City Media - Page 1175 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1175

नगर पंचायत चिखलाकसा मे संकुल स्तरीय अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन

0

नगर पंचायत चिखलाकसा अंतर्गत संकुल केन्द्र के जनपद प्राथमिक शाला चिखलाकसा क्र.1 मे एक दिवसीय प्रशिक्षण अंगना मा शिक्षा 2.0 सह मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें आंगनबाड़ी से कक्षा दुसरी कक्षा मे अध्ययनरत बच्चों तथा उनकी माताओ को घर मे रहकर बच्चों को खेल- खेल में शिक्षा देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण सह मेले का आयोजन कर उन्हे शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

मेले मे विभिन्न प्रकार के स्टाल जैसे गणित पूर्व तैयारी, बौद्धिक विकास हेतु पेपर फोल्ड, घर में फल और सब्जियों के माध्यम से शिक्षा, पढ़ना, चित्र वाचन रंग भरो आदि गतिविधियों के काउंटर तैयार कर प्रदर्शन किया गया साथ ही उपस्थित माताओं की प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट माता का चयन कर स्मार्ट माता चुना गया संकुल समन्वयक सुरेन्द्र कुमार थूल के मार्गदर्शन में जनपद प्राथमिक शाला चिखला कसा क्रमांक एक में मंगलवार को हुए इस मेले में 5 से 8 वर्ष तक के बच्चों को और उनकी माताओं को मेला में शामिल किया गया मेले में कुछ 9 काउंटर, थे जिस पर सभी बच्चे उनकी माताओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा लिया एवं सहभागिता दिखाई श्रीमती राधिका पटेल एवं श्रीमती मानकी को स्मार्ट माता का खिताब मिला कार्यक्रम का सफल संचालन कमलेश्वरी साहू द्वारा किया गया अध्यक्षता कर रहे संकुल समन्वयकसुरेंद्र थुल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीखी मसिया अध्यक्ष नगर पंचायत एवं विशेष अतिथि पार्षद कुंती देवांगन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रेणुका उईके, चंद्रप्रभा बढ़ई , नोमस ठाकुर का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम का आभार संगीता यादव के द्वारा किया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

नगर पंचायतों को मिलेंगे अब तीन करोड़, विकास की राह होगी आसान, सीएम की घोषणा पर नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने जताया आभार

0

बालोद/डौंडीलोहारा-डौंडीलोहारा नगर पंचायत की अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शहरी विकास को मजबूती देने के लिए नगर पालिका में 5-5 करोड़ और नगर पंचायत क्षेत्र में तीन करोड़ के विकास कार्यों केलिए निधि देने की घोषणा पर खुशी जाहिर की। अब अधोसंरचना विकास निधि के तहत नगर पंचायतों को तीन करोड़ की विकास के लिए राशि मिलेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अब नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना लागू होगी। जिससे घर पहुंच कर मेडिकल वेन लोगों का इलाज करेगी। विकास और स्वास्थ्य की दिशा में उठाए गए इस कदम को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया महिला बाल विकास विभाग व कैबिनेट मंत्री विधायक अनिला भेड़िया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे शहर के विकास को एक नई गति मिलेगी।

साथ ही नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के महापौर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पार्षद सभी जनप्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना और अध्यक्ष पार्षद निधि डेढ़ गुना एवं अधोसंरचना विकास निधि नगरपालिका के लिए 5 करोड़ और नगर पंचायतों के लिए तीन करोड़ की विकास निधि की घोषणा सराहनीय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास हेतु प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के लिए 5 करोड़ रुपए, नगर पंचायतों के लिए 3 करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए जाने की घोषण की है। इसी प्रकार राज्य के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराए जाने की घोषणा भी की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

इस तरह से स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए कुल 579 करोड़ रु की राशि स्वीकृत करने की घोषणा मुख्यमंत्री के द्वारा की गयी है।इसके साथ ही स्थानीय स्वशासन को सशक्त करने की अवधारणा को पूरा करने के लिए सभी नगरीय निकायों के सभी पदाधिकारियों की वर्तमान वित्तीय शक्तियों को भी दोगुना करने की घोषणा मुख्यमत्री श्री बघेल के द्वारा की गयी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को बेहतर विकास कार्य करने की मंशानुरूप बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश के सभी महापौर, सभापति, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के मानदेय को भी दोगुना करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा है कि प्रदेश के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की मेहनत और परिश्रम का ही नतीजा है कि छत्तीसगढ़ ने लगातार तीन बार देश के स्वच्छ्तम् प्रदेश का खिताब हासिल किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

आवैध रूप से शराब परिवहन करते 01 आरोपी को पुलिश ने किया गिरफ्तार

0

आरोपी के पास से 70 पौवा देशी प्लेन शराब किया गया जप्त

पुलिश अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिश अधिक्षक प्रज्ञा मेंश्राम जिला बालोद व नगर पुलिश अधिक्षक मनोज तिर्की के मार्ग दर्शन में अवैध शराब एवं जुवा सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे आभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 30 03 2022 को मुखबीर सुचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्रमांक 13 आई0 टी0 आई0 के पास आरोपी संतोष कुमार साहू पिता धनवा राम साहू उम्र 44 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 04 टेबलर सेट राजहरा थाना जिला बालोद के कब्जे से 70 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 12,600 एमएल कीमती 5600 रुपये एवम एक स्कूटी एक्टिवा सीजी-24-पी-3587 कीमती 40,000 रुपये जुमला कीमती  45,600 रुपये को जप्त किया

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांट पर जेल भेजा गया उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरुण कुमार नेताम, सउनी नन्द किशोर सिन्हा, प्र०आर0 107 ईश्वर चंद्राकर, सायबर टीम आर0 202 संदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

स्टाफ नर्स के लिए निकली संविदा पदों पर भर्ती

0

Durg – संयुक्त संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छ.ग.के पत्र क./NHM/HRI/2022/NS-1637/3703 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 24.02.2022 के माध्यम से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग के शहरी क्षेत्र में चिन्हांकित 27 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (UHWC) में पन्द्रहवें वित्त आयोग सत्र 2021-22 हेतु हेल्थ ग्रान्ट के अधीन 27 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (UHWC) में निम्नानुसार स्वीकृत, संविदा पदों पर पदपूर्ती किये जाने हेतु निम्न भर्ती प्रक्रिया के सम्पन्न किये जाने हेतु नीचे दर्शाये पद, तिथि एवं समयानुसार इच्छुक पात्र उम्मीदवारो से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। विज्ञापित पदो के सम्मुख दर्शायी गयी तिथि व समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रो को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – 99815 59622 सर्वोदय बुक डिपो, NICETEC DALLIRAJHARA

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png
This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

नगरीय निकाय क्षेत्र में डिजीटल सदस्यता में पार्षद आगे, अध्यक्ष दूसरे क्रम में महापौर सहित अन्य 27 पार्षदों ने नहीं दिखाई रुचि

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा स्तरीय डिजिटल सदस्यता अभियान के आंकड़े जारी किए हैं जिसमें नगरीय निकाय क्षेत्र में महापौर सहित पार्षदों का परफॉर्मेंस देखा जाए । कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड की पार्षद नगरीय निकाय क्षेत्र में 29 पार्षदों में टॉप पर है तो निगम अध्यक्ष सेकंड लिस्ट में है। वहीं 27पार्षदों में महापौर भी शामिल हैं जिनका प्रदर्शन निराशाजनक है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रायपुर जिला संगठन की बैठक में पार्षदों को सदस्य बनाने का जो टारगेट दिया था ,उसके बाद बस्तर जिले के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी क्लास ली थी किंतु महापौर सहित पार्षदों ने इसमें किसी प्रकार की दिलचस्पी नहीं है क्योंकि पार्षद चुनाव जीतकर ही महापौर व सभापति यह बने हैं किंतु अब उनकी संगठन में दिलचस्पी कम और सत्ता में भागीदारी बढ़ रही है।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सिम्बाल पर चुनाव लड़कर सत्ता सुख भोगने वाले पार्षद संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल नहीं हो रहें हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डिजिटल सदस्यता अभियान प्रभारी ने जो आंकड़े जारी किया है वह नगर निगम के जनप्रतिनिधियों के संगठन के प्रति गंभीरता दिखाता है ‌‌आज देर शाम जो आंकड़े जारी किए हैं जिसमें जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वप्रथम कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड की पार्षद सुनीता सिंह ने सर्वाधिक लोगों को जोड़ने में सफलता हासिल किया है वहीं कविता साहू जोकि अध्यक्ष हैं । इस सूची में नगरीय निकाय क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है जिसके कारण यह बातें सामने आ रही है कि क्या महापौर सहित दीगर सभापतिगण क्यों दिलचस्पी नहीं दिखाएं वहीं शेष पार्षद भी फिसड्डी साबित हुए।

अध्यक्ष शर्मा जगदलपुर में शीर्ष पर

डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत् लोकसभा स्तर पर 32 टॉप एनलोवर के नाम जारी किए गए हैं। जगदलपुर अध्यक्ष राजीव शर्मा दूसरे स्थान पर है तो विधानसभा स्तर पर शीर्ष पर हैं तो पांचवें क्रम पर सुनीता सिंह व विधानसभा स्तर पर पांचवें, राजेश चौधरी नवें तथा विधानसभा स्तर पर तिसरे। वहीं चौबीस नंबर के साथ विधानसभा स्तर पर चौथे पायदान पर हैं।यह आंकड़े नेताओं की बेरुखी दिखाई दे रही है।

नव वर-वधुओं को आशीर्वाद देने पहुंची प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से प्रत्येक वर्ग के लोग हो रहे लाभान्वित : अनिला भेड़िया

0

बलरामपुर 30 मार्च 2022 – मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिला मुख्यालय बलरामपुर के हाईस्कूल ग्राउण्ड में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 280 जोड़े जिसमें 263 हिन्दू एवं 17 ईसाई रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ। इस समारोह में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया नवविवाहित वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंची। इस दौरान उन्होंने नव दम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए सफल वैवाहिक जीवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज काफी खुशी का दिन है, जहां हम सभी 280 जोड़ों के विवाह कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं एवं इनके विवाह के साक्षी बनने आये हैं। मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में सभी समाज के लोग जुड़ रहे हैं, जहां अनेकता में एकता देखने को मिल रहा है तथा प्रत्येक वर्ग के लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह की अनुदान राशि को 15 हजार बढ़ाकर से 25 हजार रूपए एवं दिव्यांग नवदम्पतियों हेतु अनुदान की राशि 25 हजार से 50 हजार रूपये कर दी गई है। हमारे प्रदेश में अधिकतर गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार निवास करते हैं, जिन्हें अपने बच्चों के बड़े होने पर शादी की चिंता सताती रहती थी। आज इस योजना से विभिन्न वर्गों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने नवदम्पतियों से कहा कि आप लोग दो परिवारों को संवारने का काम करने वाले हैं। उन्होंने नव वधुओं से कहा कि आपको ससुराल में सास को अपनी मां के जैसे ही सम्मान और प्यार देना है। पति-पत्नी का रिश्ता एक अटूट रिश्ता है, यदि आपस में कोई नोक-झोंक होती है तो उसे प्यार एवं सामंजस्य से समाधान करें।

सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने सभी नव दम्पतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शादी एक पवित्र रिश्ता है, आप लोग एक-दूसरे पर भरोसा कर सुखी वैवाहिक जीवन यापन करें। उन्होंने इस आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी। संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिन्तामणी महाराज ने भी सभी नवदम्पतियों को साधुवाद दी एवं वैवाहिक जीवन को सफल बनाने की कामना की।

इस अवसर पर जिला पंचायत की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास कल्याण समिति की सभापति गीता सोनहा, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, वनमडलाधिकारी विवेकानन्द झा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीता यादव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर भरत कौशिक, रामानुजगंज गौतम सिंह, शंकरगढ़ प्रवेश पैंकरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जे.आर.प्रधान, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

संसदीय सचिव रेखचंद जेन नै मावली माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना

0

पंडरीपानी के मावली मेले में संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन में पहुंच कर माता मावली की पूजा अर्चना कर बस्तर की खुशहाली का आर्शीवाद मांगा । मावली माता के पूजा-अर्चना के बाद दूर-दराज से आए सिरहाओं से भेंट किया। मेले में आए लोगों से भी संसदीय सचिव जैन ने मुलाकात कर उनसे कुशलक्षेम पूछा।

ग्रामीणों ने विधायक का किया आत्मिय स्वागत

पंडरीपानी में मावली मेले का आयोजन किया गया जिसमें संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन शामिल हुए। जगदलपुर विधायक जैन के ग्राम पंचायत पंडरीपानी में पहुंचने पर सरपंच-मांझी सहित प्रमुख लोगों ने पैर धोकर और अक्षत लगाकर उनका स्वागत किया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद गौरनाथ नाग, लीगल सेल अध्यक्ष अवधेश झा का भी ग्रामीणों ने स्वागत किया। उसके बाद उसकी अगुआनी मावलीगुड़ा के धुरवा नृतक दल ने की। इस दौरान सरपंच जयती मौर्य,पूर्व उपसरपंच कमलू मौर्य, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, त्रिनाथ मांझी, हिरमे बाई, दयमती कश्यप, बोदा बाई,पंगगण, सचिवगण व ग्रामीण उपस्थित थे।

मैन्युअल से ज्यादा डिजिटल मेंबरशिप, कांग्रेस ने अब तक बनाए साढ़े 14 लाख सदस्य

0

डिजिटल सदस्यता अभियान 31 में बाद भी जारी रखने का सुझाव

प्रदेश प्रभारी पुनिया ने किया समीक्षा

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिए गए 10 लाख सदस्य बनाने के विरूद्ध अब तक साढ़े 14 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। सदस्यता अभियान की खास बात यह है कि मैन्युअल से ज्यादा डिजिटल मेंबरशिप लेने वालों की संख्या ज्यादा है। इसे देखते हुए 31 मार्च के बाद भी डिजिटल सदस्यता अभियान को जारी रखने का सुझाव दिया गया है। राज्य कमेटी जिसे एआईसीसी के डिजिटल मेंबरशिप अभियान समिति के पास भेजने का निर्णय लिया है।

छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राजीव भवन में मैन्युअल एवं डिजिटल मेंबरशिप अभियान की समीक्षा की। प्रदेश कांग्रेस के द्वारा इस वर्ष दिए गए लक्ष्य को पार कर मैन्युअल एवं डिजिटल में अब तक साढ़े 14 लाख सदस्य पहुंच गई है। गुरूवार को डिजिटल मेंबरशिप अभियान की अंतिम तारीख है। यह आंकड़ा 15 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। बताया गया है कि डिजिटल मेंबरशिप 740870 एवं मैन्युअल सदस्यता अभियान 737050 सदस्य बनाए जा चुके है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 55 हजार से अधिक सदस्यता बुक जिला और बूथ कांग्रेस कमेटी को जारी किए थे। सभी जिलों में सदस्यता बुक जमा हो रही है। 31 मार्च तक मिलने वाली सभी बुकों को एंट्री करने के बाद प्रदेश कार्यालय को भेजा जाएगा, जिसे एआईसीसी को भेजा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला एवं डिजिटल मेंबरशिप प्रभारी अमरजीत चावला ने जिले वार एवं विधानसभा वार सदस्यता अभियान की जानकारी दी। बैठक में प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला एवं कांग्रेसजन शामिल हुये।

आज से महंगाई मुक्त भारत अभियान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरूवार से देश भर में केन्द्र सरकार के खिलाफ शुरू किये जा रहे है महंगाई मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में भी चर्चा हुयी। प्रदेश में इसे लेकर राजधानी और अन्य जिलों में कांग्रेस पदाधिकारियों के द्वारा महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया ने कहा पूरे हिंदुस्तान भर में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से निर्णय लिया गया है कि महंगाई मुक्त भारत कार्यक्रम में कल 31 मार्च को हर कांग्रेस के कार्यकर्ता गैस सिलेंडर या मोटर साइकिल के ऊपर माला पहना कर और ताली थाली से आवाज करेंगे। ताकि जनता तक एक संदेश जाए कि केंद्र की सरकार की जातती है और महंगाई से आम आदमी को लूट रहे हैं।

तीन उपचुनाव जीते, खैरागढ़ भी जीतेंगे-पुनिया

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा, मुख्य चुनाव के बाद अब तक तीन उपचुनाव हो चुके हैं तीनों में हम जीते हैं। खैरागढ़ उप चुनाव में भी हम भारी बहुमत से जीत रहे हैं। उन्होंने कहा, उपचुनाव को लेकर खैरागढ़ में चुनाव की तैयारी की समीक्षा की जाएगी।

गोबर के बाद अब गौ मूत्र खरीदेगी सरकार, तकनीकी समिति का गठन…

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गोबर खरीदी के बाद अब गौ-मूत्र की खरीदी के संबंध में राज्य सरकार गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। गौ-मूत्र खरीदी के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए टेक्निकल कमेटी के गठन के निर्देश दिए। कमेटी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और कामधेनु विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा। यह कमेटी गौ-मूत्र के संग्रहण, गौ-मूत्र की गुणवत्ता की टेस्टिंग, गौ-मूत्र से तैयार किए जाने वाले उत्पादों के बारे में अपनी अनुशंसा देगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बुधवार को यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में गौ-मूत्र की खरीदी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौठानों में विकसित किए जाने वाले महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना के लिए विभिन्न जिलों में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कच्चे माल और उनसे तैयार किए जाने वाले उत्पादों के लिए पोटेंशियल मैपिंग का कार्य 15 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए । मुख्यमंत्री ने कहा,हर विकासखण्ड में चार-चार रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए, इसमें स्थानीय स्तर पर कच्चे माल की उपलब्धता का ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्काें में बिजली, पानी और वर्किंग स्पेस विकसित करने, इन पार्काें में महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीणों को विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण देने के लिए ट्रेनिंग हॉल की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा,रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में तैयार किए जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ उनकी मार्केटिंग की भी पुख्ता व्यवस्था की जाए। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में मांग के अनुसार उत्पाद तैयार किए जाने चाहिए। ताकि उत्पादों की खपत आसानी से हो सके।
वनोपज और कोसा प्रसंस्करण केंद्र स्थापित होंगे |

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोण्डागांव जिले में जहां महुआ, इमली, तिखुर के साथ विभिन्न लघु वनोपजें होती है। वहां इनके प्रसंस्करण की इकाईयां स्थापित की जाएं। इसी तरह कोरबा से सरगुजा तक के गौठानों में वनौषधियों के प्रसंस्करण के लिए, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बस्तर में कोसे का काम होता है। यहां कोसे के कपड़े तैयार करने की इकाइयां स्थापित की जाएं।

शहरों में वर्मी कम्पोस्ट उपलब्ध कराएं

मुख्यमंत्री ने गौठानों में संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा के दौरान कहा,अधिकारी गौठानों का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों का निरीक्षण करें और उनका सुचारू संचालन सुनिश्चित करें। इसके साथ वर्मी कम्पोस्ट से होने वाले लाभों की जानकारी देने के लिए गांवों में वॉल राइटिंग कराने और हैण्डबिल वितरित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गौठानों में तैयार की जा रही वर्मी कम्पोस्ट विक्रय के लिए शहरों में भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

गौ-मूत्र में यूरिया, मिनिरल और इंजाइम्स भी होते हैं

बैठक में बताया गया कि गौ-मूत्र से बॉयो फर्टिलाईजर और बॉयो इनसेक्टिसाइडस तैयार किए जाते हैं। गौ-मूत्र में यूरिया सहित अनेक मिनिरल और इंजाइम्स भी होते हैं। फर्टिलाइजर के रूप में गौ-मूत्र का उपयोग करने से सूक्ष्म पोषक तत्व नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश का अवशोषण बढ़ता है। पौधों की ऊंचाई और जड़ में अच्छी वृद्धि होती है। मिट्टी में लाभकारी जीवाणु बढ़ते हैं और गौ-मूत्र में पाये जाने वाला यूरिया बहुत से कीटों और बीमारियों को नियंत्रित करता है। बैठक में यह भी बताया कि प्रदेश में गौ-वंशीय और भैस वंशीय पशुओं की संख्या 111 लाख से अधिक है। प्रति पशु औसतन प्रतिदिन 7 लीटर गौ-मूत्र विसर्जित करना है।

भूपेश ने रमन पर कसा तंज, कहा- दूध से जैसे मक्खी को निकाल कर फेंकते है वैसे ही है उनकी हालत

0

चुनाव खत्म होते ही बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को भाजपा द्वारा तवज्जो न देने पर तंज कसते हुए कहा, दूध से जैसे मक्खी को निकाल कर फेंकते है वैसे ही उनकी हालत हो गई है। उन्होंने कहा, रमन सिंह को भाजपा तवज्जो नहीं दे रही है। प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी आती है, लेकिन प्रदेश के नेताओं को बैठक में नहीं बुलाया जाता। भाजपा में प्रदेश के नेताओं की उपेक्षा हो रही है। मैं नहीं समझता कि यह उचित है।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि कृषि और ऊर्जा विभाग की बैठक में गौठान और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा, बजट में हमने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के लिए 600 करोड़ का प्रावधान किया है। किस तरह से यहां कार्य किए जायेंगे इसकी रणनीति बनाई गई। गोबर की तरह गौमूत्र भी सरकार खरीदेगी, इसके लिए कमेटी बनाई गई है। इस पर 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है। बिजली विभाग में भी बहुत सारे सुधार करने हैं। उस मामले में विस्तार से चर्चा की गई।

क्रुड ऑयल की कीमत कमी, फिर भी बढ़ रही

कांग्रेस के महंगाई मुक्त भारत अभियान उन्होंने कहा, पांच राज्य के चुनाव तक के ही पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई। जैसे ही पांच राज्यों के चुनाव हुए पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और सीएनजी सब की कीमतों में भारी वृद्धि हो रही है। यह सवाल उठता है कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में कमी आई है तो फिर महंगाई क्यों बढ़ रही है।

खैरागढ़ की जनता देगी आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने खैरागढ़ उपचुनाव में रानी पद्ममा देवी द्वारा कांग्रेस को समर्थन देने पर कहा, जो भी आए उनका स्वागत है। उन्होंने कहा, लोगों से मुलाकात करनी है। पार्टी के जो कार्यक्रम चल रहे है उनका निरीक्षण करेंगे। जनप्रतिनिधियों से मुलाकात होगी। पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात होगी। खैरागढ़ और छुईखदान में कार्यर्ताओं की बैठकें होंगी। उपचुनाव में जीत के लिए हम लोग मेहनत कर रहे हैं। वहां की जनता, कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS