City Media - Page 1093 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1093

किरंदुल नगर में जगन्नाथ रथ यात्रा के संबंध में भक्तों ने उत्कल भवन में की अहम बैठक

0

किरन्दुल – लौह नगरी किरंदुल में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर शनिवार देर शाम उत्कल समाज भवन में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी समाज के सदस्य बैठक में सम्मिलित हुए। पूर्व की भांति सभी समाज के सहयोग से इस वर्ष श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा गोंचा पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे उत्कल समाज के बी सी द्विवेदी ने बताया कि 01 जुलाई को किरन्दुल राघव मंदिर परिसर से भगवान जगन्नाथ जी का भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी जिसका समापन फुटबॉल ग्राउंड गुंडिचा मंदिर में होगा तथा 02 जुलाई से 08 जुलाई तक उत्कल समाज भवन में भंडारा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 09 दिवस तक निरन्तर पूजा प्रार्थना हवन यज्ञ एवं भजन समारोह का आयोजन होगा। इस रथ यात्रा में जिले भर के सभी समाज के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।बैठक में उत्कल समाज के सचिव देवराज लेंका, सहसचिव शरद मिश्रा, संगठन सचिव देवाशीष मोहंती, कोषाध्यक्ष संबित आचार्य तथा अन्य सभी समाज के लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी संसदीय सचिव रेखचंद जैन को बधाई

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन को जन्मदिवस के अवसर पर ट्विटर के माध्यम से बधाई दी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संदेश में कहा कि जन्मदिन की विलंबित बधाई।आपके सुखमय जीवन एवं दीर्घ सेवाकाल की कामना करता हूं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संदेश के माध्यम से बहुत ही बड़ी बात कही है। विधायक रेखचंद जैन लोकप्रिय है और जनता से सहजता से मुलाकात करते हैं और तथा हरसंभव मदद का प्रयास करते हैं। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ट्विटर में क्विंट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति लिखा। सादर प्रणाम आपके स्नेह एवं आशीर्वाद के लिए सहृदय आभार |

जावंगा में संपन्न हुआ अखिल भारतीय नौजवान सभा का शाखा सम्मलेन

0

किरंदुल – अखिल भारतीय नौजवान सभा का शाखा समेलन जिला दन्तेवाड़ा ब्लाक गीदम पंचायत जावंगा स्कुल पारा में आयोजित किया गया। सर्व प्रथम शहिद भगत सिंग के फोटो में माल्र्याअर्पण कर श्रद्धांजलि देकर शाखा समेलन का उदघाटन किया गया। अखिल भारतीय आदिवासी महासभा जिला अध्यक्ष भा क पा के वरिष्ठ का. बोमड़ा कवासी के मार्गदर्शन में एवं समेलन का अध्यक्षता का. के साजी अध्यक्ष (एस के एम् एस) किरन्दुल ब्रांच उपस्थिति में किया गया। समेलन में मुख्य वक्ता का. जागेश्वर प्रसाद अध्यक्ष(एसकेएमएस) बचेली ब्रांच,भा क पा जिला सहायक सचिव बी एल श्रीवास्तव, किर्तन साहू उपाध्यक्ष (एसकेएमएस) बचेली, भा क पा ब्रांच सचिव बुधराम वेको, स्थानिय मजदुर संगठन सचिव राकेश कुंजाम कड़मपाल नौजवान सभा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सोरी, नौजवान सभा जिला सचिव रामलाल नेगी, मनिराम मुरामी, वीरसिंग हेमला, नौजवान सभा का इतिहास, संगठन को मजबुत करने व सदस्यता आभियान चलाने पर जोर दिया गया। ततपश्चात विचार विमर्श कर ब्रांच जावंगा का गठन किया गया। जावंगा ब्रांच का अध्यक्ष किशोर कुमार कवासी, सचिव अनिल कुमार वेको, उपाध्यक्ष समलु राम मुरामी, कुमारी निशा वेको, सहायक सचिव लक्ष्मण मुरामी, मंजु कवासी, कुमारी प्रमीला वेक, साई राम कोवासी, कोषाध्यक्ष वीरसिंग हेमला, एवं सैकडो कि संख्या में छात्र नौजवान, महिला पार्टी कार्यकर्ता साथी गण उपस्थित रहे।

मार्निंग स्टार,इस्ट कोस्ट रेलवे एवं हिंद स्पोर्टींग के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

खेल आरंभ होने से पूर्व खिलाड़ियों ने केक काटकर संसदीय सचिव रेखचंद जैन का जन्मदिन मनाया

फुटबॉल एकेडमी एवं यंग स्टार ए के मध्य खेला गया फाइनल मुकाबला, जिसका निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से हुआ जिसमें यंग स्टार ए की टीम विजेता रही

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं आज जगदलपुर में खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सिटी ग्राउंड एवं इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में फुटबॉल ग्राउंड का उन्नयन किया गया है क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए गांधी मैदान ( हाथा ग्राउंड ) को तैयार किया गया है खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की अध्यक्षता में खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की ” ना जीतना जरूरी है ना हारना जरूरी है जिंदगी खेल है खेलना जरूरी है उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए उप विजेता टीम को और मेहनत करने की सलाह दी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शंकर राव,एम आर नायक स्टेशन मैनेजर जगदलपुर, पार्षद राजेश राय,नरसिंग राव, सूर्या पाणी, डॉ के एल आजाद, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,एम राजू राव,विक्की निषाद,अशोक यादव,गिरधर राव,दीपक वाधवानी,ननकू प्रसाद गुप्ता, एस नीला,विभाष रुद्र,शान कुमार,विमल दास,सुजित सेना,दंतेश्वर राव, राजेन्द्र माली, सूर्या झाड़ी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे |

धाकड़ समाज का बैठक बस्तर के पंडरीपानी में आहूत किया गया

0

बस्तर आज दिनांक 12.06.2022 दिन रविवार बस्तर धाकड़ समाज क्षेत्र बैठक ग्राम पंडरीपानी में सुबह 11:00 बजे श्री राम जी के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर पंडरीपानी के वटवृक्ष प्रांगण में बैठक की शुरुआत की गई । इस बैठक में 18 क्षेत्र के समस्त धाकड़ समाज पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे बैठक में निम्न विषय पर चर्चा किया गया।

1.सर्वप्रथम क्षेत्र कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें क्षेत्र बीरिंगपाल अध्यक्ष सोवेंद्र सिंह ठाकुर ग्राम- पंडरीपानी,
सचिव नरेंद्र सिंह ठाकुर(2) ग्राम- पंडरीपानी एवं कार्यकारिणी सचिव कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।

2 जिला एवं क्षेत्र कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कराया गया।

3.समाज के विकास एवं प्रगति पर विशेष चर्चा किया गया।

जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि समाज संगठन को मजबूत करने के लिए हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देना अति आवश्यक है एवं जनगणना जातिगत सदस्यता ग्रहण करना अनिवार्य है साथ में कुछ कुर्तियां हैं समाज में जो नियम बनाए गए हैं कुरीतियों पर प्रतिबंधित किया जाए एवं बालिका शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। कार्यक्रम में उपस्थित संभागीय सदस्य लंबोदर ठाकुर,अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर जिला सचिव राजू सिंह ठाकुर संरक्षक तुलसीराम ठाकुर, उप संरक्षक सोनाधर ठाकुर, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष पूरन सिंह ठाकुर,बद्रीनाथ ठाकुर, तुलाराम ठाकुर, सचिव राजु सिंह ठाकुर, सह सचिव लक्ष्मण सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष बली सिंह ठाकुर, संगठन मंत्री केशव ठाकुर, उद्धव ठाकुर विशेष सलाहकार, टी.आर ठाकुर, कमलेश ठाकुर,प्रवक्ता सुरेश ठाकुर,घनश्याम ठाकुर सोशल मीडिया प्रभारी भोला सिंह ठाकुर, प्रिंट मीडिया प्रभारी प्रेमसागर ठाकुर,मनोज ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह ठाकुर एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

भानूप्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम कुडाल कि रहने वाले प्रेमी जोड़ों ने साथ जीने मरने की कसम खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मृतक प्रेमीयो ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है. सूत्रों के अनुसार कल 11/02/2022 को दोपहर के समय घर से निकले थे दोनों एक ही गॉंव में निवास करते थे, दोनों ने घने जंगल में जाकर घटना को अंजाम दिया सुनसान जंगल होने के कारण जानकारी मिलने में देरी हुई. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है

बताया जा रहा हैं की गांव से लगभग 3 किलोमीटर की दुरी पर पहाड़ी की दूसरी ओर जाकर दोनों ने आत्महत्या की है. बताया जा रहा हैं की मृतक का नाम युवक रंजीत कोर्चे उम्र 28 वर्ष और मृतिका का नाम लखवंतीन उम्र 23 वर्ष के रूप में पहचान हुई है नक्सली क्षेत्र होने के कारण पुलिस भी सावधानीपूर्वक घटनास्थल पर पहुंची घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच जांच जुट गए है.

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दल्ली राजहरा से डौंडीलोहारा मार्ग पर ट्रैक्टर पलटने से चक्के के नीचे दब का ड्राइवर की मौत

0

दल्ली राजहरा से डौण्डी लोहारा मार्ग में पुलिस थाना मुख्य मार्ग चौक पर सिवनी से आ रहे एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से ट्रेक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गया वही साथ में बैठा एक युवक बाल बाल बच गया है। ट्रेक्टर सिरपुर निवासी वीरेंद्र साहू का बताया जा रहा है । कृषि कार्य कर सिवनी से वापस आ रहा था l चालक ट्रेक्टर के बड़े चक्के के नीचे दब गया था जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

एक और आदिवासी लाल का कमाल, प्यार किया तो निभाया, दो बच्चों का कुँआरा बाप बनकर दोनों की मां से ब्याह रचाया…

0

जगदलपुर- बस्तर का आदिवासी बेवफा नहीं हो सकता। ऐसा नहीं हो सकता कि वादा किसी से और इरादा किसी से। वादे और इरादे में कोई भेदभाव नहीं। वादा भी निभा देता है और इरादा भी पूरा कर देता है। कुछ माह पहले बस्तर के एक आदिवासी लाल ने एक ही मंडप में दो प्रेमिकाओं से एक साथ शादी की थी। अब बस्तर के कोंडागांव इलाके के एक और आदिवासी लाल ने इससे भी बढ़कर कमाल कर दिखाया। इस युवक ने दो प्रेमिकाओं को मां बनाने के बाद एक साथ ब्याह रचाकर एक नया इतिहास रच दिया। उसने साबित कर दिया कि अगर रिश्ता बन गया तो आदिवासी उसे निभाना भी जानते हैं। मुंह मोड़ना बस्तर के आदिवासी की फितरत में नहीं है।

दिलचस्प खबर है कि बस्तर के कोंडागांव जिले के उमला गांव में आदिवासी समाज में एक ऐसी दोहरी दुल्हन वाली शादी हुई, जिसमें युवक ने पहले दो लड़कियों को मां बनाया, उसके बाद दोनों लड़कियों से एक ही मंडप में ब्याह रचाया। दोनों युवतियों और उनके परिजनों की सहमति से सामाजिक रीति – रिवाज से एक दुल्हे ने दो दुल्हनों को जीवन साथी बनाया। यह अनोखी शादी आठ जून को उलमा में संपन्न हुई। खबरों में कहा गया है कि केशकाल ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम उमला का दूल्हा शादी से पहले प्रेम प्रसंग में दो अलग अलग युवतियों के एक एक बच्चे का पिता बन गया था और अब एक साथ इन दो पत्नियों का पति बना।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

रजनसिंह ने पहले ग्राम दुर्गेश्वरी से शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों की सगाई हो गई। तब से युवती उसके घर रहने लगी। उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसी बीच रजनसिंह का सन्नो से भी प्रेम हो गया । सन्नो भी एक बच्चे की मां बन गई। बिना शादी किए बच्चा होने की जानकारी पर लोगों के बीच सामाजिक दण्ड की बातें उठने लगीं तो रजनसिंह ने परिवारों और समाज की सहमति के बाद दोनो युवतियों से एक साथ शादी कर ली।

एक साथ दो चांद ले आया चंदू…बस्तर के आदिवासी लाल का कमाल

वादा कर लेते हैं और साफ मुकर जाते हैं, वादा किसी से और वफ़ा किसी और से, ये प्यार में क्यों होता है, इन सब बातों को भूलकर एक नया दौर शुरू करने वाले, बस्तर के एक आदिवासी लाल ने प्यार में वफादारी की बेमिसाल नजीर पेश की है। आदिवासी समाज में दो शादियां या दो बीवियां कोई असहज बात नहीं है। ऐसा भी नहीं है कि देश दुनिया में दो शादियां करने वालों की कोई कमी है लेकिन बस्तर के चंदू ने कुछ ऐसा किया कि उसका ब्याह चर्चा का विषय बन गया। चंदू एक साथ दो चांद अपने घर ले आया। उसने दो युवतियों से एक ही साथ फेरे लेकर बता दिया कि प्यार किया तो निभाया। प्यार के लिए तो कुछ भी करेगा। चंदू ने हसीना और सुदरी नाम की आदिवासी बालाओं से प्यार किया और दोनों से एक ही साथ ब्याह रचाया। दो अलग अलग जगह की आदिवासी युवतियों ने अपने सच्चे प्यार को सौतन के साथ राजी खुशी स्वीकार किया।

आयरन ओर परिवहन कर रही ट्रक ने फिर किया महिला को घायल

0

दल्ली राजहरा :- दल्लीराजहरा डौंडीलोहारा मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम बकलीटोला भैंसबोड़ जाने वाले मार्ग में लौह अयस्क लेकर जा रही ट्रक बोरिंग को तोड़ते हुए घर में जा घुसी सूत्रों द्वारा यह भी पता चला है कि ट्रक के अनियंत्रित होने से पानी भरने आई एक महिला को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण महिला घायल हो गई है जिसे उपचार के लिए फिलहाल दल्ली राजहरा अस्पताल ले जाया गया है।

यहां पर यह बताना लाजमी होगा कि दल्ली राजहरा से परिवहन कर आयरन ओर जाने वाली गाड़ियां मुख्य मार्ग के निर्माण होने के कारण शॉर्टकट रास्ते के रूप में उक्त मार्ग का उपयोग ट्रक ड्राइवर द्वारा किया जा रहा है बाईपास रोड की मांग निरंतर नागरिकों के द्वारा की जाती रही है किंतु प्रशासन आंख में पट्टी बांधकर ली है गीधाली प्लांट,कच्चे माइंस, खडगांव माइंस एवं बोरिया व भानु प्रताप के आसपास के क्षेत्रों स से आयरन ओर लेकर चलने वाले ट्रकों से आये दिन इस मार्ग पर दुर्घटना होते रहता है। व जानमाल की हानि होता है। घटना के बाद मौके पर डौण्डी लोहारा पुलिस पहुंच कार्यवाही की जा रही है। यह भी जानकारी प्राप्त हो रही है कि ग्रामीणों द्वारा सड़क को जाम कर दिया गया

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छ.ग. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जगदलपुर ने विधायक को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी

0

जगदलपुर (श्रमबिंदु)। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा जगदलपुर के द्वारा विधायक रेखचंद जैन को उनके जन्मदिन के अवसर पर अनंत शुभकामनाएं दी गई। जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन के जन्मोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ शाखा जगदलपुर के अध्यक्ष अजय सिंह परिहार एवं उनके साथियों द्वारा विधायक निवास पहुंचकर विधायक रेखचंद को गुलदस्ता भेंट कर उनके जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं दी गई।

MOST POPULAR

HOT NEWS