भानपुरी …. बस्तर ब्लॉक के फरसागड़ा में कबीर पंथ परिवार के द्वारा प्राकट्य दिवस कबीर जयंती बड़ी उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया इस दौरान पथं समाज के लोगों ने सदगुरु कबीर साहेब की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई और इस मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान समस्त कबीर पंथ समाज फरसा गुड़ा समिति के द्वारा अध्यक्ष मदन पंत, महंत लक्ष्मीकांत, पंत हेमलाल पंत तरुण पंत, ललित कुमार पंत ,विजय कुमार पंत नरसिंह पंत, देवेश कुमार पंत , बलराम पंत गोकुल पंत, विजय रोशन प्रकाश जागेश्वर एवं अन्य कबीर पंथ समाज के सभी अनुयायियों ने शामिल होकर उत्साह पूर्वक कबीर जयंती मनाई गई।
ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के लिए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संवेदनशील टोपर पंचायत के युवाओं को खेल सामग्री प्रदान की
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्रामीण खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत टोपर के युवाओं को क्रिकेट किट, फुटबॉल एवं वालीबॉल किट प्रदान किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए गांधी मैदान हाथा ग्राउंड, सिटी ग्राउंड एवं इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम का जीर्णोद्धार किया गया है इसके अलावा धरमपूरा में क्रिडा परिसर में शहीद गुंडाधूर तीरंदाजी एकेडमी का निर्माण किया गया है उन्होंने कहा की टोपर पंचायत बहूत ही सूदूर संवेदनशील वनांचल की ग्राम पंचायत है जो पूर्व में मावलीपदर पंचायत में शामिल था पर अब यह पंचायत अलग होकर स्वतंत्र पंचायत है जिससे इस पंचायत का विकास हो सकेगा इस क्षेत्र के युवाओं की खेल सामग्री की मांग थी जिसे पूरा किया गया है अब यहां के बच्चों को खेल सुविधाओं की कमी नहीं होगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय, महादेव नाग, मानसिंह ठाकुर,दयालू नाग,कमलसाय नाग,मनोज नाग,सुखरू नाग,सुखसन नाग,घसिया बघेल,मंगल राम बघेल,आसमन नाग, सोमनाथ , राजेश,साधू,रामू,जयमन,रुकधर,गंगा,लखू,मनिराम, कमलसाय समेत ग्रामीण उपस्थित रहे |
मिलन संघ के श्री राधा कृष्ण मंदिर निर्माण भूमिपूजन में शामिल हुए संसदीय सचिव एवं क्रेडा अध्यक्ष
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मंदिर निर्माण हेतु पांच लाख रुपए देने की घोषणा की
मिलन संघ आड़ावाल के लिए निर्माण किए जा रहे श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर के भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार
भव्य रूप से बनेगा श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर जिसकी लंबाई 116 फिट चौड़ाई 36 फिट एंवं उंचाई 90 फिट होगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की मिलन संघ आड़ावाल द्वारा जो यह भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है वह अपने आप में सराहनीय है मिलन संघ आड़ावाल द्वारा इस क्षेत्र में मंदिर निर्माण से यह क्षेत्र धर्मावलंबियों के लिए तीर्थ के रूप में विकसित हो सकेगा हमारी सरकार भी कृष्ण जन्माष्टमी को सभी नगरीय क्षेत्र में कृष्ण कुंज का निर्माण करवा रही है जिसमें एक एकड़ जमीन पर पौधारोपण किया जाएगा |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार,किरण देव,विधाशरण तिवारी, जनपद सदस्य ज्योति राव, सरपंच जयंती कश्यप, वासूदेव हालदार, विकास दास,विजय जेना,विजेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास,श्यामल मैत्रा,संजय गुप्ता,चेतन दास, गोविंद भट्टाचार्य,उप सरपंच अमित दास, मणिलाल सरकार,अमित सरकार, महेश राव,प्रकाश राव, मनोरंजन राय, जगदीश मंडल,मणिराम,धरमु मंडावी एवं विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे |
राजीव भवन में पार्टी ध्वजारोहण के साथ हुआ जिला स्तरीय कांग्रेस के नव संकल्प शिविर का आयोजन…
प्रभारी मंत्री लखमा ने भाजपा के खिलाफ हुंकार भरते कहा कि भाजपा देश को बांटने का राजनीति कर रही है कांग्रेस में 50% युवाओं को मिलेगा मौका 1960 और 1970 के दशक में कांग्रेस ने देश में हरित क्रांति का सूत्रपात किया भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वाली ताकतों के दांत खट्टे किए, कांग्रेस ने 70 साल में जो किया वह इतिहास के पन्ने में दर्ज है जो कार्य कांग्रेस ने किया वह भविष्य में कोई नही कर सकता.
शहर प्रभारी डॉ. प्रीति नेताम ने कहा कि जहां जहां चुनाव होते है, डराकर, धमकाकर, लालच देकर वहां के नेताओ को तोड़ने का प्रयास भाजपा की पुरानी कार्यशैली रही है.
जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 1390 मंडलों का गठन किया जाएगा. हर महीने मंडल समिति, ब्लॉक कमेटी, जिला कमेटी की मीटिंग होगी, मंडल स्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा, 30 बूथ पर एक मंडल का गठन होगा, कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत, देश के शोषितों, वंचितों, पिछड़ों,गरीबों व अल्पसंख्यकों के साथ षड्यंत्रकारी अन्याय व भेदभाव पर विस्तृत चिंतन किया तथा इन समूहों की आवाज में मांग कांग्रेस संगठन के माध्यम से देश भर में उठाने का संकल्प दिलाया.

संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने कहा कि जिला स्तरीय नव संकल्प शिविर में जो चर्चा हुई उस पर इम्प्लीमेंट किया जायेगा शिविर में उदयपुर में लाए गए संकल्पों को पारित किया गया दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो देशहित व जनहित में बहोत कारगर साबित होगी.
महापौर सफिरा साहू ने कहा कि एक दिवसीय शिविर के माध्यम से चिंतन मनन किया गया तथा पदयात्रा के माध्यम से लोगों को कांग्रेस पार्टी के सिद्धांत से परिचय कराया जाएगा. विधानसभा जिला स्तर प्रदेश स्तर पर पदयात्रा किया जाएगा. बहुत अच्छा वातावरण में सभी साथियों से चर्चा हुई.
यशवर्धन राव ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर ईडी के नोटिस पर कहा कि उदयपुर में आयोजित चिंतन शिविर से भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है, लेकिन हम डरेंगे नहीं और झुकेंगे नहीं.
जगदलपुर – नव संकल्प शिविर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के जिला स्तरीय नव संकल्प शिविर में बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी, शहर प्रभारी मान. डॉ प्रीति नेताम जी, जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा जी, संसदीय सचिव/विधायक रेखचंद जैन जी, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार जी महापौर सफीरा साहू जी की गरिमामय उपस्थिति में पार्टी का ध्वजारोहण किया व महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर राज्य गीत के साथ शिविर सम्पन्न किया गया।
⛔ जिला स्तरीय नव संकल्प शिविर में उपस्थित पार्टी के प्रमुख वक्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान उदयपुर राजस्थान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आयोजित नव संकल्प शिविर “भारत जोड़ो” अभियान को विस्तार पूर्वक बताया गया, आगामी आम चुनाव के लिए रणनीतियों के साथ-साथ सभी पदाधिकारियों ने तथा संगठन के मध्य समन्वय के साथ संगठन की मजबूती एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया व अपनी बातें रखी, देश प्रेम और बलिदान की भावना से ओत-प्रोत आजादी के आंदोलन का आधार था सबके लिए न्याय।
⛔ करोड़ो कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता संग्राम में जेल की अमानवीय यातनाएं सही,व भारत मां की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। सन 1885 से 1947 तक के 62 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद स्वतंत्रता आंदोलन की यह क्रांति भारत की आजादी के रूप में परिणित हुई। न्याय संघर्ष त्याग और बलिदान इस परिपाटी ने आजादी के बाद अगले 70 वर्षों तक भारत की एकता, अखंडता, प्रगति और उन्नति का रास्ता प्रशस्त किया। मौजूदा विभाजनकारी वातावरण में आम जनमानस को धार्मिक व जाति बंटवारे के जाल में उलझा कर चुनावी हित साधने की राजनीतिक चिंतन का विषय है।
⛔ संगठन व जमीनी कांग्रेसी कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है।
⛔ सन 1947 में भारत को राजनीतिक आजादी तो हासिल हो गई पर देश के सामने अनगिनत चुनौतियां थी न पर्याप्त अनाज पैदा होता था न उद्योग धंधे थे न सुई तक बनाने के कारखाने थे न स्वास्थ्य सुविधाएं थी न शैक्षणिक संस्थाएं थे न सिंचाई की सुविधा थी न पर्याप्त बिजली का उत्पादन था न यातायात और संचार के साधन थे न देश की सुरक्षा का पूर्ण इंतजाम। देश को सैकड़ों रियासतों की सामंतशाही से मुक्त करा एक सूत्र में पिरोना ही अपने आप में एक बड़ी जिम्मेदारी थी अर्थात भारत की आजादी के साथ उस समय के अविकसित भारत में चुनौतियों का अंबार भी हमें मिला, जिसे कांग्रेस नेतृत्व के दृढ़ संकल्प ने अवसर में तब्दील कर दिया। एक मजबूत शांतिप्रिय समावेशी और प्रगतिशील भारत की बुनियाद रखी।
⛔ सन 1980 के दशक में एक बार फिर कांग्रेस ने 21वीं सदी के भारत की नीव रखी, एक तरफ दूरसंचार क्रांति का उदय हुआ तो दूसरी तरफ पंचायती राज और शहरी स्थानीय निकाय संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा देकर सत्ता का विकेंद्रीकरण किया कंप्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति ने आधुनिक भारत के निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाई जिसके सुखद परिणाम आज भी देखने को मिल रहे हैं।
⛔ कई प्रकार के षड्यंत्रकारी ताकतों को अधिकार संपन्न भारत, सामाजिक सोहाद्र व समावेशी विकास रास नहीं आया तो दुष्प्रचार का एक कुचक्र रचकर नियोजित रुप से सत्ता अर्जित कर ली पर पिछले आठ वर्षों में जैसे देश की तरक्की, प्रगति, सामाजिक, सौहार्द्र, आकांक्षाओ व अपेक्षाओं को जानबूझकर गहरे अंधकार में ढकेल दिया गया, तो कभी नोटबंदी के नाम पर देश के रोजगार व व्यवसाय पर हमला बोला गया तो कभी मनमानी जीएसटी से छोटे छोटे और मंझले उद्योगों को तालाबंदी की कगार पर ला खड़ा किया, कभी मन माने लॉकडाउन से लाखों करोड़ों देशवासियों को सड़कों पर दर्द बदर की ठोकरें खाने को मजबूर किया तो कभी कोरोना की विभीषिका में सरकार की नाकामी के चलते लाखों लोगों को गंगा मैया और उसके तट भी अहंकारी शासकों को नजर नहीं आए। यही नहीं बीते 8 वर्षों में देश का नौजवान असहनीय बेरोजगारी का दंश झेल रहा है महंगाई की आग ने तो हर व्यक्ति और परिवार को झुलसाकर रख दिया है घर के लिए एक गैस सिलेंडर खरीदना भी सपना हो गया है पेट्रोल-डीजल आटा खाने का तेल, दाल, सब्जी सहित रोजमर्रा के इस्तेमाल की सभी चीजों की आसमान छूती कीमतों ने देशवासियों की जिंदगी दुभर कर दी है बेरोजगारी और महंगाई अब देश के नागरिकों के लिए अभिशाप बन गई है कांग्रेस का मानना है कि जनकल्याण की आर्थिक नीति का सही आधार हो सकता है भारत जैसे तरक्की सील देश में जन्म कल्याण नीतियों से आम जनमानस के लिए रोजगार सृजन व आय के साधन बढ़ाना अनिवार्य स्वाभाविक है भाजपा सरकार द्वारा 70 साल में बनाई गई सरकारी संपत्तियों व अंधाधुन निजीकरण अपने आप में खतरनाक है यह और गंभीर हो जाता है जब भाजपा सरकार पब्लिक सेक्टर कंपनियों को बदनीयति से औने पौने दाम पर अपने चंद व चहेते पूंजीपति मित्रों को बेच रही है न केवल दलितों, आदिवासीयों, पिछड़ो का आरक्षण खत्म कर रही है बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था पर कुछ लोगों का एकाधिकार स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस अंधाधुन निजी करण का घोर विरोध करेगी।
⛔ कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल झज्ज एवं आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस के महामंत्री अनवर खान द्वारा किया गया।
ट्रक से गौवंश की तस्करी करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार
डौण्डी लोहारा – गौवंश के अवैध रूप से तस्करी करने वाले दो आरोपी को पकड़ा गया जो भिलाई के तरफ से ट्रक में भरकर देवरी महाराष्ट्र जाते ट्रक का भिलाई के गौ सेवको ने पीछा कर उसे रोकने का कोशिश किये लेकिन ट्रक चालक द्वारा इतनी तेजगति से भगाते हुए राजनांदगांव तरफ से बालोद जिला के सीमा में प्रवेश कर गया जिसे बोइरडीह मोड़ पर पकड़ा गया है। जो ट्रक क्रमाक-MH -28 , BB- 1125 हैं जिसमे 32 गौवंश को भरकर ले जा रहा था |

इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई थी तस्करों ने ट्रक को इतनी तेज गति से दौड़ाया ताकि पकड़े न जा सके और बड़ी बात यह कि ट्रक का पीछा चक्का बुरी तरह फट जाने के बावजूद भी तस्कर गाड़ी को तेज गति से दौड़ाते हुए भागने का प्रयास किया लेकिन पकड़े में आ गए । अभी फिलहाल ट्रक व आरोपी को गॉव में रोक कर रखा गया हैं

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


कोलेंग डीआरजी में पदस्थ रहे हाटगुड़ा निवासी गोयल की मौत
जगदलपुर। जगदलपुर के हाटगुड़ा निवासी के.के.गोयल जोकि बस्तर जिले के डीआरजी क्रं 02 में पदस्थ के.के.गोयल की कोलेंग कैंप में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार के.के.गोयल हर दिन की भांति कोलेंग क्षेत्र में माओवादी अभियान में गया था और वह दोपहर में अपने कैंप में अचेतन व्यवस्था में मिला जिसके बाद सहयोगी जवानों ने बड़े अधिकारियों की मदद से महारानी अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने जब जवान का नब्ज़ टटोला, अस्पताल लाने के पूर्व ही उसके प्राण पखेरु उड़ गए थे। चिकित्सकों ने इसकी पुष्टि की तथा शव को चिरघर भिजवाया। इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा,उप पुलिस अधीक्षक भारसिंह मंडावी, कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी महारानी अस्पताल में मौजूद थे।
आरापुर पहुंचकर पूर्व विधायक के परिजनों से मिले लखमा
जगदलपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक मनुराम कच्छ के परिवार में पिछले दिनों हुए हत्या और आत्महत्या के मामले के विषय में परिजनों से चर्चा करने सोमवार की शाम प्रभारी मंत्री कवासी लखमा आरापुर स्थित उनके निवास पहुंचे। उन्होंने घटना के विषय में पूरी जानकारी ली तथा गंभीर रूप से घायल भाई-बहन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पूर्व विधायक के भतीजा और भतीजी का इलाज रायपुर में चल रहा है। बताया गया कि सुरेन्द्र कच्छ अपनी मां की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। उसने अपने भाई-बहन पर भी प्राणघातक हमला किया था। मंत्री कवासी लखमा ने पूरी जानकारी लेकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और इस तरह की घटना का घटित होना परिवार के लिए काफी दुखदायी बताया। मौके पर मौजूद पुलिस अफसरों ने घटना दिवस की पूरी जानकारी से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। इस दौरान कांग्रेसी नेता रामभवन कुशवाहा मौजूद थे। मंत्री बीजापुर से जगदलपुर लौटने के दौरान आरापुर में रूके और पूर्व विधायक के परिजनों से मिले।
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल पूर्व यूवती कांग्रेस जिलाध्यक्ष के निवास पर पहुंचकर उन्हें सादर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान किया
आज बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी एवं बस्तर ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य जी ने पूर्व यूवती कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्व.श्रीमती गायत्री मगराज जी के निवास पर पहुंचकर उन्हें सादर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान किया |
तत्पश्चात विधायक जी एवं ग्रामीणजिलाध्यक्ष जी ने राजस्थान उदयपुर नव संकल्प शिविर में घोषणा अनुरूप व प्रदेश स्तरीय नव संकल्प शिविर रायपुर में लिए गए निर्णय अनुसार बस्तर जिला के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभाघार टाउन हॉल का निरीक्षण किया |
जिसमें मौजूद रहे गणेश बघेल, चंपा ठाकुर, शोभाराम मारकंडे,हरीश पारख,राजेश कुमार, व कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे |
बस्तर ग्राम सिंघन पुर में गंगा दाई माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा : विहिप बजरंग दल
जगदलपुर: मां दंतेश्वरी की पावन धरा बस्तर के प्राचीन ग्राम सिंघनपुर में स्थानीय श्रद्धालुओ के 8 वर्षो के कठिन प्रयासों से गंगा दई माता मंदिर का निर्माण हुआ है।जिसका आज दिनांक-13/06/2022 को प्राण प्रतिष्ठा भव्य रूप से बनाया जाना सुनिश्चित किया था |
ग्राम के उपस्थित वरिष्ठजन ने बताया कि यह सिघनपुर प्राचीन प्रागैतिहासिक साक्ष्यों के प्राप्ति क्षेत्रों में से एक है । बजरंगदल नगर सह संयोजक रोहन घोष ने बताया प्राचीन काल से ही धार्मिक संस्कृति इस ग्राम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है , और इस नव निर्माण मंदिर से श्रद्धालु जुड़कर संस्कृति का संरक्षण संगठित होकर करेंगे ।
यह रहे मौजूद विश्व हिन्दू परिषद् बजरंगदल के जिला सह संयोजक खिरेंद्र दास , जिला गौ रक्षा प्रमुख मुन्ना बजरंगी , नगर मंत्री चंद्रगुप्त कश्यप व विष्णु ठाकुर , नगर संयोजक घनश्याम नाग , सह संयोजक रोहन घोष , नगर प्रचार प्रसार भवानी सिंह चौहान ,प्रशांत धीवर , लोचन सोनी, उत्तम साहू, सुदेश , कैलाश दंती , सुमित गुप्ता , वार्ड संयोजक राज राम टेके, एवम् अन्य बजरंगी और ग्राम सिंघनपुर से पुजारी बुद्रू राम , पूर्व सरपंच पाकलु राम मोर्य , भाधरू मोर्या , ग्राम पटेल मोर्या , कोतवाल कमलसिंह कश्यप, और भारी संख्या में ग्राम के सियान सज्जन , महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे।
लैमप्स में खाद बीज उपलब्ध नहीं होने पर भाजपा किसानों मोर्चा ने दिया धरना, कालाबाजारी बंद कर किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराए प्रदेश सरकार :- केदार कश्यप
सांसद, विधायक की निष्क्रियता से किसानों को मुहैया नहीं हो पा रही हैं बुआई से पहले खाद बीज, दर दर भटक रहे किसान, राज्यपाल के नाम SDM को सौपा ज्ञापन
जैविक खाद के नाम पर किसानों को जबर्दस्ती बेचा जा रहा मिट्टी, किसान हलाकन
जगदलपुर/भानपुरी:- छत्तीसगढ़ सहित बस्तर संभाग में भी मानसून ने दस्तक दे दी हैं किसान खाद बीज के लिए सहकारी समितियों के आए दिन चक्कर काट रहे हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अभी तक सहकारी समितियों में खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की हैं जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी भानपुरी मंडल के नेतृत्व में किसान मोर्चा ने क्षेत्र किसानों के साथ भारी संख्या में भानपुरी बाजार स्थल में धरना दी और माननीय राज्यपाल महोदय के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौप तत्काल खाद बीज उपलब्ध कराने की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर चक्का जाम करने के बाध्य होना बताया।

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप जी ने धरना में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा की किसान हितेषी होने का स्वांग रचने वाली भूपेश सरकार किसानों को खाद बीज उपलब्ध नहीं करा पा रही है इससे बड़ा दुर्भाग्य अन्नदाताओं का नहीं हो सकता, किसान खाद बीज के लिए दर-दर भटक रहा है और यहां तक कि किसानों को खाद बीज के लिए धरने प्रदर्शन और चक्का जाम तक करने की जरूरत पड़ रही हैं।
आगे कश्यप ने कहा की प्रदेश में बैठी कांग्रेस सरकार किसानों को षडयंत्रपूर्वक कृषि कार्य के ठीक पहले खाद बीज उपलब्ध नहीं करा रही है जबकि निजी दुकानों में खाद बीज दुगने दाम पर उपलब्ध है सरकार को किसानों को चिंता नहीं हैं। सरकार की मंशा किसान हितैसी नहीं किसान विरोधी हैं।
सांसद विधायक की निष्क्रियता से किसानों को नहीं मिल रहा खाद बीज, भटक रहें किसान
पूर्व मंत्री केदार कश्यप जी व किसानों ने क्षेत्र के सांसद, विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा हैं किसानों को खाद बीज उपलब्ध नहीं हो पा रही है और किसान परेशान है फिर भी जिम्मेदार पदाधिकारी किसानों को भगवान भरोसे छोड़ हाथ में हाथ धरे बैठे हैं, उत्तर प्रदेश के किसानों को 50 50 लाख की मुआवजा राशि देने वाली भूपेश बघेल की सरकार को जिन्होंने अपना वोट देकर सत्ता में बिठाया उन्हें आज खाद बीज तक नहीं दे पा रही है यह प्रदेश के लाखों किसानों के साथ धोखा और अन्याय है।
खाद बीज की धड़ले से कालाबजारी और जैविक खाद के नाम पर किसानों को जबरदस्ती बेचा जा रहा है मिट्टी, किसान हलकान
प्रदेश सहित बस्तर संभाग के सरकारी समितियों में यूरिया, पोटाश और बीज की उपलब्धता अभी तक सुनिश्चित नहीं हो पाई जबकि क्षेत्र की निजी दुकानों में पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध है, सरकार की शह पर सहकारी समितियों को खाद बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है जबकि निजी दुकानों को उपलब्ध करवा कर कालाबाजारी को प्रदेश की कांग्रेस सरकार बढ़ावा दे रही है।
धरना प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फकीर कश्यप, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, जनपद सदस्य भूषण गुप्ता, कुलेश्वर कश्यप, किसान नेता सीजर दीवान, रघुनाथ कश्यप, मंधर कश्यप, मुरली ठाकुर, भालमन बंछोर, संपत कश्यप, लखमू कश्यप, सहित भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी व किसान उपस्थित थे।












