आज 29/3/22 को सेक्टर कोरर में पंचायत स्तरीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत के वार्ड पंच सरोज धन कर, मीना जैन, रोहिणी धन कर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सेक्टर पर्यवेक्षक सीता कुरैशी के द्वारा किया गया व विभाग के द्वारा चलाये जा रहे राज्य स्तरीय पोषण पखवाड़ा के प्रतिदिन होने वाली गतिविधियां के बारे में विस्तार से बताया गया व कार्यक्रम में उपस्थित सुपरवाइजर अनुसुइया साहू के द्वारा विभाग के सभी योजनाओ के बारे मे विस्तार से बताया गया व स्थानीय आहार व व्यवहार परिवर्तन के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेणु श्रीवास्तव, अंशु पाण्डे के द्वारा विभिन्न प्रकार के लगाये गए प्रदर्शनीय व पौष्टिक आहार, टीकाकरण, वजन लेने के उदेश्य के बारे में बताया गया। इस कार्य क्रम को सफल बनाने में कोरर पंचायत की कार्यकर्ता रेणु श्रीवास्तव, अंशु पांडे, अनीता कोसमा, विद्या नाग, कला राजपूत, कमलेश्वरी सलाम का सराहनीय योगदान रहा |
नेहरू संग्रहालय का नाम बदलना मोदी की घटिया मानसिकता – कांग्रेस
रायपुर 29 मार्च । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल के नाम पर बने नेहरू संग्राहलय के नाम को बदले जाने को कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी और भाजपा की संकुचित मानसिकता बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा कहां-कहां से महात्मा गांधी और पं. जवाहर लाल नेहरू के नाम को हटायेगी। नेहरू का नाम जो देश के जन मन में रचा बसा है। इस देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के नव निर्माण में पं. जवाहर लाल नेहरू का अतुल्य योगदान है। आजादी का लड़ाई में अपनी जवानी के 16 साल से अधिक समय को पं. नहेरू ने अंग्रेजों की जेलों में बिताया था। उन्होंने कभी भाजपा आरएसएस के पितृ पुरूषों की भांति न अंग्रेजों की चाटुकारिता किया था और न ही जेल से रिहाई के लिये सावरकर के जैसे अंग्रेजों के सामने माफी नामा दिया था।
उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी दुर्भावनावश पं. जवाहर लाल नेहरू के नाम से बने संग्राहलय का नाम भले ही बदल ले लेकिन पं. नेहरू द्वारा बनाये गये भाखड़ा नांगल बांध सिंचाई परियोजनाये बोकारो, राउर केला, दुर्गापुर, भिलाई जैसे उद्योगो पर से नेहरू जी की छाप कैसे मिटायेंगे? जब भाजपा के पूर्वज श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय, अपने दल के राजनैतिक वजूद की तलाश के लिये देश में हिन्दू मुस्लिम और क्षेत्रवाद का जहर बो कर सांप्रदायिकता फैलाकर विघटन फैलाने की कोशिशे में लगे हुये थे तब पं. जवाहर लाल नेहरू भारत में शिक्षा व्यवस्था का प्रचार प्रसार, स्कूल कालेजो का निर्माण, मेडिकल कालेजो का निर्माण, एम्स आईआईएम आईआईटी बना रहे थे। देश के नव निर्माण के लिये सुई से लेकर हवाई जहाज बनाने की योजनायें बना कर क्रियान्वयन करवा रहे थे।
आनंद शुक्ला ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सभी प्रधानमंत्रीयों की यादों को सहेजने स्मारक बनाने की योजना बना रहे है उसका स्वागत है। लेकिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. जवाहर लाल नेहरू के नाम से बने स्मारक को बदलना मोदी का नेहरू जी के प्रति पूर्वाग्रह को दर्शाता है। यह मोदी की घटिया मानसिकता को भी प्रदर्शित करता है।
खैरागढ़ उपचुनाव, कांग्रेस की हर बूथ पर नजर सभी विधायकों को जिम्मेदारी
खैरागढ़ के 300 बूथ और 60 सेक्टरों में कांग्रेस पदाधिकारी भी सक्रिय
रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव में प्रत्याशियों का नाम फायनल होने के बाद अब कांग्रेस यहां पर प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने यहां पर बूथ को सेक्टर में बांटकर हर विधायक को एक-एक सेक्टर की जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। खैरागढ़ को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बांटकर सभी 300 बूथ और 60 सेक्टर में संगठन के पदाधिकारी और विधायकों को यहां का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया 31 मार्च को खैरागढ़ में समीक्षा कर विधायक और पूर्व विधायकों को सक्रिय करेंगे। बताया जाता है कि कांग्रेस ने जातीय समीकरण के आधार पर सभी सेक्टर में विधायकों को नियुक्त किया है।
खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस संगठन ने जातीय समीकरण के अनुसार चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। शहरी क्षेत्र को जाेन में बांटकर यहां पर एक विधायक को वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। शहर नंबर 6 से 13 वार्ड में बेमेतरा के कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में विधायक चंद्रदेव राय, द्वारिकाधीश यादव, शंकुलता साहू, कुंवर सिंह निषाद, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, विनोद चंद्राकर, दलेश्वर साहू, अनिता शर्मा, बृहस्पत सिंह, गुलाब कमरो, अनूप नाग, गुरूदयाल बंजारे, विक्रम मंडावी, इंद्रशाह मंडावी, मोहित केरकेट्टा, केके ध्रुव, रामकुमार यादव, ममता चंद्राकर, संगिता सिन्हा, प्रकाश नायक को अलग-अलग सेक्टरों की जिम्मेदारी दी गई है। विधायकों साथ कई पूर्व विधायको को भी उनके साथ लगाया गया है। इनमें चंद्रभान बारमते, चुरावन मंगेश्कर, चुन्नीलाल साहू को नियुक्त किया गया है। खैरागढ़ में कुल 300 बूथ है। इन्हें 60 सेक्टरों में बांटकर यहां पर संगठन के कार्यकर्ताओं का यहां सक्रिय किया गया है।
पुनिया लेंगे विधायकों की बैठक
प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे उसी दिन शाम को खैरागढ़ पहुंचकर वहां चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दूसरे दिन विधायकों के साथ बैठक कर विधायकों को सभी सेक्टरों में सक्रिय करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। यहां पर अब तक 20 विधायकों को अलग-अलग सेक्टरों में भेजा गया है। बाकी बचे विधायकों को जातीय समीकरण के हिसाब से वहां पर प्रचार के लिए लगाने पर चर्चा होगी। कांग्रेस उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए हर बूथ पर संगठन के पदाधिकारियों को विधायकों के नेतृत्व में प्रचार करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा – पेंशन बहाली के फैसले से कर्मचारियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव
पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर मुख्यमंत्री का 12 संघों ने किया अभिनंदन
इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ शिक्षा संवर्ग और पंचायत सचिव संघ का आयोजन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, एक फैसले से जीवन किस तरह बदलता है, यह मुझे पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा से देखने मिल रहा है। पुरानी पेंशन बहाली से एक ओर जहां सेवानिवृत्ति के बाद शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों का जीवन बिना किसी चिंता के बीतेगा। वहीं उनके परिवार को भी आर्थिक संबल मिलेगा। उन्होंने कहा, पुरानी पेंशन बहाली से कर्मचारियों के बुढ़ापे की चिंता दूर हुई है। हमारी सरकार प्रदेश के हर वर्ग के उत्तरोत्तर विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पंचायत सचिवों के नियमितीकरण संबंधी मांग पर मुख्य सचिव स्तर पर कमेटी बनाने की घोषणा भी की।
शिक्षक संवर्ग एवं पंचायत सचिवों के 12 संघों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने पर मंगलवार को इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्मान किया। प्रदेशभर से हजारों की संख्या में जुटे शिक्षकों और पंचायत सचिवों ने इस संवदेनशील फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, शिक्षकों के आंदोलनों में हमेशा मैं साथ रहा हूं। कर्मचारियों के हित में जो भी संभव हो सकेगा, हमारी सरकार इसके लिए सदैव तत्पर है। पंचायत सचिव हो चाहे शिक्षक हो, कोरोनाकाल में सब प्रभावित हुए। उस दौर में पूरे प्रदेश में 21 हजार क्वारेंटाइन सेंटर बनाए। यह काम पंचायत सचिवों से ही संभव हुआ था। सब मिलकर काम किए तब कोरोना को हराने में सफल हुए। कोरोना संकट काल में सब को विश्वास था कि एक बार छत्तीसगढ़ बॉर्डर में पहुंच जाएं तो सरकार हमें हमारे घरों तक पहुंचा देगी। कोरोनाकाल में सबसे पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने 3 माह का राशन निशुल्क किया। केंद्र सरकार से भी पहले हमने योजना का लाभ गरीब से गरीब आदमी तक पहुंचाया |
4 को इंद्रावती भवन में अभिनंदन
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा इंद्रावती भवन द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अभिनंदन किया जाएगा। उनके द्वारा राज्य में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा को लेकर 4 अप्रैल को इंद्रावती भवन में उनका अभिनंदन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि इन्द्रावती भवन में संचालित 48 विभागों के समस्त अधिकारी-कर्मचारी इस अयोजन में सम्मिलित होंगे। इंद्रावती भवन के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने प्रदेशभर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों का अभूतपूर्व स्वागत करने का भी निर्णय लिया है।
सट्टा खिलाने वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 03 युवक गिरफ्तार
सट्टा खिलाने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही । सट्टा खिलाने वाले 03 आरोपीयों को बालोद पुलिस ने किया गिरफतार। – आरोपियो के कब्जे से नगदी रकम 3,330 रू. व सट्टा पट्टी बरामद।पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में अवैध रूप से जुआ, सट्टा एवं शरब बिक्री की रोकथाम हेतु थाना बालोद से एक विशेष टीम तैयार कर क्षेत्र में मुखबीर लगाया गया था

कि दिनांक 29/03/2022 को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम निपानी में अवैध रूप से सट्टा लिखने की सूचना पर मौके का रेड कार्यवाही कर आरोपी यादवेन्द्र कुमार साहू पिता कन्हैया राम साहू उम्र 23 साल ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद के कब्जे से 1150 रूपये एवं सटूटा पट्टी बरामद कर आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
पकड़े गए आरोपियों के नाम व् धारा इस प्रकार है –
अपराध क्रमांक :- 146/22 | धारा :- 4(क) जुआ एक्ट | आरोपी :- यादवेन्द्र कुमार साहू पिता कन्हैया राम साहू उम्र 23 साल ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद बरामद :- नगदी रकम 1150 रूपये एवं सट्टा पट्टी व 01 नग पेन
अपराध क्रमांक :- 147/22 | धारा :- 4(क) जुआ एक्ट | आरोपी :- दीपक कुमार सार्वा पिता धुरउ सार्वा उम्र 38 साल ग्राम कर्रहीभदर थाना व जिला बालोद बरामद :- नगदी रकम 1130 रूपये एवं सट्टा पट्टी व 01 नग पेन
अपराध क्रमांक :- 145 /22 | धारा :- 4(क) जुआ एक्ट | आरोपी :- साकेत कुमार साहू पिता ड्केश्वर साहू उम्र 19 साल ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद बरामद :- नगदी रकम 1150 रूपये एवं सट्टा पट्टी व 01 नग पेन
उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा, प्रधान आरक्षक भगवान सिंह धुव्र आरक्षक छन्नु बंजारे, भागीरती उईके, योगेन्द्र तामास्कर की सराहनीय भूमिका रही है।


भूपेश सरकार चला रहे हैं या सर्कस – भाजपा
स्कूली बच्चों का फिजिकल एग्जाम और कॉलेज में ऑनलाइन
रायपुर29 मार्च । छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के सह प्रभारी ओ.पी. चौधरी ने राज्य सरकार द्वारा महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा और नन्हे मुन्ने बच्चों से लेकर बारहवीं कक्षा के बच्चों की प्रत्यक्ष परीक्षा को भूपेश बघेल सरकार की अफलातूनी बताते हुए कहा है कि यह सरकार है या कांग्रेस सर्कस चला रही है। भूपेश बघेल सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के कॉलेजों में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने का आदेश जारी किया है तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूली बच्चों को ऑनलाइन परीक्षा की सुविधा क्यों नहीं दी गई? केवल कॉलेज के विद्यार्थियों को ही छूट दी गई है। स्कूलों में से 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इन बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने का कोई इंतजाम नहीं है।
भाजयुमो के प्रदेश सह प्रभारी ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि कॉलेज के विद्यार्थी कोरोना वैक्सीनेशन करा चुके हैं। उन्हें ऑनलाइन परीक्षा देने की सुविधा दी गई है लेकिन जो छोटे बच्चे अब तक वैक्सीनेशन की सुरक्षा से वंचित हैं, उन्हें प्रत्यक्ष तौर पर परीक्षा देने के लिए बाध्य करना निहायत बेवकूफी भरा फैसला है। यदि कांग्रेस ने अपनी छात्र इकाई एनएसयूआई के कहने पर महाविद्यालयीन परीक्षार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा देने की सहूलियत दी है तो फिर भूपेश बघेल सरकार को तत्काल प्रभाव से राज्य के उन सभी बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी दे देना चाहिए जिनसे बेरोजगारी भत्ता के लिए एनएसयूआई ने आवेदन पत्र भरवाने में अहम भूमिका निभाई थी। यह सरकार एनएसयूआई के कहने पर चलेगी अथवा इसका कोई स्वयं का विवेक भी है। यह कैसा मजाक है की छोटे-छोटे बच्चे अपने विद्यालयों में जाकर परीक्षा दें और कॉलेज के विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा दें। यह विसंगति किसी भी लिहाज से उचित नहीं मानी जा सकती।
भूपेश बघेल सरकार या तो महाविद्यालयीन परीक्षार्थियों की परीक्षाएं भी प्रत्यक्ष रूप से आयोजित करें अन्यथा स्कूली बच्चों को भी ऑनलाइन परीक्षा की सुविधा प्रदान की जाए। वैसे कोरोना की तीसरी लहर के बाद चौथी लहर की आशंकाओं के बीच यह बहुत जरूरी है कि सभी परीक्षाएं ऑनलाइन ही संपन्न कराई जानी चाहिए।
विधायक चंदन कश्यप ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ का लिया समीक्षा बैठक
भानपुरी..।छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओ का बैठक लिया। ग्राम झारा में हुई बैठक की अध्यक्षता विधायक चंदन कश्यप ने की। बैठक में कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता पर चर्चा की गई। साथ ही साथ संगठन के विस्तार तथा इसकी मजबूती पर विचार किया गया। चंदन कश्यप ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए 31 मार्च तक का समय है। इससे पहले इसे पूरा कर लें। डिजिटल सदस्यता के लिए बनाए गए चीफ इनरोलर तथा इनरोलरों को निर्देश दिया कि तय लक्ष्य हासिल करना ही है। इसमें कोई कोताही नहीं बरतें। चीफ इनरोलरों को निर्देश दिया गया है की अपने-अपने क्षेत्रों के इनरोलरों की सूची दे। उनका नाम तथा पता के साथ-साथ फोन नंबर भी बताया जाए। सदस्यता के लिए क्षेत्र का भ्रमण करें और कांग्रेस की नीतियों को लोगों को बताएं।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुखराम पोयाम,जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया देव सिंग बघेल,ब्लॉक सचिव रामपथ कोर्राम,रति नाग,जनपद सदस्य प्रमिला बघेल, सालिक,हरी मांडवी,जनपद सदस्य शिव कोर्राम गंभीर कोर्राम, रतु पोयाम,परवेश कोर्राम,भूपेश ठाकुर,रूपधर, रामधर,आयतु,अनुक मांडवी,दया,धीरज,सहित अन्य मौजूद थे।
केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया यशोदा वर्मा के पक्ष में प्रचार करने के गंडई नगर पहुँची
केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया जी आज खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में प्रचार करने के गंडई नगर पहुँची।
सर्वप्रथम गंडई में चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया और कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा जी के लिए डोर टू डोर प्रचार किया जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट देकर प्रचंड मतों से यशोदा वर्मा को जिताने की अपील की।

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख किया। छत्तीसगढ़ में जनता के हितों के लिए किये जा रहे लाभकारी कार्यों का उल्लेख किया।
उसके पश्चात गंडई ब्लॉक के ग्राम खंडार ग्राम में सघन दौरा कर ग्रामवासियों से जनसंपर्क किया। ग्राम के महिलाओं पुरुषों के साथ बैठक कर कांग्रेस को जिताने की अपील की।
चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत खण्डसरा में नाली निर्माण विकास कार्य का भूमिपूजन
भानपुरी…।बस्तर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक बस्तर ब्लॉक की 03 ग्राम पंचायत खण्डसरा में हुआ 15 वें वित्त योजना से भूमिपूजन –
खंडसरा पंचायत में नाली निर्माण विकास कार्य का भूमिपूजन लागत 6.70 लाख रुपये के 15 वित्त योजना से हुआ , इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप के हाथों हुआ। वेदवती कश्यप ने कहा कि चार वर्ष पूर्ण होने को है लेकिन अभी तक भूपेश बघेल चुनावी घोषणा पत्र का वादा पूरा नहीं किया है, गावँ के भोले-भाले पेंशन धारी, महिला समूह, शिक्षित बेरोजगार को भत्ता, विभिन्न प्रकार के वादे हैं जो इनकी सरकार ने पूरा किया। इस अवसर पर सरपंच केशव लाल कश्यप, जनपद सदस्य रंगोबती, हरदेव बघेल, गबरू राम, बुधु राम कश्यप, जयमन कश्यप , तीरसिंह बघेल, डूमर कश्यप, श्रीराम कश्यप, भगत शार्दूल, भाजयुमो अध्यक्ष तुलसु राम कश्यप एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
पिछड़ा वर्ग संभागीय महासम्मेलन के तैयारी में जुटे समाज के लोग, गांव गांव जाकर कर रहे प्रचार प्रसार
बस्तर ….छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के नेतृत्व में 03 अप्रैल को लालबाग जगदलपुर में आयोजित सर्व पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के तैयारी में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के पदाधिकारियों के साथ ही पिछड़ा वर्ग समाज के समाजिक व्यक्ति महासम्मेलन के सफलता के लिए दिन रात समाज के बीच पहुंच रहे हैं।बतादें कि सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के संभागीय सम्मेलन में स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंच रहे हैं जिनसे पिछड़ा वर्ग समाज सीधे अपने लंबित मांग 27% आरक्षण और पांचवी अनूसूची में शामिल करने की मांग करेगा।
सर्व पिछड़ा वर्ग समाज इससे पहले भी कांकेर और कोंडागांव जिला मुख्यालय में अपनी मांगो को पूरा करने रैली कर चुका है परंतु मांग पूरा नहीं होने पर इस बार संभागीय सम्मेलन के जरिये सीधे मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा।
घर घर दस्तक के साथ ही सोशलमीडिया के जरिये किया जा प्रचार
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के जिला महासचिव मुकेश दिवान स्वयं भानपुरी क्षेत्र में प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी लेकर ब्लॉक सरक्षंक मंगल सेठिया,गोलाचंद नायक, दिपक गुप्ता और ब्लॉक अध्यक्ष विदया सूर्यवंशी के साथ मिलकर टीम बनाये हुए हैं और अलग अलग गांवो में जाकर पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों तक पहुँच रहे हैं।मुकेश दिवान ने बताया कि जिला अध्यक्ष तरूण सिंह धाकड़ के सलाह से कम समय के होने के कारण अलग अलग टीम बनाकर पिछड़ा वर्ग समाज को कार्यक्रम सफलता के लिए जागरूक किया जा रहा है साथ ही सोशलमीडिया और मोबाइल संदेश के माध्यम से भी युवाओं तक पहुंच बनाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में कलार,राउत,पनारा,धाकड़,देवागंन समाज से मिलकर बात रखी जा रही है। एक दो दिन में गांव गांव में महासम्मेलन के निमंत्रण के लिए गाड़ी में माइक और पाम्पलेट बॉंटकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया जाएगा क्योंकि कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में हमें 27% आरक्षण देने की बात कही थी परंतु सरकार बनने के इतने दिनों बाद भी हमारी जायज मांग पूरी नहीं हो सकी है परंतु आशा है सरकार हमारी मांगों को पूरा करेगी।












