City Media - Page 1209 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1209

बस्तर संभाग के स्थानीय अतिथि शिक्षकों (DMF) ने की महामहिम से राज्य स्तर की बजट में मानदेय की मांग

0

बस्तर संभाग में शिक्षा में सुधार लाने एवं शिक्षकों की कमी को दूर करने हेतु बस्तर संभाग में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) मद से स्थानीय अतिथि शिक्षकों की भर्ती की गई हैं।स्थानीय अतिथि शिक्षकों को बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में विभिन्न नामों से जाना जाता है और इनकी संख्या इस प्रकार है –

अतिथि शिक्षकों का नाम एवं जिला संख्या

1.अतिथि शिक्षक जिला दंतेवाड़ा
2.अतिथि शिक्षक जिला नारायणपुर
3.अतिथि शिक्षक जिला कांकेर
4.ट्यूटर शिक्षक जिला कोंडागांव
5.शिक्षण सेवक जिला बस्तर
6.शिक्षादूत जिला सुकमा
7 शिक्षादूत जिला बीजापुर

स्थानीय अतिथि शिक्षक बस्तर संभाग के पहुँचविहीन , दुर्गम , बिहड़ एवम सुदूरवर्ती इलाकों में प्राथमिक , माध्यमिक और हाई स्कूली शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
हिंदी के अलावा ये स्थानीय अतिथि शिक्षकों को गोंडी, हल्बी , भतरी माड़िया जैसे स्थानीय बोली आती हैं जो कि बच्चों की शिक्षा में मददगार साबित हो सकती हैं।

हर वर्ष शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के 2-3 माह बाद इनकी भर्ती की जाती हैं और शिक्षा सत्र समाप्त होने के बाद (अप्रैल माह) इनकी सेवायें समाप्त की जाती हैं जिस कारण ये स्थानीय अतिथि शिक्षक पुनः बेरोजगार हो जाते हैं जिसके कारण इन्हें हर वर्ष मानसिक एवं आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है और पुनः सेवा बहाली मुश्किल से ही हो पाता है या कई बार DMF मद की कमी के कारण सेवा बहाली नही हो पाता है।

इन अतिथि शिक्षकों को शिक्षा सत्र समाप्त होने के पश्चात सेवा अवधि को निरंतर जारी रखते हुये 12 माह अवधि को निर्धारित करते हुये राज्य सरकार के बजट में शामिल करवाने की मांग की है |

इनकी कुछ अन्य मांगे हैं जो एक प्रकार हैं–

(1 ) संभाग में सर्वप्रथम वर्ष2013-2014 में स्थानीय अतिथि शिक्षकों की भर्ती किया गया है जिसे वर्तमान मंहगाई के आधार पर राज्य शासन के अन्य अतिथि शिक्षकों के तर्ज पर वर्तमान मानदेय में वृद्धि करते हुये सम्मानजनक मानदेय दिया जावें।

(2 ) सभी जिले के अतिथि शिक्षकों को जिला सुकमा के शिक्षादूत के तर्ज पर 12 माह की सेवा अवधि निर्धारित किया जावें।

(3).सभी जिले के अतिथि शिक्षकों को केवल एक ही नाम रखा जावें।

(4). किसी भी जिले में अतिथि शिक्षकों के स्थान पर अन्य नियमित शिक्षक (सीधी भर्ती) या पददोन्नति आने के पश्चात उस अतिथि शिक्षक का स्थान यथावत रखते हुये किसी की भी छटनी नही किया जावें।

महोदया राज्यपाल जी से जायज मांगों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुये आवश्यक कार्यवाही करने हेतु संभाग के समस्त अतिथि शिक्षकों ने मांग की है।

राज्यपाल ने सरकार के समावेशी विकास के छत्तीसगढ़ माॅडल की सराहना की, विपक्ष के बहिर्गमन से कार्रवाई मंगलवार तक स्थगित

0

रायपुर। राज्यपाल अनुसुइया उईके के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हुआ। राज्यपाल ने सरकार के समावेशी विकास के माॅडल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, राज्य जनहितकारी विकास के लिए देश और दुनिया में अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है। विपक्ष के सदस्यों की टोकाटाकी के बीच राज्यपाल उईके ने कहा, स्थानीय संसाधनों और जनता के आत्मगौरव के प्रति सरकार के बेहद संवेदनशील व्यवहार को भरपूर सराहना मिल रही है। प्रदेश के समावेशी विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, मैं चाहती हूं कि आर्थिक रूप से कमजोर तबकों के साथ ही प्रदेश के समग्र विकास में आई तेजी का सिलसिला लगातार जारी रहे और इसमें आप सबका भरपूर सहयोग मिले। सत्र के पहले ही दिन सदन में विपक्ष की तरफ से हंगामा शुरू हो गया है। सदस्यों ने सत्र की अवधि छोटी होने और चर्चा के लिए पर्याप्त समय नहीं होने की बात कहते हुए समय बढ़ाने की मांग की। अध्यक्ष ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया, इसके बावजूद विपक्षी भाजपा सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

राज्यपाल के अभिभाषण में मूल रूप से कृषि और गांवों पर ही फोकस था। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के शुरूआत में कहा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के वर्ष 2022 के पहले सत्र के अवसर पर आप सबको बधाई और शुभकामनाएं। मैं आप सबका हार्दिक अभिनंदन करती हूं। मुझे खुशी है कि सदस्य के रूप में आप लोगों ने इस सदन की गौरवशाली परंपराओं का निर्वाह किया है। लोकतंत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राज्यपाल ने कहा, सरकार वास्तव में किसानों, वन आश्रितों और मजदूरों की सरकार है, जिनके आत्म-सम्मान के लिए आय और भागीदारी बढ़ाने की रणनीति अपनाई गई है। खेती के प्रति लोगों का रुझान लौटना अपने आप में बड़ी सफलता मानी जा रही है। सरकार द्वारा राज्य की अस्मिता, स्थानीय संसाधनों के सदुपयोग, सबके स्वावलंबन, उन्नत स्वास्थ्य एवं शिक्षा के साथ समृद्ध और खुशहाल छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों से न सिर्फ तात्कालिक संकटों का समाधान हुआ है बल्कि राज्य की दीर्घकालीन विकास नीति की बुनियाद भी मजबूत हुई है। अभिभाषण को लेकर सदन में कांग्रेस विधायक संतकुमार नेताम ने कृतज्ञता प्रस्ताव लाया, जिसका समर्थन विधायक अरूण वोरा ने किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कृतज्ञता ज्ञापन पर मंगलवार को चर्चा कराने सदस्यों से संशोधन प्रस्ताव मंगलवार सुबह 11 बजे तक देने कहा है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर ध्यान

राज्यपाल ने कहा, सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के हर आयाम पर ध्यान दिया है। खेती के प्रति लोगों का बढ़ता रुझान सरकार की बड़ी सफलता है। प्रदेश के 14 आदिवासी बहुल जिलों में चिराग योजना शुरू हुईं है, इससे इन अंचलों में आजीविका के नए अवसर मिलेंगे। गोबर से जैविक खाद बनाया जा रहा है ताकि रासायनिक खाद की कमी से निपटा जा सके। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत इसी वित्तीय वर्ष से करने का वादा भी निभाया है। किसानों की सुविधाएं और आय बढ़ाने के लिए सरकार ने इस वर्ष 173 नवीन धान खरीदी केन्द्र खोले। समर्थन मूल्य का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया गया।

अवैध शराब रोकने दो संभाग, विपक्ष ने कहा, घर पहुंच सेवा उपलब्ध

राज्यपाल ने कहा, सरकार ने शहरों, गांवों सहित सभी क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना के विकास के लिए एक बड़ी कार्ययोजना बनाई है। कुशल प्रबंधन और उत्तम रखरखाव से प्रदेश के बिजली घरों में उत्पादन के कीर्तिमान बनाए, वहीं पारेषण प्रणाली की उपलब्धता भी 99 प्रतिशत से अधिक रही, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। डीएमएफ में भी कई सुधार किए गए हैं। उन्होंने कहा, सरकार ने नई आबकारी नीति के तहत 99 दुकानों को बंद किया है। अवैध शराब की रोकथाम के लिए दो आबकारी संभाग बनाया है। अभिभाषण के बीच में ही भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, घर पहुंच सेवा में केवल शराब उपलब्ध है। वहीं अजय चंद्राकर ने कहा, आपके भाषण की गंभीरता यह है कि न पूरे मंत्री मौजूद हैं और न अधिकारी।

विमानन सेवाओं के विकास में कार्य

राज्यपाल ने कहा, राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के संकल्प को सरकार बहुत गंभीरता से पूरा कर रही है। सरकार के विशेष प्रयासों से जगदलपुर तथा बिलासपुर हवाई सेवा से जुड़ गए हैं। मां महामाया एयरपोर्ट, अम्बिकापुर दरिमा के रनवे के विकास कर रही है। शीघ्र ही एयरपोर्ट का लायसेंस प्राप्त कर यहां से भी घरेलू विमान सेवा प्रारंभ करने की योजना है। विमानन अधोसंरचना विकास के क्रम में राज्य शासन द्वारा कोरिया जिला में एक नवीन हवाई पट्टी विकसित करने तथा कोरबा जिला में एक व्यावसायिक एयरपोर्ट के विकास की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
सदन में पहले ही दिन विपक्ष का हंगामा और बहिर्गमन, कार्रवाई स्थगित

विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन सदन में विपक्ष की तरफ से हंगामा शुरू हो गया है। सदस्यों ने विधानसभा सत्र की अवधि छोटी होने और चर्चा के लिए पर्याप्त समय नहीं होने की बात कहते हुए समय बढ़ाने की मांग की। अध्यक्ष इस पर विचार करने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद विपक्ष भाजपा के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया। प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के सदस्य ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर सामान्यता दो दिन चर्चा होती है लेकिन इस बार चर्चा के लिए एक दिन का समय तय किया गया है उसी दिन अनुपूरक बजट पर भी चर्चा होगी। ऐसे में सदस्यों को अपनी बात रखने के लिए कम समय मिलेगा। विपक्ष ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में मंगलवार को चर्चा करा ली जाए और अनुपूरक बजट पर एक दिन बाद बुधवार को चर्चा हो। भाजपा की तरफ से विधायक अजय चंद्राकर ने सोमवार को ही सदन की कार्रवाई पूरे दिन चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हम पूरे दिन बैठने को तैयार हैं। सरकार पूरक कार्य सूची जारी कर दे इसको लेकर सरकार की तरफ से आपत्ति हुई। वही अध्यक्ष ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया लेकिन भाजपा के सदस्य तुरंत फैसला करने की मांग करने लगे जब अध्यक्ष ने तत्काल कोई व्यवस्था नहीं दी तो भाजपा के सभी सदस्य सदन से बाहर चले गए। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

पूर्व विधायक रमेश वल्र्यानी, मदन सिंह डहरिया एवं भारत रत्न लता मंगेशकर को विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि

0

दिवंगतों के सम्मान में सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित हुई

रायपुर, 07 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र का आगाज आज राज्यपाल अनुसूईया उइके के अभिभाषण से शुरू हुआ। इसके बाद सदन के पूर्व विधायक स्वर्गीय रमेश वल्र्यानी, मदन सिंह डहरिया और भारत रत्न प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सम्मान में सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित की गई।

सदन की कार्यवाही की शुरूआत आज राज्यपाल अनुसूईया उइके के अभिभाषण से हुई। राज्यपाल का अभिभाषण होने के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य रमेश वल्र्यानी, मदन सिंह डहरिया के अलावा प्रसिद्ध गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन का उल्लेख करते हुए उन्हें अपनी और सदन की ओर से श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित सदन में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी दिवंगतों के व्यक्तिगत जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगतों के सम्मान में सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित की। पांच मिनट के बाद सदन की कार्यवाही पुन: शुरू हुई।

छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बस्तर द्वारा मांगों का ज्ञापन प्रतिनिधि को सौंप करना पड़ा संतोष

0

जगदलपुर – स्वास्थ्य कर्मचारियों के मांग के संबंध में जिले के समस्त कर्मचारी छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यालय में एकत्रित होकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने संघ कार्यालय से जैसे ही निकले कर्मचारियों के उत्साह, संख्या एवं रेली को पुलिस प्रशासन ने संघ कार्यालय के गेट में ही पहुंच कर ज्ञापन देने हेतु विवश किया एवं जिला प्रशासन के प्रतिनिधि एवं पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि की उपस्थिति में जिला प्रशासन प्रतिनिधि द्वारा ज्ञापन प्राप्त किया गया।

सम्पूर्ण प्रदेश में एक साथ ज्ञापन सौंपने का कार्य निर्धािरित था ताकि प्रदेश के कर्मचारियों को उनके अधिकारी की राहत मिल सके।

जिस हेतु निम्नानुसार ज्ञापन प्रत्येक जिले में जिला प्रशासन के माध्यम से दिया जाना तय था। इसी तारतम्य में इस जिले में भी ज्ञापन सौंपा गया।

1. स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जावे।

2. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यस्त सामान्य सवर्ग के कर्मचारियों के वेतन में एकरूपता लाई जाये एवं चेतन विसंगति दूर किया जाये।

3. मैदानी कर्मचारियों को ग्रेड पे के अनुपात में निश्चित यात्रा भत्ता दिया जावे तथा कठिन एवं कठिनतम क्षेत्रों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को प्रात्साहन राशि दी जाये।

4. सर्टिफिकेट पैरामेडिकल कोर्स समाप्त कर डिप्लोमा/डिग्री कोर्स प्रारंभ किया जाये।

5. स्टाफ नसों का धुलाई भत्ता प्रति वर्ष 6000/रू दिया जाये, संचालक स्वास्थ्य सेवाए द्वारा प्रस्तावित है। समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को जोखिम भत्ता दिया जाये।

6. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को धुलाई भत्ता प्रतिवर्ष 6000/रू दिया जावे।

7. संचालनालय स्वास्थ्य सेवाए/ चिकित्सा शिक्षा एव आयुग विभाग में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारियों को पदोन्नत पद में हेतु शासन के खर्च में प्रशिक्षण दिया जावे।

8. अन्य राज्यों के भौति चिकित्सक विहिन स्वास्थ्य केन्द्रों में स्टाफ नर्स /फार्मासिस्ट को मरीजों की ईलाज (प्रिसक्रिप्सन लिखने की) करने की अनुमति प्रदान किया जाये।

9. प्रदेश के सभी विकास खण्डों में खड चिकित्सा अधिकारी का पद स्वीकत है. मेडिकल अफसरों को बरिष्टता के आधार पर पदोन्नति दी जावें।

10. आउटसोसिंग/ ठेकेदारी प्रथा बंद कर नियमित नियुक्ति दी जाये।

11. वेलनेस सेंटरों में कार्यरत समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को नियमित किया जावे।

12. लंबित 14 प्रतिशत डी.ए. का लाभ देय तिथि से एरियर्स के साथ भुगतान किया जाये।

13. सातवे वेतनमान के अनुसार HRA का लाभ दिया जाये।

14. विकास खंड स्तर पर समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम का संचालन बी ईटीओ के माध्यम से कराया जाये।

15. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला जिला आयुर्वेद अधिकारियों के द्वारा ब्लॉक एवं जिला स्तर पर किये गये सलग्नीकरण को तत्काल समाप्त किया जावे।

16 संचालक व शासन स्तर के पदोन्नति पद को तत्काल पदोन्नति से भरा जाये।

17. विभागीय भर्ती पदोन्नति जून 2020 के अनुसार बी.एससी. नर्सिग/ पोस्ट बेसिक स्टाफ नर्स को सिस्टर ट्युटर को पदो पर पदोन्नति दी जावे।

18. मूल वेतन के 10 प्रतिशत रेडिएशन एलाउस (विकिरण भत्ता) दिया जावे।

उपरोक्त मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को उपकृत किया जावे।

इस अवसर पर प्रांतीय सचिव शकील खान, सम्भागीय अयक्ष अनिल बड़कश, मेकाज अध्यक्ष रीता नायक, महारानी अस्पताल अध्यक्ष लक्ष्मी टांडिया, जिला उपाध्यक्ष रूपेन्द्र सिंह, सचिव अजय आचार्य नेत्र सहायक प्रकोष्ठ हनुमन्त राव, ब्लाक बकावण्ड अध्यक्ष आर.सी.कर्मा, नानगुर अध्यक्ष टी.आर.ठाकुर, किलेपाल रोजनीन, दरभा एस.के.पाण्डे, बस्तर सावित्री नाग, तोकापाल से एजेन सेठिया एवं आयुर्वेद जिला से बसंत राजपूत, मेकाज से जी.गुजराल, भीकम साहू, राजेश अग्रवानी, सुखलाल नेताम, शहिद हुसैन, जयप्रकाश विश्वकर्मा, देवनारायण साहू, इसके अलावा सभी संस्थाओं एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनपद सदस्य एवं गौ सेवा समिति की सक्रियता से दुर्घटनाग्रस्त बैल की बची जान

0

पुखराज निषाद (उपसरपंच खलारी ग्राम और योगेंद्र सिन्हा कुसुमकसा द्वारा पशु चिकित्सक डॉ बी डी साहू को 7/3/2022 दोपहर 2:45pm बजे बैल (कान में बिल्ला नंबर 320016600283) के कुसुमकसा स्टेट हाईवे में दुर्घटना की जानकारी दी गई. डॉ बी डी साहू द्वारा घायल चोटग्रस्त बैल का तुरंत मौके पर पहुंचकर जीवन रक्षक उपचार किया गया .जिससे बैल खड़ा हो गया किन्तु अधिक चोट के दर्द  की वजह से पुनः बैठ गया . संजय बैस जनपद सदस्य कुसुमकसा, डॉ ज्योति साहू कुसुमकसा चिकित्सालय, देवराज जैन, मंजू धनकर, चंद्रशेखर विश्वकर्मा,  दुष्यंत ताम्रकार  (गौ सेवा समिति दल्लीराजहरा),  सुभम गुप्ता (गौ सेवक), सुशील वर्मा (गौ सेवक, निस्वार्थ गौ सेवा समिति दल्लीराजहरा), नन्नु धनकर,  ओमेश्वरी धनकर,  विजयलक्ष्मी का बैल के उपचार और देखभाल में सहयोग रहा.

बैल मालिक चंद्रशेखर पथराटोला निवासी को मोबाईल में सूचना दी गई जो घटना स्थल पर पहुंचे गये है.इलाज उपरांत बैल को गाड़ी से घर ले जाया गया इलाज के बाद जनपद सदस्य संजय बैस ने वीडियो के माध्यम से लोगो को अपील किये कोई भी पशु रोड में दुर्घटना होने से वही पर रुके और समन्धित क्षेत्र के डॉक्टर को फोन के माध्यम से अवगत कराएं और उनके कान में जो आधार कार्ड रहता है उसे बताये जिससे उनके पशु मालिक को अवगत करा सके |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

रूपम गंगबेर ने किया प्रथम बार रक्तदान

0

ग्राम अरमारीकला के युवा साथी जो आईटीआई कुरूद में पढ़ाई कर रहा है वहां पर जिला चिकित्सालय धमतरी द्वारा एक दिवसीय निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले किया गया था जिन पर अधिक से अधिक लोगों ने रक्तदान किया इसी में रूपम गंगबेर ने भी अपना प्रथम बार रक्तदान किया रूपम ने रक्तदान कर कहा कि रक्तदान करना बहुत सुना था लेकिन आज जो है खुद रक्तदान करके तरोताजा महसूस कर रहा हूं और बताया कि उन्होंने यह प्रेरणा मुझे राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय स्वयं सेवक टेकराम पटेल, प्रताप सिंह, प्रीत पटेल नुरेंद्र साहू आदि लोगों ने हौसला अफजाई कर मुझे रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया |

पीजी कॉलेज में नही है लॉ विभाग का बिल्डिंग,प्रशासन को किये वादे अभाविप ने करवाया याद

0

ई लाइब्रेरी, वाईकल स्टैंड बनाने का किया था जिला प्रशासन ने वादा

जगदलपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और पीजी कॉलेज जगदलपुर के लिये पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा किये गए वादों को याद कराया ।

अभाविप नगर मंत्र यश ध्रुव ने बताया कि स्थानीय पीजी कॉलेज जगदलपुर के संजय गांधी उद्यान को उजाड़ कर प्रशासन ने आडिटोरियम के लिये जगह दिया था जिसका आभाविप के नेतृत्व में कॉलेज विधार्थियों ने विरोध किया था तब तत्कालीन कलेक्टर व अधिकारियों ने कॉलेज में छात्रों से कहा था कि कॉलेज के लिये राशि आवंटित करके वाईकल स्टैंड ,ई – लायब्रेरी,और ला डिपार्टमेंट के लिये बिल्डिंग बनाने का वादा किया गया था लेकिन 3 साल बीतने के बावजूद आज तक 1 भी वादा पूरा नही किया गया है कार्यकर्ताओं ने कहा की कॉलेज की जमीन दिनों दिन छोटी हो रही है कालेज में खेल मैदान और भविष्य में अन्य विभाग के लिये अब जगह नही है अभाविप कार्यकर्ताओं ने कॉलेज हित में आवश्यक मांगों को पुरा करने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा कार्यवाही नही होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान अर्पित मिश्रा, कमलेश दीवान,वरुण साहनी,यश ध्रुव,सोनू कश्यप,नीलू मोर्य,कार्तिक जैन उपस्थित रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी में सदस्यता अभियान एवं डिजिटल सदस्यता अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई

0

भानपुरी ….ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी में सदस्यता अभियान एवं डिजिटल सदस्यता अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से भी चर्चा कर प्रदेश महामंत्री रजनु नेताम व विधायक प्रतिनिधि केशकाल सगीर अहमद कुरेशी ,व जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य ने डिजिटल सदस्यता की विस्तार हेतु योजना बनाकर कार्य करने की सुझाव जोन,सेक्टर्स एंव बूथ प्रभारियों को दिया ।

जिसमे भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र जैन ,पंडी राम वड्डे अध्यक्ष ज.पं.नारायणपुर,ब्लॉक युवा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल बघेल , अभिषेक बाजपेयी उपाध्यक्ष युवा कोंग्रेस नारायणपुर ,डिजेन्द्र पाड़ी उपाध्यक्ष वि. स. नारायणपुर धनुर्जय नेताम , जीवन सेठिया ,नवल किशोर ,दयालु मौर्य , दुकारू राम, भूगोल दीवान , मोसू राम , सत्यकान्त कश्यप ,दीनबंधु पोयाम,कामेश्वर, रैतु राम,वनमाली राम ,दयाराम दीवान, एवं समस्त ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बस्तर में विकास की बयार, सांसद विधायक गॉंवों के द्वार…

0

दीपक बैज ने लखेश्वर बघेल के इलाके में किया चुनावी तैयारी का शंखनाद

(अर्जुन झा)

बकावंड/जगदलपुर – बस्तर अंचल में विकास की बयार बह रही है। तीन साल में बस्तर के पिछड़ेपन की टीस कम करने के निरंतर प्रयास जारी हैं। बस्तर लोकसभा क्षेत्र मेंगांव गांव सांसद दीपक बैज पहुंच कर भूपेश बघेल सरकार के लोकहित के काम की प्रगति के साक्षी बन रहे हैं। अब बस्तर विधानसभा क्षेत्र के गांवों के तेज गति से विकास का दौर सामने आया है। बस्तर सांसद दीपक बैज, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने मिलकर बस्तर विकास की अलख जगाई है। बस्तर सांसद, बस्तर विधायक एवं बस्तर ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने बस्तर ब्लॉक के मुंडापाल में नवनिर्माण पंचायत भवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद दीपक बैज ने कहा कि बस्तर विधानसभा से लखेश्वर बघेल को फिर से विधायक बनाना है। बस्तर विधायक बघेल ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि आज हमने भवन एवं सी.सी.रोड का लोकार्पण किया है। हम ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या समाधान और विकास के काम कर रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत हम लगातार लोगों की जरूरत के अनुरूप घर घर तक जल पहुंचाने का काम कर रहे हैं। राजीव गांधी मितान योजना के तहत सभी लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं और इस योजना में युवती भी जुड़ सकती हैं।प्रत्येक समूह को सालाना एक एक लाख रुपये दिया जाएगा। इस योजना अंतर्गत अगर पानी की कमी है तो तुरंत एक गाड़ी भेजकर हम इस समस्या को तुरंत निराकरण कर देंगे। बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि सभी युवा प्रसन्न हैं। मेरा सौभाग्य है कि मैं भूमिपूजन में भी रहा। आज शुभारंभ में भी उपस्थित हूं इतने बड़े बस्तर लोकसभा क्षेत्र होने की वजह से नहीं पहुंच पाता हूँ लेकिन आज मुंडापाल में उपस्थित होकर अच्छा लग रहा है। मुख्यमंत्री जी के माध्यम से हम लगातार ग्रामीण क्षेत्रों को एनएच से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और उत्तरप्रदेश दौरे के दौरान बहुत से कामों का उल्लेख किया। छत्तीसगढ़ विकास के काम में बहुत आगे है। छत्तीसगढ़ छोटा प्रदेश होने की वजह से भी कई गुना बेहतर है। हमने कोरोना से मुकाबला जैसे मामलों में भी बढ़ चढ़कर काम किया और लोगों को राहत दी है। हमारे जनप्रतिनिधि जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं इसलिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पहुंचकर लोगों से रूबरू हो रहे हैं। बस्तर ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने एक घंटे के अंदर सभी किसान भाइयों का कर्जा माफ किया। देश मे पहला ऐसा राज्य है जो कि पच्चीस सौ रुपये में धान खरीदी कर किसानों को राहत देता है। सांसद दीपक बैज, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने ग्राम पंचायत भाटपाल में सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर उप स्वास्थ्य केंद्र के जीणोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया।

छत्तीसगढ़ के चुनाव अभी दूर है लेकिन बस्तर लोकसभा सांसद दीपक बैज ने अभी से विधानसभा क्षेत्रों में विधायक को आगे रखकर चुनाव की मैदानी तैयारी तेज कर दी है। उनका मानना है कि हमारी सरकार ने तीन साल में जो कार्य किये हैं, उससे काफी विकास हुआ है और जनता को राहत मिली है। सुदूर अंचल में भी विकास का उजियारा फैला है। इसे और गति देना है ताकि हमारी इस सरकार के कार्यकाल में जनता की सारी उम्मीदें पूरी हो सकें तथा अगले चुनाव में कांग्रेस को जनता का वैसा ही आशीर्वाद प्राप्त हो, जैसा पिछले चुनाव में प्राप्त हुआ। इस तरह बस्तर सांसद दीपक बैज ने बस्तर में चुनावी तैयारियों का शंखनाद कर दिया है। वे वरिष्ठ विधायक और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल के साथ तैयारी में जुटने के साथ ही अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास की रफ्तार और तेज करने विधायकों के साथ सक्रिय हैं।

जिले में अवैध ईट भट्ठों की बाढ़, प्रतिबन्ध के बावजूद कारोबार फल-फूल रहा….प्रशासन मौन

0

बालोद– क्षेत्र में संचालित अवैध लाल ईंट भट्ठों का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन की अनदेखी के कारण इन ईंट भट्ठा संचालकों के हौसले बुलंद हैं तथा वे प्रतिबंधित लाल ईंटों का उत्पादन खुलेआम कर रहे है।  जिले के गुरुर तहसील के अन्तर्गत दर्जनों अवैध लाल इट भट्ठी संचालित की जा रही है जिनमे से ग्राम चिरचारी, सोरर, भरदा, बोहारडीह , छेड़िया, धोभनपुरी, धनोरा, भेजा ,टेगनाबरपारा, कपरमेटा, सनौद, पुरूर, बलोदगहन, कोलिहामार, दियाबाती, दर्रा, पेंडरवानी, पेरपार, बोडरा, कंवर, पलारी, दुपचेरा, डोटोपार, धानापुरी, अरकार, ,डोकला, धनेली, बोडरा, भेजा, ठेकवाड़ीह मोखा ,कुलिया ,बोरिदकला व कई गांवों में अवैध रूप से संचालित होते है ईट भट्ठा। जहा लाल ईट भट्ठों का अवैध कारोबार शासन प्रशासन के नियमो को ताक में रखकर काफी लंबे समय से बिना लीज के अवैध इट भट्टियों का संचालन किया जा रहा है गुरुर ब्लॉक मुख्यालय से लगा हुआ गांव में यह सब हो रहा है लेकिन ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारियों को इस से कोई मतलब नहीं है प्रत्येक दो हजार इटो की कीमत आठ हजार नौ हजार रूपए के बीच लगाई जा रही है।मगर सोचने वाली बात यह है कि ईट भट्टी संचालित करते हुए कई साल हो गए है मगर खनिज विभाग को इस अवैध ईट भट्टी की जानकारी नहीं होना समझ से परे है | आपको बता दे की गुरुर क्षेत्र के अनेकों गांव में न केवल ईट भट्टो का अवैध कारोबार होता है बल्कि यहाँ पर अवैध रेत उत्खनन और मिट्टी का उत्खनन भी जोरों से होता आ रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गर्मी सामने है और पानी के लिए लोगों को दूर-दूर लेने जाना पड़ता है। नदी-नाले में जलस्तर गिर रहा है, ऐसी स्थिति में ईट भट्ठा संचालक बोर और नदी से पानी लेकर लाखों की तादात में ईट का निर्माण कर रहे है। जिसके प्रति विभाग के अधिकारी भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं ईंट भट्ठा मजदूरों का अब तक ठेकेदार के द्वारा कोई पंजीयन नहीं कराया गया है, जबकि मजदूरों का पंजीयन कराना अनिवार्य होता है, लेकिन ठेकेदार सारे नियम कायदे कानून को ताक पर रखकर मजदूरों से ईट भट्ठा में ईट का निर्माण करा रहा है।

पर्यावरण को हो रहा नुकसान

अवैध इट भट्टों से ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। दूसरी ओर ईंट भट्टों के कारण निकलने वाला धुआं लोगों के स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो रहा है। जिससे आम नागरिक खासे परेशान है। तहसील के नदी के समीप ग्रामीण इलाको में कई स्थानों पर ईंट भट्टों का संचालन लंबे समय से जारी है जो पर्यावरण के साथ साथ लोगों के स्वास्थ्य के लिए घातक है।

अवैध ईट भठठा संचालन की कार्रवाई को लेकर जिला खनिज विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ईट संचालकों द्वारा बड़े पैमाने पर ईट का निर्माण करने के लिए शासकीय व निजी जमीन का खनन किया जा रहा है। इससे पर्यावरण तो प्रभावित हो ही रहा है, वहीं जलस्तर भी तेजी से गिरते जा रहा है। साथ ही लगातार हरे भरे जंगल कम होते जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS