दिव्यांग युवती महादेई बघेल ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन का मूंह मीठा करवा कर दी जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग)रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत तुसेल निवासी 90% दिव्यांग युवती महादेई बघेल पिता डुड्डी बघेल उम्र 25 वर्ष को ट्राय साइकिल प्रदान की |
इस अवसर पर ग्राम पंचायत तुसेल की महादेई बघेल पिता डुड्डी बघेल उम्र 25 वर्ष ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सहृदयता एवं संवेदनशीलता के कारण आज उन्हें यह ट्राय साइकिल मिली है जिसके लिए उन्होंने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से बैटरी चालित ट्राय साइकिल प्रदान करने का निवेदन किया था जिसपर संवेदनशील विधायक महोदय ने उन्हें तत्काल बैटरी चलित ट्राय साइकिल प्रदान की है जिससे अब उनके देनिक जीवन जीने में आसानी होगी तथा कहीं भी सुलभता से आना जाना आसान हो जाएगा |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील हैं एवं उनके दिशा निर्देश पर लगातार दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राय साइकिल प्रदान की जा रही है जिससे की उनका जीवन सुखमय एवं सुगम हो गया है |
इस अवसर पर दिव्यांग युवती महादेई ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, एवं समाज कल्याण विभाग की मंत्री अनिला भेड़िया का आभार व्यक्त किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू पार्षद राजेश राय, सूर्या पाणी, पार्षद कमलेश पाठक ,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग,हेमु उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ नेता विक्की निषाद, एम वेंकट राल उपस्थित रहे |
बच्चों ने मुंह मीठा करवा कर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर जगदलपुर विकासखंड के प्रावीणय सुची में आने वाले मेघावी छात्र छात्राओं को मोबाइल फोन एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया |
आज जिन छात्रों छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया उनमें कक्षा 12वीं की छात्रा प्रिया निषाद जो की सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा है और जिसने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है उन्हें मोबाइल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया इसी तरह कक्षा 12 वीं में ज्योति विस्वास जिसने विकास खंड में द्वितिय एवं जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है कक्षा 10 वीं में विकास खंड में प्रथम एवं जिले में द्वितिय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी हर्षिता एवं कक्षा 10 वीं में ही विकास खंड में द्वितिय एवं जिले में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी शिवानी को मोबाइल फोन एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है की वे प्राविणय सुचि में स्थान प्राप्त कर सकें आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई उपलब्ध कराई जा रही है ताकि वे भी बड़े शहरों के बच्चों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू पार्षद सूर्या पाणी,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता विक्की निषाद खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन बीआरसी गरुड़ मिश्रा उपस्थित रहे |
स्थानीय अतिथि शिक्षक बस्तर संभाग के प्रतिनिधि मण्डल ने आज बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी को अपनी 9 सूत्रीय मांग को सदन में रखने एवं सरकार तक पहुंचाने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।स्थानीय अतिथि शिक्षकों को हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए उनकी जायज मांग को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखने हेतु आग्रह किया, महोदय ने आगे बात रखने हेतु आश्वस्त किया है।स्थानीय अतिथि शिक्षकों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगे नियमित करण अभी वर्तमान में इन स्थानीय अतिथि शिक्षकों को बस्तर जिला में शिक्षण सेवक, कोंडागांव में ट्यूटर शिक्षक, सुकमा बीजापुर में शिक्षा दूत के नाम से जाना जाता है जबकि सभी जिलों में डीएमएफटी मद से इनकी नियुक्ति की हुई है पूरे बस्तर संभाग के स्थानीय अतिथि शिक्षकों का सभी जिलों में एक ही नाम स्थानीय अतिथि शिक्षक हो 12 माह सेवा अवधि हो इनके स्थान पर किसी भी प्रकार का कटनी छंटनी ना हो। राज्य अतिथि शिक्षक (विद्या मितान)के लिए सरकार जो दिशा निर्देश जारी किया है वे हम स्थानीय अतिथि शिक्षक (शिक्षण सेवक ट्युटर शिक्षक शिक्षा दूत)पर भी लागू हो।विद्यामितान एवं आत्मानंद डीएवी स्कूल के शिक्षकों के समान हमें भी स्कूल शिक्षा विभाग से सम्मान जनक वेतनमान दिया जाए साथ ही 62 वर्ष तक जाॅब सुरक्षा दी जाए। सरकार से स्थानीय अतिथि शिक्षक कल्याण संघ यहीं मांग कर रहा है। उनकी जायज मांग को अगर सरकार पूरी नहीं करती है अनसुना कर देती है तो यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहने के साथ ही आने वाले दिनों में उग्र आन्दोलन स्थानीय अतिथि शिक्षकों के द्वारा किया जाएगा। हमें उम्मीद है भूपेश सरकार हमारी मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जल्द ही हमारी मांग को पूरा करेगी।
पुलिस थाना देवरी अंतर्गत आज दिनांक 11.06.2022 को ग्राम भण्डेरा निवासी घनश्याम साहू पिता स्व0 नंदकुमार साहू उम्र 40 साल ग्राम भण्डेरा थाना देवरी जिला बालोद जो आवेश में आकर अपने पत्नि मानाबाई साहू को सब्बल से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिये, हत्या की सूचना गांव के जसवंत श्रीवास पिता इन्द्रकुमार श्रीवास उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम भण्डेरा के द्वारा दिये जाने पर थाना देवरी में मर्ग क्रमांक 21/2022 धारा 174 जा.फी. कायम कर मृतिका मानाबाई साहू पति घनश्याम साहू उम्र 35 साल निवासी ग्राम भण्डेरा थाना देवरी जिला बालोद का शव पंचनामा बाद शव का शासकीय अस्पताल डौण्डीलोहारा भेजकर मृतिका के शव का पोष्टमॉर्टम करायी गई। प्रकरण में हत्या का मामला पाये जाने से अपराध कमांक 99/2022 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही हैं।
प्रकरण के आरोपी को हिरासत में लिये जाकर पूछताछ की जा रही हैं जिसमें आरोपी ने बताया कि उसके पति के द्वारा मानाबाई के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाने से वे काफी दुखी थे तथा विगत तीन माह पूर्व भी घरेलू विवाद को लेकर उसकी पत्नि मायके चली गई थी। जिस पर आरोपी द्वारा अपनी पत्नि के चरित्र पर काफी शंका करते थे। आज घटना दिनांक 11.06.2022 को 11.25 बजे आरोपी घनश्याम साहू अपने घर में अपने पत्नि मानाबाई के साथ थे किसी बात को लेकर दोनो के मध्य झगडा हुआ जिससे आरोपी आवेश में आकर घर में रखे सब्बल से अपने पत्नि को मौत के घाट उतार कर फरार हो गया था,
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जिन्हें घेराबंदी कर आरोपी के मोबाइल के टॉवर लोकेशन के आधार पर उपनिरीक्षक अमित तिवारी, थाना प्रभारी सुरेगांव व उसके स्टाप तथा थाना प्रभारी देवरी सअजनि इसरार अहमद खान, चौकी प्रभारी पिनकापार सउनि नंदकुमार साहू, प्र०आर0क0 1373 रामप्रसाद गजभिये, आर0क0 1008 अजय सिन्हा, आर0क0 176 किसन पटेल, आर0क0 87 लीवन भुआर्य तथा सायबर सेल बालोद प्र0आर0क0 1636 भुनेश्वर मरकाम व उनके स्टाप के द्वारा उक्त आरोपी को पकडने व घेराबंदी में सराहनीय योग्यदान रहा आरोपी घनश्याम साहू से गहन पूछताछ की जा रही हैं। प्रकरण विवेचनाधीन हैं।
भानपुरी…आयुष केंद्र तीर्था में छत्तीसगढ़ शासन संचालानालय एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ जे आर नेताम के निर्देश अनुसार सियान जतन क्लीनिक का आयोजन किया गया एवं सियान जतन क्लीनिक का आयोजन महीना के प्रत्येक गुरुवार को शिविर लगाया जाता है इसी तारतम्य में आयुष केंद्र तिरथा के द्वारा ग्राम रतेगा में सियान जतन क्लीनिक का आयोजन किया गया जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 14 लोगों का उपचार किया गया। उच्च रक्तचाप, डायबिटीज ,वात रोग, तथा अन्य रोगों का उपचार किया गया उक्त किलनिक में डॉ जितेंद्र त्रिपाठी स्टाफ नर्स निलेंद्री कौशिक भुनेश्वरी मौर्य ,वासुदेव , मितानिन एवं,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भानपुरी …।विकासखंड बस्तर के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूरकुची में तीन दिवसीय संकुल स्तरीय मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया संकुल समन्वयक कुपचंद नाग के द्वारा संकुल प्राचार्य की अध्यक्षता में संकुल के समस्त प्रा०शाला मा०शाला हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों की उपस्थिति में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं साला सुरक्षा के महत्व को जाना ।
इस कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों , भोलेंद्र प्रसाद पांडे, अब्दुल गफ्फार अंसारी ,अमलसाय बंछोर, जितेंद्र पानी ग्राही, तरुण कुमार यादव, जिनेंद्र जोशी, कमला दीवान, कांति कुंवर, सालिमधर बघेल एंव समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने किया ’परवरिश के चैम्पियन’ और ’नवांकुर’ कार्यक्रम का शुभारंभ
महिला एवं बाल विकास विभाग और यूनिसेफ के सहयोग से छत्तीसगढ़ में बच्चों के समावेशी विकास के लिए तैयार किए गए लर्निंग कार्यक्रम
रायपुर, 10 जून 2022/ छत्तीसगढ़ में बाल्यावस्था में देखभाल और शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल की गई है। नई शिक्षा नीति मंे भी बाल्यावस्था पर विशेष ध्यान देने की सिफ़ारिश की गई है। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में ’परवरिश के चैम्पियन’ और ’नवांकुर’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों के समावेशी विकास के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से ’परवरिश के चैम्पियन’ और ’नवांकुर’ कार्यक्रम को तैयार किया है। इसके माध्यम से बचपन के प्रारंभिक वर्षांे को विशेष रूप से भाषा और संज्ञानात्मक विकास को मजबूत बनाने की दिशा में लक्षित किया जाएगा।
’परवरिश के चैम्पियन’ कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चे के पालन-पोषण में माता-पिता की उत्तरदायी भूमिका (रिस्पॉन्सिव पेरेंटिंग) शुरू करना है। इसके माध्यम से परिवार को बच्चों के भावनात्मक और शारीरिक जरूरतों के बारे में जानकारी देतेे हुए, उनके लिए उचित प्रतिक्रिया को बताया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, सुरक्षा और उत्तरदायी देखभाल शामिल है। कार्यक्रम के तहत ’परवरिश के चैम्पियन किट’ प्रदान की जाएगी। इसमें वर्णमाला चार्ट, गतिविधि कैलेंडर, रिस्पॉन्सिव पेरेंटिंग के वीडियो, पोस्टर होंगे, जो पालकों को 6 वर्ष तक के बच्चों से व्यवहार और सरल तरीके से बच्चे के विकास के विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी देंगे।
’नवांकुर’ कार्यक्रम प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) पर एक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम है। इसका उद्देश्य बच्चों की देखभाल और शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों का क्षमता संवर्धन करना है। इस 8 घण्टे के ट्रेनिंग पाठ्यक्रम में 14 माडयूल हैं। हर माडयूल स्वमूल्यांकन पर आधारित है। इसमें विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा, देखभाल और आंगनबाड़ियों में उनके समावेशन पर भी फोकस किया गया है। ट्रेनिंग के बाद भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
मंत्री भेंड़िया ने कहा कि छोटे बच्चे अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा समय बिताते हैं, इसलिए परिवार की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। बच्चों का सही ढंग से देख-रेख और पोषण हो तो बच्चा सशक्त बनेगा। प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) के लिए परिवार आधारित कार्यक्रम ’परवरिश के चैम्पियन’ तथा नवीन तकनीक से मैदानी अमले के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण ’नवांकुर’ के माध्यम से परिवार को बच्चों की आवश्यकताओं और विकास के संबंध में बेहतर तरीके से समझाया जा सकेगा।
यूनिसेफ के स्टेट हेड जॉब जकारिया ने बताया कि बच्चों का सर्वाधिक विकास 2 साल तक की उम्र तक होता है। इस समय बच्चे अधिकांश समय अपने परिवार के बीच बिताते हैं। माता-पिता के साथ-साथ परिवार को सही गाइडेंस देकर बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास को सही दिशा दी जा सकती है। इसके लिए ’परवरिश के चैम्पियन’ कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसमें खेल खेल में बच्चों का विकास कैसे करें यह बताया जाएगा। इसमे 6 वर्ष से कम उम्र के 25 लाख बच्चे शामिल होंगे। इन बच्चों के माध्यम से उनके पालकों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। ’नवांकुर’ आठ घण्टे का ई-लर्निंग प्रोग्राम है, जिसकेे तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सीडीपीओ को ट्रेनिंग दी जाएगी। अब तक 51 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में से 35 हजार कार्यकर्ता का पाठ्यक्रम के लिए पंजीयन हो चुका है। प्रयास है कि आगामी 6 माह में सभी कार्यकर्ता और बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रशिक्षित हो जाएं। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या मिश्रा, विभागीय और यूनिसेफ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सौंपा नवनियुक्त कोटवार को नियुक्ति पत्र
छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 230 के तहत ग्राम धनियालूर तहसील जगदलपुर के लिए समलदास पिता महादेव की नियुक्ति हुई
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनियालूर में कोटवार की नियुक्ति की गई जिसे आज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की ग्रामीणों की कोटवार नियुक्ति की बहुप्रतीक्षित मांग थी जिसे आज पूरा कर दिया गया है विदित हो की धनियालूर में कोटवार नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था और ग्रामीण लंबे समय से कोटवार नियुक्ति की मांग कर रहे थे जिसपर संवेदनशील विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की अनुशंसा पर कोटवार की नियुक्ति की गई है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा तहसीलदार पुष्पराज पात्रा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे |
गायत्री परिवार को सामुदायिक भवन हेतु दस लाख रुपए देने की घोषणा की
वेदमाता गायत्री की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
हवन पूजन कर वेदमाता गायत्री से बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के कुशल मंगल एवं सुख शांति समृद्धि की कामना की
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने आज स्थानीय गायत्री मंदिर में वेदमाता गायत्री जयंती समारोह के अवसर पर गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की स्थानीय इकाई द्वारा आयोजित हवन पूजन में शामिल हुए एवं बस्तर छत्तीसगढ़ के सुख शांति समृद्धि की कामना की |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की गायत्री परिवार आज विश्व भर में सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने एवं चरित्र निर्माण के पुनित कार्य को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है उन्होंने कहा की पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा विश्व कल्याण के जिस मिशन को आरंभ किया गया था आज बस्तर गायत्री परिवार के द्वारा उसे आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है नशा मुक्ति अभियान चलाने जैसा पूनीत कार्य गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा किया जा रहा है जो की सराहनीय है आज गायत्री परिवार से जुड़ कर लाखों परिवारों ने नशा मुक्ति को अपना कर अपने जीवन में खुशहाली लाई है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस के महामंत्री हेमु उपाध्याय, इंद्र मोहन शर्मा, निलेश ठाकुर, राजू महावर, आनंदराम साहू , जी पी शर्मा, श्री विकास श्रीवास्तव, उत्तम शर्मा जी, धनुर्जय नायक, राजेश सिंह ,नित्या नंद यादव, महिपाल बघेल ,मधुसूदन, महिला प्रकोष्ठ प्रमुख जय श्री श्रीवास्तव, सुभद्रा सिंह ,रेणु शर्मा, शारदा पटेल ,निशा दीदी वैदेही नायक गीता शर्मा धन मती साहू सुप्रिया श्रीवास्तव अमृता दहिया मीना माथुर समेत श्रद्धालू उपस्थित रहे |
राजस्थान उदयपुर नव संकल्प शिविर घोषणा अनुरूप व प्रदेश स्तरीय नव-संकल्प शिविर रायपुर में लिए गए निर्णय अनुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम के नेतृत्व में चल रहा है |
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल एवं चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम,पूर्व विधायक प्रतिभा शाह,बस्तर प्रभारी रजनू नेताम,के उपस्थित में एक दिवसीय जिला स्तरीय नव संकल्प शिविर कार्यशाला बस्तर विधायक जी के कार्यलय में आयोजित कार्यक्रम चल रहा है |
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय नव-संकल्प शिविर कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों और अतिथियों को आमंत्रित कर उनका बैठक लिया जा रहा है |