ज्ञात हो की बस्तर सांसद दीपक बैज आज सपरिवार लोकसभा के स्टेंडिंग कमेटी के टूर में शामिल होने जम्मू काश्मीर के श्रीनगर के एयरपोर्ट पहुंचे जहां वे श्रीनगर में दिनांक 10 से 12 तारीख तक रहेंगे। तत्पश्चात वे पुणे,मुंबई,अहमदाबाद दिनांक 15 तारीख तक स्टेंडिंग कमेटी के टूर शामिल रहेंगे।।
सांसद ने ली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक
बालोद 09 जून 2022 जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक आज सांसद श्री मोहन मंडावी की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री मंडावी ने कहा कि जिले में संचालित केन्द्र शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को लाभान्वित करें। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत् स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो। जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ

हितग्राहियों को मिले। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि वे स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, वन मण्डल अधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रेणुका श्रीवास्तव, जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों के अध्यक्ष सहित दिशा समिति के अन्य सदस्य व संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर महोबे ने जिले में संचालित केन्द्र शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जिले में पंजीकृत जॉब

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
कार्डधारी परिवार की संख्या एक लाख 55 हजार 844 है। पंजीकृत श्रमिकों की संख्या तीन लाख 86 हजार 168 है। कलेक्टर ने जिले में कोविड-उचय19 के संक्रमण से बचाव व नियंत्रण हेतु टीकाकरण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय भूंउचयअभिलेख का आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत् जिले के अंतर्गत पॉच तहसीलों में नवीन भवन मॉर्डन रिकार्ड रूम का निर्माण किया जा चुका है। संसद मंडावी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना सहित केन्द्र शासन की अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक की समाप्ति पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आभार व्यक्त किया।


वार्ड क्र0 23 में पारिवारिक विवाद को लेकर हुआ झगडा
दल्लीराजहरा – वार्ड क्र0 23 निर्मलासेक्टर थाना के पास का रहने वाला हूं , कक्षा 11 वीं तक पढा हूं । वर्तमान में सदेश सिंह के डेयरी फार्म चिखलाकसा में रोजी मजदूरी में जाता है, दिनांक 09.06.2022 के दोपहर 01.30 बजे मै अपने घर अंदर अखबार पढ रहा था, उसी समय मेरी दूसरी पत्नी सीमा नायक घर पर खाना बना रही थी, तभी सीमा नायक के पहले पति के लड़का पंकज नायक एवं उसके साथी भुरवा और विशाल तीनो अचानक मेरे घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर एक राय होकर मुझे मां बहन की बहुत ही गंदी गंदी गाली देने लगा,

गाली गलौच का कारण को पूछा तो पंकज ने कहा कि तुमने मेरी मां को अपने पत्नी बना कर रखे हो कहकर जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गाली गलौच करने लगा और पंकज नायक अधिक आक्रोशित होकर घर मे पड़े डंडा को उठाकर मुझे मार दिया, तथा उसके साथी भुरवा और विशाल द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किये है, पंकज द्वारा डंडा से मारने से मेरे सिर के बांए तरफ चोट आया है काफी खून बहने लगा।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
हल्ला को सुनकर मेरी दूसरी पत्नी सीमा नायक आयी और बीच बचाव की है, तब मै और मेरी दूसरी पत्नी सीमा बाहर निकले तो वहां पंकज और उसके साथी भुरवा व विशाल बाहर निकलकर मुझे मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर रहा था। घटना की बात अपनी बहन मानकुंवर बाई, विमला बाई को बताया हूं, रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं, रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है ।


मकान निर्माण को ले कर हुआ विवाद, पड़ोसी युवक पर जानलेवा हमला
दिनांक 07.06.2022 को लगभग 4.30 बजे मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद अंकित सिप्पी और भाई विक्की सिप्पी को पड़ोसी आकाश पेंटर और उसका बेटा और बेटी तीनो आये और घर के बाहर मिट्टी क्यो डलवा रहे हो, आने जाने में परेशानी होता है कहकर व तीनो एक राय होकर घर अंदर प्रवेश कर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया है, उक्त तीनो नें जान से मारने के नियत से घर अंदर घुसकर तीनो ने मुझे पकडकर मारपीट किया गले में सोने का चैन पहना हुआ था।

घटना के बाद से मेरे गले से चेन गायब हो गई है अंकित सिप्पी ने बताया कि विवाद के समय मेरे गले में सोने का चैन था जो नही है । आकाश पेंटर द्वारा मेरा गला पकड लिया तथा हाथ मे रखे चाबी से मुझे मारने पीटने लगा जिससे मेरे बांये हाथ की कलाई में चोट आया है, घटना को काम करने वाले महिला मजदूर देखे है, अंकित सिप्पी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसमें आरोपी को धारा 294 ,506 323, 452 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया व पुलिस उक्त प्रकरण में देखा गया की मामला कायम करने से पहले पुलिस के एक अधिकारी द्वारा अपराधी को बुलाकर भी मामला पंजीबद्ध कराया गया जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा होता है की पुलिस प्राथी के हित में कार्यवाही कर रही थी या अपराधी के हित में .. अब देखना यह है कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज आती है।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
इसी विषय में राजहरा थाना प्रभारी अरुण कुमार नेताम से पूछा गया तो उनके द्वारा कहा गया कि मारपीट हुई है जिसमें बिना किसी शक के कार्रवाई की गई है अब जांच होगी जो दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।


लौह अयस्क परिवहन में लगे वाहन चालकों द्वारा लगातार की जा रही दुर्घटना को रोकने का प्रयास के लिए ज्ञापन
दल्लीराजहरा से भानुप्रतापुर के मुख्य मार्ग पर पिछले तीन-चार वर्षो से लगातार औसतन महीने में दस से पंद्रह छोटी-बड़ी दुर्घटनाए घटते आ रही हैं जिससे कही निर्देशों की मृत्यु हो चुकी हैं जिसका मुख्य कारण कई माइंस, महामाया माइंस कच्चे माइंस हाहालददी चेमल माइंस की आयरन ओर ले जाती हैं 12 चक्का, 14 चक्का वाहनों को लापरवाही पूर्वक ड्राइवरों द्वारा शराब सेवन कर वाहन को तेज रफ्तार से वाहन चलाना हैं

जिनकी किसी पुलिस आर.टी. ओं. का कोई दबाव नहीं हैं अत:श्रीमान से निवेदन हैं की समस्त माइंस वाहंनो का सुचारू रूप से ड्राइवरों की शराब सेवन की जाच एवम नियमित वाहन चलाया जाये इसकी शीघ्र व्यवस्था कर दुर्घटना को रोका जाये अगर उक्त वाहनों को लापरवाही पूर्वक चलाने ड्राइवरों द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने पर नियंत्रण करने कार्यवाही नहीं की गई तो हमारे द्वारा उग्र आदोलन किया जावेगा |

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


पुरंदेश्वरी नहीं आतीं रास, क्या स्मृति बनेंगी छत्तीसगढ़ भाजपा की खास…
(अर्जुन झा)
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट के बीच एक नजारा सामने आया है कि जिन्हें तेज तर्रार प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी रास नहीं आतीं, उन्हें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से आस बंधी। वे पुरंदेश्वरी से कथित उपेक्षित स्थानीय नेताओं की खास बनकर उभरीं।गांधी परिवार की परंपरागत सीट रहीअमेठी में कांग्रेस के कर्णधार रहते हुए राहुल गांधी को परास्त कर देने वाली भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छत्तीसगढ़ आकर जिस तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनीतिक चुनौती देते हुए यहां भाजपा के मुरझाए चेहरे पर नया नूर ला दिया, वह काफी अहमियत रखता है। वैसे स्मृति का यहां से पुराना नाता है। वे छत्तीसगढ़ आती रहती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त भी यहां सक्रिय थीं मगर तब तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा माहौल था। नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे दिग्गज भी कमल मुरझाने से बचा नहीं पाये थे। डेढ़ दशक की सत्ता के बाद भाजपा के प्रति असंतोष तथा कांग्रेस के ठोस वादों और बुलंद इरादों की वजह से वही हुआ, जिसका डर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को था। भाजपा ने उस हार से सीख ली और लोकसभा चुनाव में अपना सम्मान सलामत रखा। याद किया जा सकता है कि अमेठी में पहली बार में राहुल के सामने न टिक पाने वाली स्मृति ईरानी ने हार नहीं मानी और भाजपा ने लक्ष्य प्राप्त करने के इरादे से स्मृति को प्रथम मोदी सरकार में मंत्री बनाया तो स्मृति ने 2019 के चुनाव में राहुल को अध्यक्ष व प्रधानमंत्री पद के लिए कांग्रेस का चेहरा रहते हुए पराजित किया। वैसे 2014 के चुनाव में भाजपा ने स्मृति को अमेठी में राहुल को घेरने का काम सौंपा था, जो उन्होंने निभाया। आखिरकार राहुल गांधी को उनकी खानदानी सीट से हाथ धोना पड़ा। स्मृति ने अमेठी में जो कर दिखाया, उसका जो असर कांग्रेस पर पड़ा है, वह लंबे समय तक रह सकता है। इसकी एक बानगी 403 सीटों वाली यूपी विधानसभा में कांग्रेस को सारी ताकत झोंकने के बावजूद सिर्फ दो सीट मिलना है।अब स्मृति ने छत्तीसगढ़ आकर कुछ घंटों में भाजपा में वह उत्साह भर दिया, जो उसकी प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी निरंतर सक्रियता के बाद भी अब तक नहीं भर सकीं। स्मृति के आने से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी गदगदायमान हो गए। स्मृति के साथ छत्तीसगढ़ भाजपा की कई स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। यहां के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में स्मृति के प्रति अपनापन झलकता है। वे यहां सहज भी हैं। अब प्रश्न यह है कि क्या अगले विधानसभा चुनाव में करिश्मा दिखाने भाजपा संगठन की प्रदेश प्रभारी के साथ स्मृति के रूप में चुनाव प्रभारी तैनात कर सकती है? पूरी संभावना है कि भाजपा चुनाव प्रभारी तो तैनात करेगी किंतु क्या वह स्मृति ईरानी ही होंगी? यदि ऐसा होता है तो भाजपा को यहां ऐसा चमकदार चेहरा मिल सकता है जो राहुल, अमेठी, यूपी चुनाव में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भूमिका और परिणाम जैसे मुद्दों पर कांग्रेस को परेशान कर सकता है। स्मृति ने जिस तरह कांग्रेस पर हमला बोला है, भाजपा को ऐसे ही तेवरों की जरूरत है। स्मृति अपने इरादे बता गईं कि जब राहुल गांधी उनके सामने नहीं टिक पाये तो फिर कुछ भी नामुमकिन नहीं है। वैसे भाजपाई नारा दे सकते हैं कि स्मृति है तो मुमकिन है। स्मृति के इस दौरे के कई राजनीतिक मायने हैं। वे यहां की नब्ज टटोल गई हैं। राजनीतिक पंडित यह जरूरत महसूस कर रहे हैं कि यदि भाजपा को सरकार बनाने संघर्ष तेज करना है तो पुरंदेश्वरी को संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी के साथ स्मृति को सियासी माहौल बनाने तैनात कर देना चाहिए। चुनाव में डेढ़ साल का वक्त है तो अभी से कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही महिला वोटरों को आकर्षित करने की मुहिम शुरू कर देना फायदेमंद साबित हो सकता है। स्मृति देश की महिला बाल विकास मंत्री हैं, उनके विभागीय कामकाज से भी भाजपा के लिए काफी कुछ गुंजाइश निकल सकती है।
कलेक्टर ने अर्जुन्दा के नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का किया अवलोकन
बालोद 08 जून 2022 कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे आज तहसील मुख्यालय अर्जुन्दा में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का अवलोकन कर जायजा लिया। उन्होंने नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन में सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील कार्यालय परिसर के चारों ओर फेंसिंग कराने, परिसर में सघन वृक्षारोपण, पेयजल, छाया की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था के निर्देश दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम. गुण्डरदेही श्रीमती प्रेमलता चंदेल सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य विभाग के संबंधित अधिकारी आदि मौजूद थे।


घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


बस्तर साँसद दीपक बैज की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न
बस्तर साँसद दीपक बैज की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद,जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” व सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न इस बैठक में शामिल बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी व प्रशासनिक अमला मौजूद..
संसदीय सचिव,महापौर, सभापति ने बलीराम कश्यप वार्ड में 08.08 लाख के सीसी सड़क का भूमिपूजन किया
विधायक निधि से शहर के बलिराम कश्यप वार्ड में 8 लाख 8 हजार रुपए की लागत से बनेगा सीसी सड़क
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू ने शहर के बलीराम कश्यप वार्ड क्रमांक 43 में 8 लाख 8 हजार रुपए के सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप शहर के हर वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ की जा रही है कुछ दिनों पूर्व ही अधोसंरचना मद से शहर को 7 करोड़ रुपए के बीटी एवं सीसी सड़क की स्वीकृती प्रदान की गई है |

महापौर सफीरा साहू ने कहा की गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है आज शहर के हर कोने में विकास कार्य प्रगति पर है कोरोना काल के बाद भी शहर विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं आई है |
नगर निगम की सभापति कविता साहू ने शहर विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की आपके नेतृत्व में हम नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने में सफल होंगे |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद एवं लोक निर्माण विभाग के सभापति यशवर्धन राव, राजस्व विभाग के सभापति राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणी,सुभम यदु,बी ललिता राव,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग,हेमू उपाध्याय, वरिष्ठ नेता विक्की निषाद, वार्ड के वरिष्ठ नागरिक जफर बाबा,विवेक कपूर,शंकर राव, रामचंद्र, सुशील ग्रोवर,विक्रम ग्रोवर, नितिन धीर, डॉ बाबू वर्गिस,राजीव धीर, विवेक सक्सेना,अनूप भौमिक,गौरव,विवेक,निलेश ठाकुर,बेबियान दीदी,प्रभा श्रीवास्तव,कमलोचन सेठिया,सागर बघेल समेत नगर निगम के आयुक्त दिनेश नाग,एक्जीक्यूटीव इंजीनियर ऐ के दत्ता समेत नागरिक उपस्थित रहे |
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपने मांगो को लेकर दिया एकदिवसीय धरना, अपनी मांगों को लेकर परियोजना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
किरन्दुल – किरन्दुल परियोजना क्षेत्रान्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपने लंबित मांगों को लेकर बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना कार्यालय के समीप एकदिवसीय धरना देकर छत्तीसगढ़ शासन मुख्य सचिव के नाम परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।जिसमें शिक्षा कर्मियों की तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के लिए भी नीति बनाकर शासकीय कर्मचारी घोषित किया जावें। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं सहायिकाओं को नर्सरी शिक्षक पर उन्नयन और कलेक्टर दर पर मानदेय दिए जाने की वायदा किया गया था। जिसके तहत कार्यवाही करते हुए यह मांग पूरा करने, सामाजिक सुरक्षा के रूप में मासिक पेंशन और समूह बीमा योजना हेतु नीति निर्धारित करने इसके साथ ही सेवानृवित्त और मृत्यु होने पर कार्यकर्त्ताओं को 05 लाख रु एवं सहायिकाओं को 03 लाख राशि भुगतान करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को सुपरवाइजर के रिक्त पद पर शत प्रतिशत बिना उम्र के बंधन के और बिना परीक्षा के लेने, मिनी आंगनबाड़ी को पूर्ण आंगनबाड़ी बनाने, प्रदेश स्तर में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पदों को शीघ्र भरने, पोषण ट्रैकर एप और अन्य कोई भी कार्य जब तक मोबाइल इंटरनेट चार्ज नहीं दिया जाता है तब तक मोबाइल में कार्य ना लिया जाने की मांग की गई हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्त्ता सहायिका संघ के किरन्दुल परियोजना अध्यक्ष रानी राव ने कहा कि 05 जुलाई 2022 तक हमारी मांग पूरा नहीं होने पर 06 जुलाई को प्रत्येक जिला मुख्यालय में हड़ताल रैली/प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएग| |












