City Media - Page 112 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 112

आर्थिक समस्या से जूझ रही बिटिया के पढ़ाई में सहयोग करने आगे आए संजय मंजू बैस

0

ग्राम पंचायत बिटाल की निवासी कुमारी तृप्ति मानिकपुरी जो कि शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिटाल की होनहार छात्रा है l पढ़ाई लिखाई में भी बहुत ही अच्छी है लेकिन आर्थिक समस्या कमजोर होने के कारण विद्यालय के फीस कापी पुस्तक स्कूल ड्रेस जैसे समस्या छात्रा कुमारी तृप्ति मानिकपुरी को हो रही थी l उन्होंने अपनी समस्या को स्थानीय जनपद सदस्य झमित बाई के पास रखी मुझे विद्यालय के फीस के अलावा कापी पुस्तक गाइड की समस्या आ रही है l स्थानीय जनपद सदस्य झमित बाई ने इस होनहार छात्रा कुमारी तृप्ति मानिकपुरी के सहयोग के लिए कुसुमकसा के जनपद सदस्य संजय मंजू बैंस को इस छात्रा के लिए सहयोग करने के लिए निवेदन किया l क्योंकि हमेशा जरूरतमंदों के सहयोग के लिए संजय मंजू बैंस सदैव तत्पर रहती है l इस उम्मीद से की हमारी गांव की इस होनहार बेटी के लिए भी संजय मंजू बैंस आगे आ कर बेटी की भविष्य के लिए अपने हाथ को आगे बढ़ायेगा l संजय मंजू बैस ने इस होनहार बेटी की समस्या को देखते हुए तुरंत विद्यालय पहुंच कर तृप्ति मानिकपुरी कक्षा दसवीं में अध्यनरत उस बेटी का विद्यालय के फीस के साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल के फीस को जमा कराए और कापी पेन स्कूल ड्रेस के साथ भविष्य में भी लगने वाले पूरी पढ़ाई का खर्चा इस बेटी का उठाने का जिम्मा भी लिया l

 

विद्यालय के प्राचार्य एस.एल. रावटे जी ने बताया कि तृप्ति में हमारे विद्यालय की होनहार छात्रा है और हमारे विद्यालय की इस बेटी के सहयोग के लिए बैस जी ने अपना हाथ आगे बढ़ाए है इस बेटी के फीस को हम सभी शिक्षक विद्यालय से सहयोग कर जमा कर देंगे l उसके बाद भी जनपद सदस्य संजय मंजू बैंस ने इस बेटी के फीस के साथ संपूर्ण जिम्मेदारी उठाने का जिम्मा लिया है l

जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा कि मै ऐसे बेटी का मनोबल को बढ़ाकर उनकी मदद करना चाहता हूं जो अपनी सुरक्षा से स्वेच्छा से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना एक पहचान बनाना चाहती हो l बिटिया हमारी समाज की भविष्य है ऐसी प्रतिभावान होनहार बेटी का हम सबको मिलकर मदद करना चाहिए l मंजू संजय बैस को स्कूल की ओर से विद्यालय के बाउंड्रीवाल और सीमेंटीकरण कराने के लिए भी आग्रह किए l तब उन्होंने कहा कि आपके विद्यालय की बाउंड्रीवाल के लिए 10 लाख रुपए और सीसी सड़क के लिए पांच लाख रुपए की शीघ्र स्वीकृति के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा l य़ह आश्वासन संजय मंजू बैंस ने दिया है l स्थानीय जनपद सदस्य झमित बाई ने बताया कि मेरे सिर्फ एक निवेदन को स्वीकार्य कर कुमारी तृप्ति मानिकपुरी के सहयोग के लिए मदद किए मै संजय मंजू बैंस जी का आभार व्यक्त करती हू l आर्थिक समस्या से जूझ रही तृप्ति विद्यालय की फीस कापी पुस्तक और आगे भी पढ़ने के लिए भी पूरी पालक की तरफ निर्वाह करने की मदद से बहुत ही गदगद है l उन्होंने कहा कि अब मेरा पूरा ध्यान पढ़ाई की तरफ रहेगा तथा मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं कि आपके द्वारा दिया गया सहयोग व्यर्थ नहीं जाएगा और मैं परीक्षा में बेहतरीन अंक लाकर आपके विश्वास पर खरा उतरूंगी l

17 वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 11 से

0

13 जुलाई 2025 बिलासपुर के रेलवे बॉक्सिंग हाल में किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के करीबन 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें मार्शल आर्ट क्लब दल्ली राजहरा का एकमात्र खिलाड़ी नैतिक कुकरेजा शानदार प्रदर्शन करते हुए बालोद जिला से चयनित होकर बॉक्सिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए नैतिक कुकरेजा 14 वर्ष से कम आयु वर्ग 70 kg से अधिक वजन ग्रुप में फाइनल में खेलते हुए सिल्वर पदक प्राप्त किया। नैतिक कुकरेजा विगत 2 वर्षों से मार्शल आर्ट क्लब में नियमित अभ्यास रथ है नैतिक कुकरेजा बॉक्सिंग का विशेष प्रशिक्षण बालोद जिला कोच किशोर नाथ योगी (एक्स आर्मी) से प्राप्त किया। बालोद जिला बॉक्सिंग कोच किशोर नाथ योगी ने आगे बताया कि जूनियर एवं सीनियर की बॉक्सिंग कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बॉक्सर इस क्लब से पदक प्राप्त कर सकते हैं नैतिक कुकरेजा निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है । बॉक्सिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर महा प्रबंधक दल्ली राजहरा माइंस,नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू मार्शल आर्ट क्लब के संचालक लखन कुमार साहू, सहसंचालक सुश्री हरबंस कौर, प्रणव शंकर साहू, एवं मिलन सिंग ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की ।

फुटू निकालने जंगल गए आदिवासियों को नक्सलियों ने बनाया निशाना

0
  • आईईडी ब्लास्ट में तीन ग्रामीण घायल, जंगल में गए थे फुटू निकालने

भोपालपटनम सुरक्षा बलों से हारे नक्सली अब निरीह आदिवासियों को निशाना बनाने लगे हैं। तेंदूपत्ता तोड़ने और फुटू निकालने जंगल गए आदिवासियों को आईईडी के जरिए हताहत करने लगे हैं। ऎसी ही एक घटना बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अंगमपल्ली के आश्रित गांव धनगोल के जंगली पहाड़ी इलाके में रविवार शाम को हुई। यहां नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी के विस्फोट की चपेट में आने से तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना उस समय हुई जब ग्रामीण जंगल में जंगली मशरूम फुटू संग्रहण के लिए गए हुए थे। घायलों में 24 वर्षीय कोरसे संतोष पिता लक्ष्मैया, 26 वर्षीय चिंडेम कन्हैया पिता किस्टैया और 17 वर्षीया कुडेम कविता पिता नगैया शामिल हैं।ग्रामीणों के अनुसार तीनों धनगोल के जंगल में फुटू निकालने गए थे तभी विस्फोट हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह विस्फोट नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के कारण हुआ।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को मद्देड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बीजापुर जिला अस्पताल भेजा गया। जहां घायलों का इलाज जारी है और सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

पटना में जगदलपुर का दम दिखाने में जुटे पर्यवेक्षक रेखचंद जैन

0
  •  पटना साहिब पहुंचते ही आ गए एक्शन मोड में जैन

पटना अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बिहार के पटना साहिब के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने अपने कार्य क्षेत्र में मोर्चा सम्हाल लिया है। वहां वे एक्शन मोड में आ गए हैं।

जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन की कार्यशैली, प्रतिभा और व्यवहार कुशलता को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व उन्हें प्रायः हर राज्य के चुनाव में जिम्मेदारी सौंपती आई है। इस बार उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में पटना साहिब और बांकीपुर विधानसभा सीटों के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। कांग्रेस पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने पटना साहिब के बांकीपुर विधानसभा सीट में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। रेखचंद जैन ने ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली, वहां की भौगोलिक, राजनीतिक स्थिति और वहां के लोगों की मानसिक स्थिति, विचारधारा एवं परंपराओं के बारे में जानकारी ली। इसी आधार पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया। जैन ने कहा कि हम सभी को पूरी तरह समर्पित भाव से पार्टी हित में काम करना है, घर घर जाकर कांग्रेस की रीति नीति और सिद्धांतों की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाना है और कांग्रेस को मजबूत करने है। आज देश में जो हालात चल रहे हैं उनके खिलाफ हमारे नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी जो संघर्ष कर रहे हैं उसकी जानकारी जन जन तक पहुंचाएं। रेखचंद जैन ने कहा कि पूरे देश में भाजपा और एनडीए विरोधी माहौल है तथा इंडिया गठबंधन से ही देश की जनता को उम्मीदें हैं। श्री जैन ने मतदाताओं की पहचान के लिए थोपे गए नए नियम का भी जिक्र किया और कहा कि यह मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का प्रयास है। रेखचंद जैन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप सबकी मेहनत रंग लाएगी और बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार जरूर बनेगी। इस दौरान रेखचंद जैन के साथ पटना शहर जिला कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष शशि रंजन यादव, विजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अभय जायसवाल, हेमंत चतुर्वेदी, शमीम अख्तर, राजेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेस जन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देव स्थलों और शिवालयों की साफ सफाई के जुटे महापौर संजय पाण्डेय

0
  • सावन के मद्देनजर किया देव स्थलों का निरीक्षण

जगदलपुर श्रावण मास के प्रारंभ होते ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ अधिक होती है। कल सावन मास का प्रथम सोमवार है। महापौर संजय पाण्डे ने महादेव घाट स्थित शंकर मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। एमआईसी सदस्य व स्थानीय पार्षद निर्मल पाणिग्रही, सफाई विभाग के सभापति लक्ष्मण झा के साथ मिलकर मंदिर के आसपास सफाई के निर्देश सफाई दरोगा को दिए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए भी महापौर ने संबंधित कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। संजय पाण्डे ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से कहा मंदिरों के आसपास किसी प्रकार की गंदगी न हो। कचरे का ढेर मंदिर के पास न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। सावन मास को देखते हुए शहर के सभी मंदिरों, शिवालयों और देवालयों के आसपास की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश उन्होंने दिया।

उन्होंने कहा कि श्रावण मास में पवित्र स्थानों के पास किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। सफाई दरोगा व मेट से उन्होंने कहा कि देवस्थानों के आसपास की व्यापक साफ सफाई प्रतिदिन होनी चाहिए। इस पवित्र महीने में सभी मंदिर, शिवालय और देवालय की सफाई कर उनको सुसज्जित भी किया जाएगा। जिससे कि सभी सनातनी इस माह को पूर्ण आस्था, पवित्रता और निष्ठापूर्वक मना सकें।

इनरव्हील क्लब विश्व युवा कौशल दिवस पर महिलाओं को देगा स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग

0
  • राष्ट्र निर्माण में बेमिसाल योगदान दे सकती है नारी भी: लाइबा चामड़िया

जगदलपुर इनरव्हील क्लब जगदलपुर द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष में महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट में सक्षम बनाने के उद्देश्य से पार्टी मेकअप एवं ग्रूमिंग की वर्कशॉप आयोजित की जाएगी।

इस वर्कशॉप में जगदलपुर की प्रसिद्ध ब्यूटिशियन पूजा भाटिया द्वारा महिलाओ को पार्टी मेकअप एवं ग्रूमिंग की सम्पूर्ण जानकारी और लाइव मेकअप मॉडल पर डेमो दिया जाएगा। क्लब की सचिव प्रीति आज़ाद ने जानकारी दी है कि वर्कशॉप 22 जुलाई को शाम 4 बजे से 6 बजे तक होटल

अविनाश इंटरनेशनल के कलिंगा हॉल में आयोजित की जाएगी। इसके लिए पंजीयन सीमित है और 21 जुलाई तक पंजीयन होगा।पंजीयन शुल्क मात्र 499 रुपए है। प्रतिभागियों को इनरव्हील क्लब द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ़ पार्टिसिपेशन दिया जाएगा और कार्यक्रम उपरांत सभी पार्टिसिपेंट्स के लिए हाई-टी की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम के अधिक जानकारी इच्छुक 9174477922 एवं 7987622708 पर कर सकते हैं। क्लब की अध्यक्ष लाईबा चामड़िया ने बताया कि इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य महिलाओ का स्वरोजगार और कौशल विकास से सशक्तिकरण प्रदान करना है। ताकि महिलाएं भी समाज में अपना योगदान देकर एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण में अपना भागीदारी निभा सकें।

एशिया कप सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में खेलेगी बीजापुर की बेटी चंद्रकला तेलम

0
  • बीजापुर के लेबर इंस्पेक्टर सोपान कर्णेवार होंगे भारतीय टीम के कोच
  • एशिया कप चैंपियनशिप आज से चीन के शियान में

बीजापुर एशिया कप सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन चीन के शियान में 14 से 20 जुलाई तक किया जा रहा है। इसमें भाग लेने वाले भारतीय दल में छत्तीसगढ़ से दो खिलाड़ी जिसमें बीजापुर जिले के आवापली की चंद्रकला तेलम एवं पामगढ़ की शालू डहरिया का चयन किया गया है। भारतीय टीम के कोच बीजापुर के श्रम निरीक्षक सोपान कर्णेवार को नियुक्त किया गया है। इस टूर्नामेंट की विजेता एवं उपविजेता टीम को वर्ल्ड कप सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा।

भारतीय दल में चयन के पूर्व चंद्रकला तेलम को कठिन परीक्षण से गुजरना पड़ा। पहला चयन परीक्षण 2 से 3 फरवरी को अनंतपुर, आंध्र प्रदेश में आयोजित किया गया था। उसके बाद 22 से 26 फरवरी तक नागपुर में आयोजित सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी खिलाड़ियों की स्क्रीनिंग की गई। तत्पश्चात 15 एवं 16 अप्रैल को श्रीनगर जम्मू में अंतिम चयन परीक्षण आयोजित कर खिलाड़ियों की शॉर्ट लिस्टिंग की गई। इसके बाद 3 से 10 जून तक इंदौर में स्पेशल कोचिंग कैंप का आयोजन हुआ तथा भारतीय दल का गठन किया गया। भारतीय दल को 20 से 25 जून तक श्रीनगर में तथा 7 से 12 जुलाई तक नई दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। भारतीय दल ने 13 जुलाई को नई दिल्ली से शियान, चीन के लिए प्रस्थान किया। भारतीय टीम में शामिल चंद्रकला तेलम 8 बार नेशनल चैंपियनशिप में खेल चुकी है।

कर्णेवार तय कर चुके हैं कई सोपान

कोच सोपान कर्णेवार भी इसके पहले पिंगटन सिटी, चाइना में आयोजित अंडर-18 एशियन सॉफ्टबॉल चैंम्पियनशिप में भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं। कोच सोपान कर्णेवार के मार्गदर्शन में अब तक 147 खिलाड़ी नेशनल और 11 खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल पर खेल चुके हैं। बीजापुर जिले का भारतीय टीम में प्रतिनिधित्व की उपलब्धि में बीजापुर जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा, खेल प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गवेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए टीम को बधाई दी है एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है।

दो साल में बड़ी मिसाल कायम कर दी धुन के पक्के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने

0
  • दीपक बैज की दो साल की उपलब्धियां हैं बेजोड़
  • सफल दो साल के लिए बैज को बधाई का तांता

अर्जुन झा-

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर बस्तर के प्रखर एवं ओजस्वी आदिवासी नेता दीपक बैज ने सफल दो पूर्ण कर लिए। उनके ये दो साल बेमिसाल उपलब्धियों से भरे हुए हैं। जितने धरना, प्रदर्शन आंदोलन और सभाएं दीपक बैज ने किए हैं, उतने शायद ही किसी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किए हों। दीपक बैज की इन शानदार उपलब्धियों पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

प्रदेश के किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं, आदिवासियों और मजदूरों के हित के लिए शानदार ढंगसे आवाज उठाने वाले बस्तर के सुविख्यात एवं धाकड़ युवा आदिवासी नेता की लोकप्रियता चरम पर है। बतौर पीसीसी अध्यक्ष उन्होंने कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में नई ऊंचाईयां दी हैं। श्री बैज की उपस्थिति हमेशा जमीन पर नजर आती है। दीपक बैज तमाम वर्गों की आवाज बनकर उभरे हैं। वे बस्तर जिला स्थित अपने निवासमें कभी कभार ही नजर आते हैं, दीपक बैज प्रायः प्रदेश के किसी न किसी हिस्से में जनता के लिए लड़ते नजर आते हैं। अब तक वे जनहित में छह से अधिक मीलों लंबी दूरी की पदयात्राएं कर चुके हैं। इन दिनों वे जन न्याय पदयात्रा पर हैं, जो बिंद्रा नवागढ़ से निकली है और रायपुर आने वाली है। दीपक बैज के नेतृत्व में 64 अधिक प्रदेश स्तरीय आंदोलन और कार्यक्रम, 20 से अधिक प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, प्रभावितों से मुलाकात, 50 से ज्यादा प्रभावी प्रेस कॉन्फ्रेंस, ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र, जिला एवं प्रदेश स्तर के हर मुद्दे पर प्रखर संघर्ष ये हैं नीडर लीडर दीपक बैज की बड़ी उपलब्धियां। ऐसे में अपने नेता को जमीन पर देख कांग्रेस के आम सिपाही भला कैसे घरोंमें दुबके बैठे रह सकते हैं? पार्टी के तमाम प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी अब घरों कार्यालयों से बाहर निकल कर जमीन पर जन और कांग्रेस की सेवा में रत हो गए हैं। कांग्रेस में नई जान आ गई है, नई ऊर्जा का संचार हुआ है। दीपक के आलोकसे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस दैदीप्यमान हो गई है।गांव गांव में कांग्रेस की ही चर्चा होने लगी है।

लगा बधाइयों का अंबार

दीपक बैज के कार्यकाल के सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई देने के लिए दो दिन से उनके रायपुर स्थित बंगले में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भीड़ उमड़ रही है। किसान हित में सदैव मुखर रहने वाले दीपक बैज को कोई किसान काष्ठ निर्मित छोटा नांगर (हल) भेंटकर सम्मानित कर रहा है, तो कोई किसान कमरा खुमरी पहनाकर उनका अभिनंदन कर रहा। आदिवासी समुदायके लोग दीपक बैज को आदिवासी पागा पगड़ी पहना रहे हैं, महिलाएं तिलक लगाकर उनकी आरती उतार रही हैं और युवा मिठाई खिलाकर उनके साथ खुशियां साझा कर रहे हैं। बस्तर संभाग से भी बड़ी संख्या में लोग दीपक बैज को बधाई देने पहुंचे। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन, नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश सचिव एवं सुकमा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्गेश राय, बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष लता निषाद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई समेत सैकड़ों लोगों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

स्कूल से गायब मिले 9 शिक्षकों और 3 भृत्यों को डीईओ बघेल ने भेजा शो-कॉज नोटिस

0
  •  निरीक्षण के दौरान नदारद थे सभी शिक्षक शिक्षिकाएं

जगदलपुर बस्तर कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार जिले में शैक्षणिक गतिविधियों को नियमित तौर पर सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के तहत जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने शनिवार को सुबह जिले के बास्तानार एवं तोकापाल विकासखंड के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने तोकापाल ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मावलीभाटा के निरीक्षण में कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए 9 शिक्षक-शिक्षिकाओं और 3 भृत्यों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में समाधान कारक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार सुबह 7.40 बजे हायर सेकंडरी स्कूल मावलीभाटा के निरीक्षण में नियमित व्याख्याता नगेश कुमार दास, व्याख्याता एलबी लोकेश कुमार नाग, गेंदकुमारी तिवारी, पूजा ठाकुर, अंशुमाला मिंज और नियमित शिक्षक उग्रेश कुमार सोरी, शिक्षक एलबी राधाकृष्ण ध्रुव, दुतिका कश्यप एवं अनिता ठाकुर तथा भृत्य बुधमनी बघेल, दीपिका सेठिया व चंद्रकला बघेल अनुपस्थित मिले थे। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीईओ ने जारी कारण बताओ नोटिस में इन सभी को निर्देशित किया है कि विद्यालय के निरीक्षण के दौरान निर्धारित शाला संचालन समय पर अनुपस्थिति अपने कर्तव्य के प्रति उदासीनता का द्योतक है एवं सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के नियम के सर्वथा विपरीत है। इसलिए क्यों न इस कृत्य के लिए संबंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। अपना स्पष्टीकरण तीन दिन में संबंधित शिक्षक एवं कर्मी स्वयं जिला शिक्षा कार्यालय में डीईओ के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। स्पष्टीकरण समाधानकारक न होने या तय समय में प्रस्तुत न होने पर की जाने वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए संबंधित स्वयं जिम्मेदार होंगे।

शराब दुकान के खिलाफ फूटा ग्रामीणों और कांग्रेसियों का गुस्सा

0
  •  किया धरना प्रदर्शन, निकाली विशाल रैली

जगदलपुर घोर नक्सल प्रभावित आवापल्ली में देशी विदेशी शराब दुकान खोले जाने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर द्वारा धरना प्रदर्शन एवं रैली कर शराब दुकान को तुरंत बंद करने की मांग की गई।

रैली को संबोधित करते हुए बीजापुर से कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने साय सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बस्तर के आदिवासियों को नशे में धकेलने रही है। इस सरकार को आदिवासियों के उत्थान और आदिवासी क्षेत्रों के विकास से कोई सरोकार नहीं है। विधायक विक्रम मंडावी ने बीजापुर जिले के आवापल्ली में नई देशी शराब दुकान खोले जाने को आदिवासी युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात बताया और सरकार पर आदिवासी क्षेत्रों को नशे की भेंट चढ़ाने का आरोप लगाया। विधायक मंडावी ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ पूरे प्रदेश में 10423 स्कूल बंद कर चुकी है बस्तर में भी लगभग 1200 स्कूलों पर ताले लगाकर आदिवासी बच्चों का भविष्य अंधेरे में धकेल चुकी है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में नई शराब दुकानें खोल रही है इस वर्ष भाजपा सरकार ने 67 शराब दुकानें खोली हैं। आवापल्ली जैसे सुदूर संवेदनशील आदिवासी गांवों में देशी विदेशी शराब की दुकानें खोलकर युवाओं को नशे के दलदल में फंसा रही है।

मंडावी ने सरकार की नीतियों को आदिवासी विरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की इन नीतियों से आदिवासी क्षेत्र के युवा शिक्षा और रोजगार से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवापल्ली जैसे अंदरूनी गांव में शराब दुकान खोलकर भाजपा सरकार ने यह साबित कर दिया कि भाजपा आदिवासियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधा उपलब्ध कराने से ज्यादा शराब की दुकानें खोलने को महत्व देती है। वर्तमान समय में उसूर ब्लॉक अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, जहां पर शिक्षा स्वास्थ्य, मूलभूत, सुविधाओं सहित विकास की जरूरत है। वहां पर विकास पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, पर भाजपा सरकार इसे महत्व न देते हुए देशी विदेशी शराब दुकानों को क्यों प्राथमिकता दे रही है। श्री मंडावी ने कहा कि शराब दुकान खुलने से नक्सल प्रभावित क्षेत्र उसूर के युवाओं, ग्रामीणों पर गलत प्रभाव पड़ेगा। सरकार को यह फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, कृषक कल्याण परिषद के पूर्व सदस्य और पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, जिला महामंत्री सुखदेव नाग, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजेश जैन, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गुप्ता, श्यामू गुप्ता, जनपद सदस्य बोधि ताती, पूर्व पार्षद कविता यादव, मनोज अवलम, रत्ना सोढ़ी, अनिता तेलाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS