रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरल सहज संस्कृति से समृद्ध राज्य की महिला एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में आयोजित की जा रही महिला मड़ई के शुभारंभ अवसर पर खुलकर छत्तीसगढ़िया नृत्य किया। सहज सरल संस्कृति की ध्वजवाहक, महिला शक्ति को अधिक ऊर्जा देने वाली अनिला भेड़िया ने परंपरागत लोक नृत्य का प्रदर्शन इस तरह किया कि छत्तीसगढ़ की सशक्त महिलाओं की झलक दिखाई दे गई। महिला बाल विकास मंत्री ने किसी पारंपरिक नृत्यांगना की तरह नृत्य कौशल दिखाया।
उनके साथ राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने भी महिला मड़ई में झूम झूम के नृत्य कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। गौरतलब है कि डोंडी लोहारा की विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार की एकमात्र महिला मंत्री अनिला भेड़िया दिग्गज आदिवासी नेता झुमुकलाल भेड़िया के परिवार की बहू हैं। जनसेवा और छत्तीसगढिया संस्कृति के प्रति समर्पण भाव इस परिवार की सांस्कृतिक विरासत है जिसे अनिला भेड़िया राज्य की कैबिनेट मंत्री के रूप में आगे बढ़ा रही हैं। भेड़िया की सादगी, सरलता, सहजता और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव हमेशा देखने मिलता है। आज के दौर में जब छोटी छोटी कामयाबी पर दिमाग सातवें आसमान पर पहुंच जाता है तब अनिला भेड़िया विनम्रता की साक्षात मूर्ति नजर आती हैं। आईपीएस अधिकारी रहे पति से उन्हें जनसेवा की प्रेरणा मिली और जनसेवी परिवार के बुजुर्गों से सादगी से परिपूर्ण शुभाशीष। यही कारण है कि सहज जननेता के रूप में अनिला भेड़िया की विशिष्ट पहचान है। विनम्र मुख्यमंत्री की विनम्र मंत्री के तौर पर वे राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण और बाल सुपोषण के महायज्ञ में जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना का सुफल हाल ही सामने आया है कि छत्तीसगढ़ में कुपोषण की दर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यहां कुपोषण की दर राष्ट्रीय दर से काफी कम है और मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के मुकाबले यहां कुपोषण के खिलाफ बेहतर स्थिति है। सादगी के साथ जनसेवा का जो संकल्प मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिया है, उस पर अमल करते हुए मंत्री अनिला भेड़िया सादगी से समाजसेवा कर रही हैं।
राजधानी में चार दिवसीय महिला मड़ई का आयोजन 8 मार्च तक
महिला समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों ने महिला नेत्रियों का मन-मोहा
सजावटी सामान, सौदर्य प्रसाधन, कपड़ों, व्यंजन से लेकर हर्बल प्रोडक्ट तक सभी उत्पादों की हो रही बिक्री
रायपुर, 05 मार्च 2022 – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में चार दिवसीय महिला मड़ई का शुभारंभ किया।
यहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाकर बिक्री की जाएगी। मड़ई के शुभारंभ अवसर पर राज्य सभा सांसद द्वय छाया वर्मा, ज्योत्सना महंत, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा और रायपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा भी शामिल हुईं। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला मड़ई 08 मार्च तक चलेगी।
मंत्री अनिला भेंड़िया ने मड़ई से गोबर से बना झालर,फिनाइल, हर्बल साबुन, मां-बच्चे की पेंटिंग, मोमबत्ती सहित कई सामान खरीदा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई नई राहें तैयार की है। इस मड़ई में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सशक्त होते कदमों और आत्मनिर्भर बनते जीवन की स्पष्ट झलक दिखाई देगी। इसके साथ महिला समूहों और उद्यमियों को प्लेटफार्म और नई पहचान मिलेगी।
मड़ई में महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों ने सभी महिला नेत्रियों का मन-मोह लिया। मंत्री भेंड़िया सहित सभी नेत्रियों ने मड़ई से विभिन्न सामानों की खरीददारी की और महिला समूहों द्वारा निर्मित सामानों की सराहना की। सभी ने कोरिया से आई महिला समूह द्वारा निर्मित हल्दी के लड्ुओं, रायगढ़ के अनुभव महिला समूह द्वारा रागी-गुड़ से बनाई जलेबी और मुगेली के महिला समूह द्वारा बनाए पापड़ के चाट का स्वाद चखा और सराहना की। सभी नेत्रियों ने रायपुर के रोशनी दिव्यांग महिला समूह द्वारा बनाए गए रेशम के झुमके भी खरीदे। उन्होंने मड़ई में रहचूली झूूले के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दिनांक 05.03.2022 को टाउन पेट्रोलिंग ग्राम भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि अरमरीकला में एक व्यक्ति द्वारा काले रंग के बेग मे अवैध रूप से अधिक मात्रा शराब रखकर बिक्री हेतु ले जा रहे है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में टीम सउनि लोकश्वर गंजीर, आर0 दीपक तिवारी, राहुल देव गजपाल, चन्द्रशेखर यादव की टीम गठित कर मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को अरमरीकला सनौद रोड धान मंडी के सामने मेन रोड में पकडा तथा उसका नाम पता पुछताछ करने पर अपना नाम ओमकार सतनामी पिता साधूराम सतनामी उम्र 30 वर्ष साकिन अरमरीकला थाना गुरूर जिला बालोद का रहने वाला बताया जिसके कब्जे 31 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 5580 एमएल कीमती 2480 रूपये को जप्त कर आरोपी को अपराध सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जिला सहकारी क्रेन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी में हुऐ करोड़ो का धोखाधड़ी/गबन के मामले पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
प्रकरण का प्रमुख आरोपी को नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर से किया गया गिरफ्तार।
ठगी करने के बाद से आरोपी अपने घर से था फरार।
फर्जी फिक्स डिपाजिट, पासबुक में फर्जी एन्ट्री कर, खाते से फर्जी पैसा आहरण कर किया था करोड़ो का गबन।
पांच जिलो में टीम भेज कर की गई आरोपी की पतासाजी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सत्येन्द्र वैदे पिता सुखराम वैदे उम्र 48 साल सा. नोडल अधिकारी जिला सहकारी क्रेन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 05/01/2018 से दिनांक 23/02/2022 के मध्य जिला सहकारी क्रेन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी के कुछ खाता धारको के द्वारा अपने – अपने बैंक खाता एवं जमा किये गये दोहरी अमानत (फिक्स डिपाजिट) की राशि को बैंक के सी.बी.एस.(कोर बैकिंग सिस्टम) पर चेक करने से खाता धारको के खाता में जमा राशि मेें कमी पाई गई एवं एफ.डी.आर. की राशि जमा नही होना पाया जाने की षिकायत शाखा के विभिन्न खाता धारकों के द्वारा बैंक प्रबधन को षिकायत पत्र देने से बैंक प्रबधन के द्वारा 07 सदस्य की जांच टीम गठित कर जांच टीम द्वारा जिला सहकारी क्रेन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी के कैषियर अजय कुमार भेड़िया एवं अन्य के द्वारा शाखा के अमानतदारों के खाता के प्रराम्भिक जांच पर पाया गया कुल 18,30,000 रू का धोखाधड़ी कर उनकी राषि को गबन करना पाये जाने की षिकायत पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 85/2022 धारा 420, 409, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। बैंक के खाता धारको की षिकायत की जांच जारी है तथा धोखाधड़ी की रकम करोड़ो में पहुंचने की संभावना है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
उक्त अपराध की गंभिरता को देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार द्वारा आरोपियो का पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्षन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी एवं सायबर सेल प्रभारी डी.एस.पी. राजेश बागडे़ के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में विषेष टीम तैयार किया गया।
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी एवं निरीक्षक मनीष शर्मा थाना प्रभारी बालोद के नेतृत्व में जिला सहकारी क्रेन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी में जाकर आमनतदारों का कथन लिया गया, कथन में बताये गये अनुसार जरूरी दस्तावेजों को बैंक से प्राप्त कर जप्त किया गया। सायबर सेल प्रभारी डी.एस.पी. राजेष बागडे के पर्यवेक्षण में अलग- अलग टीम बनाकर प्रकरण के फरार आरोपी के पतासाजी हेतु उपनिरीक्षक कैलाष मरई, अमित तिवारी, यामन देवागंन के नेतृत्व में रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, धमतरी में आरोपीयों से सबंधित लोगो के घर में दबिस देकर आरोपियों का पतासाजी किया गया। सायबर सेल की एक टीम के द्वारा तकनीकी विष्लेषण कर टीम की हर संभव मदद कि गई। तकनीकी विष्लेषण तथा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 04.03.22 के रात्रि में निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में टीम को प्रकरण के मुख्य आरोपी अजय कुमार भेड़िया के धर पकड़ हेतु जिला नारायणपुर रवाना किया गया। नारायणपुर में आरोपी अपने दोस्त के घर में छुपकर रह रहा था, जिससे पकडकर दिनांक 05.03.22 को थाना बालोद पुछताछ हेतु लाया गया।
आरोपी ने प्रराम्भिक पुछताछ में अमानतदारों का 03-04 वर्षो से खाताधारको का फर्जी फिक्स डिपाजिट कर, पासबुक में फर्जी पैसा सबंधित जानकारी उल्लेखित कर, खाताधारको के खाते से फर्जी पैसा आहरण पर्ची भर कर पैसा निकाल लेना तथा पैसों को अपने सह आरोपियों लिपिक दौलत राम ठाकुर एवं शाखा प्रबंधक तामेष्वर नागवंषी के साथ आपस में बाटना स्वीकार किया गया है। अरोपी से पुछताछ जारी है। जिसमें कई बड़े खुलासे हो सकते है। प्रकरण के सह आरोपी का पता तलाष जारी हैं |
पुरे प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी एवं सायबर सेल प्रभारी डी.एस.पी. राजेश बागडे़, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा, उपनिरीक्षक कैलाष मरई, अमित तिवारी, यामन देवागंन, सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक भोपसिंह साहू, छन्नु बंजारे, पुनमचंद खरे, पुरन देवांगन, मिथलेष यादव, विपिन गुप्ता, आकाष दुबे, की सराहनीय भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता-
01.अजय कुमार भेड़िया पिता मणीकांत भेड़िया उम्र 48 साल सा. आमापारा कनेाल रोड़ वार्ड क्र 13 बालोद थाना व जिला बालोद(छ.ग.)
भाजपा के पदाधिकारी केन्द्र सरकार से छत्तीसगढ़ के कोटे की खाद दिलाने की पहल करें
4 मार्च 2022 – छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के सदस्य जानकीराम सेठिया ने कहा है कि किसान हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों को भूपेश सरकार उनकी उपज का वाजिब मूल्य दे रही है। यहां के किसानों के बोनस को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों को चिन्ता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने वादे के मुताबिक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राशि का भुगतान लगातार कर रहे है। योजना के तहत तीन किस्त की राशि 4523 करोड़ 77 लाख रूपए का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। चौथी किस्त की राशि लगभग 1500 करोड़ रूपए का भुगतान अभी मार्च महीने में किसानों को कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते बीते तीन सालों में राज्य के किसानों में खुशहाली आयी है। छत्तीसगढ़ की पहचान किसान कल्याणकारी राज्य के रूप में बनी है।
सेठिया ने कहा है कि किसानों का हितैषी बनने का ढोंग करने के बजाय भाजपा पदाधिकारियों को चाहिए कि छत्तीसगढ़ की हितों की केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी को लेकर आवाज उठाएं और केन्द्र सरकार से छत्तीसगढ़ के हित की राशि दिलाने की पहल करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चालू रबी सीजन में छत्तीसगढ़ राज्य के उर्वरकों कोटे में 45 प्रतिशत की कटौती कर दी गई है। इससे किसानों को खाद की किल्लत हो रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ भाजपा के पदाधिकारियों से राज्य के हिस्सें की खाद छत्तीसगढ़ को उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र सरकार से मांग करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को समय पर निर्धारित मात्रा में खाद न देने के कारण किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ा है। इससे खेती-किसानी और किसानों को नुकसान हुआ है। छत्तीसगढ़ के किसान यह बात भली-भांति जानते है कि भाजपा की सरकारें पूंजीपतियों की पक्षधर रही है। किसानों की खुशहाली और उनकी बेहतरी के लिए की सोच कभी भी भाजपा की नहीं रही है। भाजपा ने हमेशा से किसानों के प्रति पक्षपात किया है। भाजपा सरकारे नहीं चाहती कि किसान संपन्न और खुशहाल हो।
राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरूआत, 8 मार्च को तीसरा अनुपूरक बजट
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सात मार्च से शुरू हो रहा है। राज्यपाल अनुसूईया उइके के अभिभाषण से इसकी शुरूआत होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सत्र के तीसरे दिन 9 मार्च को वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट पेश करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बताया कि मुख्यमंत्री वर्ष 2021-22 का तीसरा अनुपूरक बजट रखेंगे। अनुपूरक बजट पर चर्चा और 8 मार्च को परित किया जाएगा। 8 मार्च को ही राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा प्रस्तावित है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में बताया, इस बार विधायकों ने एक हजार 682 सवाल पूछे हैं। इनमें से 854 तारांकित और । 828 सवाल अतारांकित श्रेणी के हैं। अब तक ध्यानाकर्षण की 114 सूचनाएं मिल चुकी हैं। 10 प्रस्ताव काम रोककर तुरंत चर्चा की मांग के हैं। वहीं अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा की मांग वाली चार सूचनाएं भी विधानसभा सचिवालय पहुंची हैं। वहीं अब तक एक विधेयक राज्य सरकार की ओर से विधानसभा सचिवालय को मिली है। विधायकों ने 7 अशासकीय संकल्प की सूचना भी भेजी है। बजट पेश करने के बाद 11 मार्च से विभागवार चर्चा शुरू होगी जो 23 मार्च तक चलेगी।
विधानसभा चुनावों की वजह से छोटा रखा सत्र
बजट सत्र को छोटा रखने से जुड़े एक सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, अधिकतर विधायकों की ड्यूटी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में लगी थी। इसी वजह से सत्र को छोटा रखा गया है। वहां विधायकों की व्यस्तता की वजह से सत्र फरवरी से शुरू होने की जगह मार्च में होगा।
राज्यसभा के लिए नहीं करेंगे दावेदारी
डॉ. महंत ने फिर यह भी कहा कि वे राज्यसभा जाना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए वे दावेदारी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है उसे बताया। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा लोकसभा और विधानसभा में मैं लंबे समय तक कार्य कर चुका हूं। अब मेरी इच्छा है कि राज्यसभा में भी काम करूं। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या दावेदारी करेंगे तो उन्होंने कहा कि दावेदारी नहीं करेंगे। इच्छा अलग है दावेदारी अलग ।
सवाल-जवाब की प्रक्रिया बदली
विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी होने के बाद विधायक, विधानसभा के जरिए विभागों से लिखित सवाल पूछते हैं। इसके लिए एक तय प्रारूप में सवाल लिखकर देने होते हैं। विधानसभा इन प्रश्नों को छांटकर संबंधित विभाग को जवाब के लिए भेजती है। वहां से जवाब आने के बाद इनको छापा जाता है। इस साल से यह प्रक्रिया बदल दी गई है। विधायकों से ऑनलाइन सवाल मंगाए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, पहली बार ही 90 प्रतिशत सवाल ऑनलाइन ही मिले हैं। सवाल छांटने के बाद विधानसभा ने ऑनलाइन ही उसे विभागों को भेज दिया। विभाग ने ऑनलाइन ही उसका जवाब भेज दिया। मुद्रण करने भी ऑनलाइन भेजा गया।
पेपरलेस प्रणाली से हर साल बचेंगे 58 पेड़
उन्होंने बताया, सदन की कार्रवाई में अब हर साल 58 पेड़ बचेंगे। वहीं पर्यावरण में करीब 10 टन कॉर्बनडाइ ऑक्साइड का उत्सर्जन भी कम होगा। डॉ. चरणदास महंत विधानसभा में इस सत्र से शुरू हुई सवाल-जवाब की ऑनलाइन प्रणाली के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने बताया, पेपरेलस प्रणाली के प्रभाव पर उन्होंने आईआईटी खड़गपुर के पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग से एक अध्ययन कराया है। उसकी प्रारंभिक रिपोर्ट आ गई है। इसके मुताबिक पिछले आठ सालों में विधायकों ने 36 हजार 650 सवाल लगाए हैं। यानी औसतन हर साल 4 हजार 550 सवाल पूछे गए हैं। प्रश्न पूछने से उसका उत्तर आने के प्रत्येक चरण में करीब 100 पेज का उपयोग संभावित है। ऐसे में सालाना चार लाख 55 हजार पेज खर्च होते हैं। अगर यह खर्च रुकता है तो करीब 2.2 टन कागज की बचत होगी। इसकी वजह से हर साल 9.68 टन लकड़ी या 58 पेड़ कटने से बच जाएंगे। कागज बनाने की प्रक्रिया में लगने वाले एक लाख लीटर पानी की बचत होगी। वहीं इतनी बिजली बच जाएगी जितनी 73 घरेलू रेफ्रीजरेटर को एक साल तक चलाने के लिए काफी है। आईआईटी के अध्ययन में बताया गया है, इस पूरी प्रक्रिया से हर साल 9.9 टन कॉर्बनडाइ ऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी।
लगातार प्रभारियों की नियुक्ति से विभाग की प्रतिष्ठा पर उठ रहे थे कई सवाल पहुँच के अलावा धन-बल नहीं आया काम, अंततः हटाये गए बत्रा
जगदलपुर
शासन द्वारा लोक निर्माण विभाग में पदस्थ कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. लोक निर्माण द्वारा कल जारी किये गए आदेश के अनुसार, जगदलपुर रेंज के क्रमांक दो में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी एके सिंह को पदोन्नत कर लो.न.वि. क्रमांक एक में मुख्य कार्यपालन अभियंता के रूप में पदस्थ किया गया है. वहीँ, विगत वर्षों से प्रभारी मुख्य कार्यपालन अभियंता का पद संभल रहे राजीव बत्रा को क्रमांक दो में उनके मूल पद अनुविभागीय अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है. कुछ और स्थानांतरण एवं पदस्थापनाएं इस विभाग में हुई हैं किन्तु प्रभारी मुख्य कार्यपालन अभियंता का पद संभाल रहे राजीव को उनके पद से अनायास विदाई देकर पुनः उनके मूल पद में इस अनुविभाग में पदस्थ किया जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
विगत कुछ वर्षों से बस्तर लोक निर्माण विभाग क्रमांक एक में प्रभारी के रूप में मुख्य कार्यपालन अभियंता का पद संभालने वाले इंजिनियर गुरु भी काफी विवादों में घिरे रहे. अंततः उन्हें भी इस जगह से विदाई देकर दुसरे विभाग में भेजा गया. इसके पश्चात इन्ही के मातहत इंजिनियर बत्रा को प्रभारी के रूप में मुख्य कार्यपालन अभियंता की कमान सौंप दी गयी. लो.न.वि. के कुछ सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली कि कई अधिकारी ऐसे प्रभारियों की नियुक्ति से खासे नाराज थे. उनका कहना था कि धन और पहुँच का उपयोग कर योग्य अधिकारियों की उपेक्षा की जा रही है. ऐसे प्रभारी अधिकारियों के कारण ही विभाग का कार्य सुचारू रूप से चल नहीं पाता है एवं तकनीकी विभाग से जुड़े अन्य इंजिनियर के साथ तालमेल बैठाना मुश्किल हो जाता है. इसी प्रकार की नियुक्ति से विभाग में कार्यरत ठेकेदार भी अंकुशविहीन होकर गुणवत्ता के साथ सौदा कर लेते हैं जिससे विभाग द्वारा कराये गए कार्यों की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है.
इंजिनियर गुरु के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अभियंता बनने के बाद से ही लो.नि.वि. के कार्यालय में जुआ एवं शराब पीने की घटना सरेआम हुई थी जिससे विभाग की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची थी. इसी प्रकार इंजिनियर राजीव बत्रा के प्रभारी के रूप में पदस्थापना के बाद भी कई प्रकार के निविदा जारी होने एवं ठेकेदारों को कार्य आबंटित करने के मामले में भी कई प्रकार की असमताएं सामने आई थी. लोक निर्माण विभाग, सरकार की सर्वोच्च निर्माण एजेंसी है. इस विभाग द्वारा जारी मापदंड के अनुसार, सरकार की अन्य निर्माण एजेंसियां भी काम करती हैं लेकिन ऐसे प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति महत्वपूर्ण पद पर राजनैतिक दबाव अथवा धन के प्रोत्साहन स्वरुप किये जाने से विभाग की कार्यशीलता एवं कार्यक्षमता पर बट्टा अवश्य लगता है. इसी विभाग से जुड़े कई वरिष्ठ कर्मचारियों ने प्रभारी अधिकारी को हटाकर मुख्य कर्पालन अभियंता के प्रतिष्ठापूर्ण पद पर मूल अधिकारी को पदस्थ किये जाने पर ख़ुशी जाहिर की है. उनका कहना है कि शासन ने बेहतर निर्णय लिया है. भविष्य में भी प्रभारियों के बदले मूल अधिकारियों की नियुक्ति की जाती रहे.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और उसके प्रदेश प्रभारी पर हमला करते हुए कहा, पुरंदेश्वरी अपने दौरे में भाजपा के बड़े नेताओं को शामिल नहीं करती। उनके छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर उन्होंने कहा, वह जब आती हैं तो हमें अच्छा लगता है। जब वह आती हैं तो हंटर चलाती हैं और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को औकात बता देती है। बैठक में रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, धरमलाल कौशिक को नहीं बुलाती यह कितनी बड़ी बेइज्जती है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सीएम भूपेश हंटर वाली से डरने लगे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यदि राष्ट्रीय प्रभारी नेता यहां आए और उनको आमंत्रित भी न करें और वो बोलती हैं कि यह कोई दावेदार नहीं है, तो यह छोटे-मोटे हो ये वो भी नहीं है। यह बात तो आज तक हम लोग नहीं बोल पाए। रमन सिंह 15 साल मुख्यमंत्री रहे। हम तो उन्हें बड़ा नेता मानते हैं, लेकिन पुरंदेश्वरी लगातार उनका कद घटाने का काम करती है व जितनी बार आएंगी इन नेताओं का कद घटाएंगी। यह हमारे लिए तो अच्छा है । उन्होंने कहा, जितना मोदी के बारे में बताएंगे उतना नुकसान होगा। नोटबन्दी, जीएसटी, काला धन नहीं आया। बैंक का पैसा लेकर मित्र भाग गए। इसके बारे में बताएंगे तो कांग्रेस को फायदा होगा। यूक्रेन की घटना में सरकार अपने लोगों को बचाने में विफल है। पौने 2 लाख लोगों को गुजराल सरकार में खाड़ी देशों से वापस लाया गया था। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह को लेकर कहा कि, रमन सिंह स्मृति लोप के शिकार हो गए हैं। वहीं क्राइम ब्रांच पर किये गए सवाल पर उन्होंने कहा कि, भाजपा की सरकार में क्राइम ब्रांच से होती थी उगाही।
यूपी में कितनी सीटें मिलेगी ये बताएं भूपेश
पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक वृजमोहन अग्रवाल ने कहा, मुख्यमंत्री बघेल यूपी चुनाव से लौटकर भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी पर कमेंट कर रहे हैं। उन्हें तो यह बताना चाहिए कि यूपी में कांग्रेस को कितनी सीट मिलेगी। एक सीट कितने की पड़ेगी। वहं कितना इंनवेस्टमेंट किया है। भूपेश जी के पास अपना बोलने के लिए कुछ नहीं है। मुझे तो ऐसा लगता है भूपेश अब हंटर वाली से डरने लगे हैं, डरकर ऐसी बातें कर रहे हैं। ये प्रभारी है जो प्रदेश में फिर से भाजपा को सत्ता में लाएगी और भूपेश सरकार को उखाड़ का फेंकेगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में आईपीएस और राज्य के पुलिस सेवा अफसरों का तबादला हुआ है। 3 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। 2 जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं, 4 डीएसपी रैंक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं हैं।
इनका हुआ ट्रांसफर
नारायणपुर जिले के एसपी गिरजा शंकर जायसवाल अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं। इन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय कांकेर भेजा गया है। सदानंद कुमार को नारायणपुर एसपी बनाया गया है। वहीं गोवर्धन राम ठाकुर बालोद जिले के नए एसपी होंगे। आदित्य पांडे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बासागुड़ा बीजापुर, राजेश शर्मा सहायक सेनानी 9 वीं बटालियन दंतेवाड़ा, अकीक खोखर सहायक सेनानी बीजापुर, अनूप लकड़ा छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्सेज नारायणपुर, अजय लकड़ा उपपुलिस अधीक्षक विशेष शाखा बस्तर भेजे गए हैं।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बस्तर …..बस्तर ब्लॉक सचिव संघ की हुई बैठक कर्मचारियों ने लंबित मांगों को समर्थन के लिए 7 मार्च को जगदलपुर में धरना प्रदर्शन व राजधानी रायपुर में 9 मार्च को आंदोलन करेंगे |
छत्तीसगढ़ के प्रदेश के समस्त पंचायत सचिव अपनी लंबित मांगों के संबंध में वादा निभाओ एक दिवसीय रैली विधानसभा घेराव कर ज्ञापन सौंपने की तैयारी में परीवीक्षा अवधि पश्चात 02 वर्ष में शासकीय कर्मचारी घोषित करने को लेकर इसके बावजूद शासकीयकरण नहीं किया गया। इससे प्रदेश भर के हजारों पंचायत सचिवों आक्रोश व्याप्त है ।इस बैठक में उपस्थित सचिव संघ के बस्तर ब्लॉक अध्यक्ष विद्याधर नेताम, उपाध्यक्ष गंगू राम कुर्रे, मदन बघेल, जगदीश कश्यप, जागेश्वर पानीग्राही, लक्ष्मण बघेल, धनुर्जय नाग, प्रेम नाईक, सुखचंद कश्यप , राजेश नेताम, नेहरुलाल ,एवं समस्त सचिव गण मौजूद रहे ।