जगदलपुर। बस्तर संभाग में स्थानीय अतिथि शिक्षक कल्याण संघ बस्तर के बैनर तले आठवें दिन कृषि उपज मंडी जगदलपुर में धरना प्रदर्शन जारी है।आज आठवें दिन स्थानीय अतिथि शिक्षकों(शिक्षण सेवक,ट्युटर शिक्षक,शिक्षा दूत) ने सरकार का ध्यान आकर्षित करने व अपनी जायज मांगों को रखने अपने अपने हाथों में मेहंदी लगाकर स्थानीय अतिथि शिक्षकों की नियमितीकरण करने एवं मानदेय में वृद्धि बस्तर संभाग के सातों जिले में स्थानीय अतिथि शिक्षकों की नाम एक ही हो जैसे बस्तर में शिक्षण सेवक कोंडागांव में ट्यूटर शिक्षक सुकमा में शिक्षा दूत के नाम से स्थानीय अतिथि शिक्षकों को जाना जाता है। सभी जिलों में कंटनी छटनीं रोकने, 62 वर्ष तक सेवा सुरक्षा करने की मांग स्थानीय अतिथि शिक्षक कल्याण संघ बस्तर संभाग द्वारा सरकार से किया गया। स्थानीय अतिथि शिक्षकों की पीड़ा का कोई सुध लेने वाला नही है।अतिथि शिक्षकों के संभागीय सचिव ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नही होती तब तक हड़ताल में डटें रहेंगे। स्थानीय अतिथि शिक्षकों का कहना हैं कि सरकार का रंवैया अब तक नकारात्मक रहा है फिर भी उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभुति पूर्वक मांगों पर विचार करेंगी। धरना प्रदर्शन में बस्तर संभाग के स्थानीय अतिथि शिक्षक (शिक्षण सेवक, ट्यूटर शिक्षक,शिक्षा दूत) शामिल हैं।
आदिवासियों के नाम पर बनी सरकार में आदिवासी परिवार की सुध लेने वाला कोई नहीं – सुरेश गुप्ता
आदिवासी परिवार के लिए छत और इलाज की पुरजोर तरीके से मांग की सुरेश गुप्ता ने कलेक्टर से
बेसहारा परिवार को कलेक्टर से मिलवाया नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने
बेसहारा आदिवासी परिवार जिनका पूरा परिवार जिंदगी की जंग लड़ रहा है ऐसे परिवार को नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता और उनके साथी ने कलेक्टर से मिलवाने कलेक्ट्रेट लेकर आए कलेक्टर परिसर में बलराम नेता जमीन में भी सकते हुए कलेक्टर का किसी और जब बढ़ने लगे सारे अधिकारियों के कान खड़ी हो गई महिला समाज कल्याण विभाग की उप संचालक महोदय ने यह दृश्य देख तत्काल व्हीलचेयर मंगवा कर बलराम नेताम को उपलब्ध कराया |
सुरेश गुप्ता ने बताया की बलराम नेताम का पूरा परिवार गंभीर बीमारी से ग्रस्त है बलराम नेताम 1 वर्ष पूर्व दिव्यांग हो गए पत्नी निशा नेताम की आंखों की रोशनी चली गई है बेटा नवीन नेताम का भी आंख खराब हो रहा है विधवा बहन को कैंसर हो गया है विगत 3 माह से सुरेश गुप्ता और उनके साथियों के द्वारा इनके इलाज और इनके अनाज की चिंता की जा रही थी नैना नेताम को कैंसर होने के बाद सुषमा विंग्स कैंसर केयर के माध्यम से कैंसर का प्रारंभिक इलाज हेतु बायोस्कॉपी टेस्ट हुआ है यह परिवार वर्तमान में किराए के मकान में रहते हैं विगत 8 माह से इन्होंने अपने मकान का किराया भी नहीं दिया है बलराम नेताम ड्राइवर थे विगत 3 वर्ष पूर्व इनकी पैर में परेशानी होने की वजह से पैर में पाइजन होता चला गया गरीब होने के कारण उचित इलाज समय पर नहीं करा पाए और इनका पैर डीम्रपाल मेडिकल कॉलेज में घुटने के नीचे से पूरा मांस कटवाना पड़ा पैर में रॉड लगा है घुटने में कटोरी लगी है!
मां को आंख से नहीं दिखता वह पूरी तरह अंधी हो चुकी है नैना के पति का देहांत 4 वर्ष पूर्व हो चुका है नैना की बेटी है नैना अपनी बेटी के साथ अपने माता-पिता पर आश्रित है | छोटा भाई नवीन नेताम सबका पालन पोषण करता था, नवीन नेताम को भी विगत 1 वर्ष से आंख से कम दिखने लगा और धीरे-धीरे इसकी रोशनी कम होती गयी, दो-तीन माह पूर्व से इसका इलाज प्रारंभ हुआ इसकी आंख की कोई नस दब रही है इसके उचित इलाज हेतु जनसहयोग से इसे भी रायपुर ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया गया जो चल रहा है बहुत ज्यादा राहत नही है |
विगत 3 माह से नैना नेताम के मुंह में भी तकलीफ होने लगा प्राथमिक इलाज कराती रही एक माह पूर्व नैना का मुंह एकदम बंद होने लगा तो यहां के डॉक्टरों ने रायपुर मेकाहारा रेफर किया वहां बताया गया कि प्रारंभिक कैंसर है कुछ दिनों की दवा देने के बाद नैना नेताम को वापस जगदलपुर भेजा गया और पुनः 8 दिन के पश्चात टेस्ट हेतु बुलाया गया था यह टेस्ट डॉक्टर द्वारा बताया गया मुंबई सेम्पल भेजा जाएगा और इसके बाद आपकी पूरी इलाज होगी !
पूरा परिवार किराए के मकान में रहता हैं कई महीनों से इन्होंने मकान का किराया भी नहीं दिया है मकान मालिक इनके पूरी मदद कर रहे हैं, भाई की ड्राइवरी छूट गई पिताजी दिव्यांग हो गए, मां पूरी तरह अंधी हो गई कोई कमाने वाला नहीं रहा औरइलाज हेतु आर्थिक मदद की आवश्यकता है इनके पास जो भी वस्तु थी, इन्होंने उसे बेचकर इलाज में लगा दिया अब इनके पास कुछ भी बेचने को नही है इनके पास किसी भी प्रकार का आर्थिक स्रोत भी नहीं है और भाई बहन अपना इलाज नहीं करवा पा रहे हैं, इनके सामने आजीविका की परेशानी भी हो गई है इनकी बूढ़ी अंधी मां रो-रो कर परेशान हैं हम समाज से कुछ सहयोग करवा कर इनकी मदद तक करते आए जिससे प्रारंभिक इलाज करवाया, पूरा परिवार मानसिक, आर्थिक रूप से परेशान है इलाज नहीं हो पाता है तो सबके सामने मरने के सिवा और कोई विकल्प नहीं होगा, अज्ञानता और अशिक्षा इनके जीवन को और कठिन बना रहा है, पूरा परिवार मायूस है पूरा परिवार कलेक्टर महोदय से जीवन की भीख मांगने आया हैं, परिवार को जीवन दान आप ही दे सकते हैं, आप इनके इलाज की संपूर्ण चिंता करें, और इन्हें एक मकान मिले जिससे रहने की समस्या दूर हो और इनका इलाज हो और इनका परिवार स्वस्थ हो हमारा वह पहले की तरह मेहनत मजदूरी कर , अपने माता-पिता का अपना भरण पोषण कर सके !
सुरेश गुप्ता ने जिला अध्यक्ष से कहा हमें पूरी उम्मीद है कि इनके संपूर्ण इलाज की जिम्मेदारी आपके माध्यम से पूरा होगा और इन्हें मकान मिलेगा अन्यथा क्या आदिवासी परिवार तिल तिल कर मरने को मजबूर हो जाएगा इस अवसर पर नगर मंडल मीडिया प्रभारी रोशन झा युवा मोर्चा सदस्य सूर्यभूषन सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर अध्यक्ष भुवनेश ध्रुव प्रेम आचार्य उपस्थित थे!
साँसद बैज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, कहा जनहित मुद्दों, योजनाओं को अंतिम क्षेत्रों तक पहुचना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता
साँसद बैज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित विधायक विजापुर विक्रम मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियाम, नीना रावतिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सभी ब्लॉक के जनपद अध्यक्ष, कलेक्टर बीजापुर, सीईओ जिला पंचायत, सभी विभागों के अधिकारीगण के दौरान साँसद बैज ने अपने उदबोधन में कहा..DMFT की राशि का उपयोग जनता के हितों में उपयोग हो, जमीनी स्तर पर विकास कार्य को अमलीजामा पहनाकर तेजी से करे, स्कूल,सड़क,बिजली, पानी से सम्बंधित कार्य को तत्काल करे,जल जीवन योजना को गति देने की आवश्यकता है,नरवा गरवा, धुरवा, बाड़ी योजना जो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का महत्वाकांक्षी योजना है, को जनजन तक पहुचना है,,सड़क सुरक्षा—दुर्घटना जन्य क्षेत्र में ब्लेक स्पॉट का चयन कर जागरूकता अभियान चलाए, हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करे,PWD एवं NH को जर्क स्थानों को चिन्हित कर तत्काल ठीक करने के निर्देश अधिकारियों को दिया गया, पंचायत विभाग, NRLM विभाग, PHE विभाग, शिक्षा विभाग, एवं सभी विभागों को जनहित मुददो को, योजनाओं को अंतिम क्षेत्रों तक पहुचना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है।
धान के समर्थन मूल्य में फिर सौ रुपये बढ़े, मोदी सरकार कर रही किसान हितकारी निर्णय – अमित चोपड़ा
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा ने छत्तीसगढ़ की मुख्य फसल धान के समर्थन मूल्य में सौ रुपये की वृद्धि करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। अब छत्तीसगढ़ सहित देश के किसानों को सामान्य धान का प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य सौ रुपये बढ़ाकर मोदी जी ने 2040 कर दिया है। इस फैसले का सर्वाधिक फायदा हमारे किसान भाइयों को मिलेगा। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का अभिनंदन है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार देश के किसानों की समृद्धि के लिए अभूतपूर्व कदम उठा रही है। देश के किसानों को सम्मान मिल रहा है। निधि मिल रही है। जबकि तथाकथित न्याय का नगाड़ा बजाने वाली कांग्रेस और उसकी राज्य सरकार किसानों को तीन साल से ठग रही है। किसानों को हर साल बढ़ रहे समर्थन मूल्य को जोड़कर प्रति क्विंटल 2500 से अतिरिक्त राशि देने की मांग भाजपा लगातार करती रही है

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
और आज धान के समर्थन मूल्य में भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा की गई सौ रुपये की वृद्धि पर राज्य सरकार से यह मांग हम दोहरा रहे हैं कि भूपेश बघेल बिना किसी बहानेबाजी के किसान को वर्ष 2019 से आज तक हुई समर्थन मूल्य वृद्धि की अंतर की राशि 2500 के अतिरिक्त जोड़कर एकमुश्त भुगतान करें। जब कांग्रेस प्रति क्विंटल 2500 देने का वादा करके सत्ता में आई है तो वह हर साल होने वाली समर्थन मूल्य वृद्धि की रकम जोड़कर क्यों नहीं दे रही।


कांग्रेस के चिंतन शिविर में लिए गए निर्णय को प्रभावी बनाने के लिए कांग्रेस कमेटी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा नव संकल्प चिंतन शिविर उदयपुर में लिए गये निर्णय के अनुसार व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी,जिला कांग्रेस कमेटी बालोद,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर मण्डल कांग्रेस कमेटी उतर क्षेत्र व दक्षिण क्षेत्र के द्वारा दिनांक 7 जून को मण्डल कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में रखी गई थी। ज्ञात हो कि नव संकल्प चिंतन शिविर उदयपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया संगठन को प्रभावी बनाने के लिये मंडल कांग्रेस कमेटी का गठन किया है ।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हर माह के 7 तारीख को मंडल कांग्रेस कमेटी की बैठक रखा जाना तय किया गया है अतः उसी तारतम्य में मण्डल कांग्रेस की मासिक बैठक रखी गई। सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष बनने पर विवेक मसीह और संतोष पांडेय का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया व शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।सभी ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। मासिक बैठक में संगठनात्मक चर्चा की गई जल्द से जल्द मण्डल मे 50-50 के नियमों का पालन करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया।सेक्टर और बूथ कमेटी को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।हाईकमान के निर्णय को पालन करने का संकल्प लिया गया।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने उदयपुर नव संकल्प शिविर में संगठन को प्रभावी बनाने के लिए मण्डल कांग्रेस कमेटी गठन किया हैं वो स्वागत योग्य है। इससे संगठन को नया आयाम मिलेगा। मंडल कांग्रेस कमेटी में नये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्य करने का मौका मिलेगा।
सभा को जिला उपाध्यक्ष संगीता नायर, जिला सयुक्त महामंत्री रामजतन भारद्वाज,प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस रूकसाना बेगम,व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पारसमल जैन,युंका जिला अध्यक्ष प्रशान्त बोकड़े,पार्षद स्वपनिल तिवारी, ब्लॉक महामंत्री कीर्ति लता ठाकुर,श्रीनिवास राव ने भी सम्बोधित किया। मण्डल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उत्तर क्षेत्र विवेक मसीह व अध्यक्ष दक्षिण क्षेत्र संतोष पांडेय दोनों ने मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस पार्टी व सभी शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया और नई जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुरेश ठाकुर ने किया व आभार प्रदर्शन एल्डरमैन प्रमोद तिवारी ने किया।

अंत में राजहरा शासकीय महाविद्यालय का जनभागीदारी अध्यक्ष बनने पर रवि जायसवाल का शॉल श्रीफल से सम्मान किया और बधाई दी गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारीगण, ब्लॉक पदाधिकारीगण, पार्षदगण, एल्डरमेनगण,मोर्चा संगठन के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

महामाया खदान के ठेका श्रमिकों की समस्याओं का तत्काल हो समाधान
खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने जिला मंत्री मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में आज राजहरा खदान समूह में कार्यरत ठेका श्रमिकों कीज्ञ समस्याओं के निवारण हेतु एक ज्ञापन मुख्य महाप्रबंधक खदान को सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पहले संघ के कार्यकर्ता भारतीय मजदूर संघ कार्यालय भवन से अपने दोपहिया वाहनों से रैली के रूप में नगर भ्रमण करते हुए माइंस आफिस गेट पर पहुंचे और फिर यह रैली ने वहां एक सभा का रूप ले लिया। इस ज्ञापन के माध्यम से राजहरा खदान समूह में विभिन्न खदानों में कार्यरत ठेका श्रमिकों के समस्याओं को रखते हुए इनके निवारण हेतु समुचित कदम उठाने की मांग और माइंस आफिस मेनगेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में महामाया खदान के ठेका श्रमिक,हितकसा डेम के ठेका श्रमिक, राजहरा खदान समूह के विभिन्न खदानों में कार्यरत ठेका श्रमिक और राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षा गार्ड एवं आईओसील प्लांट में कार्यरत ठेका श्रमिक और सुरक्षा व अन्य ठेका श्रमिक शामिल हुए ।


उपस्थित ठेका श्रमिकों को सर्वप्रथम केन्द्रीय उपमहासचिव लखन लाल चौधरी ने संबोधित किया और कहा कि प्रबंधन की कथनी और करनी में अंतर दिखता है जिसका नुकसान ठेका श्रमिकों को हो रहा है।संघ बहुत कम समय में देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत बना है इसलिए संघ का स्पष्ट मानना है कि श्रमिकों के हितों को लेकर किसी तरह का समझौता हम नहीं करेंगे और ठेका श्रमिकों के जायज मांगों को लेकर लड़ाई जारी रहेगी जबतक कुंभकर्णी नींद में सोई प्रबंधन को हम जगाने में सफल नहीं हो जातें हैं। सभा को मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने संबोधित करते हुए कहा कि महामाया में वर्षों से कार्यरत टिप्पर ऑपरेटर्स अभी भी स्किल्ड श्रमिक का वेतन दिया जाता है जबकि आईओसी के अन्य खदानों में इनसे कनिष्ठ टिप्पर ऑपरेटर्स एवं अन्य वहां चालकों को हाइली स्किल्ड का वेतन दिया जाता है। अतः संघ यह मांग करता है कि महामाया सभी टिप्पर ऑपरेटर्स को हाइली स्किल्ड का वेतन दिया जावे।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
जो कि महामाया के श्रमिकों का अधिकार है और प्रबंधन को ईसे अतिशीघ्र लागू करना चाहिए। जिला मंत्री ने आगे कहा कि महामाया में कार्यरत तीन ठेका श्रमिकों के मृत्यु उपरान्त उनके आश्रितों को अब तक अनुकम्पा नियुक्ति नहीं दी गयी है जबकि अन्य ठेकों में मृतक कर्मियों के आश्रितों को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति दी जाती है। संघ यह मांग करता है कि महामाया खदान में मृतक तीन ठेका श्रमिकोंके आश्रितों को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति में दी जावे। जिससे महामाया के श्रमिकों को भी लगे कि प्रबंधन हमारे साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं कर रहा है। अपने उद्बोधन में जिला मंत्री ने आगे
कहा कि कुछ माह पूर्व प्रबंधन, प्राशसन और महामाया श्रमिक संगठन और भारतीय मजदूर संघ के बीच बैठक में सहमति बनी थी कि पानी के लिए महामाया क्षेत्र में बीएसपी प्रबंधन द्वारा बोरिंग करवाया जायेगा,मगर पुरी गर्मी निकल गई मगर बीएसपी प्रबंधन ने बोरींग आज तक नहीं करवाया । अतः संघ यह मांग करता है कि अपने द्वारा किये गए समझौते का पालन करते हुए जल्द से जल्द आईओसी प्रबंधन द्वारा बोरिंग करवाया जावे। और भविष्य किसी भी तरह के समझौते का पालन समय से करवाया जाए।
जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि वर्षों से हितकसा डेम में कार्यरत श्रमिकों को हर साल बरसात में कार्य से बैठा दिया जाता है और सभी श्रमिक बेरोजगार हो जातें हैं जबकि यह ठेका शर्तों का खुलेआम उल्लंघन है।जब ठेका सालभर है तो काम भी सालभर का मिलना चाहिए इसलिए संघ मांग करता है कि हितकसा डेम में कार्यरत श्रमिकों के लिए बीएसपी प्रबंधन ईस बार बरसात में भी रोजगार की व्यवस्था करें । क्योंकि की बरसात कभी भी हो सकती है इसलिए जल्द से जल्द प्रबंधन श्रमिक हित में टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जावे। मुश्ताक अहमद ने आगे कहा कि चोरहापड़ाव से लेकर महामाया तक नये सिरे से सड़क निर्माण किया जावे, सड़क का चौड़ीकरण और पुराने हो चुके पुलियों को भी नये सिरे से बनाया जावे। क्योंकि अभी जो टेंडर हो रहें हैं वो पैच वर्क के लिए निकाले जा रहे हैं इसलिए सुरक्षा की दृष्टि कोण से भी चोरहापडाव से लेकर महामाया तक नये सिरे से सड़क निर्माण किया जावे।

साथ ही जिला मंत्री ने कहा कि महामाया के तीनों पंचायत में पीने का साफ पानी उपलब्ध कराया जाए। क्योंकि दूषित पानी पीने से हरसमय बीमारी का खतरा बना रहता है। इसलिए ग्राम वासियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था बीएसपी प्रबंधन बरसात के पूर्व करें। और बिजली की भी व्यवस्था किया जावे। अहमद ने आगे कहा कि आज राजहरा खदान समूह के सभी खदानों में सुरक्षा के मापदंडों का कड़ाई पालन नहीं हो रहा है । ठेकेदार असुरक्षित तरीके से कार्य करा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी मौन से सहमति देते नजर आते हैं। जोकि काफी चिंताजनक है इसलिए संघ की मांग है कि सभी खदानों में सुरक्षा तय मानकों अनुरूप ही कार्य हो ऐसा सुनिश्चित किया जावे। साथ ही उन्होंने प्रबंधन को याद दिलाया कि पूर्व में भी हमने मांग की थी कि वर्षों से जो ठेका श्रमिक या दस वर्षों अथवा उससे अधिक अवधि से एक ही कार्य में कार्यरत ठेका श्रमिकों का नियमितीकरण किया जावे अथवा उन्हें बीएसपी एस -१ ग्रेड का न्यूनतम वेतन दिया जावे।

आगे अहमद ने कहा कि सभी ठेकों में सामान मापदंड अपनाते हुए पंद्रह हजार से ऊपर वेतन पाने वाले ठेका श्रमिकों के पूरे वेतन पर सीपीएफ कटौती की जावे या फिर सीलिंग की शर्त सभी ठेकेदारों पर सामान रूप से लागू किया जावे। अभी तो ऐसा लगता है कि विशेष ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रबंधन के कुछ भ्रष्ट अधिकारी और ठेकेदार मिलकर श्रमिकों का शोषण करने में लगे हैं। इसलिए इस पर तत्काल समुचित कार्यवाही की जावे और अभी जो पैसा ठेकेदार ने श्रमिकों का 15000 सिलींग के नाम पर लूटा है उसे ब्याज सहित ठेका श्रमिकों को वापस दिलवाया जाए। अंत में मुश्ताक अहमद ने प्रबंधन को याद दिलाया कि आपके द्वारा तीन श्रम संगठनों (बीएमएस, एटक और इंटुक) और प्रबंधन के साथ हुए समझौते के अनुरूप खदान में कार्यरत ठेका श्रमिकों को को 150/- रूपये भत्ता (01 अप्रैल 2022 से ऐरीयस के साथ) और मेडिकल सुविधा जल्द से जल्द प्रारंभ किया जावे।

क्योंकि हर कार्य में देरी करना प्रबंधन की मानसिकता में आ चुकी है इसपर बदलाव करते हुए ठेका श्रमिकों को उनके हक का पैसा और मेडिकल सुविधा अतिशीघ्र आरंभ किया जावे। सभा का आभार प्रदर्शन महामाया के साथी अशोक कुमार ने किया। सभा की समापन के उपरांत संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपना ज्ञापन मुख्य महाप्रबंधक खदान तपन सूत्रधार, महामाया खदान के महाप्रबंधक अरूण कुमार और उपमहाप्रबंधक कार्मिक विकास चन्द्रा को सौंपा और उसपर अतिशीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध किया।ईस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुश्ताक अहमद जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ बालोद, एम पी सिंग केन्द्रीय अध्यक्ष खदान मजदूर संघ भिलाई, लखन लाल चौधरी उपमहा सचिव केन्द्रीय, संजय यादव, संतोष देवांगन, महामाया से अशोक कुमार,शोभीत मंडावी, सोरीजी, देवाशीष सरकार, निलेश श्रीवास्तव, अप्पल राजू, जितेन्द्र साहू ,सोहन जयसवाल,टकेशवर आदि सैकड़ों की संख्या में संघ के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
दो मामलो में चार आरेापियों पर कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल की कार्यवाही
🔅 टेलीफोनिक फ्राॅड के मामले में बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
🔅 बाईक के डीलरशीप एवं आॅनलाईन जाॅब के के नाम पर किया गया था ठगी।
🔅 दोनो मामलो में 08 लाख 87 हजार रूपये की हुई थी ठगी
🔅 चारो आरोपी बिहार, (जिला नवादा, नालंदा एवं शेखपुरा) के निवासी
🔅 पाॅच नग मोबाईल बरामद
उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। एवं टेलीफोनिक फ्राॅड के मामले में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा के द्वारा विशेष अभियान चलाकर जिले में आरोपियो की पतासाजी एवं विवेचना किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बाईक डीलरशीप दिलाने एवं आॅनलाईन जाॅब के नाम पर ठगी करने वाले 02 शातिर गिरोह के चार आरोपियो पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञाात हो कि बस्तर जिले में टेलीफोनिक फार्ड के बढते मामलो को देखते हुए उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक नोडल सायबर सेल गीतिका साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू एवं निरीक्षक दिनेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान किया जा रहा है।

ऑनलाइन जाॅब दिलाने के नाम पर ठगी
नवम्बर 2021 के दौरान मामले के प्रार्थी वैभव गोयल निवासी नयापारा को अज्ञात आरोपी द्वारा मोबाईल फोन के माध्यम से काॅल करके एयरटेल कम्पनी में ऑनलाईन जाॅब दिलाने के नाम पर अलग-अगल किश्तों में कुल 02 लाख 83 हजार 996 रूपये अपने खाते में डलवाकर ठगी किया गया था ठगी के संबंध में प्रार्थी को ज्ञात होने पर प्रार्थी वैभव गोयल के रिपोर्ट पर संबंधित काॅलर मोबाईल धारक एवं खाता धारक के विरुद्ध थाना कोतवाली में ठगी धारा 420 भादवि0 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। दौरान अनुसंधान के मामले में आरोपियो के बैंक खातों के विश्लेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही के उपस्थिति की जानकारी बिहार में मिलने पर, निरीक्षक दिनेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर बिहार रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा जिला नवादा में संदेह के आधार पर दो व्यक्तियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर जिनने अपना-अपना नाम गौरव कुमार एवं गुलशन कुमार निवासी नवादा बिहार का होना बताए जिनसे पुछताछ करने पर इनके द्वारा प्रार्थी वैभव गोयल को मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन जाॅब दिलाने जिसमें रजिस्ट्रेशन फिस, कम्प्युटर सामान इंश्योरेंस, ट्रॅसपोर्ट, जीएसटी, इंनकम टैक्स आदी के नाम पर अलग-अलग समय में कुल 02 लाख 83 हजार 996 रूपये की ठगी करना स्वीकार किए। आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल बरामद कर जप्त किया गया है। दोनो आरोपियो को बिहार से गिरफ्तार कर जगदलपुर लाया गया है।
🔅 नाम आरेापी :-
(1) गौरव कुमार पिता मनोज सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी कुंज थाना रोह जिला नवादा (बिहार)
(2) गुलशन कुमार पिता दिनेश सिंह वर्ष 28 वर्ष निवासी कुंज थाना रोह जिला नवादा (बिहार)
बाईक एजेंसी दिलाने के नाम पर ठगी
फरवरी 2021 में मामले के प्रार्थी सुमीत जैन निवासी सदर वार्ड जगदलपुुर को अज्ञात आरोपी द्वारा मोबाईल फोन के माध्यम से काॅल करके इलेक्ट्रिक बाईक एजेंसी दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस एवं सिक्योरिटी डिपोजिट के बहाने से अलग-अगल किश्तों में कुल 06,03,500/- रूपये अपने खाते में डलवाकर ठगी किया गया था ठगी के संबंध में प्रार्थी को ज्ञात होने पर सुमीत जैन के रिपोर्ट पर संबंधित काॅलर मोबाईल धारक एवं खाता धारक के विरूð थाना कोतवाली में ठगी धारा 420 भादवि0 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। दौरान अनुसंधान के मामले में आरोपियो के बैंक खातों के विश्लेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही के उपस्थिति की जानकारी बिहार में मिलने पर, निरीक्षक दिनेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर बिहार रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा जिला शेखपुरा में संदेह के आधार पर दो व्यक्तियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर जिनने अपना-अपना नाम राहुल कुमार निवासी जिला शेखपुरा एवं दीपक पासवान निवासी नालंदा बिहार का होना बताए जिनसे पुछताछ करने पर इनके द्वारा फरवरी 2021 में प्रार्थी सुमीत जैन को मोबाईल फोन के माध्यम से इलेक्ट्रिक बाईक एजेंसी दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेसन फिस एवं सिक्योरिटी डिपोजिट आदी के नाम पर अलग-अलग समय में कुल 06,03,500/- रूपये की ठगी करना स्वीकार किए। आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल बरामद कर जप्त किया गया है। दोनो आरोपियो को बिहार से गिरफ्तार कर जगदलपुर लाया गया है।
🔅 नाम आरेापी :-
(1) राहुल कुमार पिता अर्जुन मिस्त्री उम्र 21 वर्ष निवासी कुन्ता बचक, थाना बरबिघा , जिला शेखपुरा (बिहार)!
(2) दीपक पासवान पिता कन्हैया पासवान उम्र 19 वर्ष, निवासी सारे ,थाना सारे ,जिला नालंदा (बिहार)
☀️ सायबर फ्राड से बचाव हेतु सावधानियाॅ:–
👉1. लालच – लोन दिलाने, रकम दुगना करने एवं डीलरशीप दिलाने के नाम पर आने वाले फोन काॅल कर ठगी किया जाता है जिससे सावधान रहें।
👉2. झासा देकर – एटीएम ब्लाक होने, केवाईसी अपडेट कराने एवं खाता को आधार से लिंक कराने एवं सीम अपडेट के नाम पर आनलाईन ठगी किया जाता है। ऐसे फोन काॅल से सावधान रहें।
👉 3. रिटायर्ड शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को पेंशन दिलाने अथवा एफ-डी दुगना करने के नाम पर सायबर फ्राड के द्वारा ठगी किया जाता है जिस पर सावधान रहें।
👉4. सेक्सटार्सन – जिसमें स्कैमर्स नग्न होकर विडियो काॅल करते हैं और विडियो रिकार्ड कर लेते हैं।और रिकार्ड किये हुए विडियो के माध्यम से दबाव डालकर उगाही करते हैं।
👉5. अनजान व्यक्ति से प्राप्त लिंक को क्लिक ना करंे अनजान व्यक्ति के द्वारा भेजे गये लिंक क्लिक करने से आप का मोबाईल किसी दुसरे डिवाईस से लिंक हो जायेगा और आपका डाटा किसी अन्य व्यक्ति के पास चला जायेगा।
👉 6. अपने मोबाईल में डाटा प्रोटेक्शन हेतु एन्टी वायरस अवश्य डलवाये।
👉7. मोबाईल, व्हाट्सअप, गुगल-पे आदि किसी दुसरे डिवाईस से लिंक्ड है तो उसे लाग-आउट अवश्य करे।
👉 8. सायबर ठगी के संबंध में शासन के बेवसाईट, cybercrime.gov.in एवं टोल-फ्री नंबर 1930 पर अपनी शिकायत कही पर भी दर्ज करवा सकते है।
🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – एमन साहू, दिनेश यादव , धनंजय सिन्हा
उप निरी. – संजय वट्टी, अमित सिदार
सउनि. – सुधराम नेताम, रामविलास नेगी
प्र.आर. – चोवादास गेंदलें, मौसम गुप्ता,
आरक्षक – भुपेन्द्र नेताम, तोमेश्वर चन्द्राकर, गौतम सिन्हा,धर्मेंद्र कुमार, लोमश दीवान , दीपक कुमार
मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत
आज सुबह डौंडी थाना क्षेत्र के बन्धिया पारा निवासी हृदय राम हल्बा (50 वर्ष) मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी. दूसरी ओर से तेज रफ्तार मोटरसाईकिल ने ठोकर मार फरार हो गया घटना के बाद हृदय राम को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा हैं की मृतक कांकेर जिला के दमकसा में बिजली विभाग में कार्यरत था | पुलिस आरोपी की छानबीन कर रही हैं,

भानुप्रतापपुर दल्ली राजहरा मार्ग में आए दिन सड़क दुर्घटना की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार लंबे समय से बाईपास मार्ग की मांग की जाती रही है पर सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव एवं तेज रफ्तार बाइकर्स की संख्या में भी निरंतर वृद्धि हो रही है में जो आये दिन दुर्घटना की संख्या को बढ़ा रहे हैं बता दे की दो दिन पहले भी इसी मार्ग में 4 किलोमीटर आगे गुदुम गांव में पेपर दिलाकर घर लौट रहे पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम किया था. इसके बाद आज एक लाइनमैन की मौत हो गई. बहरहाल, डौंडी पुलिस आस-पास के सीसीटीवी को खंगाल रही है, जिससे मोटरसाइकिल चालक को पकड़ा जा सके.

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home



गांव पहुंचने के लिए सड़क नहीं तो विधायक बाइक से पहुंचे जनता के बीच
नारायणपुर विधानसभा के ऐसा गाँव जहां आज तक कोई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अमला नहीं पहुँचा था आज छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप कोडागांव जिला के अतिसंवेदनशील ग्राम मरकामपाल में ग्रामीण और कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए उन्होंने बुलेट पु्रफ वाहन को छोड़ सुरक्षाकर्मियों के साथ मोटर साइकिल पर ही निकल पड़े और ग्रामीणों की समस्या सुनकर निराकरण किया साथ ही ग्रामीणों के मांग पर तत्काल 3 हैंडपम्प और 3 लाख की लागत से साँस्कृतिक रंगमंच की घोषणा किया। साथ ही ग्रामीणों के द्वारा प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी भवन, मातागुड़ी निर्माण और हड़ेली से मरकामपाल तक सड़क का भी मांग किया जिसे जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

साथ ही विधायक ने अपने उद्बोधन में सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और तीखे अंदाज में कहा की 15 साल भाजपा की सरकार थी और सिर्फ जनता को लूटने का ही काम कर रही थी भूतपूर्व मंत्री केदार कश्यप 15 साल इसी क्षेत्र में विधायक होने के बावजूद भी क्षेत्र की जनता की समस्या को नजरअंदाज कर रहा था और क्षेत्र के भोली भाली जनता को सिर्फ और सिर्फ लूटने का काम कर रहे थे |
विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखा और विधायक के साथ सेल्फी भी लिया साथ ही धन्यवाद देते हुए कहा कि आप हमारे गांव में आए हमारे लिए बहुत खुशी की बात है रोड ना होने के बावजूद भी आपने बाइक में आकर हमें उत्साह दिया और हमारी मांगों को पूरा भी किया इसलिए आपको धन्यवाद देते हैं |
इस दौरान अध्यक्ष सुखराम पोयाम.पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम,विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया,प्रवक्ता राजेंद्र साहू, नुहर भंडारी,सरपंच बलीराम सोढ़ी,उप सरपंच उमेश पटेल, गंधरु यादव. गायता क़ुतु मंडावी. सिरहा कोलू यादव. पुजारी,हरी ठाकुर,गजराज यादव. सुकठा कोर्राम. बकाड़ू मंडावी. असिया सोढ़ी. गजेंद्र पोयाम. दशमी यादव. रूपधर कोर्राम. रूकदास मंडावी. मानकू कोर्राम. लखरु राम ग्रामीणजन व कांग्रेस कार्यकर्ता आदि लोग उपस्थित थे |
धरमपूरा, लालबाग एवं नगरनार के माता मेला मंडई में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन
जलनी माता ,परदेशिन माता,शीतला माता एवं झारगाईन माता की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम शहर के धरमपुरा , लालबाग एवं ग्राम नगरनार के माता मेला एवं मंडई में शामिल हुए एवं जलनी माता, शीतला माता,परदेशिन माता एवं झारगाईन माता की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बस्तर की आस्था के केंद्र माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं इस हेतु मांग अनूरूप बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मद एवं जिला खनिज न्यास निधि से राशि स्वीकृत की जा रही है आज माता के आशिर्वाद से बस्तर में वामपंथ हिंसा पर काबू पाकर पुनः विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है हमारी सरकार बनने के बाद से आदिम संस्कृति एवं मान्यताओं को संरक्षित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है माता के आशिर्वाद से आज बस्तर कोरोनावायरस संक्रमण जैसी महामारी से निजात पाने में सफल हो गया है पिछले दो वर्षों से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण मेला मंडई का आयोजन वृहद स्तर पर नहीं हो पाया था पर इस वर्ष यह आयोजन वृहद स्तर पर हो रहा है जलनी माता,परदेशिन माता, शीतला माता एवं झारगाईन माता से कामना है की कोरोना यदि अगले वर्ष तक खत्म हो जाएगा तो इस मेले मंडई को और वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ संभागीय सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय पार्षद यशवंत ध्रुव पार्षद राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणी, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया वरिष्ठ नेता विक्की निषाद, एम वेंकट राव ,उप सरपंच रविशंकर दास,जालंधर नाग, घनश्याम महापात्र,विजय दास,धनुर्जय दास, सरपंच भेजापदर बुधसन कश्यप ,नोएल नाग,मनमोहन यादव, प्रकाश राव, शिवचरण,अभिजीत प्रताप सिंह,श्याम बघेल पुजारी,बीदू, सुखदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे |












