City Media - Page 113 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 113

रक्तदान शिविर में, 200 यूनिट ब्लड डोनेट, युवाओं को दिलाई नियमित रक्तदान की शपथ

0
  • रोटरी क्लब और नगरनार स्टील प्लांट का आयोजन

जगदलपुर रोटरी क्लब ऑफ जगदलपुर एवं नगरनार स्टील प्लांट के संयुक्त तत्वावधान में प्लांट के स्थित औद्योगिक स्वास्थ्य केंद्र में ईडी एमएनवी एस प्रभाकर एवं रोटरी क्लब अध्यक्ष राहुल जैन के दिशा निर्देशन में एवं महापौर संजय पांडे की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगरनार स्टील प्लांट के अधिकारी, कर्मचारियों और रोटरी मेंबर्स ने उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाई। शिविर में 200 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

महारानी हॉस्पिटल एवं डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं को नियमित रक्तदान के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें समय-समय पर रक्तदान करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान उपस्थित युवाओं मे रक्तदान के प्रति उत्साह देखने को मिला। सभी रक्तदाताओं को रोटरी क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर महापौर संजय पांडे ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल रक्त संग्रहण था, बल्कि समाज में निस्वार्थ सेवा भावना और मानवता के प्रति कर्तव्य बोध को जागृत करना भी रहा। विशेष रूप से मैं रोटरी परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने यह पुनीत कार्य किया। नगरनार स्टील प्लांट के ईडी प्रभाकर ने कहा रक्तदान न केवल जरूरतमंद की जान बचाने का कार्य करता है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। रोटरी क्लब ऑफ जगदलपुर के अध्यक्ष राहुल जैन ने कहा नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है, हृदय रोग का खतरा कम होता है और रक्त संचार प्रणाली बेहतर बनी रहती है। उन्होंने कहा समाज में किसी भी समय रक्त की जरूरत पड़ सकती है ऐसे में प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में भाग लेना चाहिए। मैं नगरनार स्टील प्लांट के सभी जनों का धन्यवाद प्रेषित करना चाहता हूं, जिन्होंने रोटरी परिवार को यह पुनीत कार्य करने का अवसर प्रदान किया। रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से डॉ. राजकिशोर नायक, डॉ. यामिनी सिंह, डॉ. डाकेश रात्रे, डॉ. राजीव जैन सीएमओ, सचिव रो. अमरदीप सोढ़ी, चेयरमैन रो. मनोज थॉमस, कुलजीत, किशोर पारख, सुनील जैन, जितेंद्र अहलुवालिया, प्रकाश चावड़ा, कमल शेट्टी, संजय बथवाल, दीपक कपूर, श्रीधर मद्दी, डॉ सरिता थॉमस, विवेक जैन, अमित जैन, संग्राम सिंह राणा, लाइबा चामड़िया, ममता राणा, आसिफ, अप्रतिम झा सहित रोटरी सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

भालूगुड़ा के स्कूलों में प्रबंधन समिति का गठन

0

जगदलपुर बस्तर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा मधोता-2 की प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला भालूगुड़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया।इसका उद्देश्य स्कूल के विकास और प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी बढ़ाना है।

पूर्व माध्यमिक शाला भालूगुड़ा में विजय मंडावी को अध्यक्ष और बुटलू मंडावी को उपाध्यक्ष चुना गया है। वहीं, प्राथमिक शाला भालूगुड़ा में फरसू राम कश्यप को अध्यक्ष और

साधु कश्यप को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। शाला प्रबंधन समिति के गठन से स्कूल के विकास में समुदाय की भागीदारी बढ़ेगी और स्कूल की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार होगा। समिति के सदस्य विद्यालय के क्रियाकलापों और कार्यों की निगरानी करेंगे और विद्यालय के विकास के लिए आवश्यक विकास राशि जुटाने पर विचार-विमर्श और निर्णय लेंगे। शाला प्रबंधन समिति के गठन से न केवल स्कूल के विकास में मदद मिलेगी, बल्कि विद्यार्थियों के शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास में भी योगदान मिलेगा। समिति के सदस्य विद्यालय की बेहतरी के लिए स्वयं के नियम बनाकर उन पर अमल करेंगे और विद्यालय के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा मधोता-2 के सरपंच ईस्पर मंडावी, जगरु कश्यप, मनोज कुमार ठाकुर, बालसिंह मौर्य, सुखराम मंडावी, नंदो ठाकुर, तुला पोयाम, प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला के प्रधान अध्यापक चैतन भूआर्य, चुम्मन सिंह ठाकुर एवं शिक्षक शिक्षिकाओं सहित पालकगण उपस्थित रहे।

स्थानीय नागरिकों की मांग एवं पार्षद श्री मेवा पटेल के सतत प्रयासों से शिव चबूतरा के पास सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न

0
  • स्थानीय नागरिकों की मांग एवं पार्षद मेवा पटेल के सतत प्रयासों से शिव चबूतरा के पास सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न

वार्ड क्रमांक 09 स्थित शिव चबूतरा के पास आज सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन विधिवत रूप से सम्पन्न किया गया। यह कार्य स्थानीय नागरिकों की लम्बे समय से चली आ रही मांग एवं वार्ड पार्षद मेवा पटेल के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप प्रारंभ हो रहा है।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष तोरण साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, वार्ड पार्षद मेवा पटेल, तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।

इस विकास कार्य के माध्यम से क्षेत्रवासियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी एवं वार्ड में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता ज़रूरी – आर्येन्द्र सिंह आर्य

0
  •  भाजपा कार्यकर्ताओं ने आस्था निकुंज वृद्धा आश्रम में वितरित की मच्छरदानी, आश्रम परिसर में माँ के नाम पौधरोपण भी किया
  • अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में बांटी गयी मेडिकेटेड मच्छरदानी

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार को धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों से भेंट की, उनका कुशल क्षेम जाना और वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया। आस्था निकुंज परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।

अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में मलेरिया, डेंगू आदि जैसी बीमारियों से बचाव के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण वार्ड पार्षद बसंती समरथ द्वारा आरंभ किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं, शिशुवत परिवार व बुजुर्गों को प्राथमिकता के आधार पर मच्छरदानी वितरित की गयी। मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व नगर मण्डल महामंत्री आर्येन्द्र सिंह आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर काम हो रहा है। भाजपा प्रदेश सरकार ने जन स्वास्थ्य की चिंता करते हुये मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम नियोजित किया है। बारिश के मौसम में मलेरिया, डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिये मच्छरदानी का वितरण जगदलपुर के सभी 48 वार्डों में किया जा रहा है। आर्येन्द्र सिंह आर्य ने वार्ड वासियों ने स्वास्थ्य के विषय में सजग रहने व जागरूकता रखने का आग्रह किया।

इस अवसर पर नगर मण्डल महामंत्री संजय चंद्राकर, ब्रिजेश शर्मा, मानिक पंथ सहित मितानीन,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग कर्मी व वार्डवासी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ की धरा पर कांग्रेस की फसल फिर से लहलहाने की कवायद में जुटे आदिवासी किसान पुत्र दीपक बैज

0
  • किसान, जवान, संविधान के बाद जन न्याय पदयात्रा पर निकल पड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
  • परिवार से ज्यादा पार्टी को अहमियत देते हैं पीसीसी चीफ दीपक बैज 

-अर्जुन झा

जगदलपुर  दीपक बैज संभवतः पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, जो अपने परिवार और घर बार से कहीं ज्यादा अहमियत अपनी पार्टी को देते आ रहे हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और लगन को देख आम कार्यकर्ता भी जोश से भर गए हैं।

दो दिन पहले ही दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस ने किसान, जवान, संविधान सभा का बड़ा आयोजन किया था। इस सभा के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी कार्यकर्ताओं, युवाओं, किसानों, महिलाओं और आदिवासियों की उमड़ी भीड़ से काफी प्रभावित नजर आए। इस सभा की सफलता के लिए दीपक बैज दो ढाई माह पहले से जी जान लगाए हुए थे। इसके लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की थी और उस मेहनत का सुफल भी देखने में आया। इस सभा को निपटाने के बाद दीपक बैज फिर से अपने नए मिशन पर निकल पड़े हैं। इस बार उन्होंने मैनपुर बिंद्रा नवागढ़ से स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क समेत अन्य जन सुविधाओं की मांग को लेकर जन न्याय पदयात्रा निकाली है। यात्रा के प्रथम दिन की शुरुआत हो चुकी है। यह पदयात्रा मैनपुर बिंद्रा नवागढ़ से लेकर राजभवन रायपुर तक निकाली जा रही है। जनहित में लगातार पदयात्राएं करने वाले दीपक बैज शायद पहले कांग्रेस अध्यक्ष हैं जो निरंतर जमीन पर सक्रिय रहते हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी अपने राज्य में लगातार सक्रिय रहते हैं, मगर पदयात्राओं के मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कोई मुकाबला नहीं है।

कवर्धा से लेकर कोंटा तक, रायगढ़ से लेकर राजनांदगांव तक और सरगुजा से लेकररायपुर तक उन्होंने पदयात्राओं का जैसे रिकॉर्ड ही बना डाला है। अपने गांव, पत्नी और बेटे से करीब साढ़े तीन सौ किलोमीटर दूर रायपुर में रहकर दीपक बैज हमेशा पार्टी हित में सक्रिय बने रहते हैं। गांव में उनकी कृषि भूमि भी है और इन दिनों किसानी कार्य जोर शोर से चल रहा है, मगर आदिवासी किसान पुत्र दीपक बैज पूरे अपनी माटी अपनी जमीन छोड़कर प्रदेश में कांग्रेस की जमीन तैयार करने में लगे हुए हैं। दीपक बैज की यह मेहनत दर्शाती है की छत्तीसगढ़ की धरा पर कांग्रेस की फसल फिर से लहलहाएगी।

मोटरसाइकल और साइकिल में टक्कर मोटरसाइकल चालक मौत

0

दल्लीराजहरा बाइक और साइकिल में टक्कर बाइक सवार की मौत सूत्रों से जानकारी के अनुसारमृतक अपने किसी परिचित से बाइक क्रमांक CG 24 E 1417 मांगकर दल्ली आया था वापस अपने घर जा रहा था सुबह 11:30 बजे के आसपास सुरडोंगर मरकाटोला रोड में बाइक और साइकिल की आपस में टक्कर हो गई जिससे बाइक चालक की मौत हो गई वहीं साइकिल सवार को कोई चोट नहीं आई है बाइक सवार का नाम रोहित डांडिया ग्राम उरझे का बताया जा रहा है मौके पर डौंडी पुलिस पहुंच के पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया आगे की करवाई जा रही है

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ग्राम जमरूवा में मनाया गया

0

दल्लीराजहरा गुरु पूर्णिमा श्रीराम गुरुकुलम संस्कृत विद्यापीठ आश्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का दीक्षा संस्कार छोटे बच्चों का विद्यारंभ संस्कार किया गया यज्ञ पूर्णाहुति करने के बाद पर्यावरण बचाने हेतु गुरुकुल के अंदर फलदार छांवदार पौधा रोपण किया गया जिसमें आम जामुन कटहल बेल नारियल पीपल गुलमोहर पौधा लगा कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरु पूर्णिमा आयोजन के मुख्य अतिथि श्री तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगरपालिका परिषद दल्ली राजहरा)श्री भूपेंद्रा श्रीवास पार्षद सर्वसमाज संरक्षक पवन गांगबोईर वन विभाग से रेणुका साहू गुरुकुल संचालक  दयाराम पुरोहित अरुंधति पुरोहित गुहाराम कृषान गुरुकुलम के माननीय सदस्यगण दुर्ग भिलाई राजनांदगांव से आए मुख्य अतिथि के द्वारा फलदार पौधा रोपण किया गया तोरणलाल साहू ने अपने उद्बोधन में गुरुकुलम के उद्देश्य की सराहना करते हुए कहा हमारे देश के नव युवा एवं बच्चों को अच्छे संस्कार मिलने से ही बच्चों का भविष्य उज्वल होता है।

गुरुकुल संचालक जी का योगदान सराहनीय है उनके माध्यम से ही इस क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार प्रदान किया जा रहा है गुरुकुल संचालक  दयाराम पुरोहित ने अपने उद्बोधन में गुरु के महत्व की जानकारी दिए और अपने परिवार समाज सेवा का कार्य को कैसे सफल करना है अपने जीवन में गुरु का महत्व को बारीकी से बताए तत्पश्चात आए अतिथि एवं विद्यार्थी के परिजनों के साथ भोजन प्रसाद का वितरण किया गया इस आयोजन में जमरूवा ग्राम के समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

महाकाल की पालकी संग बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होगा 70 कांवरियों का दल

0
  •  शिव संस्कार धाम द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा की तैयारी पूर्ण – नीलेश श्रीवास्तव अध्यक्ष शिव संस्कार धाम सेवा समिति

इस वर्ष 12 जुलाई (शनिवार) को सुबह 9 बजे, लगभग 70 कांवरियों का दल, शिव भक्त हेमशंकर साहू की अगुवाई में दल्लीराजहरा से कोलकाता होते हुए सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान करेगा। इस यात्रा की जानकारी शिव संस्कार धाम के अध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की यात्रा का मुख्य आकर्षण “महाकाल की पालकी” होगी, जो स्थानीय भक्तों द्वारा श्रद्धा से निर्मित की गई है। यह पालकी छह श्रद्धालु कांवरिए अपने कंधों पर लेकर सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम तक पहुँचाएंगे।

शेष कांवरिए सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर लगभग 110 किलोमीटर की पदयात्रा कर बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करेंगे। यह यात्रा श्रावण मास की शुरुआत के शुभ अवसर पर आस्था, संकल्प और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम होगी।

नीलेश श्रीवास्तव ने कहा कि –

“बाबा बैद्यनाथ की यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह भक्ति, एकता, सेवा और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक है। शिव संस्कार धाम का उद्देश्य युवाओं को आध्यात्मिकता से जोड़ते हुए समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का संचार करना है।”

उन्होंने बताया कि श्रावण मास का प्रारंभ 11 जुलाई से हो रहा है और यह मास भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। यही कारण है कि शिव संस्कार धाम इस यात्रा को हर वर्ष अनुशासन, श्रद्धा और सेवा भाव के साथ आयोजित करता आ रहा है। नीलेश श्रीवास्तव ने दल्लीराजहरा नगर के समस्त सनातन सामाजिक संगठनों, सर्व समाज मंदिर समितियों एवं धार्मिक संस्थाओं से विनम्र अनुरोध किया है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर कांवरियों का स्नेहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन करें, तथा उन्हें इस आध्यात्मिक यात्रा पर भावपूर्ण विदाई दें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से बाबा भोलेनाथ से नगर के सुख, समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना करने का आग्रह किया।

राजहरा पुलिस द्वारा किया जा रहा अवैध सट्टा जुआ एवं शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही

0
  • लाखो का सट्टा ‍पट्टी लिखते आरोपी बिरजू गुप्ता को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।
  • दो शराब कोचिया अवैध बिक्री करते खेमलाल ठाकुर और शिव कुमार साहू और कुल 35 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार
  • अवैध शराब, जुआ -सट्टा गांजा पर होगी लगातार कार्यवाही ।

पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग  राम गोपाल गर्ग के आदेश पर  योगेश पटेल पुलिस अधीक्षक बालोद तथा श्रीमती मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में एवं डा0 चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी ‍ दल्लीराजहरा निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय द्वारा राजहरा क्षेत्रांर्गत अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द लगातार कार्यवाही किया जा रहा है थाना प्रभारी द्वारा सट्टा के 1 प्रकरण एवं आबकारी एक्ट के तहत 2 प्रकरण दर्ज किया गया है

1. प्रकरण :- दिनांक 08/07/2025 को सूचना मिला कि एक व्यक्ति रेल्वे लाबी के सामने बैठ कर अंको के उपर रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है कि मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी बिरजु गुप्ता पिता बोधन राम उम्र 43 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 4 टेबलरसेट राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0 को पकडा गया जिसके कब्जे से एक लाईनदार सफेद कागज में विभिन्न अंको के पीछे लिखे लाखो के सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 810 रूपये व एक डाट पेन को जप्त किया गया है, आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र0 215/25 धारा – छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 की कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया । आरोपी के विरुद्ध पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड

 

02. प्रकरण:- दिनांक 10.07.2025 सूचना मिला कि एक व्यक्ति रेल्वे यार्ड राजहरा की ओर से अधिक मात्रा में शराब लेकर आ रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी शिव कुमार साहू पिता प्रभु राम उम्र 29 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 24 नया बस स्टेंड राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) को पकडा गया जिसके कब्जे से एक हरा व सिलवर रंग के प्लास्टीक थैला में 18 नग देशी शोले प्लेन शराब कुल 3.240 बल्कलीटर कीमती 1440 रूपये को जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 217/2025 धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत गिर0 कर किया गया ।

 

03. प्रकरण:- दिनांक 10.07.2025 को सूचना मिला कि एक व्यक्ति रेल्वे यार्ड राजहरा की ओर से अधिक मात्रा में शराब लेकर आ रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी खेमलाल ठाकुर पिता स्व0 गौतम ठाकुर उम्र 31 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 24 नया बस स्टेंड राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) को पकडा गया जिसके कब्जे से एक सफेद पानी पाउच के बोरी में 17 नग देशी शोले प्लेन शराब कुल 3.060 बल्कलीटर कीमती 1360 रूपये को जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 218/2025 धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत गिर0 कर किया गया ।

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, प्र0आर0 संतराम मंडावी, राजेश मरकाम , संजय देशमुख , आर0 छन्नु बंजारे, योगेन्द्र सिन्हा, दीपक यादव , झामसिंग कोमरे का प्रमुख भूमिका रही ।

बालोद पुलिस द्वारा माह जुन/2025 में अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 3030 वाहन चालकों पर किया गया 17,06,000रू. की चालानी कार्यवाही

0
  • माह जून/2025 में बालोद पुलिस द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 37 शराबी वाहन चालकों पर 3,84,700रू. एवं मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन करने वाले 06 वाहन चालकों पर 44,700रू.की कार्यवाही किया गया है।
  • माह जून/2025 में बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर विशेष अभियान चलाकर 616 बिना हेलमेट वाहन चालकों पर 3,89,000रू. एवं बिना सीट बेल्ट के 132 वाहन चालकों पर 68,100रू. की चालानी कार्यवाही किया गया है।
  • यातायात पुलिस बालोद द्वारा शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन नहीं करने की लगातार की जा रही अपील।

पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन मंे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद देवांश सिंह राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से माह जून/2025 में यातायात नियमों का पालन करवाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभिन के दौरान माह जून/2025 में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 3030 वाहन चालकों पर 17,06,000रू. की चालानी कार्यवाही किया गया है। विशेष तौर पर शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 37 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 3,84,700रू., मालवाहक में सवारी भरकर परिवहन करने वाले वाहन 06 वाहन चालको से 44,700रू., दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट चलने वाले 616 वाहन चालकों से 3,89,000रू. एवं चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 132 वाहन चालकों पर 68,100रू. की चालानी कार्यवाही किया गया है।

यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है की शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले हमेशा यातायात नियमों का पालन करे आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावंे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

MOST POPULAR

HOT NEWS