेगा, जिससे शिल्पकारों के उत्पादों को बेहतर बाजार मिल सके। विधायक चंदन कश्यप ने कार्यक्रम में स्टेट एवं नेशनल अवार्डी शिल्पियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

उल्लेखनीय है कि 15 दिवसीय मेले में छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों के शिल्पकारों एवं बुनकरों के विभिन्न उत्पाद के प्रदर्शन सह विक्रय के लिए 140 स्टॉल लगाए गए। इस मेले में लगभग एक करोड़ रूपए से अधिक का शिल्पियों और कलाकारों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों की बिक्री हुई। जगार मेले में हस्तशिल्प के विभिन्न उत्पादों के साथ ही हाथकरघा, खादी ग्रामोद्योग, माटीकला के अनेक आकर्षक उत्पादों की प्रदर्शनी बिक्री के लिए लगाई गई है। इन स्टॉलों में अन्य राज्यों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के 80 स्टॉल लगाए गए थे

जगार मेले में प्रतिदिन संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसी कड़ी में अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या में दुर्ग जिले के उतई से आए पारंपरिक लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान ‘चल संगवारी’ के 11 सदस्यीय लोक कलाकारों, सुर श्रृंगार म्यूजिकल गु्रप तथा नागपुर से आई गोदना और पैरा शिल्प की प्रसिद्ध शिल्पकार सुश्री संजना ने कत्थक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मेले में बड़ी संख्या में लोग आकर अपनी मन-पसंद गृह सज्जा और सजावटी वस्तुओं के साथ-साथ पारंपरिक वस्त्रों की जमकर खरीददारी कर सांस्कृतिक संध्या का भी लुफ्त उठाया। इस अवसर पर बोर्ड के महाप्रबंधक एस.एल. धुर्वे, परेश मिंज, एच.बी. अंसारी और शिल्पकला प्रेमी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे*।

कभी इस पार, कभी उस पार, अन्तर्राज्यीय रेत माफिया का बेधड़क कारोबार…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और ओड़िशा राज्य की सीमा को जोड़ने वाली भसकेल नदी में अंतरराज्यीय रेत माफिया का साम्राज्य स्थापित है और रेत माफिया के सामने दोनों राज्यों का प्रशासन व पुलिस कितनी सख्त है, इसकी झलक भी जब तब देखने मिलती रहती है। नदिया के इस पार सख्ती बढ़ी तो उस पार रेत खनन और उस पार कड़ाई हुई तो इस पार अवैध कारोबार धड़ल्ले से चलता है। अब छत्तीसगढ़ की पुलिस नदिया के पार ओड़िशा में तो रेत खनन रोकेगी नहीं और ओड़िशा पुलिस को क्या गरज पड़ी है कि इस पार छत्तीसगढ़ में आकर रेत माफिया पर हाथ डाले। जानकारों का कहना है कि यह अवैध खनन दोनों तरफ मिलीभगत से चल रहा है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 20 जून को छत्तीसगढ़ प्रदेश के बकावंड तहसील अंतर्गत बजावंड में जिले के माइनिंग विभाग की टीम द्वारा एक रेत माफिया पर कार्यवाही करते हुए रेत व भारी वाहन जप्त किया गया जिसके दो दिन बाद फिर रेत माफिया द्वारा ओड़िशा के कोडेंगा क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए रेत को अन्य जगहों पर डंप करना दोनों राज्यों के जिला प्रशासन को चुनौती नहीं तो क्या है। दूसरी तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म है कि प्रशासन व पुलिस के साथ साठगांठ किए बिना अवैध उत्खनन कैसे हो सकता है?

भाजपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप

भारतीय जनता पार्टी के बस्तर जिले के नगर मंडल अध्यक्ष सूरेश गुप्ता ने आरोप लगाया है कि माफिया राज इस कदर दोनों राज्यों में हावी है कि माफिया पर कार्यवाही के दो दिनों के भीतर ही फिर बदस्तूर अवैध उत्खनन कर प्रशासन को खुली चुनौती दी जा रही है।

हत्या के आरोपी को चंद घण्टे में धनोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

0

अमरेश झा, कोंडागांव

कोंडागांव / केशकाल :- कोंडागांव जिले के धनोरा थाने क्षेत्र में 23 जून के रात्रि करीबन 09.00 बजे एक व्यक्ति नशे की हालत में आकर खाना मांगने पर खाना ठीक से नहीं बना है बोलकर मारपीट करने लगा उसी समय इसका लड़का आकर बीच बचाव करने लगा तो वह उससे भी मारपीट करने लगा तब लड़का ने आये दिन लड़ाई – झगड़ा करता है बोलकर उसी के पकड़े लोहे के टंगिया को छिनकर आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर सिर में दो बार मारकर हत्या कर दिया है ।

प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी को धारा 302 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव जीआर ठाकुर के निर्देशानुसार एवं अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) कोण्डागांव शोभराज अग्रवाल के मार्ग दर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपतसिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी धनोरा निरीक्षक नरेन्द्र सिंह पुजारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना धनोरा से टीम गठित कर आरोपी पता तलाश हेतु रवाना हुये पता तलाश दौरान आरोपी अस्सीराम पिता स्व. रैनूराम जाति गोंड़ उम्र 19 वर्ष साकिन हाटचपई थाना धनोरा जिला कोण्डागांव ( छ.ग. ) को कुछ ही घण्टे में दिनांक 24 जून को गिरफ्तार कर के समक्ष दिनांक 25 को पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया । आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयोग हुआ टंगिया भी बरामद किया गया ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र सिंह पुजारी उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय , सउनि गोपालसिंह ठाकुर , प्र 0 आर 0 54 मुपेन्द्र कुमार साहू 237 सुखनंदन पिस्दा , 270 तेजराम सिदार , 263 विनोद बेक , 264 रोमानियुस मिंज , आर 0 797 नेहरूलाल सोम , 465 मनोज बंजारे , 655 भारत नेताम , 537 अगमराय नाग , सहा 0 आर 0 2010 नेश मरापी , गोपनीय सैनिक राजेश , मनोहर दीवान का कार्य सराहनीय रहा ।

बस्तर पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत् विगत 21 वर्षो से हत्या एवं लुट के मामले में फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया

0

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में शहर में असमाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिस तारतम्य में शहर के अलग अलग क्षेत्रों में विगत कई वर्षो से फरार स्थायी वारंटी को विशेष अभियान चला कर, गिरफ्तार किया गया है। उमनि0 एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित किया गया।

थाना कोतवाली जगदलपुर में हत्या एवं लुट के मामले में विगत 21 वर्षो से लगातार फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पता तलाश कर, गिरफ्तार किया गया। जो माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर के प्रकरण क्रमांक 47/2001, अपराध क्रमांक-479/2000 धारा 147,302,भादवि0 एवं प्रकरण क्रमांक-43/03 धारा 324 भादवि0 तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जगदलपुर के प्र0क्र0-377/03 धारा 392 भादवि0 के प्रकरण में जारी स्थायी वारंटी विद्यासागर पिता धीरनाथ उम्र 34 साल निवासी गोरबहार, सतोषा थाना करपावंड, जिला बस्तर (छ0ग0) जो घटना कारित कर लगातार फरार था। जिसका पता तलाश दौरान मुखबीर सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वारंटी की गिरफ्तारी हेतु तुरंत टीम करपावंड रवाना किया गया। जहाॅ पर टीम द्वारा आरोपी को पता तलाश कर पकड़ा गया। जिसे गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय में विधिवत् पेश किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारीः-

निरीक्षक- दिलबाग सिंह
सहा0उनि0-विनायक सिंह ठाकुर
आरक्षक-सोमा कवासी

जान दांव पर लगाकर खाद लेने को मजबूर अन्नदाता, इंतजार करते-करते गई जान

0

बालोद जिले में खाद की किल्लत से किसान जूझ रहे हैं. समस्या इतनी की किसानों को कई दिन अपनी बारी का इंतजार करते घंटों लाइन में खड़ रहना पड़ता है. इसी समस्या से जूझते हुए एक किसान ने अपनी बारी का इंतजार करते-करते जान गवां दी है. घटना के बाद किसानों में आक्रोश व्याप्त है. बता दें कि, बालोद जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर परसदा सोसाइटी में किसान बंसीलाल साहू 65 वर्षीय निवासी बुधवार को परिचय पत्र जमा कर अपनी बारी का इंतजार करते रहा, लेकिन नंबर नहीं आया. इसके बाद दूसरे दिन गुरुवार को किसान दोबारा खाद लेने सोसायटी गया.

जहां सुबह से लगभग 5 घंटे लाइन में लगे होने के चलते सांस फूलने लगी और चक्कर खाकर गिर गया. तत्काल 108 की मदद से किसान को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया. वहीं घटना के बाद किसानों में आक्रोश व्याप्त है. किसान की मौत के बाद ये सवाल उठता है कि अन्नदाता किसानों का खुद को हितैषी बताने वाले लोग अब कहां चले गए. सवाल ये भी उठता है कि किसानों की समस्या पर ध्यान दिया जाएगा और इनकी खाद की समस्या कब हल होगी.

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS