City Media - Page 1210 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1210

किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए प्रदेश सरकार गंभीर- साँसद बैज

0

बस्तर सांसद दीपक बैज और विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के महत्वपूर्ण योजना नरवा,गरवा,धुरवा बाड़ी योजना के तहत सामुहिक उदवहन सिचाई योजना निर्माण कार्य का ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में 36 लाख रुपये की लागत व ग्राम पंचायत बड़ाजी 01-02 में 63 लाख रु,ग्राम पंचायत कुम्हली,चिहलागुड़ा और ग्राम पंचायत छिंदगांव में 92.43 लाख रु.की लागत से बनने वाले सामुहिक उदवहन सिचाई योजनाओं का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर सांसद बैज ने अपने उदबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के सवेदनशील मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की मनसानुरूप किसानों के खेतो तक पानी पहूंचाकर आर्थिक रूप से मजबूत करना है,हमारी सरकार की प्राथमिकता,बिजली, सड़क,पानी हर गली गांव तक पहुचना हमारा महत्वपूर्ण लक्ष्य है वही बीजेपी की सरकार ने किसानों को लूटने का काम किया,किसान मजबूत रहेगा तो हमारा छत्तीसगढ़ दिनोदिन प्रगति करेगा.

विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने कहा-छत्तीसगढ़ में 15 साल तक बीजेपी की सरकार थी पर किसानों की सुध नही ली,पर कांग्रेस सरकार आने के बाद हर किसानों को पानी उपलब्ध करा रही है,किसानों की फसल उत्पादन में बढ़ोत्तरी हो इसके लिए भी कई प्रयास किए जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार विकास की नयी परचम लहरा रही है,साथ ही श्री बेंजाम ने कहा आप हम मिलकर आने वाले दिनों में कांग्रेस की सरकार पुनः बनायेंगे।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष लोहडीगुड़ा महेश कश्यप, तोकापाल जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य,उपाध्यक्ष योगेश बैज,ब्लाक अध्याय लक्ष्मण कश्यप,ब्लाक अध्यक्ष सहदेव नाग,जनपद सदस्य प्रेमबती बाकड़े,सांसद प्रतिनिधि सुखदेव सेठिया बासु राम,सरपंच बड़ाजी,सरपंच कुम्हली मनोहर कश्यप,सरपंच छिंदगांव उमेश कश्यप,मधुसूदन बाकड़े,मदन पेगड़,भवर लाल, सिचाई विभाग के अधिकारी करन सिंह भंडारी,एसडीओ पांडे एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए महिलाएं आगे आएं… अनिला भेडिय़ा

0

रायपुर, 6 मार्च, 2022: महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेडिय़ा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की तरफ बढ़ रही है। इन्हें रोकने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए अपने घर से शुरूआत करनी होगी। उनका विभाग इस कार्य में पूर्ण सहयोग करने के लिए तैयार है।

भेडिय़ा आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शान्ति सरोवर में आयोजित महिला जागृति आध्यात्मिक सम्मेलन में बोल रही थीं। समारोह का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान के अन्तर्गत किया गया था। विषय था -महिलाएं नये भारत की ध्वज वाहक।

उन्होंने बतलाया कि वह राज्य में जहाँ भी जाती हैं वहाँ ब्रह्माकुमारी बहनें आध्यात्मिक शिक्षा और संस्कारों का प्रसार करती मिल जाती हैं। आज की युवा पीढ़ी जो कि भटकर गलत दिशा में जा रही है, उन्हें अच्छे से संस्कारित कर उनका मार्गदर्शन करनेे का सराहनीय कार्य ब्रह्माकुमारी बहनें कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिला दिवस एक दिन मनाने का समारोह नहीं है बल्कि इसे हर दिन मनाने की जरूरत है। ताकि हर दिन महिलाओं में खुशी बनी रहे। हम लोग पुरूषों और महिलाओं की समानता और समान अधिकार की बात करते हैं लेकिन हकीकत में महिलाएं अभी भी पुरूषों से बहुत पीछे हैं। वह पुरूषों के साथ बराबरी से खड़ी नहीं हो पा रही है। परिवार में महिलाएं हरेक सदस्य की पसन्द और नापसन्द का ध्यान रखती हैं किन्तु उनकी पसन्द का ध्यान रखने वाला कोई नहीं होता।

उन्होंने बतलाया कि हमारे मुख्यमंत्री भी महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि महिलाएं उद्यमी बनें। दन्तेवाड़ा में डेनेक्स ब्राण्ड से रेडीमेड कपड़े का कार्य हो रहा है। उनकी इच्छा है कि महिलाओं के इस प्रयास को विश्व स्तर पर पहचान मिले। इसी तरह हम लोग अपने संस्कारों को न भूल जाएं इसलिए सरकार छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहारों को भी मनाने का कार्य कर रही है।

लोकसभा सांसद ज्योत्सना महन्त ने कहा कि महिलाएं परिवार की नींव होती हैं। उनमें परिवार को चलाने का अद्भुत कौशल होता है। महिलाओं के बिना परिवार अधूरा होता है। उन्होंने बतलाया कि संयुक्त परिवार में नहीं रहने के कारण पहले बच्चों को बड़े बुजुर्गों से जो अच्छी बातें सीखने को मिलती थीं उसका आज अभाव हो गया है। इसलिए उन्होंने कोरबा में स्कूलों में बच्चों को यह शिक्षा देने की शुरूआत की है कि वह लड़कियों को सम्मान की नजर से देखें। उन्होंने कहा कि महिलाएं राजनीति में आकर पंच और सरपंच तो बन गई हैं लेकिन उन्हें कुछ करने की आजादी नही है। शिक्षा के अभाव में उनका काम उनके पति कर रहे हैं।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने कहा कि देश का जो प्रचलित नारा है बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ इसे अब बदलने की आवश्यकता है। बेटी को इतना सशक्त बना दीजिए कि वह अपनी रक्षा खुद कर सके। बेटियों के साथ जो अत्याचार हो रहा है उसका प्रमुख कारण हम महिलाएं ही हैं। हम लोग बचपन से ही लड़कियों के अन्दर कमजोर संस्कार डाल देते हैं। बेटे-बेटियों में भेदभाव करने लगते हैं। अब परिवर्तन की शुरूआत स्वयं से करें। जो घर के काम बेटियों से करवाते हैं वह बेटों से भी करवाएं। उन्हें बेटियों का सम्मान करना सीखलाएं।

ब्रह्माकुमारी संगठन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने कहा कि वर्तमान समय संसार में समस्याओं की भरमार है इसलिए ऐसे समाज में रहने के लिए जीवन में आध्यात्मिकता का होना जरूरी है। इससे जीवन में सहनशीलता, नम्रता, मधुरता आदि दैवी गुण आते हैं। उन्होंने कहा कि आदि काल में जब महिला आध्यात्मिक शक्ति से सम्पन्न थी तब दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती आदि रूपों में उसकी पूजा होती थी। किन्तु आज की नारी अध्यात्म से दूर होने के फलस्वरूप पूज्यनीय नही रही। भौतिक दृष्टिï से नारी ने बहुत तरक्की की है किन्तु आध्यात्मिकता से वह दूर हो गई है। वर्तमान समय महिलाओं में आध्यात्मिक जागृति की बहुत आवश्यकता है।

हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा ने कहा कि महिलाओं में बहुत अच्छी प्रबन्धन कौशल होता है। आज महिलाओं ने हर क्षेत्र में उपलब्धियाँ हासिल की हैं। महिलाएं अगर ठान लें तो उन्हें हराया नहीं जा सकता। उन्हें घर परिवार और समाज के सपोर्ट की जरूरत है। किसी प्रकार का तनाव न लें। तनाव से बचने के लिए सकारात्मक सोंच के साथ आगे बढें। उन्होंने इस सन्दर्भ में पद्मश्री से सम्मानित फूलबासन बाई यादव का उल्लेख करते हुए बतलाया कि रिश्क लेने से न घबराएं। इस तरह आगे आकर अनेकों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। महिलाएं किसी भी परिस्थिति में पुरूषों से कम नहीं हैं।

राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी अदिति बहन ने कहा कि महिलाओं को पाश्चात्य संस्कृति का अन्धानुकरण नहीं करना चाहिए बल्कि अपने जीवन में भौतिकता और आध्यात्मिकता का सन्तुलन बनाकर चलना चाहिए। स्वतंत्रता का मतलब स्वच्छंदता नहीं है। रूढि़वादी सोच को बदले तो हर नारी आधुनिक बन सकती है।

इस अवसर पर स्थानीय गायिका कु. शारदा नाग ने मधुर स्वर में गीत प्रस्तुत कर और बाल कलाकारों ने सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी रश्मि बहन ने किया।

अधिवक्ता नितिन जैन की कार शार्ट सर्किट से हुआ ख़ाक

0

भानपुरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर ग्राम बालेगा के पास रविवार रात के 10:00 बजे कार शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग कार पूरी तरह हुआ जलकर हुआ खाक अधिवक्ता नितिन जैन बचे बाल बाल आग बुझाने फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

अधिवक्ता नितिन जैन ग्राम सोनारपाल निवासी हर रविवार के अपने निवास गृह ग्राम सोनारपाल में आते हैं वापस अपने वर्तमान निवास जगदलपुर जाते हैं। थाना बस्तर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बालेगा के पास कार शॉर्ट सर्किट होने से अचानक लगी आग आग लगते ही अधिवक्ता नितिन जैन ने बताया कि कार पर अकेला रहा शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लगने से कार से उतर कर दूर चला गया। कार जल पूरी तरह हुआ खाक। बताया जा रहा है कि।घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

बाइक से 55 पौव्वा देशी शराब अवैध रूप से परिवहन कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

बालोद – पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर दिनांक-05.03.2022 को चौकी कंवर थाना गुरूर द्वारा अवैध शराब बिकी पर रेड कार्यवाही में चौकी क्षेत्र ग्राम पलारी बोहारा, अरकार की ओर रवाना हुये थे। पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिला कि ग्राम अरकार का ढालु राम देवांगन अपने लाल काला कलर का होण्डा ड्रीम युगा मोटर सायकल में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब परिवहन कर रहा है कि सूचना पर घेराबंदी कर लाल काला कलर का होण्डा ड्रीम यूगा मोटर सायकल में सामने की ओर पेट्रोल टंकी की उपर एक काला नीला रंग का झोला मे अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन करते पाये जाने आरोपी ढालु राम देवांगन पिता स्व० राम्हुराम देवांगन उम्र 51 वर्ष सा0 ग्राम अरकार चौकी कंवर थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.) के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही करते हुये एक काला नीला रंग के झोला में 55 पौव्वा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एम०एल कुल जुमला 9.900 बल्क लीटर किमती 4400 रू एवं एक लाल काला कलर का होण्डा ड्रीम युगा मोटर सायकल कीमती करीब 40,000 रू को गवाहो समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जप्त शराब को मौके पर ही शील बंद कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा-34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने पर मौके पर ही गवाहो के समक्ष समय करीब 21:40 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर जप्त शराब एवं मो0सा0 को लेकर हम० स्टाफ चौकी कंवर आये एवं अपराध कमांक-122/2022 धारा-34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी ढालु राम देवांगन को आज दिनांक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल निरूद्ध किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रोहित मालेकर, चौकी प्रभारी उप.निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि0 अनित राम यादव प्र0आर0-श्रीराम उइके, आर०-दीपक कतलम, जितेन्द्र साहू,आर. सुनील बघेल, आर. पुलेश कटेन्द्र,आर0-टिकेन्द्र कुमार सोरी, आर-राजेन्द्र साहू का सराहनीय भुमिका रही।

देवभोग दूध की रिकार्ड तोड़ मूल्यवृद्धि उपभोक्ता, उत्पादक किसानों और पार्लरों के खिलाफ – शिव दत्ता

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ द्वारा देवभोग दूध में पांच रुपये प्रति लीटर की मूल्य वृद्धि को देवभोग पार्लर एजेंट संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव दत्ता ने आम उपभोक्ता, दुग्ध उत्पादक किसानों और पार्लरों के खिलाफ बताते हुए कहा है कि यह सहकारी उपक्रम को डुबाने की दिशा में उठाया गया कदम है। राज्य के सहकारी दुग्ध के दाम व्यावसायिक संस्थानों के दूध के दाम से काफी ज्यादा होने की वजह से देवभोग दूध की बिक्री बुरी तरह प्रभावित होना तय है। मांग कम होने की वजह से उत्पादन भी प्रभावित होगा जिससे दुग्ध उत्पादक किसानों से संग्रहित होने वाले दूध की मात्रा में स्वाभाविक तौर पर कमी आएगी और इससे दुग्ध उत्पादक किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

देवभोग पार्लर एजेंट संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव दत्ता का कहना है कि राज्य के किसानों से दूध खरीद कर आम उपभोक्ताओं को ताजा और शुद्ध दूध उचित कीमत पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देवभोग दुग्ध महासंघ निजी क्षेत्र के संस्थानों को पीछे छोड़कर राज्य में अग्रणी दुग्ध प्रदाता है। इस मुकाम को हासिल करने के लिए राज्य शासन के सहयोग तथा मार्गदर्शन में महासंघ से जुड़ी सहकारी समितियों, देवभोग के उत्पाद उपभोक्ता तक पहुंचाने वाले पार्लर एजेंट और महासंघ के कर्मचारियों, अधिकारियों ने बहुत मेहनत की है। इस रिकार्ड तोड़ मूल्यवृद्धि से देवभोग के प्रति उपभोक्ता का विश्वास टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस लागत वृद्धि का हवाला देते हुए बेतहाशा दाम बढ़ाये गए हैं, वह युक्तिसंगत नहीं है। प्रतिद्वंद्वी दुग्ध संस्थान व्यावसायिक हितों को देखते हुए जिस कीमत पर उपभोक्ता को दूध उपलब्ध करा रहे हैं, उससे प्रति लीटर पांच रुपये अधिक पर देवभोग दूध कौन खरीदेगा।

बालोद जिले के नये पुलिस अधीक्षक ने किया पदभार ग्रहण

0

बालोद – आज दिनांक 06.03.2022 को बालोद जिले के नये पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर का स्वागत पूर्व पुलिस अधीक्षक सदानदं कुमार द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। पदभार ग्रहण के बाद पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों की मीटिंग ली गई, जिसमें सट्टा/जुआ/अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही करने व थानों में लंबित अपराध, गुम इंसान, मर्ग, शिकायत का निकाल करने, आम लोगों के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।

नये पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर बालोद का स्वागत डीएसपी नवनीत कौर, एसडीओपी प्रतीक चुर्तुवेदी, सीएसपी राजहरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश बागडे, डीएसपी बोनिफॉस एक्का, डीएसपी एस एस मौर्य, रक्षित निरीक्षक एम एस नाग, थाना प्रभारी बालोद मनीष शर्मा, सायबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चन्द्रवंशी, अजाक प्रभारी गैंदसिंह ठाकुर, महिला सेल प्रभारी पदमा जगत, ,यातायात प्रभारी एन के कश्यप, थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा अरूण नेताम, थाना प्रभारी गुण्डरदेही भानु प्रताप साव, थाना प्रभारी अर्जुन्दा कुमार गौरव, थाना प्रभारी गुरूर रोहित मालेकर, थाना प्रभारी देवरी नवीन बोरकर, थाना प्रभारी डौण्डी अनिल ठाकुर, थाना प्रभारी राजहरा टी एस पट्टावी, थाना प्रभारी मंगचुवा दिलीप नाग, थाना प्रभारी रनचिरई यामन देवांगन, थाना प्रभारी सुरेगांव अमित तिवारी, कवंर चौकी प्रभारी कैलाश मरई एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है-निलय कश्यप (नानु)

0

आज जनपद सदस्य निलय कश्यप (नानु) ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंगारपाल मे आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन मे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता मे प्रथम ईनाम 15 हजार एवं द्वितीय ईनाम 7 हजार था। प्रतियोगिता में करनपुर की टीम विजेता एवं घोटिया की टीम उप विजेता रहा जनपद सदस्य निलय कश्यप ने कहा कि शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है, जो बहुत लाभदायक है। बहुत से देशों में खेलों को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है, क्योंकि वे एक व्यक्ति के जीवन में खेल के वास्तविक लाभ और व्यक्तिगत व पेशेवर जीवन में इसकी आवश्यकता को जानते हैं। किसी धावक (एथिलीट) या पेशेवर खिलाड़ी के लिए शारीरिक गतिविधियाँ बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। यह उनके और उनके जीवन के लिए बहुत मायने रखती है। खेल खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत अच्छा अवसर रखता है। कुछ देशों में, कुछ अवसरों कार्यक्रमों और त्योहारों के आयोजन पर स्पोर्ट्स और खेल गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान मोसूराम बघेल महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी , कुंगारपाल सरपंच शंकर कश्यप. सोनसिंग कश्यप. डमरू कश्यप. रत्तीराम सिन्हा , सोसल मिडिया विधायक प्रतिनिधि विक्की कश्यप. छोटु ठाकुर , दीनबन्धु पोयाम , उग्रेशन सिन्हा. गंगा राम. मिठू कश्यप. जंगलू .अखबार. शिवराम. तुलसी. रामधर. रामसिंग. मुकेश सचिदानंद . श्याम. मुन्ना.कार्तिक.  आयोजन समिति के सदस्य  एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

नवदम्पति को आशीर्वाद प्रदाय कर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने बधाई व शुभकामनाएं दी

0

ग्राम पंचायत कोरटा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है जिसमें बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्रआदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी शिरकत हुए और सभी नवदंपति को उपहार स्वरूप भेंट कर नये जीवन की शुभकामना दी और कहा कि यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराने के लिए हमनें एक समूह बनाया जनजागरण समिति के नाम से इस समूह के माध्यम से हमनें बहुत से सामुहिक विवाह कराये है |

बस्तर विधायक जी ने कहा कि 1990-92 में इस समूह से जुड़ा हुआ और समूह का अध्यक्ष भी रहा आज बहुत खुशी की बात है कि आज हमारे इस जनजागरण समूह के माध्यम से अड़तीस जोड़े का शादी करवा रहे है अब तक इस समूह के माध्यम से इसके विभिन्न जगह कार्यक्रम रखकर ऐसे नवदम्पतियों का शादी करवा रहे अभी तक लगभग सात हजार से भी ज्यादा जोड़ों का विवाह संपन्न कराया है सभी नवदंपति को कहा कि आप सभी लोग भी समय के अनुरूप विकसित हो कोई भी बाल विवाह ना करें यह कानूनी अपराध है और हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के भाईयों से विनती है उम्र की ख़ास ध्यान दे कोई भी बालविवाह की शिकार ना हो |

जिसमें मौजूद रहे बस्तर प्रभारी दिनेश यदु,बालक राम जोशी, छत्तीसगढ़ कृषक परिषद सदस्य जानकीराम सेठिया,जिला पंचायत सदस्य ख़िरमनी सेठिया, जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल,रतन कश्यप, दुर्जन,धनेश्वर बघेल,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मधु निषाद,जनपद सदस्य नारायण बघेल,सोशल मीडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार,नीलम कश्यप,ग्रामीणजन,एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे |

सांसद दीपक बैज व विधायक रेखचंद जैन ने निःशुल्क स्वास्थ शिविर का किया शुभारंभ…

0

आज स्थानीय जगदलपुर के ओसवाल भवन ओसवाल श्वेतांबर समाज के द्वारा रायपुर के SMC हार्ट इंस्टिट्यूट एंड IVF रिसर्च सेंटर के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे स्थानीय लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ संबंधी समस्याओं के निवारण हेतु कतारबद्ध संबंधित डाक्टर से उपचार कराया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसः महिला बाल विकास मंत्री भेड़िया ने किया सह जिला जागृति शिविर का शुभारंभ

0

45 महिलाओं को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत प्रदाय किए 9 लाख रुपए के चेक

तीन दिव्यांग महिलाओं को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का भी किया गया सम्मान

महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर आगे बढ़ रही है – मंत्री भेड़िया

महासमुंद 6 मार्च 2022/ महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह जिला जागृति शिविर के अवसर पर आज यहां शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने तीन दिव्यांग महिलाओं सरोज यादव, लता यादव और पद्मावती सोनमणी को मोटराईज्ड ट्रायसायकल (बैटरी चलित) प्रदाय की। मंत्री के हाथों मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पाकर खुश हुई और उनका आभार जताया। यह मोटराइज्ड ट्राई साइकिल समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदान की गई है। कार्यक्रम महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ फॉर्चून फाउंडेशन बागबाहरा के नेत्रहीन बच्चों द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी गायन के साथ शुरू हुआ।

समाज कल्याण की ओर से राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत 20 महिलाओं को 20-20 हजार रुपए के कुल 4 लाख रुपए के चेक सौंपे गए। वहीं 25 महिला समूहों को महिला कोष ऋण में 20-20 हजार की कुल 5 लाख की राशि के चेक दिए गए। मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा इस प्रकार दोनों योजना के तहत कुल 9 लाख रुपए की राशि के चेक वितरण किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पर्यवेक्षक को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह सहित 5 विभागीय महिला कर्मचारियों को दिव्यांगजनों कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और महिला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए अंतर्राट्रीय महिला दिवस के बारे में बताया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता रावटे, संगठन पदाधिकारी रश्मि चंद्राकर, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला सहित जनप्रतिनिधिगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा प्रदेश की महिलाएं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन भी कर रही है और आगे भी बढ़ रही है। महिलाएं खेती किसानी से लेकर आसमानी रास्तों में (हवाई जहाज) उड़ाकर देश की सेवा कर रही है। आज की महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाब हो रही है। राज्य सरकार महिलाओं के लिए हितग्राही मूलक योजनाएं संचालित कर रही है। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा श्रमिक परिवार की बेटियों की शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा विवाह में सहायता के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना संचालित की है। इस योजना के माध्यम से पात्र पंजीकृत हितग्राहियों की प्रथम दो पुत्रियों की बैंक खातें में एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना का भी शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत राज्य में जन्म लेने वाली बालिकाओं की अच्छे भविष्य के लिए व उनके माता-पिता को प्रोत्साहित करने के लिए 5 हजार रुपए की राशि दी जाने की व्यवस्था है।

मंत्री भेड़िया ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा के लिए सखी वन स्टॉप संेटर भी कुशलता पूर्वक संचालित किए जा रहे है। इन संेटरों के माध्यम से एक ही छत के नीचे महिलाओं को निःशुल्क विधिक चिकित्सा एवं परामर्श और आश्रय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हर क्षेत्र की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा काम किया है, ये सब बधाई के पात्र है। भेड़िया ने प्रदेश के महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धि दर्ज की है। प्रदेश की महिलाएं सशक्त और सामर्थ्य है। आगे भी उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आव्हान किया कि राजधानी रायपुर के बीटी आई ग्राउण्ड शंकर नगर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया गया है। जहां राज्य की स्व सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादांे की प्रदर्शनी लगाई गई है और वे अपने सामग्रियों की बिक्री भी कर रहे है। आप भी इस महिला मड़ई में आकर आनंद उठाएं।

कार्यक्रम को संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने कहा कि नरवा, गरवा, घुरूवा अउ बाड़ी से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। वे गौठानों में जैविक खाद सहित अन्य आर्थिक गतिविधियां संचालित कर रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने मिल रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने संबोधन करते हुए कहा कि नारी वर्तमान दौर नारी सशक्तिकरण का है। महिलाएं देश के निर्माण और उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास समीर पांडेय ने जिले में चल रही विभागीय गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रस्तुत की।

MOST POPULAR

HOT NEWS