City Media - Page 1095 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1095

मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने जिला निःशक्त पुनर्वास केन्द्र का किया शुभारंभ दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं के तहत् राशि का चेक व सहायक उपकरण का किया वितरण

0

बालोद 10 जून 2022 प्रदेश की महिला एंव बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज जिले के ग्राम -हजयलमला स्थित समाज कल्याण विभाग कार्यालय परिसर में जिला निःशक्त पुनर्वास केन्द्र का शुभारंभ किया। उन्होंने पुनर्वास केन्द्र का अवलोकन कर जायजा लिया और वहॉ उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कहा कि अब बालोद जिले में निःशक्तजनों हेतु पुनर्वास केन्द्र की सुविधा उपलब्ध होने से यहॉ के जरूरतमंदों को बाहर किसी अन्य जिला नहीं जाना पड़ेगा, जिले में ही उन्हें सुविधाए मिलेगी। इससे जिले के दिव्यांगजनों को काफी सहुलियत मिलेगी। संजारी-ंउचयबालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा इस अवसर पर मौजूद थी।

मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजनों से कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाए संचालित कर रही है। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उसका अधिक से अधिक लाभ उठाने प्रेरित किया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं के तहत् प्रोत्साहन राशि का चेक और सहायक उपकरण प्रदान कर लाभान्वित किया।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिसमें 12 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसायकल, 12 दिव्यांगजनों को सामान्य ट्रायसायकल, 01 दिव्यांग को व्हीलचेयर और दो दिव्यांगजनों को दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत् 50-उचय 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रेणुका श्रीवास्तव सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद थे।

नगर पालिका क्षेत्र में रखरखाव के अभाव में उजड़ रहे हैं उद्यान

0

दल्लीराजहरा – वार्ड नंबर 9 के डीएवी स्कूल क्रमांक 1 के पास आज से 15 वर्ष पूर्व भूतपूर्व पार्षद स्वर्गीय  नारायण राव के द्वारा एक  मिनी गार्डन बनाया गया था । जिसमें बच्चों के लिए झूला फिसल पट्टी जैसे छोटे छोटे मनोरंजन के तथा एक्सरसाइज के लिए भी लोहे निर्मित सीडी नुमा खंभा लगाया गया था ।  बी एस पी कर्मचारियों के परिवार उस समय स्कूल के सामने बिल्डिंग में निवास रहते थे तथा 30 नंबर स्कूल के पास  वाले रहवासी , वनवासी आश्रम में रहने वाले बच्चे तथा बीएसपी ऑफिसर क्वार्टर के कुछ बच्चे आकर वहां शाम को समय व्यतीत करते थे ।

नगर पालिका समय-समय पर उगने वाले घास खरपतवार की सफाई करते थे। धीरे धीरे नगर पालिका उदासीन होता गया   असामाजिक तत्व के लोग और लोहा चोरी करने वाले लोहे के  सामान को तोड़कर कबाड़ में तब्दील कर दिया । लोहा चोरों का हौसला इतना बुलंद है कि उनका पुलिस प्रशासन भी कुछ बिगाड़ नही पा रहे हैं। कुछ समय बाद नगर पालिका की ओर से जे सी बी से कबाड़ हो चुके  पूरे झूला वगैरह को उखाड़ कर ले जाया गया ।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नगर पालिका की ओर से प्लान था कि इस मिनी गार्डन को फिर से डेवलप किया जाए लेकिन नगर पालिका की उदासीनता के कारण यहां मिनी गार्डन खंडहर में तब्दील हो रहा है। एक ओर नगरपालिका राजहरा को संवारने सजाने के लिए पेवर ब्लॉक के रूप में करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है यह नगर पालिका की ओर से किए गए बहुत बड़ी उपलब्धि है। कि रोड के चारों तरफ मरम्मत हो रहा है और रोड चौड़ीकरण हो रहा है दूसरी ओर नगरपालिका अपने संसाधन को सहेजने में असमर्थ हो रहा है ।

अच्छा होता अगर पूर्व पार्षदों के द्वारा बनाए गए गार्डनो का भी रखरखाव की ओर ध्यान देता।  आसपास के रहने वाले उसका उपयोग कर पाते । असामाजिक तत्व के लोग रात में वहां बैठ कर शराब सेवन करते हैं और वहां सुरक्षा के लिए लगाए गए ग्रिल को उखाड़ कर ले जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन को भी लोहा चोरों के ऊपर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। चंद रुपयों के लालच में ये लोहा चोर नगर प्रशासन और बीएसपी प्रशासन की लाखों का सामान कबाड़ में बदल रहे हैं।

गंगा दशहरा के अवसर पर जीवनदायिनी इंद्रावती की आरती में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रवीर वार्ड एवं महादेव घाट में आयोजित गंगा दशहरा पर बस्तर की प्राणदायनी इंद्रावती नदी की पूजा अर्चना की

बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी की पूजा अर्चना कर बस्तर छत्तीसगढ़ के सुख शांति समृद्धि एवं कुशल मंगल की कामनाएं की

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने कहा की पवित्र पावनी मां गंगा के अवतरण दिवस पर बस्तर की जीवनदायिनी नदी इंद्रावती की पूजा अर्चना करने की अनूसूचित अलौकिक है हमारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जहां भी प्रवाहित नदी हो वह ही गंगा है हमारे बस्तर की जीवनदायिनी नदी इंद्रावती है उन्होंने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी नलवा गरवा घुरवा बारी के विकास के मूल मंत्र को लेकर कार्य कर रहे हैं जिसमें की नरवा ( नदी ) अथवा जल श्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य किया जा रहा है बस्तर की प्राणदायक इंद्रावती नदी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इंद्रावती विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा की गई है जो जल्द ही अस्तित्व में आ जाएगा हमारी सरकार सभी जल श्रोतों को जीवनदायिनी गंगा मानते हुए इसके संरक्षण संवर्धन के लिए कृत संकल्पित है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे |

कोतवाली पुलिस द्वारा बैग में मिले नगदी रकम को प्रार्थी का पतासाजी कर, उन्हे सुपुर्द किया गया

0

पुलिस थाना कोतवाली में दिनांक 08.06.2022 को रात्रि में किशन ढाबा के संचालक श्री संदीप त्रिपाठी के साथ मनोज तोमर ने थाना आकर एक नीला रंग का बैग, जो इनके ढाबा के सामने गिरा पड़ा हुआ मिलने की सूचना देने पर उनके समक्ष बैग का चेक किया गया। जिसमें नगदी रकम 1,48,000/-रूपये, चेकबुक व अन्य दस्तावेज मिला। जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक एमन साहू एवं थाना स्टाफ सउनि0 नीलाम्बर नाग के हमराह प्र0आर0 संजीव मिंज,आरक्षक इंद्रजीत पोर्ते टीम के द्वारा मिले दस्तावेजो के आधार पर श्री रामकुमार सिन्हा पिता द्रिव्यलाल सिन्हा निवासी ग्राम मैलावाडा, कुॅआकोण्डा, जिला दंतेवाड़ा का होना पता चला। जिन्हे तलब कर, बैग के स्वामी को नगदी रकम 1,48,000/-रूपये व दस्तावेज सुपुर्दनामा पर दिया गया। बैग एवं रकम मिलने पर श्री रामकुमार ने बस्तर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

अंततः दवाब में गिरफ्तार हुआ प्रबंधक दीवान, पुलिस अधीक्षक की फटकार भी आई काम, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बस्तर में हुआ 2021 में हुआ था घोटाला

0

जगदलपुर- आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बस्तर के घोटालेबाज प्रबंधक को आखिरकार बस्तर चौकी पुलिस ने अंततः गिरफ्तार कर लिया है। City media ने इस मामले में 30मई 2022 को पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे जिसके बाद बस्तर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने बस्तर थाना प्रभारी को फटकार लगाई थी जिसके बाद आनन फानन में 5 जून 2022 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

बस्तर जिला पुलिस बल के अंतर्गत बस्तर पुलिस थाना के अधिकारियों की उदासीनता के कारण 99 लाख रुपए के घोटाले का नामजद आरोपी फरार पुलिस की नजर में फरार था किंतु वह छुट्टा घुम रहा था जबकि प्रबंधक के सहयोगी कर्मचारी गिरफ्तार होकर न्यायालय से छूट गए थे।ज्ञात हो कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बस्तर में वित्तीय वर्ष 2020-21 में धान खरीदी में 99 लाख रुपए का शॉटेज आया था।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस मामले में प्रबंधक कंप्यूटर ऑपरेटर एवं धान खरीदी प्रभारी के नाम से एफ आई आर दर्ज कराया गया था और 10 से 15 दिनों के भीतर ही बस्तर पुलिस ने दो आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर एवं खरीदी प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया था और जेल भेज दिया गया था किंतु अब सबसे बड़ा प्रश्न था कि प्रबंधक कंवल सिंह दीवान के खिलाफ नामजद एफ आई आर के बावजूद अभी तक बस्तर पुलिस को चुनौती दे रहा था।

भारतीय मजदूर संघ प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

0

बालोद जिला में बढ़ते प्रदूषण एवं इसके रोकथाम के उपाय करने का अनुरोध किया।  जिला मंत्री मुश्ताक  ने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण की समस्या भारत ही नहीं वरन पूरे विश्व में एक गम्भीर समस्या बनी हुई है। प्रदूषण के कारण मनुष्य कई प्रकार की गम्भीर समस्याओं से जुझते रहता है, जिसमें उसकी शारीरिक एवं मानसिक बीमारी प्रमुख है, प्रदुषण के कारण जलवायु में भी असमय कई प्रकार के परिवर्तन होते रहता है। असमय वर्षा, बाढ़, तापमान में परिवर्तन इसी का परिणाम है। पर्यावरण प्रदुषण के अलावा विगत 2 वर्ष से पूरा विश्व भंयकर महामारी कोरोना वायरस से होने वाले प्रभावों को जान चुका है। इस बिमारी के फैलाव से आक्सीजन की कमी के कारण पुरे विश्व में

काफी संख्या में लोग प्रभावित हुए एवं असमय ही उनकी मृत्यु हो गई। लॉकडाउन होने के कारण उस समय पर्यावरण प्रदुषण में अभूतपूर्व सुधार हुआ, नदी-नालों का पानी स्वच्छ हो गया, वायु एवं ध्वनि प्रदुषण में भी कमी आई। परन्तु लॉकडाउन के हटते ही पर्यावरण प्रदुषण में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगी। इस काल ने हम सबकों बता दिया कि प्रदुषण को हम जब चाहे तब कम कर सकते हैं। प्रदुषण मुक्त होने के लिए हमें सिर्फ होने वाले प्रदुषण को रोकना है। अतः भारतीय मजदूर संघ इस ज्ञापन के माध्यम से यह मांग करता है कि जिले में होने वाले सभी प्रकार के प्रदूषणों में विशेष ध्यान देते हुए इसके रोकथाम हेतु तत्काल उपाय किये जाये साथ ही निम्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान दिया जाये।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

1.)जीवन दायनी वायु को प्रदूषित होने से बचाया जाय या प्रदूषण कम करने के उचित उपाय किये जाये 2) प्रदूषण के स्तर के दर्शाने वाले इलेक्ट्रानिक डिस्प्ले बोर्ड को जिले के सभी प्रमुख शहरों के सभी प्रमुख जगहों पर लगवाया जाये। 3.)नदी नालों के पानी को प्रदूषित होने से बचाने का उचित उपाय किये जाये। 4.)अनावश्यक पेड़ों की कटाई रोकी जाय साथ ही साथ ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कराई जाये।

5)अमानक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के कैरी बैग पर पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाये। 6.)वाहनों से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए उचित उपाय किये जाये। 7) पर्यावरण प्रदूषण एवं संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों एवं सामाजिक संस्थाओं को पुरस्कृत करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया जाये। 8.बालोद जिला अंतर्गत दल्ली राजहरा के टाउनशिप क्षेत्र के आवासों में वृक्षों की अवैध कटाई की जा रही है।

इस पर तत्काल रोक लगायी जाये।और ईसके लिए जिम्मेदारी तय किया जाये कि किस विभाग को शिकायत करने पर कार्रवाई होगी। क्योंकि वनविभाग टाउनशिप क्षेत्रों में किसी भी तरह की कार्यवाही करने से इंकार करता है। अतः पर्यावरण मंच (भा.म.सं.) आपसे अपेक्षा करता है कि उक्त सभी बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देते हुए प्रदुषण की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये जिससे पर्यावरण की समस्या से बचा जा सके। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, खदान मजदूर संघ भिलाई के केन्द्रीय अध्यक्ष एम पी सिंग, खदान मजदूर संघ भिलाई के उपमहासचिव लखन लाल चौधरी,निलेश श्रीवास्तव, अर्जुन राय, भोमेनद्र सहारे  और संघ के कार्यकर्ताओं की उपस्थित थीं।

अंततः दवाब में गिरफ्तार हुआ प्रबंधक दीवान, पुलिस अधीक्षक की फटकार भी आई काम, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बस्तर में हुआ 2021 में हुआ था घोटाला

0

जगदलपुर। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बस्तर के घोटालेबाज प्रबंधक को आखिरकार बस्तर चौकी पुलिस ने अंततः गिरफ्तार कर लिया है।

City media ने इस मामले में 30मई 2022 को पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे जिसके बाद बस्तर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने बस्तर थाना प्रभारी को फटकार लगाई थी जिसके बाद आनन फानन में 5जून 2022 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

बस्तर जिला पुलिस बल के अंतर्गत बस्तर पुलिस थाना के अधिकारियों की उदासीनता के कारण 99 लाख रुपए के घोटाले का नामजद आरोपी फरार पुलिस की नजर में फरार था किंतु वह छुट्टा घुम रहा था जबकि प्रबंधक के सहयोगी कर्मचारी गिरफ्तार होकर न्यायालय से छूट गए थे।

ज्ञात हो कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बस्तर में वित्तीय वर्ष 2020-21 में धान खरीदी में 99 लाख रुपए का शॉटेज आया था। इस मामले में प्रबंधक कंप्यूटर ऑपरेटर एवं धान खरीदी प्रभारी के नाम से एफ आई आर दर्ज कराया गया था और 10 से 15 दिनों के भीतर ही बस्तर पुलिस ने दो आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर एवं खरीदी प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया था और जेल भेज दिया गया था किंतु अब सबसे बड़ा प्रश्न था कि प्रबंधक कंवल सिंह दीवान के खिलाफ नामजद एफ आई आर के बावजूद अभी तक बस्तर पुलिस को चुनौती दे रहा था।

आदतन चोरों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

 संजय मार्केट व करकापाल मेला से चोरी करने वाले दो चोरों पर कार्यवाही
 मिशन सिक्योर सिटी अंतर्गत बस्तर पुलिस को मिली सफलता
 जप्त- दो मोटर सायकल कीमती 40,000/-रूपये

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अज्ञात चोर द्वारा संजय मार्केट कामता होटल के सामने पार्किंग स्थल से मोटर सायकल क्रमांक-C G 17K F1230 को चोरी कर, चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना पर प्रार्थी राहुल कुमार बघेल के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप0क्र0 191/2022 धारा 379 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया था।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर माल-मुलजिम की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के जगदलपुर में मिशन सिक्योंर सिटी एवं सिटी सर्विलेंस सिस्टम अतंर्गत लगाये गये सीसीटीव्ही कैमरे के आधार पर माल मुल्जिम की पता तलाश की जा रही थी। सीसीटीव्ही वीडियो और फुटेज के आधार पर संदेही के गतिविधि एवं प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। जिस आधार पर दो संदेहियो के द्वारा चोरी का मोटर सायकल बिना नंबर हिरो स्प्लेण्डर सिल्वर रंग को बिक्री करने के फिराक में घुमने की सूचना मिला थी। जिस पर उक्त टीम के द्वारा दोनो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पुछताछ करने पर अपना नाम-संजु झाली एवं सनीस यादव उर्फ सन्नी निवासी जगदलपुर का होना बताया और दिनांक 20 मई 2022 को संजय मार्केट पार्किग स्थल से मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किये एवं थाना बोधघाट क्षेत्र के करकापाल मेला में भी एक मोटर सायकल हीरो स्प्लेण्डर प्लस गाड़ी को भी दिनांक 26 मई 2022 को दोनो मिलकर चोरी करना बताये। दोनो आरोपियों से दो मोटर सायकल जप्त कर, थाना कोतवाली के अप0क्र0-191/2022 धारा 379,34 भादवि0 एवं इस्तगाशा क्रमांक-01/2022, धारा 41(1़4)/379,34 भादवि0 के तहत् गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारीः-
निरीक्षक – एमन साहू
उप निरी. – होरीलाल नाविक
सहा.उपनिरीक्षक- प्रेम पानीग्राही
प्र.आर. – पुनीत शुक्ला
आरक्षक – युवराज सिंह ठाकुर,प्रकाश नायक, थानेन्द्र सिन्हा, हरीश कोर्राम।

घाट धनोरा (थाना बडांजी) डकैती मामले में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

0

🌞 04 एवं 05 जून के दरमियानी रात घाट धनोरा में हुई थी डकैती।

🌞 पुराने सिक्के बेचने से करोड़ों रूपये घर पर होने के लालच में दिया गया था घटना को अंजाम ।

🌞 09 आरोपी बस्तर पुलिस के गिरफ्त में, सभी आरोपी बस्तर जिले के निवासी है।

🌞 30,000/-रूपये नगद एवं 02 मोबाईल की हुई थी डकैती।

🌞 तकनीकी साक्ष्य की महत्वपूर्ण भूमिका।

🌞 जप्त सम्पत्ति:- 5,300/- रूपये नगद, 02 नग चार पहिया वाहन, 04 नग मोटर सायकल, 08 नग मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त डंण्डा।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बस्तर जिले में थाना बडांजी अन्तर्गत ग्राम घाटधनोरा मेें हुए डकैती के वारदात को सुलझाने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 04 एवं 05 जून 2022 के दरमियानी रात ग्राम घाटधनोरा में कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा प्राथी बलदेव बघेल के घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम देकर 30,000/-रूपये एवं दो नग मोबाईल को लुट कर घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना पर प्रार्थी बलदेव बघेल के रिपोर्ट पर थाना बडांजी़ में डकैती का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में, एसडीओपी लोहण्डीगुडा पंकज ठाकुर एवं एसडीओपी भानपुरी घनश्याम कामडे के पर्यवेक्षण में स्मृतिक राजनाला (परि.भा.पु.से.) निरीक्षक तामेश्वर चैहान, राजेश मरई, धनंजय सिन्हा, एमन साहू एवं उप निरीक्षक अरूण नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित कर माल-मुलजिम की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के छत्तीसगढ़ एवं उडीसा के संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखी जा रही थी एवं क्षेत्र के लोगों के गतिविधियों पर भी निगाह रखा जा रहा था। दौरान पतासाजी के घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रो से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही दीगम कश्यप निवासी तालुर, वासुदेव ठाकुर निवासी कुदालगांव की पहचान की गई जिसकी धरपकड हेतु टीम रवाना कर ग्राम तालुर एवं कुदालगांव से दीगम कश्यप एवं वासुदेव ठाकुर को पकडा गया जिनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा कुछ अन्य आरोपियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से ग्राम घाटधनोरा में डकैती की वारदात को कारित करना स्वीकार किया एवं अन्य आरोपियों लखमु कश्यप, रामेश्वर पाण्डेय, लेबोराम भारती, राजेश बघेल, धनुर्जय बघेल, लक्खुराम कश्यप, सुखराम ठाकुर के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। कि आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक तामेश्वर चैहान, राजेश मरई, धनंजय सिन्हा, एमन साहू, सुरित सारथी एवं उप निरीक्षक अरूण नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा ग्राम कुदालगांव, तालुर, टाकरागुडा, सालेमेटा, दुबेउमरगांव, देउरगांव और इच्छापुर एवं आसपास के क्षेत्रों में संदेहियो की पहचान कर आरोपी लखमु कश्यप, रामेश्वर पाण्डेय, लेबोराम भारती, राजेश बघेल, धनुर्जय बघेल, लक्खुराम कश्यप, सुखराम ठाकुर सभी निवासी जिला बस्तर को पकडा गया। जिनसे पूछताछ करने पर सभी ने दिनांक 04 एवं 05 जून 2022 के दरमियानी रात को घाटधनोरा में बलदेव बघेल के घर में डकैती की घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देकर घर के संदुक में रखे 30,000/-रूपये और 02 मोबाईल को डकैती डालकर घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। मामले के कुछ अन्य संदेही भी संभावित है। जो अन्य राज्य से संबंधित है।

तरीका वारदात:-

आरोपी धनुर्जय बघेल निवासी सालेमेटा को पता चला था कि मामले के प्रार्थी बलदेव बघेल के पास पुराना सिक्का बेचने से करोड़ों रूपये की नगदी राशि रखा है जिसे वह अपने घर में गाड कर रखा है। उक्त बात धनुर्जय ने मामले के मुख्य आरोपी दीगम कश्यप निवासी ग्राम तालुर को बताया जिस पर दीगम कश्यप के द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने की नियत से अन्य आरोपियो लखमु कश्यप, रामेश्वर पाण्डेय, लेबोराम भारती, वासुदेव ठाकुर, राजेश बघेल, धनुर्जय बघेल, लख्खुराम कश्यप, सुखराम ठाकुर एवं उडीसा के कुछ व्यक्तियो के साथ मिलकर बलदेव बघेल के घर में लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाया गया। योजना के अनुरूप दिनांक 04.06.2022 को सभी आरेापी 02, चार पहिया वाहन एवं 04, मोटर सायकल से रात करीब 12ः00 बजे ग्राम टाकरागुडा में इकठ्ठा हुए एवं बलदेव के घर में पहुॅचकर घर की घेराबंदी कर घर के संदुक में रखे 30,000/-रूपये नगद और 02 मोबाईल को डकैती डालकर घटना को अंजाम देकर फरार हो जाना बताया गया। एवं डकैती से प्राप्त राशि को आपस में बांट लिया गया मामले में आरोपियों के द्वारा डकैती का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के कब्जे से डकैती की राशि 5,300/- बरामद किया गया है। मामले में सभी 09 आरोपियों को थाना बडांजी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

बरामद सम्पत्ति:-

राशि:- 5,300/-रूपये नगद
मोबाईल:- 08 नग घटना में प्रयुक्त
चार पहिया वाहन:- 02 नग (घटना में प्रयुक्त)
1. रेनाल्ड ट्राईबर सीजी-17-केडब्लु-7773,
2. बोलेरो प्लस क्रमांक सीजी-17-केएल-9423)
मोटर सायकल:- 04 नग, (घटना में प्रयुक्त)
1. हीरो सीडी डिलक्स सीजी-17-केएच-9563,
2. बजाज पल्सर क्रमांक सीजी-17-केई-3083,
3. हीरो सुपर स्पलेंडर क्रमांक सीजी-17-केआर-9996,
4. हीरो मोटर सायकल क्रमांक सीजी-17-केएन-0834
घटना में प्रयुक्त बांस के डंडे

🌞 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
राजपत्रित अधिकारी- स्मृतिक राजनाला (परि. भा.पु.से.), पंकज ठाकुर, घनश्याम कामड़े।
निरीक्षक – तामेश्वर चैहान, राजेश मरई, धनंजय सिन्हा, एमन साहू, सुरित सारथी, केसरीनंदन साहू।
उप निरी. – अरूण नामदेव, अमित सिदार, विष्णु यादव, कृष्ण साहू, प्रमोद ठाकुर, रनेश सेठिया।
सउनि. – धर्नुधारी सिंह, सुमन ठाकुर, सतीश युदराज, इंदु शर्मा
प्र.आर. – देवचरण नाग, चितुराम मौर्य, उमेश चंदेल, लवण पानीग्राही, किशोर गुप्ता, मौसम गुप्ता, मिथुन सुल्तान, सुनील मनहर, चंदन गोयल।
आरक्षक – रवि कुमार भीसम सिंह ठाकुर, प्रदीप शुक्ला, गौतम सिन्हा, प्रकाश नायक, भुवन शार्दुल, कोमल कतलम, गोबरू कश्यप

नाम आरोपी:-

  1. लखमु कश्यप पिता रामचंद कश्यप उम्र 28 वर्ष निवासी देउरगांव सौरापारा जिला बस्तर (छ.ग.)
  2. रामेश्वर पाण्डेय पिता उदित नारायण पाण्डेय उम्र 44 वर्ष निवासी दुबे उमरगांव जिला बस्तर (छ.ग.)
  3. लेबोराम भारती पिता स्व. रामदास भारती, उम्र 31 वर्ष निवासी इच्छापुर गोपाल जिला बस्तर (छ.ग.)
  4. वासुदेव ठाकुर पिता लक्ष्मण ठाकुर उम्र 28 वर्ष निवासी कुदालगांव खासपारा थाना कोतवाली जिला बस्तर (छ.ग.)
  5. दीगम कश्यप पिता चैतुराम कश्यप उम्र 33 निवासी तालुर पटेलपारा जिला बस्तर (छ.ग.)
  6. राजेश बघेल पिता शंकर बघेल उम्र 35 साल निवसी टाकरागुडा ठोठापारा जिला बस्तर (छ.ग.)
  7. धनुर्जय बघेल पिता कमलोचन बघेल उम्र 32 वर्ष निवासी सालेमेटा मांझीपारा जिला बस्तर (छ.ग.)
  8. लक्खुराम कश्यप पिता लच्छुराम कश्यप उम्र 34 वर्ष ग्राम गुपनी दुबे उमरगांव जिला बस्तर (छ.ग.)
  9. सुखराम ठाकुर पिता सोनाधर ठाकुर उम्र 39 वर्ष निवासी दुबे उमरगांव जिला बस्तर (छ.ग.)

मोतीलाल वार्ड में सड़क किनारे बिखरे निर्माण सामग्री से परेशान वार्डवासी

0

रूतबेदार भवन निर्माण करने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नहीं

जगदलपुर। नगरनिगम क्षेत्र के मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक-15 में भवन निर्माण कराने वाले लोगों द्वारा निर्माण सामग्री को सड़क पर यहां-वहां रख देने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निगम द्वारा स्पष्ट आदेश दिया गया है कि निर्माण कार्य में उपयोग आने वाली वस्तुओं को सुरक्षित रूप से सड़क किनारे रखा जाये ताकि वार्डवासी एवं आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन वार्ड क्रमांक-15 मोतीलाल नेहरू वार्ड में कई जगहों में चल रहे निर्माण कार्य और उसकी निर्माण सामग्री दुसरे के घर के सामने रख देने के कारण लोगों को अपने वाहन पार्किंग के साथ-साथ अन्य दैनिक कार्य निपटाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर रात्रि पहर ऐसे निर्माण सामग्री जो सड़क के दोनों ओर बिखरे पड़े रहते हैं उनसे टकराकर कई बार वाहन चालक भी दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। इस मामले में अपने भवन का निर्माण कर रहे भवन मालिकों को कई बार समझाया भी गया किंतु उन्होंने निगम से अनुमति लेकर कार्य करने की बात कही और उक्त निर्माण सामग्री को वहां से हटाने को मना कर दिया। इस मामले में निर्माण सामग्री अपने घरों के सामने रखे जाने से परेशान लोगों ने वार्ड पार्षद को भी इसकी जानकारी दी लेकिन भवन मालिकों के रूतबे के कारण अब तक बिखरे हुए निर्माण सामग्री को हटाया नहीं जा सका है। हालांकि निगम में इसकी शिकायत करने पर ऐसे लोगों के खिलाफ दंड लगाने एवं निर्माण सामग्री को जब्त करने की प्रक्रिया है किंतु अब तक महिनों बीत गए लेकिन ऐसे अवैधकृत्य करने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

MOST POPULAR

HOT NEWS