City Media - Page 1160 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1160

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर समेत सभी जिलों में खुला नीट ( NEET ) परिक्षा केंद्र

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को पत्र लिखकर छात्रों की परेशानियों से कराया था अवगत

नीट परीक्षा NEET के लिए छात्र छात्राओं को जाना पड़ता था रायपुर विशाखापट्टनम

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से बस्तर संभाग के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर,कोण्डागांव , नारायणपुर, एवं कांकेर जिले में नीट की परिक्षा केंद्र की मंजूरी मिल गई है इस हेतु विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को दिनांक 13/07/2021 को पत्र लिखकर बताया था कि बस्तर संभाग में नीट परीक्षा केंद्र नहीं होने से भोपालपटनम से लेकर कोंटा तक के छात्रों को प्रवेश परीक्षा देने के लिए 600 किलोमीटर की दूरी तय कर रायपुर विशाखापट्टनम जाना पड़ता है जिससे की उन्हें मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसपर संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को बस्तर संभाग के सभी जिलों में नीट परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए लिखा था जिसपर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संभाग के सभी जिलों में नीट परीक्षा केंद्र की अनुमति प्रदान कर दी है इसके लिए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा की अब हमारे बस्तर के बच्चों को अपने घर के पास ही नीट परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी जिससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों से निजात मिलेगी |

पुरंदेश्वरी ने खैरागढ़ में हार मान ली इसलिए दूर रहीं – कांग्रेस

0

रायपुर11 अप्रैल । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के प्रचार और चुनाव अभियान से दूर रहने पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि वे अपने प्रभार में हो रहे पहले विधानसभा उपचुनाव में हार का ठप्पा अपने ऊपर लगवाने से बचने के लिए ही खैरागढ़ से कन्नी काट गईं। जब खैरागढ़ उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, तब वे बस्तर की सैर का आनंद लेते हुए कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा किये गए विकास, शांति और जनता की खुशहाली से वाकिफ हो रही थीं लेकिन उन्होंने खैरागढ़ उपचुनाव में कोई रुचि नहीं ली। बल्कि उन प्रदेश भाजपा के उन मठाधीशों को एक बार फिर उनकी हैसियत बताने जनता के सामने कुछ कर दिखाने छुट्टा छोड़ दिया, जिन मठाधीशों की करतूतों से भाजपा बदहाल होकर सारे चुनाव हार रही है।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने खैरागढ़ उपचुनाव में वैसे ही मार्गदर्शन दिया, जैसा 2018 के पहले से दे रहे हैं और कांग्रेस की जीत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मिलकर कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा रहे हैं। इसके विपरीत भाजपा के फाइव स्टार होटल जैसे दफ्तर के एयरकंडीशंड सभागार में जीत के लिए ज्ञान बांटने वाली भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी खैरागढ़ के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने इसलिए नहीं पहुंचीं क्योंकि वे जान चुकी हैं कि खैरागढ़ में भी भाजपा के लिए कोई उम्मीद नहीं है। अन्यथा क्या कारण है कि पार्षद चुनाव में गली गली घूमने वाली पुरंदेश्वरी ने विधायक चुनाव में पल्ला झाड़ लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव से भाजपा प्रभारी ने दूरी इसलिए भी बनाई है कि वे केंद्रीय नेतृत्व को यह स्पष्ट कर देना चाहती हैं कि छत्तीसगढ़ भाजपा के मठाधीशों की जनता के बीच क्या औकात है और इनको घर बैठाये बिना भाजपा की स्थिति में सुधार किसी के बस की बात नहीं है। पुरंदेश्वरी प्रदेश प्रभारी की बजाय बस्तर प्रभारी नजर आ रही हैं। वे कहती रही हैं कि नए और युवा चेहरे सामने लाये जाएंगे, उनकी यहां के भाजपा मठाधीशों के गिरोह के सामने एक नहीं चली। भाजपा ने खैरागढ़ में घिसे पिटे चेहरे पर दांव लगा दिया।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मेला एवं खेलकूद के लिए नगरनार पंचायत को सौंपा छ: लाख रुपए का चेक

0

नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर , स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत मेला एवं मंडई के आयोजन हेतु पांच लाख एवं खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए एक लाख रुपए का चेक आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में नगरनार सरपंच लैखन बघेल को सौंपा |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत नगरनार को मेला मंडई एवं खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर मद के तहत क्षेत्रीय विकास मद से मंडई एवं मेला के आयोजन के लिए 5 लाख एवं खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी संस्कृति और मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं उनके निर्देश पर ही नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण करने वाली कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन ने अपने सी एस आर मद सभी प्रभावित ग्राम पंचायतों को मेला एवं मंडई तथा खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए राशि उपलब्ध करवा रही है उन्होंने कहा की बस्तर में ग्राम देवी देवताओं एवं मेला मंडई का अपना विशेष महत्व है हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता तथा मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा इस हेतु राशि उपलब्ध करवा रही हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा ब्लाक अध्यक्ष राजेश चौधरी इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह ,भगत बाबा, शंकर पटेल, रविशंकर दास, विजय दास, घनश्याम महापात्र,जालंधर नाग,कमलोचन कश्यप,लिट्टी राम,सामसन कश्यप, धनमती कश्यप, ईश्वर बघेल, मेघनाथ, ओगरसन, निलो पुजारी,डुमर पुजारी,धनुर्जय दास, रामलाल नाग, भगवान,निलो पंच समेत ग्रामीण उपस्थित रहे |

इसी महीने से पुरानी पेंशन व्यवस्था, अंशदान समाप्त करने का आदेश

0

मूल वेतन से अब केवल सामान्य भविष्य निधि के लिए ही कटौती

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्‍छी खबर है। राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था इसी महीने से लागू हो जाएगी। वित्त विभाग ने नवीन पेंशन योजना के तहत की जा रही अंशदान की कटौती बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। कर्मचारियों के मूल वेतन से अब केवल सामान्य भविष्य निधि के लिए ही कटौती होगी।

वित्त विभाग ने सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, आयुक्तोंं और कलेक्टरों को एक निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सरकार ने एक नवम्बर 2004 से लागू नवीन अंशदायी पेंशन योजना की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू करने का फैसला किया है। एक नवंबर 2004 और उसके बाद भर्ती कर्मचारियों के वेतन से 10 प्रतिशत की मासिक कटौती समाप्त किया जाता है। आदेश में लिखा है कि ऐसे कर्मचारियों के अप्रैल महीने के वेतन से सामान्य भविष्य निधि नियम के मुताबिक मूल वेतन का 12 प्रतिशत सामान्य भविष्य निधि की ही कटौती की जाए। सामान्य भविष्य निधि की कटौती का ब्यौरा कोष, लेखा एवं पेंशन संचालनालय में अलग से रखा जाएगा। संबंधित कर्मचारियों का जीपीएफ खाता आवंटित हो जाने पर यह राशि उसमें दर्शाई जाएगी।

अप्रैल माह से भविष्य निधि में मूल वेतन का 12 प्रतिशत राशि कटौती

वित्त विभाग द्वारा पुरानी पेंशन योजना के संबंध में जारी निर्देश के अनुसार भविष्य निधि में 1 अप्रैल से मूल वेतन का 12 प्रतिशत की कटौती करने का निर्देश जारी कर दिया है। इसी प्रकार वर्ष 2004 एवं उसके पश्चात नियुक्त राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन से नवीन अंशदायी पेंशन योजना के लिए की जा रही 10 प्रतिशत मासिक कटौती 1 अप्रैल से समाप्त कर दी गई है।

तीन लाख अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी गई है। फैसले से नवीन अंशदायी पेंशन योजना के अधिकारी-कर्मचारियों को भी अब पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलना इसी वित्तीय वर्ष से शुरू हो जाएगा। फैसले से लगभग तीन लाख अधिकारी-कर्मचारी को लाभ मिलेगा।

कन्या हाई स्कूल गुरुर में लगा जागरूकता शिविर ,बालक एवम बालिकाओं ने जाना जुवेनाइल जस्टिस एक्ट ,एवम पोक्सो एक्ट व साइबर अपराध की बारीकियों को।

0

आज दिनांक 11अप्रैल को कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय/नव निर्मित आत्मानंद विद्यालय गुरुर में साइबर सुरक्षा एवं साइबर शिक्षा व सरल विधिक शिक्षा अथवा कानूनी शिक्षा की महत्ता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित बालक बालक एवं बालिकाओं को आज के युग में बढ़ते साइबर अपराध के मद्देनजर सोशल मीडिया से होने वाले अपराध के विषय में थाना प्रभारी रोहित मालेकर द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई साथी साथ ही चलते विधिक शिक्षा के महत्व को बताते हुए टीआई रोहित मालेकर ने बताया कि आज के युग में विधि विधिक शिक्षा काफी महत्व बढ़ गया है

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

सामान्य शिक्षा के साथ-साथ विधिक शिक्षा को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए साथ ही साइबर शिक्षा को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जा कर कम से कम एक क्लास सत्ता में एक बार स्कूल कॉलेज स्तर पर आयोजित की जाना चाहिए।प्रथम सूचना रिपोर्ट ।जुवेनाइल जस्टिस एक्ट ,पोक्सो एक्ट ,लैंगिक अपराध से जुड़े तथ्यों की जानकारी बारीकी से ढ़ी गई, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने जहां लोगों के बीच की दूरी को कम किया है वही ,इसके दुष्परिणाम साइबर अपराध के रूप में सामने आ रहे है ,सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करना चाहिये।।।इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य यादव ,शिक्षकगण व 50 से अधिक की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

अंचल में गुंजा जय जय श्री राम धूमधाम से निकाली गई श्री राम जन्म उत्सव रैली

0

दल्लीराजहराडौंडी :- विश्व हिन्दु परिषद,बजरंग दल एंव सर्व हिन्दु सनातन धर्म के तत्वावधान मे हिन्दुओ के अराध्य मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र जी जन्म उत्सव रामनवमी का पर्व दल्लीराजहरा राजहरा सहित चिखलाकसा व ग्रामीण अंचलो मे धूमधाम से मनाया गया|रैली का नेतृत्व विश्व हिंदु परिषद दल्लीराजहरा के कार्यकारी अध्यक्ष विजयभान सिंह हिन्दु सम्राट विशाल मोटवानी,सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे एंव विश्व हिंदु परिषद के नगर अध्यक्ष.. मेवालाल पटेल के .दिशानिर्देश एंव मार्ग दर्शन मे किया गया|

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

रामनवमी के पावन अवसर पर नगर ..के वार्ड क्रं.13 घोडा मंंदिर लोडिंग क्वार्टर क्षेत्र से ..लगभग 11 बजे..मंदिर मे आराध्य देव भगवान श्रीराम चंद्र जी की प्रतिमा एंव मूर्ति की विधिवत पूजा अर्चनाकरने पश्चात वाहन रैली कोण्डे पावर हाऊस शहीद चौक वीरनारायण सिंह चौक पेट्रोल पंप से मांईस ऑफिस चौक 256 चौक , पंडर दल्ली .चौक जैनभवन व्याहा गुप्ता चौक..से.मुख्य मार्ग होते हुए न्युबस स्टैंड .चौक से..चिखलाकसा नगर पंचायत.. अटल चौक होकर भ्रमण कर कोकान घाटी स्थित मां जगदंबे मंदिर पहुचां जहॉ वाहन रैली मे शामिल रामभक्तों ने कोकान मंदिर मे विशेष पूजा अर्चना कर ..सनातन समाज एंव धर्म रक्षा के लिए…आशीर्वाद लियाlतदोपरांत रामनवमी पर आयोजित वाहन रैली भगवान राम जी का जयकारा लगाते हुए ठेमाबुजुर्ग ग्राम पंचायत स्थित ऐतिहासिक मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचा जहाँ क्षेत्र के बारहगहिया सुप्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर मे विधिवत पूजा अर्चना कर अंचल मे लोगो के सुख समृद्धि एंव धर्मरक्षा के लिए आशीर्वाद ..मांगा.

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तदोपरांत मोटर साईकिल रैली पद्देटोला सिंगनवाही पेंड्री पचेडा होकर ग्राम पंचायत पटेली पहुंचा जहां ग्रामीणों द्वारा भगवान राम लखन मां सीता एंव राम भक्त हनुमान जी की चैतन्य झांकी द्वारा भगवान राम जी के आदर्शों की प्रस्तुति देकर पूरे गांव के माहौल को अध्यात्मिक भाव भक्ति से भर दिया साथ ही गांव के कुछ हिंदु विरोधी तत्वों को सावधान कि सनातन समाज एंव हिंदु देवी देवताओं का यदि अपमान किया गया तो सनातन समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगाविदित हो कि ग्राम पटेली मे आयोजित रामचरित मानस गान प्रतियोगिता को कुछ एक विधर्मियों के द्वारा बंद कराने का कुप्रयास किया था उन्हें सनातन धर्म रक्षको ने साफ चेतायाlइसके उपरांत राम भक्तो एंव सनातन हिन्दु धर्म सेना की रैली डौंडी ब्लाक के अंतर्गत ग्राम भर्रीटोला पहुचां जहां विगत नौ दिनो से आयोजित सुमधुर भगवत गीता पाठ एंव प्रवचन समारोह मे उपस्थिति होकर ग्रामीणों एंव आयोजन समितियों का हौसला बढाया.. साथ ही..दिव्य भगवत गीता पाठ के प्रवचन कर्ता महराज जी से आशीर्वाद प्राप्त कर भाव भक्तिपुर्ण गीत संगीत पर सनातन धर्म सेना एंव ग्रामीण जन .झूमने नाचने लगे इससे समूचे गांव का माहौल राममय हो गयाlग्रामीणो द्वारा वाहन रैली से भर्रीटोला पहुंचे रामभक्तों के लिए विशाल भोग भंडारा का आयोजन किया गयाजहाँ लोगो ने महाप्रसादी प्राप्त किया lरामनवमी के अवसर पर डौण्डी ब्लॉक मे पहला ये अवसर था जहाँ दल्लीराजहराके लगभग 200 से अधिक मोटरसाइकिल.. मे लोग सवार होकर .पूरे ग्रामीण अंचल मे ..धर्म जागरण के लिए….रैली निकालकर ग्रामीण लोगो अपने धर्म समाज .परिवार एंव राष्ट्र के लिए जागृत करने का..सफलतापूर्वक ..पुनीत कार्य किया

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

बचेली कन्या शाला परिसर में छात्राओं को निःशुल्क सायकल का किया गया वितरण

0

किरंदुल – लौह नगरी बचेली के पुराना मार्केट में स्थित कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बचेली में निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका बड़े बचेली की अध्यक्षा पूजा साव के साथ किरण जायसवाल (शिक्षा समिति अध्य्क्ष नगर पालिका परिषद बड़े बचेली), पार्षद बीना साहू, रीना दुर्गा, फिरोज़ नवाब, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जीतेन्द्र चौधरी सदस्य कमला दुर्गा, अर्पणा विश्वास बचेली संकुल 1 की संकुल समन्वयक ममता सिन्हा, प्राचार्य मीना डॉली दयाल, शाला के समस्त शिक्षक, स्टाफ एवं पालक उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में शाला के नवमी अध्ययनरत 30 छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया एवं शाला आने जाने के लिए इसका उपयोग करने कहा गया। इस कार्यक्रम में मंच से संबोधन अध्यक्षा पूजा साव, उसके बाद शाला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी पार्षद फिरोज़ नवाब, बीना साहू ने किया, और बालिकाओं के शिक्षा के लिए यह सायकल वितरण निश्चित रूप से बेहद कारगर साबित होगा। बालिकाओं के स्कूल छोड़ने की दर में भारी कमी आएगी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लक्ष्मी शार्दूल ने किया। अंत मे चन्द्र शेखर सोरी ने धन्यवाद प्रेषित किया।

महिला शक्ति को बढ़ावा देने हेतु फॉर एम सिटी एम्प्रुविंग लिमिटेड कंपनी द्वारा जगदलपुर रोटरी क्लब में कार्यक्रम आयोजित किया गया

0

स्वास्थ्य, रोजगार,आयुर्वेदिक उत्पादन व महिला शक्ति को बढ़ावा देने हेतु फॉर एमासिटी एम्प्रुविंग लिमिटेड कंपनी द्वारा जगदलपुरी रोटरी क्लब में कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू पत्रकार संघ के अध्यक्ष एस करीमुद्दीन व इंडियन नेशनल कॉंग्रेस के सेकेट्री रोजविन दास शामिल हुवे..

इस अवसर पर मुख्य अतिथियो ने आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए आयुर्वेदिक उत्पादन जैसे आमला जूस, नोनी जूस, प्रोटीन पाउडर, कैल्शियम टेबलेट, विटामिन सी टेबलेट, गिलोय तुलसी जूस, पंच तुलसी ड्राप आदि को बढ़ावा देने हेतु अपनी-अपनी बात रखी |

रोटरी क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता ने महिला शक्ति को बढ़ावा देने में कंपनी के प्रमुख हेमंत कुलसंगे,संतोष बोरकुटे, रूपेंद्र कुमार साहू, सायमा अशरफ, आसमान यादव, एस नीला आदि मौजूद रहे |

आखिर क्या होगा भाजपा के बागी पार्षदों का

0

गुंडरदेही नगर पंचायत में पार्षदों द्वारा अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास पर अट्ठारह अप्रैल को वोटिंग होनी है। जिसमें अध्यक्ष की कुर्सी बचेगी या नगर पंचायत को नया अध्यक्ष मिलने का रास्ता साफ होगा ।यह तो 18 अप्रैल को ही पता चलेगा ,परंतु भारतीय जनता पार्टी जो अपने आप को कार्यकर्ता आधारित और अनुशासित पार्टी कहती है। उसके पार्षदों द्वारा अपने ही पार्टी के अध्यक्ष के खिलाफ क्यों ऐसा कदम उठाया गया?? बागी पार्षदों का नेतृत्व करने वाले पार्षद ने बताया कि नगर पंचायत के अंदर और बाहर जो भी अव्यवस्था हो रही थी, उस के संदर्भ में हम पार्टी को प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर लगातार लगभग 1 सालों से अवगत करा रहे थे ,परंतु पार्टी के द्वारा सिर्फ टालने का रवैया अपनाया गया और इधर नगर पंचायत में पार्षद उपेक्षा व अपने आत्म स्वाभिमान में चोट महसूस कर रहे थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

कोविड-19 के समय जहां पूरी दुनिया मिलजुल कर कार्य कर रही थी वही गुंडरदेही नगर पंचायत में मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा पक्षपात और नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा अपने ही पार्टी के पार्षदों की अनदेखी की जा रही थी ।कोविड-19 के रोकथाम के लिए सामग्री तो खरीदे गए लेकिन कहां गए?अविश्वास प्रस्ताव के इस पूरे प्रकरण में कहीं ना कहीं आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को ही नुकसान का सामना करना पड़ेगा ।इतने लंबे समय तक पार्षदों द्वारा आपत्ति दर्ज करने के बाद भी भाजपा द्वारा हल न किया जाना कई सवालों को जन्म देता है। यह भाजपा का अपना अंदरूनी मामला है परंतु पार्टी को शर्मसार कर देने वाले प्रकरणों पर भी फैसला करने में काफी वक्त लिया जाता है जिसके चलते कार्यकर्ताओ में आक्रोश और बढ़ता है ।कुछ ऐसी ही घटना विगत कुछ माह पहले वायरल ऑडियो क्लिपिंग के माध्यम से हुआ था, उस पर भी काफी देर से आधी अधूरी कार्रवाई कर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया परंतु पिछड़ा वर्ग में उक्त घटना को लेकर रोष आज भी व्याप्त है। नगर पंचायत के बागी पार्षद कितने सही हैं और पार्टी द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है यह तो वक्त ही बताएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

सरफिरा मजनू नाबालिग छात्रा का पीछा करते देर रात घर तक पहुंच गया घरवालों ने युवक की कर दी पिटाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती तो उधर पुलिस ने भी दर्ज किया

0

दल्लीराजहरा-डौंडी ब्लाक छात्रा के परिजन नें जमकर धोया | हास्पिटल में इलाज जारी |नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में मजून के खिलाफ महामाया थाने में पास्को सहित विभिन्न धारायों में मामले दर्ज हो गया हैं | डौंडी ब्लाक के महामाया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमुरकटा निवासी 30 वर्षीय युवक हेम बघेल को एक नबालिग छात्रा के गर आधी रात में घुसकर भारी पड़ गया | छात्रा के परिजन ने युवक के खिलाफ छात्रा से छेड़ छाड़ करने का आरोप लगा महामाया थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराया |

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जिस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 354, 354 (घ), 456 आईपीसी तथा 8, १२ पास्को ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई हैं | मारपीट से घायल युवक को डौंडी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जिसकी उपचार जारी हैं | युवक का हालत पिटाई के चलते नाजुक बताई जा रही हैं | युवक को जब हॉस्पिटल लाया गया तो युवक अपने पैर में खड़े होने के काबिल भी नहीं था | बहरहाल महामाया पुलिश जांच में जुटी हैं तो उधर युवक का डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी हैं

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

MOST POPULAR

HOT NEWS