City Media - Page 1092 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1092

किसानों के साथ अन्याय होने नहीं देंगे- केदार कश्यप

0

जगदलपुर…।भानपुरी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन बाजार स्थल पर करन्दोला में प्रदेश कांग्रेस सरकार एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप के खिलाफ किया गया।पूर्व मंत्री केदार कश्यप (प्रदेश प्रवक्ता भाजपा) ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार चल रही है किसानों को खेती करना कठिनाई भरा हुआ है,किसान को आत्महत्या की नोबत आ चुकी है। किसान खाद-बीज के लिए सहकारी समितियों में मारा-मारा फिर रहा है किसान को कहा जाता है कि खाद ऊपर से नहीं भेजा जाता है मजबूरन किसान व्यापारियों से महंगे दामों में खरीदी कर खेती कर रहा है।किसान लाचार है किया करें ना करे, क्योंकि बस कुछ दिन ही रहा गया है मानसून आने को किसान कब धान की बुआई करेगा । प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि स्थानीय विधायक का निवास सहकारी समिति मार्ग से ही होता है उनको नजर नही आता । कि किसान तपती धूम में खड़े होकर खाद – बीज के लिए चक्कर काट रहे हैं कितनी बड़ी विडंबना की बात है की स्थानीय विधायक बड़ी -बड़ी बात करते है लेकिन किसान के लिए खाद – बीज समय पर उपलब्ध नही करा पा रहे हैं। आज हम इस मंच से ऐलान करते हैं यदि सप्ताह भर के भीतर खाद -बीज उपलब्ध नही कराये तो हम किसानों के साथ चक्काजाम करेंगे,उग्र आंदोलन करेंगे। महामहिम राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी बस्तर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन ।

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ,जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान ,मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल ,जनपद सदस्य भूषण गुप्ता जी,किसान मोर्चा अध्यक्ष फ़क़ीर कश्यप , महामंत्री महेश कश्यप , किसान सिजरलाल दीवान जी,रघुनाथ कश्यप ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संपत मौर्य ,राजेश सागर,महेंद्र पांडे ,पूरन नेताम ,भालमन कश्यप जी,मुरलीधर,श्रीराम कश्यप जी,जयराम, मनधर,लथु,सुनील कश्यप,संपत कश्यप,गणेश सेठिया, दीपक गुप्ता,खितेश मौर्य, सेख सिराजु,लछिनधर,तुलसु राम कश्यप,चेरंगा बघेल, गोबर नाईक, लखमू, खुलेश्वर कश्यप,गौरव कश्यप,लच्छिन ,हरबन्धु बघेल,रामप्रसाद मौर्य, घनश्याम पाणिग्राही,लक्ष्मी सिन्हा, जदू ,खगेश्वर , दिनेश ,दयमन भाजपा मंडल के समस्त कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।

टेलीफोनिक फ्राॅड के मामले में बस्तर पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही, पिछले डेढ़ माह में लगातार 07 आरोपियों पर कार्यवाही

0

एक आरोपी पर कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल की कार्यवाही

सेकेन्ड हेंड कार खरीदने के नाम पर किया गया था ठगी।

मामले में 01 लाख 19 हजार 250 रूपये की हुई थी ठगी

आरोपी जिला सीधी (मध्य प्रदेष) का निवासी

01 नग मोबाईल, 01 नग डेबिट काड एवं बैंक पासबुक बरामद

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। टेलीफोनिक फ्राॅड के मामले में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा के द्वारा विशेष रूचि लेकर अभियान चलाकर जिले में आरोपियो की पतासाजी एवं विवेचना किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सेकेन्ड हेन्ड कार खरीदने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर ठग पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि बस्तर जिले में टेलीफोनिक फार्ड के बढते मामलो को देखते हुए उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक नोडल सायबर सेल गीतिका साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान किया जा रहा है।

नवम्बर 2021 के दौरान मामले के प्रार्थी नदीम खान निवासी जगदलपुर को अज्ञात आरोपी द्वारा मोबाईल फोन के माध्यम से काॅल करके OLX. पर सेकेन्ड हेन्ड कार खरीदने के नाम पर अलग-अगल किश्तों में कुल 01 लाख 19 हजार 250 रूपये अपने खाते में डलवाकर ठगी किया गया था ठगी के संबंध में प्रार्थी नदीम खान को ज्ञात होने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर संबंधित काॅलर मोबाईल धारक एवं खाता धारक के विरुद्ध थाना कोतवाली में (ठगी ) धारा 420, भादवि0, और 66(डी) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। दौरान अनुसंधान के मामले में आरोपियो के बैंक खातों के विश्लेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही के उपस्थिति की जानकारी मध्य प्रदेश में मिलने पर, निरीक्षक किशोर केवंट के नेतृत्व में टीम गठित कर मध्य प्रदेश रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा जिला सीधी में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर जिसने अपना नाम संतोष साकेत निवासी सीधी मध्यप्रदेश का होना बताया जिससे पुछताछ करने पर इसके द्वारा प्रार्थी नदीम खान को मोबाईल फोन के माध्यम से सेकेन्ड हेन्ड कार खरीदने का बताकर झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में कुल 01 लाख 19 हजार 250 रूपये की ठगी करना स्वीकार किया। आरापी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल, 01 डेबिट कार्ड एवं बैंक पासबुक बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी को मध्य प्रदेष से गिरफ्तार कर जगदलपुर लाया गया है। ज्ञात हो कि पिछले डेढ़ माह में ऑनलाईन फ्रॉड के मामले में 7 वें आरोपी पर कार्यवाही की गई है!

नाम आरेापी :-
संतेाष साकेत पिता लालमन साकेत उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम उपरौली थाना उमिलिया जिला सीधी (मध्य प्रदेश)

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – एमन साहू, किशोर केवंट, धनंजय सिन्हा
उप निरी. – अमित सिदार,
सउनि. – निलाम्बर नाग, अविनाश झा, बनमाली बघेल, सुधराम नेताम
प्र.आर. – मौसम गुप्ता,
आरक्षक – कृष्णा सावडे, गौतम सिन्हा, रवि कुमार, धर्मेन्द्र, लोमेश दीवान, दीपक कुमार

विधायक बन गए ठेकेदार, कलेक्टर बने मुंशी – गागड़ा

0

बिना टेंडर प्रक्रिया के ही करोड़ो का कार्य चालू पूर्व मंत्री भड़के

गागड़ा ने लगाया विधायक कलेक्टर पर गंभीर आरोप

बीजापुर – बीजापुर नगर में स्थित महादेव तालाब गहरीकरण कार्य बिना टेंडर के ही चल रहा है इस पर पूर्व मंत्री गागड़ा बिफरे और कहा विधायक ठेकेदार बना कलेक्टर मुंशी बनकर कार्य कर रहा है।

भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने प्रेसवार्ता की और नगर के महादेव तालाब में चल रही गहरीकरण कार्य को लेकर विधायक और कलेक्टर पर निशाना साधा कहा इस समय विधायक और कलेक्टर नियमों को ताक में रखकर कार्य कर रहे हैं,करोड़ों का कार्य बिना टेंडर प्रक्रिया के चल रहा है जिसकी जानकारी नगर पालिका को भी नही है जबकि कार्य पालिका क्षेत्र की है।

गागड़ा ने आगे कहा स्वयं जिले के शीर्ष अधिकारी विधायक के एजेंट बनकर कार्य करेंगे तो जिले की व्यवस्था कैसे होगी इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है। यहाँ सिर्फ सौन्दर्यकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया हुआ था परन्तु विधायक भ्रष्टाचार की चादर ओढ़कर चलने वाले हैं यहाँ भी चुके नही बिना प्रक्रिया के करोड़ों का काम को बिना नियम के अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

बॉक्स - जहां गहरीकरण का कार्य चल रहा है वहाँ निजी भूमि क्षेत्र  भी लगा हुआ है जहां कार्य हो रहा है, इससे पूर्व भूस्वामी ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी ,जिसके बाद कोर्ट की ओर से रोक लगा दिया गया था परंतु अब विधायक और कलेक्टर कोर्ट की अवमानना कर फर्जी तरीके से कार्य करवा रहे हैं। वहीं पूर्व मंत्री ने कहा जिस तरीके भूस्वामी मंगल सिंह पवार 63 वर्ष बुजुर्ग को तक नही बक्शा परेशान किया जा रहा है ये सरारसर मानसिक प्रताड़ना है जिसे लेकर ऑनलाइन शिकायत मानव अधिकार में मैंने स्वयं से किया है।

बॉक्स – पूर्व मंत्री कलेक्टर के कार्य प्रणाली से बिफरे कहा कलेक्टर प्रशासनिक मुखिया हैं वे खुद राजनीति से ग्रसित रहेंगे ये स्वीकार नही है,वे तय कर लें या पूरी तरह विधायक का एजेंट बने या कलेक्टरी करे। इस प्रकार का मुंशीगिरी कार्य स्वीकार नही करेंगे नियमों से बढ़कर कलेक्टर नही है।

नगरनार इस्पा त संयंत्र के प्रारंभ होने में तेजी लाने का लक्ष्यश: सोमनाथ नंदी, निदेशक (तकनीकी) नगरनार पहुंचे

0

नगरनार I 13 जून 2022: सोमनाथ नंदी, निदेशक (तकनीकी) एनएमडीसी आज दोपहर नगरनार पहुंचे। एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा पिछले सप्ताह निदेशक तकनीकी को हैदराबाद से नगरनार स्थांतरण करने के निर्णय का यह नतीजा है। नंदी की पदस्थापना स्टील प्लांट की शीघ्र कमीशनिंग के मद्देनजर की गई है।

नगरनार पहुँचकऱ नंदी ने कहा,”हमने इस्पात संयंत्र को शीघ्र कमीशन करने की योजना बनाई है। इसके लिए हमें अपना लक्ष केंद्रित कर आगे बढ़ना होगा ताकी जल्द ही बस्तर का सपना साकार हो सके। इस महत्वपूर्ण मोड़ पर स्टील प्लांट से जुड़े सभी हितधारकों को सकारात्मक योगदान देना होगा। इस वक़्त ज़रूरी है के हम अनुचित अटकलों से बचें ताके कमिशनिंग में कार्यरत हमारी टीम अपने कार्य पर लक्ष्य केंद्रित कर सके।”

नवरत्न खनन कंपनी एनएमडीसी का निदेशक मंडल हैदराबाद में स्थित एनएमडीसी मुख्यालय से कंपनी के कामकाज का संचालन करता है। हैदराबाद का निदेशक मंडल एनएमडीसी की बैलाडीला और दोणिमलै में प्रमुख लौह अयस्क खदानों, पन्ना में हीरा खनन परियोजना और भारत और विदेशों में कई अन्य परियोजनाओं के संचालन का प्रबंधन करता है। अब तक एनएमडीसी की इस्पात संयंत्र परियोजना की निगरानी और प्रबंधन हैदराबाद से किया जा रहा था।

नंदी के नगरनार में स्थानांतरण से संयंत्र की कमीशनिंग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नंदी का इस्पात उधोग का व्यापक अनुभव है। स्टील प्लांट की पेचीदगियों को भलीभांति समझने की उनकी योग्यता के अलावा उनकी उत्कृष्ट मानव प्रबंधन क्षमता से स्टील प्लांट परियोजना लाभांवित होगी।

पिछले साल दिसंबर में एनएमडीसी ने मेकॉन को स्टील प्लांट प्रारंभ करने तथा इसे शुरुआती दौर में संचालित करने की ज़िम्मेदारी सौंपी थी। परियोजना स्थल पर श्री नंदी की उपस्थिति से महत्वपूर्ण निर्णय लेने में समय का अंतराल घटेगा और मेकॉन और एनएमडीसी के बीच समन्वय बेहतर बनेगा।

3 मिलियन टन की वार्षिक इस्पात उत्पादन क्षमता वाला स्टील प्लांट अब परीक्षण, एकीकरण और स्थिरीकरण के अंतिम चरण में है और कमीशनिंग की ओर बढ़ रहा है। एनएमडीसी की स्टील प्लांट परियोजना का दोहरा महत्व है क्योंकि यह हाल के दिनों में स्थापित किया जा रहा एकमात्र ग्रीन फील्ड इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट है। इस संयंत्र का देश की अग्रणी परियोजनाओं में शुमार होता है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण बस्तर क्षेत्र में स्थापित किया गया है। स्टील प्लांट की कमीशनिंग से बस्तर क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होने की पर्याप्त संभावनाएं हैं।

केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी का छत्तीसगढ़ प्रवास

0

रायपुर। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 13 जून को छत्तीसगढ प्रवास पर आ रहे है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते 13 जून को सुबह 11 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और जिला पंचायत मीटिंग हाॅल दुर्ग में जिला निगरानी समन्वय समिति की बैठक लेगें। दोपहर 12ः30 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना , एसबीएम, अमृत स्वनिधि हितग्राहियों के साथ चर्चा करेंगे। दोपहर 01 बजे से शाम 04 बजे तक मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्धारित गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 04 बजे नगर निगम रिसाली में पीएमएवाई एवं अमृत मिशन योजना का निरीक्षण करेंगे। केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते 14 जून को सुबह 8 बजे दुर्ग से रायपुर आकर सुबह 08ः55 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

जिला मुख्यालय जगदलपुर में कांग्रेस ने किया मौन सत्याग्रह…..

0

🟥 भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कोख से जन्मी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस असीम संघर्ष, त्याग और बलिदान की बुनियाद पर खड़ी है, भाजपा की मोदी सरकार उसे डराने की हिमाकत ना करें – राजीव शर्मा

🟥 ब्रिटिश हुकूमत से आजादी लेकर कांग्रेस ने अपने संविधान के लिए संघर्ष के मूल में चौतरफा समानता, भेदभाव, कट्टरता, रूढ़िवादिता, छुआछूत और कानूनों को खत्म करने की कवायद की थी आज उस क्रान्तिकरी परिवार के वंशजों को बदनाम करने की साज़िश कभी सफल नही होगी……

🟥 जब जब मोदी नीत भाजपा सरकार डरती है तो ईडी, सीबीआई को आगे करती है…..

🟥 नेशनल हेराल्ड वो नाम है जिसको सुनते ही अंग्रेज हुकूमत में खलबली मच जाती थी क्योंकि ये अख़बार गुलामी के उस दौर में आज़ादी के दीवानों का साथी था एक ऐसा साथी जो क्रांति का जोश भरता था…..

🟥 2018 वो साल था जब कांग्रेस ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को हराकर सत्ता हासिल की थी, उसके बाद मामला शांत हो गया और अब एक बार फिर इस मामले में सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी को समन भेजा है और यहाँ ये जानना जरूरी है कि ये सब उदयपुर चिंतन शिविर के तुरंत बाद हुआ है, जहाँ ”भारत जोड़ो” का नारा देकर कांग्रेस ने फिर एक और क्रांति लाने का आगाज़ किया…..

🟥 आज़ादी की लड़ाई लड़ने वाला अख़बार आज़ादी के बाद भी अपने कर्मचारियों के भविष्य के लिए किस कदर चिंतित था मतलब उसूल जिंदा थे….

🟥 केंद्र की मोदी सरकार के सारे दावे हवा में हैं मतलब सिर्फ पॉलिटिकल माहौल बनाया जा रहा है मतलब भाजपा सिर्फ हवा में तीर मारकर गाँधी परिवार को निशाना बना रही है और देश को गुमराह कर रही…..

🟥 राहुल गाँधी, सोनिया गांधी ED से भाग नहीं रहे, और कांग्रेस इन राजनीतिक हथकंडों से भाग नहीं रही, लेकिन कहीं न कहीं हम सच से जरूर भाग रहे हैं, कब तक भागेंगे हम सच से और कब तक बनते रहेंगे भाजपा के मोहरे…..

🟥 भाजपा अपनी गलतियों को छुपाने केंद्रीय एजेंसियों का कर रही खुलेआम दुरुपयोग……

🟥 जिस गांधी परिवार ने देश में हरित क्रांति का सूत्रपात किया देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया साधारण जनमानस के लिए बैंकिंग व्यवस्था के दरवाजे खोलें भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वाली ताकतों के दांत खट्टे किए उस परिवार के सदस्य ना टूटेंगे ना झुकेंगे ना रुकेंगे…..

🟥 देश का नौजवान असहनीय बेरोजगारी का दंश झेल रहा है तथा महंगाई की आग ने तो हर व्यक्ति व परिवार को झुलसा कर रख दिया है बेरोजगारी और महंगाई अब देश के नागरिकों के लिए अभिशाप बन गई है इससे ध्यान भटकाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार गांधी परिवार पर दबाव की राजनीति करने पर आमदा…..

जगदलपुर – बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मान.राहुल गांधी जी के खिलाफ भाजपाई षड्यंत्र के विरोध में 13 जुन 2022 (सोमवार) को जिला मुख्यालय जगदलपुर में मुंह में काली पट्टी बांध कर एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया गया।

ततपश्चात जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड वह नाम है जिसको सुनते ही अंग्रेज हुकूमत में खलबली मच जाती थी क्योंकि यह अखबार गुलामी के उस दौर में आजादी के गुलामों का साथी था एक ऐसा साथी जो क्रांति का जोश भरता था जो क्रांतिकारियों के विचारों को ना केवल हिंदुस्तान बल्कि दुनियाभर में पहुंचा था तथा विदेशियों को नेशनल हेराल्ड के जरिए ही भारत की आजादी के आंदोलन और अंग्रेजी क्रूरता के बारे में पता चलता था इससे भारतीयों के लिए आजादी की आवाज सीमाओं के बाहर से भी होने लगे और अंग्रेज हुकूमत पर उसका दवा भी बनता जा रहा था जिसकी स्थापना भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने की थी नेशनल हेराल्ड (National Herald Case) से जुड़े मनी लांड्रिंग में पूछताछ के लिए ईडी ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी को समन जारी किया है, मोदी नीत भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते बताया कि जब जब मोदी सरकार कांग्रेस से डरती है, केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से कांग्रेसियों व विपक्षियों को डराती रही है भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कोख से जन्मी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस असीम संघर्ष, त्याग और बलिदान की बुनियाद पर खड़ी है करोड़ों देशवासियों ने कांग्रेस के नेतृत्व में जिस क्रांति का आगाज किया था वह ब्रिटिश हुकूमत से आजादी लेकर अपना शासन और अपने संविधान के लिए तो था ही इस संघर्ष के मूल में चौतरफा समानता, भेदभाव कट्टरता, रूढ़िवादिता, छुआछूत व संकीर्णता को खत्म करने की कवायद भी थी।

ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य ने कहा कि बीते 8 वर्षों में देश का नौजवान असहनीय बेरोजगारी का दंश झेल रहा है महंगाई की आग ने तो हर व्यक्ति के परिवार को झुलसाकर रख दिया है घर के लिए गैस सिलेंडर खरीदना भी सपना हो गया है पेट्रोल-डीजल आटा खाने का तेल दाल सब्जी आदि रोजमर्रा के इस्तेमाल की सभी चीजों की आसमान छूती कीमतों ने देशवासियों के जिंदगी दुभर कर दी है बेरोजगारी और महंगाई देश के नागरिक के लिए अभिशाप बन गई है देशवासियों का ध्यान भटकाने और गांधी परिवार की छवि धूमिल करने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को अपनी हिटलर शाही नीतियों के सामने झुकाने का प्रयास कर कभी सफल नहीं होगा यह वह परिवार है जिनकी रगों में क्रांतिकारी खून दौड़ रहा है भारत को आजाद दिलाने के लिए जिनके पूर्वजों ने अंग्रेजों के अत्याचारों के सामने घुटने नहीं टेके तू इनकी क्या बिसाद।

संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने कहा कि मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि देश हित के मुद्दों से ध्यान हटाएं जाने के लिए मोदी सरकार प्रपंच कर जनता को दिग्भ्रमित करती रही है। ईडी ने पूर्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को जिस प्रकरण के लिए तलब किया था, उस मामले में न्यायालय ने क्लीन चिट दे दी है जिसके बावजूद फिर एक बार इसी मामले में कांग्रेस अध्यक्ष को नया समन भेजा गया है, वह सिर्फ और सिर्फ षड्यंत्र है तथा कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की सोची समझी रणनीति का एक हिस्सा है लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ऐसे गीदड़ धमकियों से डरने वाली नहीं है।

चित्रकूट विधायक राजमन वेंजाम ने कहा कि नॉट फॉर प्रॉफिट का क्या मतलब “नॉट-फॉर-प्रॉफिट” की अवधारणा पर स्थापित किसी भी कंपनी के शेयर धारक/प्रबंध समिति के सदस्य कानूनी रूप से कोई लाभांश, लाभ, वेतन या अन्य वित्तीय लाभ नहीं ले सकते हैं। इसलिए, सोनिया गांधी, राहुल गांधी या ‘यंग इंडियन’ में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किसी भी प्राप्ति या वित्तीय लाभ का प्रश्न ही नहीं उठता। जब ऐसा कुछ हुआ नहीं तो क्राइम कैसा और केस कैसा और सबसे बड़ी बात ये 5000 करोड़ का घोटाला कैसे?मतलब सारे दावे हवा में हैं, मतलब सिर्फ पॉलिटिकल माहौल बनाया जा रहा है, मतलब भाजपा सिर्फ हवा में तीर मारकर गाँधी परिवार को निशाना बना रही है और हमको यूँ ही, फर्जी 5000 करोड़ के घोटाले का नंबर थमा दिया गया, जैसे 70000 करोड़ का थमाया गया था एक नारा आजादी हासिल करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने दिया था “भारत छोड़ो” आंदोलन जो अंग्रेजो को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया, और दूसरा नारा उदयपुर के संकल्प शिविर में कांग्रेस ने दिया “भारत जोड़ों” का जिससे घबराकर गोडसे को पूजने वाली भाजपा उल जुलूल हरकतें कर रही हैं इससे कांग्रेस घबराने वाली नही है।

क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने कहा कि समाज का कोई वर्ग सत्तासीन सरकार की बेरुखी से अछूता नहीं रहा जब तीन खेती विरोधी काले कानूनों के खिलाफ लाखों किसान सड़कों पर उतरे तो सरकार ने बर्बरता से मारा उनकी राह में कील और कांटे बिछाए गए तथा उन्हें आतंकी तक घोषित कर डाला। वही दूसरी तरफ देश भयंकर आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है उद्योग धंधे चौपट पढ़े और सरकार बेपरवाह है 75 साल में पहली बार देश का रुपया बेदम और बेजार दिखाई पड़ता है यहां तक कि एक डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत ₹77.50 पार कर गई है अब तो 70 साल में बनाई देश की हर संपत्ति को मौजूदा सरकार द्वारा मनमाने तरीके से बेचा जा रहा है ऐसा लगता है कि सरकार ने इंडिया ऑन सेल का बोर्ड लगा रखा है केंद्र की मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए देशवासियों को दिग्भ्रमित कर विपक्षी पार्टी के शीर्ष नेताओं पर आरोप लगाकर अपने पावर का दुरुपयोग कर रही है गांधी परिवार ना झुकेगा ना टूटेगा ना रुकेगा उनकी रगों में शहीद क्रांतिकारी का खून दौड़ रहा है जिन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेने में पीछे नहीं हटी और इस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में भी पीछे नहीं रही।

महापौर सफिरा साहू ने कहा कि भाजपा अपनी अक्षम्य नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए मौजूदा भाजपा सरकार देश में सांप्रदायिक वैमनस्यता का वातावरण निर्मित कर रही है अल्पसंख्यकों, दलितों व गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है भाजपा द्वारा धर्म व जाति के आधार पर नफरत के बीज बोकर सत्ता की भूख मिटाई जा रही है भारत के बहुलतावाद, भाईचारे व समावेशी मूल्यों पर हमला बोला जा रहा है भारत को जात, पात, धर्म, खानपान, पहनावे, भाषा, क्षेत्रवाद और रंग के आधार पर विभाजित करने का कुत्सित षड्यंत्र किया जा रहा है केंद्र की सत्तासीन सरकार उसकी विचारधारा के कट्टरवाद व रूढ़िवादिता ने देश की अर्थव्यवस्था को हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया यह सब देश के वर्तमान और भविष्य के लिए गंभीर खतरे की घंटी है।

आज के इस एक-दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन में सभापति/प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

हिमाचल प्रदेश की शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू टेंपल 9500 फीट ऊंची चोटी पर माउंटेन ट्रेकर यशवंत टंडन और माउंटेन ट्रेकर पल्लवी बारले ने लहराया तिरंगा

0

अर्जुन्दा :- परिस्तिथियां चाहे कितनी भी बड़ी क्यो ना हो, सच्ची लगन और जज्बे से सब कुछ हासिल किया जा सकता है।ये कहानी है ऐसे ही होनहार और प्रतिभावान साहसी युवा की जिसने अपने सपने और खुद के बीच कभी गरीबी को आने नही दिया है। बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के अन्तर्गत अर्जुन्दा ब्लाॅक से महज 3 किमी में बसा छोटा सा गांव डुड़िया जहा यशवंत कुमार टंडन रहते है। विगत दिनों 31 मई 2022 से 04 जून 2022 तक इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन द्वारा हिमाचल प्रदेश के जबाली अम्बाला (शिमला) में साहसिक शिविर का आयोजन किया गया था। राष्ट्रीय स्तर पर कराए गए साहसिक शिविर में देशभर के लगभग 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 31 मई को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से तिरंगा लेकर हुए रवाना बालोद जिले के माउंटेन ट्रेकर यशवंत कुमार टंडन और माउंटेन ट्रेकर पल्लवी बारले 31 मई को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से रात 10:30 बजे समता एक्सप्रेस से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिसमें राजनांदगांव जिले के उमा विश्वकर्मा और उपासना के साथ रवाना हुए।

इन राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा जिनमें से राजस्थान से 3 प्रतिभागी, महाराष्ट्र (गोंदिया) से 4 प्रतिभागी, पश्चिम बंगाल से 1 प्रतिभागी, ललितपुर से 2 प्रतिभागी, छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 63 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें रायपुर से 27 प्रतिभागी, दुर्ग से 29 प्रतिभागी, राजनांदगांव से 2 प्रतिभागी, सरगुजा (अम्बिकापुर) से 1 प्रतिभागी और वही बालोद जिले से 3 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें अर्जुन्दा ब्लाक के डुड़िया गांव के माउंटेन ट्रेकर यशवंत कुमार टंडन और गुण्डरदेही ब्लाक के ग्राम तवेरा से माउंटेन ट्रेकर पल्लवी बारले गुरूर ब्लाक के कनेरी गांव के निखिल यादव ने हिस्सा लिया।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

माउंटेन ट्रेकर यशवंत कुमार टंडन ने हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी जाखू टेंपल पर चढ़ाई करने से पहले कसोल ट्रैक 6000 फीट ऊंची ट्रैक की चढ़ाई की थी। उसके अगले दिन जाखू टेंपल की सफल चढ़ाई की। जिसमें माउंटेन ट्रेकर यशवंत कुमार टंडन ने तय समय पर शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू टेंपल 9500 फीट पर पानी की एक बूंद भी पीएं बगैर व बिना कुछ खाए ही अपने टीम के 70 सदस्यों को पीछे छोड़ सबसे पहले चढ़कर तिरंगा लहराकर और अपना लोहा मनवाया और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। माउंटेन ट्रेकर यशवंत कुमार टंडन और पल्लवी बारले ने चोटी पर पहुंचने के बाद भारत माता की जय, वंदे मातरम्, छत्तीसगढ़ महतारी की जय, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के जयकारे लगाए।

छात्र जीवन मे एन.सी.सी राष्ट्रीय कैडेट कोर और राष्ट्रीय सेवा योजना नेशनल सर्विस स्कीम में हिस्सा लेकर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करते हुए एन.सी.सी मे “ए” सर्टिफिकेट और एन.एस.एस में भी “ए” सर्टिफिकेट हासिल किया। अभी वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में बी.ए. प्रथम वर्ष की पढ़ाई के साथ साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक है। और राष्ट्र एवं समाज हित सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले यशवंत कुमार टंडन अपने पिताजी को प्रेरणा का पुंज मानते है। पिताजी हूबलाल टंडन हमेशा से प्रोत्साहित किया है।माताजी सविता टंडन ने भी एक सच्चे इंसान बनने की शिक्षा बचपन से दिए है।

आपातकालीन स्तिथि में रक्तदान के लिए हमेशा तत्पर रहते है।अभी तक 2 बार रक्तदान दे चुके है। और मरणोपरांत नेत्रदान की भी घोषणा कर चुके हैं।माउंटनीयर बनने के ख्वाब लिए दिन की शुरुआत होती है।सपने को हकीकत में बदलने की कोशिश जारी है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर बालोद जिले का लगातार तीसरी बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं यशवंत। यशवंत ने खुद को दी चुनौती पानी की एक भी बूंद पीएं बगैर व बिना कुछ खाए 9500 फीट ऊंची चोटी जाखू टेंपल पर सबसे पहले कर ली चढ़ाई कहते हैं चुनौतियों स्वीकार कर लो तो सफलता कदम चूमेगी इस वाक्य को साबित करते हुए कुछ ऐसा ही कारनाम कर दिखाया है माउंटेन ट्रेकर यशवंत कुमार टंडन ने उन्होंने खुद की काबिलियत साबित करने और अपने शरीर की क्षमता को परखने के लिए यह जोखिम कदम उठाया ।

उन्होंने लक्षय लिया की जब तक मैं शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू टेंपल पर तिरंगा ना लहरा दूं तब तक ना ही मैं पानी की एक भी बूंद पीऊंगा और ना ही कुछ खाऊंगा। खड़ी रास्तों के कारण चढ़ाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गर्मी के कारण मुंह सूख रहे थे। सांसें तेज हो रही थी। दिल की धड़कनें तेज चलने लगी थी और पैर दर्द के मारे जवाब देने लग गए थे। शरीर में कमजोरी महसूस होने लग रही थी। लेकिन यशवंत ने हरा नहीं मानी निरंतर प्रयास और दृढ़ इच्छाशक्ति सदैव इंसान को शिखर की ओर ले जाती है दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत इरादे के बल पर उन्होंने अपनी टीम के 70 सदस्यों को पीछे छोड़ सबसे पहले चढ़कर तिरंगा लहराकर यह एक नई कीर्तिमान रचने में सफल रहे। 9500 फीट ऊंची चोटी से दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश हिमाचल प्रदेश के शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू टेंपल जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 9500 फीट ऊंची चोटी से माउंटेन ट्रेकर यशवंत कुमार टंडन और माउंटेन ट्रेकर पल्लवी बारले ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।

और बेटियों को शिक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक और प्रेरित किया। और कहा कि बेटियां किसी से भी कम नहीं है और आज बेटियां हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। ऐसा कोई कार्य नहीं जो आज बेटियां नहीं कर रही हो हर क्षेत्र में बेटियां पुरुषों से उत्कृष्ट कार्य कर रही है। पल्लवी और यशवंत बताते हैं कि भविष्य में वह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा लहरा कर अपने बालोद जिले का मान बढ़ाना चाहते हैं। यशवंत और पल्लवी का यह तीसरी उपलब्धि है। इन लोगों ने की यशवंत की आर्थिक मदद

एक सामान्य परिवार में जन्मे यशवंत के माता-पिता कृषि कार्य करते हैं। वहीं खेती मजदूरी करके घर का खर्च चलाते हैं। राष्ट्रीय स्तर साहसिक शिविर में जाने के लिए यशवंत के पास पैसे भी नहीं थे। और घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण माता-पिता ने भी पैसे देने से मना कर दिया। लेकिन यशवंत ने हारा नहीं मानी उन्होंने अपनी बात तहसील अर्जुन्दा के तहसीलदार सुश्री ममता टावरी को बताई। फिर तहसीलदार ममता टावरी ने अपनी संवेदना और ममतामयी दिखाते हुए यशवंत को 2000 रूपए की स्वैच्छिक राशि प्रदान कर आर्थिक सहायता की।


साथ ही गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र ने भी यशवंत को 5000 रूपए की राशि प्रदान कर मदद की। वहीं डुड़िया के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई के वैज्ञानिक डॉ सूर्ययप्रकाश देवांगन ने भी यशवंत को 1000 रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। वहीं सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश चतुर्वेदी ने भी यशवंत को 1000 रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।माता-पिता ने कहा गर्व है हमें अपने बेटे पर
यशवंत कुमार टंडन के पिता श्री हूबलाल टंडन और मां श्रीमती सविता टंडन ने कहा कि बेटे ने राष्ट्रीय स्तर पर साहसिक शिविर में हिस्सा लेकर हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू टेंपल पर तिरंगा लहराकर छत्तीसगढ़ सहित बालोद जिले और अपने गांव, समाज और हमारा नाम रोशन किया है। हमें गर्व है अपने बेटे पर कि यशवंत हमारा बेटा है।

शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवक है यशवंत शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में अभी यशवंत कुमार टंडन बी.ए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत हैं। और राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस) के सक्रिय स्वंय सेवक भी है। जो कि राष्ट्र विचार धारा के साथ निरंतर समाज हित और देश हित में कार्य करता रहता है। गांव आगमन पर पुष्पहारों व पुष्पगुच्छ से किया स्वागत,बेटे को देख मां के आंखों में आएं खुशी के आंसू यशवंत कुमार टंडन और पल्लवी बारले जब कैंप से अपने घर वापस लौटकर आए तब बस से उतरने के बाद उन दोनों का स्वागत उनकी पुष्पहारों, तिलक लगाकर, और आरती उतारकर काफी हार्षो उल्लास के साथ भव्य स्वागत किया गया। और बेटे के साहस और बहादुरी देख यशवंत ने मां सविता टंडन ने उन्हें अपने गले से लाकर रो पड़ी और कहा तुमने फिर एक बार हमारा नाम और बालोद जिले का नाम गौरवान्वित किया है। गांव पहुंचने के बाद भारत माता की जय, वन्दे मातरम,छत्तीसगढ़ महतारी की जय, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, के नारे लगाए।

इन लोगों ने दी बधाईयां व शुभकामनाएं इस साहसिक कार्य के लिए इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के प्रेसिडेंट इफ्राहीम अहमद, राजनांदगांव जिले के प्रथम पर्वतारोही रोहित कुमार झा जो छत्तीसगढ़ से टीम का लीडर और साथ में नेशनल लीडर भी है।, पर्वतारोही संजय सिंह भोज, अर्जुन्दा तहसील के तहसीलदार सुश्री ममता टावरी, कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61, जिला सतनामी समाज बालोद के समस्त पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने यशवंत कुमार टंडन और पल्लवी बारले की उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

दल्ली राजहरा शहर में कल होगा भव्य हनुमान चालीसा का पाठ

0

दल्ली राजहरा :- कल दल्ली राजहरा शहर के दुर्गामंदिर ( रेलवे कॉलोनी ) में एक शाम हनुमान जी के नाम से भव्य हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल व मातृशक्ति संगठन सहित शहर के समस्त समाज,हनुमान भक्तों को इस आयोजन में शामिल होने कहा गया है। विहीप के इस आयोजन को लेकर शहर में सनातन हिंदू धर्मसेवको में उत्साह बना हुआ है। और सभी लोग इसकी तैयारी में लगे हुए है।

कल 14 तारीख मंगलवार को शाम 6 बजे हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा विहीप के पदाधिकारियों के अनुसार सभी रामभक्तों को हनुमान भक्तों को एक समय एक स्थान में एकत्र होने के लिए प्रभु पवनसुत हनुमान जी की आराधना करने के लिए यह आयोजन किया गया है। हम सभी को सादर आमंत्रित करते है।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बोरबेल गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने से मजदूर की मौत

0

बस्तर जिले के भानपुरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बनियागांव कूचीगुड़ापारा में रात लगभग 8:00 बजे किसान के खेत में बोर खनन के बाद बनियागांव से पल्लीभाटा की ओर वापस लौट रही थी | उस दौरान बोरवेल गाड़ी अचानक पेड़ को बचाने के लिए साइड काट रहा था । पिछला चक्का गड्ढे में गिर गया जो अनियंत्रित होकर झरिया मोड़ के पास पलटने से मौके पर गाड़ी में दबने से एक मजदूर गोलु बघेल 19 वर्ष /पिता फगनू राजनगर की दर्दनाक मौत हुई और अन्य मजदूरों ने कूद कर बचाई जान घटना की सूचना ग्रामीणों ने भानपुरी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में दबे मजदूर की शव बाहर निकाला | भानपुरी पुलिस के द्वारा घटना की विवेचना कर शव को पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंपा।

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही – पुजा-पाठ कर घरेलु परेशानी दूर करने के नाम पर किया गया था ठगी

0

🌞 मामले में 87 हजार 100 रूपये की हुई थी ठगी

🌞 दोनो आरोपी जिला झुंझनु (राजस्थान) के निवासी

🌞 03 नग मोबाईल बरामद

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। टेलीफोनिक फ्राॅड के मामले में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा के द्वारा विशेष रूचि लेकर अभियान चलाकर जिले में आरोपियो की पतासाजी एवं विवेचना किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुजा पाठ कर घरेलु परेशानी दुर करने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर गिरोह के दो आरोपियो पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञाात हो कि बस्तर जिले में टेलीफोनिक फार्ड के बढते मामलो को देखते हुए उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक नोडल सायबर सेल गीतिका साहू के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर अनुसंधान किया जा रहा है।

नवम्बर 2021 के दौरान मामले के प्रार्थीया कौसर फातिमा निवासी पथरागुडा को अज्ञात आरोपी द्वारा मोबाईल फोन के माध्यम से काॅल करके अपने आप को ज्योतिष होना बताकर पुजा पाठ कर घरेलु परेशानी दुर करने के नाम पर अलग-अगल किश्तों में कुल 87 हजार 100 रूपये अपने खाते में डलवाकर ठगी किया गया था ठगी के संबंध में प्रार्थीया कौसर फातिमा को ज्ञात होने पर प्रार्थीया के रिपोर्ट पर संबंधित काॅलर मोबाईल धारक एवं खाता धारक के विरूð थाना कोतवाली में ठगी धारा 420 भादवि0, 66(डी) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। दौरान अनुसंधान के मामले में आरोपियो के बैंक खातों के विश्लेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही के उपस्थिति की जानकारी राजस्थान में मिलने पर, निरीक्षक किशोर केवंट के नेतृत्व में टीम गठित कर राजस्थान रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा जिला झुंझनु में संदेह के आधार पर दो व्यक्तियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर जिन्होनें अपना-अपना नाम राजेश भार्गव एवं संदीप भार्गव दोनो निवासी झुंझनु राजस्थान का होना बताए जिनसे पुछताछ करने पर इनके द्वारा प्रार्थीया कौसर फातिमा को मोबाईल फोन के माध्यम से अपने आप को ज्योतिष होना बताकर प्रार्थीया के लिए पुजा पाठ कर उसके घरेलु परेशानी को ठीक करने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में कुल 87 हजार 100 रूपये की ठगी करना स्वीकार किए। आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल बरामद कर जप्त किया गया है। दोनो आरोपियो को राजस्थान से गिरफ्तार कर जगदलपुर लाया गया है।

🌞 नाम आरेापी :-
👉 (1) राजेश भार्गव पिता राकेश भार्गव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम चिडावा थाना चिडावा जिला झुंझनु (राजस्थान)
👉(2) संदीप भार्गव पिता विनोद भार्गव वर्ष 23 वर्ष निवासी ग्राम चिडावा थाना चिडावा जिला झुंझनु (राजस्थान)

🌞 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
👉निरीक्षक – एमन साहू, किशोर केवंट, धनंजय सिन्हा
👉उप निरी. – अमित सिदार,
👉सउनि. – निलाम्बर नाग, अविनाश झा, बनमाली बघेल
👉प्र.आर. – मौसम गुप्ता,
👉आरक्षक – कृष्णा सावडे, गौतम सिन्हा, रवि कुमार, धर्मेन्द्र, लोमेश दीवान, दीपक कुमार

MOST POPULAR

HOT NEWS