City Media - Page 1176 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1176

किसान कल्याण की योजनाओं का मिले हितग्राहियों को लाभ संभाग स्तरीय कृषि व संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में कमिश्नर धावड़े ने दिए निर्देश

0

जगदलपुर, 30 मार्च 2022 – किसानों की आय को बढ़ाकर उनके आर्थिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित योजनाओं का बेहतर लाभ हितग्राहियों को मिले, इसके लिए पूरी निष्ठा और तन्मयता के साथ कार्य करने के निर्देश कमिश्नर श्याम धावड़े ने दिए। कमिश्नर कार्यालय में बुधवार को कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा संभाग में संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर धावड़े ने कहा कि अंचल के किसानों को आर्थिक रुप से सुदृढ़ करने के लिए शासन की प्रत्येक योजना से लाभान्वित करने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने वन अधिकार पत्र धारी किसानों की बेहतरी के लिए और अधिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता बताई।

कमिश्नर ने कहा कि शासन द्वारा अब फसल उत्पादन के साथ साथ पशुपालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, रेशम पालन, उद्यानिकी कृषि आदि गतिविधियों के लिए भी अल्पकालीन बिना ब्याज की ऋण प्रदान की जा रही है। इसके लिए सभी हितग्राही किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए सभी विभागों द्वारा समन्वित रूप से शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए जिलेवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए 30 जून तक हर हाल में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत कृषक पंजीयन में आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के उत्पादों के बेहतर मूल्य के लिए प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही खरीदी-बिक्री का नेटवर्क तैयार करने के लिए किसानों का उत्पादक समूह तैयार करने के कार्य में भी तेजी लाए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने सभी विभागों को उन्नतिशील किसानों के साथ ही अन्य किसानों को भी मार्गदर्शन देने और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इस कार्य में कृषि और उद्यानिकी महाविद्यालय के साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र की सहायता भी ली जा सकती है।

छत्तीसगढ़ शासन की महात्वाकांक्षी नरवा, गरुआ, घुरवा और बाड़ी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कमिश्नर धावड़े ने कहा कि बस्तर में गोधन न्याय योजना का बेहतर क्रियान्वयन देखा जा रहा है। उन्होंने इसके लिए कांकेर जिले में संचालित कार्यों की विशेष तौर पर सराहना की। उन्होंने इसके साथ ही मुर्गी पालन, पशुपालन, मछली पालन, उद्यानिकी कृषि, आदि अन्य रोेजगारमूलक गतिविधियों के संचालन के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर कृषि विभाग के संयुक्त संचालक एमएस ध्रुव, पशुपालन विभाग के संयुक्त संचालक नेताम सहित सभी सातों जिलों के कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, रेशम पालन विभाग के जिला प्रमुख उपस्थित थे।

स्वच्छता रैंकिंग में जगदलपुर को प्रथम स्थान मिलने का ढिंढोरा पीटने वालो की आम आदमी पार्टी ने खोली पोल

0

महापौर सफ़िरा साहू कर रही सिर्फ़ चेहरा चमकाने के लिए राजनीति, निगम की जिम्मेदारी से नही है सरोकार – तरुणा

आयुक्त के संरक्षण स्वच्छता के नाम पर सरकारी खज़ाने का जमकर किया जा रहा बंदरबांट – आप

छत्तीसगढ़ । स्वच्छता रैंकिंग के मामले में भारत भर में जगदलपुर नगर पालिक निगम को पांचवा स्थान और छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने की समाचार पत्रों के माध्यम से प्रशासन सुर्खियों में बने रहने की कोशिश कर रही है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ज़िला इकाई की अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर द्वारा नगर पालिक निगम जगदलपुर के कांग्रेसी महापौर सफ़िरा साहू को आईना दिखाते हुए आधी रात को जगदलपुर शहर के सभी मुख्य चौक चौराहों की वीडियो फ़ोटो जारी करते हुए सफ़ाई व्यवस्था की असलियत सामने लाया गया।

गौरतलब होकि शहर की स्वच्छता को लेकर केंद्र सरकार की टीम के निरीक्षण में सर्वेक्षण किया जा रहा है, जहां नगर पालिक निगम जगदलपुर प्रशासन ने सोसल मीडिया मंच फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर पर अकाउंट बनाकर आम जनता को निगम प्रशासन स्वच्छ्ता के लिए कितना काम कर रही है यह झूठ फ़ैलावे का काम करती नज़र आ रही है। आम आदमी पार्टी की ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि सोसल मीडिया अकाउंट में साफ़ सुथरे जगह की फोटो अपलोड करके आम जनता और केंद्र सरकार की सर्वेक्षण टीम के आंखों में महापौर सफ़िरा साहू धूल झोंकने का कार्य कर उन्हें बेवकूफ़ बना रही हैं।

निगम क्षेत्र को कचरा मुक्त शहर नही बना पाई महापौर सफ़िरा साहू – तरुणा

आम आदमी पार्टी की जिलाध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने कहा कि करोड़ो रूपये का फंड स्वच्छ्ता के नाम पर ख़र्च करने के बावजूद महापौर सफ़िरा साहू ने जगदलपुर निगम क्षेत्र को कचरा मुक्त शहर नही बना पाई है। निगमप्रशासन में आयुक्त प्रेम कुमार पटेल आईएएस होने के बावजूद कचरा मुक्त शहर बनाने के लिए कोई ठोस योजना तैयार नही कर पाए हैं। आम आदमी पार्टी ने जारी बयान में कहा हैकि स्वच्छता के लिए केंद्र व राज्य सरकार से प्राप्त फंड में स्वच्छ्ता का काम कम लेकिन बंदरबांट जमकर किया गया है, जो कि समय समय पर सामने भी आया है लवकिं किसी मामले में कोई कार्यवाही नही की गई है। पक्ष विपक्ष दोनों मिलकर जनता को लूटने में लगी हुई है।

ट्विटर पर रैंकिंग में स्थान पाने से ज़मीनी स्तर पर सफ़ाई व्यवस्था नही सुधरेगी – आप

निगम प्रशासन के ट्विटर पर अपलोड किए गए फ़ोटो के आधार पर निगम क्षेत्र को रैंकिंग देना है तब मात्र मोबाइल रिचार्ज के लिए ही ख़र्च की आवश्यकता है लेकिन करोड़ो रुपयों का फंड फ़िर कहां गया ? इस बात को जनता के सामने लाने के लिए जिलाध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर मध्य रात्रि जगदलपुर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य चौक चौराहों का भ्रमण करके फ़ेसबुक लाइव के माध्यम से जनता के सामने इस रैंकिंग की पोल खोल कर रख दिया। तरुणा ने जनता को सड़कों व चौक चौराहों पर खुले में पड़े कचरों को फेसबुक लाइव के माध्यम से दिखाया और ट्विटर रैंकिंग पर सीधा सवाल खड़े किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के फर्जी रेंकिंग व समाचार पत्रों के ख़बर से नगर निगम क्षेत्र की सफाई नही होगी बल्कि सड़को पर झाड़ू चलने से नगर स्वस्छ होगा और इस बार निगम में आम आदमी पार्टी की झाड़ू ऐसे चलेगी की कचरा सिर्फ सड़को से ही नही राजनैतिक गलियारों से भी साफ़ हो जाएंगी।

बस्तर से भाजपा के नेता सड़क और रेल के लिए नही बल्कि आगामी विधानसभा के टिकिट मांगने गए है दिल्ली – बलराम मौर्य

0

गौरतलब है की बस्तर के भाजपा के नेताओं की टोली जो इन दिनों बस्तर से दिल्ली तक की दौड़ लगा रही है,दरसल ये आगामी विधानसभा के लिए अपनी दावेदारी सुनिश्चित करने दिल्ली पहुंचे है। भाजपा के इन नेताओं को 15 साल जनता ने मौका दिया था परंतु ये सत्ता का सुख भोगने में व्यस्त थे तब इन्हें बस्तर की जनता की याद नही आई।

दो दशकों से एक ही परिवार ने बस्तर में राज किया। जनता ने उन्हें भी सांसद और पंद्रह साल प्रदेश में मंत्री बना कर भेजा पर आज तक वे बस्तर के एक भी मुद्दे को संसद पटल पर रखने में असमर्थ दिखे यहां तक जब लोकसभा सत्रकाल चलता था तब यही नेता बस्तर में आराम फरमाते नजर आते थे। जब इनकी सरकार में आदिवासियों पे अनेकों अत्याचार व घर जलाए जाते थे तब ये नेता चुप बैठे रहते थे। आज ऐसे नेता भी दिल्ली में केंदीय मंत्रियों के चक्कर काटते दिख रहे है आपको जनता ने 15 साल मौका दिया था तब आपको बस्तर की रेल सेवा,सड़क(फोर लेन) सेवा का ध्यान नहीं आया।

आज बस्तर के हमारे सांसद दीपक बैज लोकसभा में बस्तर के मुद्दो को लेकर गरजते नजर आते है चाहे सुबह 11 बजे हो या रात 12 बजे संसद में बस्तर के मुद्दो को बेबाकी से उठाते नजर आते है यही नहीं उन्होंने अपने 3 साल के कार्यकाल में सैकड़ों सवाल बस्तर के हित में केंद्र सरकार के समक्ष रखे ताकि बस्तर की जनता को इसका लाभ मिल सके। आज तक किसी सांसद ने बस्तर हित में इतने सवाल नही पूछे। श्री मौर्य ने कहा सांसद दीपक बैज की सक्रियता को देखते हुए विपक्षी पार्टी के नेता अब दिल्ली दरबार में गुलस्ता लिए मंत्रियों के चक्कर काटते दिख रहे है सही मायने में देखा जाए तो ये बस्तर की मांगों के लिए नही बल्कि विधानसभा का टिकिट मांगने घूम रहे है।

कोरर – 2 अप्रेल से चैत्र नवरात्र प्रारंभ, दुर्गा मंदिर कोरर में मनोकामना जोत प्रज्वलित किया जाएगा

0

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर ग्राम कोरर के दुर्गा मंदिर में मनोकामना जोत प्रज्वलित किया जाएगा जिसका शुल्क 601 रुपये रखा गया है ,पूजन का कार्य वृंदावन से आचार्य दीपक शर्मा द्वारा पूर्ण कराया जाएगा जिसकी पूरी तैयारी पूर्ण हो गई है विदित हो कि विगत वर्ष कोरोना काल के दौरान नवरात्रि में पूजन का कार्य भी बाधित हुवा था ,इस बार स्थाति समान्य होने के कारण यह आयोजन संभव हो पाया है उक्त जानकारी आयोजन से जुड़े नवीन पाण्डेय द्वारा दी गई।

दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में पहुंचे अथितियों का आज अपने निवास स्थल पर बस्तर विधायक जी ने स्वागत किया

0

डाइट बस्तर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार रखा गया था जिसमें मुख्यअथिति के रूप में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी रहे उधद्बोधन के पश्चात् बघेल जी ने अथितियों को जगदलपुर कार्यालय में आने हेतु आमंत्रित किया था बस्तर विधायक जी ने अथितियों को राष्ट्रीय गमछा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया |

जिसमें मौजूद रहे दिनेश यदु, अनिल पांडे, नरसिंघ नाग, धरम गोयल, तुलसी राजेश कुमार, जागेंद्र कुमार,कमल पाडी,एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

अवैध रुपये सट्टा लिखते 01 आरोपी को पुलिश ने किया गिरफ्तार आरोपी के पास से सट्टा पट्टी पर्ची एक डाट पेन नगदी रकम 2400 रुपये को जप्त

0

आज दिनांक 30.03.22 को आरोपी चंदन कुमार राजपूत पिता कृष्ण मुरारी सिंह वार्ड क्र0 20 गांधी चौंक राजहरा को अंकों के सामने रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाते रंगे हाथों पकडा गया, सट्टा लगाने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये, हरिशंकर सिंह के साथ टाउन पेट्रालिंग, अवैध जुआ सट्टा, शराब की पतासाजी हेतु रवाना हुआ था जैन मंदिर से पेट्रोलिंग करते माइंस आफिस चौंक गया दौरान पेट्रोलिंग के जरिये मुखबीर के सूचना मिला कि वार्ड क्र0 20 जाने के स्वागत गेट गोपाल पान ठेला के पास चंदन कुमार राजपूत वार्ड क्र. 20 के रहने वाले ने अंकों के सामने रूपये पैसे की दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है कि सूचना पर गवाह अमित राजपूत, तिरूपति मलिक वार्ड क्र0 .04 को तलब कर नोटिस देकर मुखबीर सूचना से अवगत कराकर मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार किया

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
बाद हमराह स्टाफ एवं गवाह के मुखबीर सूचना तस्दीक हेतु रवाना होकर मौका घटना स्थल पर आरोपी चंदन कुमार राजपूत के कब्जे से एक सफेद लाइनिंग कागज मे लिखा हुआ मिला । अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।मैं थाना राजहरा मे सउनि के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 30.03.22 को हमराह प्र0आर0 1103 हरिशंकर सिंह के साथ टाउन पेट्रालिंग, अवैध जुआ सट्टा, शराब की पतासाजी हेतु रवाना हुआ था जैन मंदिर से पेट्रोलिंग करते माइंस आफिस चौंक गया दौरान पेट्रोलिंग के जरिये मुखबीर के सूचना मिला
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कि वार्ड क्र0 20 जाने के स्वागत गेट गोपाल पान ठेला के पास चंदन कुमार राजपूत वार्ड क्र0 20 के रहने वाले ने अंकों के सामने रूपये पैसे की दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है कि सूचना पर गवाह अमित राजपूत, तिरूपति मलिक वार्ड क्र0 .04 को तलब कर धारा 160 जाफौ0 का नोटिस देकर मुखबीर सूचना से अवगत कराकर मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार किया बाद हमराह स्टाफ एवं गवाह के मुखबीर सूचना तस्दीक हेतु रवाना होकर मौका घटना स्थल पर चंदन कुमार राजपूत पिता कृष्ण मुरारी सिंह वार्ड क्र0 20 गांधी चौंक राजहरा को अंकों के सामने रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाते रंगे हाथों पकडा गया, सट्टा लगाने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

थाना गुरूर मे अवैध रेत परिवहन करते हुए हाईवा जप्त भेजा गया खनिज विभाग को

0

मोखा गुरूर मे सट्टा पट्टी लिखते सटोरिया गिरफ्तार सट्टा पट्टी के साथ नगदी रकम जप्त

घटना आज दिनांक 29.03.2022 को पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण अवैध कार्यो के विरुद्ध अभियान कार्यवाही के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व मेे गुरूर टाउन पेट्रोलिंग, रात्रि टाउन भ्रमण एवं वाहन चेकिंग के दौरान गुरूर अम्बेडकर चौंक के पास हाईवा क्रमांक सीजी 24 आर 2481 के चालक दीपक साहू पिता प्रभुदयाल साहू उम्र 35 वर्ष साकिन भानपुरी थाना गुरूर जिला बालोद ने वाहन में खनिज संपदा रेत को वाहन में भरकर परिवहन करते पाया जाने से घटना स्थल पर समक्ष गवाह उक्त हाईवा क्रमांक सीजी 24 आर 2481 को रोककर चालक को खनिज संपदा के संबंध में संबंधित विभाग से जारी वैध दस्तावेज (रायल्टी पर्ची) धारा 91 जॉफौ का नोटिस देकर चाहा गया चालक द्वारा मौके पर ही लिखित में परिवहन कर ले जा रहे

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

खनिज संपदा रेत के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया और लेख कर दिया। वाहन चालक द्वारा मौके पर खनिज संपदा को परिवहन करते समय कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर धारा 102 जॉफौ के तहत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। परिवहन किया जा रहा रेत खनिज विभाग से संबंधित होने से प्रकरण की निराकरण हेतु अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को भेजा जा रहा है।दिनांक 29.03.22 को मुखबीर से सूचना मिला ग्राम मोखा में एक व्यक्ति द्वारा सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहे कि सूचना पर मौके पर द्वारा जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जो सट्टा पट्टी लिख रहे आरोपी (1) फागुराम निषाद कृपाराम निषाद उम्र 43 वर्ष निवासी मोखा गौठान के पास थाना गुरूर जिला बालोद के कब्जे से 01 नग सट्टा पट्टी, 01 डाट पेन एवं नगदी रकम 1070 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:- निरीक्षक रोहित मालेकर, सउनि धनेश्वर साहू सउनि विश्वजीत मेश्राम, आर0 छगन सिन्हा, विशेष योगदान रहा।

।। गिरफ्तार आरोपी ।।
फागुराम निषाद कृपाराम निषाद निवासी मोखा गौठान के पास थाना गुरूर जिला बालोद

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

साहू समाज की अधिष्ठात्री कुलदेवी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की जयंती हर्षोल्लास एवम धूमधाम के साथ मनाया गया

0

पापमोचिनी एकादशी के पावन अवसर पर भक्त माता कर्मा मंदिर प्रांगण गांधी चौक में साहू समाज की अधिष्ठात्री कुलदेवी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवम धूमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर मां कर्मा एवम भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर में कर्मा महिला मानस मंडली द्वारा रामायण पाठ किया गया।

इस अवसर पर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तोरनलाल साहू ने उपस्थित समस्त सामाजिक सदस्यों को भक्त माता कर्मा की 1006 वीं जयंती के अवसर पर बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी 13 अप्रैल को तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा विशाल भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव एवम सामूहिक आदर्श विवाह तथा स्व मोतीलाल लाल जी वोरा पूर्व राज्यसभा सांसद के निधि द्वारा स्थानीय साहू सदन में नवनिर्मित अतिरिक्त कमरा निर्माण का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा। जिसमे आप सभी का तन मन धन से सहभागिता व कार्यक्रम को सफल बनाने में गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg


13 अप्रैल को शाम 7 बजे छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका कु आरू साहू का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम में मोहनलाल साहू ,युवराज साहू प्रमुख सलाहकार,गोविंद साहू उपाध्यक्ष, राधेश्याम साहू सचिव, राजेश कुमार साहू संगठन सचिव ,शिवकुमार कलिहारी धनराज साहू, घनाराम साहू, चेतन लाल साहू, राम सिंह साहू ,खुबलाल साहू ,राजकुमार साहू,मनहरण लाल साहू, खिलानंद साहू , श्याम दास साहू, गंगाधर साहू ,रामेश्वर साहू,अंजू साहू,सत्यवती साहू, वीणा साहू, द्रोपती साहू,रेखा साहू ,विमला साहू,मंजू साहू ,भूमिका साहू, दशमत साहू,कल्याणी साहू ,रेवती साहू, कुंती साहू, मना राम साहू ,रमेश्वर कुमार साहू , लोमश साहू, गायत्री साहू,संगीता साहू, कुमारी साहू, सोहागा साहू,एवं पदाधिकारी गण व सामाजिक सदस्य गण उपस्थित थे

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

कांग्रेस शासन में सांस लेना भी हुआ मुश्किल

0

गुंडरदेही मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत रुदा के आश्रित ग्राम टेकापार में अवैध रूप से डामर प्लांट चलाया जा रहा है। मुख्य मार्ग में होने के पश्चात भी अवैध रूप से डामर प्लांट का चलना प्रशासनिक संरक्षण की ओर इशारा करता है। डामर प्लांट की स्थापना के लिए ग्राम पंचायत से अनापत्ति आवश्यकता होती है परंतु ठेकेदार प्रशासन के संरक्षण में उन्मादी होकर ना कोई परमिशन ले रहा है ना आम जनता की स्वास्थ्य की चिंता कर रहा है।

डामर प्लांट से जहरीला काला धुआं निकलते हुए देखा जा सकता है ।जिससे आमजन का सांस लेना दूभर हो गया । ग्राम पंचायत रुदा के सरपंच ने बताया कि उक्त डामर प्लांट के लिए पंचायत द्वारा एनओसी नहीं दी गई है ,साथ ही ग्राम वासियों ने डामर प्लांट प्रारंभ नहीं किये जाने आवेदन किये हुए है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

अजजा वर्ग के विरूद्ध दर्ज 632 मामलों में 752 आदिवासी अभियुक्तों के प्रकरण वापस

0

मुख्यमंत्री ने ली गृह विभाग की समीक्षा बैठक

रायपुर। रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों के विरूद्ध में दर्ज प्रकरणों की वापसी एवं नक्सल प्रकरणों के त्वरित निराकरण की समीक्षा की। आदिवासियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरण वापसी हेतु गठित न्यायमूर्ति एके पटनायक समिति की अनुशंसा पर 632 प्रकरणों में 752 आदिवासी अभियुक्तों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की वापसी की गई है।

इसी तरह वर्ष 2019 के पूर्व नक्सल अपराधों में गिरफ्तार स्थानीय आदिवासियों के न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के द्वारा निर्णित हुए। इसी तरह त्वरित निराकरण एवं प्रकरण वापसी के तहत 811 प्रकरणों में कुल 1244 स्थानीय आदिवासी लाभांन्वित हुए एवं इनके प्रकरण न्यायालय से समाप्त हुए। मुख्यमंत्री द्वारा नक्सल अपराध में गिरफ्तार स्थानीय आदिवासियों के शेष लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में गृह (पुलिस) विभाग की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, महानिदेशक नगर सेना अरूण देव गौतम, पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) आनंद छाबड़ा उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS